Home Blog Page 609

इस साल चार दिन पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान

0
मानसून

नई दिल्ली/ मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है।

मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी केरल पहुंचने की उम्मीद है। अगर मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक दे देता है तो यह साल 2009  के बाद से सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। साल 2009 में मानसून ने केरल में 23 मई को दस्तक दे दी थी।

सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान
बीते साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। वहीं साल 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को और साल 2020 में 1 जून को मानसून केरल पहुंचा था। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है। मौसम विभाग ने अपने अप्रैल महीने के अनुमान में साल 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है। इससे अल-नीनो के असर को नकारा जा रहा है, क्योंकि अल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो औसत बारिश 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है।

मौसम विभाग ने साफ किया कि केरल में मानसून के जल्दी या देर से आने का मतलब देश में ज्यादा या कम बारिश होना नहीं है। इसमें कई अन्य फैक्टर शामिल होते हैं। हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।  

देश की अर्थव्यवस्था के लिए मानसून बेहद अहम
मौसम विभाग के अनुसार, 96 प्रतिशत से लेकर 104 प्रतिशत की बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 प्रतिशत से कम बारिश को कमी माना जाता है और 90 से 95 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य से कम माना जाता है। भारत के कृषि क्षेत्र के लिए मानसून बेहद अहम है। देश में कृषि पर 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका निर्भर है और यह क्षेत्र देश के विकास में 18 प्रतिशत का योगदान देता है। साथ ही मानसूनी बारिश देश के जलाश्यों को भरने और बिजली उत्पादन के लिहाज से भी अहम है।      

रायसेन जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:वेतन-पीएफ की मांग को लेकर 32 कर्मचारियों ने काम रोका; अस्पताल में फैली गंदगी

0

रायसेन / जिला अस्पताल में शनिवार से सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। शिवम बुंदेलखंड कंपनी द्वारा नियुक्त 32 सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही कई महीनों से उनका पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा है।

सुपरवाइजर मोहम्मद सादिक ने इस स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें फिर से यह कदम उठाना पड़ा है।

कर्मचारी बोले- वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन की अनियमितता से उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हड़ताल के पहले दिन से ही अस्पताल में सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी जमा हो गई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

 मध्य प्रदेश में आज भी आंधी, हल्की बारिश के आसार, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट,4 दिन रहेगा असर

0

 भोपाल / मध्य प्रदेश में शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत 40 से अधिक जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

मौसम प्रणालियों के असर से हवा के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है, जिसके चलते बादल छाए हुए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 40 से अधिक जिलों में शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।शनिवार को जिन जिलों में मौसम बदला रहेगा, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन जिले शामिल हैं। वहीं, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर रह सकता है।

कई जिलों में बारिश का दौर रहा, आंधी भी चली
शुक्रवार को प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.2 डिग्री, इंदौर में 34 डिग्री, ग्वालियर में 37.6 डिग्री, उज्जैन में 34 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, खजुराहो में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला, सतना, सीधी और रीवा में भी पारा 39 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। इधर कई जिलों में मौसम बदला रहा। भोपाल, श्योपुर, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, गुना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, छतरपुर, बैतूल, रतलाम, देवास, खरगोन, पन्ना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सिंगरौली और शहडोल में भी हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। 

इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में दो सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 13 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

10 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी वाला मौसम रहेगा।

11 मई : इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा।

12 मई : इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, सागर, दमोह, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश और आंधी का दौर रह सकता है।

13 मई : भोपाल, विदिशा, रायसेन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का दौर रहेगा।

माचलपुर में 3 माह से तिरंगा झण्डा गायब:नगर परिषद ने 12 लाख खर्च कर लगवाया था; दो बार फट चुका, क्वालिटी पर सवाल

0

राजगढ़ / जिले के माचलपुर में दिग्विजय कॉम्पलेक्स के पास स्थापित 100 फीट ऊंचा तिरंगा पिछले 3 महीने से गायब है। नगर परिषद ने पिछले साल 15 अगस्त को इस स्टैंड को 12 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया था।

