सीहोर
अब बस स्टैंड से आनंद डेरी जाने वाला रोड का नाम भी बदल दिया है, जिसे अब इंदौर की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिका ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा धनगर समाज के प्रदेशाध्यक्ष केशर सिंह बगोरिया, जिलाध्यक्ष राजकुमार धनगर, प्रदेश महासचिव आरके धनगर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मधुसुदन धनगर आदि की मांग पर शीघ्रता से अमल करते हुए बस स्टैंड से डेरी तक जाने वाले इस मार्ग का नाम लोकमाता के नाम होगा। साथ ही रोड़ के नए नाम के शिलापट का अनावरण भी कर दिया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष श्री बगोरिया ने बताया कि हमारे नपाध्यक्ष श्री राठौर से मांग की थी कि लोकमाता के नाम से मार्ग का नामाकरण किया जाए। हम सभी मांगों को नपाध्यक्ष ने पूर्ण किया है हम परिषद का आभार व्यक्त करते है। लोकमाता प्रदेश का गौरव थी। उनका शासनकाल मालवा का स्वर्णकाल होने के साथ राष्ट्र के सांस्कृतिक अभ्युदय का समय रहा है। इस मौके पर धनगर समाज के अलावा पार्षद अर्जुन राठौर, समस्त धनगर समाज के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे।
देवी अहिल्या के नाम से जाना जाएगा अब बस स्टैंड से आनंद डेरी जाने वाला रोड
स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान लापरवाही खुले तारों से खतरा
अहमदपुर
मध्य क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर जिले के अहमदपुर कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक विद्युत मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने के बाद कनेक्शन नहीं जोड़ा गया और बिजली के चालू लाइट करंट के बाहर दोनों तारों को छोड़ दिया गया। इससे पास में रहने वाले और व्यापारी ग्रामीण ग्राहकों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है।
5 घंटे तक नहीं आई कोई कार्रवाई
उपभोक्ता असलम खान ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों को शिकायत करने के बाद भी 5 घंटे तक कोई भी कर्मचारी खुले वायर के ऊपर टेप लगाने या कनेक्शन जोड़ने नहीं आया। इससे खतरा और भी बढ़ गया है, क्योंकि दोनों तरफ व्यापारियों की दुकान लगी हुई है और शादी विवाह का सीजन चल रहा है।
जान जोखिम में डालने जैसा
असलम खान ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से जान जोखिम में पड़ सकती है। कोई भी उपभोक्ता धोखे में इन तारों को पकड़ ले तो करंट लग सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
तत्काल कार्रवाई की मांग
उपभोक्ता असलम खान और अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और खुले तारों को ढककर कनेक्शन जोड़ा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके
हम्माल संघ अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज होने के बाद शाम को शुरू हुई नीलामी
तीन दिन पहले सीहोर बंद के समय हुई थी गाली-गलौज
सीहोर
तीन दिन पहले सीहोर बंद के दिन मंडी में मेसर्स देवेंद्र कुमार विशाल कुमार की दुकान पर हम्माल काम कर रहे थे। इसी दौरान हम्माल संघ पदाधिकारी पहुंचे ओर गाली गलौज की, जान से मारने की धमकी दी। जिससे मामला बढ़ गया। तीन दिन अवकाश के बाद सोमवार को मंडी खुली, लेकिन नीलामी नहीं हो सकी। व्यापारियों ने मांग रखी कि पहले संबंधित पर कार्रवाई हो, फिर नीलामी होगी। शाम को पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद मंडी में काम शुरू हुआ।
सोमवार को व्यापारी संघ और हम्माल संघ के बीच फिर टकराव हो गया। किसानों को इसका खामियाजा उठाना पड़ा। दूर-दराज से उपज लेकर आए किसान नीलामी शुरू होने का इंतजार करते रहे। किसानों ने मंडी में हंगामा किया। एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत और तहसीलदार नीलम परसेंडिया मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की। व्यापारियों ने कहा कि हम्माल संघ अध्यक्ष ने गाली गलौच की है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। शाम पांच बजे के बाद नीलामी शुरू हो सकी।
