Home Blog Page 616

अशोकनगर में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान:मोटरसाइकिल समेत ट्रैक्टर पार्ट्स का सामान जला; शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

0

अशोकनगर / में बुधवार सुबह ट्रैक्टर पार्टस की तीन दुकानों में आग लग गई। जिससे दुकान में खड़ी बाइक समेत सामान जल गया। घटना सुबह 6 बजे की है। दुकान से सामने से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा कि मिलन डीजल सर्विस नाम की दुकान से धुआं निकल रहा था, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी, जो पहले मोटरसाइकिल में लगी, इसके बाद दुकानों में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

लाखों के नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से लाखों रुपए के सामान के नुकसान का अनुमान है।

घटना ईसागढ़ रोड स्थित महात्मा बाड़े के समीप स्थित मिलन डीजल सर्विस दुकान का है। दुकानें राजकुमार और अशोक सड़ाना की हैं।

खिलचीपुर में तीन रातों से बिजली कटौती:जेई बोले-हवा और मौसम से समस्या, लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

0

राजगढ़ / में पिछले तीन दिनों से बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। खिलचीपुर में मंगलवार रात 12 बजे से गई लाइट बुधवार सुबह 6 बजे लौटी। रविवार और सोमवार को भी गायत्री कॉलोनी समेत कई इलाकों में पूरी रात अंधेरा रहा। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर लखनलाल मेहरा ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट है। हवा और मौसम के कारण समस्या आ रही है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि खिलचीपुर पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह और भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी का क्षेत्र है। इसके बावजूद बिजली की इतनी समस्या है।

PM ने ‘और मुझे भी’ बोलकर दिया संकेत:

0

एयरस्ट्राइक से 4 घंटे पहले मोदी ने दिए थे 6 इशारे, 7 मई को होगा बड़ा एक्शन

तारीख 6-7 मई, रात करीब 1.05 से 1.30 बजे के बीच भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। एयरस्ट्राइक से करीब चार घंटे पहले ही PM मोदी ने एक कार्यक्रम में इशारा कर दिया था कि 7 मई को ही भारत, पहलगाम हमले का बदला लेगा। इसके अलावा PM और उनके मंत्रियों ने 4 और बड़े संकेत दिए थे कि भारत जल्द और मल्टीपल ठिकानों पर हमला करेगा। आइए एक-एक करके PM मोदी के 5 इशारों को जानते हैं…

पहला इशारा: आज ही होगी स्ट्राइक

‘और मुझे भी’… बोलकर PM मोदी 6 सेकेंड रुके, फिर बात बदल दी

6 मई 2025, रात 8 बजकर 54 मिनट। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘ABP नेटवर्क को इस समिट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ‘और मुझे भी’… बोलने के बाद PM 6 सेकेंड रुके। झिझके और बात बदलते हुए कहा- ‘क्योंकि, देर रात होने वाली है, फिर भी आप इतनी बड़ी तादाद में यहां मौजूद हैं। ये भी उज्जवल भविष्य की निशानी है।’

और मुझे भी… बोलकर PM रुक गए। उनके हाव-भाव से लगा कि वे किसी मीटिंग के लिए जाने वाले हैं। फिर उन्होंने बात बदल दी। PM की स्पीच के करीब चार घंटे बाद ही भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से एयरस्ट्राइक कर दी।

मंगलवार को समिट के दौरान PM मोदी।

दूसरा इशारा : भारत का एक्शन प्लान तैयार

1971 के बाद पहली बार 244 जगहों पर मॉक ड्रिल

5 मई 2025, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आदेश जारी किया कि 7 मई को देश के 244 जगहों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। 6 मई की शाम पंजाब के कुछ इलाकों में मॉक ड्रिल की गईं। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था। 6 मई को खबर आई कि इंडियन एयरफोर्स राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास दो दिन सैन्य अभ्यास करेगी।

दरअसल, इस मॉक ड्रिल के दोतरफा मकसद थे। पहला- पाकिस्तान को कंन्फ्यूज करना कि अभी भारत तैयारी में ही लगा है और दूसरा किसी रिटैलिएशन के लिए भारत की जनता को मानसिक रूप से तैयार करना। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत ने एहतियातन मॉक ड्रिल के लिए 7 मई की तारीख इसलिए भी चुनी ताकि अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करे, तो लोग इसके लिए तैयार रहें।

