Home Blog Page 611

 भारत ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए, फिरोजपुर में भी धमाके

0

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया और उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़े भाई ने कूटनीतिक समाधान तलाशने को कहा है।

आज से किया जाएगा दो दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन

0

सीहोर / भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच भारतीय सैनिकों के लिए घरों, मंदिरों में यज्ञ हवन शुरू हो गए हैं। सैनिकों की सलामती और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए मंत्रों का जाप कर रहे हैं। शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। वैशाख महापर्व के अंतर्गत अब पूर्णिमा तक दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ अखंड रामायण का आयोजन भी किया जाएगा। शुक्रवार को यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास, पंडित कुणाल व्यास और मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने सेना के लिए महायज्ञ में मंत्रों के जाप के साथ आहुतियां देकर शीघ्र ही भारत की विजय की कामनाएं की। शुक्रवार को प्रदोष की कथा का आयोजन किया गया। अब शनिवार को मंदिर परिसर में क्षेत्र के विभिन्न मानस मंडलों के द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।
शिव प्रदोष सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंत्रों की शक्तियां न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ाती हैं बल्कि हमारे मनोरथ भी पूर्ण करती हैं। भगवान राम ने रावण से युद्ध के पहले शिव स्तुति की थी। रावण शिव भक्त था और भगवान राम ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना की और उनकी पूजा की। उन्होंने बताया कि दुर्गा सप्तशती के पाठ का विशेष अध्यात्मिक महत्व है. दुर्गा सप्तशती के तेरह अध्यायों से पहले तीन प्रथम अंगों- कवच, अर्गला और कीलक स्तोत्र का भी पाठ किया जाता है। कवच का अर्थ है, सुरक्षा घेरा इसमें देवी की वह अमोघ शक्तियां हैं, जिनका स्मरण करने मात्र से मनोवैज्ञानिक तरीके से लाभ होता है। इसको विज्ञान भी मानता है कि हम जब सकारात्मक सोचते हैं और यह अनुभव करने लगते हैं कि हम ठीक हो रहे हैं तो उसका बहुत प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। संसार के अठारह पुराणों में से सबसे शक्तिशाली पुराण मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है। यह भगवती दुर्गा कवच एक तरह से दुर्गा माँ का पाठ है जो हमें साहस और हिम्मत प्रदान करता है और दुष्टों से हमारी रक्षा करता है। कहा जाता है कि माँ दुर्गा कवच को भगवान ब्रह्मा ने ऋषि मार्कंडेय को सुनाया था। इस कवच में कुल 47 श्लोक शामिल हैं। वही इन श्लोकों के अंत में 9 श्लोक फलश्रुति रूप में लिखित हैं। फलश्रुति का अर्थ है, ऐसा पाठ जिसे पढने या सुनने से भगवान का आशीर्वाद या फल प्राप्त हो।

प्रेरणा भवन में मिलेगी युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा-अशोक पांडे

0

सीहोर / जिला मुख्यालय पर संघ के नवीन कार्यालय प्रेरणा भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, विशेष अतिथि कल अशोक पांडे, प्रांत संघचालक, मध्यभारत प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। कार्यक्रम में संघ के सभी प्रमुख दायित्ववान व समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस अवसर श्री पाण्डेय ने संघ स्थापना की पृष्ठ भूमि व सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष में सभी स्वयंसेवकों से समाज में पंच परिवर्तन के विषयों स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन, को अपनाने व समाज में लेकर जाने संकल्प कराया। पंडित श्री मिश्रा ने बताया कि संघ किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दे रहा है और उसी कड़ी में सीहोर कार्यालय का लोकार्पण किया जा रहा है। यह भवन राष्ट्र सेवकों की आगामी पीढ़ी का निर्माण करने का कार्य करेगा।

बिग-बी से लेकर शाहरुख-सलमान तक, कई सेलेब्स ने साधी चुप्पी; यूजर बोले- पाकिस्तान भेजो

0

डीआर न्यूज इंडिणया / अमिताभ बच्चन पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर मौन साधे हुए हैं। पहलगाम हमले से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नापाक हमले पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है। उनके अलावा शाहरुख खान और सलमान खान ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा, जिसके चलते यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर मौन साधे हुए हैं। पहलगाम हमले से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नापाक हमले पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है। उनके अलावा शाहरुख खान और सलमान खान ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा, जिसके चलते यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर कुछ भी नहीं लिखा है। बीते 15 दिनों से वह केवल ट्वीट नंबर डालकर पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान और सलमान खान ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के नापाक हमले कोशिश पर कुछ नहीं बोला है। इसके चलते यह सभी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं।

शाहरुख की खामोशी से खुश पाकिस्तानी
ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले को लेकर शाहरुख खान ने भी अब तक सोशल मीडिया पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने शाहरुख खान के मौन रहने पर उनकी तारीफ भी की है।

एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, ‘आपके लिए दिल में बहुत सम्मान है, क्योंकि आप इस राजनीति में नहीं पड़ रहे। आपके पाकिस्तानी प्रशंसक आपको बहुत प्यार करते हैं और आपकी खामोशी हमारे लिए बहुत मायने रखती है।’ वहीं, एक भारतीय यूजर ने लिखा, ‘पहलगाम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आपसे खामोशी की उम्मीद नहीं थी।’ एक और यूजर ने लिखा, ये आदमी मेरा और सारे हिंदुस्तान का इंस्पिरेशन है, लेकिन इसने मिशन सिंदूर के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया। लगता है भारत में रहकर दिल पाकिस्तानी है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बेशर्म आदमी, भारत-पाकिस्तान युद्ध पर कुछ नहीं बोल रहा।’

पहलगाम से लेकर पाकिस्तान की नापाक हरकत तक बिग बी की चुप्पी
अमिताब बच्चन ने बीते 15 दिनों से सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने ना पहलगाम हमले पर कुछ कहा था और ना ही भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर किए गए हमले पर ही कुछ बोला। यहां तक की कल रात पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए नाकाम हमले पर भी उन्होंने अभी तक मौन बनाए रखा है।

यूजर्स कर रहे बिग बी की आलोचना
अमिताभ बच्चन के खाली ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ तो उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन से पूछा, ‘क्या कह रहा है डॉक्टर कब तक ठीक हो जाएंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज भी जीरो शरम।’ एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘वह रेखा जी से कोड में बात कर रहे हैं। जब से जया जी ने उन्हें टेक्स्ट करते हुए पकड़ लिया है।’ एक और ने लिखा, इनका अलग ही युद्ध चल रहा है। एक और ने लिखा, ‘कोई इनसे पहले फोन छीनो।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘सर कुछ तो देश बोलिये देश की आर्मी के लिए। हमारे सैनिक हमारे लिए लड़ रहे हैं।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी रहे मौन
अमिताभ बच्चन ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी अपना मौन नहीं तोड़ा था। इसके चलते भी यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह मौन क्यों साध रखा है। यह तो तभी पता चलेगा जब वह कुछ बोलेंगे। उनके प्रशंसकों और यूजर्स को बस इसी का इंतजार है।

जिले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर, एसपी ने

0

जावर / कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के साथ ही जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ कर लिया जाए।
उन्होंने जिले की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किन्हीं भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अमला सतर्क रहे। बैठक में एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद सिंह राजावत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, सीएसपी श्री निरंजन सिंह राजपूत तथा होमगार्ड जिला कमांडेंट नीलमणी लड़िया सहित राजस्व एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए, कई जगह ब्लैकआउट

0
म्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए

भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद आज एक बार फिर से बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हो रही है। वहीं जम्मू, श्रीनगर में ब्लैक आउट हो गया है।

जम्मू समेत इन इलाकों में हुआ ब्लैक आउट
रक्षा सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन को रोका था। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई इलाकों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर और उधमपुर क्षेत्र, हरियाणा के अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया है। वहीं पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।

अब हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत, इस साइकोलॉजिकल हॉरर में निभाएंगी लीड रोल

0

डीआर न्यूज इंडिणया / बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह अनुराग रुद्र के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में लीड रोल निभा सकती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह हॉरर ड्रामा ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में पहली बार मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में कंगना के साथ टीन वुल्फ, टायलर पोसी और हॉलीवुड आइकन सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन होंगी।  

जल्द शुरू होगी शूटिंग
वैराइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण इस गर्मी में न्यूयॉर्क शहर में शुरू होने वाला है। निर्माताओं ने खुलासा किया कि टीम ने जानबूझकर अमेरिकी स्थानों का चयन किया ताकि हाल ही में घोषित ट्रम्प इंडस्ट्री टैरिफ से उत्पन्न किसी भी अनिश्चितता से बचा जा सके।

साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है ‘ब्लेस्ड बी द एविल’
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग रुद्र ने किया है। जिन्होंने गाथा तिवारी लायंस मूवीज के अध्यक्ष और संस्थापक के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी है। ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ एक साइकोलॉजिकल हॉरर है।

क्या होगी फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट के मुताबिक कहानी एक ईसाई कपल पर केंद्रित है जो गर्भपात के आघात से जूझ रहा है। एक नई शुरुआत की तलाश में, वह एक अंधेरे और भयावह इतिहास वाले एक छोड़े हुए खेत को खरीदते हैं, लेकिन यहां उनका सामना एक दुष्ट शक्ति से होता है।
फिल्म के निर्देशक अनुराग ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, ‘ग्रामीण भारत में पैदा होने और अपना बचपन बिताने के कारण, मुझे ऐसी कहानियां सुनाई गईं जो मेरे दिमाग और दिल में बस गईं। यह लोककथा इतनी खास थी कि मुझे वास्तव में सभी कहानियों पर विश्वास था। मैं उन्हें सिनेमा की कला के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना चाहता था।’


कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अभिनेत्री को आखिरी बार ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशन की भी शुरुआत की। फिल्म में उन्होंने भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा:जीतू, उमंग, दिग्गी रेडक्रॉस चौराहे से शौर्य स्मारक पहुंचकर देंगे सलामी

0

भोपाल/ पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज शाम को एमपी कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालेगी।

जीतू, उमंग, दिग्गी होंगे शामिल रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित तमाम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

सिर्फ तिरंगा झंडा होगा हाथों में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आज शाम होने वाली तिरंगा यात्रा में केवल तिरंगा झंडा लेकर ही शामिल हों। भारत की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान को मुंह की खानी होगी। ये राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि सैनिकों के सम्मान में यात्रा है इसलिए पार्टी के झंडे के बजाए राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हों।

जनता से भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया – आज देश के राज्यों की सभी राजधानियों में कांग्रेस पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य स्मारक तक यह यात्रा निकलेगी। इसमें हमने सलामी का कार्यक्रम भी रखा है। कांग्रेस जनों के साथ हमने आम जनता से भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

भारत की जवाबी कार्रवाई में पीएम शहबाज़ शरीफ के घर से 20 किलोमीटर दूर भीषण धमाका!

0
पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

एशिया की दो परमाणु शक्तियों के बीच तनाव एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सीमापार से हुई आक्रामक कार्रवाई के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक हमला बोला है। खबरों के मुताबिक, भारत की जवाबी कार्रवाई में इस्लामाबाद के पास एक बड़ा धमाका हुआ...

डेस्क: एशिया की दो परमाणु शक्तियों के बीच तनाव एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सीमापार से हुई आक्रामक कार्रवाई के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक हमला बोला है। खबरों के मुताबिक, भारत की जवाबी कार्रवाई में इस्लामाबाद के पास एक बड़ा धमाका हुआ है, जो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आवास से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया।

गुरुवार शाम पाकिस्तान द्वारा भारत के कई शहरों को निशाना बनाने के बाद भारतीय सेनाओं—थलसेना, वायुसेना और नौसेना—ने एकजुट होकर पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर प्रहार किया। पाकिस्तान के सेना और नौसेना अड्डों पर निशाना साधा गया, जिससे देशभर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

पाकिस्तानी अधिकारी विदेश भागने की कोशिश में

भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान के भीतर घबराहट का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हवाई अड्डों के आसपास देखे गए हैं, जो जल्द से जल्द देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य ढांचे की आंतरिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

PAK को एक और झटका: सीमा पर घुसपैठ की नापाक कोशिश नाकाम, जैश के 7 आतंकियों का सफाया

0

भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल करने में जुटा हुआ है। बीती रात पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को नाकाम करने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की सुबह जम्मू कश्मीर में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सात…

डेस्क। भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल करने में जुटा हुआ है। बीती रात पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को नाकाम करने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की सुबह जम्मू कश्मीर में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकवादियों का सफाया कर दिया है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सांबा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे सात घुसपैठियों को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मार गिराया। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि मारे गए सभी घुसपैठिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।

बीएसएफ के जवानों की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने सीमा पर एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है खासकर भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान लगातार जवाबी कार्रवाई की फिराक में है। भारतीय सेना और सुरक्षा बल सीमा पर पूरी तरह से अलर्ट हैं और किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की संभावना है जिससे उनकी खतरनाक मंसूबों का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।