Home Blog Page 625

चरणबद्ध रूप से होगा एकात्म धाम को पूर्ण करने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

भोपाल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु की 108 फीट ऊंची प्रतिमा व आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली को राज्य सरकार एकात्म धाम के रूप में विकसित कर रही है, जो चरणबद्ध रूप से पूर्ण हो रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य ने अपने जीवन काल में अनेक महान कार्य किए। गुरु शंकराचार्य की चेतना शास्त्र परंपरा से हमारा परिचय कराती है। भारत को शक्ति संपन्न बनने के लिए ज्ञान, आध्यात्म, शास्त्र एवं शस्त्र सभी विधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संतों एवं संन्यासियों ने धर्म की स्थापना के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। शस्त्र के साथ शास्त्र की परंपरा का अद्भुत समन्वय किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने धार्मिक नगरों में शराबबंदी की शुरुआत की है। शराब की दुकानें बंद कर दूध की दुकाने खोली जा रही है। दुग्ध उत्पादन को डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक पर्वों एवं त्यौहारों को समाज के साथ समारोहपूर्वक मनाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़ाव और सामाजिक आयोजनों के लिये सम्पूर्ण प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को  आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और संस्कृति विभाग द्वारा एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर पंच दिवसीय ‘एकात्म पर्व‘ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने की। इस अवसर पर महर्षि संदीपनी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने एकात्म धाम की यज्ञशाला की पवित्र यज्ञ-वेदी में आहुति दी। उन्होंने यज्ञ की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साधु-संतों के साथ आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों का स्वागत कर “एकात्म धाम : एकात्मता की यात्रा” पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही अद्वैत वेदांत के आचार्य स्वामी विदितात्मानंद सरस्वती एवं प्रो. व्ही कुटुम्ब शास्त्री का अलंकरण किया गया। कार्यक्रम में अद्वैत जागरण युवा शिविर पर केंद्रित फिल्म प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकात्म धाम में संतों के वचनों का श्रवण कर ऐसा लगा जैसे गागर में सागर भर दिया हो। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष के लघु जीवन काल में इतने महान कार्य किये जो कल्पना से परे हैं। पाँच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में एकात्म के माध्यम से अद्वैत वेदान्त का वर्णन किया। सृष्टि में जगह-जगह कृष्णत्व नजर आया है। शंकराचार्य की दृष्टि हिमालय पर्वत के समान अद्वितीय थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमको सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का अवसर मिला है। वर्तमान काल में ज्ञान के साथ भारत को शक्ति संपन्न बनने की आवश्यकता है। जूना अखाड़ा में लोगों ने नागा सन्यासी बनकर धर्म की स्थापना के लिए सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया। आज शस्त्र के साथ शास्त्र के तालमेल की आवश्यकता है। विगत 1400 साल में शंकराचार्य के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और शस्त्रों का अद्वितीय रूप दिखाई देता है। पंचायतन भाव के साथ अपने देवों की पूजा करते हुए हमें एकात्मक के भाव को बनाए रखना है।

जूनापीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पाखंडी और अज्ञानियों ने वेदों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए। जब देश वेद विमुख हो रहा था तो गुरू शंकराचार्य के रूप में भगवान स्वयं धरती पर आए। उनका आगमन न होता तो हम आज हिंदू, सनातनी और आर्य न होते। उन्होंने विविधता को तोड़ते हुए अद्वैत के माध्यम से एकत्व के सिद्धांत को प्रचारित किया। उन्होंने कहा कि गीता भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प अत्यंत सराहनीय है। यह सत्य है कि गाय के बिना गति नहीं है, गीता के बिना मति नहीं है। अब गीता को गांव-गांव में पहुंचाना है। गुरू शंकराचार्य ने गीता पर भाष्य किया और इसमें अद्वैत और एकात्म के माध्यम से पूरे विश्व की एकता की बात कही गई है। एकात्म धाम में शंकराचार्य पर शोध होगा, चर्चाएं होंगी और विश्व व्यापी प्रचार-प्रसार होगा। नश्वर जगत में एकात्म का सिद्धांत सदैव विद्मान रहेगा।

