Home Blog Page 615

खिलचीपुर की गाड़गंगा नदी में सैकड़ों मछलियों की मौत

0

राजगढ जिले के खिलचीपुर में बीते दो दिन से गाड गंगा पर सैकड़ों मछलियां मरी हुई पड़ी है। छोटे पुल के पास मृत मछलियां नदी की सतह पर तैर रही हैं, जिससे उठ रही तेज दुर्गंध के कारण नदी किनारे से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।नदी में प्रतिदिन नहाने के लिए आने वाले कुछ स्थानीय लोग मरी हुई मछलियों को बाहर निकालकर फेंक रहे हैं, ताकि पानी दूषित न हो और बदबू कुछ कम हो सके। हालांकि, यह काम प्रशासन को करना चाहिए था।

बारिश का पानी बना संभावित कारण

स्थानीय लोगों का मानना है कि दो-तीन दिन पहले आए आधी तूफान के साथ हुई बिन मौसम बारिश से नदी में अचानक नया पानी आया। इससे जल के तापमान और ऑक्सीजन स्तर में बदलाव हुआ, जिससे मछलियों की जान चली गई।

लोग बोले- नगर परिषद की लापरवाही उजागर

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद इस पूरी स्थिति पर मौन साधे हुए है। न तो नदी की सफाई कराई गई और न ही पानी की गुणवत्ता की जांच की गई है। बदबू और गंदगी के चलते श्रद्धालु और राहगीर दोनों ही परेशान हैं।लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद तत्काल प्रभाव से नदी की सफाई कराए, मरी मछलियों को हटाया जाए और पानी की स्थिति की जांच करवाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

मोबाइल रिपेयर दुकान संचालक की जहर खाने से मौत

0

ब्यावरा \शहर के मोबाइल रिपेयर की दुकान संचालक नीरज साहू की बुधवार को मौत हो गई। इन्होंने दो दिन पहले जहर खा लिया था।पीपल चौराहे के पास एमआर मोबाइल रिपेयरिंग नाम से दुकान चलाने वाले 38 साल नीरज को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।नीरज के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनका एक बेटा 8 साल का है और दूसरा 4 साल का है। स्वर्गीय सुरेश चंद्र साहू के बेटे नीरज को आसपास के लोग मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति मानते थे।

नीरज के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

पुलिस अभी जहर खाने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराकर ब्यावरा ले जाने की तैयारी में हैं। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

विषम परिस्थितियों में अपने आप पर विश्वास बनाएं रखें और अपने प्रयास को निरंतर जारी रखें – कलेक्टर

0
दसवीं-बारहवीं परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने दसवीं-बारहवीं परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

सीहोर/माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने आज कलेक्टर श्री बालागुरू तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन से भेंट की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ से कैरियर और भविष्य में सफलता के संबंध में सवाल किए।

परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है
      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बिना सफलता हासिल करना मुश्किल है। सफलता के लिए, मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम वही सफल होगा जो सही दिशा में किया जाए। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी  दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक हैं। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि अभी यह सिर्फ एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई प़ड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा लेकिन विषम परिस्थितियों में भी अपने आप पर विश्वास बनाए रखना है और आपने प्रयास को जारी रखना है।

हमेशा सीखने की ललक होना चाहिए
      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि हमेशा सीखने की ललक होना चाहिए। ज्ञान चाहे छोटे या बड़े किसी भी व्यक्ति मिले, तो उसे लेना चाहिए। सीखने की ललक हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचार और दृष्टिकोणों को अपनाने तथा अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हर दिन नियमित अखबार मेगजीन अवश्य पढ़ें। यह आपको पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रखेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की ललक बनाएं रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी व्यर्थ नही जाता बल्कि कभी भी कही भी काम ही आता है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि कोई भी काम छोटा य बड़ा नही होता, दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी कैरियर बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र में अधिकतम करने का लक्ष्य बनाएं।

