Home Blog Page 613

जम्मू में पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया:पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान, पंजाब में कई जगह सुसाइड ड्रोन्स से हमला, S-400 ने सभी को मार गिराया

0

नई दिल्ली / पाकिस्तान ने जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। भारतीय S-400 मिसाइलों ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन्स मार गिराए हैं।

इस बीच जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है।

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन्स अटैक किया है। जम्मू के पास पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है। राजस्थान के सभी बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं।

जम्मू-अखनूर के आकाश में लाल ऑब्जेक्ट दिखाई दिए।

उधर, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

पाकिस्तान का हमला और भारत का जवाब 2 पॉइंट्स में समझें

  • भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस से मिले S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला किया, इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई उसी क्षेत्र में, तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया।

600 किमी दूर टारगेट ट्रैक कर लेता है S-400 सिस्टम

S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है। ये हवा में हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। यह 600 किमी दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है। इसकी टारगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।

इस बीच, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर फायरिंग कर रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार और गोलीबारी की जा रही है। भारत ने 6 मई की देर रात को पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स

  • सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोपहर 12 बजे कहा कि हम पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं। अगर पाकिस्तान हमला करता है तो यह तय है कि हम उसे करारा जवाब देंगे।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार दोपहर एक बजे ईरान के साथ बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। जयशंकर ने कहा कि हमारी सेनाओं ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
  • पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
  • पंजाब में ही बुधवार रात अमृतसर में धमाके सुने गए। गुरुवार सुबह यहां 3 गांवों में रॉकेट मिले हैं। डिफेंस एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।

जैसलमेर, श्रीगंगानर और चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट

जैसलमेर, श्रीगंगानर के अनूपनगर में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट किया गया है।

राजस्थान के बाड़मेर में कम्पलीट ब्लैकआउट

राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर में अनाउंस किया गया- सभी लोग अपनी-अपनी दुकानों-गाड़ियों की लाइटें बंद कर दें और घर चले जाएं।

पंजाब के जालंधर में ब्लैकआउट

धर्मशाला में IPL मैच रोका, स्टेडियम के इमरजेंसी गेट खोले

पठानकोट एयरबेस पर अटैक की खबर आते ही हिमाचल के धर्मशाला में IPL मैच के दौरान स्टेडियम के इमरजेंसी गेट खोल दिए गए हैं। मैच रोक दिया गया। बाहर खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया है।

पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन अटैक किया, भारत ने आसमान में ही मार गिराए

पंजाब के पठानकोट में गुरुवार रात 8 बजे एयरबेस पर हमला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर भी ड्रोन से अटैक

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर भी ड्रोन अटैक किया गया है। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर सभी ड्रोन को मार गिराया है।

किश्तवाड़ में भी पूर्ण ब्लैकआउट

किश्तवाड़ में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।पूरे जिले में सायरन बज रहे हैं।

आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी

पाकिस्तान से तनाव के बीच जम्मू में गुरुवार रात 8 बजे ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से भारी ​​​​​शेलिंग हो रही है। कई ड्रोन देखे गए हैं। आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी शेलिंग। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है।

पाकिस्तानी पीएम ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बात की

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।

राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी रोजाना ब्लैकआउट

राजस्थान के सरहदी जिलों के लिए गुरुवार को गाइडलाइन जारी की गई है। बाड़मेर और जैसलमेर में रात 9 से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

जोधपुर में ब्लैकआउट का समय तय नहीं हो पाया। बीकानेर में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर रोक लगाई है। श्रीगंगानगर में भी आतिशबाजी पर रोक रहेगी।

गुरदासपुर में रोजाना रात को ब्लैकआउट

पाकिस्तान के तनाव के बीच पंजाब में हाई अलर्ट है। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोजाना रात को 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है।

जम्मू जिले में 9 मई को भी स्कूल बंद 

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान (निजी और सरकारी) कल 9 मई को भी बंद रहेंगे।

तेलंगाना सीएम ने ‘राष्ट्रीय एकता रैली’ में हिस्सा लिया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आतंकवाद के खिलाफ ‘राष्ट्रीय एकता रैली’ में हिस्सा लिया।

पीएम से मिले आर्मी चीफ

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी गुरुवार शाम पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई।

9 मई तक 7 राज्यों के 27 एयरपोर्ट बंद

  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, लेह
  • पंजाब: अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, भटिंडा, हलवारा, पठानकोट, चंडीगढ़
  • हिमाचल प्रदेश: भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला
  • राजस्थान: किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर
  • गुजरात: मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज
  • मध्य प्रदेश: ग्वालियर
  • उत्तर प्रदेश: हिंडन

कर्नल सोफिया बोलीं- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब:लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार शाम 5.30 बजे लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बुधवार की तरह विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं।कर्नल सोफिया ने कहा कि भारत ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इन्हें नाकाम करने के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया गया। भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

पाकिस्तान की फिल्में और गाने बैन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी OTT प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को तुरंत बंद करें। यह निर्देश सब्सक्रिप्शन वाले और फ्री दोनों तरह के कंटेंट पर लागू होगा

