Home Blog Page 629

किसान को लूटने वाले आॅटो चालक गिरफतार

0

गंजबासौदा
गंजबासौदा गेहूं बेचकर लौट रहे किसान से ऑटोचालक ने 12,770 रुपए लूट लिए। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। लूटी गई पूरी रकम और ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। एसडीओपी मनोज मिश्रा ने बताया कि 29 अप्रैल को खामखेड़ा, थाना त्योंदा निवासी राहुल दांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
राहुल ने नई गल्ला मंडी में गेहूं बेचा था। उसे 12,770 रुपए नकद मिले थे। रकम को काले रंग के पर्स में रखकर वह रेलवे स्टेशन पहुँचे। वहां से नीले रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो में पचमा चैराहे के लिए रवाना हुए।रास्ते में पचमा कलारी के पास ऑटोचालक ने ऑटो को सुनसान डीपी वाली गली में मोड़ दिया। फिर राहुल के हाथ पकड़कर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में पूरी रकम रखी थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना देहात पुलिस ने अपराध क्रमांक 118ध्25 धारा 309 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे में राजेंद्र नगर निवासी आरोपी 21 वर्षीय नंदकिशोर बंशकार को गिरफ्तार कर लिया।

हजारों गौवंश की विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बुझा रहे प्यास

0

भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान न हों, इसके लिए शहर में 250 से अधिक टंकियां रखकर

सीहोर
सैकड़ों गोवंश इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान न हों, इसके लिए शहर में 250 से अधिक टंकियां कियां रखकर इन्हें इन्हें हर रोज पानी से भरा जा रहा है। इन टंकियों से गोवंश अपनी प्यास बुझा रहे हैं। यह काम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इसी तरह टीम संडे का सुकून भी वन्य जीवों के लिए पानी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए बिजोरी के जंगल में एक कृत्रिम जलाशय तैयार कर इसे पानी से भरा गया है।
शहर में बड़ी संख्या में गोवंश हैं। इनके लिए इस भीषण गर्मी में पानी नहीं मिल पाता है।
इस समस्या के समाधान के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता आगे आए और अब उन्होंने शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की टंकियां रखी हैं। हर रोज टैंकर के माध्यम से इन टंकियों में पानी डाला जाता है जिससे इन गोवंश की प्यास बुझ सके।
अपने स्तर पर करते हैं यह सेवाः कुशवाहाः विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अपने स्तर पर प्रतिवर्ष गो सेवा अभियान चलाता है।
शहर में इन विचरण करने वाले गोवंश को पानी उपलब्ध करा रहे हैं। शहर में अनेक स्थान पर गलियों में छोटे जलपात्र भी रखे हुए हैं। शहर में इस गोसेवा कार्य व्यवस्था के लिए 25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। बुधवार को जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला गोसेवा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, जिला प्रमुख गोरक्षा संवर्धन प्रमुख कैलाश चैहान, नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा, नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद हेमंत विश्वकर्मा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अर्जुन सेन, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक कौशल, मंदिर अर्चक प्रमुख सुशील उपाध्याय, नगर सह सुरक्षा प्रमुख भगवान दास कुशवाहा, कुशवाहा, सावन कौशल, कुशवाहा आदि मौजूद थे। राकेश लक्की लुनिया चैराहा, शुगर मिल चैराह क्षेत्र में भरी टंकियां कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लुनिया चैराह्य और शुगर मिल चैराहा क्षेत्र की टंकियों को भरा। जल पात्र भरने के कार्य टैंकर से किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से टंकियों में शुद्ध साफ पानी डाला जाएगा। यह नहीं है कि हर रोज टैंकर से इन टंकियों को पानी से भर दिया जाएगा बल्कि कार्यकर्ता हर रोज इन टंकियों को साफ भी करेंगे। अभी जहां पर भी पानी डाला जाता है वहां पर पहले टंकी को साफ किया जाता है उसके बाद उसमें पानी डाला जा रहा है ताकि साफ पानी मिल सके।