हमें बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए
  जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर कहीं हम असफल रहते हैं तो निराश न होते हुए उसमें भी हमें बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जहाँ से नई शुरुआत करते हैं वहीं से नया जीवन शुरू होता है। इसलिए जीवन में कभी कुछ समाप्त नहीं होता। कलेक्टर श्री बालागुरू के तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने विद्यार्थियों से अपने आईएएस बनने तक के सफर का अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर, डीपीसी श्री रमेशराम उइके, संबंधित स्कूलों प्राचार्य तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

स्ट्राइक के बाद शहर में जश्न, मिठाई बांटी, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा देश के पीएम का साहसिक कदम

0

सीहोर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बड़ा जवाब देते हुए मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई, जिसमें बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी गढ़ों को निशाना बनाया गया। भारत के इस साहसिक कदम पर देशभर में खुशी की लहर है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित पार्षदों ने नगर पालिका के सामने जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया।
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि आज हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेवा ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर उनका खात्मा किया गया है। 

प्रांत स्तरीय संस्कृत भाषा प्रबोधन प्रशिक्षण वर्ग का सीहोर में शुभारंभ

0

सीहोर \ संस्कृत के बारे में बोलने वाले बहुत हैं उनसे निवेदन है कि संस्कृत के बारे में मत बोलिए, संस्कृत ही बोलिए. उक्त उदगार सीहोर स्थित सेंट मेरी आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रांत स्तरीय संस्कृत भाषा प्रबोधन प्रशिक्षण वर्ग  जो कि सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग है उस के उदघाटन में प्रांत संगठन मंत्री जागेश्वर पटले ने कही सीहोर \ संस्कृत के बारे में बोलने वाले बहुत हैं उनसे निवेदन है कि संस्कृत के बारे में मत बोलिए, संस्कृत ही बोलिए. उक्त उदगार सीहोर स्थित सेंट मेरी आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रांत स्तरीय संस्कृत भाषा प्रबोधन प्रशिक्षण वर्ग  जो कि सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग है उस के उदघाटन में प्रांत संगठन मंत्री जागेश्वर पटले ने कही |

प्रांत स्तरीय संस्कृत भाषा के इस प्रशिक्षण का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ मुख्य अतिथि पंडित नरेश तिवारी,  संस्कृतभारती प्रांत अध्यक्ष डां अशोक सिंह भदौरिया,  संस्कृतभारती जिला अध्यक्ष पंडित पृथ्वीवल्लभ दुबे , संस्कृतभारती प्रांत संगठन मंत्री जागेश्वर पटले की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया|
अतिथियों का स्वागत संस्कृतभारती जिलामंत्री राकेश सिंह,  सःमंत्री सुरेन्द्र सिंह यादव,  जितेन्द्र सिंह राठौड़,  विपिन राठौर,  लखनलाल महेश्वरी  ने किया
अतिथियों ने संस्कृत भाषा के उच्चारण व संभाषण पर उपने विचार व्यक्त किये
सःमंत्री सुरेन्द्र सिंह यादव  ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग  सात  दिनों तक चलेगा .यह पूर्णतः आवासीय है . प्रशिक्षण में  सोलह जिले के प्रशिक्षणार्थी संस्कृत भाषा का  प्रशिक्षण ले रहे हैं |
उद्घाटन सत्र में सीहोर बीआरसीसी अशोक कुमार वर्मा, डां. पवन द्विवेदी,  डां. ललितकुमार पंतोला, मीना साहू , बसंती यादव , गोविन्द मंसूरे,  चंदरससिंह तोमर , डां. धर्मेन्द्र शर्मा,  गोपालकृष्ण त्यागी,  विष्णुप्रसाद परमार,  राजेन्द्र श्रीवास्तव,  अरविन्द राठौड़  सहित  सीहोर नगर के अनेक संस्कृत अनुरागी उपस्थित थे |


पाकिस्तान की कायराना हरकत: LOC पर की नापाक फायरिंग, 4 बच्चों समेत 12 भारतीयों की मौत

0

जम्मू-कश्मीर: भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में LOC के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की. इस हमले में चार बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने बुधवार देर रात LOC के पास अग्रिम इलाकों में तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान पाकिस्तान सेना ने मोर्टार भी दागे. हालांकि, भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना की कार्रवाई में दुश्मन पक्ष के भी कई लोग हताहत हुए. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया. पाक की तरफ से पुंछ में नियंत्रण रेखा के सभी इलाकों से गोलाबारी की गई. इसके अलावा राजौरी के अग्रिम इलाकों और कुपवाड़ा के उरी, करनाह और तंगधार सेक्टर में भी गोले दागे गए.

