Home Blog Page 610

भारत का व्यवहार संयमित और जिम्मेदार’, अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत मे बोले जयशंकर

0

नई दिल्ली / भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके हुए। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने कई हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिये नाकाम कर दिया।

बाड़मेर से मिसाइल का मलबा बरामद

राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस ने पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा बरामद किया। जैसलमेर और पोखरण से भी इसी तरह के टुकड़े और मलबा बरामद किया गया है।

भारतीय सेना ने आतंकियों के लॉन्च पैड किए तबाह

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स को नष्ट कर दिया। 08 और 09 मई 2025 की रात को पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश करने के बाद पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया। नियंत्रण रेखा के करीब स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे। भारतीय सेना की कार्रवाई ने आतंकवादी बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है।

भारत का व्यवहार संयमित और जिम्मेदारी भरा- एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष में भारत का व्यवहार संयमित और जिम्मेदारी भरा है। दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत ऐसे समय हुई जब पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को तनाव कम करने और बातचीत शुरू करने की जरूरत है। रुबियो ने बातचीत में अमेरिका की मदद की पेशकश भी की।

पठानकोट-हिमाचल प्रदेश सीमा पर हमले की कोशिश

पठानकोट- हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बसे डमटाल में पाकिस्तान द्बारा निशाना बनाने की कोशिश की गई। हमले वाली जगह पर धुआं निकलता देखा गया है। 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से फोन पर बात की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के बातचीत के लिए मदद की पेशकश की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने आज ही पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर और उप-प्रधानमंत्री इशाक डार से भी बात की और तनाव को कम करने की अपील की। 

सिविल डिफेंस वॉलंटियर के लिए उमड़ी भारी भीड़

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अपील के बाद सिविल डिफेंस वॉलंटियर के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान युवाओं ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

सीडीएस ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास से रवाना हुए। CDS ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी।

‘पाकिस्तान झूठा प्रोपेगैंडा चला रहा’

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहा है और यह पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियों द्वारा फैलाया जा रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, ये सरासर झूठ है। सिरसा, आदमपुर एयरबेस को नुकसान के दावे पूरी तरह से गलत हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इन एयरबेस की तस्वीरें भी दिखाई गईं जिनमें भारतीय एयरबेस पूरी तरह से सामान्य दिखाई दिए। 

विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है और खासकर जम्मू और पंजाब में हमले किए गए हैं। आज सुबह भी पाकिस्तान ने राजौरी में गोलीबारी की, जिसमें एक प्रशासनिक अधिकारी की मौत हो गई। साथ ही जालंधर और फिरोजपुर में भी हमले हुए हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत की तरफ से श्री अमृतसर साहिब की तरफ मिसाइल हमले किए गए, ये बचकाने आरोप हैं और ये देश को बांटने की साजिश है।

‘संघर्ष को बढ़ाना चाहता है पाकिस्तान’

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तानी उकसावे और संघर्ष को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। भारत द्वारा पाकिस्तान की कार्रवाई का संयमित तरीके से पूरी सटीकता से जवाब दिया जा रहा है। कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने पूरे पश्चिमी सीमा पर लड़ाकू विमानों, लॉन्ग रेंज म्यूनिशन और ड्रोन्स से हमला किया। पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की गई, भारतीय सेना ने अधिकतर को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने सुबह हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करके पंजाब के एयरबेस स्टेशन पर हमले की कोशिश की। पाकिस्तान द्वारा नागरिक ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई। श्रीनगर, अवंतीपोरा में भी चिकित्सीय और स्कूलों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के हथियार भंडार गृह, तकनीकी इंफ्रास्टक्चर, कमांड सेंटर को निशाना बनाया और पाकिस्तानी सेना को काफी क्षति पहुंचाई।

कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर हमला किया। ऐसे में भारत ने नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सटीकता से कार्रवाई की। पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के झूठे दावे फैलाए। कुपवाड़ा बारामूल, राजौरी और पुंछ में तोप मोर्टार से भीषण गोलीबारी की और भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान की मंशा संघर्ष को भड़काने की है। भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय सशस्त्र बल संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान की यही मंशा है।  

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आदमपुर में एस-400 सिस्टम के तबाह होने का झूठा दावा किया है। भारत इन झूठे दावों को सिरे से खारिज करता है। पाकिस्तान सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है ताकि संघर्ष को बढ़ाया जाए। भारतीय सेना संयमित तरीके से जवाब दे रही है।