सुबह से उपज लेकर पहुंचे पर नीलामी नहीं हुई, समर
तीन दिन के अवकाश के बाद मंडी में अनाज की बंपर आवक हुई थी। लेकिन व्यापारी संघ ने नीलामी रोक दी। व्यापारी मंडी थाने पहुंचे। हम्माल संघ अध्यक्ष संजू यादव के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन दिया। मंडी लौटकर तय किया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, नीलामी नहीं करेंगे। किसान सुबह से उपज लेकर मंडी में खड़े रहे। कालापीपल के खोकराकला से वसीम गेहूं लेकर आए थे। विवाद के चलते सुबह से परेशान रहे। रामदाखेड़ी के किसान समर सिंह ने बताया कि शाम चार बजे के बाद नीलामी शुरू हुई। सुबह से उपज लेकर खड़े थे।
व्यापारियों ने सचिव से की शिकायत
सोमवार को व्यापारियों ने सचिव से शिकायत की। बात नहीं बनी तो मंडी थाने पहुंचे। कार्रवाई का आवेदन दिया। लौटकर नीलामी में भाग लेने से इंकार कर दिया। किसान भड़क उठे। मंडी कार्यालय में हंगामा किया। नारेबाजी की। तहसीलदार नीलम परसेंडिया मौके पर पहुंचीं, समझाइश दी, लेकिन व्यापारी अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम तन्मय वर्मा और सीएसपी निरंजन सिंह भी पहुंचे। सुलह कराने की कोशिश की। समाधान नहीं निकला। किसान बिना उपज बेचे घर लौटने लगे। बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद नीलामी शुरू हो सकी। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर मंडी पहुंचे थे। व्यापारियों ने गाली गलौच की शिकायत की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच षुरू की
समझाइश देकर नीलामी शुरू कराई गई
व्यापारियों व हम्मालों के बीच विवाद था। सूचना मिलने के बाद मंडी पहुंचे और दोनों पक्षों से बातूचीत की। इसके बाद नीलामी शुरू कराई गई।
तन्मय वर्मा, एसडीएम
रचना नगर, 74 बंगलों-करोंद में आज 6 घंटे तक बिजली कटौती
भोपाल शहर के करीब 40 इलाकों में मंगलवार को आधे घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यह कटौती इन क्षेत्रों में किए जाने वाले बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के लिए हो रही है।सुबह 6 से 6.30 बजे तक चंदन नगर, कैलाश नगर, गौतम नगर एवं आसपास का क्षेत्र।सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पुतली घर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, पीएंडटी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टीला और आसपास।सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खेल छात्रावास, गैस राहत, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैया नगर, अमरावत, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पन्ना नगर, देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस-1 और 2, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, अरेरा क्लब, 74 बंगलों, निशात कॉलोनी, जेपी हॉस्पिटल, रेडक्रास हॉस्पिटल, रचना नगर, कस्तूरबा नगर एवं आसपास के क्षेत्र शामिल रहेंगे।
भोपाल में हाईराइज की मंजूरी नगर निगम देगा, मेट्रो रूट रिवाइज होंगे
मेट्रो , भदभदा रूट को रातीबड़, रत्नागिरी को काॅलेज तक बढ़ाने का प्रस्ताव
डीआर न्यूज इंडिणया भोपाल
भोपाल में हाईराइज इमारतों की मंजूरी को लेकर सालों से चली आ रही दोहरी व्यवस्था जल्द खत्म हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के बाकी सभी शहरों में नगर निगम हाईराइज बिल्डिंग की मंजूरी देते हैं, तो भोपाल में शासन स्तर से मंजूरी की व्यवस्था क्यों बनी हुई है?