दो मंजिला मकान के निचले हिस्से में लगी आग, 2 कार, 2 बाइक जली

0

सीहोर
कसाई मंडी में बुधवार दोपहर एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि नीचे खड़े वाहन जलकर खाक हो गए। इनमें एक जिप्सी, एक कार और दो बाइक शामिल थीं। आग लगने के समय मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार मौजूद था। काला धुआं ऊपर पहुंचा तो परिजनों को आग का पता चला। सभी समय रहते बाहर निकल आए। किसी को चोट नहीं आई। यह मकान वार्ड-26 के पूर्व पार्षद हाजी सलीम का है। आग दोपहर करीब डेढ़ बजे मकान के निचले हिस्से में लगी। उस समय वहां कोई नहीं था। आग ने तेजी से पूरे हिस्से को चपेट में ले लिया। जब तक परिवार नीचे उतय, तब तक आग पहली मंजिल तक पहुंच चुकी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हाजी सलीम के अनुसार, इस हादसे में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद हसीन कुरैशी, विवेक राठौर और मुस्तफा अंजुम भी मौके पर पहुंचे।तंग गलियों में खड़े वाहनों से दमकल को पहुंचने में हुई परेशानीदमकल को मौके पर पहुंचने में परेशानी हुई। तंग गलियों में खड़े दुपहिया वाहनों के कारण दमकल को अंदर आने में समय लगा। तब तक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। दमकलकर्मी भगवानसिंह, साबिर खान, आरिफ शेख और तरुण परमार ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। एक ट्रैक्टर-टैंकर की भी मदद ली गई।

गायत्री परिवार ने दीप यज्ञ में हजारों दीपक जलाकर विश्व शांति और कल्याण की कामना की

0

सीहोर
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चार दिवसीय विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीती रात्रि को यहां पर गायत्री परिवार और श्रद्धालुओं के द्वारा हजारों की संख्या में विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर शांतिकुंज-हरिद्वार से पधारी मुख्य अतिथि शैफाली पण्ड्या दीदी ने कहा कि हमारे मन के अंधकार को दूर कर हमें सत्य और प्रकाश की ओर अग्रसर होना है। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित भव्य यज्ञ शाला में आयोजन किया गया। इस मौके पर ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, संस्कार पंरपरा, नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपजोन समन्वयक आरपी हाजरी और जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रमिला परमार और मीडिया प्रभारी पुष्पा शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार ने दीप यज्ञ में हजारों दीपक जलाकर विश्व शांति और कल्याण की कामना की है। यह आयोजन आमतौर पर वैदिक परिवार और गायत्री परिवार द्वारा किया जाता है, जहां सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए जाते हैं. इस यज्ञ में लोग बुराइयों को त्याग कर श्रेष्ठ बनने का संकल्प लेते हैं और विश्व में शांति की कामना करते हैं ।शेफाली पण्ड्याजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदा से ही नारी शक्ति की पूजा होती आयी है। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी नारियों का समुचित सम्मान देते रहे हैं। जहाँ-जहाँ नारी का सम्मान व उसकी पूजा होती है, वहाँ ईश्वर की कृपा बरसती रहती है। गायत्री परिवार को प्रेम और आत्मीयता के आधार पर बना देव परिवार बताया। उन्होंने कहा कि आज समाज में सृजनात्मक आन्दोलनों में सक्रिय अनेक स्वयंसेवी संगठन हैं, लेकिन पारिवारिकता का सर्वत्र नितांत अभाव है। मनुष्य की भाव संवेदनाएँ सुप्त होती जा रही हैं।

चलते टेम्पो में आग लगन से जलकर खाक

0

जावर/ बुधवार शाम 4 बजे इंदौर-भोपाल मार्ग पर सरहदी के पास चलते टेम्पो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल पहुंचने से पहले ही वह पूरी तरह जल गया। टेम्पो में इंदौर निवासी महेंद्र पिता घनश्याम कोरी फ्रिज लेकर भोपाल जा रहे थे। दमकल कर्मचारी दिलीप शर्मा और ड्राइवर बद्री परिहार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक टेंपो जल चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। इसी दिन मेहतवाड़ा गांव में दो जगह टपरी में आग लग गई। इसमें लकड़ी, कंडा और भूसा जल गया। अंबिका नगर में भी आग लगने से नुकसान हुआ। सभी जगहों पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

