Home Blog Page 632

गुजरात ने राजस्थान को 210 रन का टारगेट दिया:शुभमन ने 84, बटलर ने 50 रन बनाए; महीश तीक्षणा को 2 विकेट

0

IPL के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 210 रन का टारगेट दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए। शुभमन गिल ने 84 और जोस बटलर ने 50 रन बनाए। राजस्थान से महीश तीक्षणा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला।

पावरप्ले में राजस्थान की तेज शुरुआत 

210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने तेज शुरुआत की। टीम ने चौथे ओवर में फिफ्टी लगा दी। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 6 ओवर में टीम का स्कोर 87 रन तक पहुंचा दिया। टीम ने पावरप्ले में कोई विकेट भी नहीं गंवाया।

वैभव ने 17 गेंद पर फिफ्टी लगाई
पारी के 5वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ राजस्थान के बैटर्स ने 21 रन बटोरे। इस ओवर में 2 चौके और 2 छक्के आए। वैभव सूर्यवंशी ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया और 17 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वे IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। वैभव 18वें सीजन में सबसे कम गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 18 गेंद में फिफ्टी लगाई थी।

ईशांत के ओवर में 28 रन बने

वैभव सूर्यवंशी ने ईशांत शर्मा के दूसरे ओवर में 28 रन बटोर लिए। इस ओवर में वैभव ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। ईशांत ने ओवर में 2 वाइड भी फेंकी। इसी ओवर में राजस्थान ने 50 रन भी पूरे कर लिए।

राजस्थान ने पहले ओवर में 11 रन बनाए

राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में 11 रन बनाए। टीम से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। गुजरात से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर फेंका।

बटलर ने फिफ्टी लगाकर 209 तक पहुंचाया

20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर ने 2 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने गुजरात का स्कोर 209 रन तक पहुंचा दिया। टाइटंस ने 4 विकेट गंवाए। राजस्थान से महीश तीक्षणा ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला।

राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर आउट

20वें ओवर में गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया। ओवर की दूसरी गेंद जोफ्रा आर्चर ने यॉर्कर फेंकी। बॉल राहुल तेवतिया के पैड्स पर लगी। राजस्थान ने LBW की अपील की और अंपायर ने आउट का फैसला दे दिया। तेवतिया ने 8 रन बनाए।

सुंदर 13 रन बनाकर आउट
19वें ओवर में गुजरात ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की चौथी बॉल संदीप शर्मा ने गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। वॉशिंगटन सुंदर ने शॉट खेला, लेकिन कवर्स पर कैच हो गए। उन्होंने 13 रन बनाए।

शुभमन 84 रन बनाकर आउट
17वें ओवर में गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। ओवर की चौथी बॉल महीश तीक्षणा ने लो फुल टॉस फेंकी। शुभमन गिल सामने की ओर छक्का लगाने गए, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गए। उन्होंने 84 रन बनाए।

हसरंगा ने 24 रन दिए

गुजरात ने 15वें ओवर में वनिंदू हसरंगा के खिलाफ 24 रन बटोर लिए। जोस बटलर ने इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाया।

सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट
गुजरात ने 11वें ओवर में पहला विकेट गंवाया। ओवर की दूसरी बॉल महीश तीक्षणा ने फुलर लेंथ फेंकी। साई सुदर्शन छक्का लगाने गए, लेकिन लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए। उन्होंने 39 रन बनाए।

शुभमन ने फिफ्टी लगाई
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 10वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर वनिंदू हसरंगा के खिलाफ सिंगल लिया और 29 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।

पावरप्ले में गुजरात ने विकेट नही गंवाया
गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के 6 ओवरों में कोई विकेट नहीं गंवाया। टीम ने इस दौरान 53 रन बना लिए। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल पिच पर मौजूद रहे।

सुदर्शन को जीवनदान मिला
गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को पारी के दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं महीश तीक्षणा ने फुलर लेंथ फेंकी। सुदर्शन ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन गेंद कवर्स की ओर चली गई। वहां मौजूद फील्डर शिमरोन हेटमायर ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन आसान सा मौका गंवा दिया।

सुदर्शन-गिल ओपनिंग उतरे
गुजरात टाइटंस से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। टीम ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने बॉलिंग की शुरुआत की।

प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन संदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट: ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान और दसुन शनाका।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा और युद्धवीर सिंह चरक।

