Home Blog Page 606

केवाईसी में प्रदेश में टाॅप पर राजगढ़, 19.46 लाख समग्र आईडी में से 72.54 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई

0

राजगढ़ / समग्र पोर्टल पर की जा रही ई-केवाईसी और इससे जुड़े अभियान में राजगढ़ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले में कुल 19,46,689 समग्र आईडी पंजीकृत हैं। इनमें से 14,12,080 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। 1 अप्रैल से 10 मई 2025 के बीच 15,849 ई-केवाईसी की गईं। ये संख्या तय लक्ष्य से ज्यादा है। इस दौरान जिले ने 30.22ः की प्रगति दर हासिल की, अब तक कुल 72.54ः ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। अभियान में 5,165 ई-केवाईसी ग्राम सचिवों, वार्ड प्रभारियों और अन्य जिम्मेदारों ने पूरी कीं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में राजगढ़ जिला पहले नंबर पर आया है, इसमें प्रशासन की सक्रियता, क्षेत्रीय अमले की मेहनत और आम लोगों की भागीदारी आहम रही है।
ई-केवाईसी के लिए जिले भर में शिविर लगे
यहां से एक भी फाइल पोर्टल पर नहीं आईं मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन, स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अभी तक इस सिस्टम से नहीं जुड़ पाए हैं। इन विभागों से एक भी फाइल कलेक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर के लिए नहीं भेजी गई है।
405 फाइलें आॅनलाइन भेजीं
जिले के सभी सरकारी विभागों में अब ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है। 1 मई से ये व्यवस्था पूरी तरह से अमल में लाई गई, इसके तहत अब सभी दस्तावेज डिजिटल माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। जिले के 50 में से 46 विभाग इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं। इन विभागों ने अब तक 405 फाइलें ऑनलाइन सबमिट की हैं। इनमें से 313 फाइलें कलेक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर के बाद आगे बढ़ चुकी हैं। बता दें कि ई-ऑफिस सिस्टम में कागज पर नोटशीट बनाने की व्यवस्था नहीं है। सभी नोटशीट पोर्टल पर ही जनरेट होती हैं और सीधे कलेक्टर के डिजिटल उस्ताद के लिए फॉरवर्ड की जाती हैं।

लाॅज मालिक को धमकाया, ग्राहकों को रूम दिए तो जान से मार दूंगालाॅज मालिक को धमकाया, ग्राहकों को रूम दिए तो जान से मार दूंगा

0

राजगढ / ब्यावरा गुना नाके पर कमला लॉज के मालिक को धमकी दी गई। धमकाने वालों ने कहा, अब लॉज में अगर ग्राहकों को रूम दिए तो जान से मार देंगे। शनिवार रात हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सिटी थाने की पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।यह है पूरी वारदातः कमला लॉज के मालिक बृजेश अग्रवाल पिता सुरेश चंद अग्रवाल उम्र 45 साल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को रात 10रू45 बजे कमला लॉज के बाहर ही था। कार से 2 ग्राहक लॉज में रूम लेने आए। ग्राहक अंदर गए तो इसी दौरान पास में ज्योति होटल से सोनू चैधरी आया और बोला इस ग्राहक को रूम तुम मत देना। इसको रूम मैं दूंगा। बृजेश का कहना है, उन्होंने सोनू से कहा, ग्राहक आपके होटल में जा रहा है तो ले जाओ। इसी दौरान ग्राहक भी आ गया। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा, ग्राहक को रूम दिया तो जान से मार दूंगा। सिटी थाने की पुलिस ने सोनू और राकेश चैधरी पर केस दर्ज कर लिया।

आदिवासी समाज के साथ सरकार मजबूती से साथ , मंत्री

0

पड़ाना / भोपाल के रविंद्र भवन में जनजातीय कार्य विभाग और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के सहयोग से जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव व आदि रंग परियोजना की शुरुआत हो रही है। कार्यक्रम में सारंगपुर ब्लाक के एक दर्जन से अधिक गांवों के आदिवासी समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। रविवार को आदिवासी बाहुल्य मल्हारगंज गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री टेटवाल ने भोपाल जा रहे कलाकारों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मंत्री टेटवाल ने आदि रंग परियोजना में शामिल होने जा रही भोपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे यात्री बस को मंत्री गौतम टेटवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री टेटवाल ने कहा भाजपा सरकार दूसरे अन्य समाज के कलाकारों के साथ ही आदिवासी जनजाति समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी है। जनजाति समुदाय के लोगों की
कलाकृतियां को समाज के कलाकारों द्वारा अलग-अलग तरह से तैयार की गई है। इस दौरान अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मोहन सिंह भिलाला, रामसिंह भिलाला, को रवाना किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश बैस, भाजपा नेता कैलाश टेलर, जगदीश यादव, संतोष चतुर्वेदी, महेश पुरी गोस्वामी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

