Home Blog Page 628

बारातियों ने ट्रैक्टर चालक समझ पास में खड़े एक मजदूर को पीटा

0

नरसिंहगढ
नरसिंहगढ़ रोड पर मंडावर के पास बुधवार को दूल्हे की कार और एक ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें दूल्हा घायल हो गया। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आक्रोशित बारातियों ने पास में खड़े एक मजदूर को ट्रैक्टर चालक समझकर जमकर पीट दिया। जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के मौलटा गांव से बारात दांगी समाज के सामूहिक विवाह समेलन के लिए ग्राम भवानीपुरा जा रही थी। तभी मंडावर के पास दूल्हे की कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी को ज्यादा चोंट नहीं आई है। कार में सवार दूल्हा अभिषेक दांगी को मामूली चोट आई है। जिसे तत्काल नरसिंहगढ़ के वेदांता अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वह सकुशल समेलन में पहुंचा।
ट्रैक्टर चालक समझ मजदूर को पीटा
हादसे के बाद बाराती आक्रोशित हो उठे और ट्रैक्टर को आग लगाने की धमकी दी। कुछ ने चक्काजाम कर दिया, जिससे लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से यातायात ठप रहा। इसी दौरान कुछ बारातियों ने पास के ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर दीपक भिलाला को ट्रैक्टर चालक समझकर पीट दिया। हमले में मजदूर के सिर में गंभीर चोट आई। मजदूर के सिर में करीब 12 टांके लगे। जिसे इलाज के लिए बोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर बोड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और बिट प्रभारी मांगीलाल शिवहरे मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित कर चक्का जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में फटकार मिली, वापस गांव पहुंची महिला, जुड़वां बच्चे जन्मे

0

राजगढ़
उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आदिवासी कॉलोनी निवासी एक आदिवासी महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला को पहले से दो बेटियां हैं। मंगलवार सुबह महिला को तेज दर्द उठा तो परिजन एंबुलेंस से ईसागढ अस्पताल ले गए। जहां प्रसूता को भर्ती करने से पहले पेट में सूजन व जुड़वां बच्चे होने की कहकर जिला अस्पताल अशोकनगर के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में पुरानी जांचें व सोनोग्राफी मांगी, जो उनके पास नहीं थी। नर्स ने भर्ती करने से पहले गर्भवती महिला भगवती के साथ में गई उसकी सास विमला आदिवासी से हस्ताक्षर मांगे और चिल्लाकर कहा कि तुहारी बहू को कुछ हो जाए तो हमारी कोई जिमेदारी नहीं है। जिससे वह डर गई, उसके साथ में पुरुष नहीं था और बहू को तेज दर्द हो रहा था। वह बहू को बस में बैठाकर वापस कदवाया उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। जहां एएनएम सीमा माहौर व स्वीपर फूलाबाई बाल्मीक ने प्रसव कराया। पहला बच्चा लड़का हुआ, जिसका वजन 2 किलो 380 ग्राम का था।

सेमलापुरा गांव के सम्मेलन में 50 में से 25, नाटाराम गांव में 17 में से आठ पाठ जोड़े

0

देर रात पाणिग्रहण संस्कार, समाज के 4 सम्मेलनों में इस साल 325 जोड़ों के विवाह हुए


