Home Blog Page 623

मौसम का बदलाव: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

0

सीहोर/दोराहा जोड़

शनिवार शाम को अहमदपुर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई

मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने शहर को तरोताजा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जो उत्तर भारत में सक्रिय है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

दोराहा में आंधी

तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगहों पर पेड़ों की शाखाएं टूट गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा, तेज हवाओं के कारण बिजली की लाइनें भी टूट गईं, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

धूल भरी हवायें

बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। किसान भी बूंदाबांदी से खुश हैं, क्योंकि इससे उनकी फसलों को लाभ होगा।

आगे की संभावनाएं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, तेज हवाओं के कारण परेशानी भी बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

शादी में मौसम की वजह से परेशानी हो सकती है, जैसे कि:

  • बारिश में भीगना: बारिश की वजह से मेहमानों और दूल्हा-दुल्हन को भीगना पड़ सकता है।
  • गर्मी से परेशानी: गर्मी की वजह से मेहमानों को परेशानी हो सकती है, जैसे कि गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम करने पड़ सकते हैं।
  • तेज हवा से नुकसान: तेज हवा की वजह से वेडिंग वेन्यू में सजावट और अन्य सामान को नुकसान पहुंच सकता है।

इन परेशानियों से बचने के लिए, शादी के आयोजकों को मौसम की जानकारी रखनी चाहिए और उसके अनुसार योजना बनानी चाहिए, जैसे कि:

  • बारिश के लिए टेंट या छतरी की व्यवस्था करना
  • गर्मी के लिए पंखे या एसी की व्यवस्था करना
  • तेज हवा के लिए सजावट और सामान को सुरक्षित करना

बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 20 की हालत गंभीर,प्रधानमंत्री ने जताया दुख

0
घायलों को नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। तभी अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गई। क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला हिंदू धार्मिक उत्सव है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

40 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे

यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे थे।

गोवा पुलिस के मुताबिक- महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों के 30 से 40 हजार लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार शाम भीड़ मंदिर की ओर जा रही थी, तभी एक ढलान पर कुछ लोग गिर पड़े। इसके बाद पीछे से आ रहे लोग भी एक-दूसरे पर गिरते चले गए। 40 से 50 लोग इस दौरान नीचे गिर गए। इसके बाद अफरा-तफरी होने से भगदड़ मच गई।यात्रा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ही तैनाती हुई थी। वहीं, भीड़ की एक्टिविटी को ड्रोन की मदद से ट्रैक किया जा रहा था।

40 हजार श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे

गोवा पुलिस के मुताबिक- महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों के 30 से 40 हजार लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। शुक्रवार शाम भीड़ मंदिर की ओर जा रही थी, तभी एक ढलान पर कुछ लोग गिर पड़े। इसके बाद पीछे से आ रहे लोग भी एक-दूसरे पर गिरते चले गए। 40 से 50 लोग इस दौरान नीचे गिर गए। इसके बाद अफरा-तफरी होने से भगदड़ मच गई। यात्रा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ही तैनाती हुई थी। वहीं, भीड़ की एक्टिविटी को ड्रोन की मदद से ट्रैक किया जा रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को लेकर CM सावंत से बात की

CM प्रमोद सावंत ने ‘X’ पर लिखा- शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मैंने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सावंत ने कहा- गोवा में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। मैं मौके पर पहुंचा हूं और घायलों से अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मिला हूं।

भगदड़ पर PM मोदी सहित अन्य नेताओं के बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- 

गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी-

 गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के समय भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

सावंत ने कहा- गोवा में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। मैं मौके पर पहुंचा हूं और घायलों से अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मिला हूं।

CM प्रमोद सावंत नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल में घायलों से मिले।

भगदड़ पर PM मोदी सहित अन्य नेताओं के बयान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी- गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के समय भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- गोवा के शिरगांव में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पाकिस्तान से आयात बैन, जहाजों को बंदरगाहों पर एंट्री नहीं; J&K में 75 लोग अरेस्ट,पाकिस्तान बोला- बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का टेस्ट किया:

0

नई दिल्ली / भारत ने शनिवार को पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। बंदरगाह और शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे।

सरकार के इन फैसलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 75 लोगों को PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी ने दैनिक भास्कर से की है।

देश में मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए।

उधर पाकिस्तान ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी. है। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि किस जगह पर इस मिसाइल का टेस्ट किया गया है।

एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन, चेन्नई से पहुंची फ्लाइट में 6 संदिग्धों की तलाश

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अहम इनपुट के बाद श्रीलंका के बंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

श्रीलंका पुलिस ने बताया- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले से जुड़े 6 संदिग्ध आतंकी एक फ्लाइट में सवार होने की सूचना मिली थी। चेन्नई से श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान से कोलंबो पहुंची है।

इस सूचना के बाद श्रीलंका पुलिस, एयरफोर्स और एयरपोर्ट सुरक्षा बलों ने मिलकर एयरपोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों की गहन जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

फारूक अब्दुल्ला बोले- पहलगाम हमले में लोकल सपोर्ट था;

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं समझता कि ये चीजें हो सकती है, जब तक कोई इनका साथ न दें। वो वहां से आए, किस तरह आए?’ अब्दुल्ला के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी आपत्ति जताई है।

महबूबा ने X पर लिखा- फारूक अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ कश्मीरी नेता का ऐसा बयान देश के बाकी हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों, व्यापारियों और मजदूरों के लिए खतरा बन सकता है।

अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को अब्दाली वेपन सिस्टम नाम की बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने ऑपरेशनल रेडिनेस एक्सरसाइज ‘इंडस’ के तहत 450 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इस सरफेस टू सरफेस मिसाइल का परीक्षण किया।

यह मिसाइल 500-700 किलोग्राम तक के न्यूक्लियर एंड कन्वेंशनल हथियार ले जा सकती है, हालांकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कन्वेंशनल हथियारों के लिए किया जाता है। इसमें मॉडर्न नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम हैं, जो सटीक निशाना लगाने में सक्षम हैं।

पुलिस ने 75 लोगों को अरेस्ट किया

पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 75 लोगों को PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी ने दैनिक भास्कर से की है। PSA के अंतर्गत आरोपियों को 2 साल तक के लिए जेल में रखा जा सकता है।

आतंकियों के सर्च ऑपरेशन साउथ कश्मीर से जम्मू के पीर पंजाल रेंज तक पहुंचा

NIA ने बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच के दायरे पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है। सर्च ऑपरेशन को साउथ कश्मीर से आगे जम्मू के चेनाब और पीर पंजाल रेंज तक कर दिया है। इसमें पुंछ और राजौरी इलाके को भी शामिल किया गया है। इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन अब शुरू कर दिया गया है। ये माना जा रहा है कि आतंकी हमले के 11 दिन बाद संदिग्ध अब साउथ कश्मीर के अलावा दूसरे इलाकों में भी छुपे हो सकते हैं। इसलिए जांच और सर्च ऑपरेशन के दायरे को बढ़ाया गया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पहलगाम अटैक से पहले ही भागने के रूट को प्लान कर लिया था। इस वजह से अभी तक आतंकियों की लोकेशन को ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।

कर्नाटक के मंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान पर आत्मघाती हमला करने को तैयार

कर्नाटक सरकार के हाउसिंग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बी. जमीर अहमद खान ने पहलगाम हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- अगर देश को जरूरत पड़ी, तो मैं आत्मघाती हमलावर बनकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हूं।

उनके बयान की बीजेपी नेताओं ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी मंत्री को इस तरह की उकसाने वाली बातें नहीं करनी चाहिए, खासकर जब देश एक संवेदनशील स्थिति से गुजर रहा हो।

जमीर खान ने सफाई दी कि उनका बयान भावनाओं में दिया गया था और उनका उद्देश्य देश के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताना था।

भारतीय बंदरगाह पर पाकिस्तानी जहाज बैन

भारत सरकार ने समुद्री सुरक्षा को देखते हुए एक सख्त आदेश जारी किया है। अब पाकिस्तान के झंडे वाले कोई भी जहाज भारत के किसी बंदरगाह पर नहीं आ सकेंगे। इसी तरह, भारत के जहाज भी पाकिस्तान के बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे।

यह फैसला मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 के तहत लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा। अगर किसी खास मामले में छूट देनी हो, तो उस पर अलग से विचार किया जाएगा।

पाकिस्तान दुनिया को भटकाना चाहता है- भाजपा नेता अल्ताफ

जम्मू-कश्मीर से भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर बोले- पाकिस्तान ने पहले भी सीजफायर वॉयलेशन किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह फिर से दुनिया का ध्यान भटकाना चाहते हैं। वे भारत को उकसा रहे हैं ताकि दुनिया को यह दिखा सकें कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया। भारतीयों को परेशान करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है। पहलगाम हमले में स्थानीय लोगों और ओवरग्राउंड वर्कर्स ने मदद की है।

बांग्लादेश ने अपने मेजर के बयान से किनारा किया

बांग्लादेश सरकार ने मेजर जनरल (रि.) फजलुर रहमान के बयान से किनारा किया है। फजलुर ने शुक्रवार को कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। फजलुर को अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता है।

भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर रोक लगाई

भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी।

फायरिंग के चलते स्कूली बच्चों ने बंकर में शरण ली

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LoC पर फायरिंग के चलते सरकारी मिडिल स्कूल सारूला के बच्चों ने बंकर में शरण ली।

बांग्लादेश ने पूर्व आर्मी ऑफिसर के भारत के पूर्वोत्तर पर कब्जे वाले बयान से किनारा किया

बांग्लादेश सरकार ने मेजर जनरल (रि.) फजलुर रहमान के बयान से किनारा किया है। फजलुर ने शुक्रवार को कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। फजलुर को अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता है।

पाकिस्तान ने भारत से तनाव कम करने के लिए खाड़ी देशों से मदद मांगी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खाड़ी देशों के राजदूतों से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राजदूतों के साथ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लिया और पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान का रुख बताया। पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। PMO ने बताया कि शहबाज ने सऊदी अरब समेत बाकी खाड़ी देशों से भारत पर दबाव डालने की अपील की, ताकि तनाव कम किया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स- राजनाथ रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल नहीं होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह अब रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दावा- NIA ने राजौरी हमले में शामिल 2 आतंकियों से पूछताछ की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद दो आतंकवादियों, निसार अहमद उर्फ हाजी निसार और मुश्ताक हुसैन उर्फ चाचा से पूछताछ की है। ये दोनों जनवरी 2023 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल थे, इसमें सात नागरिकों की मौत हुई थी ।

सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी

पंजाब के पूर्व CM और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा– आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई, लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। हमारे देश में बम गिरे तो क्या पता नहीं चलेगा। कहते हैं हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ, कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई। किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा सबूत मांगे हैं। आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम मांग करते हैं कि वे कुछ करें। लोगों को बताएं कि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधी कौन हैं और उन्हें सजा दें।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा- भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की और सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर देश के साथ गद्दारी की है। कांग्रेस ने भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस देशद्रोहियों का गिरोह है। देश इसके लिए कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।

पाक PM शरीफ ने चीन के राजदूत जैडॉन्ग से मुलाकात की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से शुक्रवार को चीन के राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई। चीनी राजदूत ने दोनों देशों से संयम बरतने और आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने की अपील की।

शहबाज शरीफ ने चीन के रुख की तारीफ करते हुए कहा- पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। इससे पहले पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने भी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी दी थी।

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा था कि पाकिस्तान का आतंकवाद के साथ इतिहास रहा है, यह कोई सीक्रेट नहीं है। स्काई न्यूज ने गुरुवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर बिलावल भुट्टो से सवाल पूछा था।

ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकवादियों को फंडिंग कर रहा है। बिलावल ने आसिफ के बयान का समर्थन किया और कहा कि पाकिस्तान ने अपनी गलतियों का अंजाम भुगता।

पहलगाम हमले के बाद इंडियन सिस्टम पर 10 लाख साइबर अटैक

महाराष्ट्र साइबर ने शुक्रवार को बताया कि पहलगाम हमले के बाद इंडियन सिस्टम पर 10 लाख साइबर अटैक हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर क्राइम डिटेक्शन विंग ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद साइबर अटैक में तेजी आई है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के डीजीपी यशस्वी यादव ने कहा कि इन अटैक्स में भारतीय वेबसाइट और पोर्टल्स को टारगेट किया गया। ज्यादातर हैकिंग ग्रुप्स ने खुद के इस्लामिक ग्रुप होने का दावा किया।

UNSC में जल्द हो सकती है भारत-पाक मुद्दे पर मीटिंग

संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के पर्मानेंट मेंबर इवानगेलोस सेकेरीस ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मसले पर जल्द मीटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें देर होने से अच्छा है कि यह पहले ही हो जाए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सकता है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- उम्मीद है भारत पाकिस्तान के साथ टकराव से बचेगा

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के साथ बड़े टकराव से बचेगा। वेंस ने पाकिस्तान से अपील की कि वह भारत के साथ आतंकियों की तलाश और कार्रवाई में सहयोग करे। वेंस ने कहा कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह जिम्मेदार है, तो वह भारत के साथ उन आतंकियों पर कार्रवाई करेगा जो उसकी जमीन से ऑपरेट करते हैं।

पाकिस्तान की बौखलाहट…5 पाइंट में

  • पाक रेंजर्स ने 1 मई को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के प्रग्याल में पाकिस्तानी चौकियों पर नए झंडे लगा दिए। एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई चौकियों से झंडे हटा दिए गए थे।
  • पाकिस्तान ने भारत की सीमा से सटे इलाकों में अपनी सेना और हथियारों की तैनाती बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया- पाकिस्तान ने राजस्थान के लॉन्गेवाला और बाड़मेर के पास एयर डिफेंस सिस्टम, तोपें और रडार तैनात किए हैं।
  • पाकिस्तान की वायुसेना फिलहाल तीन बड़े युद्ध अभ्यास कर रही है। पाकिस्तान की सेना को चीन से नई SH-15 तोपें भी मिल रही हैं, जिन्हें अब सीमा के पास तैनात किया जा रहा है।
  • पाक ने हमले के डर से अपने पश्चिमी ग्वादर पोर्ट की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। पाकिस्तान ने कराची एयरबेस पर 25 चीन निर्मित जे10सी और जेएफ17 फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। ये जेट्स हमले की स्थिति में चंद मिनटों में रेस्क्यू मिशन पर ग्वादर पोर्ट पहुंच सकते हैं।
  • सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान इस थ्योरी पर काम कर रहा है कि भारत समुद्र के रास्ते बड़ा हमला कर सकता है। अमेरिका से मिले एफ16 को कॉम्बैट एयर पैट्रोलिंग में लगाया गया है। इस बीच उत्तर और उत्तर पूर्व में आर्मी और एयरफोर्स के हमले की आशंका से घबराए पाकिस्तान ने सामरिक रूप से अहम बलूचिस्तान के पासनी, गिलगिट बाल्टिस्तान के स्कार्दू और खैबर पख्तूनख्वाह के स्वॉट एयरबेस को सक्रिय कर दिया है। यहां जेट्स उड़ान भर रहे हैं। कराची-लाहौर से स्कार्दू के लिए नागरिक उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।

भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी

भारत और पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशकों ने कल हॉटलाइन पर बातचीत की और पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन पर चर्चा की। भारत ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी।

सीहोर, इछावर और आष्टा में खरीदी पूरी 240 में से 40 केंद्रों पर 2

0

सीहोर / समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए अब काफी कम उपज आ रही है। हालत यह है कि 240 खरीदी केंद्रों में से 40 पर पिछले 2 दिन से उपज नहीं आ रही है। इसलिए इन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बार देखा जाए तो 88 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया था जिसमें से 11 हजार 794 किसानों ने अपनी उपज मंडी में नहीं बेची।
इन किसानों ने अंतिम तारीख निकलने के बाद भी स्लाट बुक
नहीं कराया। इसलिए यह माना जा रहा है कि इन किसानों ने अपनी उपज मंडियों में विक्रय की। जिले में गेहूं खरीदी का काम चल रहा है जो 5 मई तक चलेगा। किसानों की सुविधा को देखते हुए गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किसान अपनी उपज विक्रय के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर 30
अप्रैल तक स्लॉट बुक किए। 76 हजार 498 ने ही बुक बुक किए स्लाटः गेहूं को बेचने के लिए जिलेभर में 88 हजार 292 किसानों ने पंजीयन कराया था। 30 अप्रैल तक गेहूं विक्रय करने के लिए स्लाट बुक करने की अंतिम तारीख थी। इस दौरान तक यहां पर 76498 किसानों ने ही स्लाट बुक किए। शेष 11794 किसानों ने स्लाट बुक नहीं किए। यानि इन किसानों ने अपनी उपज कृषि उपज मंडियों में विक्रय की। जिलेभर में अभी 4972 किसान ऐसे हैं जिन्होंने स्लाट तो बुक कराए हैं लेकिन उपज विक्रय करने अभी तक केंद्रों पर नहीं आए हैं। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि इनमें से कुछ किसान उपज विक्रय करने आएंगे।
अधिकांश खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा
अब खरीदी केंद्रों पर इक्का दुक्का किसान ही उपज लेकर आ रहे हैं। कई केंद्रों पर तो अब किसान पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। हालत यह है कि 40 से अधिक खरीदी केंद्रों पर अब खरीदी नहीं हो पा रही है। पिछले कुछ दिनों से अब खरीदी केंद्रों पर कहीं एक तो कहीं दो से तीन ट्रालियां ही आ रही हैं। हालांकि पिछले साल की खरीदी का रिकार्ड टूट चुका है। कई जगह किसानों को भुगतान होने में काफी समय लग रहा है।
पिछले दो सालों का टूटा रिकार्ड
इस बार खरीदी में पिछले दो सालों का रिकार्ड टूटा है। पिछले साल की बात करें तो 6 लाख 5 हजार टन गेहूं की खरीदी हुई थी। इसी तरह उससे पहले 4.54 लाख टन की खरीदी हुई। इस बार 6 लाख 26 हजार टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इस संबंध में जिला उपार्जन प्रभारी आकाश चंदेल ने बताया कि अभी सभी केंद्र खुले हैं। 40 केंद्र ऐसे हैं जहां पिछले दो दिन से खरीदी नहीं हुई है। हालांकि इस बार 6 लाख 26 हजार टन की खरीदी अभी तक हो चुकी।

छात्रा ने कमरे में लगाई फांसी,मौके पर पहुंचे परिजनों ने लगाए आरोप

0

सीहोर / महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज का मामलाः सुसाइड नोट नहीं मिला, परिजन ने लगाए आरोप छात्रा ने कमरे में लगाई फांसी, परिजन ने कहा- तबीयत बिगड़ने की मिली थी सूचना, पहुंचे तो मर्चुरी में रखा था शव
विवादों से घिरे शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने गुरुवार रात हॉस्टल के कमरे में – फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। – फांसी क्यों लगाई, इसका कारण पता नहीं चल सका है। क्योंकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। कॉलेज प्रबंधन रात में छात्रा को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि प्रबंधन ने परिजनों को सूचना देते हुए बताया कि उनकी पुत्री की तबीयत खराब है और उसे भर्ती कराया गया है। = परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो प्रबंधन = का कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। – गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से छात्रा = के शव को लिया और कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि छात्रा जिले के इछावर तहसील के ग्राम भगत्पुरा निवासी दशरथ नायक की पुत्री रक्षा नायक थीं।
परिजन ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया।
रात को परिजन छात्रावास पहुंचे तो अंदर नहीं जाने दिया
फांसी लगने की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज का कर्मचारी रक्षा को आटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने बताया कि छात्रा का शव मर्चुरी में रखा है। छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजन जब छात्रावास पहुंचे तो वहां उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। फिर वह थाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस के समक्ष कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाए।
हाॅस्टल में फांसी लगाने की मिली थी सूचना
हमें सूचना मिली थी कि महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा ली है। पंजीबद्ध कर घटनास्थल का मर्ग मुआयना किया। परिजनों को भी साथ ले गए थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी कुछ बिंदू बताए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। उसके उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। योगेन्द्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली
कलेक्टोरेट पहुंचे परिजन, बोले- बेटी के साथ कोई दुर्घटना हुई है?
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की आत्महत्या को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश था। शुक्रवार को पीएम कराने के बाद परिजन शव को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। यहां कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पहुंचे एसडीएम तन्मय वर्मा के समक्ष मृत छात्रा के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रक्षा ने आत्महत्या नहीं की है। उसके साथ कोई दुर्घटना घटित हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसडीएम तन्मय वर्मा और थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं वह शांत हुए और शव लेकर गांव रवाना हुए। छात्रा के मामा दिनेश केलकर ने बताया कि रात के समय उन्हें यह सूचना दी गई कि उसकी तबीयत खराब है। फांसी लगाने की बात नहीं बताई गई। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।

जन जागृति मंच के बैनर तले मुस्लिम समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला

0

खिलचीपुर / जन जागृति मंच के बैनर तले शुक्रवार दोपहर सुभाष चैक पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। यह विरोध पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ किया गया। मंच के अध्यक्ष जुल्फिकार खान के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में जुल्फिकार खान ने लोगों को आतंकवाद खत्म करने की शपथ दिलाई। इसके बाद आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। फिर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, अमन शांति जिंदाबाद, हमारा भारत जिंदाबाद के नारे लगे। इस मौके पर सिराज मंसूरी, नवाब कुरैशी, मुजीब मिनवानी, ताहिर पटेल, ईस अंसारी, इरफान मौलाना, जब्बार खान, सगीर टेलर, हाफिज शाहरुख, ह्याफिन शाहरुख गौरी, भोला समीर मंसूरी, जाकिर मंसूरी, अल्ताफ मंसूरी, फैजान हिंदुस्तानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ट्रैक्टर पलटा, चालक का हाथ फंसने से कटकर 10 फीट दूर गिरा

0

सारंगपुर / भैंसवा माता धाम के पास में शुक्रवार शाम 4 बजे एक तेन रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन ट्रैक्टर बिगड़ने से पलट गया। ट्रैक्टर चालक का हाथ इंजन में फंसने से कटकर 10 फीट दूर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था की ट्रेक्टर का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गंभीर घायल ट्रेक्टर चालक को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। यहां बता दें, सारंगपुर निवासी सुरेश मालवीय भैंसवा धाम इलाके में शुक्रवार शाम ईंटें बेचने गया था।ईंटें वापस कर वह सारंगपुर की तरफ आ रहा था। शाम 4 बजे ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक युक्क को इलाज के लिए सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। विवेचना अधिकारी एसआई विमल सिंह ने बताया कि युक्क को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई। n

नव विवाहिता ने प्रेमी संग लगाई फांसी दो की मौत

0

डिलचीपुर्र / शुक्रवार सुबह अचलपुरा गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने महुए के पेड़ पर फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों के शव साड़ी के फंदे से लटके मिले। गांव के मोहनलाल ने खेत जाते समय शव देखे, वह भागकर गांव पहुंचा और लोगों को बताया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भोजपुर पुलिस को खबर दी गई, पुलिस ने शव नीचे उतारे और पोस्टमार्टम के लिए खिलचीपुर खिलचीपुर शासकीय अस्पताल भेजे। भेजे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। मृतक की पहचान राधेश्याम (24) पुत्र देवीलाल तंवर और मृतिका मंजूबाई (20) पत्नी हरिओम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों ने शुक्रवार सुबह खेत में लगे महुआ के पेड़ पर फांसी लगाई।
मायके आई थी मंजू
मंजू के पिता भंवरलाल ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह उसे ससुराल दुर्जन्पुरा से अचलपुरा लेकर आए थे। मंजू की शादी तीन साल पहले हरिओम पुत्र जगदीश से हुई थी। यह पिछले एक साल से ससुराल में रह सही थी। मंजू और राधेश्याम दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
साड़ी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव।
राधेश्याम के पिता देवीलाल ने बताया कि बेटे की शादी छह साल पहले डोडिया खेड़ी की सुगना बाई से हुई थी। दो साल पहले दोनों का संबंध टूट गया। सुगना ने कोर्ट में भरण-पोषण का केस कर रखा है। उन्हें राधेश्याम और मंजू के प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी।
लड़का-लड़की के शव लटक रहे थे…
शुक्रवार सुबह सुचना मिली कि अचलपुरा गांव के एक खेत में पेड़ पर लड़का-लड़की के शव लटक रहे हैं। मौके पर पहुंचकर दोनों के शव खिलचीपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। मर्ग कायम कर लिया है जांच कर रहे है।
रजनेश सिरोठिया, थाना प्रभारी, भोजपुर

दुष्कर्म और हत्या की धमकी के विरोध में नगर बंद कर बुलडोजर पर युवाओं ने रैली निकाली

0

छापीहेड़ा / सकल हिंदू समाज ने सोमवार को नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे तक बाजार पूरी तरह बंद रहे। यह बंद नगर की 27 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की धमकी के विरोध में किया गया। आरोपी युवक ने युवती को पहलगाम जैसी घटना की धमकी दी थी। सुबह 11 बजे बालाजी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, इसके बाद रैली निकाली गई। रैली कुशवाह शांतिपूर्वक नगर बंद। मोहल्ला, धाकड़ मोहल्ला, त्रिपोलिया बाजार, बस स्टैंड होते हुए टप्पा कार्यालय पहुंची। यहां तहसीलदार सोनू गुप्ता को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि जिब्राइल मंसूरी नामक युवक 9 सालों से एक हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था, वह धर्मांतरण का दबाव भी बना रहा था। धमकी देता था कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने पहलगाम की घटना दोहराने की धमकी भी दी। कहा, जैसे वहां हिंदुओं को मारा गया, वैसे ही तेरे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। बता दें कि गुरुवार को सकल हिंदू समाज ने मुनादी कर शुक्रवार को नगर बंद और ज्ञापन देने की सूचना दी थी।

ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का हक नहीं
ज्ञापन में लिखा गया कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके भाई और मित्र भी इस घटना में शामिल हैं। इनकी कॉल डिटेल निकाली जाए, ताकि इनके पीछे काम कर रहे गिरोह का पता चल सके। समाज ने मांग की कि ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का हक नहीं है। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचारक आशीष मेवाड़े ने कहा कि आरोपी और उसके साथी लड़की को धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहे थे। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। कहा गया कि यदि तीन दिन में में कार्रवाई नहीं हुई हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
लसुड़िया थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई है शिकायत
युवती ने पिछले दिनों इंदौर के लसुड़िया थाने में इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से पीड़िता के परिजन सहमे हुए हैं।
बुलडोजर में सवार होकर निकाली रैली
प्रदर्शन में जेसीबी भी लाई गई। युवक जेसीबी में बैठकर रैली में शामिल हुए। आरोपी का मकान बुलडोजर से तोड़ने की मांग की गई। लव जिहाद के खिलाफ नारे लगाए गए। कहा गया कि आरोपी और उसके सहयोगियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि मजबूर लड़घ्कियां लव जिहाद का शिकार न बनें। हिंदू समाजजनों ने कहा कि आरोपी और उसके सभी सहयोगियों के मकान तोड़े जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। कई अन्य लड़कियां भी इनके जाल में फंसी हैं। डर के कारण सामने नहीं आ रहीं। इनकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

दोपहर बाजार और सड़कें सूनी हो जाती है दोपहर के बाद लू के थपेड़ों से सड़कों पर चलना मुश्किल होता है

0

सारंगपुर / नगर में इस वर्ष भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। हालत ये है कि मई के शुरुआती सप्ताह में ही तापमान 42 डिग्री पार पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक नगर की गलियां, बाजार और सड़कें सूनी हो जाती है। दोपहर के बाद लू के थपेड़ों से सड़कों पर चलना मुश्किल होता है। शुक्रवार को नगर के बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रही। वहीं सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग चलते नजर आए। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी इसी तरह तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है है कि मई माह में ही तापमान अपने रिकार्ड तोड़ सकता है।

बिजली कटौती से रहवासी परेशान नगर में हालत ये है कि एक तरफ तापमान 42 डिग्री पार पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है, वहीं दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे रहे हैं। दोपहर के बाद जैसे ही गर्मी अपने चरम पर रहती है, उसी दौरान बिजली की बार-बार कटौती होती है, जिससे कूलर-पंखा और एसी बंद होने से लोगों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती की कंपनी में शिकायत की जाती है, लेकिन किसी तरह का समाधान नहीं हो रहा है।
गर्मी का प्रकोपरू गर्मी से सबसे ज्यादा हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकावट और चक्कर जैसी समस्याएं
छांव और पानी की कमी से इंसानों के साथ जानवर बेहाल
नगर में लगातार गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ऐसे में इंसानों के साथ जानवर भी बेहाल हो रहे है। हालत ये है कि नगर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों के साथ अन्य धार्मिक जगहों पर छांव नहीं है, जिससे परेशानी हो रही है। वहीं कुछ जगहों पर पानी के प्याऊ व टंकियां रखी है, लेकिन इसके बाद भी इंसानों के साथ जानवरों को पानी नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
गर्मी के चलते श्रमिकों का काम करना हो रहा मुश्किल
निर्माण स्थल, खेतों और ईंट-भट्टों पर काम कर रहे श्रमिकों की हालत सबसे खराब है। खुले आसमान के नीचे काम करने में श्रमिकों को काफी परेशानी होती है। श्रमिकों का कहना है कि बढ़ते तापमान और गर्मी की वजह से सुबह और शाम काम हो रहा है। दोपहर में तेज धूप और गर्मी की वजह से काम नहीं कर पा रहे है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से लू और गर्मी से बीमार हो रहे है।
बच्चे और बुजुर्ग होरहे बीमार: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि धूप और गर्मी बढ़ने से सबसे ज्यादा हीट स्ट्रोक, डिहाइघ्ड्रेशन, थकावट और चक्कर जैसी समस्याएं हो रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे है। सिविल अस्पताल की ओपीडी भी लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए हल्के सूती वस्त्र पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ओआरएस का सेवन करें। इसके साथ ही गर्मी में बाहर निकलने से बचें और किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।