आष्टा / जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों आतंकवादी हमले में 28 पर्यटकों की मौत से पूरे देश के लोग गुस्से में हैं। इस घटना के विरोध में पाकिस्तान, आतंकवादियों के पुतले फूंके जा रहे तो कही रैली निकालकर विरोध, प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे समय में जिले के आष्टा के एक युवक की तरफ से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट डालने पर बवाल मच गया। पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता और पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बिना किसी देरी किए युवक को भोपाल से गिरतार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुटी है, जिससे और खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार आष्टा के अलीपुर निवासी शोएब (20) पिता मुबीन सिद्दीकी ने एक सोशल मीडिया पर अपनी आइडी से एक पोस्ट की थी। इसमें उसने लिखा कि घमंड तो इस बात का है कि इंडिया में रहकर पाकिस्तान का सपोर्ट करता हूं… यह पोस्ट वायरल होते ही हड़कंप मच गया। गुरुवार को हिन्दूवादी संगठन आक्रोशित होकर पार्वती थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। पुलिस ने फरियादी कालू भट्ट की रिपोर्ट पर शोएब के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धारा में केस दर्ज कर आनन फानन में जांच शुरू की।
इंडिया में रह कर पाकिस्तान को सपोर्ट करता हूं,आष्टा में इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट करने वाला पकड़ाया
मौसेरी बहन से बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
सीहोर / गोपालपुर पुलिस ने मौसेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतोष मेहरा नेमावर थाना क्षेत्र के दुलावा गांव का रहने वाला है। पीड़िता बाईबोडी गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी मौसी का बेटा है। आरोपी पिछले दो साल से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
जेल भेजा गया
अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन और एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शावक का सड़क किनारे मिला शव
रेहटी / जिले में वन्यप्राणियों की जान जाने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों तेंदुआ मृत मिला था तो वही अब बुदनी वन परिक्षेत्र में में खटपुरा गांव के दहोदा घाट पर एक साल का बाघ का शावक मृत मिला है। शावक की मौत दुर्घटना से होने की अशंका जताई है। वन विभाग ने उसे जब्त कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार सड़क से निकल रहे लोगों ने शावक को जमीन पर मृत पड़ा देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शावक के शव को बरामद किया। अफसरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत कैसे हुई उसका पता चलेगा।लगातार जा रही है
केसीसी फर्जीवाड़े की जांच ठंडे बस्ते में, न्याय के लिए भटक रहा किसान
सिरोंज / क्षेत्र के ग्राम विश्रामपुर के किसान मोहन सिंह पुत्र बलभद्र सिंह ने करीब डेढ़ महीना पहले एसडीएम हर्षल चैधरी को एक शिकायती आवेदन देते हुए फर्जी केसीसी मामले में कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत के डेढ़ महीने बाद भी मामले में सारी कवायद केवल जांच टीम गठित होने तक सीमित है। नतीजा किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। डेढ़ महीने में किसान ने कलेक्टर से लेकर बैंक प्रबंधक व लीड बैंक अधिकारी सहित कई अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुका है। दरअसल, आइसीआइसीआइ बैंक से किसान मोहन सिंह पुत्र बलभद्र सिंह के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से फर्जी तरीके से सात लाख रुपए का लोन निकाल लिया गया है। लोन लिए जाने की जानकारी किसान को डेढ़ महीने पहले तब हुई जब बैंक का एक कर्मचारी किसान के गांव क्रेडिट कार्ड से लिए गए लोन की वसूली करने पहुंचा।
किसान ने वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी से भी बताया कि उन्होंने ने तो बैंक से कोई लेनदेन किया ही नहीं है। और न ही किसी अन्य बैंक से केसीसी बनवाया। इसके बाद किसान मोहन सिंह ने ने पूरे मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक के अलावा एसडीएम से भी की। किसान ने बताया कि उनके पास 26 बीघा जमीन है। जिससे उनका जीवन यापन होता है। अब बैंक 7 लाख रुपए का लोन निकालकर वसूली कर रहा है। उनका कहना है यदि बैंक और प्रशासन ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा तो उसकी जमीन बिक जाएगी। फिलहाल शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने को कहा है।
