Home Blog Page 633

राठौर समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को गंज स्थित राठौर धर्मशाला में राठौर क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक के पश्चात श्रद्धांजली अर्पित कर आतंकवाद का पुतला फूंका।गंज स्थित राठौर धर्मशाला में राठौर क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के वरिष्ठ और युवा शामिल रहे। बैठक में कई सामाजिक मुददों पर चर्चा की गई। वीर दुर्गादास पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण, धर्मशाला में पानी के लिए एक बोरबेल कराना, धर्मशाला में जीणोद्धार कार्य कराना, पार्क निर्माण समीति अध्यक्ष और मंदिर समीति अध्यक्ष तय करने की प्रक्रिया पर बातचीत की गई। बैठक उपरांत समाज के लोगों ने कश्मीर हमले मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आंतकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बैठक में अध्यक्ष रामचंदर राठौर, राजकुमार राठौर, पूरन राठौर, मुकेश राठौर, प्रमोद कुमार राठौर, देवेन्द्र राठौर, भानु राठौर, दिपेश राठौर, सविता राठौर, दिलीप राठौर, जितेन्द्र राठौर, प्रदीप राठौर, पूर्व अध्यक्ष सतीश राठौर, पूर्व अध्यक्ष प्रेम पहलवान, युवा संगठन अध्यक्ष जितेंद्र राठौर नरेंद्र राठौर संरक्षक राजेश राठौर आदि शामिल थे। बैठक में युवक-युवती सम्मेलन का भी प्रस्ताव रखा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पूरन राठौर ने किया। बैठक में समाज के पार्षद के अलावा महिला और क्षेत्रवासी शामिल थे।

  रामनारायण ताम्रकार पुन: ताम्रकार कसेरा समाज $के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए

0

सीहोर। कसेरा ताम्रकार ठठेरा समाज की प्रतिनधित्व सामाजिक राष्ट्रीय संघठन अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समीति देहली की साधारण सभा की दिल्ली मे आयोजित बैठक मे सीहोर $के अधिवक्ता रामनारायण ताम्रकार हैहयवंशी चुनाव प्रक्रिया मे पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
 अखिल भारतीय हैहय वंशीय क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति ताम्रकार, कसेरा, ठठेरा, कंसारा टमटा, कसारा आदि नाम से जाने वाली जातियों का 106 साल पुराना राष्ट्रीय संघठन है जिसका मुख्यालय दिल्ली है. हर 3 साल में केंद्रीय संचालन समिति के चुनाव होते हैं वर्तमान में सीहोर के रामनारायण ताम्रकार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. 27 अप्रैल को दिल्ली में एक दिवसीय महासभा का आयोजन किया गया था जिसमें मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए चुनाव प्रक्रिया एक महा पहले से प्रारंभ की गई थी 20 अप्रैल तक नॉमिनेशन जमा होने थे 27 अप्रैल को मतदान निश्चित था राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दो  नामांकन प्रस्तुत हुए थे दोनों प्रत्याशियों ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद साधरण सभा ने हर्ष ध्वनि से सीहोर के राम नारायण ताम्रकार हैहयवंशी को 3 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. साधारण सभा की अध्यक्षता संरक्षक आरबी प्रसाद ने की. सभी पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार का पुष्प मालाओ से स्वागत किया निर्वाचित अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की. आरंभ में भगवान श्री राजराजेश्वर की पूजन अर्चना के साथ आरती की गई  इसके अलावा कश्मीर में हुए नरसंहार की निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए 1 साल की अवधि में जो हैहयवंशी बन्धुओ  का निधन हुआ उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश के पूर्व निगम उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा नंदा वर्मा जबलपुर श्यामलाल कसेरा इंदौर ब्रजेन्द हैह्यवंशी कानपुर. केशवनाथ इलाहबाद. अशोक कसेरा बनारस संरक्षक आरबी प्रसाद, नवनियुक्त संयोजक विजय वर्मा हैह्यवंशी, निर्वाचन अधिकारी $केके वर्मा अतुल वर्मा मनोज जसाठी जबलपुर,अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें. माखन नगर बाबई से आई श्रीमती कीर्ति वर्मा राष्ट्रीय कवि ने भगवान श्री राजराजेश्वर एवं समाज की शाहिद मनवाती देवी पर अपना रचना पाठ किया. 8 मार्च महिला दिवस पर घोषित राष्ट्रीय महिला संगठन की पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सोपे गए इस अवसर पर समाज की अनेक लोगों को सम्मानित भी किया गया.  ताम्रकार 29 अप्रैल $को सुबह सीहोर पहुचेगे.  