तीसरा इशारा : भारत आतंकियों के मल्टीपल ठिकानों पर हमला करेगा

अमित शाह बोले- चुन-चुनकर बदला लेंगे

1 मई 2025, गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा- आज कोई ये ना समझ ले कि हमारे 27 लोगों को मारकर वो ये लड़ाई जीत गए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को जवाब भी मिलेगा और जवाब लिया भी जाएगा। कोई कायराना हमला करके सोचता है कि ये हमारी जीत है तो ये समझ ले कि चुन-चुन कर बदला होगा। ये नरेंद्र मोदी का भारत है।’

गृहमंत्री के चुन-चुनकर बदला लेने वाले बयान से साफ था कि भारत पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर हमले करेगा। भारत ने वैसा ही किया और 9 अलग-अलग ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

1 मई 2025, दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह।

चौथा इशारा- भारत जल्द बालाकोट से भी बड़ा कुछ करने वाला है

रक्षा मंत्री बोले- देश जो चाहता है, वो होकर रहेगा

4 मई 2025, कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उनकी कार्यशैली, दृढ़ संकल्प और जिस तरह से वह जोखिम उठाते हैं, उससे वे भली-भांति परिचित हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप जो चाहते हैं, वह निश्चित रूप से होगा।

भारत ने 2016 उरी हमले का बदला 10 दिन बाद ही सर्जिकल स्ट्राइक से लिया था। पुलवामा हमले का बदला 12वें दिन बालाकोट में एयरस्ट्राइक करके लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से साफ था कि मोदी की लीडरशिप में भारत ने जैसे पहले पाकिस्तान को जवाब दिया है, उसी तरफ इस बार भी जवाब दिया जाएगा और वो भी जल्द। आखिरकार भारत ने 15वें दिन पहलगाम का बदला ले लिया।

पांचवां इशारा : भारत एक्शन के लिए तैयार है

10 दिन के भीतर तीन बार PM से मिले वायुसेना प्रमुख

पहलगाम आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने सेना प्रमुखों और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से कुल 6 मीटिंग कीं।

26 अप्रैल को पीएम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, CDS जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद PM ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में कार्रवाई कब, कहां और कैसे की जाए, ये तय करने की पूरी आजादी सेना को है।

इसके बाद 30 अप्रैल को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने PM से मुलाकात की। 3 मई को एयरफोर्स चीफ मार्शल एपी सिंह, PM मोदी से मिले। 4 मई को नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने PM के साथ मीटिंग की और अगले दिन यानी 5 मई को फिर से एयर चीफ PM से मिले। 6 मई को NSA अजीत डोवाल ने PM मोदी से मुलाकात की।

10 दिन के भीतर तीन बार एयर चीफ से मिलने का साफ संकेत था कि भारत पहलगाम हमले का बदला एयरस्ट्राइक करके लेगा।

ध्यान भटकाने की स्ट्रेटजी

दो दिन पहले डैम बंद किया, वाटर स्ट्राइक की चर्चा

पहलगाम हमले के अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड करने की घोषणा कर दी। इसके 11 दिन बाद यानी 4 मई को चिनाब नदी पर बने दो डैम बंद कर दिया। पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी बहुत हद तक रोक दिया।

इस एक्शन के बाद कहा जाने लगा कि भारत मिलिट्री एक्शन के बजाय पाकिस्तान को वॉटर स्ट्राइक से जवाब देगा, लेकिन भारत ने दो दिन बाद ही एयरस्ट्राइक कर दी।

4 मई को भारत ने चिनाब नदी पर बने बागलिहार हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सारे गेट बंद कर दिए।

नेवल अटैक का झांसा, तुर्की ने युद्ध पोत भेजा

2 मई को नेवी ने अरब सागर में भारत के एक्‍सक्‍लूसिव इकोनॉमिक जोन में ड्रिल्‍स शुरू कीं। इसी दौरान नौसेना को हाई अलर्ट पर रहने का भी निर्देश दिया गया। 3 मई को नेवी ने एक सरफेस शिप, एक सबमरीन और एक हेलीकॉप्‍शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा; ‘Trident ऑफ नेवल पावर’ यानी ‘नौसेना के त्रिशूल’। अगले दिन यानी 4 मई को नेवल चीफ ने PM से मुलाकात की।