पठानकोट के ऊपर ड्रोन को नष्ट किया गया

पंजाब में वायु रक्षा प्रणाली ने पठानकोट के ऊपर एक ड्रोन को नष्ट कर दिया, ड्रोन को निष्क्रिय करने की आवाज़ वीडियो में सुनी जा सकती है।

किसानों के 58 करोड़ अटके, क्योंकि एकाउंट ही अपडेट नही

0

सीहोर / समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का काम खत्म हो चुका है। सभी 240 खरीदी केंद्रों पर 6 लाख 32 हजार 578 टन गेहूं खरीदा गया। अधिकांश किसानों को भी उनकी बेची उपज का भुगतान हो चुका है लेकिन अभी भी 3.5 फीसदी किसान ऐसे हैं जिनका भुगतान अटका हुआ है। इन किसानों को 58 करोड़ रुपए डाले जाना हैं लेकिन खास बात यह है कि इन किसानों के एकाउंट ही अपडेट नहीं हैं। इसके कारण इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इधर किसान बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
इस बार गेहूं के लिए समर्थन मूल्य के लिए 240 खरीदी केंद्र बनाए गए थे। शुरू में जब खरीदी शुरू हुई थी तो करीब 50 केंद्र ही शुरू हुए थे लेकिन इसके बाद धीरे धीरे इनकी संख्या बढ़ती चली गई और फिर सभी 240 केंद्रों पर खरीदी होने लगी थी। इस बार 88 हजार 292 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 72 हजार 95 किसानों ने अपनी उपज बेची थी। हालांकि 76488 किसानों ने स्लाट बुक किए थे लेकिन ये किसान उपज विक्रय करने नहीं आए थे।
भुगतान अटकने के ये कारण
जिन किसानों के 58 करोड़ का भुगतान अटका हुआ है उनके दो प्रमुख कारण सामने आए हैं। इनमें पहला कारण यह है कि इनके बैंकों के आईएफएससी कोड गलत दिए गए हैं। दूसरा कारण यह है कि कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हैं। इस कारण से भी इन किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है।

तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी

0

सीहोर / बादलयुक्त मौसम होने को लेकर तीन दिन से गर्मी का असर कम हो गया है। आगे भी अभी 12 मई तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा, जिसके चलते गर्मी से राहत रहेगी। शनिवार को दिनभर आसमान में मध्यम घने बादल छाए रहें, जिससे तेज धूप नहीं खिली। शहर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आरएके कृषि महाविद्यालय के मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बदला हुआ है। 12 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है, इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी और एक बार फिर भीषण गर्मी का अहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. तोमर के मुताबिक बेमौसम बारिश और आंधी से आम, केला व पपीता की फसलों को नुकसान होता है, जिले में कुछेक किसान आम के बगीचे लगाते हैं, पपीता और केला की पैदावार सीहोर में नहीं होती है।

सीएम,केन्द्रीय कृषि मंत्री 195 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण ,विकास कार्यों का सौगात देंगे