बैठक में तय हुआ कि इस व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की जाएगी और संभवतः भोपाल में भी मंजूरी का अधिकार स्थानीय निकायों को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि भोपाल का विकास उसी मॉडल पर होना चाहिए, जो पूरे प्रदेश में लागू है। उन्होंने पूछा कि यदि शासन स्तर से मंजूरी से भोपाल को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं हुआ है, तो इस व्यवस्था को समाप्त किया जाए। इसके अलावा भोपाल में मेट्रो रूट में भी बदलाव हो सकता है। बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के मेट्रो प्रोजेक्ट में सड़क पर जगह की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन से डीबी मॉल के बीच सड़क
भेल की जमीन का 50-50 जमीन शहरी विकास के लिए
बैठक में भेल की जमीन के उपयोग पर भी निर्णय हुआ। भेल की जमीन का उपयोग अब 50-50 मॉडल पर होगा। 50ः भूमि भेल की जरूरतों के लिए और 50ः शहरी विकास के लिए। इस पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय और मप्र नगरीय प्रशासन विभाग में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। अफसरों ने बताया कि मप्र शासन ने भेल से 4 हजार हेक्टेयर जमीन वापस मांगी है।
पर स्थान कम बचा है। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भविष्य में मेट्रो के नए रूट बनाने में डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का प्रावधान किया जाए। इससे लागत भी कम आएगी और जमीन भी बचाई जा सकेगी। फिलहाल एम्स से करोंद चैराहा और भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक दो नए मेट्रो कॉरिडोर पर काम जारी है। मेट्रो के कुछ रूट रिवाइज किए जा सकते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि भदभदा और रत्नागिरी पर मेट्रो मेट्रो का एंड पाइंट बनाने से लाभ नहीं होगा। भदभदा रूट को नीलबड़ और रातीबड़ तक बढ़ाया जाना चाहिए और रत्नागिरी को एलएनसीटी कॉलेज तक बढ़ाया जाना चाहिए। स्टूटेंड की मोबेलिटी का भी ध्यान रखा जाए।
भोपाल से विदेश के लिए जल्द फ्लाइट, एयरलाइंस से बातचीत
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की सारी मंजूरी मिल गई है। जल्द यहां से विदेश के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। एअर इंडिया और इंडिगो के अधिकारियों से हाल ही में बैठक हुई है। दोनों कंपनियां अब स्टडी कर डेस्टिनेशन का प्रस्ताव देंगी। पहले एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईआई) निकालने की योजना थी, लेकिन उसे कैंसिल कर दिया गया था। ट्रैवल एजेंट्स एसो. ऑफ इंडिया के पूर्व मप्र-छग अध्यक्ष सुनील नोतानी बताते हैं कि भोपाल से दुबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की जरूरत है। भोपाल से हर महीने 400 से 500 यात्री विदेश यात्रा करते हैं। प्रदेश से संख्या 800 से 1000 तक पहुंचती है। ये यात्री दुबई, बैंकॉक, सिंगापुर, बाली, वियतनाम और मलेशिया जाते हैं। विमानन विभाग के एसीएस संजय शुक्ला का कहना है कि हाल ही में एअर इंडिया और इंडिगो से चर्चा हुई है।। इनके द्वारा कुछ और जानकारी मांगी जाएगी तो विभाग मदद करेगा। प्रयास है कि जल्द राजधानी को एक इंटरनेशनल फ्लाइट मिल जाए।
डांस क्लास के जरिये हिंदू युवतियों के संपर्क में आता था साहिल, चैट बताएगी कितनी बेटियों को शिकार बनाया
भोपाल