12 भारतीयों की मौत
यह गोलाबारी पूरे सीमावर्ती इलाकों में रात करीब 2 बजे शुरू हुई. अंधाधुंध गोलाबारी के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा, वाहन जल गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारी तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया. मनकोट, मेंढर, ठंडी कस्सी और पुंछ शहर के दर्जनों अग्रिम गांवों और घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान की गोलीबारी में जिन भारतीयों की जान गई है, उनमें 12 लोग शामिल हैं.

कई घरों में लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए, जबकि राजौरी में तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलीबारी के कारण कई घरों में आग लग गई. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. भारत ने पाकिस्तान में कुछ 9 ठिकानों पर हमला किया. 25 मिनट के ऑपरेशन ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

फूट-फूटकर रोया मसूद अजहर: ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों की मौत, बोला- मैं क्यूं नहीं मर गया!

0
फूट-फूटकर रोया मसूद अजहर
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर

नई दिल्ली/भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंप का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है।

भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मसूद अजहर ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर हुए हमले में मसूद अजहर के लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम चार बजे बहावलपुर में मसूद अजहर के परिजनों को दफनाया जाएगा।

मसूद अजहर अपनों की मौत पर फूट-फूटकर रोया
मसूद अजहर ने बयान जारी कर बताया है कि हमले में उसके परिजनों के अलावा चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं। बहावलुपर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हुए हमले में जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, भांजे और उसकी पत्नी और अन्य भतीजों और परिवार के पांच बच्चों की मौत हुई है। हमले में मसूद अजहर के करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगियों की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में अपनों के मारे जाने पर मसूद अजहर फूट-फूटकर रोया। भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंपों का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है।

जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय है मरकज सुभान अल्लाह
मरकज सुभान अल्लाह कराची-तोरखाम राजमार्ग पर बहावलपुर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह जैश ए मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र है, जो 15 एकड़ इलाके में फैला है। मरकज सुभान अल्लाह जैश का संचालनात्मक मुख्यालय माना जाता है और 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की योजना यहीं बनाई गई थी। मौलाना मसूद अजहर का घर मरकज सुभान अल्लाह में ही है, लेकिन फिलहाल पाकिस्तानी सेना ने उसे भारत के हमले के डर से किसी अज्ञात स्थान पर छिपाया हुआ है। जैश ए मोहम्मद को साल 2001 में भारत ने आतंकी संगठन घोषित किया था। उसके बाद से कई अन्य देश भी इसे आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं। मरकज सुभान अल्लाह का निर्माण साल 2015 में हुआ है और इसके लिए पाकिस्तानी सरकार ने फंडिंग दी। साथ ही जैश ने अरब और अफ्रीकी देशों से भी फंड इकट्ठा किया।    

पीएम ने राष्ट्रपति को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी; कल संसद में होगी सर्वदलीय बैठक

0
भारतीय सेना ने मिसाइल हमले की तस्वीरें जारी की

 नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दहशतगर्दों के नौ ठिकानों पर सटीत एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत की तीनों सेनाओं ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है

भारत ने आतंकियों का ठिकाना कैसे तबाह किया, सेना ने वीडियो जारी कर बताया
भारतीय सेना ने अब्बास टेररिस्ट कैंप पर सटीक मिसाइल हमले की वीडियो जारी कर बताया है कि फिदायिन हमलावरों को तैयार करने वालेआतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।

के बाद राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात

के बाद राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात

सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे संवेदनशील हालात को देखते हुए सरकार ने 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से बैठक में शामिल होने की अपील भी की है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दो बजे उच्चस्तरीय बैठक बुलाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब से थोड़ी ही देर बाद दोपहर दो बजे से उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसी बीच पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद उपजे हालात की जानकारी देने पहुंचे हैं।