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक की मौत, शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग की घटना

0

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पेड़ से टकराकर चालक की मौके पर ही जान ले ली। यह घटना बीती रात हुई, जब वाहन बाणसागर से ब्यौहारी की ओर जा रहा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो बाणसागर के निवासी थे। घटना के समय वाहन चालक विनय वाहन में अकेले ही सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वाहन की गति अत्यधिक थी और अचानक पेड़ के साथ टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि वाहन का पंजीकरण संख्या एमपी-18 सी-5099 था। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा, यह घटना शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर हुई है। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना ब्यौहारी तहसील के सामने घटी है। तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक विनय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि तहसील के सामने कई पेड़ लगे हैं, जिसमें टक्कर होने से आए दिन वाहन चालक घायल होते हैं और कुछ की मौत हो जाती है। तहसील और कोर्ट में आमने-सामने होने से सुबह से शाम तक लोगों की काफी आवाजाही रहती है। यह मार्ग शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग है। बीते माह पहले एक बुजुर्ग को भी एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।

वकीलों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर चक्का जाम लगा कर, ब्रेकर बनवाने की जिला प्रशाशन से मांग की थी। लेकिन वकीलों पर ही मार्ग को जाम करने पर मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान सड़क निर्माण एजेंसी ने वकीलों के विरोध के बाद कुछ ब्रेकर बनवाए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कई ब्रेकर बनवाने की आवश्यकता है, जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो सके और सड़क हादसों में कमी आ सके। विनय कुमार गुप्ता के परिवार में शोक की लहर है। उनके पड़ोसी ने बताया, वह बहुत अच्छे इंसान थे। उनके चले जाने से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।स्थानीय समाज में उनकी अनुपस्थिति का गहरा असर पड़ेगा। पुलिस ने मौके से मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।

भोपाल में बढ़ते अपराधों के बीच CCTV कैमरे फेल:कंस्ट्रक्शन और फॉल्ट के चलते आ रही दिक्कत, 450 नई लोकेशन पर लगेंगे 2 हजार कैमरे

0

भोपाल में बीते कुछ दिनों से चोरी, फौजदारी और हिट एंड रन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जिन CCTV कैमरों पर निर्भर थी, वे अब फेल हो रहे हैं। दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक, शहर के संवेदनशील इलाकों और यहां तक कि सेंट्रल जेल परिसर में भी कई कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे।

जेल रोड पर सिर्फ एक कैमरा सक्रिय है। वहीं, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड, नर्मदापुरम रोड और वीआईपी रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लगे कैमरों की हालत भी खराब है।

मेट्रो निर्माण और तकनीकी खामियों के कारण बंद हुए कैमरे

भोपाल पुलिस के CCTV कैमरा प्रभारी मनोज बेग ने बताया कि शहर की 153 लोकेशन पर कुल 781 कैमरे लगे हैं। इनमें से लगभग 40 कैमरे फिलहाल काम नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि मेट्रो लाइन निर्माण कार्य और तकनीकी कारणों से कई कैमरे अस्थायी रूप से बंद हैं। यह संख्या समय-समय पर घटती-बढ़ती रहती है। इसके अलावा, शहर के आउटर एरिया की 16 लोकेशनों पर 152 एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं, जो भोपाल में प्रवेश और निकासी करने वाले वाहनों की निगरानी करते हैं।

450 नई लोकेशन पर 2 हजार कैमरे लगाने की तैयारी

मनोज बेग ने बताया कि आने वाले समय में शहर में 450 नई लोकेशन पर 2 हजार CCTV कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अलग से कैमरे भी लगाए गए हैं।

स्मार्ट सिटी के 29 जंक्शन पर 332 कैमरे

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के 29 प्रमुख चौराहों पर 332 CCTV कैमरे लगे हैं। इनमें RNBD और NPR तकनीक वाले कैमरे शामिल हैं। एनपीआर कैमरे वाहन के नंबर प्लेट को रिकॉर्ड करते हैं, जबकि RNBD कैमरे निगरानी का काम करते हैं। हालांकि, इन कैमरों में कितने खराब हैं, इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सड़क हादसे बढ़े, फरार आरोपी पकड़ना मुश्किल

108 एंबुलेंस सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस साल अब तक 5869 एक्सीडेंट केस अस्पताल पहुंचे हैं। यानी हर महीने औसतन 489 लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पिछले तीन सालों में 108 सेवा को मिलने वाले कॉल्स में 15% वृद्धि दर्ज की गई है। खराब CCTV कैमरों के चलते हादसों के आरोपियों को पकड़ने में भी मुश्किलें आ रही हैं।

रोजाना चोरी होते हैं 7 वाहन

कमिश्नर ऑफिस से जारी दिसंबर 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में प्रतिदिन औसतन 7 वाहन चोरी हो रहे हैं। इसके अलावा राहगीरों के साथ मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2023 की तुलना में 2024 में अपहरण के मामलों में 15% बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित हुईं प्रिया जुनेजा

0

सीहोर
शिक्षा के क्षेत्र में बचपन प्ले-आद्या पब्लिक स्कूल ने एक और उपलब्धि हासिल की है। स्कूल की समर्पित और रचनात्मक किंडरगार्टन शिक्षिका मिस प्रिया जुनेजा को देश के प्रतिष्ठित ष्द्रोणाचार्य अवार्डष् से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में नवाचार, समर्पण और अनुकरणीय योगदान करते हैं।
इस सम्मान के लिए देशभर से करीब 2000 शिक्षकों ने भाग लिया था। उनमें से प्रिया जुनेजा का चयन होना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बना। वहीं विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रचना शर्मा ने कहा कि प्रिया जुनेजा का यह सम्मान विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता और मूल्यों को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय की शिक्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर सीहोर का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए प्रेरणा है।प्राचार्या ने की शिक्षिका की तारीफ की।

वैशाख अमावस्या पर 108 दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ की आरती की