कॉलेज छात्राओं से हुए लव जिहाद मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को सामने आई चैथी पीड़िता ने आरोपी साहिल की परतें खोलीं। डांस क्लास के जरिए वह हिंदू लड़कियों को फंसाता था। जानकारी मिली है कि पिछले डेढ़ साल में उसने दो डांस क्लास संचालित की। एसआईटी की अब तक की जांच में सामने आया है वह कई लड़कियों से संपर्क में था। एसआईटी को उसके मोबाइल से निक्की नाम से फेसबुक आईडी मिली है। इसमें कई लड़कियां उसकी फ्रेंड लिस्ट में हैं। पुलिस फेसबुक चैट रिकवर कर रही है। डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया जो पीड़िता सामने आई है। वह साहिल के मंसूबे भांप गई थी। इसलिए पूरी तरह गैंग के चंगुल में आने से बच गई।
जिन्होंने पनाह दी, उनकी भी गिरफ्तारी होगी
फरारी के दौरान आरोपियों को पनाह देने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। एसआईटी इन सभी लोगों की भूमिका जांच रही है। अली जिस घर से पकड़ा गया। उस घर वाले की भूमिका जांची जा रही है। है। आरोपियों के घर वालों की भूमिका की जांच हो रही है। सोमवार को इन्हें भी थाने बुलाया गया।
जल्द इंदौर जाएगी एसआईटी
एसआईटी को लीड कर रहे एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया टीम जल्द ही इंदौर जांच करने जाएगी। गैंग के टॉर्चर से परेशान होकर छात्रा भोपाल छोड़ इंदौर पहुंच गई थी। इसके बाद मुख्य आरोपी फरहान कई बार इंदौर गया। उस पर दबाव बनाकर गलत काम किया।
अस्पताल से कोर्ट तक हंगामा, पुलिस ने आरोपियों की उठक-बैठक कराई, वकीलों ने जमकर धुनाई
भोपाल
भोपाल और इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेजों की छात्राओं से लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में पहली बार भोपाल का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस जब आरोपियों को मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल ले जा रही थी, तब आक्रोशित लोगों ने उन्हें घेर लिया। दूसरी बार में आरोपियों का मेडिकल हो सका। वहीं कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपियों को पीटा। मिर्च स्प्रे करने की बात भी सामने आई है। वकीलों का आक्रोश देख आरोपियों को पेशी के ढाई घंटे बाद कोर्ट रूम से भारी फोर्स के बीच बाहर निकाला जा सका।
सोमवार को पुलिस ने फरार आरोपी सैयद अली को निजामुद्दीन कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। बचने के लिए उसने भागने की कोशिश की। दीवार फांदने की कोशिश में उसके पैर में चोट आई है। इस मामले में यह चैथी गिरफ्तारी है। अब तक मुख्य आरोपी फरहान, उसके दोस्त साहिल और साद को पकड़ा जा चुका है।
एक आरोपी का भगवा साफा, इसी से गुस्सा
पुलिस आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची। एक आरोपी भगवा रंग की साफी लपेटा था। इसे देख वकील आक्रोशित हो गए। सभी वकील कोर्ट रूम के बाहर एकत्रित हो गए। शाम करीब 5.45 बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती आर्य कोर्ट रूम से रवाना हो गईं। आक्रोशित वकील बाहर डटे रहे। इस बीच एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह, सहित एसीपी और पांच थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। रात करीब 8.30 बजे आरोपियों को कोर्ट रूम से बाहर चैथा आरोपी अली गिरफ्तार, भागते समय पैर पर चोट लगी, कोर्ट ने 2 मई तक पुलिस रिमांड पर दिय
वकीलों ने उन्हें जमकर पीटा
एक आरोपी के कपड़े तक फट गए।पुलिस आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची। वकीलों की मारपीट में एक आरोपी के कपड़े फट गए। एक पुलिस जवान को गाल में चोट आई है।
चैथी पीड़िता ने लिखा… निक्की बनकर दोस्ती करता था साहिल
सोमवार को चैथी पीड़िता सामने आई। उसकी शिकायत पर बागसेवनियां पुलिस ने चैथी एफआईआर दर्ज की। साहिल पर छेड़घ्छाड़ और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा लगाई गई है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया- साहिल ने सोशल मीडिया पर निक्की नाम से आईडी बना रखी थी। वह हिंदू बनकर हिंदू लड़कियां फंसाता था।
आली ने मोबाइल का डेटा डिलीट किया,
पकड़ से पहले अजह ले मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया है। डेटा रिकवर करने मोबाइल फाॅरेसिंक लैंब भेजा गया है। पूछताछ में उसने खुलसा किया कि ब्लैकमेलिंग का तरीका उसने फरहान से सीखा था। फरहान काॅलेज में उसका सीनियर था
फ्रांस-स्पेन-पुर्तगाल में बिजली गुल, एयरपोर्ट-मेट्रो बंद, मोबाइल नेटवर्क ठप; हॉस्पिटल में सर्जरी रद्द
यूरोपीय देश स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे ब्लैकआउट हो गया है। इससे तीनों देशों के मेट्रो, एयरपोर्ट, रेल और मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए।
इस ब्लैकआउट से लाखों लोग बिना बिजली के रहने पर मजबूर है। यूरोन्यूज पुर्तगाल के मुताबिक, पुर्तगाल और स्पेन की राजधानियों में कई मेट्रो ट्रेन स्टेशन के बीच सुरंगों में फंस गई हैं। लोग इन मेट्रो में फंसे हुए हैं।
पुर्तगाल पुलिस ने पुष्टि की है कि ट्रेनों का संचालन बंद है, पोर्टो और लिस्बन दोनों शहरों में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं और पूरे देश में ट्रैफिक सिग्नल भी प्रभावित हुए हैं।
ब्लैकआउट की संभावित वजहें-
- यूरोप की इलेक्ट्रिक ग्रिड में खराबी इस ब्लैकआउट की वजह हो सकती है।
- फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में अलारिक माउंटेन पर आग लग गई है। इससे पेरपिगन और पूर्वी नारबोन के बीच एक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिसिटी लाइन को नुकसान पहुंचा है। पुर्तगाल की राष्ट्रीय विद्युत कंपनी REN ने कहा कि इसे पावर आउट-रेज का एक संभावित कारण माना जा रहा है।
स्पेन में पावर रिस्टोर होने में 10 घंटे लग सकते हैं

स्पेन के बिजली ग्रिड के प्रमुख ने कहा है कि पावर रिस्टोर होने में 10 घंटे तक का समय लग सकता है। रेड इलेक्ट्रिका के सीईओ एदुआर्डो प्रिएटोएक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स से कहा कि इस समस्या को हल करने के लिए ऑपरेशन में छह से दस घंटे का समय लग सकता है।
यूरोन्यूज स्पेन ने बताया कि स्पेन सरकार ने मोनक्लोआ में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वहीं, फ्रांस में ब्लैकआउट के कुछ मिनट के अंदर ही पावर रिस्टोर कर लिया गया। यहां ब्लैकआउट का बहुत ज्यादा असर पड़ा भी नहीं था।
ब्लैकआउट से अस्पताल और मेडिकल सर्विसेज प्रभावित
पावर ब्लैकआउट ने अस्पतालों को भी प्रभावित किया है। स्पेन के मैड्रिड का ला पाज अस्पताल और पुर्तगाल की कई मेडिकल सुविधाओं पर असर पड़ा है। इनमें से कुछ फैसिलिटीज को सर्जरी भी रद्द करनी पड़ी है।
टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं के साथ-साथ, स्पेन और पुर्तगाल के नागरिकों ने मोबाइल नेटवर्क तक पहुंच न होने की भी शिकायत की है।
इसके अलावा, मैड्रिड का बाराखास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बिजली संकट से प्रभावित हुआ है। इसी दौरान क्षेत्र के कई अन्य हवाई अड्डों ने भी अपने संचालन को रोक दिया है।
साइबर हमले की जांच कर रहा स्पेन
स्पेन के एक अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर बिजली संकट के पीछे साइबर हमला तो नहीं है, इसकी जांच जारी है। हालांकि अभी तक कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है।
छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसरों ने सार्वजनिक की संपत्ति, हो रही अतिरिक्त आय
