Home Blog Page 617

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना इछावर द्वारा दो अपहृत बालिकाओं किया दस्तयाब

0

इछावर

थाना इछावर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से नाबालिग बालिका को ग्राम आर्या थाना इछावर व दूसरी नाबालिग अपहर्ता को भोपाल से दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द करने में सफलता अर्जित की है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है । सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अभियान के तहत अधिक अधिक नाबालिक बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के निर्देश दिए एवं जिले के समस्त अनुभाग प्रभारी एवं थाना प्रभारियों को लंबित अपहरण के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे।

इन्हीं निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनिता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरूंदा श्री दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहृत बालिका को अपराध क्रमांक 381/23 धारा 363 भादवि के प्रकरण में ग्राम आर्या थाना इछावर व अपराध क्रमांक 107/25 धारा 137(2) BNS की अपहर्ता को भोपाल से दस्तयाब किया गया तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दस्तयाबी में सम्मिलित पुलिस टीम

निरीक्षक निरीक्षक ब्रजेश कुमार
सउनि रामनारायण धुर्वे , प्र आर 347 विक्रम रघुवंशी आरक्षक नरेन्द्र जाट, आर. 302 आरूण भार्गव, आर 775 सूरज ,मआर. 870 निशू चौधरी, मआर 226 क्रांति, सैनिक विक्रमसिंह, सैनिक ओंमप्रकाश विश्वकर्मा

कक्षा 12वीं में हर्ष बैरागी/माखनदास बैरागी ने रचा इतिहास

0

सीहोर जिले के गायत्री विद्या मंदिर महुआखेड़ा चौकी के छात्र हर्ष बैरागी/माखनदास बैरागी ने कक्षा 12वीं में 94.6% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और संस्था का नाम रोशन किया है। हर्ष की इस उपलब्धि से उनके परिवार और संस्था में खुशी की लहर है।

हर्ष ने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की।

हर्ष की इस उपलब्धि से गायत्री विद्या मंदिर महुआखेड़ा चौकी का नाम रोशन हुआ है। संस्था के शिक्षकों और छात्रों ने हर्ष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर्ष के परिवार में उनकी इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने हर्ष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश

0
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

डीआर न्यूज इंडिया

श्यामपुर/अहमदपुर मंगलवार को कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट गईं और बिजली के तारों पर भी असर पड़ा।

बारिश से लोगों को राहत

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और वे अपने दैनिक कार्यों में जुट गए। बारिश के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन लोगों ने सावधानी से वाहन चलाए। बारिश के बाद वातावरण में ताजगी आई और लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है और लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए।

निष्कर्ष

मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और वातावरण में ताजगी लाई। बारिश के कारण फसलों को भी लाभ पहुंचा और जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ी। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को सावधान रहना चाहिए।

MP 12वीं बोर्ड रिजल्ट- 74.48% स्टूडेंट पास:मैहर की प्रियल द्विवेदी ओवरऑल टॉपर; जिलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, दमोह फिसड्डी

0

प्रियल द्विवेदी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- रेगलुर स्कूल जाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है।

नरसिंहपुर का प्रदर्शन सबसे बेहतर

हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला सबसे बेहतर रहा। यहां 91.91 प्रतिशत रेगुलर और 50.85 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। इस लिस्ट में दमोह जिला सबसे नीचे हैं। यहां 48.05 प्रतिशत रेगुलर और 8.13 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं।

कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट

होमसाइंस की मेरिट लिस्ट में सिर्फ 3 छात्र, टॉपर भिंड से

12वीं होमसाइंस ग्रुप की मेरिट लिस्ट में कुल 3 छात्र शामिल हैं। टॉपर भिंड से योग्यता टंक बनी हैं। लिस्ट में सबसे ज्यादा दो स्टूडेंट्स भिंड से ही हैं।

कृषि समूह की मेरिट लिस्ट में कुल 8 छात्र, टॉपर छिंदवाड़ा से

12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप की मेरिट लिस्ट में कुल 8 छात्र शामिल हैं। टॉपर छिंदवाड़ा से हरि ओम साहू बने हैं। लिस्ट में सबसे ज्यादा दो स्टूडेंट्स शिवपुरी के हैं।

