Home Blog Page 619

Salman Khan: गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी तक के कठिन समय में सलमान ने दिया साथ, बने सहारा

0

हाल ही में अभिनेता शहजाद खान ने बताया कि सलमान खान की फिल्में इसलिए फ्लॉप होती हैं, क्योंकि वो दूसरों की मदद करते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान ने किन एक्टर्स के मुश्किल दौर में की मदद। 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ में किसी एक्टर को काम दिया था। इस बात का जिक्र अभिनेता शहजाद खान ने बीत दिनों एक इंटरव्यू में किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान खान हमेशा अपने दोस्तों की मदद करते हैं और उन्हें फिल्में दिलाते हैं, इसी कारण सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं। जानिए किन एक्टर्स की भाईजान ने की मदद और दिलाई फिल्में।

कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पहचान साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से मिली। इसमें अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म में सलमान ने ही कैटरीना को काम दिलवाया था।

गोविंदा
गोविंदा सिनेमा की दुनिया के एक चर्चित कलाकार हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा आया, जब उन्हें फिल्म नहीं मिल रही थी। उस वक्त सलमान खान ने गोविंदा को ‘पार्टनर’ फिल्म में काम दिलाया था, जो काफी हिट रही थी। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये दोनों अभिनेता काफी अच्छे दोस्त हैं।

अरमान कोहली
बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को ‘जानी दुश्मन’ फिल्म से काफी नाम मिला था, इसमें उन्होंने एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक्टर ने कई फिल्में कीं, लेकिन एक समय ऐसा आया कि उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी। फिर वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए। इसी के बाद वो सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखे। हालांकि, अरमान कोहली ने इसके लिए सलमान का आभार व्यक्त किया था।

सुनील शेट्टी
इन कलाकारों में सुनील शेट्टी का भी नाम आता है, जिन्होंने अपने करियर में जबरदस्त फिल्में की हैं। कहा जाता है कि अभिनेता के जीवन में भी एक समय ऐसा आया कि उनको करियर पर ब्रेक लगा हुआ था, तो सलमान खान ने ‘जय हो’ फिल्म में काम दिलाकर उन्हें करियर को फिर से रफ्तार दी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है।

बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘बरसात’, ‘दोस्ती’ और ‘बादल’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। एक वक्त पर अभिनेता की जीवन में फिल्मों का सूखा आ गया था, उस समय बॉबी देओल को बॉलीवुड के भाईजान का साथ मिला और उन्हें ‘रेस 3’ में काम मिला। इस बात का जिक्र खुद बॉबी देओल करते हैं। इसके बाद उन्हें कई फिल्में और सीरीज करने का अवसर मिला।

ये उनकी सबसे बड़ी खासियत है। इन दिनों भी वह फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस पूजा डडवाल की मदद करने के लिए सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल,पूजा सलमान की फिल्म वीरगति ने थीं। पिछले कुछ समय से मुंबई के शिवडी अस्पताल में भर्ती पूजा को टीबी और लंग इन्फेक्शन है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए सलमान से मदद की गुहार लगाई क्योंकि वह इतनी गरीब हैं कि उनके पास चाय पीने तक के पैसे नहीं हैं। सलमान ने भी देर न करते हुए पूजा के पास अपनी टीम भेज दी ताकि पूजा का समय पर इलाज हो सके और वह ठीक हो जाएं।

वैसे सिर्फ पूजा ही नहीं,सलमान पहले भी कई बार किसी न किसी की मदद करने की वजह से सुर्ख़ियों में आ चुके हैं। अपने बीइंग ह्यूमन एनजीओ के जरिए वह मुंबई के टाटा मेमोरियल में कैंसर पेशेंट्स की मदद के लिए हर महीने चेक भिजवाते हैं। इन पैसों से वहां भर्ती कैंसर से पीड़ित पेशेंट्स का इलाज होता है।

एक तरफ जहां केवल अपने बारे में ही सोचते हैं वहीं,सलमान ऐसा नहीं करते। वह नए टैलेंट को मौका देने में यकीन करते हैं। उन्हीं की बदौलत ऋतिक रोशन,वरुण धवन,अर्जुन कपूर,सोनाक्षी सिन्हा,कैटरीना कैफ,सूरज पंचोली,अथिया शेट्टी जैसी स्टार्स बॉलीवुड को मिले हैं। इन सभी की ग्रूमिंग में सलमान का हाथ है। सलमान ने कई न्यूकमर्स को न सिर्फ अपने प्रोडक्शन में लॉन्च किया है बल्कि उन्हें टिप्स देकर करियर संवारने में भी मदद की है।

रिश्तों को देते हैं अहमियत:सलमान की एक और खास बात ये है कि वह अपने मन में कड़वाहट नहीं रखते। यही वजह है कि अपनी कई गर्लफ्रेंड्स जैसे संगीता बिजलानी,सोमी अली से वह आज भी कनेक्टेड हैं और उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक,सलमान यारों के यार हैं और अगर एक बार कोई उनकी गुड बुक्स में शामिल हो गया तो वह उसे कभी नहीं भूलते और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

4 पीढ़ियों ने स्वर्ण सीढ़ी आरोहण संस्कार मनाया, बुजुर्ग सम्मानित

0

आष्टा / शर्मा परिवार में चार पीढ़ियों के साथ स्वर्ण सीढ़ी आरोहण संस्कार का आयोजन हुआ। यह आयोजन शगुन गार्डन में हुआ। परिवार के बुजुर्ग सूरजमल शर्मा को केशरिया शाल और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक और पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा, यह आयोजन ईश्वर की कृपा, सदाचार और सात्विकता का परिणाम है। जब परिवार में रिवाजी संस्कार, पवित्रता और समरसता हो, तब ऐसे आयोजन आनंददायक बनते हैं।
उन्होंने कहा, यह आयोजन स्वामीजी की शिक्षाओं पर अमल का श्रेष्ठ उदाहरण है। इसमें सक्रियता, संस्कार रोपण, सृजनशीलता और संपर्कशीलता का समावेश रहा। कार्यक्रम में प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, महासचिव प्रदीप प्रगति, भजन शास्त्री राम श्रीवादी, मां पार्वती धाम गोशाला के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल लोग।
नरेंद्र कुशवाह, समाजसेवी सुनील प्रगति, संजय जैन किला, मराठी समाज प्रमुख प्रतीक महाडिग, अधिवक्ता वीरेंद्र परमार, संतोष मालवीय मौजूद रहे। प्रभु प्रेमी संघ के मोहनसिंह अजनोदिया, रामेश्वर खंडेलवाल, मनोज सोनी, श्वेताम्बर जैन श्री संघ के महासचिव अभिषेक सुराणा सहित कई प्रभु प्रेमीजन भी शामिल हुए। सभी ने सूरजमल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में शास्त्रोक्त विधियों से संस्कार संपन्न

भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन, दर्ज प्रकरण शून्य करने की मांग

0

आष्टा / दो दिन पूर्व मप्र बिधुत मंडल के उप केंद्र सिद्दीकगंज में पदस्थ ऑपरेटर गलसिंह वास्कले की रिपोर्ट पर बिना जांच किये सिद्दीकगंज पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया और मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसको लेकर सभी मंडल अध्यक्षो में भारी आक्रोश व्याप्त है।
अब आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षो ने जिला महामंत्री धारासिंह पटेल के नेतृत्व में बिधुत विभाग के आपरेटर गलसिंह वास्कले द्वारा लिखाई रिपोर्ट एवं रिपोर्ट में लगाये आरोपो को झूठे बताते हुए एक ज्ञापन एसडीओपी आकाश अमलकर को सौपा गया जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों ने विद्युत विभाग के ऑपरेटर द्वारा जो आरोप रिपोर्ट में लगाये उसे नकारते हुए सभी मंडल अध्यक्षों ने ज्ञापन में ऑपरेटर पर नशे में होने, समस्या बताने के दौरान मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने, गली गलौच करने के आरोप लगाये।
मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार, अंजली विशाल चैरसिया, विजेन्द्रसिंह ठाकुर, सुनील आर्य, देवजी पटेल, राकेश सिसोदिया, पिंटू परमार, नरेन्द्रसिंह ठाकुर आदि ने जिला महामंत्री धारासिंह पटेल के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौपा ओर मांग की, की ऑपरेटर द्वारा जो झूठे आरोप लगा कर सिद्दीकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया एवं मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र परमार की जो रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे शून्य घोषित किया जाये और ऑपरेटर गलसिंह वास्कले पर नियमानुसार कार्रवाई की

21 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू12 मई तक रहे धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी

0
सेमरा दांगी नव निर्मित श्री लक्ष्मीनायण भव्य मंदिर

दोराहा। क्षेत्र के सेमरा दांगी में रविवार से 21 कुण्डीय महायज्ञ व श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिठा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। दोराहा। विशाल कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरक
कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत


कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर से हुई, जहां से भक्तों ने कलश लेकर यात्रा शुरू की। इस यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया, जो कलश लेकर चलते हुए मंत्रोच्चारण करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
महायज्ञ का उद्देश्य
इस महायज्ञ का उद्देश्य भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना है। महायज्ञ में 21 कुंडों में हवन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
भक्तों की भागीदारी

कलश यात्रा में सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर शामिल हुए


इस महायज्ञ में भाग लेने के लिए भक्तों को आमंत्रित किया जाता है। भक्तों की भागीदारी से महायज्ञ की सफलता और भगवान की कृपा सुनिश्चित होगी।
महायज्ञ की विशेषताएं
इस महायज्ञ में 21 कुंडों में हवन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा। महायज्ञ में भाग लेने वाले भक्तों को आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
महायज्ञ का आयोजन कई दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे, जैसे कि हवन, पूजा-अर्चना, और भजन-कीर्तन। इस अवसर पर विशेषज्ञ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण और हवन किया जाएगा।


निष्कर्ष
21 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें भगवान की उपस्थिति को महसूस किया जा सकेगा। इस महायज्ञ में भाग लेने से भक्तों को आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होगा।
दोपहर के समय श्रीराम कथा का आयोजन
12 मई सेमरा दांगी में चलने वाले इस धार्मिक आयोजन मेें रविवार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक पूज गुरूदेव पंडित धंनजय पाण्डे जी के मुखार विंद से श्रीरामकथ का उपस्थित श्रोताओें को रसपान कराया जाएगा।
4 मई रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक आचार्य पंडित श्री जितेंद्र वैश्णव जी द्वारा आध्यात्मि कथा व भजन संख्या
5 मई रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक रमेष मस्टर सहाब जी द्वारा आध्यात्मिक कथा
6 मई रात्रि में संगीतमय सुन्दर कांण्ड
7 मई रात्रि 8 बजे से खाटूष्याम भजन संख्या
9, 10 एंव 11 मई की रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक पूज्य गुरूदेव श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेष्वर भगवान बापू जी उज्जैन के श्रीमुख संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 12 मई को 21 कुण्डीय महायज्ञ, श्रीलक्ष्मीनारायण प्राण पतिठा के समापन के दौरान महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा

पैसों के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

0

विदिशा7 घंटे पहलविदिशा के पूरनपुरा गली नंबर 3 में शनिवार रात एक बेटे ने पैसों के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी परसराम कुशवाह के छोटे बेटे रवि ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर केके पवार ने बताया कि मृतक को पेंशन मिलती थी, जिससे घर का खर्च चलता था। आरोपी रवि बेरोजगार था और अक्सर पैसों को लेकर विवाद करता था। शनिवार रात पैसों के लिए हुए विवाद में उसने पिता की हत्या कर दी।

10 लाख रुपए मांग रहा था आरोपी

परसराम के बड़े बेटे ने बताया कि परसराम सितंबर 2024 में रिटायर हुए थे। तभी से रवि 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था। घटना के समय परसराम घर पर अकेले थे। आरोपी बेटे ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अहिल्योत्सव कार्यक्रम, बच्चियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

0

विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर अहिल्योत्सव मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को इस कार्यक्रम में बासौदा, सिरोंज, लटेरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

सिरोंज से आई बजरंग बाल टोली के 8 से 14 वर्ष के बच्चों ने भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। विदिशा के हिंद कला वीथिका के बच्चों ने नारी शक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकार रागिनी मिश्रा ने रंगोली से कार्यक्रम स्थल को सजाया।

देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती वर्ष समिति की ओर से पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी अहिल्या बाई के जीवन और उनके समय की परिस्थितियों पर चर्चा की। उनके आदर्शों और कर्तव्य शीलता को याद किया गया।

रश्मि ताम्रकार ने बताया कि यह जयंती महोत्सव पूरे साल मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

चंदेरी के पूर्व विधायक पर किसान से मारपीट का आरोप

0

अशोकनगर\ जिले के चंदेरी में कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गी राजा पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने एक बुजुर्ग किसान को थप्पड़ मारा, गाली-गलौज की और उनके गार्ड ने लात मारी। इतना ही नहीं, दूसरे गार्ड ने किसान के सीने पर राइफल अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने पूर्व विधायक समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

घटना 4 मई की सुबह करीब 8 बजे की है। कुंवरपुर निवासी कृपाल सिंह लोधी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पुराने बाबर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान अपने दो गनमैन राजाभैया परमार और राजदीप परमार के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने मंदिर के रास्ते के बारे में पूछा, जिसे कृपाल सिंह ने उन्हें बता दिया।

कुछ देर बाद तीनों फिर लौटे और बोले कि तुम मंदिर वाले रोड को क्यों रोक रहे हो। इस पर कृपाल सिंह ने कहा कि वह रास्ता उनकी खातेदार जमीन से होकर निकल रहा है, इसलिए वह अनुमति नहीं देंगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, गोपाल सिंह चौहान ने पहले गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर थप्पड़ मारा। उनका गार्ड राजाभैया परमार ने कृपाल सिंह की जांघ में लात मारी और दूसरे गार्ड राजदीप परमार ने अपनी राइफल उनके सीने पर अड़ा दी। धमकी दी कि अगर रास्ता नहीं बनने दिया तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को जान से खत्म कर देंगे।

घटना के दौरान मौके पर गांव के दो लोग खिलन सिंह लोधी और वकील लोधी भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरी वारदात देखी। जाते-जाते पूर्व विधायक ने धमकी भरे लहजे में कहा, “जा, अपने बाप जगन्नाथ को बोल देना।”

विधायक जगन्नाथ भी थाने पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही चंदेरी के भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी थाने पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस ने गोपाल सिंह चौहान, राजाभैया परमार और राजदीप परमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आए अवैध नर्सिंग होम के मामले

0

सीहोर में स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आए अवैध नर्सिंग होम के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जिले में नियम विरुद्ध चल रहे निजी अस्पतालों की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित टीम ने श्यामपुर तहसील के ग्राम सोनकच्छ में स्थित आरोग्य केयर अस्पताल का निरीक्षण किया।
पता चला कि नर्सिंग होम बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 2024 में ही रद्द कर दिया गया था। पांच सदस्यीय जांच दल, जिसमें डीएचओ डॉ. राश्मि पटेल, डॉ. नीरज डागौर सहित अन्य स्टाफ शामिल थे, निरीक्षण में कई गंभीर खामियां पाईं गई।

जांच में मिली यह कमियां
जांच में सामने आया कि अस्पताल में मात्र दो कमरे हैं और पर्याप्त मेडिकल उपकरण भी नहीं हैं। इसके बावजूद यहां महिलाओं के प्रसव किए जा रहे थे। टीम को 164 डिलेवरी की केस शीट मिली, जिनमें कोई जानकारी दर्ज नहीं की गई थी।
निरीक्षण के दौरान मौके पर सिर्फ तीन अप्रशिक्षित स्टाफ सदस्य मिले, जबकि डॉक्टर और अन्य स्टाफ नदारद थे। प्रसव कराने वाली महिला डॉक्टर भी मौजूद नहीं थीं। इसके अलावा बायो-वेस्ट के निष्पादन की भी उचित व्यवस्था नहीं पाई गई।

सीएमएचओ बोले- जांच जारी, नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
मामले में सीएमएचओ सुधीर डेहरिया का कहना है कि जांच कार्य लगातार जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे दिन रविवार की दोपहर में मौसम ने फिर करवट ली। जोदार बारिश बूंदाबादी हुई 14 डिग्री गिरा तापमान

0
रविवार को हुई बरसात से ठंड भी बढ़ गई।

सीहोर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप के बाद शाम 5:30 बजे के करीब तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दी। सिर्फ डेढ़ घंटे के भीतर तापमान 44 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस यू-टर्न से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।

अंचल क्षेत्रों में बूंदाबादी का दौर जारी

दूसरे दिन रविवार की दोपहर में मौसम ने फिर करवट ली


दूसरे दिन रविवार की दोपहर में मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर के समय बारिश बूंदाबादी हुई।शाम के समय दोराहा क्षेत्र में बारिश हुई। रविवार की के समय दोराहा क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई देर शाम तक दोराहा झरखेड़ा, सोनकच्छ, खाईखेड़ा में बरखेड़ी दोराहा, देर रात तक शाम का दौर चलता रहा


रात हवाओं के साथ बारिश होती रही


शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाब के चलते तेज हवाए चली। इस दौरान कई मकानों कच्चे सज्जा हवा में उड़ गए। मध्य रात्रि तक खाईखेड़ा अहमदपुर, बरखेड़ा हसन, चरनाल, छतरपुरा, दोराहा, छतरी, पीलूखेड़ी में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी होती रही।


हवाओं के चलते शादियों के टेंड उड़े


शनिवार की शाम को अचानक जली तेज हवाओं से शादियों के लिए लगाए गए टेंड उड़ गए। जिन लोगों के शादियों के कार्यक्रम गार्डन में आयोजित की गई थी बहा पर भी काफी परेशानियां उठानी पड़ी।

रविवार दोपहर 4 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही थीं, जिससे शहर में लू जैसी स्थिति बन गई थी। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन शाम 5:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, शासकीय कृषि कॉलेज सीहोर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और उच्च तापमान के टकराव के कारण यह बदलाव हुआ। उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित

0

सीहोर \ जन अभियान परिषद द्वारा सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम में आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने भारत की चार दिशाओं में चार प्रमुख मठों (मठ) की स्थापना की जो सनातन संस्कृति का केंद्र बिंदु है। आदि गुरु शंकराचार्य का भारतीय दर्शन और संस्कृति पर गहरा प्रभाव है। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और अद्वैत वेदांत भारतीय चिंतन का एक अभिन्न अंग बना हुआ है। इस अवसर पर सभी को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम श्री अरुषेन्द्र शर्मा, जिला समन्वयक श्रीमती पारुल उपाध्याय, विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर सहित अन्य सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।