जयंती में निकली झांकीय फूलों से सजा मंदिर

0

सारंगपुर / बोड़ा में नृसिंह जयंती पर विशेष झांकी और महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया आशीर्वाद
बोड़ा के श्री नृसिंह मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार को भगवान नृसिंह का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। मंदिर को फूलों की मालाओं और विद्युत सजावट से सजाया गया।
मंदिर में भगवान नृसिंह की विशेष झांकी सजाई गई। पुजारी पं. सुखराम वैष्णव ने महाआरती कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को हिरण्यकश्यप और भगवान नृसिंह के अवतार की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर प्रभु की आराधना की। आरती के बाद सभी को महाप्रसाद बांटा गया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें पूर्व सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता श्काकाश्, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत और नगर परिषद उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार प्रमुख थे। पूर्व अध्यक्ष कमल सिंह राठौड़, पार्षद प्रतिनिधि महेश नाथ और मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर, रमेश पुष्पद, श्यामसुंदर वैष्णव, ओपी चैहान भी मौजूद रहे।सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने ष्नृसिंह भगवान की जयष् के जयकारे लगाए। समारोह शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

ट्रक के नीचे फंसकर झुलसने से हुई थी पति की मौत, दसवें दिन पत्नी ने दम तोड़ा

0

सोयतकला / मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर स्थित चंवली नदी पुल पर 10 दिन पहले ट्रक व बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी, जिसमें भेरूलाल पुत्र देवीलाल मेघवाल 20 की ट्रक के पहिए में दबकर आग से जलने पर मौत हो गई थी।
मृतक की गर्भवती पत्नी आशा बाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए राजस्थान के कोटा में भर्ती किया था। 10 दिन तक इलाज के बाद शनिवार शाम 5 बजे महिला की मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बांसखेड़ी गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। 10 दिन से दो मौतें होने से परिवार और गांव में शोक पसरा हुआ है।

नई ट्रांसफर नीति में अतिशेष को आवेदन करना जरूरी, नहीं तो जबरन करेंगे इधर-उधर

0

गुना / सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले सैकड़ों शिक्षकों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर मैसेज मिल रहा है कि आप अतिशेष हैं। इसलिए ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, अन्यथा प्रशासनिक स्थानांतरण किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। एक साल पहले ही कर अतिशेष की प्रक्रिया में इधर-उधर हुए। शिक्षकों को फिर परेशान होना पड़ेगा। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई, क्योंकि शिक्षा विभाग ने छात्र-शिक्षक अनुपात के सेटअप में बदलाव कर दिया है। संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार के आरटीई एक्ट के प्रावधानों में मनमाने तरीके से बदलाव कर दिया गया है। नए सेटअप को लेकर आज तक न तो कोई सरकारी आदेश निकला, न ही नोटिफिकेशन। वहीं डीईओ सीएस सिसौदिया का कहना है कि लोक शिक्षण संचालनालय से जो सेटअप भेजा गया है, उसके मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।केंद्र सरकार के कानून में अफसरों ने मनमाने बदलाव कर दिए, न आदेश हुए, न नोटिफिकेशन
संगठनों में भारी नाराजगी
प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी ने कहा कि हमारी मांग है कि पुराने सेटअप के तहत ही अतिशेष की प्रक्रिया चले। इसमें कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। उधर मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीतेश जैन ने व ने कहा कि नए सेटअप को लेकर कानून में बदलाव होना चाहिए। इसके लिए अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ। न ही किसी तरह का कोई आदेश अब तक सामने आया। वहीं राज्य शिक्षक संघ के नरेंद्र भार्गव ने बताया कि नए सेटअप को लेकर शिक्षक परेशान हो रहे हैं। पुराने सेटअप में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।
कानून में यह है
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 19 एवं 25 में छात्र-शिक्षक अनुपात के सेटअप तय किया गया है। प्राइमरीरू कक्षा एक से 5 तक के स्कूलों में अगर छात्र संख्या 60 या इससे कम है तो 2 शिक्षक होंगे। 61 से 90 पर 3 और 91 से 120 छात्रों पर 4 शिक्षक होंगे।
मिडिलरू 6 से 8वीं तक न्यूनतम 3 शिक्षक। 105 दर्ज संख्या पर प्रत्येक 35 छात्र पर एक अतिरिक्त विषय शिक्षक होना चाहिए। नया सेटअप
प्राइमरीरू कक्षा एक से 5वीं तक अब तीसरा शिक्षक तभी होगा, जब छात्र संख्या 75 या उससे अधिक होगी। यानि ऐसे स्कूल जहां 61 से 90 के बीच बच्चे हैं, वहां तीसरे शिक्षक को अतिशेष माना जाएगा। मिडिल स्कूलः अब 1 से 122 छात्र संख्या पर 3 शिक्षक होंगे। इनमें गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक ही रहेंगे। 122 बच्चों से अधिक होने पर ही प्रत्येक 35 बच्चों पर एक अतिरिक्त शिक्षक का प्रावधान होगा।
अतिशेष होने पर ट्रांसफर होगा
शिक्षा विभाग की ट्रांसफर नीति के मुताबिक अतिशेष शिक्षकों को तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना ही होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका प्राशासनिक स्थानांतरण कर दिया जाएगा।
असर रू 321 स्कूलों में अतिशेष हो गए शिक्षक
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक आकलन के मुताबिक 321 स्कूलों में पुराने सेटअप के आधार पर काम कर रहे शिक्षक अतिशेष हो जाएंगे। इनकी संख्या 500 से ज्यादा हो सकती है। इसमें आधे प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक होंगे।