बायोलॉजी की मेरिट लिस्ट में कुल 53 छात्र, टॉपर दमोह से

  • भोपाल- 5 स्टूडेंट्स
  • सीधा- 4 स्टूडेंट्स
  • सागर- 3 स्टूडेंट्स

कॉमर्स की मेरिट लिस्ट में कुल 34 स्टूडेंट्स, टॉपर ग्वालियर से 

  • जबलपुर- 5 स्टूडेंट्स
  • ग्वालियर- 4 स्टूडेंट्स
  • भोपाल- 4 स्टूडेंट्स
  • इंदौर- 3 स्टूडेंट्स

मैथ्स साइंस की टॉप 10 पोजिशन पर कुल 25 स्टूडेंट्स, रीवा सबसे आगे

  • रीवा- 4 स्टूडेंट्स
  • मुरैना- 3 स्टूडेंट्स
  • रीवा- 3 स्टूडेंट्स
  • शिवपुरी- 3 स्टूडेंट्स
  • टीकमगढ़- 3 स्टूडेंट्स
  • सतना- 2 स्टूडेंट्स

आर्ट्स ग्रुप की टॉप 10 पोजिशन पर कुल 26 स्टूडेंट्स, रीवा सबसे आगे

  • रीवा- 6 विद्यार्थी
  • छिंदवाड़ा- 4 विद्यार्थी
  • पन्ना- 3 विद्यार्थी
  • ग्वालियर- 3 विद्यार्थी
  • शहडोल- 2 विद्यार्थी

साइंस स्ट्रीम की मेरिट में बड़े शहरों के स्टूडेंट

कॉमर्स ग्रुप की मेरिट लिस्ट में कुल 34 स्टूडेंट्स हैं। इसमें जबलपुर के 5, ग्वालियर-भोपाल के 4-4 और इंदौर के 3 छात्र शामिल हैं।

वहीं, जीव विज्ञान में कुल 53 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा 5 छात्र भोपाल जिले से हैं।

विज्ञान गणित और कला समूह की मेरिट लिस्ट में रीवा का कब्जा

विज्ञान गणित समूह की मेरिट लिस्ट के कुल 25 स्टूडेंट्स में रीवा के 4 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 3 छात्र मुरैना से हैं।

वहीं, कला समूह के कुल 26 स्टूडेंट्स में सबसे ज्यादा 6 छात्र रीवा के हैं।

विदिशा की रिक्षिता को कॉमर्स मेरिट लिस्ट में 9वीं पोजिशन

विदिशा के साकेत शिशु रंजन स्कूल में पढ़ने वाली रिक्षिता अरोरा ने 500 में से 482 अंक लाकर वाणिज्य समूह में प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। रिक्षिता पेपर खत्म होने के बाद भोपाल में सीए की तैयारी कर रही हैं। इनके पिता एसएटीआई कॉलेज में एलडीसी हैं।

विदिशा के साकेत को आर्ट्स की मेरिट लिस्ट में पांचवां स्थान

विदिशा के साकेत शिशु रंजन स्कूल में पढ़ने वाले अंश शर्मा ने 500 में से 485 अंक लाकर कला समूह की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। अंश आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं।

विदिशा की अर्चना अहिरवार ने 500 में से 487 अंक पाकर कला समूह की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। अर्चना आम खेड़ा शासकीय विद्यालय में पढ़ती हैं। पिता मजदूरी करते हैं। सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली अर्चना आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं।

नरसिंहपुर के साकेत की एग्रीकल्चर स्ट्रीम में प्रदेशभर में दूसरी रैंक

एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर में तेंदूखेड़ा के साकेत दुबे ने एग्रीकल्चर स्ट्रीम में प्रदेशभर में दूसरी रैंक हासिल की है। साकेत ने 500 में से 484 अंक हासिल किए हैं। तिगमा गांव में रहने वाले साकेत मॉडर्न इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल, खुलरी के स्टूडेंट हैं।

