सीहोर / किसी कन्या की शादी करवाना बड़े ही पुण्य का काम है। इस तरह के काम करने से एक परिवार बनता है। समाज के निर्माण में हर एक परिवार की अहम भूमिका होती है। हमारे समाज का हर एक परिवार जो समाज के लिए आवश्यक है और यहां तो 11 नए परिवार बनेंगे। जिस तरह का समाजिक कार्य मानव आधार सेवा संस्था कर रही है। इस तरह के कार्य हम सबको करना चाहिए। जरूरी नहीं की सब लोग शादियां ही करवाएं। जिसको जो पसंद हो वो उस क्षेत्र में सेवा कार्य करे और काम करते समय किसी तरह की अपेक्षा किसी से न करे। यदि हम अपेक्षा करते है तो पुण्य नहीं मिला। सेवा कार्य करके भूल जाना चाहिए।
उक्त विचार समाजसेवी अखिलेय राय ने शहर के गंज क्षेत्र स्थित करोली माता मंदिर पर आयोजित निश्शुल्क विवाह सम्मेलन में वर-वधु को अशीर्वाद देते हुए कहे।
मानव आधार सेवा संस्थान द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय है इसी प्रकार संस्था द्वारा सीहोर में बहुत सेवा कार्य किए जाते है में आशा करता हूं के जो 11 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी संस्था ने ली है वो इसी तरह आगे भी भव्य रूप में ऐसे आयोजन करते रहेंगे में हमेशा संस्था के साथ हूं। में सभी वर वधू को विवाह की बधाई देता हु उक्त वाक्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही।
आयोजन में 11 जोड़े एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सहयोग किया और वर-वधु को अशीर्वाद दिया। आयोजकों ने वर-वधु और आयोजन में शामिल होने पहुंचे सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। साथ ही समिति ने सभी वर-वधु के लिए उपहार के स्वरूप गृहस्थी का सामान भेंट किया। इसके साथ ही आयोजन में पहुंचे समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों ने वर-वधु को उपहार दिए। विवाह सम्मेलन का आयोजन मानव आधार सेवा संस्था ने किया। संस्था के सदस्य विपिन राठौर ने बताया कि इस तरह का आयोजन हम हर वर्ष करने का प्रयास करेंगे। लोगों के जीवन में विवाह एक महत्वपूर्ण आयोजन है। साथ ही विवाह हमारे धर्म के महत्वपूर्ण 16 संस्कारों में से एक है। और किसी परिवार के इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनना सुखद है। लोग सेवा का मौका देकर हम पर उपकार करते हैं और हमारे जीवन को सार्थक बनाते हैं। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, राठौर समाज अध्यक्ष रामचंदर जी राठौर, रामप्रसाद राठौर, पार्षद संतोष शाक्य, पार्षद अर्जुन राठौर, अतुल राठौर काका, जितेन्द्र राठौर, प्रमोद राठौर, अंकुर राठौर, सहित शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
निःशुल्क कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक वर-वधु को दिए उपहार
कुएं में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत
सीहोर /सीहोर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फूलमोगरा गांव के दो युवक मोटरसाइकिल समेत कुएं में गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एसपी दीपक शुक्ला के अनुसार, मृतकों की पहचान हनीफ खान (35) और सिराजे (34) के रूप में हुई है। दोनों फूलमोगरा गांव के रहने वाले थे। रात के समय उनकी मोटरसाइकिल कुएं की मुंडेर से टकरा गई। इस हादसे की जानकारी सुबह डायल 100 को मिली। पुलिस ने दोनों के शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सीहोर के शासकीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुने
सीहोर
केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भेरूंदा के गांव चकल्दी और सेमलपानी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी …
इसी दौरान चकल्दी की ग्राम पंचायत में उन्हें ग्रामीणों ने नल जल योजना और पानी की समस्या बताई…
शिकायत सुनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. और पीएचई विभाग, जल निगम के अधिकारियों से कहा कि यह गंभीर स्थिति है … सरकार का काम पानी उपलब्ध कराना है..
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तकनीकी खराबी की बात कही तो इस पर शिवराज बिफर गए और उन्होंने सीहोर कलेक्टर से तल्ख लहजे में कहा की मेरा काम टोंटी और नल ठीक करना नहीं है …
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
भावनीय विदाई समारोह: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विघालय
शमशाबाद
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विघालय शमशाबाद में प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार राजे एवं अन्य कर्मचारियो का स्थांतरण होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया अशोक कुमार राजे प्राचार्य का स्थानांतरण पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विघालय शमशाबाद जिला विदिशा से पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शाजापुर में हुआ है इस अवसर पर विधालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रो ने प्राचार्य के योगदान को याद किया और कई मनमोहक कार्यकम जैसे भाषण, कविता, इत्यादि का आयोजन हुआ। विधालय के पी.सी. गौतम, के.पी.एस. चौहान, सुरेश इरागर, रमेश राठौर, जे.पी. गुप्ता, एम.सी.दूबे, वी. के. तिवारी, हेमलता प्रजापति, उर्वशी चौहान, ओ.पी. भारद्वाज, एच.के. सांगोले इत्यादि ने अपने संबोधन में कहा कि अशोक कुमार राजे एक धैर्यशील व्यक्तित्व के धनी है एवं उनके कार्यकाल में विधालय ने उंचाइयों को छुआ है।

इसी कम में विधालय के प्रकाश सिंह जेएसए का स्थानांतरण ज.न.वि. बैतूल में होने पर उनको भावभीनी विदाई दी गई इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार राजे ने कहा कि प्रकाश सिंह एक मेहनती और समर्पित कर्मचारी के रुप में हमेशा याद किये जायेगे साथ ही विधालय के समस्त संविदा कर्मचारियो मुस्तफा खान, गौरव राय, रवि मीना, मनु कुमारी, सारिका द्विवेदी, अंजली शर्मा, सरिता सूर्यवंशी को उनका कार्यकाल पूरा होने पर विधालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया एवं उनके योगदान को याद किया। अंत में कार्यक्रम के अंत में सभी स्थानांतरित कर्मचारियो को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन विधालय के सी.सी.ए. प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं छात्रगण उपस्थित रहे।
पीएम श्री ज.न.वि. विदिशा में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
पीएम श्री ज.न.वि. विदिशा म.प्र. में भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल के तत्वाधान में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
विदिशा
पीएम श्री जनवि शमशाबाद जिला विदिशा म.प्र. में भारतीय मानक ब्यूरी भोपाल के तत्वाधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका उद्देश्य बाजार में उपलब्ध उत्पाद/ उपभोग बस्तुओं की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जानकारी जनमानस में संप्रेषित हो। भारत सरकार के मंत्रालय उपभोक्ता मामलो के अंतर्गत उक्त प्रतियोगिता करवाई गई।
क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को नगद धनराशि के रूप में प्रमाण पत्र सहित ईनाम दिया गया प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी छात्र रितिका तोमर कक्षा 10 वीं को रु 1000 द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र नैतिक कक्षा 10 वी को रु. 750 एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र रिदम मिश्रा कक्षा 10 वी को रु. 500 चतुर्थ स्थान पाने वाले चार प्रतिभागियों को रु. 250 प्रत्येक को एवं चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार राशि के रूप में प्रत्येक प्रतिभागी को रु. 100 प्रदान किया गया।
ये सभी ईनाम प्रमाण पत्र सहित केन्द्रीय सिविल सेवा परीक्षा नई दिल्ले 2024 में चयनित ज.न.वि. विदिशा के पूर्व छात्र प्रशांत धाकड़ के करकमलो से विधालय प्रागढ़ में प्रदान करवाया गया जिसमें विधालय के समस्त स्टॉफ एवं विधालय के अन्य भूतपूर्व छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढाई इस गतिविधि का सफल संचालन विधालय के प्राचार्य अशोक कुमार राजे एवं वरिष्ठतम शिक्षको द्वारा किया गया, मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा, टी.जी.टी. अंग्रेजी द्वारा किया गया।
सीहोर के गांव जल संकट की चपेट में
सीहोर जिले के ग्रामीण इलाकों में जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधलाई और झरखेड़ा में हालात ऐसे हैं मानो यह 21वीं सदी का भारत नहीं, किसी भयंकर सूखे से ग्रस्त पिछड़ा इलाका हो। सरकारी रिकॉर्ड भले ही “हर घर नल” योजना की सफलता के गीत गा रहे हों, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है।
दूधलाई में हेडपंप की बदहाली
ग्राम दूधलाई में दर्जनों हेडपंप दस्तावेजों में चालू हैं, लेकिन असल में सिर्फ एक हेडपंप ही लोगों की प्यास बुझा रहा है, वो भी अब जवाब देने की कगार पर है। उस एकमात्र हेडपंप से पानी निकालने में घंटों की मशक्कत और लंबी कतारें लगती हैं। कई ग्रामीण तो बैलगाड़ियों से कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ पानी की जंग लड़ रहे हैं।
झरखेड़ा में जान जोखिम में डालकर पानी भरना
वहीं दूसरी ओर झरखेड़ा गांव में लोग पानी भरने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं 2 किलोमीटर दूर एक कच्चे, गहरे कुएं में उतरकर पानी भरती हैं, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। उस कुएं से पानी निकालने के लिए चार-पांच लोगों की मेहनत लगती है, पूरा परिवार पानी की लड़ाई में जुट जाता है।
विभाग की उपलब्धियों की पोल खुली
जब जल निगम और पीएचई विभाग से सवाल किए गए तो एक्सिक्यूटिव इंजीनियर पी.के. सक्सेना ने उपलब्धियों की किताब खोल दी, और विभाग की कई उपलब्धियां गिना दीं लेकिन हकीकत में लोगों के घरों में पानी की एक बूंद नहीं।
कलेक्टर का आश्वासन
सीहोर कलेक्टर बाला गुरु ने कहा कि अगले साल तक दोनों गांवों में जल व्यवस्था सुधर जाएगी। पर सवाल यह है – क्या लोग अगले साल तक प्यासे रहेंगे? सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों में, ज़मीन पर जीरो। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद पानी की योजनाएं सिर्फ सरकारी कागज़ों में सीमित रह गई हैं।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन तो दूर, जनप्रतिनिधि भी चुनाव के बाद मुंह फेर लेते हैं। अधिकतर हेडपंप यहां खराब पड़े हुए हैं जो कि सालों से रिपेयर नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें पानी मुहैया कराया जाए।
क्या है समाधान?
अब देखना यह है कि प्रशासन और विभाग की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और कब तक ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलती है। क्या सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू होंगी और लोगों को पानी मिलेगा या फिर यह समस्या यूं ही बनी रहेगी? समय ही बताएगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने दी अतुल कुशवाहा और गौरव पिचोनिया के चयन पर बधाई
सीहोर/ शहर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर में होने वाली आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में अतुल कुशवाहा और गौरव पिचोनिया का चयन किया गया है। प्रदेश की करीब सात टीम एमपीएल में खेल रही है, यह यह सौभाग्य का विषय है कि हमारे शहर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला है। उक्त विचार शहर के बीएसआई मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने कहे। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, अतुल जैन चायघर, कमलेश पारोचे, नागेश व्यास, मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा आदि शामिल थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी ओर से दोनों खिलाड़ियों के लिए इतने बड़े मंच पर खेलने योग्य बल्ले अपनी ओर से प्रदान किए।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से पिछले साल मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल की शुरुआत की गई थी। इसमें प्रतियोगिता में आईपीएल के अनेक खिलाड़ी खेल रहे है। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में शहर के अतुल कुशवाहा और गौरव पिचोनिया का चयन होने पर खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।
जिले में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हर फील्ड में एक से बढ$कर एक प्रतिभाएं हैं, मौका मिलते ही यह प्रतिभाएं सीहोर का नाम और मान दोनों ही बढ़ा देती हैं। इसी कड़ी में अब आईपीएल की तर्ज पर प्रदेश में होने जा रही एमपीएल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में सीहोर के गौरव और अतुल अपनी प्रतिभा दिखाएगा।
बीएसआई क्रिकेट मैदान पर खेलने वाले आलराउंडर अतुल कुशवाहा जबलपुर और गौरव पिचोनिया का चयन भोपाल टीम में हुआ है। बता दें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया द्वारा आईपीएल की तर्ज पर बीते वर्ष से एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की है। बीते वर्ष यह प्रतियोगिता उनके गृह जिले ग्वालियर में आयोजित हुई थी, लेकिन इस वर्ष एमपीएल के सभी मुकाबले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने जा रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 मई से होने जा रहा है। 2024 में हुई इस प्रतियोगिता में ग्वालियर चीताज, मालवा पैंथर्स, रीवा जैगुआर, भोपाल लेपर्ड और जबलपुर लॉयंस टीमें शामिल थी, जबकि इस बार दो टीमों का और इजाफा हुआ है, जिनमें सागर और उज्जैन की टीमें शामिल हैं। इस रोमांचकारी टूर्नामेंट सीहोर के अतुल कुशवाहा और गौरव पिचोनिया भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अतुल और गौरव आलराउंडर खिलाड़ी वह बल्लेबाजी के साथ ही बालिंग में भी माहिर हैं।
आज से श्री हंसदास मठ मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
सीहोर/ शहर के मंत्री पेट्रोल पंप से गणेश मंदिर रोड उमाशंकर धाम कालोनी के पास प्राचीन श्री हंसदास मठ दशहरा बाग में पंच कुण्डात्मक महायज्ञ एवं रिद्धेश्वर स्फटिक शिव लिंग, शिव पंचायतन एवं श्री सिद्धवीर हनुमान महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गत 27 अपै्रल से नव दिवसीय अखंड श्रीराम चरित्रमानस का पाठ आरंभ हो गया है जो छह मई तक जारी रहेगा। महोत्सव के अंतर्गत बुधवार से भागवत भूषण कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय के द्वारा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा।
शिव महापुराण के पहले सुबह साढ़े आठ बजे शहर के कस्बा स्थित तिलक पार्क भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए प्राण-प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंचेगी। उक्त आयोजन श्री हंसदास मठ समिति और समस्त क्षेत्रवासी, भक्तों के माध्यम से किया जा रहा है। मठ के मंहत हरिरामदास महाराज के मर्गदर्शन में मठ में महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां पूर्ण की गई है। शिव महापुराण के पहले दिन इसका महत्व बताया जाएगा। इसके अलावा भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं के बारे में पंडित श्री उपाध्याय के द्वारा वाचन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे से हरि नाम संकीर्तन और चार मई को रामाचार्य सहस्त्रार्चन उत्सव किया जाएगा। वहीं छह मई को पूर्णाहुति एवं भंडारे एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। हंसदास मठ मंदिर समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से भव्य महोत्सव और बुधवार से आरंभ होने वाली शिव महापुराण में शामिल होने की अपील की है।
वर्ल्ड एनवायरमेंट हेल्थ एंड सेफ्टी डे कार्यक्रम पर हुआ व्याख्यान
सीहोर। श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर में वर्ल्ड एनवायरमेंट हेल्थ एंड सेफ्टी डे का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.एस सुरेश प्रोफेसर एंड हेड केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑ$फ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा दिया गया व्याख्यान अति ज्ञानवर्धक था उन्होंने प्राकृतिक पर्यावरण की जानकारी साझा की और कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना, मानव स्वास्थ्य और कल्याण प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अगर अपने स्तर पर भी पर्यावरण को बचाने की कोशिश करे, संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करे और प्रदूषण में बढ़ावा ना दे तो भी पर्यावरण की सुरक्षा हो सकती है. इससे कई बड़ी आपदाओं को भी रोका जा सकता है। जीवनशैली की किन आदतों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए और किस तरह पर्यावरण की क्षति को रोका जाए इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण सुमित ओझा द्वारा दिया गया कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ हेमंत शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय राठौर सहित समस्त संकाय अध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन एवं पृथ्वी की पुकार नाटक की प्रस्तुति दी गई। अंत में अतिथि और शिक्षक गण द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम को संपन्न किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रुचि चौहान एवं मनोज गंदवाने ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ प्रियंका झवर द्वारा किया गया।
कांग्रेस की ‘जिम्मेदारी के समय…गायब’ वाली पोस्ट पर बवाल, भाजपा बोली- ‘सिर तन से जुदा’ की छवि.
नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस ने एक्स पर एक बिना सिर वाली तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा गया कि जिम्मेदारी के समय गायब। इसे लेकर बवाल मच गया है। इस पर भाजपा ने कहा कि सिर तन से जुदा की छवि कांग्रेस की है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने विधायकों के विवादित बयानों को लेकर घिरी कांग्रेस ने एक नई पोस्ट की है। कांग्रेस ने एक्स पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा है कि जिम्मेदारी के समय गायब। बिना शरीर वाली तस्वीर में सिर वाली जगह पर गायब लिखा हुआ है। कांग्रेस की इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में चर्चा का आलम है। हालांकि तस्वीर में किसी का नाम नहीं है, लेकिन इसे पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के मुद्दे से जोड़ा जा रहा है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस की पोस्ट पर पलटवार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकालर्जुन खरगे ने सोमवार को जयपुर में इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश का दुर्भाग्य है कि जब देश की शान पर हमला हुआ, तब प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। सभी दलों के नेता बैठक में आए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए। क्या बिहार दूर था? उन्हें आना चाहिए था और योजना के बारे में बताना चाहिए था कि उन्हें हमसे किस तरह की मदद चाहिए।
अब मंगलवार को कांग्रेस ने एक्स पर एक बिना सिर वाली तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा गया कि जिम्मेदारी के समय गायब। पोस्ट में शामिल तस्वीर में बिना सिर वाला शरीर दिखाया गया है। इसमें सिर वाली जगह गायब लिखा हुआ है। इसे लेकर सियासी गलियारे में बवाल मच गया है।
भाजपा ने किया पलटवार
कांग्रेस की पोस्ट पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने सिर तन से जुदा की अपनी छवि का इस्तेमाल करके कोई संदेह नहीं छोड़ा है। यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है। यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाने और प्रधानमंत्री के खिलाफ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है। राहुल गांधी ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा को उकसाया है। फिर भी कांग्रेस कभी सफल नहीं होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी की गर्दन कटी है, तो वह कांग्रेस है – जो अब बिना दिशा के एक सिरहीन हाइड्रा में सिमट गई है। एक अन्य पोस्ट में अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। उनके गैरजिम्मेदार और निंदनीय बयानों को देखिए। यहां तक कि वे पीड़ितों के परिवारों को मौत में भी सम्मान से वंचित कर रहे हैं। हत्याओं के गवाहों से मिले भारी सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के बावजूद कांग्रेस शुतुरमुर्ग की तरह अपना सिर रेत में छिपाए हुए है।
‘पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस’
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ‘सिर विहीन’ फोटो को शेयर किया जाना ‘सिर तन से जुदा’ करने वाली मानसिकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपने संपूर्ण चरित्र में पाकिस्तान के समान व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि उनके एक-दो नेता नहीं, बल्कि कई नेता लगातार वही भाषा बोल रहे हैं जिससे इस संकट के समय पाकिस्तान को मदद मिले। उन्होंने कहा कि जिस तरह की फोटो शेयर की गई है, वह एक विशेष आतंकी सोच को प्रदर्शित करती है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने इस सोच को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बढ़ावा देकर उसको आगे बढ़ाने का काम किया है।