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने अपनी संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक की है। इस बार 2003 बैच के चार आईएएस अफसरों की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस बैच के अविनाश चंपावत और रीना बाबा साहेब कंगाले के पास एक-एक ही संपत्ति है। वहीं, सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने अपनी 9 संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक की है। इन संपत्तियों से वे प्रतिमाह अतिरिक्त आय भी कर रहे हैं। वहीं, ऋतु सेन ने अपनी तीन संपत्तियों की जानकारी साझा की है।
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर अविनाश चंपावत, रीना बाबा साहेब कंगाले, सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, ऋतु सेन ने जानकारी साझा की है। रिपोर्ट में बताया कि प्रतिमाह अतिरिक्त आय भी कर रहे हैं
सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव

– अटल नगर रायपुर में स्वयं के नाम पर आवास है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 22 लाख रुपए है। इससे प्रतिमाह 35 हजार 700 रुपए की आय होती है।
– सोलापुर महाराष्ट्र में 1 हैक्टेयर की जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए है। यह जमीन उनकी मां ने 1989 में गिफ्ट दी थी।
– कचना फेस टू में स्वयं के नाम पर एक बंगला है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 55.8 लाख रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। इससे प्रतिमाह 60 हजार रुपए की आय होती है।
– सोलापुर महाराष्ट्र में पत्नी के नाम पर एक जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 40 हजार रुपए है। इससे 12 हजार रुपए प्रति माह आय होती है, लेकिन यह आय नियमित नहीं है।
– कचना रायपुर में पत्नी के नाम पर एक प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 22.69 लाख है। इसे बैंक लोन व स्वयं की बचत से खरीदा था।
– मंदिर हसौद रायपुर में 0.240 हैक्टेयर जमीन है। इसे स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 3.39 लाख रुपए है।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 19.40 लाख रुपए है।
– ऐश्वर्या किंगडम कचना में 2310 वर्गफीट का मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 56 लाख रुपए है। यह मकान स्वयं के नाम पर है। इससे 50 हजार रुपए प्रतिमाह आय होती है।
– आमासिवनी रायपुर में स्वयं के नाम पर 4000 वर्गफीट का आवास है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार है। इसे लोन व स्वयं की बचत से खरीदा था। इससे प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है।
अविनाश चंपावत, सचिव

– रायपुर के सेरीखेड़ी में एक प्लॉट है। इसे स्वयं के नाम पर हाउसिंग बोर्ड से वर्ष 2022 में 16 लाख 1 हजार 731 रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 60 लाख रुपए हैं।
रीना बाबा साहेब कंगाले, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

– रायपुर के धरमपुरा में 489 वर्गमीटर में निर्मित एक आवास है। इसे स्वयं के नाम पर हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। वर्तमान कीमत 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार है। इसे लोन लिया था और जीपीएफ से राशि निकाली थीं।
ऋतु सेन

– नवा रायपुर में 3बीएसके डुप्लेक्स प्लैट है। इसे स्वयं के नाम पर लगभग 50 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 60 लाख रुपए है। इसे 6 लाख 12 हजार रुपए की वार्षिक आय होती है।
– रायपुर के धरमपुरा में आवासीय प्लॉट है। इसे स्वयं व पति के संयुक्त नाम पर 5 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 6.50 लाख रुपए है।
– उत्तरप्रदेश गौतम बुद्ध नगर में कृषि जमीन है। इसे 2023 में 15.96 लाख रुपए में स्वयं के नाम पर खरीदी थी। इसकी वर्तमान कीमत 22 लाख है।