राजगढ़
2 मई वानी कल छापीहेड़ा के नाटाराम थाना क्षेत्र में दांगी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होना है। न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के अनुसार इस सम्मेलन में बाल विवाह करार जाने की सूचना मिली है। इसे लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला बाल विकास विभाग, पुलिस व आयोजकों को पत्र लिखा था। पत्र मिलने के बाद अहिसा वेलफेयर सोसायटी, पुलिस के साथ संयुक्त टीम लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी सुनीता यादव नाटाराम गांव पहुंची, यहां प्रारंभिक पड़ताल में 17 में से जोड़े नाबालिग होने की जानकारी आयोजकों को न करने की समझाइश दी गई। इसके पहले संयुक्त टीम सेमलधुरा गांव में पहुंची थी। यहां तंवर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 50 जोड़ों का विवाह 4 मई को होना तय है। यहां प्रारंभिक जांच में 50 में से 25 जोड़े नाबालिग होने की जानकारी सामने आईं। दोनों ही सम्मेलनों के आयोजकों ने समझाइश के बाद कहा कि वे कम उम्र वाले जोड़ों की शादी सम्मेलन के जरिए नहीं कराएंगे। परिजनों को भी समझाइश देंगे कि वे बाल उम्र में बच्चों की शादी न करें। विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि कोई सरकारी कर्मचारी अपने क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की जानकारी होने के बावजूद जानबूझकर कार्रवाई नहीं करता है, तो उस पर भी सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी
कुशलपुरा गांव में 13 बच्चों के विवाह की सूचना
कुशलपुरा गांव में टीम को 13 बच्चों के बाल विवाह की सूचना मिली थी, यहां भी संयुक्त टीम पहुंची। टीम ने परिजनों को समझाइश दी। बताया कि बाल विवाह गैर-कानूनी है। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस विभाग से आसाराम भलावी और विनोद अहिरवार भी मौजूदा टाक
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की सूचना की तस्दीक करने गांवों में पहुंची डीपीओ की टीम
बाल विवाह में शामिल होने वाले भी होंगे दोषी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 21 साल से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम उम्र की लड़की का विवाह करना या कराना अपराध है। ऐसा करने पर माता-पिता, अभिभावक, आयोजन करने वाले व्यक्ति, संस्था, निकाय, विवाह में शामिल या उपस्थित लोग दोषी माने जाएंगे। इन पर दो साल तक की कठोर जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

दहेज में बाइक नहीं दी तो पत्नी को मायके में छोड़ गया पति, बोला- अब घर मत आना

0

राजगढ़
शादी के तीन-चार साल बीत गए, तेरे पिताजी ने दहेज में बाइक नहीं दी, अब आए तो बाइक लेकर ही आना, वरना घर मत आना। ये धमकी एक पति ने अपनी पत्नी को दी है। लीमाचैहान पुलिस थाने के एक गांव की रहने वाली 24 साल की विवाहिता ने बुधवार को महिला पुलिस थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता ने बताया-मेरा पति विकास और ससुर सिद्धलाल एवं सास तेजूबाई आए दिनों उससे मारपीट कर परेशान कर रहे हैं। ससुराली कहते हैं कि शादी को 3-4 साल हो गए हैं लेकिन तेरे पिताजी ने मोटरसाइकिल लाकर नहीं दी है। पति विकास उसे व 1 साल के बच्चे को मायके में छोड़कर चला गया है। बोला कि अब बाइक लेकर ही आना, वरना घर मत आना। पुलिस ने इस मामले में परामर्श के लिए ससुरालियों को नोटिस जारी किए हैं।

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौतगुना

0

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

गुना
दुर्घटना के बाद कार चालक ही घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा, डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करते ही हुआ फरार सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को याना थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनाई गांव के पास हाइवे पर कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें टक्कर मारने वाला कार चालक ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने दोनों का ही इलाज शुरू कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने जैसे महिला को मृत घोषित किया वैसे ही कार चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बजरंगगढ़ की नवीन कॉलोनी निवासी हरिबाई (35) अपने पति मनमोहन केवट के साथ बाइक से अपनी नंद को मंडप पहनाने ग्राम पिपरौदामोई जा रही थी। जैसे ही यह लोग याना थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे स्थित ग्राम दुनाई पर पहुंचे तो पीछे से आ रही कार के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हरिबाई को सिर में गंभीर चोट लगी। खास बात यह रही कि टक्कर मारने वाला कार चालक दुर्घटना के बाद भागा नहीं बल्कि दोनों घायलों को अपनी कार में रखकर जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उपचार भी शुरू कर दिया। लेकिन हरिबाई को गंभीर चोट के चलते बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुुंचे, जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। हरिबाई के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।दुनाई पर 5 दिन दूसरा एक्सीडेंटबता दें कि फोरलेन हाइवे पर ग्राम दुनाई एक्सीडेंट जोन में तब्दील हो गया है।

पेढ़ी चैक से निकली भव्य शोभायात्रा, बाल विहार में हुई धर्मसभा

0

धूमधाम से मनी परशुराम जयंतीरू शोभायात्रा, रक्तदान और धर्मसभा में उमड़ा ब्राह्मण समाज का जनसैलाब


विदिषा
अक्षय तृतीया के मौके पर बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण महापंचायत द्वारा परशुराम जयंती पर पेढ़ी चैक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह बाल विहार में धर्मसभा में तब्दील हो गई। धर्मसभा में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इससे पहले पेढ़ी चैक से निकाली गई शोभायात्रा में कलाकारों के कई दल शामिल थे। वे भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस शोभायात्रा में एक रथ में विराजमान 8 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। एक अन्य रथ पर शहर के प्रमुख संतों को विराजमान किया गया था। इसके अलावा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया। इससे पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने सुबह ब्रह्म भवन पहुंचकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। दोपहर में रक्तदान किया। शाम को चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, पूर्व कहिग्रेस जिलाध्यक्ष कमल सिलाकारी, सीसीबी के पूर्व चेयरमैन पं. श्यामसुंदर शर्मा, संतोष शर्मा, पं. रविकांत शर्मा बाला, समाजसेवी डॉ. गौरव शर्मा, अवधेश दुबे बड़े भैया, संजय दांतरे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।
ब्रह्म भवन पहुंचकर की भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना


परशुराम जयंती के मौके पर शहर में निकला भव्य चल समारोह।जरूरतमंदों को दिया जाएगा रक्तः शर्माः परशुराम जयंती के अवसर पर युवा ब्राह्मण विकास परिषद ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर रखा। शिविर में लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया। कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और युवा ब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह केवल दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। एकत्रित किया गया रक्त गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और एकता का संदेश जाता है।
मंत्रोच्चार करते चल रहे थे ब्राह्मण
शोभायात्रा के दौरान ब्राह्मण मंत्रोच्चार कर रहे थे। सबसे आगे रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा थी। उसके पीछे रथ पर भगवान के भेष में भगवान के प्रतिरूप विराजमान होकर चल रहे थे। पीछे गौ सेवा की झांकी चल रही थी। इसके पीछे समाजजन चल रहे थे। इसके पीछे रथ पर कथा वाचक चल रहे थे। सबसे पीछे भगवान परशुराम की जानकारी से संबंधित झांकी चल रही थी।

नाबालिग बहनों ने सौतेले पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

0

विदिशा
ग्यारसपुर थाने के चक सुमेर गांव में बाल विवाह रोकने पहुंची कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम के सामने काउंसिलिंग के दौरान बड़ा मामला आया। गांव की दो नाबालिग बहनों (14 व 16) ने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। टीम ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ ग्यारसपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
फाउंडेशन की जिला प्रभारी दीपा शर्मा के नेतृत्व में यह टीम गांव पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों बच्चियों को तत्काल विदिशा के वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई तय होगी। ग्यारसपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर ती है।

रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह और निकाह सम्मेलन आयोजित

0

रामलीला मैदान में 150 विवाह, 12 जोड़ों के हुए निकाह ,13 गेर हाजिर रहे


सिरोंज

अक्षय तृतीया पर बुधवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह और निकाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर 150 विवाह और 12 जोड़ों के निकाह कराए गए। 3 जोड़े गैर हाजिर रहे। 165 रजिस्ट्रेशन हुए थे। 43.2 डिग्री तापमान में गर्मी के कारण दूल्हा-दुल्हन और बाराती बने परिजन बेहाल दिखाई दे रहे थे। भीषण गर्मी में फेरे करने पड़ रहे थे। वहां पतला सा टेंट लगा हुआ था, उसके नीचे तेज धूप आ रही थी। पसीने से तरबतर हो रहे दूल्हा-दुल्हन का पसीना पोंछने के लिए उनके परिजन कपड़े और कागज के पंखे बनाकर हवा कर रहे थे, जबकि मंच पर बैठे अतिथियों के लिए 3 कूलर लगे हुए थे। शादी में आए दुधमुंहे बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे थे। भोजन के पैकेट में नमकीन तक नहीं था। जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी ने मीनू के अनुसार बारातियों को भोजन के पैकेट नहीं देने पर नाराजगी जताई। सिर्फ 7 घोड़े से 150 दूल्हों की बारात निकाली गई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद 49 हजार का चेक लेने के लिए दूल्हा-दुल्हन लाइन में लगे हुए थे। बाद में विधायक मुकेश टंडन और नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर उपहार वितरित किए।
कोई गर्मी में गश खाकर गिरा, कोई भोजन के लिए लाईन में
दूल्हे के भाई को आया चक्कर तेज गर्मी के चलते बलरामपुर से आए दूल्हा राजीव वंशकार के भाई अभिषेक को चक्कर आ गए। परिजन उसे स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर ले गए, ग्लूकोज पिलाया। कुछ देर बाद आराम मिला।
कपड़े बदलने की व्यवस्था नहीं
दुल्हनों को कपड़े बदलने कोई व्यवस्था नहीं थी। अधिकांश दुल्हनों ने पंडाल के अंदर ही कपड़े बदले।निकाय आवेदन मौजूद विदिशा 165 162 ग्यारसपुर 161 161 बासौदा 226 226 नटरेन 217215 कुरवाई 136 136 सिरोंज 355 354 लटेरी पंजीयन 233 233कुल विवाह 1519
मंच पर अधिकारियों के लिए लगे थे कूलर
खाली रही वेदी, पंडितों का करते रहे इंतजाररू विदिशा में 150 जोड़ों का विवाह करवाने 20 पंडितों को बुलवाया गया था, लेकिन सरकारी शादी करवाने के लिए 5 से 7 पंडित ही आए थे। वे ही जगह बदलकर फेरे करवा रहे थे। ऐसे में कई वर-वधू को शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।भोजन के पैकेट देने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने की चेतावनीः सुबह 9 बजे से ही रामलीला मैदान पर दूल्हा-दुल्हनों के साथ परिजन पहुंचना शुरू हो गए थे। 11 बजकर 17 मिनट पर जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने खाने के पैकेट को खोलकर देखा जिसमें नमकीन नहीं होने पर सीईओ गगन बाजपेयी से नाराजगी जताई। इस पर सीईओ बाजपेयी ने भोजन का ठेका लेने वाले ठेकेदार को फटकारा और व्यवस्था नहीं सुधरने पर भुगतान नहीं करने की बात कही।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने संबल योजना अनुगृह सहायता

0

विदिशा
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त राशि आज धार जिले के उमरबन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से अंतरित की। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने, सुनने के प्रबंध जिला मुख्यालय के साथ-साथ समस्त तहसीलो, जनपदो एवं ग्राम पंचायतो में सुनिश्चित किए गए थे।
विदिशा एनआईसी व्हीसी कक्ष में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विधायक मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद पंचायत के अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र प्रदाय किए है।
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने विदिशा जिले के हितग्राहियों के बैंक खातो में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि जारी की है। तदानुसार मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत अनुगृह सहायता राशि विदिशा जिले के छह सौ हितग्राहियों को 13.55 करोड़ डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई है।

पुलिस ने गश्त के दौरान आदतन बदमाश को चाकू के साथ पकड़ा

0

गंजबासौदा
थाना देहात बासौदा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त चेकिंग के दौरान आदतन अपराधी बदमाश को चाकू सहित किया गिरतार किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, एडीशनल डॉ. प्रशांत चैबे एवं एसडीओपी मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में देहात पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सरकारी अस्पताल के पीछे पुराना मेला ग्राउंड में बाइक के साथ घेराबंदी कर पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर लोवर की दाहिनी जेब में एक खटकेदार चाकू मिला। जिसको जब्त किया गया और मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी पूर्व से थाना के सूचीबद्ध गुंडा लिस्ट में शामिल है। आरोपी के विरुद्ध मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास आदि के दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज और न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी अंशु उर्फ आशीष शर्मा पिता नर्वदा प्रसाद शर्मा निवासी पठार मोहल्ला राजेन्द्र नगर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।