ट्राॅली पलटने से दुल्हन परिवार के 14 घायल, 5 गंभीर

0

मैरुंदा/
छिदगांव काछी में कुशवाह समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहा था परिवार साइड देने मिट्टी के ढेर पर चढ़ी ट्रॉली पलटी, दुल्हन की मां, मौसी, बुआ, बहन सहित 14 घायल, 5 भोपाल रेफर अक्षय तृतीया पर बुधवार को कुशवाह समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे एक परिवार की ट्राली रिठवाड़ गांव में पलट गई। हादसे में दुल्हन की मां, मौसी, बुआ, बहन सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से 5 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया। बाकी 9 को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
हाथीघाट गांव से कुशवाह समाज का परिवार छिदगांव काछी में हो रहे विवाह सम्मेलन में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्राली से निकला था। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। रिठवाड़ गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान ट्राली मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। ट्राली में कुल 25 लोग सवार थे। सभी एक ही में परिवार के थे और दुल्हन पक्ष से थे।
13 महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां घायल, 6 को फ्रैक्चरः भैरूंदा सिविल अस्पताल के सीबीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि हादसे में 13 महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां घायल हुई। 6 को फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी का इलाज सिक्लि अस्पताल में चल रहा है। भोपाल रेफर किए गए घायलों में शारदा बाई पति प्रताप सिंह 40 वर्ष निवासी जोगला, झुक्की बाई पति रामभरोस 40 वर्ष, मंजू कुशवाह पति विजय सिंह कुशवाह, काजल पिता विजय सिंह कुशवाह 17 वर्ष निवासी
घायल ने बताया-सामने वाला ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था
हादसे की खबर मिलते ही दोनों दुल्हनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां को अस्पताल में देखकर बेटियां फूट-फूटकर रोने लगीं। मां से लिपटकर ष्मम्मी-मम्मीष् कहती रहीं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। घायल मंजू कुशवाह ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया। ड्राइवर ने जोर से ब्रेक लगाया। ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। ट्रॉली में महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां सवार थीं।

हाथीघाट, सुखबती बाई पति कृपाराम और धीरज पिता महेश मेहरा निवासी छिदगांव काठी शामिल हैं।

काग्रेस ने पूरे अधिकार दिए, देश हित में फैसले लें पीएम,श्री सिंह

0

सीहोर/राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बयान दिया। वे भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित टोल टैक्स के पास एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व सीएम के साथ में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम दीप, पवन राठौर आदि शामिल थे।
दिग्विजय सिंह ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद कश्मीर के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का विरोध किया है।
उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व सीएम श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आतंकवाद से समझौता नहीं किया। पार्टी ने इस लड़ाई में अपने दो प्रधानमंत्री खोए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे अधिकार दे दिए हैं। वो देश हित में जो भी निर्णय लेना चाहें, ले सकते हैं।

शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान-भगवान शिव का किया अभिषेक

0

सीहोर / हर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के साथ ही भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास, पंडित कुणाल व्यास और मनोज दीक्षित मामा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सुबह समाजसेवी भारत पंकज गुप्ता सहित अन्य ने यहां पर जारी शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान के दौरान सप्तशती पाठ के साथ यज्ञ में आहुतियां दी।
पंडित श्री व्यास ने बताया कि भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने का मतलब है उन्हें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण अर्पित करना। यह एक पूजा विधि है जो शिव की कृपा प्राप्त करने और मनोकामनाएं पूरी होने के लिए की जाती है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार, इन पांच मन के विकारों द्वारा मनुष्य दुरूख पाता है। पूजा तभी सफल मानी जाती है जब मन के विकारों से व्यक्ति मुक्त हो जाए और निर्मल मन से ईश्वर की आराधना करे। मन को निर्मल करने के लिए प्रत्येक पूजा में पंचामृत का प्रयोग बताया गया है। शिवलिंग एवं अन्य देवमूर्तियों के स्नान से लेकर प्रसाद के रूप में पंचामृत ग्रहण करने की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। सफलता के लिए धर्मशास्त्र में मन का निर्मल एवं बलवान होना आवश्यक बताया गया है।

कलियुग में सबसे सरल पूजा अगर किसी देव की है तो वह देवाधिदेव महादेव की-पंडित चेतन उपाध्याय