0

सीहोर / प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के विवाह के लिए परिवारों को सहायता देने वाली मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत भैरूंदा तहसील के ग्राम पिपलानी में सामूहिक विवाह समारोह 10 मई को आयोजित होने जा रहा है। पिपलानी में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का शामिल होना प्रस्तावित है। इस विवाह समारोह में जिले की 614 से अधिक कन्याओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान बुधनी एवं भैरूंदा जनपद के 195 करोड़ 65 लाख रूपये से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लाकार्पण भी करेंगे।
कलेक्टर बालागुरू के ने समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर बालागुरू के. एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने पिपलानी में कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर इस सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन, निर्गमन, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात, भोजन, वर-वधु तथा उनके परिजनों के लिए बैठक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।
इन विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान पिपलानी में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह के अवसर पर 165.85 लाख रूपये लागत के बुधनी में 02 नग एफ टाइप तथा एक नग जी टाइप आवासीय भवनों, भैरूंदा में 1879.29 लाख रूपये लागत के आईटीआई में नवीन आठ ट्रेड के नवीन भवन तथा वर्कशाप, चकल्दी में 48.02 लाख रूपये लागत के शासकीय यूनानी औषधालय नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसी प्रकार वे बुधनी में 491.67 लाख रूपये लागत के विश्राम ग्रह, शाहगंज के 159.23 लाख रूपये लागत के पशु चिकित्सालय भवन, बोरी में 7750.20 लाख रूपये लागत के 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय, पिपलानी में 184.00 लाख रूपये लागत के पीएचसी, बंसतपुर से गाडरीपुरा तक 727.00 लाख रूपये लागत से निर्मित नवीन सड़क एवं 850.00 लाख रूपये लागत से निर्मित ग्राम पिपलानी से खजूरपानी की नवीन सड़क, 455.27 लाख रूपये लागत के ग्राम जजाना से बाबरी मार्ग पर पुल, सीहोर में अन्नपूर्णा मंदिर से मिडिल स्कूल मार्ग पर 420.03 लाख रूपये लागत से निर्मित सीप नदी पर पुल का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही वे ग्राम मंडी में 403.00 रूपये लागत के घाट तथा तट संरक्षण कार्य, ग्राम रानीपुरा में 400.00 लाख रूपये लागत के घाट तथा तट संरक्षण कार्य, ग्राम छीपानेर (राम मंदिर) में 1441.00 लाख रूपये लागत के घाट तथा तट संरक्षण कार्य, ग्राम छीपानेर (निंबार्क आश्रम) में घाट तथा तट संरक्षण कार्य, ग्राम आंवलीघाट में 50.00 लाख रूपये लागत के सामुघ्दायिक जनसुविधा कार्य, ग्राम बांद्राभान में 100.00 लाख रूपये के सामुदायिक जनसुविधा कार्य तथा ग्राम रामनगर घाट में 50.00 लाख रूपये लागत के सामुदायिक जनसुविधा कार्य का लोकार्पण करेंगे।
इन विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान ग्राम घोघरा से आमडोचैकी तक की 470.04 लाख रूपये की लागत के नवीन सड़क निमार्ण कार्य, इटावाखुर्द से डोंगलापानी तक 898.89 लाख रूपये लागत के सड़क निर्माण कार्य, ग्राम बसंतपुर में 312.44 लाख रूपये लागत के सड़क निर्माण कार्य, ग्राम सिंगपुर में 313.88 लाख रूपये लागत के सड़क निमार्ण कार्य, े लागत के घाट तथा तट संरक्षण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
पिपलानी और आसपास के गांवों में उत्सव का वातावरण
पिपलानी और आसपास के अनेक गांवों में बड़ी संख्या में बेटियों का विवाह होने के कारण गांवों में उत्सव का वातावरण हैं। पिपलानी गांव के अनेक निवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह को लेकर हम बहुत उत्साहित है और विवाह समारोह में हम बेटियों की धूमधाम से शादी कर पाएंगे।

आॅपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए सेना के कदम की हौसला अफजाई कीऑपरेशनआॅपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए सेना के कदम की हौसला अफजाई की

0

आष्टा / पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 निदर्दोष निहत्थे लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया। दो दिन के भीतर भारत ने – एयर स्ट्राइक कर ऑपरेशन सिंदूर के तहत – पाकिस्तान में कार्रवाई की। इस अभियान में आतंकियों, उनके ढांचे और सहयोगी तंत्र को निशाना बनाया गया।

देश की सेना की सफलता और बिना -किसी क्षति के पाकिस्तान पर विजय की कामना के साथ आष्टय के सभी दिगंबर जिनालयों में भगवान महावीर स्वामी की

प्रतिमा पर अभिषेक और शांतिधारा की गई। श्री चंद्रप्रभु जिनालय गंज में शुक्रवार सुबह श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया। कहा कि सेना ने भारत के ललाट पर विजय तिलक लगाया है। श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नेमि नगर सांई कॉलोनी में भी तीनों सेनाओं के जवानों और देशवासियों की रक्षा के लिए शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सरकार और सेना के नेतृत्व का अभिनंदन किया। कहा कि यह कार्रवाई पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम है।

चोर अलमारी से 34 हजार रुपए नकद ले गए

0

सीहोर / अंजनी धाम कॉलोनी में गुरुवार रात सुरेश विश्वकर्मा के घर चोरों ने धावा बोला। वारदात उस वक्त हुई जब वह पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। चोर अलमारी से 34 हजार रुपए नकद ले गए। सुरेश ने हाल ही में चाणक्यपुरी कॉलोनी के पीछे नया मकान बनवाया था। पांच दिन पहले ही परिवार वहां रहने आया था।
सुरेश ने बताया कि उनके बच्चे शहर से बाहर हैं। वह पत्नी के साथ किचन से सटे हाल में सो रहे थे। चोरों ने मेन गेट का ताला खोला। किचन की खिड़की से अंदर घुसे। उसी हाल में रखी अलमारी से 20 हजार रुपए निकाले। इसके बाद अंदर वाले कमरे में रखी दूसरी अलमारी से 14 हजार रुपए ले गए। सुबह सामान बिखरा मिला तो चोरी का पता चला। सुरेश की किस्मत अच्छी रही कि अंदर की अलमारी
दूसरी चोरीः बच्ची के साथ महिला घर में घुसी पर पकड़ाई
इधर, शुक्रवार को मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला बच्ची के साथ चोरी की नीयत से घर में घुसी। उसने बर्तन बोरी में भर लिए थे। घरवालों ने देख लिया। भागने की कोशिश कर रही महिला और बच्ची को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पिछले सप्ताह शादी समारोह के दौरान 15 लाख की चोरी हुई थी। पूरा परिवार गार्डन में था। चोरों ने घर से नकदी और ज्वेलरी चुरा ली थी। पुलिस ने लगातार छापेमारी की। इस दौरान पांच चोर पकड़े गए। इनमें दो इंदौर नाका के हैं। बाकी तीन अन्य जगहों के हैं। पकड़े गए चोरों ने चोरी कबूली नहीं है। सख्ती से पूछताछ में सच सामने आ सकता है।
में रखी लाखों की ज्वेलरी चोरों की नजर में नहीं आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए:यहीं से ड्रोन भेजे जा रहे थे, PAK के 4 एयरबेस पर भी हमला

