Home Blog Page 622

खरगोन में पूर्व छात्रों का तांडव, प्रिंसिपल को लाठी-डंडों से पीटा; ICU में भर्ती

0
प्रिंसिपल के साथ स्कूल में मारपीट करते हुए आरोपी।

डीआर न्यूज इंडिया खरगोन। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर टेमला में संचालित हो रहे सीएम राइल स्कूल के प्रिंसिपल को दो छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करना महंगा पड़ गया है। प्रिंसिपल ने पूर्व और वर्तमान छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी, जो छात्रों को इस कदर नागवार गुजरी की दोनों ने प्रिंसिपल पर शिकायत वापस लेने के दबाव में हमला कर दिया है।

स हमले में प्रिंसिपल को सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया है। हमले की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने भी घायल प्राचार्य के अस्पताल पहुंचकर हाल जाने और घटना पर नाराजगी दर्ज कराई।

प्रिंसिपल ने बताई आपबीती

  • अस्पताल में भर्ती प्रिंसिपल अशोक सिंह पवार ने बताया कि गत वर्ष अगस्त और सितंबर में उन्होंने स्कूल के पूर्व छात्र और वर्तमान छात्र के खिलाफ मेनगांव थाने में दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका प्रकरण विचाराधीन है। इन मामलों को लेकर शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे दोनों छात्र अपने दो दोस्तों के साथ उनसे कार्यालयीन समय में मिलने आए।
  • वे स्टाफ कक्ष में बैठे थे, दोनों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौच की। मौजूद स्टॉफ को वीडियो बनाने के लिए कहा तो दोनों उग्र हो गए और कुछ देर बाहर जाने के बाद दोबारा लौटे और टेबल पर लगे कांच को उठाकर मेरे सिर पर करीब छह बार वार कर दिया।
  • बार-बार वार करने से कांच फूट गया, उस फूटे कांच से भी मारा। जिससे सिर से खून बहने लगा। मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी हमले की कोशिश की गई। प्राचार्य ने कहा कि न्यायालय में चल विचाराधीन प्रकरण में मैंने समझौते से इनकार किया, इस कारण उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी है।

शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

उधर, हमले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, राज्य शिक्षा संघ ने आक्रोश दर्ज कराया है। शाम को कलेक्टर-एसपी कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार, प्रांत सह संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले, जिलाध्यक्ष सुनील भावसार, नरेंद्र चौहान, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पहुंचे महिला शिक्षकों ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने प्राचार्य पर हमला करने वाले लोगों की नामजद शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रकरण दर्ज कर करेंगे कार्रवाई

स्कूल बना अखाड़ा, प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच खूब चले थप्पड़ और लात-घूंसे; अब हुआ एक्शन

0
खरगोन में महिला प्राचार्य व लाइब्रेरियन में हुई जबरदस्त बहस।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

डीआर न्यूज इंडिया,खरगोन/ जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मेनगांव स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में महिला प्राचार्य व लाइब्रेरियन में जबरदस्त मारपीट हुई । इंटरनेट पर वीडियो बहुप्रसारित हुआ। इसके बाद कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग प्रशांत आर्या ने प्राचार्य और लाइब्रेरियन को तत्काल हटाया। मामला शुक्रवार का है।

प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग के दौरे का कारण इसे दबा दिया गया। खरगोन जिला मुख्यालय से महज आठ किमी दूर स्कूल के महिला प्राचार्य प्रवीण दाहिया और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) मधुरानी ने शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को तार-तार किया।

विवाद के बीच दोनों मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे

एक-दूसरे से विवाद करते हुए प्राचार्य और लाइब्रेरियन मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। फिर बात बड़ी तो प्राचार्य दाहिया ने लाइब्रेरियन को एक थप्पड़ मार दिया और मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। फिर क्या था महिला प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनो भीड़ गई एक दूसरे की चोटी पकड़कर मारपीट शुरू हो गई। प्राचार्य ने एक नहीं लाइब्रेरियन को कई थप्पड़ मारे।

मामले की सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या ने स्कूल और जिला अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की सूचना कलेक्टर भव्या मित्तल को मिलने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए। दोनों को सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या के कार्यालय में फिलहाल अटैच किया गया है।उल्लेखनीय है कि एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर दिल्ली से संचालित होता है और यहां करीब सालाना 5 करोड़ से अधिक की राशि बच्चों के पढ़ाई और आवासीय व्यवस्था के लिए पहुंचाई जाती है। फिलहाल कलेक्टर के आदेश पर मामले की जांच कर रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा रही है, ताकि प्राचार्य और लाइब्रेरियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ज

पूर्व में भी विवाद हो चुके हैं

यहां पूर्व में भी विवाद हो चुके हैं।इसके अलावा छात्रावास विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच भी कहासुनी हो गई थी। विद्यार्थी दो बार विद्यालय से कलेक्टोरेट तक पैदल मार्च कर चुके हैं।

कृषि आधारित उद्योगों के लिए सरल और अनुकूल हैं सरकार की नीतियां’, सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों से किया संवाद

0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों से किया संवाद

डीआर न्यूज इंडिया,भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के सीतामऊ में आयोजित कृषि उद्योग समागम-2025’ में ‘खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों से संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि खुशहाल कृषक और उन्नत कृषि मध्यप्रदेश की पहचान है। खाद्य प्र-संस्करण से जहां उद्योगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, वहीं किसान भी आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संचालित राज्य सरकार का संकल्प भी यही है। कृषि आधारित उद्योगों के लिए हमारी सरकार सरल व अनुकूल नीतियों का निर्माण कर उद्यमियों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 3812 करोड़ की लागत की 11 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण, भूमि-पूजन हुआ है। इससे स्थानीय स्तर पर 6850 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कृषि संबंधी उद्योगों की संभावनाओं पर निवेशकों से चर्चा की। साथ ही नीमच-मंदसौर जिले में नवीन उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को आशय प्रमाण पत्र (लेटर ऑफ इन्‍टरेस्‍ट) भी प्रदान किए गये हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं। सरकार निवेशकों के मार्ग की सभी बाधाएं हटाने का काम कर रही है। हम सब प्रदेश की उन्नति के लिए संकल्पबद्ध हैं। सरकार हरसंभव सहयोग के लिए निवेशकों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्यानिकी क्षेत्र में 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली पानी एवं बेहतर सड़क की सुविधा के साथ ही औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीतियां उपलब्ध हैं। औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में बेहतर वातावरण है। उन्होंने कहा कि प्रति बीघा गेहूं के उत्पादन में मध्यप्रदेश ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले इस तरह के आयोजन बड़े शहरों में ही होते थे, परंतु अब हमने संभाग एवं जिला स्तर पर भी इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने का निर्णय लिया है और इसकी शुरुआत आज मंदसौर जिले से हुई है। राज्य सरकार सभी प्रकार के निवेशकों को समान रूप से निवेश के अवसर उपलब्ध करा रही है।

मुख्य सचिव अनुरागजैन ने कहा कि मध्यप्रदेश को रोजगारोन्मुखी बनाना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता है। उनका मानना है कि इसके लिए उद्योगों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट देश के बड़े राज्यों में सर्वाधिक है। जीडीपी में भी कृषि का योगदान 44 प्रतिशत है। प्रदेश में सिंचाई के रकबे में हुई वृद्धि से कृषि क्षेत्र में उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। मंदसौर, नीमच क्षेत्र मसालों के लिए विख्यात रहा है। यहां खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों में पर्याप्त संभावनाएं विद्यमान हैं। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार में सरलता के लिए राज्य सरकार ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अनुपम राजन ने कहा कि कृषि उद्योग समागम की पहली कड़ी सीतामऊ मंदसौर में आयोजित हुई है। इसमें विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुरूप इस प्रकार के समागम संभाग और जिला स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण की पर्याप्त संभावना विद्यमान है। इस संबंध में राज्य शासन की नीतियां भी निवेशकों, उद्योगपतियों के लिए अनुकूल हैं और राज्य सरकार भी खाद्य प्र-संस्करण को प्रदेश में नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला ने निवेश प्रोत्साहन के अंतर्गत विभिन्न नीतियों के संबंध में जानकारी दी। उद्योगपति अजय भटनागर ने भी अपने अनुभव साझा किए। निवेशकों से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंदसौर जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं निवेशक उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश, ओले गिरे, बिजली गिरने से शहडोल में बच्ची की मौत

0
बिजली गिरने से बच्ची की शहडोलगई जान, लू लगने से शख्स की मौत


डीआर न्यूज इंडिया, भोपाल

शनिवार को फिर अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में शाम को धूल भरी आंधी चली। इसी के साथ शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। टीकमगढ़ में तो दिन में अंधेरा छा गया। यहां दोपहर करीब 3 बजे बाद अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही बारिश होने लगी। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए।
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। विदिशा जिले के गंजबासौदा में करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक आंधी चली। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हुई।
इटारसी में शाम को धूल भरी आंधी चली।जिसके बाद कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। पन्ना में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यहां गेहूं खरीदी केंद्रों पर बाहर रखा गेहूं भीग गया। राजगढ़ जिले में भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

खिलचीपुर में करीब आधे घंटे तक पानी गिरा।
छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज पानी गिरा। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। श्योपुर में तो बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।
बिजली गिरने से बच्ची की गई जान, लू लगने से शख्स की मौत
शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में 12 साल की नंदिनी बैगा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। नंदिनी अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। वह बारिश शुरू होने पर घर के बाहर सूख रहे कपड़े समेटने गई थी। तभी उस पर बिजली गिर गई। अशोकनगर के नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में बिजली गिरने से बरगद के पेड़ के नीचे बैठी 58 बकरियों की मौत हो गई। इधर, खंडवा में एक शख्स की लू लगने से मौत हो गई।
नरसिंहपुर सबसे गर्म ,आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी,

शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश


शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओले गिरने के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रतलाम में 43.4 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, शाजापुर में 42.4 डिग्री और खंडवा में पारा 42.1 डिग्री रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारा 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 35 डिग्री दर्ज किया गया। सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, टीकमगढ़, रायसेन और शिवपुरी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लू लगने से एक शख्स की मौत
खंडवा में लू लगने से एक भिखारी की मौत हो गई है। हाईवे किनारे शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया तो डॉक्टर ने लू लगने से मौत होने की पुष्टि की। इधर, शनिवार को दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टंकी पर चढ़े बुजुर्ग, बर्तन बजाकर किया प्रदर्शनः

0

सीहोर में पानी की कमीं; दूर से मटमैला पानी लाते हैं ग्रामीण, उसे पीना उनकी मजबूरी,

सीहोर

सीहोर के लसूड़िया खास में बुजुर्गों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। यहां पर जल संकट है। लोगों को दूर झिरी से मटमैला पानी लाना पड़ता है। पानी के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। गांव के सरपंच पहला सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से नलकूप खनन की मांग की है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता भोपाल को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों को एक से दो किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ रहा है। वहां भी स्थिति यह है कि झिरी खोजकर कपड़े से छानकर मटमैला पानी लाना पड़ता है। प्रदर्शन में सुनीता बाई, मुस्कान बाई और गीता बाई समेत कई ग्रामीण शामिल हुए। गांव के दौलत सिंह, मांगीलाल, कमल सिंह और मेहताब सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द नलकूप खनन कर पानी की समस्या का समाधान कराया जाए।

पूर्व सीएम शिवराज चौहान जी करेंगे सीहोर नगर पालिका परिषद के 56 करोड़ों के विकास कार्य का भूमि पूजन

0

सीहोर / शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए विगत ढाई साल के कार्यकाल में करीब 150 करोड़ के विकास कार्य करने वाली नगर पालिका के समस्त पार्षदों ने आगामी दिनों में 56 करोड़ रुपए के विकास कार्य के भूमि पूजन के लिए राजधानी भोपाल पहुंचकर पूर्व सीएम और भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट कर आमंत्रण देकर नगर के विकास कार्य को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्षद और अनेक भाजपा नेता एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे। 56 करोड़ रुपए के विकास कार्य में सीवेज, डामरीकरण कायाकल्प योजना से नगर की सड़के, स्विमिंग पूल, जीम और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के कार्य आदि शामिल है।
इस मौके पर पूर्व सीएम श्री चौहान ने यहां पर आए सभी पार्षदों और भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए कहाकि क्षेत्र के विकास के लिए हर समय में आपके साथ हूं। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए बराबर योजनाएं चलाईं। पार्टी सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र पर काम करती है। उन्होंने इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा के आग्रह को स्वीकार करते हुए आगामी दिनों में विकास कार्य के लिए समय प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि
शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की पूर्ति की जा रही है। लेकिन अमृत-2 मिशन के तहत बनने वाली आधा दर्जन से ज्यादा पानी की टंकियों और करीब 105 किमी लंबी पेयजल पूर्ति लाइन बिछने के बाद 20 सालों तक क्षेत्रवासियों को नियमित भरपूर पानी की सप्लाई होने लगेगी।
आगामी दिनों में पूर्व सीएम शिवराज करेंगे 56 करोड़ के विकास कार्य का भूमि-पूजन
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि शहर को विकसित करने के लिए गत दिनों 311 करोड़ रुपए का बजट की योजना बनाई थी, उसके अनुसार कार्य किए जा रहे है। हर वार्ड में सड़क, नाली और पेयजल की पूर्ति के लिए कार्य किए जा रहे है, वहीं आगामी दिनों में करीब 56 करोड़ रुपए के विकास कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा। जिसमें 26 करोड़ रुपए से सीवेज के अलावा सीटू नाले के लिए साढ़े सात करोड़, डामरीकरण कायाकल्प योजना से करीब साढ़े सात करोड़ और 15 करोड़ के स्विमिंग पूल, जीम और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम निर्माण शामिल है।
अमृत-2 योजना में 7 टंकियां बनाई जा रही
उन्होंने कहा कि शहरवासियों को नियमित रूप से पेयजल सप्लाई हो इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। लाखों की लागत से बनाई जाने वाली पेयजल टंकी से अनेक वार्ड के लोगों को पेयजल की पूर्ति की जाएगी। बाल विहार मैदान पर नई टंकी बनने के साथ ही अन्य जगहों पर भी टंकियां बनाई जा रही है अमृत-2 योजना में 7 टंकियां बनाई जा रही है। इससे स्टोरेज क्षमता 60 फीसदी तक बढ़ जाएगा। इसी तरह 105 किमी लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। अब प्रति व्यक्ति 100 की जगह 135 लीटर पानी दिया जा सकेगा। इन टंकियों के बन जाने से शहर की पानी की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। अभी तक सिर्फ 6 बड़ी पानी की टंकियां हैं। इसके अलावा 3 छोटी टंकियां है।

श्री हंसदास मठ में आज किया जाएगा श्री रामाचार्य सहस्त्रार्चन उत्सव

0

सीहोर। गुरू की कृपा से ही अनंतदृष्टि द्वारा अंतर्घट में ही ईश्वर की दिव्य अनुभूतियां होती हैं। भगवान शिव के माथे पर जागृत तृतीय नेत्र प्रेरित करता है कि हम भी एक पूर्ण गुरू की शरण प्राप्त कर अपना शिव-नेत्र जागृत कराएं। जैसे ही हमारा यह नेत्र खुलेगा, हम अपने भीतर समाई ब्रह्म-सत्ता का साक्षात्कार करेंगे।  उक्त विचार शहर के प्राचीन श्री हंसदास मठ, दशहरा बाग उमा शंकर धाम कालोनी के पास जारी सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण के चौथे दिन कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। श्री हंसदास मठ में स्फटिक श्री रिद्धेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सिद्ध श्री हनुमान महाराज की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन महंत श्री हरिरामदास महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिव महापुराण के अलावा शनिवार को हरिरामदास महाराज के सानिध्य में प्रतिमाओं को घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास, पत्राधिवास, नित्य पूजन हवन आदि का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को महास्नान, गंधाधिवास, धूपाधिवास, इत्राधिवास, मूर्ति न्यास और श्री रामाचार्य सहस्त्रार्चन उत्सव आदि दिव्य अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत किया जाएगा। इसके अलावा छह मई को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को शिव महापुराण के चौथे दिवस कथा वाचक पंडित श्री उपाध्याय ने भगवान शिव-माता पार्वती के विवाह, कार्तिकेय जन्म, तारकासुर के अलावा भगवान गणेश के जन्म के बारे में विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहाकि पृथ्वी लोक पर तारकासुर का अत्याचार, पापाचार बढ़ गया। उसका विनाश कार्तिकेय ही कर सकता था इसलिए शिव पार्वती का विवाह आवश्यक था। शिव अगर विश्वास है तो पार्वती श्रद्धा और जब दोनों एक साथ है तो पुरुषार्थ रूपी कार्तिक का जन्म होता है। उन्होंने कार्तिक स्वामी के जन्म की कथा सुनाई एवं कहा कि ऋषि विश्वामित्र ने कार्तिकेय का नामकरण किया। कार्तिक स्वामी के नामकरण के बाद उन्होंने विश्वामित्र से कोई वरदान मांगने को कहा। ऋषि ने राम के दर्शन होने का वर मांगा तो कार्तिकेय ने तथास्तु कहा। उधर, अयोध्या में प्रभु राम का जन्म हो चुका था। ऋषि विश्वामित्र वहां से अयोध्या के लिए निकल पड़े एवं वहां से यज्ञ रक्षा के लिए राम-लखन को लेकर आए और तारका का वध किया। देवतागण पुन भगवान शिव के पास गए और तारकासुर के अत्याचार के बारे में कहा तब कार्तिक स्वामी को बुलाने नंदी को गंगातट वन में भेजा। वे लौटे एवं शिव-पार्वती की आज्ञा लेकर उन्होंने तारकासुर को ललकारा व युद्ध कर उसका वध कर उद्धार किया। उस स्थान पर शिव लिंग स्थापित किया गया, जो तारकेश्वर के नाम से विख्यात हुआ। देवताओं ने कार्तिकेय को अपनी सेना का सेनापति बना दिया। इसी प्रकार कथा के दौरान गणपति जन्म के बारे में भी बताया गया। 

आज भगवान परशुराम चल समारोह में शंख घड़ियाल के निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

0

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी आस्था और उत्साह के साथ भगवान परशुराम की जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी विप्र समाज के द्वारा जुलूस के दौरान शंख, डमरू और घडिय़ाल बजाया जाएगा। समारोह के दौरान मातृशक्ति आगे रहेगी और उसके पश्चात पुरुष पीछे-पीछे चलेंगे। चल समारोह को भव्यता देने के लिए शनिवार को शहर के खजांची लाइन में समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा युवा अध्यक्ष रजत व्यास आदि के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर तय किया गया कि शोभा यात्रा में आगे-आगे घोडे, परशुराम अखाड़ा दल, आर्केस्टा, नागपुर के डोल के अलावा झांकी आदि रहेंगी। शोभा यात्रा को भव्यता देने के लिए नागपुर के डोल, नरसिंहगढ़ के बैंड बाजे सहित अनेक झांकियां सजाई जाएगी। यात्रा के दौरान दो दर्जन से अधिक कथा वाचक और साधु संतों को भी आमंत्रित किया गया है।
 इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर गत दिनों खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की गई थी, अब रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा महिला मंडल के ओर से कलश पूजन, थाली सजावट सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शाम चार बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। जो शहर के खजांची लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे शहर के बाल विहार ग्राउंड पर भोजन प्रसादी का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषों के ओर से सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए लाल रंग की साड़ी रहेगी। अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुदीप व्यास, महिला संगठन अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेश दुबे, संयोजक चंद्रकिशोर शर्मा, विनय भटेले, युवा संगठन अध्यक्ष रजत व्यास, महामंत्री रमांकान्त समाधिया, महिला संगठन चल समारोह अध्यक्ष प्रतीक्षा शर्मा, युवा महिला संगठन अध्यक्ष बरखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दुबे-रुपेश तिवारी आदि शामिल है।
भगवान परशुराम का रुप धारण करेंगे बच्चे
 इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार के दौरान दो हजार से अधिक साफे धारण कर युवा और समाजजन शामिल रहेंगे, वहीं बच्चों को भगवान परशुराम का रुप धारण कराया जाएगा, इन बच्चों को मंच से पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

सोमवार को किया जाएगा भगवान शिव का केसर से अभिषेक

0

सीहोर।  शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सुबह भगवान शिव का अभिषेक के अलावा हवन-पूजन और आरती का आयोजन किया गया। अब सोमवार को महोत्सव के अंतर्गत केसर से अभिषेक किया जाएगा। यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास, पंडित कुणाल व्यास के मार्गदर्शन में आधा दर्जन से अधिक विप्रजनों के द्वारा मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम चरित्र मानस के पाठ के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।
पंडित श्री व्यास ने बताया कि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामना पूरी होती है. शिव सदा अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. भगवान विष्णु का अतिप्रिय वैशाख माह भगवान शिव की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्द खुश होकर अपने भक्तों को मनचाहा वर देते है। वैसे तो शिव पूजा सावन और कार्तिक महीने के सोमवार को करना भी विशेष माना गया है लेकिन वैशाख माह के सोमवार में भगवान शिव को प्रसन्न करना काफी आसान माना जाता है।  इस माह में भगवान शिव के ऊपर जलधारा की स्थापना करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। इसके साथ ही विशेष तरह की परेशानियों में भी इस माह में अलग-अलग पूजन विधि की मदद से छुटकारा पाया जा सकता है। समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए वैशाख माह में ब्रम्हांड के प्रतीक शिवलिंग पर पानी का कलश या घड़ा स्थापित करना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से जिस तरह घड़े से बूंद-बूंद पानी शिवलिंग पर गिरता है, उस हर बूंद के साथ जीवन की समस्याएं भी पानी की तरह बहकर दूर होती जाती हैं। 

एक तरफा मुकाबले में सीहोर बाइज ने सीहोर ब्लू को 4-0 से हराया अराफत ने किए शानदार दो गोल

0

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए एक तरफा मुकाबले में सीहोर बाइज ने सीहोर ब्लू को 4-0 से हराया। इसमें अराफत ने दो गोल किए।
एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए, इस मैच में सीहोर बाइज की टीम 4-0 से विजय रही। इसमें बाइज की ओर से अराफत ने दो गोल, युवराज आदित्य ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा एक अन्य मैच सीहोर गर्ल्स और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर क्लब ने 3-1 से जीत दर्ज की। इसमें सीहोर क्लब की ओर से धु्रव ने दो-आयुष्मान ने एक गोल किया। सीहोर गर्ल्स की ओर से सोनाक्षी ने एक गोल किया था। रविवार को सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर क्लब के मध्य खेला जाएगा।