गांव के एक व्यक्ति पर है शकरू परेशान किसान मोहन सिंह का आरोप है कि अधिकारी भले ही छुपा रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे परतें खुलने लगी हैं। जांच में गांव के ही एक व्यक्ति का नाम आ रहा है। उसी व्यक्ति ने बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लोन की राशि निकाल ली है। इस मामले में अभी अधिकारी अधिकारी कुछ बता
5 साल पहले 2019 में बना था केसीसी
बैंक से करीब पांच वर्ष पहले 2019 में लोन की राशि निकाली गई है। किसान का कहना है कि शुरू में फर्जीवाड़ा करने वाला व्यक्ति समय-समय पर ब्याज भरता रहा है। इस कारण बैंक के कर्मचारी कभी विश्रामपुर नहीं पहुंचे। लेकिन, जब इस बार ब्याज नहीं भरा गया तो बैंक अधिकारी वसूली के लिए किसान तक पहुंच गए। इससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।
मामले में जांच चल रही है।
बैंक प्रबंधन को भी लिखा है। निजी बैंक होने के कारण एक बैंक समिति इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। पूरी उमीद है कि एक-दो दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। अब तक यह स्पष्ट हो गया है कि किसान ने कोई केसीसी नहीं लिया है। जिस व्यक्ति ने लिया है। उस पर एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।
हर्षल चैधरी, एसडीएम सिरोंज
फेरे के बाद दूल्हे को उठा ले गई भोपाल से आई महिला, बोली- मुझसे हो चुकी है शादी
राजगढ़ / सामूहिक विवाह समेलन में हुई एक शादी में बुधवार देर रात बवाल मच गया। रात दो बजे भोपाल से अपनी सहेलियों के साथ पहुंची एक महिला पुलिसकर्मी ने दूल्हा बने एक युवक को शादी से उठा लिया। उसने आरोप लगाया कि यह मुझसे पहले ही शादी कर चुका है और दूसरी शादी यहां कर रहा है।
यह देख सब हैरान रह गए। मौके पर विवाद की स्थिति बनीं। युवक के साथ झूमाझटकी भी की गई। आखिरकार, भोपाल की युवती दूल्हे को अपने साथ ले गई और यहां उसने जिस युवती के साथ सात फेरे लिए थे, उसे अपने गांव वापस लौटना पड़ा।
मामला उदनखेड़ी से लगे ग्वाड़ा गांव का है। यहां बुधवार रात सामूहिक विवाह समेलन चल रहा थाथा। जहां फेरे हो जाने के बाद मूल रूप से सीहोर के दोराहा निवासी भोपाल में पदस्थ एक महिला पुलिसकर्मी पहुंची। उसने विवाह मंडप में बैठे एक युवक पर आरोप लगाया कि यह दूल्हा मेरे साथ रिलेशनशिप में रहा है और हमने शादी भी कर ली। बोड़ा थाने के बीरम पीपल्या निवासी अजय राजपूत का इस समेलन में परसूखेड़ी निवासी युवती के साथ विवाह हो चुका था। रात दो बजे विदाई ही होना शेष थी। इसी बीच यह वाकया हो गया।
भोपाल में दोनों की पहचान हुई थी
जानकारी के अनुसार अजय रेलवे में टीसी है। महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि इससे पहले अजय उसके साथ ही काम करता था। भोपाल में दोनों में पहचान हुई थी। इधर, परसूखेड़ी की निवासी जिस युवती की शादी इस समेलन में हुई उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परसूखेड़ी के सरपंच गजराज सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़के की गलती है। वह रेलवे में काम करता है। सालभर पहले ही उसकी सगाई हुई थी। रात के समय भोपाल से एक लड़की दो -तीन लड़कियों के साथ आई थी, वह लड़के को साथ लेकर चली गई। हम इसके बाद अपनी लड़की को परसूखेड़ी लेकर आ गए।
दोस्तों ने स्टेटस डाला तो आरक्षक को पता चला
सूत्रों के अनुसार अजय के कुछ भोपाल के दोस्त यहां शादी में आए थे। उन्होंने शादी का फोटो वाट्सएप स्टेटस पर डाला तो वह महिला आरक्षक ने देख लिया। इस पर वह अपनी कुछ साथियों के साथ कार से ढूंढ़ते-ढूंढ़ते समेलन में पहुंची। ग्वाड़ा पहुंचने से पहले अन्य जगह के सामूहिक विवाह समेलन में युवक को ढूंढ़ती रही। वह पहले सुकली फिर चूमली गांव पहुंची थी लेकिन वहां युवक नहीं मिला। इसके बाद ग्वाड़ा पहुंची, जहां आयोजित सामूहिक विवाह में फेरे हो चुके थे। विदाई होना शेष थी। जोड़ों के नाम पुकारे जा रहे थे। इसी बीच महिला पुलिसकर्मी ने युवक का नाम सुन लिया और उसे उसी भीड़ में से लेकर आई। सूत्रों के अनुसार उसने युवक के साथ झूमाझटकी भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस पूरे घटनाघ्म के बाद परसूखेड़ी निवासी युवती वहां से विदाई के पूर्व ही अपने गांव चली गई।
हादसा में दुल्हा घायल,मजदूर को चालक समझकर पीटा
नरसिंहगढ़ / दूल्हे की कार और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, दूल्हे को मामूली चोट, विवाद में मजदूर को चालक समझकर पीटा, बारातियों ने किया चक्काजाम
विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे दूल्हे की कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हालांकि ऐन वक्त पर एयरबैग खुल जाने से दूल्हे को मामूली चोट आई। लेकिन इस दौरान हुए विवाद में एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बोड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार सुबह करीब 11रू30 बजे मंडावर से दो किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ रोड पर ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। कार में शाजापुर जिले के मोलटा गांव से आ रही बारात सवार थी। यह बारात नरसिंहगढ़ के पास ग्राम भवानीपुरा में दांगी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में जा रही थी। हादसे में कार सवार दूल्ह्य अभिषेक दांगी घायल हुआ। कार का एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। दूल्हे को मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद दूल्हे को दूसरे नरसिंहगढ़ के हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद दूल्हा सम्मेलन स्थल पर पहुंचा। इसी दौरान बारात में शामिल कुछ लोग आक्रोशित हो गए। कुछ ने ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की। कुछ ने बीच सड़क पर कार खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। कई बरातें भी जाम में ने फंसी रहीं। इसी दौरान कुछ लोगों पास के ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर दीपक भिलाला को ट्रैक्टर चालक समझ लिया। उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसके सिर में 12 टांक आए। उसे बोड़ा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर बोड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, बीट प्रभारी मांगीलाल लाल शिवहरे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
लग्जरी कार में भोपाल ले जा रहे थे अवैध शराब पुलिस ने की बरामद
सीहोर / अवैध शराब के खिलाफ बिलकिसगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंडिगो कार से अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और वाहन चेकिंग की शुरू की।
इस दौरान इंडिगो कार आई, जिसकी चेकिंग करने पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी ब्रांड की शराब जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की सीहोर तरफ से एक सफेद रंग की इंडिगो कार जिसमें अवैध शराब भरी हुई है, जो बिलकिसगंज होते हुए भोपाल जा रही है। प्राप्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए तथा थाना स्तर पर
थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा के मार्गदर्शन में हरिहर मिश्रा, प्रमोद गढ़पाल, गुलाब सिंह, आनंद मीणा की टीम बनाई गई।गठित टीम द्वारा सीहोर भोपाल रोड पेट्रोल पंप के पास बिलकिसगंज में स्टॉपर लगाकर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की इंडिगो कर को पकड़ा जिसमें दो व्यक्ति राहुल पिता श्याम कुमार उम्र 35 साल निवासी अंबेडकर नगर जनता क्वार्टर थाना कमला नगर जिला भोपाल व विवेक सिंह पिता सुदर्शन सिंह उम्र 27 साल निवासी कलखेड़ा आंगनबाड़ी के पास थाना रातीबड़ जिला भोपाल बैठे मिले, जिनसे पूछताछ कर उक्त कार की तलाशी ली जिसमें अंग्रेजी शराब की अलग-अलग ब्रांड की कुल 71.820 लीटर कुल कीमती 68 हजार 940 रुपए सहित कार जब्त की है।
स्काॅर्पियो वाहन हुटर लगा होने साढ़े सात हजार शुल्क
जावर। पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कॉर्पियो वाहन पर हुटर, काली फिल्म, मॉडिफाइड नंबर प्लेट सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। चालक लालसिंह बागवान से मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत 7500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश और एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी नीता देअरवाल ने बताया कि वाहन से हूटर हटवाया गया।