लुधियाना में दो दिन स्कूल बंद

पाकिस्तानी अटैक की कोशिश की खबर के बाद लुधियाना जिला प्रशासन ने 9 और 10 मई के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने यह आदेश जारी किए हैं।

भारत के ड्रोन अटैक से रावलपिंडी स्टेडियम क्षतिग्रस्त, PSL मैच कैंसिल 

भारत के ड्रोन अटैक में रावलपिंडी का क्रिकेट स्टेडियम क्षतिग्रस्त हो गया है। रावलपिंडी में गुरुवार को कराची किंग्स और पेशवार जलमी के बीच होने वाला मैच कैंसिल कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने एक पूर्व क्रिकेटर के हवाले से लिखा- रावलपिंडी में PSL का मैच ड्रोन हमले के बाद रद्द कर दिया गया, जिससे विदेशी खिलाड़ी गहरे सदमे में हैं। कई खिलाड़ी अब जल्द से जल्द देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। PCB सरकार से सलाह-मशविरा करने के बाद कोई फैसला लेगा। PCB के ऑफिशियल ने PSL के शेष मैच कराची, दोहा और दुबई में शिफ्ट करने का सजेशन दिया है।

पंजाब-राजस्थान बार्डर पर पाकिस्तान ने फाइटर जेट तैनात किए

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने बड़ी संख्या में एयरफोर्स के F-16 और JF-17 के अलावा अन्य एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। F-16 और JF-17 लाहौर के आसमान में उड़ान भर रहे हैं।

राजनाथ बोले- ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता काबिले तारीफ

सेना ने जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, उसके लिए बधाई देता हूं। पाकिस्तान और पीओके में जो आतंक के ठिकानों को नेस्तोनाबूत किया है। उसका में सलाम करता हूं। क्वालिटी वर्क क्या होता है, इसका नजारा हमने कल देखा। ऑपरेशन सिंदूर किस सटीकता से किया गया, ये काबिले तारीफ है। बिना सिविलियंस को नुकसान पहुंचाए आतंकियों को मारना काबिले तारीफ है।

मोदी ने अफसरों के साथ मीटिंग की, कहा- अलर्ट रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में टॉप अफसरों के साथ मीटिंग की। पीएम ने विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से कहा कि अपनी मिनिस्ट्री के ऑपरेशंस का विस्तार से रीव्यू करें। साथ ही जरूरी सिस्टम, हर समय तैयार रहने, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और इंटरनल कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) के सीनियर अफसर, रक्षा, गृह, विदेश, सूचना-प्रसारण, ऊर्जा, स्वास्थ्य और टेलीकम्युनिकेशन विभाग के सचिव शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने सभी अफसरों से हमेशा अलर्ट और साफ कम्युनिकेशन रखने को कहा है। मोदी ने फिर से कहा कि सरकार देश और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान ने माना- 4 सैनिक घायल

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने स्वीकार किया कि गुरुवार को भारत ने दो सबसे बड़े शहरों कराची और लाहौर समेत कई शहरों पर ड्रोन अटैक किया। इस हमले में चार सैनिक घायल हो गए।

विदेश मंत्री जयशंकर की चेतावनी- हमला किया तो पाकिस्तान को करारा जवाब जरूर देंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास से द्विपक्षीय बैठक में कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई सोची-समझी और सीमित थी। उसका इरादा तनाव बढ़ाने का नहीं है, लेकिन अगर भारत पर कोई सैन्य हमला होता है, तो उसका जवाब बहुत कड़ा और निर्णायक होगा। उन्होंने कहा- एक पड़ोसी और अहम साझेदार होने के नाते ईरान को हालात को लेकर स्पष्ट और सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो।

इजराइल ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने को कहा

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर इजराइल ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने और वहां से तुरंत निकलने को कहा है।

पंजाब में BSF ने घुसपैठिए को मार गिराया

पंजाब के फिरोजपुर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि 7 मई की रात अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने इंटरनेशनल बॉर्डर को पार किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फेंस की तरफ बढ़ते वक्त BSF फायरिंग में उसकी मौत हो गई। उसका शव गुरुवार सुबह पुलिस को सौंप दिया गया।

हरियाणा हाईअलर्ट पर, गुरुग्राम में डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा हाईअलर्ट पर है। गुरुग्राम में डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ सरकारी और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी के लिए 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।

रक्सौल बॉर्डर पर चीन के नागरिक गिरफ्तार, इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। सुरक्षा बल कड़ी निगरानी कर रहे हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल बॉर्डर पर चीन के 4 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास वीजा नहीं था। सशस्त्र सीमा बल ने इन्हें गिरफ्तार किया।

कच्छ में भारत-पाक सीमा के पास विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खावड़ा इलाके में आज सुबह एक विस्फोट हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु हाई टेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई, जिससे यह धमाका हुआ। यह घटना सुबह करीब 6 बजे इंडिया ब्रिज बॉर्डर के पास हुई।भुज के दूर-दराज गांव कोटड़ा के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में यह घटना होने के बाद पुलिस, वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। जांच की जा रही है कि यह उड़ती हुई वस्तु पाकिस्तान की तरफ से आई थी या नहीं।पश्चिम कच्छ के एसपी विकास सुंडा ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को वायुसेना के हवाले कर दिया गया। अब इसकी जांच वायुसेना और बीएसएफ मिलकर कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

UNGA प्रमुख की अपील, भारत-PAK संयम बरतें, बातचीत से हल निकालें

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यैंग ने चिंता जताई है। उन्होंने दोनों देशों से कहा है कि वे संयम बरतें और स्थिति को तुरंत शांत करें।फिलेमोन यैंग ने सभी तरह के आतंकी हमलों और आम लोगों व नागरिक ठिकानों पर हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों को सिर्फ बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ही हल किया जा सकता है।

राजस्थान का 1037 किमी लंबा बॉर्डर सील, फ्लाइट ऑपेरशन बंद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्ठान से सटे पाकिस्तान के गांवों में सेना का मूवमेंट हो रहा है। इसके चलते राजस्थान 1037 किलोमीटर लंबे पूरे राजस्थान से लगे बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जमीन पर बीएसएफ तो आसमान में एयरफोर्स अलर्ट पर है। वेस्टर्न सेक्टर के सभी एयरबेस हाई अलर्ट पर हैं। यहां से दिन-रात कॉम्बेट पेट्रोलिंग की जा रही है। दूसरी ओर, जमीन पर बीएसएफ ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। इसके लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। बीकानेर, किशनगढ़ (अजमेर) और जोधपुर एयरपोर्ट से 10 मई तक सभी फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद किए गए हैं। जयपुर एयरपोर्ट से आज (गुरुवार) 4 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

भारत ने बगलिहार बांध के 2 गेट खोले

जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के दो गेट खोल दिए गए। केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश की वजह से ऐसा किया गया है। भारत ने पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। इसके बाद बांध के गेट बंद कर दिए गए थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया- PAK की फायरिंग में 13 की मौत, 59 घायल

भारतीय सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स और 6 पैरा बटालियन गुरुवार को पुंछ के सुरनकोट में जॉइंट तलाशी अभियान चला रही है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने बताया कि LoC पर पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन से पुंछ में 13 लोगों की जान चली गई। जिले में 44 नागरिकों समेत केंद्र शासित प्रदेश में कुल 59 घायल हैं।

NSA डोभाल ने PM मोदी से मुलाकात की

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर PM मोदी से मुलाकात की।

भाजपा सांसद बोले- युद्ध के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी लागू नहीं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने X पोस्ट में लिखा, ‘युद्ध के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी लागू नहीं होती। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सोशल मीडिया, यूट्यूब पर पाकिस्तानी मानसिकता वाले लोगों को ब्लॉक करना चाहिए। वे अपनी बकवास को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना रहे हैं।’

सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री भारत की अनअनाउंस यात्रा पर आए

सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर भारत की अनअनाउंस यात्रा पर आए हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत की।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑल पार्टी मीटिंग शुरू

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद हैं। सरकार विपक्षी दलों को ऑपरेशन की जानकारी दे रही है।

उरी में इमरजेंसी वाहन अलर्ट पर रखे गए

जम्मू-कश्मीर के उरी में फायर एंड इमरजेंसी ऑफिसर शबीर उल हसन ने बताया, ‘इलाके में भारी गोलाबारी के कारण पांच वाहनों को अलर्ट पर रखा है। श्रीनगर, बारामुल्ला, सोपोर और पट्टन से इमरजेंसी वाहन बुलाए गए हैं। हमारे पास एक फोम टेंडर, पांच वाटर टेंडर और पांच फायरफाइटिंग गाड़ियां हैं।’

UN जनरल असेंबली अध्यक्ष बोले- कूटनीतिक ही शांति का एकमात्र तरीका

UN जनरल असेंबली के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा, ‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दुश्मनी बहुत चिंतित हूं। मैं दोनों से संयम बरतने और तत्काल तनाव कम करने की अपील करता हूं। मैं सभी आतंकवादी हमलों, नागरिकों और बुनियादी ढांचों पर हमलों की निंदा करता हूं। मेरा विश्वास है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक बातचीत और कूटनीतिक ही शांति और स्थिरता का एकमात्र तरीका है।’

अमृतसर में मिसाइलों के टुकड़े मिले, बीती रात 6 धमाकों की आवाजें आई थीं

अमृतसर के तीन गांवों में गुरुवार को मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह ने कहा कि आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। भास्कर ने मिसाइल के टुकड़ों की तस्वीरों के साथ डिफेंस एक्सपर्ट्स से बात की है।

उनका कहना है कि ये मिसाइल भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सेना इस्तेमाल करती हैं। आशंका है कि पाकिस्तान की तरफ से हमला किया गया हो, लेकिन भारत के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इन्हें आसमान में ही न्यूट्रिलाइज कर दिया।

इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच अमृतसर में छह बार धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके तुरंत बाद ब्लैकआउट भी किया गया था।

हालांकि, अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा था कि ग्राउंड चेक में किसी भी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है। धमाके की आवाज सोनिक साउंड हो सकती है।