इम्पैक्ट: शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़।

राजस्थान ने बॉलिंग चुनी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। संजू सैमसन इंजरी के कारण आज का मैच भी नहीं खेल रहे। गुजरात में शेरफन रदरफोर्ड की जगह करीम जनत को मौका मिला।

हेड टु हेड में गुजरात आगे
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए। इनमें गुजरात ने 6 और राजस्थान ने 1 मैच जीता। जयपुर में दोनों के बीच 2 मैच खेले गए, जिसमें दोनों में गुजरात को जीत मिली।

हसरंगा राजस्थान के टॉप विकेट टेकर
राजस्थान के लिए इस सीजन यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल हैं। जुरेल ने 9 मैचों में 238 रन बनाए। बॉलिंग में वनिंदू हसरंगा ने 7 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। हसरंगा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

साई सुदर्शन गुजरात के टॉप स्कोरर
गुजरात इस सीजन शानदार फॉर्म में है। टीम के साई सुदर्शन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 417 रन बनाए हैं। टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। टीम को उनसे आज भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बैटर और बॉलर्स दोनों के लिए मददगार साबित होती है। इस स्टेडियम में अब तक IPL के 59 मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 मैच जीते। इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 217/6 है, जो 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन

जयपुर में मैच वाले दिन मौसम साफ रहेगा। सोमवार को यहां का टेम्परेचर 27 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रहेगी।

पॉसिबल-12

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सारंगपुर में 112 करोड़ रूपये की लागत के 733 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया

0

सारंगपुर / में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के विकासखंड सारंगपुर में 112 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद के सहयोग से जलदूतों के साथ श्रमदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोसंवर्धन की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब कोई भी गौशाला लावारिस नहीं रहेगी। प्रत्येक गौशाला में प्रति गाय के मान से 20 की जगह 40 रुपये अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार काम कर रही है। अब दीदियों को लखपति बनाया जा रहा है। प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब बंदी लागू की गई है। अब इन नगरों में शराब की बजाए दूध की दुकानें चालू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बिजली की सहूलियत प्रदान करने के लिए अब उनको सोलर सिस्टम पर अनुदान दिया जा रहा है, ताकि वे सिंचाई की बिजली के लिए परेशान न हों।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सारंगपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही सारंगपुर से फोर लेन तक 44 करोड़ की सड़क निर्माण एवं एवी रोड से पटाडि़या धाकड़ एवं गुड़नपुर तक 38 करोड़ की लागत से मार्ग निर्माण की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक श्री हजारीलाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो कैंसर पीड़ित मरीजों को 2-2 लाख एवं एक को एक लाख रुपये उपचार हेतु प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और जन सहयोग से जिले के छात्रावासों में प्रदाय किए जा रहे वाटर कूलर के वितरण का शुभारंभ किया।

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान लापरवाही: खुले तारों से खतरा

0

लाभमल गुप्ता/अहमदपुर
मध्य क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर जिले के अहमदपुर कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक विद्युत मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने के बाद कनेक्शन नहीं जोड़ा गया और बिजली के चालू लाइट करंट के बाहर दोनों तारों को छोड़ दिया गया। इससे पास में रहने वाले और व्यापारी ग्रामीण ग्राहकों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है।

5 घंटे तक नहीं आई कोई कार्रवाई

उपभोक्ता असलम खान ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों को शिकायत करने के बाद भी 5 घंटे तक कोई भी कर्मचारी खुले वायर के ऊपर टेप लगाने या कनेक्शन जोड़ने नहीं आया। इससे खतरा और भी बढ़ गया है, क्योंकि दोनों तरफ व्यापारियों की दुकान लगी हुई है और शादी विवाह का सीजन चल रहा है।

जान जोखिम में डालने जैसा

असलम खान ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से जान जोखिम में पड़ सकती है। कोई भी उपभोक्ता धोखे में इन तारों को पकड़ ले तो करंट लग सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।

तत्काल कार्रवाई की मांग

उपभोक्ता असलम खान और अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और खुले तारों को ढककर कनेक्शन जोड़ा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न 33 सामुदायिक दावो का अनुमोदन

