Home Blog Page 627

राजस्व मंत्री ने किया ग्राम नरसिंहखेड़ा में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

            राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने इछावर तहसील के ग्राम नरसिंहखेड़ा में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

      कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। सरकार सबका साथ, सबका विकास करने की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी का यह दायित्व है कि हम इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जल का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।

      उन्होंने कहा कि नागरिकों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय पर निराकरण हो रहा है। पहले चलाए गए राजस्व महाभियानों के तहत नागरिकों के सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए नागरिकों को परेशान न होना पड़े इसके लिए सक्षम कार्यतंत्र सरकार द्वारा विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि  सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए अनेकों हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है एवं उनके लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को 1250 रूपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि गरीबों के स्वयं के पक्के घर के सपने को साकार करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है और महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।

जिले मेंसांसद एवं विधायक निधि के तहत स्वीकृत कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

0

सीहोर /  जिले में सांसद एवं विधायक निधि योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विस्तार से समीक्षा से गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन के अतिरिक्त समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और  समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य विभागीय क्रियान्वयन एजेन्सियों के अधिकारी अपने तकनीकी स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

      जिला योजना एवं सांख्यिकी के माध्यम से संचालित योजनांतर्गत वर्षवार एवं कार्यवार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की स्थिति जिला योजना अधिकारी, द्वारा प्रस्तुत की गयी। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने पूर्व वर्षो के प्रगतिरत या अप्रारंभ कार्यो को पूर्ण कराने में विलंम होने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्माण एजेंसीओं को कार्य पूर्ण करने के लिए समय-सीमा तय करते हुये निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रगतिरत कार्यो को नियत समय सीमा में पूर्ण कराकर पूर्णता संबंधी दस्तावेज जिला योजना अधिकारी को उपलब्ध कराये। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निर्देश दिये कि ऐसे कार्य जो अप्रारंभ है उन्हें भी शीघ्र प्रारंभ कराकर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में क्रियान्वयन एजेन्सियों को यह भी निर्देशित किया गया कि ऐसे कार्य जो स्थानीय स्तर पर विवाद अथवा किसी कारणवश नहीं कराये जा सकते हो उन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि से चर्चा कर निरस्त कराने की कार्यवाही प्रस्तावित करें।  

सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ब्लू को 3-2 से हराया

0

सीहोर। जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के चर्च मैदान पर लगातार ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अलावा निशुल्क 85 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। करीब एक साल से खेल रहे अंडर-7 से लेकर अंडर-18 तक के खिलाड़ियों के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इसमें सीहोर क्लब, सीहोर गर्ल्स, सीहोर ब्लू और सीहोर चिल्ड्रन शामिल है। गुरुवार को सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ब्लू को 3-1 से हराया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की ओर से शिवम, शाश्वत और शिवा ने 1-1 गोल किया। वहीं सीहोर ब्लू की ओर से मिलन ने एक मात्र गोल किया था। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की शाम को सीहोर गर्ल्स और सीहोर क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा। 

श्रमिक विरोधी कानूनों के विरोध में लाल झंडे लहराकर मजदूरों और सीटू कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

0

सीहोर। बालबिहार मैदान में गुरूवार को असंगठित मजदूरों के मध्य संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू और अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित श्रमिक दिवस कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के हितों और केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में लाल झंडे लहराकर मजदूरों सीटू कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान आगामी 20 मई मंगलवार को मजदूरों के हित में देशव्यापी आम हड़ताल का आव्हान भी मजदूर नेताओं के द्वारा किया गया।

संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद दास बैरागी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक हितैशी कानूनों में पूँजी के गिद्ध मुनाफे के भेडिय़े अपनी ताकत के बल पर केंद्र और राज्य सरकारों से संशोधन करा रहे है। मजदूरों के लिए तो कभी शासन प्रशासन मजदूर हित में कैंप नहीं लगाता है। श्रमिकों के लिए तय काम का वक्त 8 घंटे पूंजीपतियों को कम पड़ रहा है। श्रम को 12 से 18 घंटे किए जाने पर नीति बनाई जा रही है। सरकार भी श्रमिकों की मजदूरी तो तय करती है लेकिन लागू करने से डरती है। स्वतंत्र भारत में यह श्रमिकों के साथ बड़ा अन्याय है।

संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू जिला महामंत्री दिनेश कुमार मालवीय ने कहा कि अब मजदूरों से काम अठारह घंटे कराने की बातें की जा रही हैं और उसके लिए सिर्फ माहौल ही नहीं बनाया जा रहा क़ानून भी बदले जा रहे हैं । रोजगार की नियमितता जो हमारा अधिकार हुआ करती थी अब ठेका मजदूरी में बदल दी गई है। महिला कामगारों को, मेहनतकश के नाते, नागरिक के नाते और महिला के नाते तिहरे शोषण की चक्की में पिसने की दशा में ला दिया गया है। लोकतान्त्रिक अधिकार तो दूर की बात रही ट्रेड यूनियन बनाने और उनके जरिये सामूहिक सौदेबाजी कर मुनाफे में अपना हिस्सा बढ़वाने के मूलभूत अधिकार भी लगभग स्थगित कर दिए गये हैं। दमन की तीव्रता सारे मानवाधिकारों का अतिक्रमण कर रही है और मेहनतकश ही नही हर तरह की असहमति और अभिव्यक्ति से निबटने के लिए हिंसक तौर तरीके आजमाए जा रहे है।

श्रमिक दिवस प्रदर्शन में पप्पू यादव, राजू विश्वकर्मा, गोलू, रवि, विकास राठौर, कमलेश मालवीय, उमाकांत, भारत सिंह, राकेश, राजा, कमल, कल्लू, संजय, हेमराज, रूप सिंह, संजय तोमर, राजेश, जितेंद्र, चंदर सिंह आदि शामिल रहे।

राय परिवार ने दिया गायत्री 108 कुंडीय महायज्ञ 

0

सीहोर। गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा आयोजित 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में बुधवार को वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय और समाज सेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय की विशेष उपस्थिति में श्रद्धा भाव उल्लास के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा आयोजित इस महा आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित राय परिवार के द्वारा ₹5 लाख रुपए का प्रेरणादाय अंशदान किया गया।

श्रद्धा और उल्लास के महा आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी  अखिलेश राय एवं समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने भाग लेकर गायत्री परिवार, समाज एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना करते हुए विधिवत गायत्री महायज्ञ में आहुति प्रदान कर अपने जनहित कर्तव्य को पूर्ण किया।

शहर के प्रतिष्ठित राय परिवार ने महायज्ञ में अंशदान स्वरूप  5 लाख रुपये की राशि समर्पित करने की घोषणा कर एक अनुकरणीय पहल कर धार्मिक कार्यों में दान के लिए आम जनों को प्रेरित किया। शहर में प्रतिष्ठित राय परिवार समाज सेवा एवं आध्यात्मिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। पूर्णाहुति में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के साथ आहुतियाँ अर्पित कीं, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा शक्ति का संचार हुआ।

गर्लस काॅलेज में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ

0

विदिशा / राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज गुरूवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आकाश बावनगड़े समाजशास्त्र विभाग शासकीय महाविद्यालय गुलाबगंज ने श्रमिक दिवस की महत्ता के साथ श्रमिकों के अधिकार और स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्हांेने श्रम के उचित मूल्य तथा श्रमिकों के सम्मानजनक जीवन की आवश्यकता पर बल दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि दुनिया को सजाने-संवारने में श्रमिकों का योगदान महत्त्वपूर्ण है, किंतु दुनिया तब ही सुंदर हो सकती है, जब उन श्रमिकों का जीवन भी समृद्ध और सुंदर हो। इस कार्यक्रम में डॉ. संध्या जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन कुमारी शकुन अहिरवार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

कलेक्टर ने उपार्जन कार्यों का जायजा लिया

0

विदिशा  /कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में जारी उपार्जन कार्यो की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर चेम्बर में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपार्जन कार्यों को क्रियान्वित कराने वाले विभागो के अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिए हैं उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना होने पाए। किसानों से क्रय की जा रही उपज का भण्डारण बिना किसी परेशानी के हो को ध्यानगत रखते हुए संबंधित अधिकारी प्रति दिवस उपार्जन केन्द्रों का सतत भ्रमण करते हुए निरीक्षण करें और अपने अधीनस्थ अमले से आवश्यक सुविधाओं की पूर्ती कराएं। जहां कहीं भी व्यवस्थाओं में कमी नजर आए उसे तुरंत ठीक की जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर वैकल्पिक तौर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के तहत तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। उपरोक्त बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केएस खपडिया, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक, सहकारिता विभाग, नापतौल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान संचालित

0

रायसेन

 प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन तथा शासन के अन्य विभागों एवं सहकारी व गैर सहकारी संगठनों के सहयोग व समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा दिनांक 30.04.2025 को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकने हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत प्रशासन के अन्य विभागों एवं सहकारी व गैर सहकारी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर बाल विवाह के संबंध में जिले के हाई रिस्क क्षेत्रों को चिन्हित किया गया।          