शिक्षा के मंदिररू कहीं छत जर्जर, तो कहीं भवन गिरने की कगार पर, मरमत के लिए पैसा नहीं

0

सीहोर / जून माह से नया शिक्षा 2025-26 शुरू हो जाएगा। नई उमीदों और नए उत्साह से बच्चे सरकारी स्कूलों में पहुंचेंगे। स्कूल भवन को देखकर उन्हें मायूसी ही होगी। वजह जिले के करीब 20 प्रतिशत स्कूल भवन जर्जर अवस्था में हैं। हर साल ऐसे भवनों का सर्वे होता, जिनकी हालत खराब है। कई भवन जर्जरं तो कई खंडहर में बदल चुके हैं। इन भवनों में प्रवेश करते समय बच्चों को डर लगता है कि कहीं कोई हिस्सा गिर न जाए। जिले में कुछ माह पहले कक्षा एक से 8 तक के 93 स्कूल के भवन जर्जर मिले थे। जिला स्तर से राज्य शिक्षा केंद्र को प्रस्ताव भेज मेंटनेंस के लिए बजट मांगा। यह बजट उमीद के अनुरूप नहीं मिला है। जितना बजट मिला उससे भी अभी मरमत नहीं हुई।
शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि सभी जर्जर स्कूलों की रिपेयरिंग कराने के लिए संबंधित स्कूल के एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के खाते में स्टीमेट के हिसाब से कुल एक करोड़ 28 लाख रुपए की राशि जारी हो गई है। इससे जल्द काम का श्रीगणेश होगा। इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। यदि बजट मिलने के बाद भी किसी र्प्रध्यान अध्यापक ने काम नहीं किया तो उसे दोषी मानकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बीते सालों में बजट लैप्स होने जैसी स्थिति नहीं बनेगी।
आरआर उईके, डीपीसी, शिक्षा विभाग
सीहोर जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति
1311 प्राइमरी
676 मिडिल
122 हाईस्कूल
110 हायर सेकंडरी
93 स्कूलों के भवन जर्जर
6 स्कूल के भवन ही नहीं
जिले के तीन सरकारी स्कूल जो खोल रहे सिस्टम की पोल
शासकीय कन्या हासे स्कूल आष्टा
दर्ज विद्याथीर्रू 700, शिक्षकरू 45
कैसे हालरू आष्टा के अदालत के पास शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का साल 1951 में भवन बना था। समय के साथ भवन पुराना होता गया और दूसरा मरमत की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इससे कंडम हो गया है। शिक्षा सत्र चालू रहने के दौरान कमरों में कक्षाएं लगती है तो छात्राओं और उनको पढ़ाने वाले शिक्षकों की जान जोखिम में रहती है। शहरी क्षेत्र में सरकारी स्कूल भवन का ऐसा होना कई तरह के सवाल खड़े करता है।
माध्यमिक शाला दुपाड़िया
दर्ज विद्याथीर्रू 72, शिक्षकरू 05
कैसे हालरू दीवार, छत से टूटकर गिरता प्लास्टर का मटेरियल और बारिश में टपकता पानी कुछ ऐसे हालात इस स्कूल भवन के हैं। गांव में दूसरा सरकारी स्कूल नहीं होने से छात्र-छात्राओं को इसी भवन में दहशत के साए में बैठ शिक्षा ग्रहण करना पड़ती है। इस दौरान यदि भवन गिरा तो कितना बड़ा हादसा होगा समझ सकते हैं। कई बच्चे स्कूल आना उचित नहीं समझते हैं। विभाग तर्क दे रहा है कि रिपेयरिंग कराने के लिए बजट मांगा है।
प्राथमिक शाला लसूड़िया कांगर
दर्ज विद्याथीर्रू 65, शिक्षकरू 03
कैसे हालरू छत से टूटा हुआ प्लास्टर का मटेरियल और हर कही दीवारों में पड़ी दरार इस स्कूल भवन की हकीकत सभी को बता रही हैं। पालकों का कहना है कि भवन को देख शिक्षा सत्र चालू होने पर वह अपने बच्चों को स्कूल भेजना मुनासिब नहीं समझते हैं। यह हाल अब से नहीं पिछले कई साल से बने हुए हैं, फिर भी अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। शिक्षकों ने बताया कि उनकी तरफ से इस संबंध में उच्च स्तर पर अवगत करा दिया है।
फ सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हैं उनके लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं ?
हमारी तरफ से आरएसके से मेंटनेंस के लिए बजट मांगा था। एक करोड़ 28 लाख रुपए का बजट मिल गया है। यह राशि सीधे स्कूलों के एसएमसी खाते में जारी कर दी है, जल्द कार्य शुरू होगा।
फ राशि मिल गई तो कार्य चालू होने में आखिर क्यों देरी हो रही है, कब चालू होगा?
एएस, टीएस सहित अन्य प्रक्रिया रहती है, जिनके पूरा करने के बाद ही काम प्रारंभ होता है। यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द भवनों के मरमत का कार्य चालू होगा और 30 मई तक पूरा हो जाएगा।
फ जिन स्कूलों के पास भवन नहीं है उनके लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम किए गए ?
जिले में कक्षा एक से आठ तक के 6 स्कूलों के पास खुद का भवन नहीं है। पूर्व में भवन थे, जिनकी हालत खराब होने से खाली करा लिया है। नए नहीं बनने तक किराए के में चल रहे हैं।
फ स्कूलों के खाते में राशि पहुंच गई, फिर भी काम नहीं हुआ तो क्या किया जाएगा ?
पहली बात तो यह कि हम खुद पूरी मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जिससे ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। यदि किसी कारणवश बनी भी तो संबंधित स्कूल के प्रधान अध्यापक को दोषी मान कार्रवाई की जाएगी।

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में लापरवाही का शर्मनाक चेहरा, शव को कुत्तों ने नोचा ,जांच के आदेश

0
अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया

भोपाल/ जिला अस्पताल में शुक्रवार रात मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक निखिल चौरसिया (21) के शव को अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर खा लिया। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था, लेकिन न तो वहां कोई सुरक्षा थी, न ही शव को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था। इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पानी पीने गए परिजन, लौटे तो गर्दन कटी मिली

मृतक के परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे वे कुछ देर के लिए पानी पीने बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि एक कुत्ता शव के पास से मांस का टुकड़ा लेकर भाग रहा था। जब शव के पास पहुंचे तो गर्दन का बड़ा हिस्सा कटा हुआ था। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

कोई गार्ड नहीं, कोई निगरानी नहीं

मृतक के चचेरे भाई अंकित गोहिले ने बताया कि अस्पताल में रात के वक्त कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। “हम ही कुत्तों को भगाते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया,” उन्होंने कहा। मृतक की बहन ने भी कहा कि अस्पताल में तीन साल से शव को रखने के लिए फ्रीजर तक नहीं है। शव खुले में रखे जाते हैं जिससे ऐसे हादसे आम हो गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर विजयवर्गीय ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड को शोकॉज नोटिस जारी किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अस्पताल में तीन साल से शवों के लिए फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है, क्योंकि पुराना फ्रीजर एक हादसे में टूट गया था और उसके बाद मरम्मत नहीं हो सकी।

समाजसेवी संगठनों का विरोध प्रदर्शन

रविवार को श्री समर्पण श्री संगठन ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य स्वदेश सैनी ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में दोषियों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) का पुतला दहन किया जाएगा। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी की गई है।

इंदौर समेत पांच जगहों पर चल रहा था फर्जी बैंक, 81 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी, सीईओ और ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

0

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में एक फर्जी बैंकिंग कंपनी के जरिए की जा रही ठगी का पर्दाफाश हुआ है। IDCS INDIA नाम की इस फर्जी कंपनी के सीईओ योगेश श्रीवास (22) और ब्रांच मैनेजर दीपक उपाध्याय (28) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस के फर्जी दस्तावेजों के जरिए निवेशकों को 6 फीसदी मासिक ब्याज का लालच देकर 81 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की।

फर्जी कंपनी बनाकर की गई ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश ने 13 अक्टूबर 2023 को फाइनेंशियल कंसल्टेंसी के नाम पर कंपनी का GST रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद इन्होंने IDCS INDIA नाम से कार्यालय शुरू किया और लोगों को आकर्षक ब्याज दरों पर फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के लिए प्रेरित किया। ब्याज दर इतनी ऊंची (6% मासिक यानी 72% सालाना) थी कि लोग लालच में आ गए और लाखों रुपए FD के रूप में जमा कर दिए।

एक निवेशक की शिकायत से खुला पूरा मामला

मामला तब सामने आया जब निवेशक अभिजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत की। उन्होंने 3 दिसंबर को एक लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाए थे, लेकिन न तो उन्हें ब्याज मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। पुलिस जांच में पता चला कि इसी तरह 81 निवेशकों से करीब 1.5 करोड़ रुपए जमा करवाए गए थे।

ठगी के पैसों से जी रहे थे लग्जरी लाइफ स्टाइल

पुलिस के मुताबिक, ठगी के पैसों का इस्तेमाल आरोपी योगेश ने शाही जिंदगी जीने में किया। उसने 20 लाख रुपये की लग्जरी कार, 3.5 लाख रुपए की BMW बाइक, 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण और मंडला में 50 लाख रुपए का आवासीय प्लॉट खरीदा।

पुलिस ने अनूपपुर स्थित मुख्य कार्यालय को सील कर दिया है। वहां से 5 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, कई फर्जी दस्तावेज और स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।

नौकरी का झांसा देकर भी की ठगी

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर भी कई युवाओं से पैसे वसूले। उन्होंने अनूपपुर के डॉ. रत्ना परस्ते, आकांक्षा पांडेय और अजय गुप्ता सहित कई लोगों से फर्जी एफडी करवाई। एसपी मोती उर रहमान के निर्देश पर आरोपियों के सभी बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं और केस में आगे की पूछताछ जारी है।

मोर को देख नाचने लगीं कंगना रनौत, पेड़ से तोड़ आम

0
कंगना रनौत

नई दिल्ली/कंगना रनौत ने मोर को देखकर डांस किया है। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने से जुड़ी कई अपडेट्स यहां शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह नाचती और मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो काफी वायरल हो रहा है

वीडियो में क्या है?
कंगना रनौत ने जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि एक इमारत के बाहर पंख फैलाकर मोर नाच रहा है। मोर को देख कर कंगना रनौत भी नाचती हैं। वह मोर को देखकर मटक कर चलती हैं और हाथों को फैला कर नाचती हैं। इस दौरान कंगना ने हरी और गुलाबी साड़ी पहनी है, जो उन पर काफी जच रही है। इसके बाद बाग में लगे एक आम के पेड़ से कंगना कच्चे आम तोड़ती हैं। इसी वीडियो में कंगना ने घास में चलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह ठहाके लगा कर हंस रही हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वह है जिंदगी। उम्मीद है कि हम जी नहीं रहे हैं, बल्कि जिंदा भी हैं और जीवंत भी।’ 
कंगना की वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘आपके लिए मेरे दिल में जगह है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं