विदिशा / जिले की कृषि मंडियों में घोटालों की परतें खुलती ही जा रही हैं। कुरवाई, लटेरी और गुलाबगंज के बाद अब गंजबासौदा कृषि मंडी में 44 लाख 75 -हजार 800 रुपए के घोटाले का खुलासा – हुआ है। इसमें मई से नवंबर 2023 के बीच – मंडी में 20 सीसीटीवी कैमरे, दो वाटर – कूलर, 10 गार्डन चेयर, एक प्रोजेक्टर, सचिव कक्ष के लिए एसी, 13 डस्टबिन, 24 कुर्सियां और रैक की खरीद दिखाई गई।
हैरानी की बात यह है कि 13 डस्टबिन के लिए 4 लाख 23 हजार 728 रुपए और 24 – कुर्सियों के लिए 2 लाख 46 हजार रुपए का भुगतान किया गया, जो बाजार मूल्य से तीन से पांच गुना अधिक है। यह खरीद कुरवाई की देवांश कम्प्यूटर एंड फोटोकॉपी और भोपाल की आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के नाम पर फर्जी बिलों के जरिए 11 मई से 12 जुलाई 2023 के बीच की गई। यानी एक डस्टबिन की कीमत 32 हजार और एक कुर्सी 10 हजार में खरीदी गई। आरोप है कि तत्कालीन मंडी सचिव ओमप्रकाश इमने और अकाउंटेंट गणेश प्रसाद कोष्ठा ने फर्जी आडिट में भी इस पर आपत्ति नहीं उठी गई। किसान संगठनों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से जांच की मांग उठाई है।
मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की एमडी ने ओमप्रकाश इमने का स्थानांतरण रायसेन की बरेली मंडी में किया था, लेकिन इस आदेश का पालन नहीं हुआ। हुआ। इसके इ बजाय डिविजनल ऑफिस से बरेली से कुरवाई मंडी के लिए आदेश जारी कर दिया गया।
इसके बाद इमने कुरवाई से लटेरी और फिर गंजबासौदा मंडी का प्रभारी बन गया। इस दौरान उन्होंने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर तीनों मंडियों में प्रस्ताव बनवाकर स्वीकृति ली और फर्जी बिलों से भुगतान कराया।प्रस्ताव स्वीकृति में भी गड़बड़ीरू मप्रराज्य कृषि विपणन बोर्ड के आंचलिक कार्यालय को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर खरीद की स्वीकृति ली गई, लेकिन आरोप है कि सामग्री की खरीद में कागजी खानापूर्ति कर ज्यादा राशि का भुगतान किया। ब्लॉक भारतीय किसान संघ के भगत सिंह रघुवंशी ने सामग्री की कीमत और आपूर्तिकर्ता फर्मों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा ऑडिटरों ने भी मामले पर आपत्ति नहीं जताई, सवाल तो उठेगा।
गिरफ्तारी के लिए प्रोटेक्शन वारंटी जारी किया
ओमप्रकाश इमने की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेक्शन वारंट जारी किया गया है। अनुमान है कि मंगलवार को उनसे पूछताछ हो जाएगी। कहीं शिवबहादुर सिंह और विश्वनाथ धामडे फरार चल रहे हैं। इन दोनों ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने दोनों के आवेदन खारिज कर दिए हैं। अजय मिश्रा, एसडीओपी, लटेरी
है
दोबारा आॅडिट के लिए पत्र लिखा है
ओमप्रकाश इमने के कार्यकाल में हुई खरीद का ऑडिट दोबारा कराने के लिए पत्र लिखा गया है। यदि गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजय राय, एसडीएम एवं गंजबासौदा कृषि मंडी प्रशासक
संगठनों ने जांच की मांग की
सहकार भारती के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह रघुवंशी ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मिलेंगे। पूर्व विधायक निशंक जैन ने कहा कि वे साक्ष्यों के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री और कृषि उत्पादन आयुक्त के सामने मामला रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ लोकायुक्त में शिकायत करेंगे।
इन तीन मंडियों में गड़बड़ी पर हो चुकी है एफआईआर
लटेरी मंडी में 61 लाख की फर्जी खरीदी की गई। मंडी सचिव पूरनलाल राज की शिकायत पर तत्कालीन सचिव ओमप्रकाश इमने, सहायक उप निरीक्षक शिवबहादुर सिंह और सहायक ग्रेड-3 विश्वनाथ धामडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। . गुलाबगंज कृषि उपज मंडी में करोड़ों के घोटाले का खुलासा हुआ है।
गंजबासौदा कृषि मंडी में 44 लाख 75 -हजार 800 रुपए के घोटाले का खुलासागंजबासौदा कृषि मंडी में 44 लाख 75 -हजार 800 रुपए के घोटाले का खुलासा
अटेंडेंट बनकर वार्ड में घुसी महिला,बच्चा चोरी
विदिशा / जिला अस्पताल में सोमवार को एक बच्ची की चोरी का प्रयास किया गया। घटना एनआरसी वार्ड में हुई। एक संदिग्ध महिला अटेंडर बनकर वार्ड में दाखिल हुई और एक साल की बच्ची को उठाकर ले जाने लगी। लेकिन बच्ची की मां और पिता ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत महिला को पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित वापस ले लिया।
अटेंडर बनकर पहुंची महिला
घटना ग्राम हिनोतिया निवासी लक्ष्मी की बच्ची के इलाज के दौरान हुई। बच्ची एनआरसी वार्ड में भर्ती थी। इसी दौरान शेरपुर निवासी एक महिला उर्वशी, खुद को परिजन का अटेंडर बताकर वार्ड में घुस आई। वह बातों में उलझाकर बच्ची को लेकर निकलने लगी।
महिला की संदिग्ध हरकतों को देखकर बच्ची की मां और पिता तुरंत सतर्क हुए और महिला को रोक लिया। उन्होंने बच्ची को छुड़ाया और शोर मचाया। वार्ड में हंगामा होते ही पोषण प्रशिक्षक स्वाति शर्मा ने मुख्य गेट बंद करवा दिए और पुलिस को सूचना दी।
महिला की मानसिक हालत संदिग्ध
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
अब अस्पताल में हर अटेंडर की होगी जांच
घटना के बाद सिविल सर्जन डॉ. आर एल सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अब अस्पताल में अतिरिक्त गार्ड तैनात किए जाएंगे और मरीजों के अटेंडर को प्रवेश से पहले जांच से गुजरना होगा।
नेशनल लोक अदालत में बिजली बिल पर मिलेगी राहत:10 मई को सीहोर में होगा आयोजन; सिविल दायित्व में 20% और ब्याज में पूरी छूट
सीहोर / में 10 मई को वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। यह आयोजन सीहोर के साथ आष्टा, भैरूंदा, बुधनी और इछावर तहसील न्यायालयों में भी किया जाएगा।
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देश पर यह आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वप्नश्री सिंह ने नगर पालिका सीएमओ, जिले की सभी नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधियों और बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ इस संबंध में चर्चा की।
ऊर्जा विभाग ने विद्युत अधिनियम से जुड़े मामलों में विशेष छूट की घोषणा की है। न्यायालय में लंबित विद्युत अधिनियम के योग्य प्रकरणों में सिविल दायित्व पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही संपूर्ण ब्याज में भी छूट मिलेगी।
प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में सिविल दायित्व पर 30 प्रतिशत और पूरे ब्याज की छूट का प्रावधान है। यह छूट केवल नेशनल लोक अदालत में समझौता करने पर ही मिलेगी। यह सुविधा दस लाख रुपये तक के सिविल दायित्व वाले मामलों में ही लागू होगी।
डॉग को बचाने के चक्कर में पलटा लोडिंग वाहन:सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, सीहोर में भोपाल-इंदौर हाईवे पर हुआ हादसा
सीहोर / जिले में सोमवार दोपहर को भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक लोडिंग वाहन अचानक पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
घटना ग्राम ढेकिया स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। दोपहर के समय कोल्ड ड्रिंक से भरा एक लोडिंग वाहन हाईवे से गुजर रहा था। उसी दौरान वाहन के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया।
कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटा वाहन
चालक ने कुत्ते को टक्कर मारने से बचाने के लिए अचानक वाहन मोड़ा, लेकिन वह संतुलन खो बैठा। इसके चलते वाहन पलट गया और उसमें लदी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतलें सड़क पर बिखर गईं। अधिकांश बोतलें टूट गईं और पेय पदार्थ सड़क पर फैल गया।
राहगीरों ने की मदद
हादसा होते ही पास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। उन्होंने सड़क से बोतलें हटाकर यातायात को सुचारु बनाए रखा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
7 हजार की आबादी, एक हैंडपंप नहीं दे रहा पानी:सीहोर के दो गांवों में गहराया जल संकट: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
सीहोर / के नांदनी और कांकड़खेड़ा के ग्रामीण भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। दोनों गांवों के हैंडपंप सूख चुके हैं और नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं। एक माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से नए नलकूपों की मंजूरी मिलने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन किया।
7 हजार की आबादी, एक भी हैंडपंप नहीं दे रहा पानी
नांदनी गांव में 15 हैंडपंप हैं, लेकिन जल स्तर गिरने से सभी बंद हो चुके हैं। नल-जल योजना भी पानी की कमी से ठप है। गांव के बाहर एकमात्र ट्यूबवेल है, जिससे दिन में महज 1-2 घंटे ही पानी मिल पाता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांकड़खेड़ा में कुएं से 2-3 किमी दूर से ला रहे पानी
करीब 2 हजार की आबादी वाले कांकड़खेड़ा में स्थिति और भी गंभीर है। यहां के पांचों हैंडपंप सूख चुके हैं। लोग अब 2 से 3 किलोमीटर दूर स्थित कुओं से पानी भरकर ला रहे हैं। गर्मी में यह स्थिति और भी विकट होती जा रही है।
आज किया जाएगा प्राचीन मठ मंदिर में किया जाएगा भव्य भंडारे का आयोजन
सीहोर। अंधकार रुपी अज्ञान को हटाने के लिए सत्संग और भगवान का स्मरण जरूरी है। इसी तरह शिव महापुराण का कथा जीव के पूर्व जन्मों के समस्त पापों को दूर करके शिव कृपा का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान शिव की कथा से शरीर, वाणी, मन द्वारा किए गए पाप धूल जाते हैं। कलियुग में शिव कथा के समान कोई भी कल्याणकारी मार्ग सरल नहीं है। उक्त विचार शहर के प्राचीन श्री हंसदास मठ, दशहरा बाग उमा शंकर धाम कालोनी के पास जारी सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण के छठवे दिन कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। श्री हंसदास मठ में स्फटिक श्री रिद्धेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सिद्ध श्री हनुमान महाराज की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन महंत श्री हरिरामदास महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिव महापुराण के अलावा सोमवार को हरिरामदास महाराज के सानिध्य में प्रतिमाओं का सुख शय्याधिवास, प्राण-प्रतिष्ठा, नित्य पूजन, हवन और आरती आदि का दिव्य आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार को कलशारोहण, मूर्ति श्रृंगार दर्शन, पूर्णाहुति, महाआरती, पुष्पांजली, भंडारा महोत्सव के अंतर्गत किया जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
सोमवार को कथा के छठवें दिन कथा वाचक पंडित श्री उपाध्याय ने कहा कि शिव का अर्थ है कल्याण, शांति, अविनाशी और प्रकाशमान। शिव उपासक को सांसारिक बंधन बांधकर नहीं रख सकते। महादेव हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। शिव पूजन से समस्त देवताओं के पूजन का फल मिलता है। शिव पुराण भगवान शिव की वाणी है। सर्वप्रथम स्वयं भगवान शिव ने शिव कथा सनत कुमार जी को तथा सनत कुमार ने वेदव्यास जी को शिव पुराण का ज्ञान दिया था। व्यासजी ने सृष्टि के कल्याण के लिए विस्तार से इसका वर्णन किया। शिव पुराण की कथा मोक्ष देने वाली है जैसे की समस्त नदियों में गंगा जी सर्वोपरि है ऐसे समस्त पुराण में से शिव पुराण की कथा परम मंगलकारी है।

चित स्वरूप शक्तिशाली जगत के ईश्वर कण-कण में विराजते
उन्होंने कहाकि चित स्वरूप शक्तिशाली जगत के ईश्वर कण-कण में विराजते है। वर्तमान युग में हर कोई भगवान की तलाश में भटकता फिर रहा है। भगवान की शरण में जाने के लिए किसी तलाश की आवश्यकता नही, क्योंकि वह तो संसार में हर जगह विद्यमान है। सभी वस्तुओं में भगवान के दर्शन करना ही उच्च कोटि की भक्ति है। राग द्वेष, ईर्ष्या व समाज में फैली बुराइयां तभी समाप्त हो सकेंगी, जब हर प्राणी एक-दूसरे को भागवत भाव से देखेगा। जीवन में परमपिता परमात्मा से बढ़कर कोई भी नहीं है। दिव्य ज्ञान से ही प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है। दिव्य ज्ञान या ब्रह्मा ज्ञान के चार घटक मानव मस्तिष्क में हमेशा मौजूद रहते है। प्रत्येक मनुष्य चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित हो या अशिक्षित ज्ञान को प्राप्त कर सकते है। दिव्य ज्ञान के अंतर्गत चार चीजें है। पवित्र नाम, दिव्य प्रकाश, आंतरिक संगीत एवं पवित्र-अमृत जो कि मानव के अंदर में ही है और प्राप्त किए जा सकते है। एक अंधा भी दिव्य ज्योति को देख सकता है और बहरा आंतरिक संगीत सुन सकता है। दिव्य ज्ञान सबसे ऊंचा है। स्वामी विवेकानंद बहुत विधाओं का ज्ञान प्राप्त कर भी यह महसूस करते रहे कि कहीं कोई चूक रह गई है। रामकृष्ण परमहंस से मिले दिव्य ज्ञान की दीक्षा के बाद ही उन्होंने पूर्णता महसूस की और शाश्वत शांति प्राप्त की।