0

सीहोर
हर साल की तरह इस साल भी शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व के अंतर्गत रविवार को वैशाख अमावस्या पर 108 दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ की आरती की गई। इस मौके पर पंडित कुणाल व्यास और मनोज दीक्षित मामा के मार्गदर्शन में संकल्प वद्धाश्रम के संस्थापक वीपी सिंह, श्रीमती विमला सिंह, श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से राहुल सिंह, श्रीमती निशा सिंह आदि ने पूर्ण-विधि-विधान से हवन की आहुतियां दी।
पंडित श्री व्यास ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान में सिद्धपुर की धरा पर सीवन नदी के तट पर नूतन हिन्दु नव वर्ष के प्रथम चैत्र मास की चैत्र सुदी पूर्णिमा से वैशाख सुदी पूर्णिमा तक विशेष शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान शास्त्र अनुसार पितृ हेतु वैशाख माह में जल का दान, घड़े का तथा भगवान शिव पर 1 मास कुंभ द्वारा महाअभिषेक एवं महा पारायण शुभ होता है। जन्म कुण्डली में अशुभ दोषों का निवारण, एवं महादशा, अर्न्तदशा, समस्त रोग, भय, पीड़ा, महामंगल दोष एवं शनि दोष की शांति, अगार मंगल दोष शांति, सर्ववाधा निवारण, पर मंत्र, पर यंत्र, पर तंत्र, शत्रुओं पर विजय पाना, सुख-शांति, ग्रह दोषों का निवारण, धन प्राप्ति, समस्त मनोकामना, मनोवांछित फल प्राप्ति समस्त दोषों का निवारण 1 माह तक चलने वाला दिव्य अनुष्ठान में गणेश अर्थव शीर्ष, श्री महामृत्युंजय जाप, श्री महारूद्र अभिषेक, श्री दुर्गा सप्ताशती चण्डी पाठ मंगल चण्डी विधान, श्री रामचरित्र मानस (मास पारायण) सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा आदि किया जा रहा है।
रामचरित मानस का पाठ करने के कई फायदे होते
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म का ये महाग्रंथ हमें जीवन जीने का मार्ग दिखता है। कई विद्वान और कथा वाचकों का कहना है कि रामचरित मानस का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा भी रामचरित मानस का पाठ करने के कई फायदे होते हैं। इस महा ग्रंथ की पांच चैपाइयों का रोजाना पाठ करने या श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। चैपाइयां घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए मंत्र का काम करती हैं। रामचरितमानस एक धार्मिक ग्रंथ है और यदि आप इसे नियमित रूप से पढ़ेंगे और सच्चे मन से पूजा करेंगे, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसमें लिखे हर दोहे और चैपाई का एक अलग महत्व और अर्थ होता है। पवित्र पाठ के शब्द जीवन की सच्चाई को दर्शाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में नियमित रूप से रामचरितमानस का पाठ किया जाता है, तो आपके घर में कभी भी कोई समस्या नहीं हो सकती है। साथ ही घर के लोगों का मन भी शुद्ध रहेगा।

राष्ट्रहित में आज कठोर से कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है, कवि अतुल

0

आष्टा
नगर के प्रबुद्ध कवियों एवं साहित्यकारों की संस्था साहित्य शिल्पी के तत्वाधान में कवि अतुल जैन सुराणा परिवार के सौजन्य से होटल नाकोड़ा पैलेस के सभागृह में पहलगाम हमलें में दिवंगत नागरिको एवं स्व. श्री अशोक कुमार जी सुराणा को श्रृद्धाजंलि स्परूप साहित्य शिल्पी की काव्यांजलि काव्य निशा आयोजित की गई जिसमें कवियों ने इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति आक्रोश एवं पीड़ति परिवारो के प्रति संवेदनाओ को कविताओ के माध्यम से व्यक्त करते हुये जनचेतना के लिये कलम के कर्तव्य का निर्वहन करने का प्रयास किया।
आयोजन का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्लवन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ एवं दिवंगतो को पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित सभी गणमान्य नागरिको एवं मातृ शक्तियों नें अपने इष्ट देव को याद करते हुये दो मिनिट का मौन धारण करते हुये श्रृद्धांजलि अर्पित – की फिर आयोजक सुराणा परिवार नें उपस्थित – सभी जनो के गले में तिरंगा दुपट्टा पहनाया। संचालक कवि अतुल जैन सुराणा नें कहा कि ये शोक का समय है स्वागत का नहीं और ये दुपट्टा – सभी को कर्तव्यबोध करायेगा कि राष्ट्र सर्वोपरि है यदि राष्ट्र ही नहीं होगा तो न धर्म बचेगा न हम, इसलिये राष्ट्रहित में आज कठोर से कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
विशेष आमंत्रण पर पधारी हुई कु. वंशिका गोस्वामी द्वारा सस्वर मां सरस्वती का आव्हान करते हुये उनकी वंदना प्रस्तुत की गई तत्पश्चात् संगीतज्ञ श्रीराम श्रीवादी द्वारा मातृ-पितृ वंदना का सुमधुर गीत प्रस्तुत करते हुये कहा गया कि ष् छांव में मां के कभी भी गम नहीं होते और सुख पिता के चरणों में भी कम नहीं होते। वीर रस के ओजस्वी हस्ताक्षर डॉ. प्रशांत जामलिया नें दुर्दात आतंकवादियो को आड़े हाथो लेते हुये कहा कि ष्गाड़ दो तिरंगा छाती में दुश्मनो की, आग है रगो में उनको तुम बता दो। अपने क्रम में गोविन्द शर्मा नें जान गंवा चुके पर्यटको का पक्ष लेते हुये जब कहा कि ष्राही थे तैनात नहीं थे,
बंदूको पर हाथ नहीं थे। तो उनकी इन पंक्तियों को सबका तालियों से समर्थन मिला। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर नें अपनी ओजस्वी वाणी से आतंकियो को ललकारा साथ ही साहित्यिक गतिविधियों को जारी रखने के लिये संस्था को 5100 रूपये की दानराशि देने की भी घोषणा की।