स्टैंड के निर्माण में 9 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके नीचे गोवा मुक्ति आंदोलन के शहीद कल्याणमल शर्मा की मूर्ति भी 3 लाख रुपए की लागत से स्थापित की गई। परिषद ने 20 हजार रुपए का तिरंगा खरीदा, जो मात्र 2 महीने में ही फट गया। इसके बाद दोबारा 20 हजार रुपए खर्च कर नया झंडा खरीदा गया। यह भी एक महीने से कम समय में फट गया।

नगरपरिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप

झण्डे के कपड़े की क्वालिटी व गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं लोग इसे तिरंगे झण्डे के साथ शहीदों के अपमान और नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

नगर परिषद के सीएमओ मनोज नामदेव के अनुसार, फटे हुए झंडे को सिलाई के लिए दर्जी को दिया गया है। जल्द ही झंडा लगवाया जाएगा।

नगर परिषद ने करीब 9 लाख से अधिक की राशि खर्च कर झण्डे का स्ट्रक्चर बनवाया था।

9 लाख का स्ट्रक्चर व 3 लाख में मूर्ति स्थापित नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार करीब 9 लाख से अधिक की राशि खर्च कर झण्डे का स्ट्रक्चर बनवाया था। वहीं 3 लाख अलग से खर्च कर शहीद कल्याण शर्मा की मूर्ति स्थापित की थी। इसके साथ ही अलग से करीब 20 हजार खर्च कर तिरंगा झण्डा मंगवाया था। जिसे फटने पर फिर से 20 हजार की राशि खर्च करके झण्डा मंगवाया था, जो कि 1 महीने से कम समय में ही फट गया। सीएमओ मनोज नामदेव ने बताया कि झण्डा फट गया था, जिसे सिलने के लिये दर्जी को दिया हुआ है। जल्दी झण्डा लगवाया जायेगा। झण्डा दो बार मंगवाया गया है, जो कि बार-बार फट रहा है।

गोवा मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए कल्याणमल शर्मा की प्रतिमा।

नगर परिषद का भ्रष्टाचार उजागर माचलपुर कांग्रेस के युवा नेता सुरेन्द्र गुर्जर ने कहा, कि एक ओर हमारा देश पाकिस्तान से युद्ध लड़ रहा है। जिसमें हमारे देश के सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर युद्ध कर रहे हैं। इस समय सभी राजनैतिक दल देश के साथ खड़े हैं और आम लोगों में देशभक्ति की अलख जगी है। माचलपुर में तिरंगे झण्डे का गायब होना, नगर परिषद के द्वारा शहीदों की आड़ में किये गये भ्रष्टाचार को उजागर करता है। 12 लाख से अधिक खर्च करने के बाद भी आलम है, कि 20-20 हजार खर्च करके दो बार झण्डे मंगवा लिये हैं, फिर भी बार-बार तिरंगा झण्डा फट जाता है।

वहीं भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमिता मण्डलोई ने कहा, कि मैंने इस संबंध में सीएमओ से बात ही है, वहीं विधायक महोदय को भी इससे अवगत करवाया है। शीघ्र तिरंगा झण्डा लगवाया जायेगा। इस युद्धकाल में हम सभी देशवासी एक है और हमारे गौरव तिरंगे झण्डे के नीचे एक साथ खड़े हैं।