इसी दिन तुर्किए ने अपने सबसे खतरनाक वारशिप TCG Buyukada को पाकिस्‍तान के कराची पोर्ट पर डॉक किया। भारत ने भी कॉमर्शियल शिप्‍स के लिए नेविगेशन वार्निंग जारी कर दी। दो दिन बाद यानी 6 मई को नेवी ने स्‍वदेशी ‘स्‍मार्ट नेवल माइन’ का टेस्‍ट फायर किया।

2016 में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में पुलवामा के बाद एयरस्ट्राइक किया था। नेवी की इस मूवमेंट से इस तरह के कयास लगने लगे कि भारत, इस बार पाकिस्तान पर समुद्र से हमला कर सकता है।

शादी के लिए खरीदे घी में मिलावट का आरोप:राजगढ़ के खाताखेड़ी का मामला; लोग बोले- शादियों में बढ़ रही मिलावट, प्रशासन करेगा जांच

0

राजगढ़ / जिले में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छापीहेड़ा क्षेत्र में अमूल के नाम पर नकली घी की सप्लाई का दावा किया गया है। वीडियो में घी को पॉम ऑइल या रासायनिक तेल से बना बताया जा रहा है। खिलचीपुर एसडीएम अंकिता जैन ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, खाताखेड़ी निवासी कमल द्वारा बनाए गए वीडियो में बताया गया कि उन्होंने शादी समारोह के लिए छापीहेड़ा के थोक व्यापारी मनोज सिंगी से अमूल ब्रांड का घी खरीदा था। उनका आरोप है कि छह डिब्बों में से किसी में भी असली घी नहीं है, बल्कि पॉम ऑइल या अन्य रासायनिक तेल भरा है। डिब्बों पर अमूल की पैकिंग होने के बावजूद उनमें छेद हो रहे हैं।

शादी सीजन में बढ़ता मिलावट का खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि, ब्रांडेड घी की नकली पैकिंग बनाकर मिलावटी घी की थोक सप्लाई का यह कोई पहला मामला नहीं है। शादी और बड़े आयोजनों में बड़ी मात्रा में खरीदी के दौरान ग्राहक जांच नहीं करते, जिसका फायदा मिलावटखोर उठाते हैं।

विदिशा में 122 आवेदकों को छोड़ शमशाबाद में 62 लोगों की समस्या सुनने पहुंचे कलेक्टर

0

विदिशा / 17 साल में पहली बार प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय में होने वाली कलेक्टर की जनसुनवाई को जनपद पंचायत शमशाबाद के सभागार में आयोजित किया गया। यह नवाचार कलेक्टर अंशुल गुप्ता की पहल पर किया गया। खास बात यह रही कि जिला मुख्यालय के बेतवा सभागार में हुई जनसुनवाई में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 39 का मौके पर निराकरण करने का दावा किया जा रहा है, जबकि शमशाबाद में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में, जहां कलेक्टर खुद और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे, वहां 2 घंटे में महज 62 लोगों के आवेदन ही आए। 19 का मौके पर निराकरण करने का दावा किया गया। आखिर यह कैसी जनसुनवाई हुई कि जिला मुख्यालय में जिले भर से आए 122 आवेदकों को छोड़कर कलेक्टर शमशाबाद में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में 62 लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इधर, जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में कलेक्टर से मिलने आए तमाम लोगों को निराशा हुई। कलेक्टर के नहीं होने से कई विभाग प्रमुख भी जनसुनवाई में नहीं पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को भेज दिया।
निजी जमीन में कब्जे की शिकायत लेकर आए थे अमित शर्माः जिला मुख्यालय के बेतवा सभागार में हुई जनसुनवाई में सायर बामोरा गांव से अमित शर्मा भी पहुंचे थे। वे शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे शमशाबाद के बजाय विदिशा पहुंचे थे। उनका कहना था कि कलेक्टर से मिलने आए थे, लेकिन नहीं मिलने से निराशा हुई है। गांव के रमेश शर्मा, गीता शर्मा और मनोज शर्मा ने उनकी निजी और सरकारी रास्ते की भूमि पर कब्जा कर लिया है। कोर्ट केस जीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इन अधिकारियों ने संभाला मोचार्रू मंगलवार को जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में कलेक्टर अंशुल गुप्ता के मौजूद नहीं होने पर एसडीएम क्षितिज शर्मा, एसीओ जिला पंचायत पंकज जैन, संयुक्त कलेक्टर शशि मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर निकिता तिवारी, तहसीलदार डॉ. अमित शर्मा आदि अधिकारी प्रमुख रूप से मोर्चा संभाले हुए थे। एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि ज्यादातर आवेदन जमीन पर कब्जा करने, सीमांकन करवाने, जमीन का मुआवजा लेने सहित अन्य मामलों के हैं। सभी का निराकरण करवाया जा रहा है।
सरकारी रास्ते में दबंगों ने कर लिया कब्जारू ग्राम गेहूंखेड़ी से आए रामकुमार पिता हीरालाल ने बताया कि वे वे भी कलेक्टर से मिलने जिला मुख्यालय विदिशा आए थे, लेकिन कलेक्टर के नहीं मिलने पर अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर चले गए। यहां सर्वे क्रमांक 124 की शासकीय भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसका पुनः सीमांकन करवाया जाए।