अवैध वसूली पर कार्रवाईः नियम तोड़ने वाली 20 बसों पर लगा 20 हजार 500 का जुर्माना

0

सीहोर
जिला परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाली 20 बसों और वाहनों पर कार्रवाई की। विभाग ने इन वाहनों पर कुल 20 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी के अनुसार, वाहन संचालकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। इनमें अधिक किराया वसूलना, वाहनों में ओवरलोडिंग और अग्नि शामक यंत्र न लगाना शामिल है। साथ ही लंबी दूरी की बसें सीहोर बस स्टैंड तक नहीं पहुंच रही थीं।
ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई
परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों को मोटरयान अधिनियम के तहत परमिट शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्धारित किराए से ज्यादा की वसूली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नरवाई न जलाकर किसान रोटर वेटर का करें उपयोग

0

श्यामपुर
तहसील में नरवाई जलाने की समस्या किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। पिछले दिनों ही आग लगने से करीब 60 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार राजेंद्र जैन ने तहसील कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता कर किसानों को नरवाई नहीं जलाने की सलाह दी। इसके साथ-साथ उन्होंने इसके दूसरे उपायों की भी जानकारी दी।
श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में मूंग और ग्रीष्मकालीन फसल की बोवनी करने के लिए नरवाई जलाने से आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। जबकि किसान अपना खेत तैयार करने के लिए नरवाई में आग न लगाकर रोटर वेटर का उपयोग कर खेत को साफ कर सकते हैं। आवश्यकता है बस किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रशासन को ग्राम पंचायत तर पर समाज सेवी संस्थाओं और नुक्कड़ नाटक माध्यम से किसानों को नरवाई जलाने से होने
जिला मुख्यालय की दमकल के भरोसे 90 गांव
दो तहसलों के पास एक भी दमकल नहीं है। जिला मुख्यालय की द मकल के भरोसे के 90 गांवहै। इससे एक ही दिन में कई जगह आगजनी की घटनाएं होने से काफी परेशानी होती है। एक दमकल होने से समय पर नहीं पहुंच पाती है। आगजनी की घटना होने के बाद बुदनी या प्राइवेट कंपनी की दमकल बुलाई जाती हैं और तब तक पूरी फसल जलकर राख हो जाती है।
किसानों को होना होगा जागरूक
नरवाई जलाने की समस्या एक ज्वलंत समस्या है। जिसे किसानों को समझना होगा। किसानों को जागरूक होकर नरवाई नहीं जलाने के लिए कदम उठाना होगा।
वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। नरवाई जलाने से पर्यावरण प्रदूषण, तापमान में वृद्धि, जमीन की उर्वरा शक्ति कम होना, जल स्तर कम होना और आग के विकराल रूप लेने पर जानमाल के नुकसान के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है।

देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0

भैरुंदा
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीमें गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा दिनांक 27,42025 को मुखबिर की सूचना पर अब्दुल फैजान खान पिता अब्दुल रफीक खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 1 सुभाष कॉलोनी भेरूंदा को सेमलपानी रोड नई कॉलोनी गेट के पास से पकड़ा एवं तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी से देसी कट्टा रखने के संबंध में पूछताछ की गई