कलेक्टर द्वारा कृषि उपज मंडी समिति विदिशा के कार्यालय का निरीक्षण

0

विदिशा / कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आज कृषि उपज मण्डी समिति विदिशा के कार्यालय एव नवीन मंडी प्रांगण व पुराने मंडी प्रांगण का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान मंडी कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने , मंडी कार्यालय के गणवेश धारण की पात्रता वाले समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को गणवेश धारण कर ही कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने, मंडी कार्यालय के सभी शाखाओं व कक्षों के बाहर शाखा का नाम एवं शाखा प्रभारी, निर्वाही का नाम अंकित किये जाने के निर्देश दिये गए हैं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मंडी कार्यालय के अनुपयोगी , जीर्णशीर्ण व खराब सामग्रियों, फर्नीचर एवं उपकरणों का विधिवत् विनिष्टीकरण की कार्यवाही करने के तथा मंडी कार्यालय के सभी कक्षों, प्रांगणों, नीलामी शेड, केन्टीन, प्याऊ, पानी की टंकी सुलभ कॉम्पलैक्स, एवं कृषक हटों की नियमित रूप से साफ सफाई किये जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इसके अलावा मंडी प्रांगणों नीलामी शेड, एवं कार्यालय भवन की छत या अन्य उपयुक्त स्थल पर सोलर पेनल की स्थापना, मंडी के सभी अनुज्ञप्तिधारी हम्माल, तुलावटों को पहचान पत्र धारण कर ही विपणन गतिविधियां सम्पादित किये जाने, मंडी सभी अनुज्ञप्तिधारी हम्माल व तुलावटों को शासन की समस्त योजना के लाभ हेतु सम्बल कार्ड, ई- श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं के लाभ हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने, पुरानी मंडी प्रांगण में स्थित रिक्त संरचनाओं को किराये पर दिये जाने, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण हेतु उपस्थित प्रत्येक कृषक को मृदा स्वास्थ्य कार्ड अनिवार्य रूप से प्रदान कर उक्त जानकारी को विधिवत् पंजी में संकलित करने के साथ कृषकों को कृषि भूमि के मृदा की गुणवत्ता को बढाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।उन्होंने मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थलों का भ्रमण, निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को टूर डायरी का नियमित रूप से संकलन किये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

आरटीआई एक्ट 2005 के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार पर प्रशिक्षण का आयोजन

0

विदिशा / आरटीआई एक्ट 2005 के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से ष्पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार पर सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-दक्ष केंद्र विदिशा में आयोजित किया गया।
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) 2005 के अंतर्गत आठ मई 2025 से नौ मई 2025 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार एवं नरोनहा प्रशासन अकादमी मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ई-दक्ष केंद्र, कलेक्टर कार्यालय विदिशा में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को आरटीआई अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, जिससे पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा दिया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ई-दक्ष केंद्र प्रशिक्षक श्री चंद्रजीत रघुवंशी द्वारा आरटीआई आवेदन की प्रक्रिया, अपील व्यवस्था एवं अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि किस प्रकार आरटीआई के माध्यम से सरकारी जानकारी आवेदन करने वाले नागरिक को सुचारु रूप से तय समय सीमा मे जवाबदारीपूर्वक दी जाती है।

लोकसेवा एवं ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर द्वारा आदेशित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना और अधिकारी, कर्मचारियों को उनकी जवाबदेही के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

उक्त प्रशिक्षण जिले के समस्त कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी जिनमे लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी एवं शाखा प्रभारी एवं अन्य के लिए मई माह मे पूर्ण किये जाएंगे।

विदिशा प्रदेश में अव्वल चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी

0

विदिशा / मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक आईएएस श्री आलोक कुमार सिंह ने आज विदिशा जिले के प्रवास दौरान जिला उपार्जन कमेटी के सदस्यों के साथ चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति सांकलखेड़ा गिरधर वेयरहाउस एवं देवखजूरी गिरिराज वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा एवं किसानों के भुगतान की समीक्षा की है।
रबी विपणन वर्ष 2025-26 हेतु विदिशा जिले में चना, मसूर एवं सरसों के 72 उपार्जन केन्द्र संचालित किये गये हैं। इन उपार्जन केन्द्रों में कुल 19893 किसानों से 49336 मैट्रिक. टन की खरीदी की गई है।जिसमें 2640 किसानों से चना 7670 मैटिक टन मसूर 16699 किसानों से 40168 मैटिक.टन एवं 554किसानों से सरसों 1498 मैट्रिक टन खरीदी की गई।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में क्रियान्वित उपार्जन कार्यो की जानकारी देते हुए जिला विपणन अधिकारी श्री कल्याण सिंह ने बताया कि समर्थन मूल्य पूरे प्रदेश में दलहनी फसलों की खरीदी कार्य में विदिशा जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में चना, मसूर एवं सरसों के लिए कुल पंजीयन 50516 के विरूद्ध 19893 किसानों ने दलहन शासकीय खरीदी केन्द्रों में विक्रय किया गया है। जो कुल पंजीयन से विक्रय का 40 प्रतिशत है। दलहन उपार्जन का कार्य आगामी 31 मई 2025 तक किया जायेगा जिसमें 21 मई तक किसानों के स्लॉट बुक किए जा सकेंगे।