रूस ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर ‘गहरी चिंता’ जताई
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत नौ आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस के हवाले से कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव से हम बेहद चिंतित हैं।’ उन्होंने कहा, रूस आतंकवाद के कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरे विश्व समुदाय को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत पर बल देते हुए रूस ने दोनों देशों से संयम बरतने का आह्वान भी किया। रूस ने कहा, हमें उम्मीद है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणापत्र के प्रावधानों के अनुसार द्विपक्षीय आधार पर शांतिपूर्ण, राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाया जाएगा।

अमेरिकी मिशन ने पाकिस्तान में सुरक्षा अलर्ट जारी किया
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे संवेदनशील हालात को देखते हुए पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को संघर्ष वाले इलाकों को छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद की घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहा है। अलर्ट में कहा गया, अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। अमेरिका ने कहा कि वह उन खबरों पर भी नजर रख रहा है, जिसमें हवाई क्षेत्रों को बंद करने और कई उड़ानों को रद्द किया गया है।

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक खत्म

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद की परिस्थितियों पर विस्तार से मंथन किया।

ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने देश के लिए गर्व का पल बताया


सीसीएस के अलावा पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक भी की। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना भी की। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि ये पूरे देश के लिए गर्व के पल हैं।

महाकाल को चढ़ाया तिरंगा-सिंदूर, जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा:भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर इंदौर में संतों का शंखनाद; भोपाल में आतिशबाजी

0

उज्जैन / पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। ये हमले मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। सेना के इस कदम पर देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी जश्न का माहौल है।

भोपाल में आतिशबाजी की गई, पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे। इंदौर में 56 दुकान पर मिठाई बांटी गई। उज्जैन में भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर अर्पित कर देश के जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा। ग्वालियर में मुस्लिम समुदाय ने तिरंगा लहराया।

जेनिफर बोलीं- उन चारों आतंकियों को भी मारो पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर इंदौर की जेनिफर नथानियल ने कहा- पहलगाम हमले के चार आतंकवादियों को भी मारना चाहिए। उन आतंकियों के चेहरे पर खौफ आना चाहिए। जो उन्हें ये सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए।

जेनिफर पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल की पत्नी हैं। सुशील आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे 21 वर्षीय बेटे ऑस्टिन गोल्डी, 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा और पत्नी जेनिफर के साथ 18 अप्रैल को कश्मीर गए थे। 22 अप्रैल की दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें सुशील भी शामिल थे। बेटी आकांक्षा घायल हो गई थीं।

भोपाल: आतिशबाजी की, पाक के खिलाफ नारे लगाए भारत की एयर स्ट्राइक पर मध्यप्रदेश में भी खुशी का माहौल है। भोपाल के लिंक रोड नंबर दो पर आतिशबाजी की गई। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। तिरंगा लहराया गया।

उज्जैन: महाकाल मंदिर में बांटी मिठाई

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों और पुजारी-पंडों ने मिठाई बांटी। भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर अर्पित कर देश के जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा। कहा कि भारत का ये कदम आतंकियों का समर्थन करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाएगा। सांसद अनिल फिरोजिया के घर पर मिठाई बांटी गई। डांस भी किया।

इंदौर: संतों का शंखनाद, पाकिस्तान का झंडा जलाया इंदौर के रीगल चौराहे पर साधु-सतों ने एयर स्ट्राइक के समर्थन में शंखनाद किया। पाकिस्तान का झंडा जलाया। 56 दुकान पर मिठाई बांटी गई। 56 दुकान संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा- सुबह जितने भी हमारे आगंतुक आए हैं, उनको हमने कहा है कि 56 दुकान पूरा खुला है। ये पहली जीत जो हमारी मिली है, उस जीत का जश्न आप 56 दुकान पर मना लीजिए। किसी भी दुकान पर खा लीजिए, हम आपके स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं।

इंदौर: संतों का शंखनाद, पाकिस्तान का झंडा जलाया

इंदौर के रीगल चौराहे पर साधु-सतों ने एयर स्ट्राइक के समर्थन में शंखनाद किया। पाकिस्तान का झंडा जलाया। 56 दुकान पर मिठाई बांटी गई। 56 दुकान संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा- सुबह जितने भी हमारे आगंतुक आए हैं, उनको हमने कहा है कि 56 दुकान पूरा खुला है। ये पहली जीत जो हमारी मिली है, उस जीत का जश्न आप 56 दुकान पर मना लीजिए। किसी भी दुकान पर खा लीजिए, हम आपके स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं।

ग्वालियर: मुस्लिम समुदाय ने लहराया तिरंगा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर मुस्लिम समुदाय ने खुशी जताई। उन्होंने पाकिस्तान को सही सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इंदौर में संतों ने शंखनाद किया, पाकिस्तान का झंडा जलाया

इंदौर के रीगल चौराहे पर साधु-सतों ने एयर स्ट्राइक के समर्थन में शंखनाद किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका झंडा जलाया।

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- हम अकेले पंक्चर नहीं बनाते

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फीरोज सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम अकेले पंक्चर ही नहीं बनाते। पाकिस्तान में घुसकर उसको मारते भी हैं और वतन के लिए हंसते-हंसते शहीद भी होते हैं। जयहिंद..

सिंघार बोले- इंडियन आर्मी पर गर्व, पराक्रम को नमन

भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा। हमें हमारी इंडियन आर्मी पर गर्व है। हम अपनी सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज पूरा देश सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ भारत के इस निर्णय में उसके साथ है।

बीजेपी अध्यक्ष बोले- मोदी जी ने बता दिया कि भारत की ताकत क्या है

एयर स्ट्राइक पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, वह करके दिखाया है। पाकिस्तान में पल रहे एक-एक आतंकी को चुन-चुन कर खत्म करने का काम किया है।

पहलगाम में एक आतंकी ने बहन से कहा था कि मोदी जी को बता देना। अब मोदी जी ने बता दिया कि भारत की ताकत क्या है?

पटवारी बोले- सेना ने जो किया, उससे पूरा देश खुश

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- भारत के मान-सम्मान के साथ जो कोई षड्यंत्र करेगा, उसके साथ यही होगा। ये सिर्फ व्यक्तियों की हत्या नहीं थी, देश की आत्मा की हत्या थी। जो सेना ने किया, उससे पूरा देश खुश है। कांग्रेस सरकार के साथ है।

कांग्रेस प्रभारी बोले- मजबूत सेना सुरक्षित भारत, यही हमारी ताकत

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने कहा- मजबूत सेना सुरक्षित भारत, यही हमारी ताकत है। सेना के ऊपर सबको भरोसा है।

जबलपुर में आतिशबाजी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जबलपुर में वंदे मातरम चौक पर हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। कहा कि हमारा भारत देश शांतिप्रिय है। लेकिन जब कोई हमारे देश के नागरिकों के साथ गलत करता है तो फिर हम चुप भी नहीं बैठते हैं।

रतलाम में तिरंगा लेकर निकले वकील

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक को लेकर रतलाम में भी जश्न मना। वकील हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-ढमाके के साथ शहर में निकले। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। देखिए, तीन वीडियो.

भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर चढ़ाया

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इस मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुजारियों ने भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर अर्पित कर देश के जवानों के लिए आशीर्वाद मांगा।

भोपाल में आतिशबाजी, पाक के खिलाफ नारे लगाए

भारत की एयर स्ट्राइक पर मध्यप्रदेश में भी खुशी का माहौल है। भोपाल के लिंक रोड नंबर दो पर आतिशबाजी की गई। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। तिरंगा लहराया गया। देखिए तीन वीडियो…

सीएम बोले- भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया

ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह होता है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले-गलत निगाह दौड़ाने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है।

सुशील नथानियल की पत्नी बोलीं- आतंकियों के चेहरे पर खौफ आना चाहिए

पहलगाम हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की भी जान चली गई थी। पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक पर उनकी पत्नी जेनिफर ने कहा- सुबह 6 बजे मुझे पता चला कि भारत ने हमला कर दिया है। वो जो चार आतंकवादी थे, उन्हें भी मारना चाहिए। उन आतंकियों के चेहरे पर खौफ आना चाहिए। जो उन्हें ये सिखा रहे हैं, उन्हें भी मारना चाहिए। वो चार आतंकी आज भी बार-बार मेरी आंखों के सामने आते हैं।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सेना को बधाई दी

छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने X हैंडल पर लिखा- आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमला कर उन्होंने मार गिराना पहलगाम में मारे गए हर एक भारतीय को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सुशील नथानियल की बुआ बोलीं- गर्व का काम किया

सुशील नथानियल की छोटी बुआ सुशीला ने कहा- हमारे सैनिकों ने गर्व का काम किया है। उन्हें दिल से धन्यवाद देती हूं। पहलगाम में जान गंवाने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि तो जब होगी, तब वो चार आतंकवादी मारे जाएंगे।

उज्जैन सांसद के घर पर तिरंगे के साथ लगे नारे

उज्जैन में सांसद अनिल फिरोजिया के घर पर तिरंगे के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गए। मिठाई बांटी गई। महिला और बच्चों ने ढोल की थाप पर डांस किया। सांसद भी थिरके।

ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर लहराया तिरंगा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर मुस्लिम समुदाय ने खुशी जताई। उन्होंने पाकिस्तान को सही सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। देखिए, दो तस्वीरें…

इंदौर में 56 दुकान पर जश्न, मुंह मीठा कराया

इंदौर में 56 दुकान पर मिठाई बांटी गई। 56 दुकान संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा- सुबह जितने भी हमारे आगंतुक आए हैं, उनको हमने कहा है कि 56 दुकान पूरा खुला है। ये पहली जीत जो हमारी मिली है, उस जीत का जश्न आप 56 दुकान पर मना लीजिए। किसी भी दुकान पर खा लीजिए, हम आपके स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा- उलगुलान…जय हिंद

उलगुलान शब्द का अर्थ है- महान क्रांति या महाविद्रोह। यह शब्द झारखंड में बिरसा मुंडा के जनजातीय विद्रोह से लिया गया है, जिसे बिरसा मुंडा आंदोलन या उलगुलान के नाम से भी जाना जाता है। इस विद्रोह का उद्देश्य ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष, जनजातियों के अधिकारों और सम्मान को स्थापित करना था।

महाकाल मंदिर में बांटी मिठाई

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों और पुजारियों ने एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई। उन्होंने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

लोग बोले- एयर स्ट्राइक करके बहुत अच्छा किया

इंदौर के माखनलाल चौधरी ने कहा- भारत ने पाकिस्तान पर हमला करके बहुत अच्छा किया। ये पहले ही करना था। बलराम उपाध्याय ने कहा- भारत ने बहुत अच्छा किया। भारत को ये हमला 25-26 तारीख को ही कर देना था। जीत अपनी ही होगी। रमेश बोले कि भारत वाले अच्छा ही करेंगे।

आज की सुबह अच्छी खबर लेकर आई

इंदौर के तरुण जैन ने कहा- आज की सुबह नई और अच्छी खबर लेकर आई। पहलगाम में हुई निर्मम हत्याओं का बदला लिया गया है। हम भारत और भारतीय सेना के साथ हैं। आतंकवाद को भारत से जड़ से खत्म किया जाए।

सतना सांसद बोले- प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा हुआ

ऑपरेशन सिंदूर पर सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा हुआ है। सेना को बहुत बहुत बधाई।

वहीं, सतना के मेयर योगेश ताम्रकार ने कहा- आज हम सब भारतीयों को गर्व है। प्रधानमंत्री और सेना को बधाई। उम्मीद करते हैं कि जब तक पूरे आतंकी नेस्तनाबूद नहीं हो जाएंगे, तब तक यह ऑपरेशन बंद नहीं होगा।

विधायक नागौद ने लिखा- भय बिनु होय न प्रीति

पूर्व मंत्री और नागौद से बीजेपी विधायक नागेन्द्र सिंह नागौद ने लिखा- विनय न मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय न प्रीति।।

