Home Blog Page 612

जवाबी हमला: भारत ने ओकारा आर्मी कैंट पर किया ड्रोन अटैक, पाकिस्तान में बढ़ी दहशत

0
जवाबी हमला: भारत ने ओकारा आर्मी कैंट पर किया ड्रोन अटैक, पाकिस्तान में बढ़ी दहशत

भारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का लगातार करारा जवाब दे रहा है। आज सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ओकारा आर्मी कैंट पर एक सटीक ड्रोन हमला किया जिससे पाकिस्तान में पहले से ही व्याप्त दहशत और बढ़ गई है। इस हमले से…

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का लगातार करारा जवाब दे रहा है। आज सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ओकारा आर्मी कैंट पर एक सटीक ड्रोन हमला किया जिससे पाकिस्तान में पहले से ही व्याप्त दहशत और बढ़ गई है। इस हमले से पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर घुसपैठ की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम करते हुए 14 आतंकवादियों को मार गिराया।

कल पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की नाकाम कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने बहादुरी से विफल कर दिया था। इसी क्रम में आज सुबह ओकारा आर्मी कैंट पर ड्रोन हमला किया गया जिसे पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों पर भारत की सीधी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले बीती रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकवादियों को मार गिराया। यह घटना उस समय हुई जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना के हमलों की कोशिशों को विफल किया था।

भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों को अंजाम देने की कोशिश की थी। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य घातक हथियारों का इस्तेमाल करके भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।

भारत का बड़ा ‘एक्शन’, पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह

0
भारत का बड़ा 'एक्शन', पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह

भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तान की रक्षा संरचना में बड़ी सेंध लगा दी है। इस विशेष सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चिंग ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए…

नई दिल्ली: भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तान की रक्षा संरचना में बड़ी सेंध लगा दी है। इस विशेष सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चिंग ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह कर दिया है। 

 इस ऑपरेशन की योजना बेहद गोपनीय तरीके से बनाई गई थी और इसे अंजाम देने में भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी तकनीकी और सामरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर स्थित कई रक्षा ठिकाने अब निष्क्रिय हो चुके हैं या भारी क्षति का सामना कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने न सिर्फ दुश्मन की तैयारियों को झटका दिया है, बल्कि क्षेत्र में भारत की सामरिक मजबूती को भी फिर से उजागर कर दिया है। यह मिशन भविष्य की संभावित चुनौतियों के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म की कोशिश, गला दबाकर मारा

0

सीहोर / पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को मजदूरी पर ले जाने का कहकर गाड़ी पर बैठकर ले गया। उसके बाद नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब सफल नहीं हुआ तो उसने महिला का गला दबाकर उसे मार डाला। आरोपी ने पुलिस के सामने दुष्कर्म की कोशिश कर हत्या करना स्वीकार किया।
मामला धनखेड़ी चांदबड़ का है, जहां 20 अप्रैल को लक्ष्मीबाई ठाकुर मजदूरी के लिए घर से निकली थी। वह शाम तक वापस नहीं लौटी। अगले दिन उनके पति ईश्वर सिंह ठाकुर ने थाना मंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 22 अप्रैल को शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र में खजूरिया अलाहदाद के पास पार्वती नदी किनारे एक महिला का शव मिला।
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंडी मायासिंह ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में रतनपुर तुमडा निवासी प्रेमनारायण मेवाड़ा (55) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लक्ष्मीबाई को पहले से जानता था।
घटना वाले दिन उसने अधिक मजदूरी का लालच देकर उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया, फिर खजूरिया गांव के पास पार्वती नदी किनारे सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने लक्ष्मीबाई को नींद की गोलियां खिलाई और दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर उसने लक्ष्मीबाई का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

भारत की जवाबी कार्रवाई में एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट तबाह, भारतीय सेना ने जारी की पहली वीडियो

0

पाकिस्तान की सेना द्वारा एलओसी पर लगातार भारी गोलीबारी की जा रही है। भारत की सेना द्वारा भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह होते दिखाया गया है। 

पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एलओसी पर स्थित कई पाकिस्तानी पोस्ट तबाह हो गई हैं। भारतीय सेना ने इसका वीडियो जारी किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकी को तबाह करने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया। 

पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब
अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि पाकिस्तान के किस सेक्टर की चौकी भारतीय सेना के हमले में तबाह हुई है। इस वीडियो से साफ है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना द्वारा एलओसी पर भारी गोलीबारी की जा रही है, जिसमें पिछले दो दिनों में भारत में 15 से ज्यादा निर्दोष नागरिक मारे गए हैं। 

बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई की रात पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से हमला किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर कई बार सीजफायर का भी उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने देश की संप्रभुता और एकता की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।’ वहीं भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी हमले को देखते हुए देश के कई सीमावर्ती शहरों में ब्लैकआउट किया गया। 

19 से शुरू होगा 51 कुंडात्मक महायज्ञ, हनुमान चालीसा पाठ

0

मानौरा / जगदीश पुरी मनौरा में 19 मई से सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ, 51 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, श्रीराम कथा, श्रीरामलीला और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम काशी से आए विद्वानों द्वारा संपन्न होगा।
आयोजन श्री श्री 108 श्री श्री परशुराम दास जी महाराज के सानिध्य में होगा। कथा वाचन श्री बाल व्यास श्री लोकेन्द्र दास जी महाराज चित्रकूट धाम द्वारा किया जाएगा। वेद पाठ प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक होगा। श्री हनुमान चालीसा पाठ भक्तों द्वारा रोज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। श्रीराम कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। श्रीरामलीला हर रात 8 बजे से 11 बजे तक मंचित की जाएगी।

गंजबसौदा में जल गंगा संवर्धन अभियान जारी, श्रमदान करने बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी

0

विदिशा / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन मेंए गंजबसौदा की जीवनदायिनी बेतवा नदी को स्वच्छ और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से ष्जल गंगा संवर्धनष् अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। नवांकुर संस्थाओं रुद्राक्ष ह्यूमन वेलफेयरए आवरण सोशल वेलफेयरए और प्रस्फुटन समिति काँचरोद के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा हैए जिसमें स्थानीय समुदाय का उत्साहपूर्ण योगदान देखने को मिल रहा है। आज गुरुवार को इस सामूहिक प्रयास का पांचवा दिन थाए जिसमें दर्जनों पर्यावरण प्रेमियों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
आज के श्रमदान सत्र में मुख्य रूप से नदी के जल से कचरा निकाला गया और घाट की सफाई की गई व जल को संरक्षित करने की शपथ भी ली गई। स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर नदी के किनारों और जल में जमा प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया व घाट पर रंगोली बनाई गयी। वेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सका।नवांकुर संस्थाओं द्वारा आयोजित यह ष्जल गंगा संवर्धनष् अभियान गंजबसौदा के नागरिकों और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह सामूहिक प्रयास न केवल वेतवा नदी को स्वच्छ बनाने में सहायक होगाए बल्कि समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। इस प्रकार के निरंतर प्रयासों से निश्चित रूप से गंजबसौदा की जीवनदायिनी नदी को एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य प्रदान किया जा सकेगा इस सामूहिक साप्ताहिक श्रमदानष् आयोजन में जिला समन्वयक पूजा श्रीवास्तव और वीसी ममता राठौर ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय देवेंद्र साहू ए अमित शर्माए सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

वाटर वर्क्स की सुरक्षा बढ़ेगी चार नए सीसीटीवी कैमरे लगेंगेय 24 घंटे रहेगी

0

गंजबासौदा / नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव ने गुरुवार शाम को वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। यह जिम्मेदारी जलप्रदाय शाखा प्रभारी सुनील यादव को सौंपी गई है।
नौलक्खी मंदिर स्थित वाटर वर्क्स और बेतवा नदी के जल स्तर का जायजा लिया गया। पानी की टंकियों की सुरक्षा के लिए सुबह-शाम कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। अध्यक्ष ने पानी में मिलाई जाने वाली फिटकरी और ब्लीचिंग की मात्रा व गुणवत्ता की भी जांच की।मौके पर पहुंचकर नपाध्यक्ष ने वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया।पुलिस भी करेगी गश्त
वाटर वर्क्स परिसर की 24 घंटे निगरानी के लिए नए कैमरे लगाए जाएंगे। पानी की टंकियों पर हर समय कर्मचारी मौजूद रहेंगे। रात के समय पुलिस गश्त के दौरान टंकियों की सुरक्षा की निगरानी करेगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद नारायण सोनी और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
नगर में दोनों समय उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बेतवा नदी का जल स्तर संतोषजनक पाया गया। अध्यक्ष यादव इन दिनों निर्माण कार्य और नागरिक सुविधाओं का लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

