Home Blog Page 621

डायबिटीज में इलायची कितनी फायदेमंद है? जानिए सही सेवन का तरीका

0

 डीआर न्यूज इंडिणया / डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान और डाइट को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक चीजें भी काफी लाभदायक साबित हो सकती हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है इलायची, जो लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है।

आजकल की तेज रफ्तार और स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक सामान्य बीमारी बन चुकी है, जो लाखों लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। इस स्थिति में ब्लड शुगर को संतुलित रखना बेहद आवश्यक है। सही खानपान के साथ-साथ कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर भी इसका नियंत्रण संभव है। इलायची न केवल स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, खासकर डायबिटीज के रोगियों के लिए। आइए जानते हैं सेवन के तरीके और फायदे के बारे में।

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। ये गुण शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज को बेहतर तरीके से प्रोसेस्ड होता है। इसके अलावा, इलायची मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय बनाकर ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करती है।

रोज सुबह खाली पेट 2-3 हरी इलायचियों को एक कप पानी में उबालें और उसे छानकर पिएं। यह आदत न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है।

इलायची को सूखा पीसकर उसका पाउडर तैयार करें। इसे अपनी चाय, दूध या दलिया (ओट्स) में मिलाकर सेवन करें। इससे स्वाद भी बढ़ेगा और ब्लड शुगर भी संतुलित रहेगा।

थोड़ा सा इलायची पाउडर एक चम्मच शहद में मिलाकर सुबह सेवन करें। यह मिश्रण शरीर को ऊर्जा देता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

रायसेन-सागर रोड पर बस की टक्कर से दो भागों में बंटा ऑटो, अंदर बैठे दो सगे भाई सुरक्षित

0

रायसेन / यह घटना पास की चावल मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए। दुर्घटना के समय यात्री बस भोपाल से सागर जा रही थी और तेज रफ्तार में ऑटो से टकरा गई।

रायसेन-सागर हाईवे पर एक बस और लोडिंग ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो दो टुकड़ों में बंट गया। आश्चर्य इस बात का है कि इतनी जबरदस्त टक्कर के बाद भी ऑटो में सवार दो सगे भाई भूपेंद्र लोधी और उनका भाई सुरक्षित बच गए। यह घटना पास की चावल मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसने भी ये वीडियो देखा हैरान रह गया। 

दुर्घटना के समय यात्री बस भोपाल से सागर जा रही थी और तेज रफ्तार में ऑटो से टकरा गई। ऑटो और बस की आमने-सामने टक्कर ने एक कहावत चरितार्थ कर दी है “जाको राखे सइंया मार सके न कोई”। रायसेन सागर रोड की यह भीषण टक्कर सीसीटीवी में कैद हुई। ये कैमरा चावल मिल में लगा हुआ था।

जानकारी अनुसार यात्री बस भोपाल से सागर जा रही थी। इसी दौरान सागर की तरफ से आ रहे लोडिंग ऑटो को बस ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवारों को बचना लगभग नामुमकिन था। भगवान का चमत्कार है कि ऑटो में बैठे दोनों सगे भाई बाल बाल बच गए। भूपेंद्र लोधी के पैर में मामूली चोट आई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनके भाई को भी मामूली चोटें आईं। गौरतलब है कि भोपाल-सागर मार्ग पर बस चालक अक्सर तेज रफ्तार में बसें चलाते हैं। इस वजह से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

आष्टा में दो जगह मेले का आयोजन:कन्नौद रोड और भोपाल नाका पर लगे झूले और दुकानें, स्कूली छुट्टियों में बच्चों का मनोरंजन

0

आष्टा / शहर में इस वर्ष पहली बार दो अलग-अलग स्थानों पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। कन्नौद मार्ग पर आष्टा उत्सव मेला और भोपाल नाके पर नया मेला शुरू हुआ है।

स्कूलों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए यह मेले विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दोनों मेलों में विभिन्न प्रकार के झूले और दुकानें स्थापित की गई हैं। शाम होते ही बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार सहित मेलों में पहुंच रहे हैं।

मेले में नागरिक योगी सक्सेना के अनुसार, आगंतुकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। मेले में पुलिस चौकी की भी व्यवस्था की गई है। पार्कों में उचित सुविधाओं की कमी के कारण ये मेले लोगों के लिए मनोरंजन का प्रमुख साधन बन गए हैं।

लव जिहाद के विरोध में महिलाओं ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

0

छापीहेड़ा/नगर में हुए लव जिहाद के मामले के विरोध में महिला शक्ति ने शनिवार को रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने रामपुरिया बालाजी परिसर पर एकत्रित होकर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हाथों में ततियां लेकर रैली निकालते हुए टप्पा कार्यालय पहुंची। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है, यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया कि तीन दिन में आरोपी के मकान पर बुलडोजर नहीं चला तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान सकल हिंदू समाज की महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रही।

विवाहद समारोह: दो जगह छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद बिगड़ी स्थिति, शादियों में अपनों ने ही डाला व्यवधान

0

बारात को लेकर कहासुनी: सोते समय फर्सी से कर दिया हमला

डांस कर रही किशोरी से छेड़छाड़, विरोध किया तो कार में तोड़फोड़ ब्यावरा/ शहर से सटे हुए खूरी गांव में हुए शादी समारोह में डांस कर रही किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी से हो रही हरकत का वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों की उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। देहात थाना पुलिस के अनुसार, खूरी गांव में हुई जाटव समाज की एक शादी में शुक्रवार शाम को एक 14 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियों के साथ डीजे पर डांस कर रही थी। तभी वहां पहुंचा खूरी गांव का आरोपी विष्णु पुत्र गोवर्धन दांगी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हरकतें शुरू कर दी। जाटव समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी विवाद करने पर उतर आया और उनसे अभद्रता करते हुए वहां खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, तोड़फोड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

ब्यावरा\ सुठालिया क्षेत्र के हरिपुरा गांव में बारात लाने और ले जाने की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर जाकर सोते में फर्सी से हमला कर दिया। बीच बचाव कर रहे उसके बेटे व बहन के ऊपर भी आरोपियों ने जमकर लाठियां बरसाईं। सुठालिया थाना पुलिस के अनुसार, भगवतसिंह नायक निवासी हरिपुरा ने रिपोर्ट लिखाई है कि, बीते दिनों वह साका श्यामजी (मंगतपुर) रिश्तेदारी में शादी में गया था। वहां फरियादी के मौसेरे भाई जगदीश नायक के बेटे सुरेश नायक से बारात लाने ले जाने की बात पर से कहासुनी हो गई थी। वहां रिश्तेदारों ने मामले को शांत करा दिया था।

फर्सी व लाठियां चलाईं

रात 2 बजे फरियादी अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी सुरेश नायक, जगदीश नायक, धर्मेंद्र नायक और छोटेलाल नायक चारों ने फरियादी को गालियां देते हुए फर्सी से हमला कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर बीच बचाव करने आए फरियादी के बेटे संदीप व बहन भंवरीबाई के ऊपर भी आरोपियों ने फर्सी व लाठियां बरसाईं। इसमें तीनों घायल हो गए।

ब्यावरा. नगरपालिका अध्यक्ष लीलादेवी कुशवाह के घर के पास बीती रात एक विवाह समारोह में झगड़े की शुरुआत एक युवती पर छींटाकशी के साथ हुई, जिसके बाद विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। नपाध्यक्ष के बेटे पवन कुशवाह का आरोप है कि, मेरे घर के सामने विवाद हो रहा था। इसलिए मैं और मेरी मां लीलादेवी कुशवाह समझाइश दे रहे थे, तभी वहां पहुंची पुलिस में शामिल एएसआई ने उनकी मां को धक्का दे दिया।

दरअसल शादी में पूनमचंद उर्फ पुनिया कुशवाह हमाल भी शामिल था। जहां रात साढ़े 11 बजे पुनिया ने कुछ युवतियों पर छींटाकशी कर दी। युवतियों ने शिकायत अपने परिजनों से की तो लोगों ने उससे मारपीट कर दी। नपाध्यक्ष के बेटे पवन कुशवाह की सूचना पर एएसआई नंदकिशोर दांगी, एएसआई चुन्नीलाल कुशवाह, आरक्षक पीयूष गुप्ता, संतोष जाट, पिंकल बंसल पहुंचे। छींटाकशी के आरोप में जिस व्यक्ति को पुलिस लेने आई थी। उसके साथ कुछ लोगों ने फिर मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिए। बहसबाजी के बीच ही नौबत झूमाझटकी और मोबाइल छीनाझपटी तक पहुंची। पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि पवन कुशवाह, चचेरे भाई रवि, राहुल, अजय के साथ 12 अन्य को भी आरोपी बनाया है। अन्य में से 5 आरोपियों अजय, राहुल, पवन, अंकित और मोनू को गिरतार कर अदालत में पेश किया।

75ः ट्रांसफार्मर असुरक्षित, बना खतरा

0

गंजबासौदा/ शहर की सड़कों और गलियों में लगे 75 प्रतिशत बिजली सप्लाई ट्रांसफार्मर असुरक्षित हालत में हैं। ट्रांसफार्मरों से केबिल लटक रही हैं। सर्किट पैनल इतने नीचे लगाए गए हैं कि आम लोगों और जानवरों के लिए खतरा बन गए हैं। कई जगह ट्रांसफार्मरों के पास लोग बाइक पार्क कर रहे हैं। शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से बाइक में आग लगने और विस्फोट का खतरा बना हुआ है। बाजारों में ट्रांसफार्मर सड़क किनारे और दुकानों के पास लगे हैं। यहां दिनभर भीड़ रहती है। ऐसे में किसी का हाथ खुले कट आउट पैनल से टकरा सकता है। गर्मी और हीट वेव के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इसी वजह से आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा बन सकते हैं। बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में खुले सर्किट पैनलों से करंट उतरने और लगने की घटनाएं हो सकती हैं। स्थिति गंभीर है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर नहीं जा रही।

5.50 करोड़ का बजट मंजूर नई बिल्डिंग का उद्घाटन एफओबी तैयार होने पर होगा

0

केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय सांसद शिवराज सिंह चैहान ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर फेस-1 में 24 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री लखन पटेल, विधायक मुकेश टंडन, भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया भी मौजूद थे। भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान को जानकारी देते हुए बताया कि प्लेटफार्म नंबर 4 की तरफ नई बिल्डिंग का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। वहां पर प्लेटफार्म नंबर एक की तर्ज पर नया वेटिंग हॉल, बुकिंग विंडो और पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इससे रोजाना 15 हजार से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने 5.50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 की नई बिल्डिंग का उद्घाटन एफओबी तैयार होने पर जुलाई के बाद होगा। यहां अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत नई बिल्डिंग तो तैयार हो गई है लेकिन 4 करोड़ की लागत से 12 मीटर चैड़े और 150 मीटर लंबे नए एफओबी का काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए नई बिल्डिंग का शुभारंभजुलाई के बाद होने की संभावना है।

केंद्रीय कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ने डीआरएम के साथ कार्यों का लिया जायजा

विदिशा में वंदे भारत और शताब्दी का स्टॉपेज देने की मांग

शिवराज सिंह चैहान को कमलेश सेन ने 15 मांगों का मांग पत्र सौंपा। इसमें प्रमुख ट्रेनों जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस का विदिशा स्टेशन पर ठहराव शामिल है। भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस और भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस को साप्ताहिक से दैनिक करने की मांग की गई।

शहर के साथ स्टेशन भी आधुनिक बनाएंगे

मीडिया से चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री चैहान ने कहा कि यात्री सुविधाएं और बेहतर हों, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शहर के साथ ही विदिशा के रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।

पासपोर्ट ऑफिस और आबकारी विभाग के सामने वाले रास्ते खुलेंगे

विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की तरफ आने-जाने के लिए आबकारी विभाग और पासपोर्ट ऑफिस के सामने से बने रास्ते भी खोले जाएंगे। यहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इन दोनों रास्तों से दोपहिया और चार पहिया वाहन भी निकल सकेंगे। मानव सेवा न्यास के बाजू से बने रास्ते को भी दुरुस्त किया जाएगा। यह निरीक्षण रेल सलाहकार समिति, भोपाल मंडल के सदस्य कमलेश सेन के आग्रह पर हुआ। श्री सेन ने 1 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक मुकेश टंडन के माध्यम से निरीक्षण का अनुरोध किया था। उन्होंने स्टेशन से जुड़ी समस्याएं और सुझाव केंद्रीय मंत्री तक पत्र के जरिए पहुंचाए थे।

नए आरओबी के पास ही लगेंगे एस्केलेटर

चर्चा करते हुए भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने बताया कि नए आरओबी के पास ही एस्केलेटर भी दोनों तरफ लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिकों में मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड़

0

लटेरी / इधर, लटेरी के बलरामपुर में क्लीनिक संचालित करने वाले अयोग्य डॉक्टर दीपक धाकड़ की क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही उस पर मुकदमा कायम किया गया है। एसडीओपी अजय मिश्रा के मुताबिक शिकायत मिलने पर बीएमओ से जांच कराई गई और उनके प्रतिवेदन पर क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई। अब एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दीपक धाकड़ पर शरीर में पीड़ा के इलाज के लिए पहुंची महिला प्रार्थना शर्मा को गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना के परिजनों ने लिखित शिकायत की है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला पांच घंटे तक बेहोश रही। परेशान परिजन बेहोशी की अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश आने के बाद अब वह स्वस्थ है। महिला को एक मई को दीपक धाकड़ की क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।

संभव है कि क्लीनिक फिर से खोल लिए गए हों। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सभी बीएमओ को भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक महीने के अवकाश से लौटा हूं। स्वयं भी जांच करने जाऊंगा।

डॉ. योगेश तिवारी सीएमएचओ

शहर से लेकर गांव तक सक्रिय हैं झोलाछाप

विदिशा/स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की महज खानापूर्ति की गई है। शहर से लेकर गांव तक अयोग्य डॉक्टरों की ओर से धड़ल्ले से अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। मरीजों के इलाज में हो रहे खिलवाड़ की सामने आ रही वारदातें कुछ ऐसा ही बयां कर रही हैं। पहले सिरोंज में अब लटेरी में लापरवाही का मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी ओर से करीब 250 अयोग्य डॉक्टरों की क्लीनिकों को सील कराया गया है। अभियान चलाकर छह महीने तक चली कार्रवाई के बाद चिकित्सा अधिकारियों की ओर से किए गए दावे लगातार हो रही घटनाओं के बीच खोखले साबित हो रहे हैं। जिला मुयालय में ही धड़ल्ले से संचालित क्लीनिक कार्रवाई में खानापूर्ति को बयां कर रही हैं।

सिरोंज में हो चुकी है प्रसूता की मौत: सिरोंज के छतरी नाका चौराहे पर संचालित एक निजी अस्पताल में 15 मार्च को प्रसव के लिए कल्पना कुशवाहा को उनके पति प्रकाश चंद पटेल ने भर्ती कराया। इलाज में लापरवाही के चलते शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। बाद में प्रसूता की तबीयत बिगड़ी तो उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। दो दिन बाद प्रसूता की भी मौत हो गई।

जिला मुयालय में ही अवैध क्लीनिक

विदिशा शहर में ही अवैध तरीके से क्लीनिक का संचालन हो रहा है। जतरापुरा में झोलाछाप डॉक्टर न केवल मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाएं दे रहा है। बल्कि मरीजों को इलाज के लिए भर्ती भी कर रहा है। दीवार की खूंटी में ग्लूकोज की बोतल टांग कर ड्रिप चढ़ाया जा रहा है। ऐसा ही हाल रामलीला बाजार में भी देखने को मिलता है।

तेज हवा से धराशायी हुए पेड़, घरों के उड़े छप्पर, बिजली आपूर्ति भी बाधित

0
पठारी में 2 घंटे गुल रही बिजली

पठारी\ तेज हवा के चलते सबसे अधिक प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। क्षेत्र में करीब 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर करीब तीन बजे बजे अच्छा से आई आंधी में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए। इससे लोगों के घरों में भी धूल भर गया। कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली।

विदिशा/सिरोंज दोपहर तक तो मौसम सामान्य रहा। तेज धूप से लोग बेचैन रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम का रूख अचानक से बदला और तेज हवा ने सब कुछ उथल-पुथल कर दिया। धूल भरी तेज आंधी के चलते जहां शहर से लेकर गांवों तक कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहां बड़ी संया में पेड़ों के गिरने और घरों के छप्पर उडऩे से लोगों को आर्थिक क्षति पहुंची। कहीं किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। ़ जिले के विभिन्न इलाकों के साथ सिरोंज में भी चली तेज हवा ने लोगों को प्रभावित किया। कई घरों की टीन की चादर व छप्पर उड़ गए तो कई जगह से पेड़ों के गिरने की सूचना मिली। तेज हवा के चलते सबसे अधिक प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त होने से शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचलों में बिजली दो से लेकर तीन घंटे तक बाधित रही। बगरोदा क्षेत्र में एक बड़े पेड़ के गिरने से विद्युत के खंबे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागामन भी बाधित रहा। इसी प्रकार छत्री नाका क्षेत्र में कई दुकानदारों के सब्जी व अन्य सामग्री के ठेले गिर गए।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया; पहले दर्शन करें

0
कपाट खुलने के साथ ही अब श्रद्धालु अगले 6 महीने तक बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे।

डीआर न्यूज इंडिया/ बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजे खोल दिए गए हैं। मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) ने गणेश पूजा के बाद मंदिर के कपाट खोले। महिलाओं ने लोकगीत गाए। गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं। इसी के साथ चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।

सुबह मंदिर परिसर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भगवान के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु अगले 6 महीने तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। बद्रीनाथ धाम के सबसे पहले दर्शन करा रहा है।

3 मई को भगवान बद्रीविशाल की पालकी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली धाम पहुंची थी। इससे पहले 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूरी तरह शुरू हो गई है। मंदिर परिसर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भगवान के दर्शन पूजन के लिए मंदिर पहुंचे हैं। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

धाम के कपाट खुलने के साथ ही मुख्य द्वार के सामने उत्तराखंड की महिलाएं स्थानीय लोकगीत से भगवान का स्वागत कर रही हैं।

मंदिर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद

धाम के कपाट खुलते ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे मंदिर परिसर को सिक्योरिटी जोन में ले लिया गया है। गढ़वाल राइफल्स, SDRF, PAC और LIU के 500 जवान तैनात किए गए हैं।

बद्रीनाथ धाम में माइनस 2 डिग्री के तापमान में भी श्रद्धालुओं तांता लगा हुआ है। सुबह 6:40 बजे तक मंदिर परिसर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। धाम में हल्की धूप खिली हुई है इसलिए लोगों को ठंड का एहसास कम हो रहा है।

शंकराचार्य बोले- श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएं

मंदिर के कपाट खुलने के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ‘आज पूरा देश खुश है। श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में धाम में पूजा-अर्चना के लिए आना चाहिए। भक्तों को यहां आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।’

बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी केरल के नंबूदरी ब्राह्मण होते हैं, जिन्हें रावल कहा जाता है। पिछले साल तक ईश्वर प्रसाद नंबूदरी मुख्य रावल थे, लेकिन खराब सेहत के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया है। इस बार 30 साल के अमरनाथ नंबूदरी को नए रावल की जिम्मेदारी मिली है।

वे 24वें रावल हैं, जो बद्रीनाथ धाम में 250 साल पुरानी इस परंपरा को जारी रखेंगे। अमरनाथ उत्तरी केरल से हैं। यह उनकी पहली पूजा होगी। 8वीं शताब्दी में जब आदि शंकराचार्य ने चारों धामों में चार पीठों की स्थापना की तो उन्होंने बद्रीनाथ में पूजा की जिम्मेदारी केरल के नंबूदरी ब्राह्मणों को दी थी।

आदि शंकराचार्य अद्वैत फाउंडेशन के सदस्य शंकरन नंबूदरी ने भास्कर को बताया कि रावल का चुनाव उत्तरी केरल के योग्य नंबूदरी ब्राह्मणों में से होता है। इस पर किसी एक परिवार का दावा नहीं होता है। सहायक रावल हमेशा त्रिवेंद्रम से होते हैं।

6 महीने बाद भगवान बद्री विशाल के कपाट खोल दिए गए। सबसे पहले मंदिर के रावल ने भगवान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद अब मंदिर के पुजारी और दूसरे आचार्य भगवान का अभिषेक, दर्शन और पूजा में शामिल होने के लिए मंदिर में प्रवेश किया।

6 महीने बाद भगवान बद्री विशाल के कपाट खोल दिए गए। सबसे पहले मंदिर के रावल ने भगवान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद अब मंदिर के पुजारी और दूसरे आचार्य भगवान का अभिषेक, दर्शन और पूजा में शामिल होने के लिए मंदिर में प्रवेश किया।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।