आज सुबह दस बजे से शिव महापुराण और दोपहर बारह बजे भंडारा
महंत श्री हरिरामदास महाराज के मार्गदर्शन में श्री हंसदास मठ में स्फटिक श्री रिद्धेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सिद्ध श्री हनुमान महाराज की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है, मंगलवार को शिव महापुराण सुबह दस बजे आरंभ होगी। इसके अलावा दोपहर बारह बजे भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति और भक्ताओं ने पूर्णाहुति और भंडारे में शामिल होने की अपील की।
श्रीमद भागवत कथा में तेज हवाओं ने डाली बाधा
रामबाबू मालवीय \इच्छावर
सीहोर जिले के इच्छावर तहसील के ग्राम कुशालपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। लेकिन इसी बीच तेज आंधी तूफान शुरू हो गया, जिससे टेंट और सामान उड़ने लगे। अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और लोगों ने भागकर टेंट को पकड़ लिया।
टेंट उड़ा, अफरा-तफरी मच गई
आंधी तूफान के कारण टेंट उड़ गया और सामान बिखर गया। लोगों ने किसी तरह से स्थिति को संभाला और टेंट को पकड़कर रखा। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आयोजकों ने स्थिति को संभाला
आयोजकों ने आंधी तूफान के बावजूद स्थिति को संभालने की कोशिश की और आयोजन को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लोगों ने भी सहयोग किया और आयोजन को सफल बनाने में मदद की। आंधी तूफान के बावजूद, कथा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कथा का महत्व
श्रीमद् भागवत कथा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और शांति प्राप्त होती है। इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कथा का आनंद लिया। आंधी तूफान के बावजूद, कथा का महत्व कम नहीं हुआ और लोगों ने इसका पूरा आनंद लिया।
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, CJI भी बैठक में रहेंगे मौजूद
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर यह मुलाकात हुई। इस मीटिंग के लिए सीजेआई संजीव खन्ना भी हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर यह मुलाकात हुई। इस मीटिंग के लिए सीजेआई संजीव खन्ना भी हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
मक्का मदीना के लिए किया सुदेश राय ने किया हज यात्री का स्वागत
सीहोर। विधायक सुदेश राय ने मुक़द्दस हज यात्रा की तैयारी कर रहे कस्बा निवासी साजिद मोहम्मद खान और उनकी धर्मपत्नी का माला पहना कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विधायक सुदेश राय ने इस मौके पर कहा कि भारत सरकार के द्वारा सऊदी अरब सरकार से हिंदुस्तान से हज के लिए रवाना होने वाले मुसलमानों का कोटा बड़ा जाने की मांग की थी इसके बाद सऊदी अरब के प्रिंस और सरकार ने हिंदुस्तानी हज यात्रियों को अनेक सुविधाए मक्का मदीना में प्रदान की है।
विधायक राय ने हज यात्री साजिद मोहम्मद खान से कहा कि देश प्रदेश और जिले की खुशी समृद्धि की दुआ करना। इस मौके पर पूर्व पार्षद अशफाक खान, सरपंच प्रतिनिधि कलीम पठान सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
सीहोर में चाने के मान ओले गिरे
सीहोर / सोमवार को दोपहर के समय शहर में मौसम बदला। इस दौरान तेज हवाओं के साथ चने के बराबर ओले गिरने के साथ बारिश बारिश हुई । दूसरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंदाबादी के साथ ते जवाए चलने का शिलशिलास जारी है में बेमौसम ओले गिरने की खबरें हैं, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, वर्तमान मौसम की स्थिति देखें तो सीहोर के लिए कोई विशिष्ट ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं है। फिर भी, मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे मैहर, उमरिया, शहडोल और अन्य जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और अन्य कई जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। सीहोर के लिए विशिष्ट भविष्यवाणी तो नहीं है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहना उचित होगा ¹।
वर्तमान में सीहोर के निकटतम क्षेत्र नारवर में मौसम की स्थिति देखें तो वहां तापमान 78°F से 99°F के बीच रहने की संभावना है।