सोनिक साउंड तब ही सुनाई देती है जब किसी विमान या वस्तु की रफ्तार 1225 किमी प्रति घंटे से तेज हो। आमतौर पर यह फाइटर जेट्स के कारण होती है।

चंडीगढ़ में सभी मेडिकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। उन्हें 24 घंटे ड्यूटी करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। नेशनल हेल्थ मिशन, चंडीगढ़ के हेल्थ डायरेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी समय और किसी भी जगह ड्यूटी के लिए बुलाया जाने पर तुरंत रिपोर्ट करें। फोन कॉल का तुरंत जवाब देना जरूरी है। ऐसा न करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अलकायदा ने मुस्लिमों से भारत के खिलाफ जिहाद करने को कहा

दक्षिण एशिया में अलकायदा की शाखा AQIS ने पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद बयान जारी किया है। इसमें भारतीय हमले को आक्रामकता बताते हुए भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया है। आतंकी संगठन ने भारतीय उपमहाद्वीप के सभी मुजाहिदीन और मुसलमानों से भारत के खिलाफ जिहाद में शामिल होने को कहा है।

पाकिस्तान की ओर से रिहाइशी इलाकों पर शेलिंग जारी

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ज्यादातर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से गुरुवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से की गई शेलिंग की तस्वीरें सामने आई हैं।

CCTV में दिख रहा है कि दो लोग आपस में बात कर रहे हैं तभी उनके पीछे अचानक से तेज धमाका होता है और एक बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिर जाता है।

पंजाब में आधी रात धमाकों की आवाज सुनी गई

ऑपरेशन सिंदूर के 24 घंटे के बाद बुधवार-गुरुवार की आधी रात अमृतसर और जालंधर में धमाकों की आवाज सुनाई दी। अमृतसर में रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राउंड चेक करवाया गया है। किसी भी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है।

NIA की अपील, पहलगाम हमले की जानकारी शेयर करें

पहलगाम हमले पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास हमले से जुड़ी कोई जानकारी, फोटो या वीडियो हो तो तुरंत एजेंसी से संपर्क करें।

मुंबई में सेना और PM मोदी की तारीफ में पोस्टर लगे

शिवसेना ने मुंबई के दादर स्टेशन के पास ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना और PM मोदी की तारीफ करते हुए पोस्टर लगाए हैं।

चिनाब पर सलाल बांध का एक गेट खुला

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध का एक गेट खुला हुआ नजर आ रहा है।

केंद्र सरकार ने 21 एयरपोर्ट बंद किए

अमृतसर में सिरिवेनेला के ADCP-2 ने बताया कि केंद्र सरकार ने नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के 21 एयरपोर्ट 10 मई तक बंद कर दिए हैं। यहां से कोई फ्लाइट ऑपरेशन नहीं होगा। इसमें अमृतसर एयरपोर्ट भी है।

जैश का ठिकाना तबाह, तस्वीरें जारी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना तबाह हो गया।

अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद

अमृतसर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स कैंसिल करके एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

पाकिस्तानी अधिकारी बोला- मुरीदके में 4 हमले हुए

पाकिस्तान के शेखपुरा जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर उस्मान जलीस ने कहा, ‘आधी रात के आसपास, भारत ने मरकज-ए-तैयबा कैंपस में 2 मिसाइलें दागीं, थोड़ी देर बाद 2 हमले और हुए।’

मुरीदके में लश्कर हेडक्वार्टर मलबे में बदला, तस्वीरें

पाकिस्तान के मुरीदके में भारत के मिसाइल हमलों के बाद आतंकी अड्डों के तबाह होने की लगातार तस्वीरें आ रही हैं। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर मरकज-ए- तैयबा भी शामिल है।

जोधपुर में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद 

राजस्थान के जोधपुर में सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी गौरव अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया है।

PAK मीडिया का दावा- भारत ने गुजरांवाला पर ड्रोन अटैक किया

भारत की तरफ से जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने गुरुवार को दावा किया है कि भारत ने आज फिर से पाकिस्तान में ड्रोन अटैक किया है। जियो न्यूज का दावा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला के डिंगा इलाके में खेतों में गिरा है। इसका मलबा इकट्ठा किया जा रहा है।

कुपवाड़ा में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दूसरी रात भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के करनाह इलाके में सीमा पार से गोलाबारी की। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया

बेलारूस के विदेश मंत्रालय (MFA) ने कहा है, ‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताते हैं। दोनों हमारे मित्र देश हैं। बेलारूस लगातार दक्षिण एशिया में स्थायी शांति, बातचीत और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से विवादों के निपटारे की वकालत करता है। बेलारूस दोनों पक्षों से जल्द से जल्द सीजफायर की अपील करता है। हमारा मानना है कि शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए संघर्ष को हल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’

पुलिस बोली- पंजाब के अमृतसर में कोई धमाका नहीं हुआ

पंजाब के अमृतसर में देर रात कथित धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा, “मैंने भी धमाकों की आवाज सुनी है, लेकिन हमने मौके पर जाकर जांच की और कुछ नहीं मिला। हमने सावधानी बरतते हुए ब्लैकआउट कर दिया है।”

कर्नल सोफिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाई को फोन कर कहा – धमाका कैसा लगा, मिशन पूरा

कर्नल सोफिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बड़ोदरा में भाई मोहम्मद कुशीयरी को फोन कर कहा- मिशन पूरा हुआ, कैसा लगा, धमाका कर दिया ना।सोफिया के माता-पिता ने कहा कि हमारी बेटी ने बहनों-माताओं के सिंदूर का बदला ले लिया।

ऑपरेशन मंगलसूत्र भी विकल्प था, लेकिन मोदी ने सिंदूर पर मुहर लगाई

भारत के इस सैन्य ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखने के लिए सेना नेतृत्व में काफी मंथन हुआ। इस दौरान कई शब्दों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा फोकस उस बलिदान पर था, जो पहलगाम में आतंकियों ने जिस हिंदू-पूजा पर हमला करके सैनिकों को निशाना बनाया था, उस लोगों की संवेदनाओं से जुड़ा था।सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के लिए प्रमुख नाम तय हुआ। अंतिम दो नाम- मंगलसूत्र और सिंदूर पर चर्चा हुई। पहलगाम में कई महिलाओं के सुहाग उजड़ गए थे। इसलिए PM नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर मंजूरी दी।

सिंगापुर की अपने नागरिकों को एडवाइजरी, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान जाने से बचें

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सिंगापुर सरकार ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। सिंगापुर ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें।

यूक्रेन बोला- भारत-PAK संयम बरते

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। यूक्रेन ने दोनों देशों से संयम बरतने और सार्थक कूटनीतिक संवाद शुरू करने की अपील की है।

इस्लामाबाद के अस्पतालों में हाई अलर्ट

भारत के एक्शन को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

ट्रम्प बोले- दोनों देश रुकें, वे जैसा को तैसा वाली कार्रवाई कर चुके

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह (भारत का एक्शन) बहुत भयावह है। मेरे दोनों देशों के साथ रिश्ते हैं। मैं दोनों को अच्छे से जानता हूं। मैं चाहता हूं कि दोनों देश रुकें। उम्मीद है कि वे रुकेंगे। दोनों देश जैसे को तैसा वाली कार्रवाई कर चुके हैं। अगर मैं कोई भी मदद कर सकता हूं तो मैं हमेशा मौजूद रहूंगा।

पंजाब के अमृतसर में ब्लैकआउट

अमृतसर में फिर से ब्लैकआउट प्रॉसेस शुरू की गई है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों से कहा है, ‘घर पर रहें, घबराएं नहीं, अपने घरों के बाहर इकट्ठा न हों और बाहर की लाइटें बंद रखें।’

हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और सरकार के 2 अलग बयान

  • पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा- भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो नागरिक इलाकों पर गिरे।
  • दूसरा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया- पाकिस्तानी सेना ने 6 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए। इनमें 3 राफेल, 2 मिग-29 और एक सुखोई शामिल है। LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट भी तबाह किए हैं।

जैश चीफ मसूद अजहर बोला- मैं भी मर जाता तो खुशनसीब होता

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि बहावलपुर में हुई स्ट्राइक में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए। अजहर ने कहा कि मैं भी मर जाता तो खुशनसीब होता। मरने वालों में उसकी बड़ी बहन और उसका पति, अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, मसूद की एक भतीजी और उसके 5 बच्चे शामिल हैं। भारत ने बहावलपुर में जैश के कैंप मरकज सुबहान अल्लाह को हवाई हमले में तबाह किया है।

पाकिस्तानी PM बोले- बदला लेंगे

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का कहना है कि वह भारत से एयरस्ट्राइक का बदला लेंगे। शहबाज ने कहा, ‘पाकिस्तान जगह और समय चुनकर हमला करेगा। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। भारत के एक्शन में पाकिस्तान को फतह हासिल हुई है। इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। इनमें 3 राफेल हैं।’

  1. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है, लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे।
  2. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर ले. जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘आर्मी को भारतीय हमले का जवाब देने के लिए अपनी पसंद का समय और तरीका चुनने की छूट दी गई है।’
  3. चीन और तुर्किये ने एयर स्ट्राइक के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया है। वहीं इजराइल और फ्रांस ने भारत का साथ दिया है।

पाकिस्तान की गोलाबारी में हरियाणा का जवान शहीद: पुंछ में थी पोस्टिंग

पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, सुबह से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। बुधवार सुबह जम्मू के पुंछ में हुई इसी फायरिंग के बीच हरियाणा का एक जवान शहीद हो गया है। लांस नायक दिनेश (32) की पोस्टिंग इन दिनों पुंछ में थी।

भारत ने मिसाइल स्ट्राइक ही क्यों चुनी; पाक का अगला कदम क्या

उरी में सैनिकों पर आतंकी हमला हुआ, तो भारत ने 11वें दिन PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा में CRPF काफिले पर आतंकी हमला हुआ, तो भारत ने 13वें दिन बालाकोट के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। अब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की जान ली, तो भारत ने 15वें दिन मिसाइल स्ट्राइक की है।

ऑपरेशन सिंदूर की इनसाइड स्टोरी, RAW ने 21 टारगेट बताए

पहलगाम हमले के 11वें दिन 3 मई को दिल्ली में एक मीटिंग हुई। साउथ ब्लॉक में हुई इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शामिल हुए। मीटिंग में तय हुआ कि पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक की जाएगी।

इसी दिन प्लानिंग में शामिल अफसर साउथ ब्लॉक में शिफ्ट हो गए। 5 मई को हमले का प्लान PM मोदी को दिखाया गया। इसके साथ पहलगाम हमले के बदले के लिए ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी मिल गई। आखिरकार इंडियन एयरफोर्स ने 6-7 मई की आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। सिर्फ 25 मिनट चले ऑपरेशन में 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। पूरी खबर पढ़ें…

​​​​​​​ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा पाकिस्तान, भारत ने आतंकी ठिकाने तबाह किए

पहलगाम अटैक के 15 दिन बाद भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। क्या ये ऑपरेशन आगे जंग में बदल सकता है, भारत ने एयर स्ट्राइक के लिए मुजफ्फराबाद को क्यों चुना और पाकिस्तान अब क्या कर सकता है।

देश के 244 शहरों में 12 मिनट ब्लैकआउट किया

देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 शहरों में बुधवार शाम 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया है। ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग हैं।

भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, 35 PHOTOS जाम में फंसे पाकिस्तानियों के सामने धमाका

भारत ने बुधवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। 35 फोटोज में एयर स्ट्राइक, तबाही, राहत-बचाव और पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की पूरी कहानी

पाकिस्तान ने ड्रोन से जम्मू पर किया हमला, जवाबी फायरिंग जारी; किया गया ब्लैकआउट

0
जम्मू में जमीन की तरफ आती हुई चीज दिखाई दी

जम्मू / में रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है, इससे लोग सहम गए हैं। वहीं जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा और सांबा में ब्लैकआउट किया गया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं।

गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया है, भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा और सांबा में ब्लैकआउट किया गया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सांबा कस्बे के आसपास गोले गिरने की खबर है। छंब क्षेत्र में सात से आठ धमाके हुए हैं। मढ़ मिश्रीवाला में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। फिलहाल मढ़ क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई है। 

आज ही कराची और लाहौर में हुए थे ड्रोन हमले

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि भारत ने कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों सहित कई स्थानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन हमले किए हैं। भारत ने पाकिस्तान के जिन इलाकों को निशाना बनाया है, उन जगहों पर इस्राइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया है। दुनिया से सबसे घातक ड्रोन में शुमार हार्पी ने पाकिस्तान की कई इमारतों का भारी नुकसान पहुंचाया है। सरकार का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और अब तक 100 से अधिक आतंकी भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए हैं।

इंदौर-उज्जैन समेत 7 जिलों में बारिश:भोपाल में छाए बादल, कई शहरों में दिन का तापमान गिरा; चार दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

0

भोपाल / मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। धार में करीब 1 इंच पानी गिर गया। वहीं, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, शिवपुरी, मंडला और सिवनी में भी हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते कई शहरों में दिन का तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग ने चार दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे

भोपाल में दिनभर बादल रहे। शाम को धूप खिली। यहां पारा 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री, उज्जैन में 30.4 डिग्री और जबलपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार में 31.5 डिग्री, शाजापुर में 31.7 डिग्री, खंडवा में 32.1 डिग्री, रतलाम में 32.2 डिग्री, बैतूल में 32.4 डिग्री और नर्मदापुरम में पारा 32.5 डिग्री रहा। गुरुवार को एक भी शहर में तापमान 40 डिग्री या इससे पार नहीं पहुंचा। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इन चार सिस्टम से बदला मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसा ही मौसम 11 मई तक बना रहेगा।

मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ है। पहले ही दिन कई जिलों में बारिश हुई।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो मई महीने में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 46-47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है।

इस बार ऐसा रहा अप्रैल का महीना

अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।

दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा।

तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली।

वहीं, आखिरी सप्ताह में प्रदेश में ओले, बारिश का दौर शुरू हो गया। 25 अप्रैल के बाद से ऐसा मौसम रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा हुआ।

भोपाल में गर्मी-बारिश का ट्रेंड भोपाल में मई में मौसम के ट्रेंड की बात करें तो पिछले 10 साल में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही दौर रहा है। 2016 में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। इस महीने बारिश भी होती है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई है। वर्ष 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पिछले साल राजधानी में 26 मई को पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह 10 साल में छठवां 45 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इस साल बारिश भी हुई थी।

इंदौर में 3 इंच गिर चुका पानी मई के महीने में इंदौर में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 31 मई 1994 को इतना तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। इसके चलते बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं।

2023 में पूरे महीने 3 इंच बारिश हुई थी। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 9 साल बारिश हो चुकी है। साल 2024 में भी तेज गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बारिश का दौर भी चला था।

ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी

ग्वालियर में मई की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। बीते 10 साल में यहां एक बार 47 डिग्री और 3 बार पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 30 मई 1947 को 48.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