भारत की ये कार्रवाई पाकिस्तान के लिए सूचना

एयरफोर्स से रिटायर्ड विंग कमांडर पंकज शर्मा ने कहा- भारत सरकार ने बहुत धैर्य रखा और पूरा मौका दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ एक्शन ले। भारत की ये कार्रवाई तो एक सीधी-सादी सूचना है। अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो भारत की सेना तकनीकी रूप से शौर्य-शक्ति के आधार पर हर तरह से निपटने में सक्षम है।

सरकार के हर निर्णय में जनता साथ

सेज ग्रुप के डॉ. सर्वेश शुक्ला ने कहा- हमें अपनी सरकार पर पूरा विश्वास है। सरकार के हर निर्णय में जनता साथ है। पूरा विश्वास है कि बार-बार की इस परेशानी को सरकार कड़ा निर्णय लेकर सॉल्व कर देगी।

आगे बढ़ते हुए PoK पर कब्जा करना चाहिए

भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. अशोक नायक ने कहा- हमें इसका कब से इंतजार था। ये सही समय है। अब और आगे बढ़ते हुए PoK पर कब्जा करना चाहिए।

नरोत्तम ने लिखा- भारत माता की जय

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- भारत माता की जय।

कमलनाथ ने X पर लिखा- भारत माता की जय

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कार्रवाई को लेकर एक प्रेस नोट शेयर किया। शुरुआत में उन्होंने लिखा- भारत माता की जय।

भाजपा मीडिया प्रभारी ने वीडियो शेयर किया

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक पाकिस्तानी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मौलाना मसूद अजहर के मदरसे पर मिसाइल अटैक….हमारी पाक आर्मी कहाँ सोई है”

पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के अड्डे और उनके आकाओ के ठिकानों को भारतीय सेना ने उड़ा दिया।

पिछली बार सिर्फ POK में आतंकियों के लॉचिंग पैड को उड़ाया था, इस बार बीच पाकिस्तान में हाफिज सईद (LeT) और मोहम्मद मसूद अजहर (JeM) के ठिकानों को उड़ा दिया।

सारंग ने लिखा- भारत माता की जय।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने X पर लिखा- भारत माता की जय। ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की 9 ठिकानों पर सफल स्ट्राइक। जय हिंद!

बीजेपी विधायक रामेश्वर ने 5 पोस्ट कीं

भोपाल के हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एयरस्ट्राइक के बाद एक-एक X पर पांच पोस्ट किए। इनमें उन्होंने लिखा- तुमने सिंदूर उजाड़कर बोला था न मोदी को बता देना। भारत माता की जय। इंडियन आर्मी… “प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः”अर्थात, “आक्रमण के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित।”

CM मोहन यादव ने लिखा- भारत माता की जय

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इंडियन आर्मी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा “ऑपरेशन सिंदूर” पहलगाम आतंकी हमला, न्याय हुआ, जय हिंद। सीएम ने इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा- भारत माता की जय।

भोपाल-ग्वालियर में तेज आंधी का अलर्ट, इंदौर में बारिश:एमपी के 40 जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम; 10 मई तक सिस्टम एक्टिव

0

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 10 मई तक ओले-बारिश और आंधी का सिस्टम एक्टिव रहेगा। बुधवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तेज आंधी चलेगी, जबकि इंदौर में बारिश हो सकती है। 3 जिले- अलीराजपुर, धार, झाबुआ में ओले गिर सकते हैं।

जिन जिलों में बुधवार को मौसम बदला रहेगा, उनमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा से अधिक रह सकती है। श्योपुर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी भी आंधी-बारिश होगी।

केले और पपीते के 2 हजार से ज्यादा पेड़ गिरे धार जिले के मनावर में मंगलवार रात आंधी-बारिश से केले और पपीता की फसल को नुकसान पहुंचा है। सेमल्दा मार्ग पर स्थित खेत के मालिक सुरेश पाटीदार ने बताया कि उनके दो खेतों में पपीता के 12 हजार और केले के 10 हजार पौधे लगे थे। ये फसल दिल्ली भेजने के लिए तैयार थी। इस वक्त सभी पेड़ फलों से लदे थे। आंधी-तूफान के कारण पपीते के 1500 और केले के 800 पेड़ फलों समेत गिर गए।