0
भारत ने देर रात पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं।

नई दिल्ली/ भारतीय सेना ने शुक्रवार रात जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया है। यहीं से ड्रोन दागे जा रहे थे। न्यूज एजेंसी ने डिफेंस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

इधर, पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। पंजाब के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। पंजाब के अमृतसर में भी अटेक हुआ है।

इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्य राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया। जम्मू के अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो।

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े अपडेट्स

  • केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सेना प्रमुख चाहें तो वे टेरिटोरियल आर्मी (TA) के अफसरों-जवानों को बुला सकते हैं। TA रिजर्व्ड फोर्स बल है, जो जरूरत पड़ने पर सेना की सहायता करते हैं।
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी।
  • गृह मंत्री ने भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली। कृषि मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी तैयारियों को लेकर मीटिंग की।
  • नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। कई इमारतों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से अपने आवास पर डेढ़ घंटे मुलाकात की।
  • तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने अलग-अलग बयानों में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है।

मालेगांव ब्लास्ट मामला : कोर्ट ने 31 जुलाई तक टाल दिया फैसला, सभी आरोपियों को फिर से पेश होने का आदेश, साध्वी प्रज्ञा बोलीं…

0

भोपाल। महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले में गुरुवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट से बड़ा अपडेट आया है। मुंबई स्थित कोर्ट ने सभी आरोपियों को सजा सुनाने से पहले मुंबई हाईकोर्ट से समय बढ़ाने की मांग की है और अब 31 जुलाई को फैसला आने की उम्मीद है। आज सभी आरोपी NIA कोर्ट में पेश हुए।

31 जुलाई को फैसला आने की संभावना

गुरुवार को मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि फैसला सुनाने के लिए उसे 31 जुलाई तक का समय दिया जाए। कोर्ट में आज सभी 12 आरोपी पेश हुए। इनमें मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत अन्य शामिल थे। इन पर आतंकी साजिश, हत्या और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

2008 में हुआ था मालेगांव ब्लास्ट

दरअसल, यह मामला 29 सितंबर 2008 का है, जब महाराष्ट्र के मालेगांव में धमाका हुआ था। इस धमाके में 6 लोगों की जान चली गई थी और 101 लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच महाराष्ट्र एटीएस ने की थी, लेकिन 2011 में जांच एनआईए को सौंप दी गई। एनआईए ने पहले साध्वी प्रज्ञा समेत कुछ आरोपियों को क्लीन चिट दी, लेकिन बाद में अप्रैल 2025 में एनआईए ने यूटर्न लेते हुए कोर्ट से कड़ी सजा की मांग की। इससे केस में एक नया मोड़ आ गया।

प्रज्ञा ठाकुर बोलीं – सत्यमेव जयते पर मेरा विश्वास है

कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, आज फैसला आना था, लेकिन कोर्ट ने कहा कि मामला बड़ा है, एक लाख से ज्यादा पेज हैं, इसलिए समय लगेगा। अब अगली तारीख 31 जुलाई दी गई है। मुझे ‘सत्यमेव जयते’ पर पूरा विश्वास है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश की गई है और कुछ लोग उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने एटीएस पर निशाना साधते हुए कहा, अगर एटीएस चाहती तो मेरी मुंडी उसी दिन मरोड़ देती, लेकिन मैं देशविरोधियों की दुश्मन हूं और हमेशा रहूंगी।