17 मई 1953 को 24 घंटे में सर्वाधिक 41.9 मिमी यानी डेढ़ इंच से अधिक बारिश हुई थी। 2023 में भी ढाई इंच पानी गिरा था। पिछले साल की बात करें तो सबसे ज्यादा पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, बारिश नहीं हुई थी। इस बार भीषण गर्मी रहने के आसार हैं।

जबलपुर में तेज गर्मी का ट्रेंड जबलपुर की बात करें तो यहां मई में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 25 मई 1954 को इतना तापमान रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 10 साल में 3 बार टेम्प्रेचर 45 डिग्री से अधिक रहा। मई में बारिश का ट्रेंड भी रहता है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई है।

वर्ष 2021 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। साल 2024 में भी तेज गर्मी, आंधी-बारिश वाला मौसम रहा था। दिन का पारा 44.5 डिग्री पहुंच गया था। वहीं, बारिश भी हुई थी।

उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड उज्जैन में भी मई महीने में गर्मी और बारिश का ट्रेंड रहता है। 22 मई 2010 को रिकॉर्ड 46 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, 2015 से 2024 के बीच 3 बार पारा 45 डिग्री के पार रह चुका है। साल 2015, 2016 और 2024 में इतनी ही गर्मी पड़ी थी। उज्जैन में पिछले साल भी तापमान 45 डिग्री रहा था।

भोपाल में हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने मारी गोली:तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था; CCTV में हथियार लहराते दिखे आरोपी

0

भोपाल / के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बाग फरहत अफजा इलाके में गुरुवार दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर युवक को बदमाशों ने घर के बाहर ही गोली मार दी। गोली युवक अरमान के पैर में लगी है, जिसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना दोपहर करीब 4:20 बजे की बताई जा रही है।

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि घायल अरमान हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज था और तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था। गुरुवार को वह अपनी मौसी के घर बाग फरहत अफज़ा गया था, जहां उसके बाहर खड़े होने के दौरान हमला हुआ।

CCTV में कैद हुई घटना

मौके पर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि फैसल नाम का युवक पिस्टल लेकर आता है और सीधे गोली चला देता है। उसके साथ तीन अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में धारदार हथियार हैं। चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से हमला किया।

पहले से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार के अनुसार, अरमान और फैसल के बीच सात महीने पहले विवाद हुआ था। उसी विवाद में अरमान आरोपी बनकर जेल गया था। अब जेल से छूटने के कुछ दिन बाद ही फैसल और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

फिलहाल, अरमान की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हमलावरों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है।

विदिशा में 10 डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से राहत:आसमान में छाए बादल; अगले 48 घंटे बारिश की संभावना

0

विदिशा / मई की गर्मी के बीच मौसम में अचानक बदलाव आया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मई के शुरुआती तीन दिनों में उच्च तापमान दर्ज किया गया। 5 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। 6 मई को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई। यह 17.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञानी एसएस तोमर के अनुसार यह बदलाव उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि 2023 और 2010 में भी मई में ऐसी ही स्थिति देखी गई थी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान भी है।

पहले जहां लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा था, वहीं अब मौसम के बदलाव से प्राकृतिक रूप से राहत मिल रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कार्रवाई • 9 मई को गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, आयोजकों ने नाबलिग जोड़े हटाए

0

राजगढ़ / से करीब 15 किमी दूरी पर स्थित देहरी ठाकुर गांव में 9 मई को गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होना है। कार्यक्रम में बाल विवाह की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग और अहिंसा वेलफेयर सोसायटी की टीम ने बुधवार को जांच की। जांच में आयोजकों ने स्वीकार किया कि 50 नाबालिग बच्चों के विवाह पंजीयन रद्द कर दिए गए हैं, अब केवल 22 बालिग जोड़ों का विवाह होगा। आयोजकों ने टीम को भरोसा दिलाया कि सभी 22 जोड़ों के उम्र संबंधी दस्तावेज जिला मुख्यालय पर जमा किए जाएंगे। टीम ने सख्त चेतावनी दी कि अगर कार्यक्रम में बाल विवाह हुआ तो आयोजन से जुड़े सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

राजगढ़। गांव में बाल-विवाह के मामलों में जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम।

सम्मेलन समिति ने लिखकर दिया

कम उम्र में विवाह कराना अपराध है। इसमें सजा और टीम ने बताया कि लड़कों की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष और लड़कियों की 18 वर्ष है। इससे जुमनि का प्रावधान है। सम्मेलन समिति ने लिखित में दिया कि नाबालिगों का न तो पंजीयन किया गया है और न ही उन्हें विवाह में शामिल किया जाएगा। 50 से ज्यादा नाबालिगों के पंजीयन आए थे, जिन्हें रद्द कर दिया गया। राजगढ़ जिला बाल विवाह के मामलों में देशभर में चिंता का विषय रहा है।

टीम मामलों में निगरानी कर रही

महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और अहिंसा वेलफेयर सोसायटी की टीम मामलों में निगरानी कर रही है। बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी विक्रम ठाकुर, पर्यवेक्षक, मनीष दांगी और निकिता मेवाड़े गांव पहुंचे थे। टीम का कहना है कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक है। ऐसे आयोजनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि केवल बालिग जोड़ों का ही विवाह हो और कानून का पालन हो।

शिकार करने गए 2 चचेरे भाइयों में से 1 की मौत

0

खिलचीपुर / पीपलखेड़ी गांव के जंगल में तीतर – का शिकार करने गए दो चचेरे – भाइयों में से एक की मौत हो गई। 55 साल के देवनारायण पुत्र कालू सिंह का शव एक खेत की पाल पर – पड़ा मिला।

शरीर कई जगह से झुलसा हुआ – था। आशंका है कि उसे करंट लगा। देवनारायण के साथ सुबह 11 बजे – जंगल गए पुरुषोत्तम (50) पुत्र लल्लू ने बताया कि वह गाड़ी के

पास बैठा रहा। देवनारायण अकेले जंगल में चला गया। शाम 5 बजे तक वह नहीं लौटा। तब पुरुषोत्तम 3 किमी पैदल ढाबला जोड़ पहुंचा। वहां से खिलचीपुर जाकर परिजनों को सूचना दी। पुरुषोत्तम की सूचना पर बाद सुनील, बृजेश, लक्ष्मीनारायण, ज्ञान सिंह, रविदास और रामविलास जंगल की ओर तलाश में निकले। परिजनों ने भोजपुर और खिलचीपुर पुलिस को भी सूचना दी। तलाश के दौरान बने सिंह के पड़त खेत की पाल पर

देवनारायण का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, फिर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आशंका जताई कि देवनारायण की मौत करंट वाले शिकारी जाल में फंसने से हुई। हालांकि आसपास करंट का कोई तार या जाल नहीं मिला। बता दें कि जंगल में जंगली सूअरों की संख्या अधिक है। लोग शिकार के लिए करंट वाले तार बिछा देते हैं, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दूध मूल्य वृद्धि का लाभ हजारोंपशुपालक किसानों को मिलेगा

0


सीहोर। दूध उत्पादन और प्रति लीटर दूध की कीमतों में वृद्धि कर पशुपालक हजारों किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने के प्रयास करने पर किसान हितैषी कृष्नेसी सेवा संस्थान ने दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी का पुष्पगुच्छ शाल,श्रीफल सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया। कृष्नेसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा भविष्य में भी किसान एवं संघ हित में  किए जा रहे प्रयास को बनाए रखने की अपील संघ के मुख्य कार्य पालन अधिकारी प्रीतेश जोशी से की गई।
विश्वकर्मा ने बताया कि कृष्नेसी सेवा संस्थान जनहित के कार्य करने में अग्रणी संस्था है। इस अवसर पर पदाधिकारी अनोखीलाल, पंडित मनोज परासर, अशोक दुबे,अभिजीत,हितेश, अरुण एवं राजू सगवालिया उपस्थित रहे।

सर्वदलीय बैठक खत्म; खरगे बोले- संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ

0

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ हैं। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। इनके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इनके अलावा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में सरकार विपक्ष के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बाद की जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों को लेकर जानकारी दे रही है। 

कांग्रेस ने सभी तय कार्यक्रम रोके
कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार को पूरा समर्थन और सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए ‘संविधान बचाओ रैलियों’ समेत पार्टी के सभी तय कार्यक्रम रोक दिए हैं।

पीएम ने तीन देशों का दौरा टाला
तनाव के माहौल में पीएम मोदी ने तीन देशों का दौरा रद्द कर दिया है। पीएम 13 से 17 मई तक नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड के दौरे पर जाने वाले थे।

बैठक में पीएम मोदी के शामिल होने की मांग
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के भी शामिल होने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हमने 24 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री से मीटिंग में शामिल होने की मांग की थी, लेकिन वे नहीं आए। इस बार कम से कम उन्हें आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय नीति पाकिस्तान और पीओके से आने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और मजबूत है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बैठक में शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की हरकतों पर पैनी नजर रख रही सेना
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों को लेकर स्थानीय बलों के साथ लगातार संपर्क में हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम उल्लंघन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रक्षा अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेना और सुरक्षा बल पाकिस्तान की किसी भी संभावित गलत हरकत के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

ऑपरेशन सिंदूर, दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

अभियान के तहत जिले में संचालित की जा रही अनेक गतिविधियां

0

सीहोर / जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने एवं जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत तकीपुर, मौलूखेड़ी, खेरी सहित जिले के अनेक गांवों में जल चैपाल का आयोजन किया गया। इस जल चैपाल में ग्रामवासियों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जल चैपाल में ग्रामवासियों को बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से जल का सरंक्षण कर भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल संकट को रोका जा सकता है। इस अवसर पर ग्रामवासियो को बताया गया कि जल की एक-एक बूंद बहुत कीमती है। प्रकृति की इस अमूल्य धरोहर को सहेजना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। यदि आज हम जल का संरक्षण करते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित कल दे सकते हैं। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई और सभी ग्रामवासियों ने जल बचाने के लिए संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।