 अभियान का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर रायसेन में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष महोदय अनिल कुमार सोहाने एवं अन्य न्यायाधीशों द्वारा बाल विवाह रोकने संबंधी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीष महोदय सहित अरविंद रघुवंशी विशेष न्यायाधीष (एट्रोसिटी एक्ट), अरविंद कुमार जैन प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, धर्मपाल सिंह सिवाच पंचम जिला न्यायाधीष, सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला न्यायाधीष, सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीष, महेश कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीष, अजय कुमार यदु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट आदि अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। यह रथ जिले के चिन्हित सभी संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरेगा। जिले में ऐसे स्थान जहां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं जैसे-ग्राम संडोरा, ग्राम पंचायत वीदपुरा, सिविल गार्डन गौहरगंज रोड औबेदुल्लागंज, ग्राम सोकलपुर उदयपुरा एवं अनिल बजाज गार्डन नगर पालिका सिलवानी को संवेदनषील क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है।            माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया के त्यौहार पर बाल विवाह अनुष्ठान रोकने के उद्देश्य से उक्त अवसर पर आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत नालसा (बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना) 2024 के प्रावधानों के तहत हाई रिस्क व संवेदनषील क्षेत्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु विधिक सहायता टीमें गठित की गई हैं। जिला मुख्यालय रायसेन अंतर्गत ग्राम संडोरा ग्राम पंचायत वीदपुरा के दौरा करने हेतु टीम में सुबोध सक्सेना पैनल अधिवक्ता, प्रदीप राठौर पैनल अधिवक्ता, शुभम मालवीय असिस्टेंट एलएडीसीएस, नरेन्द्र बघेल पैरालीगल वालेंटियर एवं मीना रैकवार पैरालीगल वालेंटियर को नामांकित किया गया।      उक्त विधिक सहायता टीम द्वारा अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम संडोरा ग्राम पंचायत वीदपुरा का दौरा किया गया। इस दौरान जिला प्रषासन के कांउटर से वैवाहिक जोंड़ो की आयु के संबंध में जानकारी ली गयी। साथ ही उनकी आयु के संबधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गयी। साथ ही विधिक  सहायता टीम द्वारा व्यक्तिगत रूप से वैवाहिक जोडों से भी उनके आयु से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गयी। उक्त अभियान अंतर्गत ऐसा कोई भी वैवाहिक जौड़ा नहीं पाया गया जो बाल विवाह की श्रेणी में आता हो।

जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 397 विवाह 77 निकाह अक्षय तृतीया पर संपन्न हुए

0

रायसेन

जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 397 विवाह 77 निकाह अक्षय तृतीया पर आयोजित हुए रायसेन, 30 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत रायसेन जिले में आज 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले में अक्षय तृतीया पर संपन्न होने वाले सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों पर सतत निगरानी व मानिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना अंतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रमों में जिले में 474 जोड़ें शादी के बंधन में बंधें। अक्षय तृतीय 30 अप्रैल को जिले के 4 स्थलों पर शासकीय तौर पर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमो का आयोजन एक साथ किया गया नगर पालिका सिलवानी में अनिल बजाज ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 100 विवाह एवं 70 निकाह संपन्न हुए। इसी प्रकार अक्षय तृतीया पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम हेतु जनपद व निकायवार जानकारी इसप्रकार है जनपद पंचायत बड़ी में 59 विवाह ग्राम भारकच्छकलां तथा ग्राम मांगरोल-2 में आयोजित हुए। सांची जनपद में 91 विवाह ग्राम बींदपुरा में सम्पन्न हुए है सांची जनपद के ग्राम बींदपुरा में सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी भी सम्मिलित हुए और वर- वधु को आशीर्वाद दिया। जनपद पंचायत उदयपुरा के ग्राम सोकलपुर में 66 विवाह आयोजित हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज सिविन गार्डन में 81 विवाह एवं 07 निकाह सम्पन्न हुए।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

0

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 116919 हितग्राहियों को 32 करोड़ 38 लाख 38000 रु.सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए गए मुख्यमंत्री डॉ यादव जिले के 389 श्रमिक परिवारों के खाते में अंतरित किए 8 करोड़ 84 लाख रू अनुग्रह सहायता राशि

रायसेन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण रायसेन कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में देखा गया! इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, अपर कलेक्टर श्वेता पवार सहित अधिकारी एवं किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसान एवं अनुग्रह सहायता योजना प्राप्त करने वाले श्रमिक उपस्थित रहे! कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के रूप में जिले के 1,16,919 हितग्राही को 32 करोड़ 38 लाख 38000 की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई! इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत रायसेन जिले के 389 श्रमिक परिवारों के बैंक खाते में 8 करोड़ 84 लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। कार्यक्रम के पश्चात अतिथि द्वारा किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए!