Home Blog Page 620

 रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता केकेआर, रियान पराग की कोशिश गई बेकार

0

 केकेआर की रोमांचक जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। रियान ने इस दौरान मोईन अली के ओवर पर लगातार पांच छक्के लगाए। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर तोड़ा जो 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद हर्षित ने रियान को भी अपना शिकार बनाया। रियान शतक पूरा नहीं कर सके और 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

रियान शतक से चूके

राजस्थान के कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए और हर्षित राणा ने उन्हें आउट कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। रियान 45 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। रियान की पारी की मदद से ही राजस्थान मुश्किल परिस्थिति से उबर सका, लेकिन हर्षित ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया। 
 

राजस्थान को छठा झटका

हर्षित राणा ने शिमरॉन हेटमायर को आउट कर राजस्थान को छठा झटका दिया। हेटमायर और रियान पराग के बीच छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। राजस्थान एक समय मुश्किल स्थिति में दिख रही थी, लेकिन रियान और हेटमायर ने टीम को मुश्किल से उबारा। हेटमायर 23 गेंदों पर एक चौका और छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। 

राजस्थान का स्कोर 100 के पार

केकेआर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल कप्तान रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर मौजूद हैं। राजस्थान को जीत के लिए अब 48 गेंदों पर 105 रन की जरूरत है।

राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को एक ही ओवर में दो झटके दिए। वरुण ने पहले जुरेल को बोल्ड किया और फिर हसरंगा को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। राजस्थान ने इस तरह 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। 

जुरेल खाता खोले बिना आउट

वरुण चक्रवर्ती ने ध्रुव जुरेल को खाता खोले बिना आउट किया। राजस्थान ने 71 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। वरुण ने जुरेल को बोल्ड किया। 

 यशस्वी पवेलियन लौटे

मोईन अली ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया है। यशस्वी और रियान पराग के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ चुके थे, लेकिन मोईन ने इस साझेदारी को तोड़ा। यशस्वी 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। 

राजस्थान का स्कोर 50 के पार

यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शानदार साझेदारी की मदद से राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। राजस्थान को पावरप्ले में दो झटके लगे, लेकिन टीम छह ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 59 रन बनाने में सफल रही। यशस्वी और रियान के बीच 24 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

कुणाल खाता खोले बिना आउट

मोईन अली कुणाल को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। कुणाल खाता खोले बिना आउट हुए। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने आठ रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। 

आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

0

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित मंदिर में हवन पूजन और अभिषेक का आयोजन किया गया था और उसके पश्चात भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव रविवार को शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित मंदिर में मनाया गया था, इस दौरान यहां पर सुबह भगवान का विशेष अभिषेक किया गया, उसके पश्चात शाम को हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, योगेश सक्सेना एचडी सक्सेना आदि अनेक समाजजन उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि कायस्थ समाज के द्वारा प्रकटोत्सव पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इसी दिन चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर्व भी मनाया जाता है। चित्रगुप्त जयंती का त्योहार कायस्थ वर्ग में अधिक प्रचलित है। क्योंकि चित्रगुप्त जी को वह अपना ईष्ट देवता मानते हैं। दरअसल भगवान चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा के अंश से हुआ है। वह यमराज के सहयोगी हैं। जो जीव जगत में मौजूद सभी का लेखा-जोखा रखते हैं। चित्रगुप्त के जन्म की कथा काफी रोचक है। जब यमराज ने अपने सहयोगी की मांग की, तो ब्रह्मा ध्यान में चले गए। उनकी एक हजार वर्ष की तपस्या के बाद एक पुरुष उत्पन्न हुआ। इस पुरुष का जन्म ब्रह्मा जी की काया से हुआ था। इसलिए ये कायस्थ कहलाए और इनका नाम चित्रगुप्त पड़ा। भगवान चित्रगुप्त जी के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात है। ये कुशल लेखक हैं और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के अनुसार न्याय मिलता है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विधान है। यमराज और चित्रगुप्त की पूजा एवं उनसे अपने बुरे कर्मों के लिए क्षमा मांगने से नरक का फल भोगना नहीं पड़ता है। 

आज प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सुख शय्याधिवास, नित्य पूजन, हवन और आरती

0

सीहोर। निस्वार्थ भाव से दिया हुआ दान महादान है और इससे मनुष्य को परमपिता का अमूल्य वरदान प्राप्त होता है। योग्य गुरु से शिक्षा प्राप्त कर की गई साधना से साधक अपने लक्ष्य तक पहुंच पाने में समर्थ होते हैं। कहा गया है कि गुरु कभी भी अमंगल नहीं सोचता है, वह सदा शिष्य के चरित्र निर्माण व सफलता की कामना करता रहता है। उक्त विचार शहर के प्राचीन श्री हंसदास मठ, दशहरा बाग उमा शंकर धाम कालोनी के पास जारी सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। श्री हंसदास मठ में स्फटिक श्री रिद्धेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सिद्ध श्री हनुमान महाराज की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन महंत श्री हरिरामदास महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिव महापुराण के अलावा रविवार को हरिरामदास महाराज के सानिध्य में प्रतिमाओं का महास्नान, गंधाधिवास, धूपाधिवास, इत्राधिवास, मूर्तिन्यास, श्री रामार्चा सहस्त्रार्चन उत्सव आदि का दिव्य आयोजन किया गया। वहीं सोमवार को सुख शय्याधिवास, प्राण-प्रतिष्ठा, नित्य पूजन, हवन और आरती  दिव्य अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत किया जाएगा। इसके अलावा छह मई को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रविवार को कथा के पांचवें दिन पंडित श्री उपाध्याय ने कहाकि महापुराण कल्प वृक्ष के समान है, जो इसे जिस कामना के साथ सुनता, वह कामना पूरी होती है। शिव जब अपने भगत पर प्रसन्न होते हैं तो वह उसे सब कुछ प्रदान कर देते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े प्रयास की जरूरत नहीं है। वह तो केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन है। कथा का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। कथा के दौरान उन्होंने भगवान गणेश के विवाह सहित अन्य प्रसंगों का वर्णन किया।
आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती
पंडित श्री उपाध्याय ने कहाकि भगवान शिव की भक्ति और आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, जो कि जीवन के बंधन से मुक्ति है। उन्होंने धर्म का पालन करने और अधर्म से दूर रहने पर जोर दिया, क्योंकि धर्म का पालन करने से व्यक्ति शुद्ध होता है और मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। जब अपना जीवन शिव भक्ति में, कृष्ण भक्ति में, ईश्वर की भक्ति में लगा दे तो वह लोगों से दूर रहता है, क्योंकि अगर वह लोगों के बीच गया तो उसका ध्यान भक्ति में कैसे रहेगा, इसलिए उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। मनुष्य जीवन का उद्देश्य ईश्वर प्राप्ति है, किन्तु नाना प्रकार के जंजालों व माया के चलते मुक्ति नहीं पाते हैं। किन्तु जब तक ईश्वर न मिल पाया। मानव अपने जीवन की गरिमा को नहीं समझता है। उन्होंने राग द्वेष आदि से मुक्त होकर संत के बताये रास्ते पर चलने की प्रेरक अपील की।

घर का काम करवाने के लिए मिलेंगे 84 लाख रुपये! यहां निकली गजब की नौकरी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

0

दुबई की एक रिक्रूटमेंट कंपनी ने एक नौकरी के लिए पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि दो ‘हाउस मैनेजर’ के लिए उम्मीदवारों की तलाश है। इन हाउस मैनेजर को दुबई और अबूधाबी में वीआईपी क्लाइंट्स के लिए काम करना होगा | जिसके लिए करीब 30 हजार AED (सात लाख रुपये) दिए जाएंगे। दुबई की प्रीमियर डॉमेस्टिक स्टाफिंग और प्राइवेट रिक्रूटमेंट कंपनी रॉयल मेशन ने नौकरी का यह पोस्ट निकाला है।

दुनिया के कई देशों में लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। नौकरी की तलाश में लोग एक शहर से दूसरे शहर का चक्कर लगा रहे हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर नौकरी के पोस्ट की काफी चर्चा की जा रही है। इस नौकरी में चयन होने पर 84 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए किसी डिग्री की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ घर का काम करने आना चाहिए। अगर किसी को घर का काम करना आता है तो उसे 84 लाख रुपये की सैलरी वाली यह नौकरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर नौकरी की क्या खास बात है और किस काम के लिए इतनी सैलरी दी जाएगी। 

LIVE : गुरबाज-रहाणे ने केकेआर को संभाला, पावरप्ले के बाद स्कोर 50 के पार; राजस्थान को एक सफलता

0

केकेआर को दूसरा झटका

महेश तीक्ष्णा ने गुरबाज को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया है। रहाणे और गुरबाज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी थी और गुरबाज अच्छी लय में नजर आ रहे थे। हालांकि, हेटमायर ने बाउंड्री पर उनका कैच पकड़ कर उनकी पारी का अंत किया। गुरबाज 25 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 

केकेआर का स्कोर 50 के पार

पहला झटका लगने के बाद गुरबाज और रहाणे ने केकेआर को संभाला। पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है। रहाणे और गुरबाज के बीच साझेदारी पनप रही है। 

केकेआर को लगा पहला झटका

युद्धवीर सिंह चरक ने सुनील नरेन को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया है। नरेन नौ गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। 

केकेआर की पारी शुरू

राजस्थान के खिलाफ केकेआर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केकेआर की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा। 

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। 
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।

केकेआर ने जीता टॉस

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। केकेआर टीम में मोईन अली और रमनदीप सिंह की वापसी हुई है। राजस्थान ने तीन बदलाव किए हैं और इस मैच में नीतीश राणा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। वहीं, कुमार कार्तिकेय की जगह हसरंगा वापस आए हैं।

रिंकू और वेंकटेश पर रहेंगी नजरें

पिछले सत्र में सुर्खियां बटोरने वाले फिनिशर रिंकू सिंह आठ पारियों में सिर्फ 169 रन बना पाए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सात पारियों में 137.50 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। लेकिन केकेआर को सबसे ज्यादा निराश वेंकटेश अय्यर ने किया है जिन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड रुपए में खरीद कर उप कप्तान नियुक्त किया था। वेंकटेश ने 10 मैचों में केवल 142 रन बनाए हैं।

घरेलू मैदान पर करना होगा अच्छा प्रदर्शन

केकेआर की बड़ी चिंता घरेलू मैदान पर उनका खराब प्रदर्शन है। ईडेन गार्डंस कभी उनका गढ़ हुआ करता था, लेकिन इस बार उसने अभी तक पांच मैचों में से केवल एक जीत हासिल की है जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। केकेआर के स्पिनर यहां की असमान उछाल से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहे हैं जबकि उसके बल्लेबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी दिख रही है जिसके दम पर उसकी टीम ने पिछले साल खिताब जीता था।

कोलकाता को रहना होगा सावधान

केकेआर को इन चार मैच में से दो मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने के बाद बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगा। इसके अलावा उसे 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17 मई) के खिलाफ उनके मैदान पर मैच खेलने हैं। सनराइजर्स की टीम अपना उत्साह को चुकी है लेकिन बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और ऐसे में कोलकाता का अंतिम मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है।

गुरबाज-रहाणे ने केकेआर को संभाला, पावरप्ले के बाद स्कोर 50 के पार; राजस्थान को एक सफलता

आज गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से है। राजस्थान पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि केकेआर की उम्मीदें फिलहाल जीवंत है।

वॉर 2’ में ऋतिक की तलवारबाजी वाला सीन हुआ लीक, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

0
वॉर 2

War 2: वॉर 2 से ऋतिक रोशन का एक अहम सीन हाल ही में लीक हो गया। सोशल मीडिया पर यह सीन तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस बारे में जानते हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का एक सीन लीक हो गया है। यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए सीन में ऋतिक रोशन एक जापानी मठ में तलवारबाजी करते हुए में नजर आ रहे हैं। यह सीन इतना शानदार है कि इसे देखकर लगता है मानो कोई हॉलीवुड की बिग-बजट एक्शन फिल्म चल रही हो। इस लीक सीन ने प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

वॉर’ का अहम सीन लीक

वायरल हो रहे सीन में ऋतिक रोशन एक शांत और खूबसूरत जापानी मठ में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में पारंपरिक जापानी तलवार (कटाना) है। सीन का बैकग्राउंड धुंधला है, लेकिन फिर भी इसकी भव्यता साफ झलक रही है। खबर है कि यह सीन मुंबई के अंधेरी में यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के स्टूडियो में शूट किया गया। सेट को 300 साल पुराने पहाड़ी मठ की तरह डिजाइन किया गया था, जिसमें धुंध भरी वादियां और शाही अंदाज का पूरा ध्यान रखा गया था। यह सीन फिल्म में ऋतिक के किरदार की ग्रैंड एंट्री बताया जा रहा है, जिसमें वह एक खतरनाक विलेन के साथ तलवारबाजी करते नजर आएंगे।

इस सीन के लिए ऋतिक ने की है कड़ी मेहनत

इस शानदार सीन को मार्च 2025 में फिल्माया गया था। इसे यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मिलकर डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक ने इस सीन के लिए जबरदस्त मेहनत की है। उन्होंने मार्शल आर्ट्स की गहन ट्रेनिंग ली और कटाना तलवार चलाने की कला भी सीखी है।

ऋतिक-जूनियर एनटीआर का डांस पर फैंस की निगाहें

‘वॉर 2’ का रोमांच सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है। खबर है कि फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक धमाकेदार डांस नंबर में साथ नजर आएंगे। दोनों ही स्टार्स अपने शानदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हैं। ऋतिक ने वॉर (2019) में ‘जय जय शिवशंकर’ गाने में टाइगर श्रॉफ के साथ कमाल दिखाया था, तो जूनियर एनटीआर ने आरआरआर (2022) में ‘नाटू नाटू’ गाने में राम चरण के साथ ऑस्कर जीतने वाला डांस किया था।  

रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, लोहे का ढेर बना आर्मी ट्रक; तीन जवान बलिदान

0
तीन जवान बलिदान

जम्मू/जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना का एक वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान बलिदान हो गए। हादसा श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले के दौरान बैटरी चश्मा क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था।

हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। उनके शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया।

सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

उमा भारती का बयान: “लव जिहाद पर जागरूकता ज़रूरी, जातिगत जनगणना राष्ट्रीय आवश्यकता”

0
पूर्व सीएम उमा भारती

उमा भारती ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि देश में अनेक सामाजिक वर्ग हैं जिनकी भूमिका और संख्या को नजरअंदाज  नीं की जा सकती।  उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वहां की सामाजिक संरचना को गंभीरता से नहीं लिया गया।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा  की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अपनी राय दी। उन्होंने लव जिहाद को लेकर कहा कि आज की आधुनिक दुनिया में कोई भी लड़की यह जानने में सक्षम है कि सामने वाला व्यक्ति कौन है और उसकी पहचान क्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां कानून का दायरा बनता है, वहां कार्रवाई होगी, लेकिन समाज को भी अपने स्तर पर सजग रहने की जरूरत है। उमा ने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों से खुलकर संवाद करें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें। 

इसके साथ ही, उमा भारती ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि देश में अनेक सामाजिक वर्ग हैं जिनकी भूमिका और संख्या को नजरअंदाज  नीं की जा सकती।  उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वहां की सामाजिक संरचना को गंभीरता से नहीं लिया गया। उमा ने कहा रामभक्त होने का मतलब यह नहीं कि वे स्वाभाविक रूप से बीजेपी समर्थक भी होंगे। हमें यह समझना होगा कि जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो।  उमा भारती ने जातिगत आंकड़ों को सामाजिक न्याय और नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया, जिससे यह तय किया जा सके कि किस समुदाय की भागीदारी और जरूरतें कितनी हैं।

मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू, 30 मई तक विभागीय मंत्रियों को तबादले के अधिकार

0

भोपाल/मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को स्थानांतरण पॉलिसी- 2025 जारी कर दी है। अब 30 मई तक विभाग अपने कर्मचारियों के ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके बाद सामान्य रूप से स्थानांतरण प्रतिबंधित रहेंगे और केवल विशेष परिस्थितियों में ही तबादले किए जा सकेंगे। 

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को स्थानांतरण पॉलिसी- 2025 जारी कर दी है। अब 30 मई तक विभाग अपने कर्मचारियों के ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके बाद सामान्य रूप से स्थानांतरण प्रतिबंधित रहेंगे और केवल विशेष परिस्थितियों में ही तबादले किए जा सकेंगे। पालिसी के मुताबिक, राज्य एवं जिला स्तर पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का तबादला जिला कलेक्टर की संस्तुति और प्रभारी मंत्री की स्वीकृति से किया जाएगा। जबकि प्रथम श्रेणी के अधिकारियों का तबादला मुख्यमंत्री की सहमति के बाद ही होगा। पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि  स्थानांतरण आदेशों की अनदेखी करने, कार्यमुक्त न होने या अवकाश लेकर गायब होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की गई है। विभागीय सचिव इसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार होंगे।

 एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मचारियों के तबादले को प्राथमिकता।
– गंभीर बीमारियों, न्यायालयीन आदेश, अनुशासनात्मक कार्रवाई या लोकायुक्त जांच जैसी परिस्थितियों में अपवादस्वरूप स्थानांतरण संभव।
– पति-पत्नी एक साथ पदस्थापना चाहते हैं तो आवेदन पर विचार होगा, लेकिन पदस्थापन प्रशासकीय आवश्यकता के अनुसार।
– महिला कर्मचारियों, दिव्यांगजन और गंभीर रूप से बीमार परिजनों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को विशेष सहूलियत।
– स्वीकृत पदों से अधिक पदस्थापना पर रोक, और एक ही स्थान पर शृंखलाबद्ध स्थानांतरण को स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
– ई-ऑफिस प्रणाली से जारी आदेश ही मान्य होंगे और 30 मई के बाद जारी आदेश स्वमेव निरस्त माने जाएंगे।
– कार्यमुक्त के 2 सप्ताह के अंदर अनिवार्य जॉइनिंग, अन्यथा एकतरफा कार्यमुक्त किया जाएगा।   
– कार्यमुक्त न करने या देरी पर वेतन रोका जाएगा और वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी।

– राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना सामान्य प्रशासन विभाग जिले में की जाएगी। जिले के अंदर डिप्टी कलेक्टर/ संयुक्त कलेक्टर की अनुविभाग में पदस्थापना या अनुविभाग परिवर्तन, कलेक्टर द्वारा, जिला प्रभारी मंत्र से परामर्श कर सहमति उपरांत किया जा सकेगा। 

 तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की जिले में पदस्थापना/ स्थानांतरण जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रभारी मंत्री से परामर्श कर सहमति बाद की जा सकेगी। 
– जिलों में पदस्थ प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के कार्यपालक अधिकारियों के एक ही स्थान पर तीन वर्ष की पदस्थापना पूर्ण कर लेने पर जिले से अन्यत्र प्राथमिकता पर स्थानांतरण किया जा सकेगा। तृतीय श्रेणी कार्यपालिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी एक ही स्थान पर सामान्यत: तीन वर्ष या उससे अधिक पदस्थापना की अवधिक पूर्ण कर लेने के कारण स्थानांतरण किया जा सकेगा। 
– जिस जिले में अधिकारी पूर्व में पदस्थ रह चुके है, वहां उनकी उसी पद पर  दोबारा पदस्थापना सामान्यत: नहीं की जाए। 
– जिन अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध नैतिक पदन संबंधी आपराधिक प्रकरण लंबित हों, उनकी तैनाती कार्यपालिक पदों पर नहीं की जाएगी। 
– राज्य सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में कम से ट्रांसफर किाए जाएंगे। 
–  अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं के प्रकरणों में उनके गृह जिले में स्थानांतरण किया जा सकेगा। 

सुबह से दोपहर तक धार्मिक अनुष्ठान, शाम से मध्य रात्रि तक भागवत कथाओं का आयोजन

0
सेमरा दांगी में 21 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनायण महा यज्ञ के लिए सजाई विषाल यज्ञ षाला

दोराहा / सेमरा दांगी में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 21 कुणडीय महायज्ञ का आयोजन 4 मई से किया जा रहा है। यह आयोजन एक भव्य और पवित्र अवसर होगा, जिसमें भगवान की उपस्थिति को महसूस किया जा सकेगा।
रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा
महायज्ञ का उद्देश्य
इस महायज्ञ का उद्देश्य भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण-प्रतिष्ठा करना है, जिससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की वृद्धि हो। यह आयोजन एक अवसर होगा जब लोग भगवान की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
महायज्ञकीविशेषताएं
इस महायज्ञ में 21 कुंडों में हवन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा। महायज्ञ में भाग लेने वाले भक्तों को आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
महायज्ञ का आयोजन 4 मई से शुरू होगा और इसमें विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे, जैसे कि हवन, पूजा-अर्चना, और भजन-कीर्तन। इस अवसर पर विशेषज्ञ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण और हवन किया जाएगा।
भक्तों की भागीदारी
इस महायज्ञ में भाग लेने के लिए भक्तों को आमंत्रित किया जाता है। भक्तों की भागीदारी से महायज्ञ की सफलता और भगवान की कृपा सुनिश्चित होगी। निष्कर्ष21 कुणडीय महायज्ञ श्री लक्ष्मी नारायण प्राण-प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें भगवान की उपस्थिति को महसूस किया जा सकेगा। इस महायज्ञ में भाग लेने से भक्तों को आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होगा।