गुजरात ने 6 रन पर पहला विकेट गंवाया: मुंबई ने 156 रन का टारगेट दिया

0

मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 156 रन का टारगेट दिया। वानखड़े स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।

गुजरात ने 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं। टीम से शुभमन गिल और जोस बटलर पिच पर हैं। साई सुदर्शन (5 रन) को जोस बटलर ने पहले ओवर में आउट किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट ऑप्शंस: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रोबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, अरशद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, अनुत रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में साई सुदर्शन का विकेट लिया

156 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात ने दूसरे ओवर में विकेट गंवा दिया है। ट्रेंट बोल्ट ने साई सुदर्शन (5 रन) को विकेटकीपर रायन रिकेलटन के हाथों कैच कराया।

बॉश ने प्रसिद्ध कृष्णा पर लगातार दो छक्के लगाए

पारी के आखिरी ओवर में कॉर्बिन बॉश ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे। इसके बाद एक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी। इसी ओवर में मुंबई ने 150 रन का आंकड़ा पार किया। इस ओवर से 18 रन आए। इस तरह मुंबई ने गुजरात को 156 रन का टारगेट दिया।

प्रसिद्ध ने नमन धीर को पवेलियन भेजा

17वें ओवर में मुंबई ने 7वां विकेट गंवाया। यहां नमन धीर 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट कराया। गिल ने कैच पकड़ा।

तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट

14वें ओवर में मुंबई ने छठा विकेट गंवाया। यहां तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेराल्ड कूट्जी ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।

हार्दिक पंड्या एक रन बनाकर आउट

13वें ओवर में हार्दिक पंड्या एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साई किशोर ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। साई ने पिछले ओवर में सूर्यकुमार यादव को भी आउट किया।

मुंबई का स्कोर 100 पार हुआ, विल जैक्स आउट

12वें ओवर में मुंबई ने 100 रन आंकड़ा पार कर लिया है। राशिद खान के ओवर की पहली बॉल पर लेग बाई के 4 रन से टीम 100 पार पहुंची।

ओवर की चौथी बॉल पर राशिद खान ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। विल जैक्स 53 रन बनाए।

सूर्यकुमार 35 रन बनाकर आउट, विल जैक्स की फिफ्टी पूरी

11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साई किशोर ने शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। उन्होंने 71 रन की साझेदारी को ब्रेक किया।

इसी ओवर में विल जैक्स ने फिफ्टी पूरी की।

सूर्यकुमार यादव इस सीजन के टॉप स्कोरर बने

9वें ओवर में सूर्यकुमार यादव मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली (505 रन) को पीछे छोड़ा।

विल जैक्स और सूर्यकुमार की फिफ्टी पार्टनरशिप

8वें ओवर में सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। राशिद खान के ओवर की आखिरी बॉल पर राशिद खान ने चौका लगाकर विल जैक्स के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की।

मुंबई पावरप्ले में 50 पार, दो विकेट गंवाए

टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई ने मिलीजुली शुरुआत की है। शुरुआती 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 56 रन हो गया है। हालांकि, टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए। रायन रिकेलटन 2 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में गुजरात ने 3 कैच ड्रॉप किए।

साई सुदर्शन से दूसरा कैच छूटा

5वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की 5वीं बॉल पर साई सुदर्शन से शॉर्ट लेग पर उनका कैच ड्रॉप हुआ।

रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट

चौथे ओवर में मुंबई ने दूसरा विकेट गंवाया। उन्हें अरशद खान ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया।

रायन रिकेलटन पहले ओवर में आउट, कैच ड्रॉप भी आउट

मुंबई ने पहले ओवर में विकेट गंवाया। यहां रायन रिकेलटन 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया।

इसी ओवर में साई सुदर्शन से विल जैक्स का कैच ड्रॉप भी हो गया।

गुजरात ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी

गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान शुभमन गिल ने कहा- मुझे लगाता है कि पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। अरशद को सुंदर की जगह मौका दिया गया है।

हेड टु हेड में गुजरात आगे

IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से GT ने चार मैच जीते हैं तो वहीं MI को सिर्फ दो जीत नसीब हुई हैं। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्‍यादा भारी है। वानखेड़े में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें मुंबई को 27 रन से जीत मिली है।

पिच रिपोर्ट- वानखेड़े में बैटर्स को मदद मिलेगी

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

  • अब तक IPL के 121 मैच खेले गए हैं। 56 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 65 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।
  • हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

वेदर रिपोर्ट- मुंबई में 60% बारिश की आशंका

मुंबई में मंगलवार को बारिश हो सकती है। इस दिन यहां बारिश की 60% आशंका है। तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

एयर स्ट्राइक; भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर लिया है।9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 30 मौतें; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह; भारत ने 24 मिसाइलें दागीं

0
आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक

श्रीनगर/दिल्ली पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी रख रहे नजर

भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।

हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी सरकार के 3 अलग-अलग बयान

  • पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे।
  • दूसरा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 5 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है। मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह किए हैं।
  • तीसरा: पाकिस्तान ने भारत के हवाई हमलों के बाद लोकेशन और मरने वालों की संख्या को लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग दावे किए। पहले यानी रात 2 बजे बताया कि हमले 5 ठिकानों पर हुए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 घंटे बाद सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं। पीओके और पाकिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।

अमेरिका ने कहा- यह शर्मनाक है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।

भारतीय वायुसेना के पूर्व चीफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (रि.) ने कहा, ‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। चुने गए सभी टारगेट आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं। किसी भी सैन्य टारगेट नहीं था। आतंकियों और उनके समर्थकों को अकल्पनीय सजा देने के PM मोदी के निर्देशों के पहलगाम में हुए बर्बर हमले का बदला लिया गया है।’

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हालात पर हमारी ​​​​​​​ नजर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, ‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प के कमेंट से सहमत हूं कि कि यह मामला जल्द ही खत्म हो जाएगा। हम शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत जारी रखेंगे।

पाक रक्षा मंत्री बोले- भारत के 5 फाइटर जेट्स गिराए, कुछ सैनिक भी हिरासत में

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में भारत के 5 फाइटर जेट्स को गिराने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ भारतीय सैनिकों को हिरासत में लेने का भी दावा किया है।

अमेरिका ने कहा- स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने X पर पोस्ट कर बताया है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रुबियो ने कहा है कि शांतिपूर्ण समाधान समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी रहेगी।

दमोह-छतरपुर में 12वीं की छात्राओं ने फांसी लगाई, गंजबासौदा में भी छात्र फंदे पर झूला

0

मध्यप्रदेश में मंगलवार को आए माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के रिजल्ट में फेल होने पर दो छात्राओं समेत तीन ने सुसाइड कर लिया। दमोह और छतरपुर में परीक्षा में फेल होने से दुखी होकर छात्राओं ने फांसी लगा ली। वहीं, गंजबासौदा में भी छात्र फंदे पर झूल गया।

दमोह में बायो की स्टूडेंट का शव फंदे पर मिला

पथरिया थाना क्षेत्र के झागर गांव में 12वीं के छात्रा का शव दोपहर में फंदे पर मिला। छात्रा गढ़ाकोटा में बायोलॉजी समूह की छात्रा थी। परीक्षा में वह फेल हो गई थी। घटना के वक्त परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में अपने काम कर रहे थे। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो उसे फंदे पर पाया।डॉक्टर ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।पथरिया अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार के लोग छात्रा को लेकर अस्पताल आए थे, जिसे मृत घोषित किया गया है।