0

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक श्रीमती पारूल जैन, के अलावा समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए 36 सामुदायिक दावो की बिन्दुओं के पक्षो की जानकारियां पृथक-पृथक प्रस्तुत की गई जिसमें से मौके पर समिति द्वारा 33 सामुदायिक दावो की स्वीकृति प्रदाय की गई है जिसमें सामुदायिक रास्ता, शंाति धाम, देव स्थान, पेयजल कूप, खेल का मैदान, तालाब, पेयजल बावडी, इत्यादि शामिल है।

जिला अस्पताल के बाहर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

0

विदिशा/ के माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल के बाहर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताते हुए मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारी सरकार से पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने और सुविधाएं बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष आशा भार्गव के अनुसार, संविदा कर्मचारियों के लिए बनाई गई नीति को अभी तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा नहीं मिल रही है। पूर्व में मिलने वाली छुट्टियों में भी कटौती कर दी गई है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण शामिल है। वे रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल करने की मांग कर रहे हैं। एनपीएस ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा की मांग भी प्रमुख है। कर्मचारी डीए की सुविधा चाहते हैं। ईएल और मेडिकल लीव की पुरानी सुविधाओं को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वेतन विसंगतियों में संशोधन भी उनकी मांगों में शामिल है।

खेल शिविरो में शासकीय संस्थानो के बच्चे शामिल हो विदिशाए दिनांक 28 अप्रैल 2025

0

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ग्रीष्मकालीन खेल शिविरो के आयोजन का कैलेण्डर तैयार करने के निर्देश जिला खेल अधिकारी को दिए है। उन्होंने कहा कि खेल शिविरो में जिले की सभी शासकीय संस्थानो के बच्चों को उनकी खेल इच्छा अनुसार उन खेलो में शामिल होेने की सुविधा विशेष तौर पर उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खेल कैलेण्डर की जानकारियां स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के साथ-साथ आदिम जाति कल्याण विभाग और आईटीआई संस्थानो को उपलब्ध कराई जाए। ताकि इन संस्थानो के बच्चे सुगमता से भाग ले सकें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक श्रीमती पारूल जैन से कहा है कि छात्रावासी बच्चों के बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास से संबंधित प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाए वहीं छात्रावासी बच्चों का वरिष्ठ कार्यालयो में भ्रमण कराकर शासकीय कार्यो के संपादन की प्रक्रियाओं से अवगत कराएं।

 जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग एवं वाटर रिचार्ज स्थापित करें औद्योगिक इकाइयां – कलेक्टर

0

     सीहोर/ कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों में औद्योगिक इकाइयों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के द्वारा उद्योग विभाग एवं औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित की जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। बैठक जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे/

बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि उद्योगों की भूमिका जल संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने औद्योगिक इकाइयों में जल संरक्षण के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं  ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नालों में मिलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निपटान के संबंध में अपशिष्ट संयंत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल के अपव्यय को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए तथा सीएसआर फंड से बावड़ियों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा कुओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाए।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान अत्यधिक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यदि आज हम जल बचाने के प्रयास नहीं करेंगे तो भविष्य की पीढ़ियों को जल संकट का गंभीर सामना करना पड़ेगा। जल केवल जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अनिवार्य है। हमें अपने घरों, उद्योगों और सार्वजनिक स्थलों पर जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जल एक ऐसी धरोहर है जिसे हमें संभालकर अगली पीढ़ी को सौंपना है। हर नागरिक और हर संस्था को जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। यदि हम आज संकल्प लें तो आने वाला कल सुरक्षित और समृद्ध होगा। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, प्रबंधक श्री मनीष अलावा, जिला कमांडेंट श्रीमती नीलमणि लाडिया, श्री प्रमोद त्रिपाठी, सहित जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के अध्यक्ष उपस्थित थे।      कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों में औद्योगिक इकाइयों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के द्वारा उद्योग विभाग एवं औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित की जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। बैठक जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |   बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि उद्योगों की भूमिका जल संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने औद्योगिक इकाइयों में जल संरक्षण के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं  ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नालों में मिलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निपटान के संबंध में अपशिष्ट संयंत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल के अपव्यय को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए तथा सीएसआर फंड से बावड़ियों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा कुओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाए।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान अत्यधिक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यदि आज हम जल बचाने के प्रयास नहीं करेंगे तो भविष्य की पीढ़ियों को जल संकट का गंभीर सामना करना पड़ेगा। जल केवल जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अनिवार्य है। हमें अपने घरों, उद्योगों और सार्वजनिक स्थलों पर जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जल एक ऐसी धरोहर है जिसे हमें संभालकर अगली पीढ़ी को सौंपना है। हर नागरिक और हर संस्था को जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। यदि हम आज संकल्प लें तो आने वाला कल सुरक्षित और समृद्ध होगा। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, प्रबंधक श्री मनीष अलावा, जिला कमांडेंट श्रीमती नीलमणि लाडिया, श्री प्रमोद त्रिपाठी, सहित जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के अध्यक्ष उपस्थित थे।      कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों में औद्योगिक इकाइयों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के द्वारा उद्योग विभाग एवं औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित की जा रही जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। बैठक जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

      बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि उद्योगों की भूमिका जल संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने औद्योगिक इकाइयों में जल संरक्षण के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं  ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नालों में मिलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निपटान के संबंध में अपशिष्ट संयंत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल के अपव्यय को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए तथा सीएसआर फंड से बावड़ियों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा कुओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाए।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान अत्यधिक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यदि आज हम जल बचाने के प्रयास नहीं करेंगे तो भविष्य की पीढ़ियों को जल संकट का गंभीर सामना करना पड़ेगा। जल केवल जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अनिवार्य है। हमें अपने घरों, उद्योगों और सार्वजनिक स्थलों पर जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जल एक ऐसी धरोहर है जिसे हमें संभालकर अगली पीढ़ी को सौंपना है। हर नागरिक और हर संस्था को जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। यदि हम आज संकल्प लें तो आने वाला कल सुरक्षित और समृद्ध होगा। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, प्रबंधक श्री मनीष अलावा, जिला कमांडेंट श्रीमती नीलमणि लाडिया, श्री प्रमोद त्रिपाठी, सहित जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुदेश राय ने सुनी मन की बात

0

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को विधायक सुदेश राय ने निज निवास पर टेलीविजन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सजगता तत्परता के साथ सुना। भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात में उठाए गए मुददों को लेकर विधायक सुदेश राय के द्वारा गहन विचार विर्मश किया गया। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित जम्मु कश्मीर के पहलगाम में हुए हिन्दुओं के नरसंहार के प्रतिशोध के लिए आतंकवादियों घुसपैठियों पर सुरक्षाबलों के द्वारा कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष शक्ति में भी आगे बढ़ रहा है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि पाकिस्तान का पानी रोक कर भी उन्होने बढ़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री का आशिर्वाद मध्य प्रदेश को भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास योजनाऐं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री की मन की बात हमारे और भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन और ज्ञान का भंडार होती है। पूर्व पार्षद सुशील ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, विजय यादव, निर्मल पंवार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए शोधित अध्यात्मिक प्रयोग है यज्ञ-टोली नायक सुश्री दीना त्रिवेदी