वकील बोले – 31 जुलाई को सामने आएगा सच

साध्वी प्रज्ञा के वकील जेपी मिश्रा ने बताया कि 19 अप्रैल को कोर्ट में अंतिम बहस पूरी हो गई थी। अब फैसला 31 जुलाई को आएगा। उन्होंने कहा- जिन पर कोई सबूत नहीं हैं, उन्हें भी फंसाया गया है। कोर्ट सबूतों के आधार पर फैसला करेगा। उनका दावा है कि फैसले से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कैसे निर्दोष लोगों को मामले में घसीटा गया।

€ कोर्ट में उपस्थित रहना अनिवार्य है। यह तारीख अब इस केस के भविष्य और भारतीय राजनीति के कुछ चर्चित चेहरों के लिए निर्णायक मानी जा रही है।

6 महीने बदमाश जुबैर मौलाना गिरफ्तार, फायरिंग और दहशत फैलाने वाले तीन गुर्गे भी दबोचे, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

0

भोपाल। राजधानी भोपाल में 6 महीने से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश जुबैर उर्फ मौलाना को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच, टीलाजमालपुरा, गौतम नगर, मंगलवारा और हनुमानगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार देर रात परवलिया के एक फार्म हाउस से की गई। जुबैर के साथ-साथ उसके तीन साथी बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो हाल ही में मंगलवारा और टीला जमालपुरा क्षेत्र में की गई फायरिंग और तोड़फोड़ की वारदातों में शामिल थे।

बदला हुलिया, पहचान से बचने की कोशिश

मुख्य आरोपी जुबैर मौलाना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था। उसने सिर के बाल मुंडवा लिए और दाढ़ी कटवा ली, ताकि कोई उसे पहचान न सके। पुलिस को गुमराह करने के लिए किए गए इस प्रयास के बावजूद उसकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। आखिरकार गुरुवार रात दबिश में जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल उसका इलाज करवाकर उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है।

जुबैर पर 50 से ज्यादा अपराध दर्ज

जुबैर राजधानी भोपाल के सबसे कुख्यात और वांछित अपराधियों में गिना जाता है। उसके खिलाफ 50 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, बलवा और गैंगवार शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 26 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। उस पर भोपाल और रायसेन पुलिस द्वारा कुल 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

गोलीकांड और दहशत फैलाने की थी साजिश

पुलिस के अनुसार जुबैर और उसके साथियों ने तीन दिन पहले मंगलवारा और टीला जमालपुरा इलाके में वाहनों में तोड़फोड़ और खुलेआम फायरिंग की थी। ये वारदातें बदमाश साद खान से पुरानी रंजिश को लेकर की गई थीं। गोली चलाते हुए आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिनके आधार पर पुलिस ने तलाश तेज की।

गिरफ्तार किए गए आरोपी और बरामद हथियार

पुलिस ने बदमाश मो. शकील उर्फ सन्नी मलिक, जो कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक का भांजा है। इसके अलावा फैसल खान उर्फ जेजे, जहीर खान को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन छुरियां और डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश शहर में अपना वर्चस्व स्थापित करने की मंशा से लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

आईजी नर्मदापुरम, डीसीपी जोन 1 प्रियंका शुक्ला और डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल के निर्देशन में चली इस संयुक्त कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और शस्त्र आपूर्ति करने वालों की भी तलाश में जुटी है।

भारत में सिर्फ भारतीयों को रहने का हक, रोहिंग्या मुसलमान लौटें वापस : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

0

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को देश से न निकालने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका वरिष्ठ वकीलों कोलिन गोंजाल्विस और प्रशांत भूषण ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है, इसलिए उन्हें भारत में शरण मिलनी चाहिए।

भारत में रहने का अधिकार केवल भारतीयों को : SC

UNHCR की मान्यता का भारत पर कोई असर नहीं

वकीलों ने तर्क दिया कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHCR) ने रोहिंग्या को शरणार्थी का दर्जा दिया है। लेकिन केंद्र सरकार ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी सम्मेलन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, इसलिए भारत पर रोहिंग्या को शरण देने की कोई बाध्यता नहीं है।

रोहिंग्या को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि रोहिंग्या की मौजूदगी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने असम और जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या को देश से न निकालने की मांग को खारिज किया था।

विदेशी भी जीवन के अधिकार के हकदार

कोर्ट ने माना कि रोहिंग्या को भी संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार प्राप्त है, लेकिन वे विदेशी हैं। इसलिए उन्हें भारत में रहने का हक नहीं है। उनके साथ भारतीय कानून के अनुसार ही व्यवहार किया जाएगा।

अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी

इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय की गई है। तब तक सरकार रोहिंग्या को वापस भेजने की कानूनी प्रक्रिया जारी रखेगी।