भिंड जिले में लहार कस्बे के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा योग्यता टांक ने होमसाइंस स्ट्रीम में 500 में से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। योग्यता का कहना है कि मैं हर रोज आठ से दस घंटे पढ़ाई करती ​थी।

रतलाम के सेंट स्टीफन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नेहा मालव ने 12वीं बायोलॉजी समूह से 95% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त किया। नेहा के 500 में से 475 अंक आए हैं। नेहा ने बताया- सेल्फ स्टडी की है। वॉट्सएप और इंस्टाग्राम से दूरी बनाकर रखी।

12वीं बोर्ड के नतीजों में खरगोन जिले की शांभवी येवले ने बायोलॉजी विषय में 500 में से 477 अंक हासिल किए हैं। 95.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान बनाया है। शांभवी के पिता धनंजय येवले और माता आरती येवले शासकीय शिक्षक हैं। शांभवी का कहना है कि वह डॉक्टर शांभवी येवले के रूप में पहचाना जाना चाहती है। हाल ही में उसने नीट का एग्जाम दिया है।

12वीं के कृषि संकाय में स्टेट में पहली पोजिशन हासिल करने वाले हरिओम साहू छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। हरिओम ने 500 में से 484 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार पढ़ना आवश्यक नहीं है। पढ़ाई ध्यान से करना और एकाग्र मन के साथ तैयारी करना जरूरी है। हरिओम ने अपनी सफलता का श्रेय पेरेंट्स और टीचर्स को दिया।

12वीं के कला समूह में इंदौर की वैदेही मंडलोई ने प्रदेशभर में चौथा स्थान बनाया है। वैदेही को 500 में 484 अंक मिले हैं। वे शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा हैं। किंजल किंगरानी छठवें नंबर रही हैं। किंजल केबी पटेल गुजराती, कन्या उमा विद्यालय की छात्रा हैं। दसवें नंबर पर नंदा नगर स्थित जेबीएम स्कूल के साहिल और 11वें नंबर पर क्लॉथ मार्केट कन्या उमावि गणेशगंज की छात्रा गौरीषी यादव हैं। गौतमपुरा के दुष्यंत मावर को जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 480 अंक हासिल हुए। दुष्यंत को मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।

सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं टॉपर प्रियल

12वीं की ओवरऑल टॉपर प्रियल द्विवेदी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- पहले तो रिजल्ट पर विश्वास ही नहीं हुआ। जब सब लोगों ने आकर बताया, तब बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा- रेगलुर स्कूल जाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है।

मैहर की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की स्टूडेंट हैं।

निवाड़ी के अबीर बायोलॉजी की मेरिट में 8वें

निवाड़ी के अबीर सोनी ने 500 में से 476 अंक पाकर बायोलॉजी ग्रुप की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में में आठवां स्थान हासिल किया है। अबीर ब्राइट कैरियर कॉन्वेंट स्कूल, पृथ्वीपुर में पढ़ते हैं। पिता अज्जू सोनी नगर परिषद पृथ्वीपुर में कर्मचारी हैं।

12वीं के जीव विज्ञान समूह की मेरिट लिस्ट में मंदसौर की रिद्धि भट्ट ने छठीं पोजिशन बनाई है। रिद्धि ने एनएस सिंघवी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें 500 में से 478 नंबर मिले हैं।

खंडवा के जयदीप एग्रीकल्चर की मेरिट लिस्ट में चौथे

खंडवा में छैगांवमाखन हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र जयदीप कछाया ने एग्रीकल्चर संकाय में 500 में से 480 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। जयदीप काल्दाखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। पिता सुमेर सिंह कछाया खेतिहर मजदूर हैं।

बायोलॉजी स्ट्रीम में दमोह की गार्गी नंबर वन

एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास के जीव विज्ञान संकाय में दमोह की गार्गी अग्रवाल पहले नंबर पर रही हैं। उन्होंने परिजन के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने इसका श्रेय माता-पिता, भाई और टीचर्स को दिया। कहा कि स्टूडेंट्स मोबाइल से दूरी बनाकर रखें तो सफलता जरूर मिलेगी।

धार के सरफराज पटेल ने गणित समूह में प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन बनाई है। उनके 500 में से 490 नंबर आए हैं। वे खाचरोदा गांव के रहने वाले हैं। पिता खेती करते हैं।

रतलाम की मुस्कान जायसवाल मेरिट लिस्ट में सातवीं

रतलाम के सेंट मीरा कॉन्वेंट स्कूल की मुस्कान जायसवाल ने एमपी की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान पाया है। मुस्कान का सब्जेक्ट कॉमर्स है। उन्होंने 500 में से 484 नंबर लाकर 96.8 प्रतिशत हासिल किए हैं।

गणित संकाय में निवाड़ी के लखन लाल की 10वीं पोजिशन

एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के गणित संकाय में निवाड़ी के लखन लाल ने 10वीं पोजिशन बनाई है। राय शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले लखन ने 500 में से 482 अंक हासिल किए हैं।

शाजापुर जिले में शुजालपुर के एसेंट पब्लिक स्कूल के अंशुल परमार ने गणित संकाय में प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है। पलसावद गांव निवासी अंशुल का परिणाम 96.6 फीसदी रहा। उन्होंने कुल 500 में से 483 अंक हासिल किए। अंशुल के पिता किसान हैं। किराए का कमरा लेकर पढ़ाई की। दसवीं तक हिंदी मीडियम में पढ़ाई करने के बाद 11वीं कक्षा में इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेकर यह सफलता पाई।

टीकमगढ़ की उन्नति बायोलॉजी स्ट्रीम में प्रदेश में चौथी रहीं

टीकमगढ़ की उन्नति अग्रवाल ने बायोलॉजी संकाय में प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। उन्नति ने 500 में 480 अंक हासिल किए हैं। उन्नति शहर के शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।

पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह ने साइंस स्ट्रीम में प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया है। वे कुल 500 में से 479 नंबर लाए हैं। उन्होंने कहा- रेगुलर 7-8 पढ़ा जाए तो टॉप करना मुश्किल नहीं है। वे डॉक्टर बनना चाहते हैं।

नीमच की रिया की कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में 9वीं पोजिशन 

नीमच के रतनगढ़ की रहने वाली रिया खातोद ने कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में 9वां स्थान बनाया है। वे सैफिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती हैं।

ग्वालियर की रिमझिम कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर

ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में पहला स्थान पाया है। रिमझिम ने 500 में से 491 अंक पाकर 98.2 प्रतिशत के साथ यह रैंक बनाई है। रिमझिम बहोड़ापुर के सागरताल रोड स्थित समर्थ बाल मंदिर स्कूल की छात्रा हैं। अपनी कामयाबी का श्रेय रिमझिम ने माता-पिता और टीचर्स को दिया। रिमझिम ने कहा कि वे मोबाइल से दूर रहती थीं इसलिए यह कामयाबी मिली है। वे साइकिल चलाकर रिजल्ट जानने स्कूल पहुंचीं।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम निखिल कुमार पांडे- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र ने भोपाल में टॉप किया है। कला समूह में प्रदेश में इनकी दसवीं रैंक है।

कॉमर्स स्ट्रीम प्रांजल कुशवाहा- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र हैं। इन्होंने कॉमर्स ग्रुप में भोपाल में टॉप किया है। प्रदेश में पांचवी रैंक है।

आफरीन मंसूरी- स्वर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। कॉमर्स ग्रुप में यह भोपाल में दूसरे नंबर पर आई हैं। प्रदेश में 22वीं रैंक है।

बायोलॉजी स्ट्रीम ईवा जैन- डेफोडिल स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने जीव विज्ञान समूह में भोपाल टॉप किया है। वहीं, प्रदेश में इनकी सातवीं रैंक है।

कार्तिकेय नारे- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र हैं। जीव विज्ञान समूह में इन्होंने भोपाल में दूसरा पायदान हासिल किया है। वहीं, प्रदेश में 33वें नंबर पर हैं।

देव्यांशु दुबे- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र हैं। भोपाल में यह जीव विज्ञान समूह में तीसरे पायदान पर रहे हैं। वहीं, प्रदेश में इनकी रैंक 42वीं आई है।

सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ-साइंस संकाय में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया है। वहीं, नरसिंहपुर जिला पहला और नीमच दूसरा रहा है। अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर शशांक अवस्थी…

गांधी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रुचि सोनी ने कहा- 10वीं और 12वीं जैसी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, छात्रों के लिए एक अहम मोड़ जरूर होते हैं। लेकिन इन्हें जीवन की अंतिम कसौटी नहीं माना जाना चाहिए। परीक्षाएं हमारे ज्ञान का मूल्यांकन करती हैं। जीवन की सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती। अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को यह समझाएं कि असफलता, भविष्य की सफलता की नींव बन सकती है। छात्र अपनी तुलना दूसरों से न करें बल्कि अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचान कर आगे की दिशा तय करें।

सालभर में दो बार परीक्षा दे सकेंगे स्टूडेंट

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बच्चे असफल हुए, वे यह न समझें कि यह आखिरी मौका है। उनको दोबारा मौका मिलेगा। वे सालभर में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र परीक्षा में असफल होता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अब छात्रों को तुरंत ही दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह नई शिक्षा नीति की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो बच्चे असफल हुए, वे यह न समझें कि यह आखिरी मौका है। उनको दोबारा मौका मिलेगा। वे सालभर में दो बार परीक्षा दे सकेंगे।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने बताया कि इस बार पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल बोर्ड एग्जाम से जुड़ी कोई FIR दर्ज नहीं हुई है।

भारद्वाज ने कहा- जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

इस शैक्षणिक सत्र में 7 लाख 6 हजार विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा दी थी। परिणाम की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समत्व भवन यानी मुख्यमंत्री निवास से करेंगे। यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीहोर में 35 एमएम बारिश, ढाई घंटे बिजली गुल:वैज्ञानिक बोले- सब्जियों की फसलों पर कीट लगने की संभावना; वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम

0

सीहोर / में लगातार तीसरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इछावर में सबसे अधिक 35 एमएम बारिश हुई। जावर में 19, आष्टा में 15 और सीहोर में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बीती रात 12 से 2:30 बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। रात 12 बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कल दोपहर में भी सीहोर में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

सब्जियों की फसलों पर कीट लगने की संभावना – वैज्ञानिक

शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के अनुसार यह मौसम अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मौसम से गर्मी के सीजन में सब्जियों की फसलों पर कीट प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

बॉयो स्ट्रीम के पार्थ राठौर प्रदेश में सेकेंड:एमपी बोर्ड 12वीं में सीहोर के छात्र को मिले 500 में से 483 अंक

0

सीहोर / मध्य प्रदेश बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। सीहोर के पार्थ राठौर ने जीव विज्ञान समूह (बॉयो) में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पार्थ को कुल 500 में से 483 अंक मिले हैं।

पार्थ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। मोनालिसा स्कूल के छात्र पार्थ राठौर ने बताया कि वो रोजाना 5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करते थे। उनके पिता ग्राम मुंगावली में शिक्षक हैं।

सीहोर जिले में इस वर्ष 103 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 18,285 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सीहोर जिले में इस साल हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 82.92% रहा। 2024 में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 59.51 प्रतिशत रहा। यह पिछले वर्ष 2023 के 72.70 प्रतिशत से कम है।

सीहोर में हाई स्कूल परीक्षा में 85.54% छात्र पास:पिछले साल से 15 फीसदी ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी

0

सीहोर / जिले में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर 22,306 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष परिणाम 85.54% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है।

वर्ष 2023 में परीक्षा परिणाम 72.70% था। वहीं, 2024 में यह 68.32% रहा था। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के कारण मध्य प्रदेश में सीहोर जिले का सातवां स्थान इस वर्ष भी बरकरार रहा।

परीक्षा परिणाम सुबह जल्दी घोषित हो गया था। हालांकि, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे तक वेबसाइट नहीं खुल पाई। इस कारण जिला स्तरीय मेरिट सूची की जानकारी नहीं मिल पाई। इस बार विद्यार्थियों की अंक सूची और मेरिट सूची अलग-अलग वेबसाइट पर उपलब्ध थी। विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत अंक तो देख लिए, लेकिन मेरिट सूची की जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

पुराना कोर्ट एरिया में नपा ने सख्ती से हटाया अतिक्रमण

0

सिरोंज / नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी अमले ने सोमवार को पुराना कोर्ट परिसर के भीतरी हिस्से में प्रभावी तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। एक सप्ताह के भीतर ही नपा प्रबंधन द्वारा इस इलाके में तीसरी बार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। पिछले दो बार प्रबंधन द्वारा कार्रवाई के दौरान ही कब्जे धारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था लेकिन इसके बाद भी इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया।
शनिवार को अमले ने सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद सोमवार शाम को जब नपा की टीम फिर कोर्ट एरिया में पहुंची तो यहां स्थिति जस की तस थी। ऐसे में नपा सीएमओ रामप्रकाश साहू ने सख्ती के साथ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। नपा की जेसीबी मशीन ने कब्जेधारियों द्वारा बनाए गए चबूतरों को तोड़ने के साथ ही अवैध रूप से रखी गुमठियों को भी हटा कर कचरा वाहन में रख दिया। नपा की यह कार्रवाई यहां पर अंधेरा होने तक लगातार चलती रही।

फास्टफूड मांसाहार के समान, बच्चों को इससे दूर रखें

0

विदिशा / मुनि नियमसागर महाराज ने कहा कि फास्टफूड का सेवन मांसाहार के बराबर है। उन्होंने कहा कि जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें फास्टफूड पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। मुनिश्री ने यह बात उस समय कही जब उन्हें अपने निवास पर आहारदान देने का सौभाग्य दयोदय महासंघ, मुनिसंघ सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी को मिला। इस अवसर पर मुनिश्री ने सभी श्रावकों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में पिज्जा, बर्गर जैसे फास्टफूड बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। यह मांसाहार के समान हानिकारक हैं। मुनिश्री ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे खुद भी फास्टफूड से दूर रहें और बच्चों को भी इससे दूर रखें। इससे परिवार स्वस्थ रहेगा और धर्म का पालन भी होगा। मुनि निरंजन सागर महाराज किरी मोहल्ला स्थित जैन भवन में विराजमान हैं। मुनि निराकुल सागर महाराज और मुनि अजयसागर महाराज ससंघ अरिहंत विहार में विराजमान हैं।

इलाज में देरी और समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से मौत

0

ग्यारसपुर / बुखार, मोतीझिरा और सांस लेने में तकलीफ के चलते ग्राम मनोरा निवासी 14 साल के किशोर प्रकाश नाथ पुत्र भगवान सिंह नाथ को ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था। बच्चे की हालत खराब होने पर उसे विदिशा रेफर किया गया, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने और एंबुलेंस पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा की देरी होने पर किशोर कीमौत हो गई। जब ड्यूटी डॉक्टर नत्थी अहिरवार
से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बच्चे के परिजन दोपहर 12 बजे के समय बच्चे को दिखाने के लिए लाए थे। जब उनसे इलाज कराने को कहा गया तो वे कहने लगे कि बच्चे को ऊपरी चक्कर है। इसका इलाज मत करो। इसकी हम झाड़फूंक करा लेंगे। इसके बाद ये लोग मोटरसाइकिल पर बच्चे को घर लेकर गए। घर ले जाने के बाद फिर बच्चे को लेकर अस्पताल आ गए। जब बच्चे की जांच की, तो पता चला कि उसकी हालत बिगड़ गई। हमने बच्चे को विदिशा के लिए रेफर कर दिया था। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बाद में बच्चे की मौत हो गई।ग्यारसपुर एंबुलेंस नहीं मिलने से बच्चे की मौत। अस्पताल पहुंचकर परिजन ने किया हंगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर में भगवान सिंह नाथ, निवासी मानोरा, अपने पुत्र प्रकाश नाथ को लेकर आए थे। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने उनका पर्चा बनवाकर दवाई लिखी और इंजेक्शन लगवाने को कहा, लेकिन परिजन ने न तो दवाई ली और न ही इंजेक्शन लगवाया।