इंदौर में हवा की रफ्तार 121 किमी प्रतिघंटा मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के अलावा छतरपुर, मुरैना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सीहोर, भोपाल, रायसेन, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, रतलाम जिले शामिल हैं।

इंदौर समेत 6 जिलों में हवा की रफ्तार तेज रही। इंदौर में रिकॉर्ड 121 किमी प्रतिघंटा रही। यह एयरपोर्ट के आसपास दर्ज की गई। दो दिन पहले भी इंदौर में हवा की रफ्तार 111 किमी प्रतिघंटा तक रही थी। इसी तरह हरदा में 80 किमी, सीहोर-उज्जैन में 74 किमी, भोपाल में 63 किमी, शाजापुर-बड़वानी में 49 किमी, बैतूल-सागर में 43 किमी, पचमढ़ी-नरसिंहपुर में 39 किमी, मुरैना, मंडला-सिवनी में 36 किमी, छिंदवाड़ा-शहडोल में 34 किमी प्रतिघंटा तक रही।

इसलिए प्रदेश में ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 10 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ है। पहले ही दिन कई जिलों में बारिश हुई।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग की मानें तो मई महीने में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 46-47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है।

इस बार ऐसा रहा अप्रैल का महीना अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।

दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा।

तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली।

वहीं, आखिरी सप्ताह में प्रदेश में ओले, बारिश का दौर शुरू हो गया। 25 अप्रैल के बाद से ऐसा मौसम रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा हुआ।

अब जानिए, 10 साल में कितना पारा…

भोपाल में गर्मी-बारिश का ट्रेंड

भोपाल में मई में मौसम के ट्रेंड की बात करें तो पिछले 10 साल में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही दौर रहा है। 2016 में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। इस महीने बारिश भी होती है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई है। वर्ष 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पिछले साल राजधानी में 26 मई को पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह 10 साल में छठवां 45 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इस साल बारिश भी हुई थी।

इंदौर में 3 इंच गिर चुका पानी मई के महीने में इंदौर में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 31 मई 1994 को इतना तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। इसके चलते बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं।

2023 में पूरे महीने 3 इंच बारिश हुई थी। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 9 साल बारिश हो चुकी है। साल 2024 में भी तेज गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बारिश का दौर भी चला था।

ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी

ग्वालियर में मई की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। बीते 10 साल में यहां एक बार 47 डिग्री और 3 बार पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 30 मई 1947 को 48.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

17 मई 1953 को 24 घंटे में सर्वाधिक 41.9 मिमी यानी डेढ़ इंच से अधिक बारिश हुई थी। 2023 में भी ढाई इंच पानी गिरा था। पिछले साल की बात करें तो सबसे ज्यादा पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, बारिश नहीं हुई थी। इस बार भीषण गर्मी रहने के आसार हैं।

जबलपुर में तेज गर्मी का ट्रेंड

जबलपुर की बात करें तो यहां मई में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 25 मई 1954 को इतना तापमान रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 10 साल में 3 बार टेम्प्रेचर 45 डिग्री से अधिक रहा। मई में बारिश का ट्रेंड भी रहता है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई है।

वर्ष 2021 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। साल 2024 में भी तेज गर्मी, आंधी-बारिश वाला मौसम रहा था। दिन का पारा 44.5 डिग्री पहुंच गया था। वहीं, बारिश भी हुई थी।

उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड

उज्जैन में भी मई महीने में गर्मी और बारिश का ट्रेंड रहता है। 22 मई 2010 को रिकॉर्ड 46 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, 2015 से 2024 के बीच 3 बार पारा 45 डिग्री के पार रह चुका है। साल 2015, 2016 और 2024 में इतनी ही गर्मी पड़ी थी। उज्जैन में पिछले साल भी तापमान 45 डिग्री रहा था।

उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड

उज्जैन में भी मई महीने में गर्मी और बारिश का ट्रेंड रहता है। 22 मई 2010 को रिकॉर्ड 46 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, 2015 से 2024 के बीच 3 बार पारा 45 डिग्री के पार रह चुका है। साल 2015, 2016 और 2024 में इतनी ही गर्मी पड़ी थी। उज्जैन में पिछले साल भी तापमान 45 डिग्री रहा था।