0

सीहोर। 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के देवपूजन के साक्षी बने लगभग 400 जोड़ों को यज्ञ के दार्शनिक और वैज्ञानिक पक्ष की व्याख्या करते हुए हुए व्यास पीठ पर विराजमान ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली नायक सुश्री दीना त्रिवेदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भारतीय संस्कृति के जनक यज्ञ पिता और गायत्री माता कहे गए हैं। सोमवार को सुबह पांच बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, सात बजे यज्ञ का ज्ञान-विधान, दोपहर दो बजे नवदंपति शिविर, दोपहर तीन बजे युवा जागरण एवं जैविक कृषि गोपालन पर विशेष उद्बोधन और शाम को छह बजे नारियों जागों स्वयं को पहचानों विशेष उद्बोधन किया गया। वहीं मंगलवार को मुख्य अतिथि शांतिकुंज-हरिद्वार से आदरणीय शैफाली पंडया दीदी के द्वारा अपने उद्बोधन में राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने सप्त आंदोलन के विषय पर चर्चा की जाएगी और शाम को 24 जार से अधिक दीप प्रज्जवलित कर महायज्ञ किया जाएगा।
सोमवार को सुश्री दीना त्रिवेदी ने कहा कि अर्थात गायत्री से सदवुद्धि प्राप्त होने पर ही मानव सत्कर्म करने के लिए प्रेरित होता है.यही यज्ञ का दर्शन हैं। मनुष्य को जीवन देने वाले के प्रति और जीवन यापन के आवश्यक साधन सामग्री प्रदाताओं के प्रति कृतज्ञ होकर पूज्य भाव रखना और निरंतर देते रहना यज्ञ का दर्शन है। यज्ञ कर्मकांड में देवपूजन और संगतिकरण भी आवश्यक रूप से जुडा हुआ है.उन्होंने कि आज मनुष्य की स्वार्थ और संकीर्ण विचाराधरा और भौतिकवादी सोच के फल स्वरुप चारों ओर जो असुरता और पर्यावरण असंतुलन का वातावरण बना हुआ उसके निवारण के लिए संगठित होकर देव तत्वों को पोषण देने की आवश्यकता है. वेदमूर्ति श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा चलायी गई युग निर्माण योजना का लक्ष्य है कि हमारा समाज सुखी समुन्नत हो धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण बने. मानव जीवन में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दीना दीदी ने बताया कि माँ के गर्भ में जीव चौरासी लाख योनियों में भ्रमण करता हुआ मानव योनि प्राप्त करता है उसके पिछले जीवन के कई जीव संस्कार जीवात्मा के साथ आते हैं उन्हें दूर कर श्रेष्ट संस्कार स्थापित करने के लिए ऋषियों ने 16 संस्कारों की परम्परा चलाई.  आज 05 गर्भवती बहिनों के पुंसवन संस्कार सम्पन्न हुए. जिसमें गर्भवती माँ को अपनी सात्विक दिनचर्या के साथ, शारीरिक श्रम करने और तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाने के बारे में समझाइस दी गई और कहा गया कि गर्भवती माता बहिंनों को शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के द्वारा चलाये जाने वाले ऑनलाइन क्लास के द्वारा गर्भ विज्ञान की पूरी जानकारी लेकर गर्भस्थ भ्रूण को महामानव के रूप मे शिशु निर्माण कर सकती हैं.
समाज में नशे की दुष्प्रवृत्ति बढ़ती जा रहा है, जिससे फलती फूलती घर, गृहस्थियाँ उजड़ रही हैं और मनुष्य का स्वास्थ्य, एवं धन चौपट हो रहा है. मोबाइल का अधिक  उपयोग भी एक नशा है जिसके कारण साइको सोमेटिक बीमारियां बढ़ रही हैं. हमें गजेट्स के अत्यधिक और अनावश्यक उपयोग से बचना होगा. उन्होंने होताओं से यज्ञ की पूर्णहुति के रूप में अपने दोष दुर्गणों को परित्याग कर देने का आव्हान किया। इस संबंध में उपजोन समन्वयक आरपी हाजरी और जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रमिला परमार ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजे से महायज्ञ के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसमें जिला कार्यक्रम संयोजक महेश विजयवर्गीय, प्रेमलाल कुशवाहा और मीडिया प्रभारी पुष्पा शर्मा आदि शामिल थे। 

थाली-चम्मच बजाकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

0

सीहोर। अपनी मांगों के समर्थन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। टाउन हाल पर धरना दे रहे ये कर्मचारी घरों से थाली और चम्मच लेकर पहुंचे और बजाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांग संविदा नीति 2023 को शीघ्र लागू करने की है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मियों की पंचायत में जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं किए गए। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांगें उठाए जाने के बावजूद सरकार ने समाधान नहीं किया, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इसी बीच, एनएचएम के मिशन संचालक ने शुक्रवार को सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को पत्र जारी कर हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को उक्त आदेश की होली जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों ने इस आदेश को दमनकारी बताया और इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन करार दिया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई सीहोर द्वारा सोमवार को हड़ताल के सातवे दिन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की गई, भूख हड़ताल के पहले दिन श्रीमती सुमन देवी अहिरवार और श्रीमती रुचि आर्य द्वारा भूख हड़ताल की गई, साथ ही थाली बजाकर प्रशासन को जगाया गया, हड़ताल के आठवें दिवस में सोयी हुई सरकार और एनएचएम प्रशासन को जगाने के लिए सांकेतिक रूप से भैस के आगे बीन बजाकर जगाया जाएगा, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अम्बर मालवीय, गरिमा रावत, शांति साहू, सुनीता राजपूत, नीतू करदाते, रीना मालवीय, अंजना, मुस्कान सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।