घर से नकदी व जेवर और सरकारी कार्यालय से तिजौरी चुरा ले गए चोर
सीहोर / शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात फिर ब्रहपुरी कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के सूने मकान में धावा बोल लाखों की चोरी कर ले गए तो वही मुरली रोड स्थित राज्य सहकारी विपणन संघ कार्यालय से तिजोरी ही उखाड़कर ले गए। दो जगह हुई वारदात ने पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात सीहोर के ब्रहपुरी कॉलोनी निवासी सतीश राय की बेटी का विवाह समीप के एक मैरिज गार्डन में था। राय परिवार सहित गार्डन में व्यस्त थे। उस समय घर ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर आए तो दरवाजों पर बाहर से ताले लगे थे। ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो नजारा देख दंग रह गए। घर के अंदर का सारा सामान फैला पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी होने के साथ सामान, नकदी गायब थे।
सीसीटीवी के खंगाले फुटेज, तीन लोग कैद
सतीश राय ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें कार से उतरकर घर में दाखिल होते हुए दो से तीन लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सुबह डॉग स्क्वाड व फिं गर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि नकदी, जेवरात आदि को मिलकर करीब 14 लाख रुपए की चोरी हुई है।
राज्य सहकारी विपणन संघ के कार्यालय को भी निषान बनाया
भोपाल नाका से मुरली रोड स्थित अंडरब्रिज के समीप मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ के कार्यालय को भी बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। बताया जाता है कि कार से आए अज्ञात चोरों ने भवन के प्रथम तल स्थित विपणन संघ के कार्यालय के दरवाजे का ताला चटकाया और अंदर दाखिल हो गए। लेकिन उन्हें वहां कागजात के अलावा कुछ नहीं हासिल हुआ।
चोर वहां रखी लगभग एक क्विंटल से अधिक वजनी तिजौरी, एलइडी टीवी ही उठा ले गए। कार्यालय के नीचे अमेजान कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रहा है कि कार में सवार चोर भोपाल नाके की तरफ से आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद मुरली अंडरब्रिज से मंडी की तरफ निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुआयना किया। मामले में विपणन संघ कार्यालय के लेखापाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में एक टीम के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
इस मुकाबले में रोहित शर्मा पारी के दूसरे ओवर में आउट होने से बाल-बाल बचे थे। इसके बाद उन्होंने जीवनदान का भरपूर लाभ उठाया और 36 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ चौके निकले। हिटमैन ने पहले विकेट के लिए रेयान रिकेल्टन के साथ 116 रन की साझेदारी निभाई।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र का तीसरा अर्धशतक जड़ा और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हिटमैन के लिए सत्र की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। शुरुआती पांच मैचों में वह 0, 8, 13, 17 और 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और धमाकेदार वापसी करते हुए पिछली पांच पारियों में तीन अर्धशतक बना डाले। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में आईपीएल 2025 का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह एक टीम के लिए टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रोहित ने हैम्पशायर के जेम्स विंस को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 6000 से ज्यादा रन बना लिए।
रोहित ने मचाया धमाल
जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा पारी के दूसरे ओवर में आउट होने से बाल-बाल बचे थे। इसके बाद उन्होंने जीवनदान का भरपूर लाभ उठाया और 36 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ चौके निकले। हिटमैन ने पहले विकेट के लिए रेयान रिकेल्टन के साथ 116 रन की साझेदारी निभाई। रिकेल्टन भी 61 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए।