संविधान बचाओ यात्रा की जगह कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को दिया धन्यवाद

0

विदिशा / जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो नीमताल से प्रारंभ हो कर माधवगंज तक निकाली गई। कांग्रेस का यह आयोजन पहले पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन संविधान बचाओं के रूप में होना था। देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने आंदोलन को स्थागित करते हुए उसे तिरंगा यात्रा के रूप में निकालते हुए देश की सेनाओं को समर्पित किया।
जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि भारतीय सेना के समान में निकाली गई यह यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देती है बल्कि सेना के प्रति समान और समर्थन भी व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने जो आतंकवाद के खिलाफ हमला किया है, उसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इसक जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा नीमताल महात्मा गांधी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर मुय बाजार में होते हुए माधवगंज कांच मंदिर के पास पहुंजी जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

रेडक्राॅस की सेवाएं बढ़ें, हर सदस्य दे योगदान, कलेक्टर

0

विदिशा / पीड़ित मानवता की सेवा या दरिद्र नारायण की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। जो दान आप करते हैं या किसी नेक कार्य में खर्च करते हैं, वही आपकी वास्तविक संपत्ति होती है। ईश्वर के पास पुनीत कार्यों का ही – लेखा-जोखा होता है। यह बात कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा, विदिशा के अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने रेडक्रॉस की वार्षिक आमसभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने – की आवश्यकता है। प्रत्येक सदस्य को तन, मन और धन से सहयोग करना – चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान – किया कि वे अपने जन्मदिन या किसी – पारिवारिक पुण्यतिथि पर निशुल्क ओपीडी सेवा दें। उन्होंने शिक्षा, कुपोषण उन्मूलन, – नशा मुक्ति, फूड बैंक, बुक बैंक, कपड़े वितरण, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन, रक्तदान और वृद्ध सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में कार्य विस्तार की संभावनाओं पर बल दिया।
सप्ताह में एक दिन दोपहर 12 से 2 बजे चिकित्सक देंगे निशुल्क सेवाएं
कार्यक्रम की शुरुआत में समिति अध्यक्ष डॉ. सचिन गर्ग ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि पुराने ब्लड बैंक परिसर में अब फिजियोथेरेपी पार्क विकसित किया जा रहा है और डीप फ्रीजर की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने यह भी निर्णय लिया है
कि सप्ताह में एक दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुशाग्र दीक्षित, डॉ. चर्चित बंसल, डॉ. हंसा शाह, डॉ. रूपिका गर्ग, डॉ. महेंद्र रघुवंशी, डॉ. दक्षा पीतलिया, डॉ. अशोक राजपूत व अन्य पॉलीक्लिनिक में अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करेंगे।
सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ती सेवा भावना
नेहा मिश्रा ने समिति को 5000 हजार का सहयोग दिया। मधुकर पंडित, इंदौर ने दो पंखे, एसबी शेबड़े ने एक परीक्षण टेबल और रोटरी क्लब ने एक रेफ्रिजरेटर भेंट किया। समिति द्वारा मात्र 20 में फिजियोथैरेपी, पॉलीक्लिनिक एवं एंबुलेंस सेवा सहित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ओपी सनोडिया, डिप्टी कलेक्टर एवं रेडक्रॉस प्रभारी
सचिव अतुल शाह ने गत वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि रेडक्रॉस समिति की सक्रियता के चलते प्रदेश स्तर पर विदिशा इकाई को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है। समिति को एक एंबुलेंस हेतु 18 लाख रुपए की सहायता भी प्राप्त हुई। कोषाध्यक्ष की ओर से आरके कुलश्रेष्ठ ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति की इस वर्ष की आय 9,93,789 और व्यय 11,01,943 रहा। आगामी वर्ष के लिए विकास जैन को अंकेक्षक मनोनीत किया गया।

पाकिस्तान अटैक के बीच पंजाब-दिल्ली IPL मैच रद्द:धर्मशाला मैदान में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगे, दर्शकों को बाहर निकाला गया

0

पाकिस्तान के अटैक के बीच धर्मशाला के HPCA मैदान पर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रोक दिया गया है। मैदान की सभी फ्लडलाइट्स बंद हैं और सभी फैंस को बाहर निकाला दिया गया है। मैदान से बाहर निकलते हुए फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

खेल रोके जाने तक पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद लौटे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों कैच कराया।

पाकिस्तान के अटैक के कारण पंजाब-दिल्ली खेल रुका

पाकिस्तान के अटैक के बीच धर्मशाला मैदान पर चल रहे IPL मैच को रोक दिया गया है। मैदान की सभी फ्लड लाइट्स बंद कर दी गई हैं और फैंस को बाहर निकाला जा रहा है।

प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट, नटराजन को विकेट

11वें ओवर में पंजाब ने पहला विकेट गंवाया। यहां प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों कैच कराया।

कुलदीप के ओवर में प्रियांश के लगातार दो छक्के, प्रभसिमरन की फिफ्टी 

पारी के 10वें ओवर में प्रियांश आर्या ने कुलदीप यादव की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। इसी ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने भी चौका लगाया। उन्होंने फिफ्टी पूरी की है।

प्रभसिमरन सिंह के लगातार दो चौकों से पंजाब 100 पार

9वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने माधव तिवारी के ओवर में लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी और चौथी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

इसी के साथ पंजाब का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। टीम के ओपनर्स क्रीज पर हैं।

प्रियांश आर्या की फिफ्टी, प्रभसिमरन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी

7वें ओवर में प्रियांश आर्या ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 25 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

पंजाब की मजबूत शुरुआत, पावरप्ले में स्कोर 69/0

टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पंजाब की टीम ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने शुरुआत 6 ओवर में बिना नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। टीम के ओपनर्स नाबाद है।

पंजाब का स्कोर 50 पार, ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप

पंजाब ने चौथे ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। दुष्मंथा चमीरा के ओवर की आखिरी बॉल पर प्रियांश आर्या ने चौका लगाते हुए स्कोर 50 पार पहुंचाया। इसी के साथ दोनों ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है।

प्रियांश आर्या ने मिचेल स्टार्क के ओवर में लगातार दो चौके लगाए

मैच का पहला ओवर डाल रहे मिचेल स्टार्क ने 11 रन खर्च किए हैं। प्रियांश आर्या ने उनके ओवर की पहली दो बॉल पर लगातार दो चौके लगाए।

पंजाब ने बैटिंग चुनी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स ने करुण नायर और विपराज निगम को बाहर किया। समीर रिजवी और माधव तिवारी को मौका मिला।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वाधेरा, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव और थंगारसु नटराजन।

इम्पैक्ट: आशुतोष शर्मा, करुण नायर, जैक फ्रेजर मैगर्क, मुकेश कुमार, त्रिपूर्ण विजय।

बारिश थमी, ग्राउंड स्टाफ मैदान सुखाने में जुटा

धर्मशाला में बारिश रुक चुकी है। सुपर सॉपर मैदान पर हैं। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने का प्रयास कर रहा है।

बारिश के कारण टॉस में देरी

धर्मशाला में बारिश के कारण पंजाब-दिल्ली मैच के टॉस में देरी हो रही है। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होना था।

हेड-टु-हेड में पंजाब एक जीत से आगे
IPL में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 में PBKS और DC ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से दो में पंजाब किंग्स और दो में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है।

पिच रिकॉर्ड

इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 241/7 रहा है, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।

धर्मशाला में कुल 14 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पीछा करने वाली टीम को 5 मैचों में सफलता मिली है। यहां टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है। धर्मशाला की पिच बैटिंग फ्रेंडली है।

पंजाब किंग्स ने इस मैदान पर अब तक 14 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें केवल 6 बार जीत मिली है जबकि 8 बार हार का सामना करना पड़ा है। इसका मतलब है कि टीम का जीत प्रतिशत करीब 42.86% रहा है।

वेदर- धर्मशाला में 65% बारिश के आसार

धर्मशाला का मौसम मैच से पहले चिंता का विषय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को यहां 65% तक बारिश की संभावना है। ओवरकास्ट कंडीशन के चलते ह्यूमिडिटी 71% तक पहुंच सकती है, जबकि तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जिससे पिच पर तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है।