स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव सनातनी मूल्य और सांस्कृतिक निष्ठा के साथ प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों का संचार हो और आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन हो, उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 को कैसे वैश्विक रूप से भव्यता प्रदान की जाये, इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक दूरगामी सोच रखते हैं। भगवान ने उन्हें इन कार्यों के लिए चुना है। माँ नर्मदा, क्षिप्रा और ओंकारेश्वर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यहां भेजा है।

समारोह में बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा एकात्म धाम के उन्न्यन का कार्य 4चरणों में किया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना की गई है, द्वितीय चरण में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय, अद्वैतलोक हेतु अतिशीघ्र निविदा जारी की जा रही है, जिसमें उनके जीवन दर्शन का विभिन्न तकनीकियों के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। तृतीय चरण में अद्वैत वेदांत दर्शन के अध्ययन, शोध एवं विस्तार हेतु आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना की जाएगी, यह संस्थान अद्वैत वेदांत दर्शन का संदर्भ केन्द्र होगा। चौथे और अंतिम चरण में शंकर निलयम आवासीय परिसर का निर्माण किया जायेगा। यह धाम देश ही नहीं बल्कि विश्व को मार्गदर्शन देगा।

    कार्यक्रम में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, विधायकगण श्रीमती कंचन तनवे, श्रीमती छाया मोरे, श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, महापौर श्रीमती अमृता यादव,  प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय सहित विभिन्न संतगण, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव का किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने माँ नर्मदा को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत छूट के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ रवाना

0

सीहोर/   राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत छूट के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए 02 मई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय प्रांगण से प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ (वाहनों) को रवाना किया गया। प्रचार वाहनों द्वारा जिंगल्स, पम्पलेट्स एवं फ्लेक्स बैनरों के माध्यम से जिले के विभिन्न शहरी व सुदूरवर्ती ग्रामों में नेशनल लोक अदालत एवं विद्युत विशेष छूट का प्रचार-प्रसार किया जावेगा। साथ ही विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत के लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के रखे जाने एवं निराकरण के सम्बंध में बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये गये ।

नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों में भारी छूट

     सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा बताया गया कि उर्जा विभाग द्वारा विद्युत अधिनियम से संबंधित न्यायालय में लंबित व प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में छूट के निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार न्यायालय में लंबित विद्युत अधिनियम के योग्य प्रकरणों में सिविल दायित्व में 20 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में भी सिविल दायित्व में 30 प्रतिशत एवं नियमानुसार संपूर्ण ब्याज की छूट रहेगी, उक्त छूट मात्र नेशनल लोक अदालत दिनांक 10 मई 2025 में समझौता करने पर सिविल दायित्व की राशि 10,00,000/- (दस लाख रूपये) तक के प्रकरणों में लागू रहेगी।

      नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण समझौता/सहमति के आधार पर कराया जाकर प्राप्त होने वाली छूटों का लाभ उठाने की अपील की जाती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर एवं तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा, नसरूल्लागंज, बुदनी एवं इछावर से सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री एम.के. वर्मा,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव, विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्री सुधीर शर्मा, उप महाप्रबंधक श्री अमित कुमार राय एवं अन्य अधिकारीगण, श्री जीशान खान जिला विधिक सहायता अधिकारी, पैनल लॉयर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालयीन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में आज किया जाएगा घृताधिवास और नित्य पूजन हवन

0

सीहोर। शिव महापुराण में, ऋषि वेदव्यास ने भगवान शिव के स्वरूप को बताया है, जिसमें उनके कल्याणकारी स्वरूप, विभिन्न रूप, अवतार और ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। शिव महापुराण एक दिव्य ग्रंथ है जो मानव जाति को सुख और आनंद प्रदान करता है। शिव-विवाह को जीवात्मा का परमात्मा, कामना का भावना और नदियों का सागर से मिलन है। उक्त विचार शहर के प्राचीन श्री हंसदास मठ, दशहरा बाग उमा शंकर धाम कालोनी के पास जारी सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। श्री हंसदास मठ में स्फटिक श्री रिद्धेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा सिद्ध श्री हनुमान महाराज की स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन महंत श्री हरिरामदास महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिव महापुराण के अलावा शुक्रवार को  ब्राह्मण बटुकों का वैदिक शास्त्रानुसार उपनयन संस्कार के अलावा प्रतिमाओं का पुष्पाधिवास, फलाधिवास, र्शकराधिवास और अग्रि स्थापना का आयोजन किया। महंत श्री ने बताया कि शनिवार को प्रतिमाओं घृताधिवास,  मिष्ठानाधिवास, पत्राधिवास और नित्य पूजन हवन किया जाएगा। 
पंडित श्री उपाध्याय ने कहाकि मन अगर पवित्र तो शिव आपके हृदय में विराजमान हो जायेंगे इसलिए शिव की भक्ति के लिए मन की पवित्रता प्रथम आवश्यकता है। मन की पवित्रता अच्छी संगत से आती है इसलिए संतो की संगत को श्रेष्ठ माना गया है। सब देवताओं की शक्ति जब एकाकार हुई तब शक्ति स्वरूपा दुर्गा का आविर्भाव हुआ भारतीय संस्कृति में महिलाओं को शक्ति स्वरूपा दुर्गा रूप में स्वीकार किया गया है वही धन ऐश्वर्य की प्राप्ति भी लक्ष्मी विद्या की प्राप्ति सरस्वती से होती है ये सब नारी का स्वरूप है परंतु पाश्चात संस्कृति के प्रभाव में नारी के सम्मान और चरित्र की हानि हुई है, अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र में भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की आवश्यकता है।
शुक्रवार को पंडित श्री उपाध्याय ने भगवान शिव और सती की कथा का विस्तार से वर्णन किया। शिव एवं सती के विवाह के बारे में बताया की भगवान शिव के विवाह के बारे में पुराणों में वर्णन मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने सबसे पहले सती से विवाह किया था। भगवान शिव का यह विवाह बड़ी जटिल परिस्थितियों में हुआ था। सती के पिता दक्ष भगवान शिव से अपने पुत्री का विवाह नहीं करना चाहते थे लेकिन ब्रह्मा जी के कहने पर यह विवाह सम्पन्न हो गया। एक दिन राजा दक्ष ने भगवान शिव का अपमान कर दिया जिससे नाराज होकर माता सती ने यज्ञ में समाहित हो गई। इसके बाद भगवान शिव तपस्या में लीन हो गए। उधर माता सती ने हिमवान के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। तारकासुर नाम के एक असुर का उस समय आतंक था। देवतागण उससे भयभीत थे। तारकासुर को वरदान प्राप्त था कि उसका वध सिर्फ भगवान शिव की संतान ही कर सकती है। उस समय भी भगवान शिव अपनी तपस्या में लीन थे। तब सभी देवताओं ने मिलकर शिव और पार्वती के विवाह की योजना बनाई। भगवान शिव की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव को भेजा गया लेकिन वह भस्म हो गए। देवताओं की विनती पर शिव जी पार्वती जी से विवाह करने के लिए राजी हुए। विवाह की बात तय होने के बाद भगवान शिव की बारात की तैयार हुई। इस बारात में देवता, दानव सभी लोग शामिल हुए। भगवान शिव की बारात में भूत पिशाच भी पहुंचे और ऐसी बारात को देखकर पार्वती जी की मां बहुत डर गईं और कहा कि वे ऐसे वर को अपनी पुत्री को नहीं सौंप सकती हैं। तब देवताओं ने भगवान शिव को परंपरा के अनुसार तैयार किया, सुंदर तरीके से श्रृंगार किया इसके बाद दोनों का विवाह संपन्न हो गया। 

श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में जगद्गुरु शंकराचार्य का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया 

0

सीहोर।  सनातन धर्म के उत्थान में आदिगुरु शंकराचार्य जी का महत्वपूर्ण स्थान है। केरल राज्य के कालड़ी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में आदि गुरु शंकराचार्य जी का जन्म हुआ था। अल्पायु सर्वज्ञ पुत्र या दीर्घायु सामान्य पुत्र। शिवगुरु ने अल्पायु सर्वज्ञ पुत्र का वर मांगा। इसके बाद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदिगुरु शंकराचार्य जी का जन्म हुआ। सनातन धर्म को पहचान देने वाले जगदगुरु शंकराचार्य हम सभी की आस्था का केन्द्र है। उक्त विचार शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में उनके जन्मोत्सव जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्र के प्रभारी नटवर कुशवाहा ने कहे। 
हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार को श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र  में जगद्गुरु शंकराचार्य का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया था। वक्ताओं ने कहकि आदिशंकराचार्य ने अपनी विद्वता, त्याग व समर्पण से सनातन धर्म का वैभव पूरी दुनिया में फैलाया था। आज आदि शंकराचार्य की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनकी नीतियों को आगे बढ़ाएं और सनातन धर्म का वैभव पूरी दुनिया में फैलाएं।
इस मौके पर शिव प्रदोष सेवा समिति के पंडित कुणाल व्यास, जिला संस्कार मंच के  धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि शंकराचार्य ने अवतरित होकर सनातन धर्म की रक्षा की, भारत की एकता अखंडता के लिए देश के चारों कोनों में चार प्रधान मठ स्थापित किए और समग्र देश में नवयुग स्थापित कर दिया। अद्वैतवाद के प्रवर्तक आद्य शंकराचार्य का ब्रह्म सूत्र पर भाष्य एवं उपलब्ध 272 ग्रंथ एवं स्त्रोत उनके अलौकिक व्यक्तित्व, गंभीर विचार शैली, प्रचंड कर्मशीलता, अगाध भगवद्भक्ति, सर्वोत्तम त्याग, अद्भुत योगैश्वर्य आदि अनेक गुणों पर प्रकाश डालते हैं। यही कारण है कि अल्प आयु में ही उनको भारत के आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षेत्र में जगद्गुरू की उपाधि प्रदान की गई। सारे देश का विस्तृत भ्रमण करने के साथ-साथ आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत के सारे प्रांतों की विभिन्न प्रतिस्थितियों का भी गहन अध्ययन किया। आज उनकी जयंती पर हमारे द्वारा उनको याद किया जा रहा है और उनके विचार को लेकर गोष्ठी की जा रही है। इस मौके पर पंडित सुनील पाराशर ने यहां पर निवासरत वृद्धजनों के लिए संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी।

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न

0

सीहोर । प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के संयुक्त संचालित हॉस्पिटलिटी, इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र, सीहोर में साइबर सुरक्षा जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सीहोर जिला साइबर सेल प्रभारी श्री सुशील साल्वे जी एवं उनके सहयोगी श्री अभिषेक चौहान जी उपस्थित हुए कार्यक्रम में मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया क्लस्टर लीडर राजेश परमार के द्वारा कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र, सीहोर में संचालित सभी कार्यक्रम की जानकारी दी गई मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता के बारे में जानकारी देते हुए मार्गदर्शित किया गया जिसमे बैंकिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी के अनेक तरीको के बारे में विस्ताररूप से जानकारी दी एवं सुरक्षित रहने के लिए उपाय बताये गए साथ ही धोखाधड़ी होने पर छुपाये न जल्द से जल्द धोखाधड़ी की जानकारी नजदीकी थाने एवं हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके कम्प्लेंट करे अंत में सभी को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई मुख्यातिथि द्वारा सेंटर का भी भ्रमण किया अतिथियों द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं प्रथम के कार्य की सराहना की गई एवं प्रशिक्षण के सहयोग के लिए भी कहा गया कार्यक्रम के अंत में केंद्र प्रभारी योगेश नागपुरे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम में लगभग 50  से 60  स्टूडेंट्स एवं स्टाफ उपस्थित हुए |

संत महंत महात्माओं गुरुजनों के आशीर्वाद से सनातन है हमारी सस्कृति – राय 

0

सीहोर। प्राचीन हंसदास मठ के पास जारी सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा यज्ञ में विधायक सुदेश राय और समाज सेवी श्रीमती अरुणा राय सम्मिलित हुए।

 विधायक दंपति के द्वारा हंस दास मठ के हरि रामदास महाराज के  चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। शिव महापुराण कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय का भी विधायक सुदेश राय और समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।

आयोजन के दौरान विधायक सुदेश राय ने कहा कि संत महात्मा और गुरुओं के आशीर्वाद से ही भारत देश की हिंदू सनातन परंपरा जीवित है। सैकड़ो सालों से विरोधियों दुश्मनों के द्वारा हिंदी संस्कृत को मिटाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन संत महंत महात्माओं गुरजनों के प्रताप से हमारी संस्कृति अजर अमर है।

समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय ने कहा कि शहर में होने वाले धार्मिक आयोजन मातृशक्ति को शक्ति प्रदान करते हैं संत महात्माओं गुरुजनों का आशीर्वाद हमें संकटों से बचाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ विधायक सुदेश राय और समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय ने जन कल्याण के लिए भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मामले में फैसला- विचार की जरूरत नहीं, NIA फैसला सुनाएगा

0

MP: भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई रुक गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, ट्रायल कोर्ट में फैसला आने वाला है और आगे विचार की जरूरत नहीं है।

डीआर न्यूज इंडिणया

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई खत्म कर दी है। यह याचिका पीड़ितों में से एक के पिता निसार अहमद ने 2017 में दायर की थी। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के प्रज्ञा ठाकुर को दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की थी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट ने बताया कि अब एनआईए कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर आगे सुनवाई न करे। कोर्ट ने यह तर्क मान लिया और कहा कि जब ट्रायल कोर्ट में फैसला जल्द आने वाला है, तब इस याचिका पर आगे विचार करने की जरूरत नहीं है। एनआईए कोर्ट ने 19 अप्रैल को मालेगांव विस्फोट मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। मामले में करीब 108 गवाहों से पूछताछ की गई।

8 मई को फैसला आ सकता है 
प्रज्ञा ठाकुर की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि 8 मई को फैसला सुनाया जा सकता है और सभी आरोपियों को कोर्ट में मौजूद रहने को कहा गया है। इस बीच, जिस जज ए.के. लाहोटी की बेंच में यह मामला चल रहा है, उनका तबादला प्रस्तावित है, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें 31 अगस्त तक वहीं बने रहने की अनुमति दी है, ताकि वे फैसला सुना सकें। 

राजगढ़ में पानी बचाने की अनोखी मुहिमय बच्चों को बनाया गया जलदूत

0

राजगढ़ / में जल संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रशासन ने टोंटी लगाओ अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पानी की बर्बादी रोकना है।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ अधिकारी 50 गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के नलों में टोंटी लगाई और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अभियान में सीईओ जिला पंचायत महीप तेजस्वी, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी, डिप्टी कलेक्टर निधि भारद्वाज और एसीईओ अर्पित गुप्ता शामिल रहे।
कलेक्टर मिश्रा ने ग्राम चांदपुर में ग्रामीणों को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि टोंटी लगाकर पानी बचाने पर गांव की टूटी सड़क को पक्का करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने इस पर जल बचाने का वादा किया।
बच्चों को जल दूत बनाया
ग्राम बरखेड़ा में सीईओ महीप तेजस्वी ने एक नई पहल की। उन्होंने बच्चों को जल दूत बनाया। बच्चों को निर्देश दिया कि वे बड़ों को पानी बर्बाद करते देखें तो उन्हें समझाएं। इस तरह प्रशासन ने जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है।

बाइक फिसलने से सड़क पर गिरा युवक, सिर में गहरी चोट लगी, मौत

1

ब्यावरा / घर से बाजार निकले युवक की बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से युक्क सड़क पर गिरा। हेलमेट हीं पहनने से युक्क के सिर और चेहरे में गहरी चोट लगी। परिजन ने इलाज के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। 2 घंटे इलाज के बाद युवक ने सिर में लगी गहरी चोट के कारण दम तोड़ दिया। यहां बता दें, तख्त सिंह पुत्र सुल्तान सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी झोंकरा चांचैड़ा गुरुवार सुबह घर से बाइक लेकर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसल गई। इससे तख्त सिंह सड़क पर गिरे। बाइक चलाते समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इससे तख्त सिंह के सिर और चेहरे में गहरी चोट लगी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तख्त सिंह को इलाज के लिए बीनागंज में भर्ती करवाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला तो परिजन उन्हें ब्यावरा के निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान भी जब लाभ नहीं मिला
स्ट्रेक्चर पर युक्क को लेकर आए परिजन

तो परिजन तख्त सिंह को सिविल अस्पताल लेकर आए। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर डॉ. संदीप नारायण ने तख्त सिंह को मृत बता दिया। सिविल अस्पताल में तख्त सिंह को लेकर आए परिजन को नहीं मालूम था कि उसकी सांसें टूट चुकी हैं। डॉ संदीप नारायण ने जैसे ही तख्त सिंह को मृत बताया, साथ आई मां और पत्नी सोनम सिंह दहाड़ मारकर रोने लगीं। मां पैरों में गिरकर बोलीं-मेरे बेटे की जिंदगी बचा लो। बेटे के लिए बिलख रही मां को दिलासा देने के अलावा कोई कुछ नहीं कर पा रहा था।

दूल्हा घोड़ी चढ़कर अस्पताल पहुंचा, बीमारी से लड़ रही दुल्हन को गोद में उठाकर

0

राजगढ़ / विवाह सिर्फ वर-वधु को जोड़ने के लिए एक रस्म नहीं, बल्कि यह 7 जन्मों का अटूट बंधन है। अक्षय तृतीय के विशेष मुहूर्त 30 अप्रैल को यह बात चरितार्थ हो गई। ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंगहोम में 5 दिन से एक दुल्हन भर्ती थी। दुल्हन की तबीयत ऐसी नहीं थी कि वह अस्पताल से घर जाकर विवाह की रस्में पूरी कर पाए। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन, वर-वधु पक्ष ने तय किया, शादी की पूरी रस्में अस्पताल में ही करवाई जाएंगी। घोड़ी चढ़कर दूल्हा अस्पताल में बारात लेकर आया। इस अनूठे विवाह की चर्चा अब पूरे देश में है।
ब्यावरा में परम सिटी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह बैस के के बेटे आदित्य सिंह की शादी 30 अप्रैल को कुंभराज के पुरुषोत्तम पुरा निवासी स्वर्गीय बलवीर सिंह सोलंकी की बेटी नंदिनी सोलंकी से तय हुई थी। शादी से 7 दिन पहले नंदिनी की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर 2 दिन इलाज के बाद नंदिनी को ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंगहोम में भर्ती करवाया गया। 30 अप्रैल को वर-वधु पक्ष के लोगों ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी से नंदनी को शादी के लिए घर भेजने के लिए कहा। डॉ पंजाबी ने बताया नंदनी की तबीयत अभी ऐसी नहीं है कि वह शादी के मंडप में जाकर फेरे ले सके।
निवासी अस्पताल में मंत्रोच्चार, फेरे, शादी की रस्में… घर की तरह सजावट
नंदनी और आदित्य की शादी करवाने के लिए अस्पताल को घर की तरह से सजवाया गया। वर-वधु के परिवार के साथ-साथ अस्पताल का स्टाफ शादी की तैयारियों में लग गया। बारात आने के समय डॉ पंजाबी और उनका पूरा स्टाफ वधु पक्ष के परिवार की तरह से बारात का इंतजार करते नजर आए। पंडित ने मंत्रोच्चार किया। हवन में आहुति दी गई। वर-वधु को 7 जन्मों के अटूट संबंधों में जोड़ने जोड़ने के के लि लिए फेरे हुए।
पूरी रस्मों को अदा कर शादी करवाई
अनूठा विवाह करवाने अस्पताल को घर की तरह सजाया, मंडप में मंत्रोच्चार के बीच पूरी कराई शादी की रस्में
2 साल बाद था मुहूर्त, अस्पताल में सजा मंडप
परिजन ने डॉ पंजाबी को बताया, 30 अप्रैल को नंदनी की शादी नहीं हुई तो फिर 2 साल बाद मुहूर्त आएगा। इस पर डॉ पंजाबी ने परिजन से कहा, शादी अस्पताल में होगी। डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी ने अस्पताल के अटेंडर वेटिंग रूम में मंडप सजवा दिया।
दुल्हन की तबीयत ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल से शादी के लिए छुट्टी दी जाती। परिवार के लोगों ने बताया कि तय मुहर्त में शादी नहीं हुई तो फिर 2 साल बाद ही मुहूर्त आएगा। इससे अस्पतालू में ही शादी की तैयारियां करव करवाई। पूरी रस्मों को अदा कर शादी करवाई गई। डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी, डायरेक्टर, पंजाबी अस्पतालकराजगढ़
विवाह सिर्फ वर-वधु को जोड़ने के लिए एक रस्म नहीं, बल्कि यह 7 जन्मों का अटूट बंधन है। अक्षय तृतीय के विशेष मुहूर्त 30 अप्रैल को यह बात चरितार्थ हो गई। ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंगहोम में 5 दिन से एक दुल्हन भर्ती थी। दुल्हन की तबीयत ऐसी नहीं थी कि वह अस्पताल से घर जाकर विवाह की रस्में पूरी कर पाए। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन, वर-वधु पक्ष ने तय किया, शादी की पूरी रस्में अस्पताल में ही करवाई जाएंगी। घोड़ी चढ़कर दूल्हा अस्पताल में बारात लेकर आया। इस अनूठे विवाह की चर्चा अब पूरे देश में है।
ब्यावरा में परम सिटी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह बैस के के बेटे आदित्य सिंह की शादी 30 अप्रैल को कुंभराज के पुरुषोत्तम पुरा निवासी स्वर्गीय बलवीर सिंह सोलंकी की बेटी नंदिनी सोलंकी से तय हुई थी। शादी से 7 दिन पहले नंदिनी की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर 2 दिन इलाज के बाद नंदिनी को ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंगहोम में भर्ती करवाया गया। 30 अप्रैल को वर-वधु पक्ष के लोगों ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी से नंदनी को शादी के लिए घर भेजने के लिए कहा। डॉ पंजाबी ने बताया नंदनी की तबीयत अभी ऐसी नहीं है कि वह शादी के मंडप में जाकर फेरे ले सके।
निवासी अस्पताल में मंत्रोच्चार, फेरे, शादी की रस्में… घर की तरह सजावट
नंदनी और आदित्य की शादी करवाने के लिए अस्पताल को घर की तरह से सजवाया गया। वर-वधु के परिवार के साथ-साथ अस्पताल का स्टाफ शादी की तैयारियों में लग गया। बारात आने के समय डॉ पंजाबी और उनका पूरा स्टाफ वधु पक्ष के परिवार की तरह से बारात का इंतजार करते नजर आए। पंडित ने मंत्रोच्चार किया। हवन में आहुति दी गई। वर-वधु को 7 जन्मों के अटूट संबंधों में जोड़ने जोड़ने के के लि लिए फेरे हुए।
पूरी रस्मों को अदा कर शादी करवाई
अनूठा विवाह करवाने अस्पताल को घर की तरह सजाया, मंडप में मंत्रोच्चार के बीच पूरी कराई शादी की रस्में
2 साल बाद था मुहूर्त, अस्पताल में सजा मंडप
परिजन ने डॉ पंजाबी को बताया, 30 अप्रैल को नंदनी की शादी नहीं हुई तो फिर 2 साल बाद मुहूर्त आएगा। इस पर डॉ पंजाबी ने परिजन से कहा, शादी अस्पताल में होगी। डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी ने अस्पताल के अटेंडर वेटिंग रूम में मंडप सजवा दिया।
दुल्हन की तबीयत ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल से शादी के लिए छुट्टी दी जाती। परिवार के लोगों ने बताया कि तय मुहर्त में शादी नहीं हुई तो फिर 2 साल बाद ही मुहूर्त आएगा। इससे अस्पतालू में ही शादी की तैयारियां करव करवाई। पूरी रस्मों को अदा कर शादी करवाई गई। डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी, डायरेक्टर, पंजाबी अस्पतालकराजगढ़
विवाह सिर्फ वर-वधु को जोड़ने के लिए एक रस्म नहीं, बल्कि यह 7 जन्मों का अटूट बंधन है। अक्षय तृतीय के विशेष मुहूर्त 30 अप्रैल को यह बात चरितार्थ हो गई। ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंगहोम में 5 दिन से एक दुल्हन भर्ती थी। दुल्हन की तबीयत ऐसी नहीं थी कि वह अस्पताल से घर जाकर विवाह की रस्में पूरी कर पाए। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन, वर-वधु पक्ष ने तय किया, शादी की पूरी रस्में अस्पताल में ही करवाई जाएंगी। घोड़ी चढ़कर दूल्हा अस्पताल में बारात लेकर आया। इस अनूठे विवाह की चर्चा अब पूरे देश में है।
ब्यावरा में परम सिटी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह बैस के के बेटे आदित्य सिंह की शादी 30 अप्रैल को कुंभराज के पुरुषोत्तम पुरा निवासी स्वर्गीय बलवीर सिंह सोलंकी की बेटी नंदिनी सोलंकी से तय हुई थी। शादी से 7 दिन पहले नंदिनी की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर 2 दिन इलाज के बाद नंदिनी को ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंगहोम में भर्ती करवाया गया। 30 अप्रैल को वर-वधु पक्ष के लोगों ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी से नंदनी को शादी के लिए घर भेजने के लिए कहा। डॉ पंजाबी ने बताया नंदनी की तबीयत अभी ऐसी नहीं है कि वह शादी के मंडप में जाकर फेरे ले सके।
निवासी अस्पताल में मंत्रोच्चार, फेरे, शादी की रस्में… घर की तरह सजावट
नंदनी और आदित्य की शादी करवाने के लिए अस्पताल को घर की तरह से सजवाया गया। वर-वधु के परिवार के साथ-साथ अस्पताल का स्टाफ शादी की तैयारियों में लग गया। बारात आने के समय डॉ पंजाबी और उनका पूरा स्टाफ वधु पक्ष के परिवार की तरह से बारात का इंतजार करते नजर आए। पंडित ने मंत्रोच्चार किया। हवन में आहुति दी गई। वर-वधु को 7 जन्मों के अटूट संबंधों में जोड़ने जोड़ने के के लि लिए फेरे हुए।
पूरी रस्मों को अदा कर शादी करवाई
अनूठा विवाह करवाने अस्पताल को घर की तरह सजाया, मंडप में मंत्रोच्चार के बीच पूरी कराई शादी की रस्में
2 साल बाद था मुहूर्त, अस्पताल में सजा मंडप
परिजन ने डॉ पंजाबी को बताया, 30 अप्रैल को नंदनी की शादी नहीं हुई तो फिर 2 साल बाद मुहूर्त आएगा। इस पर डॉ पंजाबी ने परिजन से कहा, शादी अस्पताल में होगी। डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी ने अस्पताल के अटेंडर वेटिंग रूम में मंडप सजवा दिया।
दुल्हन की तबीयत ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल से शादी के लिए छुट्टी दी जाती। परिवार के लोगों ने बताया कि तय मुहर्त में शादी नहीं हुई तो फिर 2 साल बाद ही मुहूर्त आएगा। इससे अस्पतालू में ही शादी की तैयारियां करव करवाई। पूरी रस्मों को अदा कर शादी करवाई गई। डॉ जफरुल्लाह खान पंजाबी, डायरेक्टर, पंजाबी अस्पतालक