छतरपुर में छात्रा ने लगाई फांसी

छतरपुर के विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फांसी लगा ली। छात्रा संजना चौक बाजार हटवारा हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। मंगलवार को आए रिजल्ट में वह फेल हो गई थी। वह मूल रूप से महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव की रहने वाली थी।वर्तमान में विश्वनाथ कॉलोनी में किराए से परिवार के साथ रह रही थी। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। परिजन ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा। उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।छात्रा की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गंजबासौदा में कॉमर्स का छात्र फंदे पर झूला

गंजबासौदा के शासकीय मॉडल स्कूल के छात्र का शव दोपहर में घर के कमरे में फंदे पर मिला। 12वीं के रिजल्ट में अच्छे अंक हासिल नहीं होने से वह दुखी था। यहां अतुल वार्ड क्रमांक 12, जैन मंदिर वाली गली में रहता था। रिजल्ट आने के बाद वह तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। करीब तीन घंटे तक वापस नहीं आया, तो परिजन देखने गए। कमरे का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तब अतुल का शव पंखे से लटका मिला। अतुल के पिता पप्पू सेन घर के नीचे दाढ़ी कटिंग की दुकान चलाते हैं। बड़ा भाई अनूज सेन भोपाल में काम करता है। दोस्तों के अनुसार, अतुल पढ़ाई में होशियार था। कुछ दिन पहले वह कह रहा था कि अच्छे परिणाम की उम्मीद है।शासकीय मॉडल स्कूल के प्रचार टीडी वर्मा ने बताया कि छात्र के 500 में से 348 नंबर आए थे 69.6 प्रतिशत उसका परीक्षा परिणाम था।

इधर, तीन जिलों में चार स्टूडेंट्स ने सुसाइड का प्रयास किया

इधर, शाजापुर जिले के अकोदिया में परीक्षा में फेल होने के बाद दसवीं की छात्रा कुएं में कूद गई। पटना गांव में ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर छात्रा की जान बचाई। हटा थाना पुलिस और पटेरा तहसीलदार मौके पर पहुंचे।श्योपुर के एक छात्र ने 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद फिनाइल पी ली। हालांकि परिजन उसे तुंरत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया। अब छात्र खतरे से बाहर है।नर्मदापुरम में एक दसवीं और एक 12वीं की छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास किया। एक छात्रा सोहागपुर की निवासी है और दूसरी इटारसी से सटे एक गांव की है।दोनों छात्राओं को जहरीला पदार्थ खाने की वजह से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया दोनों छात्राएं रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से तनाव में थीं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इन्हें कितने नंबर मिले थे।

सीहोर के पार्थ राठौर ने किया हायर सेकेंडरी परीक्षा में बायो संकाय में प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त

0

सीहोर/ सीहोर के पार्थ राठौर ने हायर सेकेंडरी परीक्षा में बायो संकाय में प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। पार्थ ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस सफलता के बाद पार्थ के परिवार में खुशी का माहौल है।

पार्थ के पिता रितेश राठौर शासकीय टीचर हैं। पार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को दिया है। पार्थ ने बताया कि उन्होंने लगातार 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई की और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की।

पार्थ भविष्य में अच्छा डॉक्टर बनना चाहते हैं। उनकी इस सफलता से उनके परिवार और सीहोर के लोगों में खुशी की लहर है। पार्थ की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और गुरु का सपना सच हुआ है।

पार्थ की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। पार्थ की कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

थाना भैरुंदा द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक को बरामद कर परिजन को किया सुपुर्द

0

भैरुंदा


उपरोक्तानुसार उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश की समस्त इकाइयों को गुमशुदा बालक बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त अनुभाग प्रभारी एवं थाना प्रभारियों को लंबित अपहरण के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनिता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरुंदा दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह दांगी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहृत बालिका को अपराध क्रमांक 09/25 धारा 137(2) बीएऩएस के प्रकरण में गुजरात से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कस्बा भैरुंदा से दस्तयाब किया गया तथा सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका
पुलिस टीम उनि पूजा सिहं राजपूत, सउनि जयनारायण शर्मा, आर0 277 आशीष, आर0 559 रविन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही हैं।