जिला विपणन अधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि कुल उपार्जित मात्रा की भुगतान योग्य राशि 321.38 करोड़ के विरूद्ध 17197 किसानों को 294.32 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। जो कुल भुगतान का गया 92 प्रतिशत है तथा बैंक प्रक्रिया में 43.5 करोड़ की राशि (किसान संख्या 1322) है एवं 251.27 करोड़ (किसान संख्या 15875) का भुगतान किसानों के खाते में हो चुका है वहीं भुगतान की प्रक्रिया तहत 92.42 प्रतिशत भुगतान कर विदिशा जिला प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

RGPV में दो दिन का नवाचार महोत्सव:‘सृजन 2025’ में 150 इनोवेशन प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी, आम लोग भी ले सकेंगे हिस्सा

0

भोपाल / में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 10 और 11 मई को ‘सृजन 2025’ नवाचार उत्सव का आयोजन हो रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 1627 प्रोजेक्ट्स में से चुने गए टॉप 150 इनोवेशन प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया, जबकि कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। आयोजन “इनोवेट एमपी मिशन” के तहत मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शशिरंजन अकेला ने बताया कि

सृजन 2025 के जरिए छात्रों को नवाचार की दिशा में सोचने और उसे साकार रूप देने का मंच मिलेगा। यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल उद्योग से जोड़ने का मौका देगा, बल्कि उनके आइडिया को रियल स्टार्टअप में बदलने की दिशा में भी मदद करेग

छात्र, स्टार्टअप और उद्योग प्रतिनिधि ले सकेंगे भाग

सृजन 2025 आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा। छात्र अपने इनोवेशन को प्रोटोटाइप, मॉडल और पोस्टर के जरिए प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शन दोपहर 1 से 4 बजे तक आरजीपीवी परिसर में किया जाएगा, जिसमें छात्र, स्टार्टअप प्रतिनिधि और नागरिक भी भाग ले सकेंगे।

विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ी पहल

कुलसचिव प्रो. मोहन सेन ने बताया कि यह आयोजन “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तकनीकी शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। यह पहल छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं का तकनीकी समाधान ढूंढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

6 प्रमुख श्रेणियों में आए प्रोजेक्ट्स

  • रूरल टेक्नोलॉजी: 222
  • क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी: 214
  • इंडस्ट्री: 435
  • वेस्ट मैनेजमेंट: 138
  • हेल्थ और लाइफ साइंस: 290
  • स्मार्ट एजुकेशन: 328

हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार, 12 सांत्वना पुरस्कार और 1 विशेष सशक्तिकरण पुरस्कार दिए जाएंगे। चयनित प्रोजेक्ट्स को आगे पेटेंट फाइलिंग, तकनीकी और वित्तीय सहयोग, स्टार्टअप निर्माण, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और स्किल ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी।

ड्यूटी पर जा रहे जवान से टीटीई ने ली रिश्वत:टिकट नहीं दिया; एमपी के जवान बोले- “मेरी आत्मा आहत हुई”

0

भोपाल / भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच फौजियों की छुटि्टयां रद की गई हैं। ऐसे में ग्वालियर से ड्यूटी जॉइन करने जा रहे एक फौजी से रेलवे टीटीई ने शर्मनाक व्यवहार किया। ग्वालियर निवासी सूबेदार विनोद कुमार दुबे ने आरोप लगाया है कि ट्रेन संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस में टीटीई ने उनसे और उनके साथी अग्नि वीर से रिश्वत वसूली। ट्रेन में बहस करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान टीटीई से रिश्वत लेने की बात कर रहे हैं।

ग्वालियर निवासी विनोद कुमार दुबे सेना में सूबेदार हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए दैनिक भास्कर को फोन पर बताया कि वे 8 मई को आपातकालीन कॉल पर ड्यूटी के लिए ग्वालियर से जम्मू जा रहे थे। इस कारण उन्होंने 12919 मालवा एक्सप्रेस से सामान्य टिकट पर यात्रा प्रारंभ की। दुबे ने बताया कि 9 मई की सुबह लगभग 9 बजे, जब ट्रेन सोनीपत और पानीपत के बीच से गुजर रही थी, तब एक टीटीई (ट्रेन टिकट परीक्षक) ने आकर उनसे टिकट मांगा।

उन्होंने अपना जनरल टिकट और आर्मी का आई कार्ड दिखाया और स्थिति की गंभीरता को बताया कि वे आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर जा रहे हैं। इसके बावजूद टीटीई ने उन पर जुर्माना लगाने की बात कही और जनरल कोच में जाने के लिए कहा। सूबेदार दुबे के अनुसार, उसी कोच में उनके साथ यात्रा कर रहे अग्निवीर जाहिर खान से टीटीई ने 150 रुपए की रिश्वत ली और टिकट देने की बजाय जनरल टिकट पर ही कुछ लिख दिया, रसीद नहीं बनाई। बता दें कि दुबे 25 दिन की छुट्‌टी पर आए थे। उन्हें 12 मई को वापस जाना था, पर छुट्‌टी कैंसिल होने के बाद 9 मई को जा रहे थे।

जवान बोला, टीटीई ने कहा भेज देंगे जेल जवान विनोद कुमार ने बताया कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, वह किसी और दूसरे फौजी के साथ न हो। इससे कुछ सबक मिलेगा रेलवे को। यह व्यवस्था बहुत भ्रष्ट है। मेरी अंतरात्मा आहत हुई है। उन्होंने कहा कि हम आपको जेल भेजेंगे, तो मैंने कहा— हम बॉर्डर पर जाने के लिए निकले थे, अब अगर आप चाहें तो जेल ही भेज दीजिए। उन्होंने फिर कहा कि आप जनरल, कर्नल या कोई भी बने रहें, मुझे उससे कोई मतलब नहीं।”

परिजनों ने किया ट्वीट विनोद कुमार के परिजन व परिचितों ने रेल मंत्रालय और पीएमओ के अलावा गृह मंत्रालय को ट्ववीट कर इस मामले की जानकारी दी। सूचना है कि इसके बाद आरोपी टीटीई पर रेलवे ने कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में रेलवे ने टीटीई की पहचान दिलजीत सिंह के रूप में की है, जो लुधियाना डिवीजन में तैनात हैं।

डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने कहा कि हमारी तरफ से इंस्ट्रक्शन हैं कि जो भी जवान चल रहे हैं अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे हैं अधिक से अधिक सुविधा देकर उनकी यात्रा आसान बनाई जाए। यह सामान्य इंस्ट्रक्शन पहले से ही दिए हुए हैं।

PM मोदी ने NSA डोभाल और सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग की

0

नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अपने आवास मीटिंग की।

भारत ने शुक्रवार रात पाकिस्तानी हमले का जवाब उसके 8 मिलिट्री ठिकानों पर हमला करके दिया। इनमें पाकिस्तानी एयरबेस, हथियार डिपो शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह जानकारी दी। इससे पहले BSF ने वीडियो जारी कर कहा कि पाकिस्तान के सियालकोट में लूनी में आतंकी लॉन्चपैड तबाह कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इस हमले को भारतीय आर्मी ने नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई। जम्मू शहर में भी भी हवाई हमला जारी है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

ऑपरेशन सिंदूर- 7 मई को मारे गए 5 आतंकी, लिस्ट आज आई भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इसमें मारे गए आतंकवादियों की डिटेल तीन दिन बाद सामने आई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इन आतंकवादियों की जानकारी दी है।

1. मुदस्सर खडियान उर्फ अबू जुंदाल: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी। मुरीदके में मरकज तैयबा का प्रभारी था। यह 26 नवंबर 2008 मुंबई में हुए आतंकी हमले में शामिल था। पाकिस्तानी सेना ने अंतिम संस्कार में इसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

2. हाफिज मुहम्मद जमील: जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा आतंकवादी। मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला। बहावलपुर में मरकज सुब्हान अल्लाह का प्रभारी। युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और फंडिंग में सक्रिय था।

3. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम, घोसी साहब: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी और मसूद अजहर का साला। आतंकी संगठन में हथियारों के प्रशिक्षण का प्रभारी। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था और IC-814 विमान अपहरण यानी कंधार हाईजैक की साजिश रचनेवालों में शामिल था।

4. खालिद उर्फ अबू अकाशा: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी। अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल। फैसलाबाद में अंतिम संस्कार हुआ। इसमें पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी शामिल हुए।

5. मोहम्मद हसन खान: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी। पिता PoK में JeM का ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी। मो. हसन की जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की योजना में अहम भूमिका थी।