0

आष्टा / शहर के मंत्री पेट्रोल पंप से गणेश मंदिर रोड उमाशंकर धाम कालोनी के पास प्राचीन श्री हंसदास मठ दशहरा बाग में पंच कुण्डात्मक महायज्ञ एवं रिद्धेश्वर स्फटिक शिव लिंग, शिव पंचायतन एवं श्री सिद्धवीर हनुमान महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, महोत्सव के अंतर्गत बुधवार से आरंभ हुई सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण के पहले दिन भागवत भूषण पंडित चेतन उपाध्याय ने शिव महापुराण का महत्व के साथ ही भगवान शिव के स्वरूप का वर्णन करते हुए उनके स्वभाव का वर्णन किया एवं देवराज ब्राह्मण का चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि कथा में वर्णित है कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बाद भी जिस प्रकार से अपने धर्म से च्युत होकर आधर्म की मार्ग का अनुसरण किया और सदा आधर्म के मार्ग पर चलकर ब्राह्मणाचित जो कर्म है उनका पालन नहीं किया। लेकिन जीवन के अंतिम समय प्रथम बार प्रयागराज में भगवान शिव की श्री शिव महापुराण की कथा का रसपान किया। और पाप का प्राश्चित किया न केवल इस पुण्य के फल स्वरुप देवराज ब्राह्मण का उद्धार हो गया, अर्थात भगवान शिव की कथा जीवन के बड़े से बड़े पाप, ताप और संताप को दूर कर सकती है। जीवन मे कितनी भी बड़ी संकट हो उन्हें देवों के देव महादेव हर लेते है। महादेव हमेशा अपने भक्तों के निकट होता है। इस कलिकाल में सबसे सरल पूजा अगर किसी देव की है,तो वह देवाधिदेव महादेव की है।
उन्होंने कहाकि शिव पुराण को सुनने मात्र से ही व्यक्ति के समस्त पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और इससे शिवलोक में स्थान मिलता है। प्राचीन काल में एक नगर में देवराज नाम का एक ब्राह्मण रहता था. वह बहुत ही दुर्बल, दरिद्र, और वैदिक धर्म से विमुख था। वह किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य भी नहीं करता और हमेशा धन अर्जित करने में ही लगा रहता था। वह सभी के साथ छल करता था और धोखा देता था। उसने कमाए हुए धन को कभी भी धर्म के काम में नही लगाया। एक दिन वह घूमते हुए प्रयाग पहुंच गया और वहां उसने बहुत सारे साधु महात्माओं को देखा जो शिवालय में ठहरे हुए थे। वह भी शिवालय में ही ठहरा, लेकिन उसे बुखार आ गया। बुखार से उसका शरीर गर्म होने लगा और वह पीड़ा से तड़पने लगा। शिवालय में ही एक ब्राह्मण शिव कथा सुना रहे थे। बुखार से तपते हुए देवराज भी ब्राह्मण के मुख से शिव कथा सुन रहा था, लेकिन एक महीने के बाद बुखार के कारण उसका शरीर इतना पीड़ित हो गया कि, उसकी मृत्यु हो गई।

शादियों के आयोजन थे जो तेज आंधी की वजह से तहस-नहस

0

जावर / मंगलवार की तरह बुधवार को भी दोपहर के बाद मौसम बदला। शाम होते तेज आंधी का सिलसिला शुरू हो गया। यह स्थिति आष्टा व जहां जावर क्षेत्र में अधिक रही। आंधी चलने की वजह से बिजली ट्रांसफार्मर फाल्ट हुए तो तार टूट कर गिर गए। इस वजह से नगर में करीब 2 घंटे तक ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। दूसरी तरफ अक्षय तृतीया होने की वजह से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में शादियों के आयोजन थे जो तेज आंधी की वजह से तहस-नहस हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा चलने की वजह से शादी के लिए लगाए टेंट उड़ गए तथा डेकोरेशन खराब हो गया।
बता दें कि जावर में जहां बुधवार को 3.30 बजे के करीब एकाएक मौसम बदला और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ हल्की बूंदा बंधी हुई। मौसम में हुए बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। बुधवार की शाम को जिनके यहां शादी विवाह का कार्यक्रम थे उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कजलास के संजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 3.30 बजे के आसपास एकाएक मौसम बदला और देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। लोग कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। इसके बाद कुछ देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।आंधी थमने से मिली राहत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया होने पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक शादियां थीं। आंधी चलने के बाद मौसम कुछ देर बाद साफ हो गया। इसके बाद हम लोगों ने राहत महसूस की।