Home Blog Page 634

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक

0


सीहोर
कोतवाली थाना पुलिस ने सीहोर में बरसों से रह रहे एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज अपने परिवार के साथ कई वर्षों से सीहोर में रह रहा था। वह यहां पर मजदूरी करता था। फिलहाल एक रेस्टोरेंट में कार्य कर – रहा था।
सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज लगभग 15 वर्ष पहले फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर भारत आया था। वह वर्षों से सीहोर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा है एवं उसके एवं परिवार के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद ने वर्ष 2020 में फर्जी तरीके से सीहोर का आधार कार्ड और समग्र आईडी भी बनवा लिया था। उसने खुद के साथ अपनी पत्नी एवं बच्चों का भी आधार कार्ड बनवा रखा था। कोतवाली थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोहम्मद इरशाद के साथ में और भी कई लोग सीहोर नगर सहित जिले में हो सकते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
जिलेभर में की जा रही जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने बताया कि जिलेभर में विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच निरंतर की जा रही है। जिले के सभी थानों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, साथ ही ऐसे नागरिक जो बाहर से आ रहे हैं उनके दस्तावेजों की भी जांच करें।

वैशाखी अमावस्याः नर्मदा में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु नीलकंठ, सीलकंठ व छीपानेर घाटों पर लगाई डुबकी

0

बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए नर्मदा घाटों पर पहुंचते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दुष्टि से व्यवस्थाएं की गई।


रविवार को जिले भर में वैशाख अमावस्या (सत्तू अमावस्या) मनाई गई। भैरूंदा क्षेत्र नर्मदा नदी के नीलकंठ मण्डी, सातदेव, छीपानेर सहित अन्य घाटों पर पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओ ने स्नान दान किया। वहीं नीलकंठ के प्राचीन संगम तट पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। जहा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान किया तो वही मंदिरो मे पहुंचकर पुजा पाठ की ओर भगवान को सत्तू का भोग लगाया, सत्तू का दान कर पुण्य लाभ लिया।
अलसुबह 5 बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। शाम तक स्नान करने का दौर चलता रहेगा। सैकड़ो श्रद्धालुओ मां नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंचे। स्नान दान किया तो वहीं मंदिरों में विशेष पुजा, अर्चना की ओर भगवान को सत्तू का भोग लगाया।
नर्मदा घाटों पर किए विशेष इंतजाम
सत्तू अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए नर्मदा घाटों पर पहुंचते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दुष्टि से व्यवस्थाएं की गई। इस दौरान नीलकंठ, मण्डी, सातदेव, छीपानेर सहित अन्य घाटों पर
पुलिसकर्मी तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही नर्मदा घाटों पर पहुंचकर स्नान किया एवं पूजा अर्चना करके सत्तू का दान भी दिया।
महिलाएं भी सुबह से स्नान करके मंदिरों में पहुंची। यहां पर पूजा-अर्चना के बाद भगवान को सत्तू अर्पित किया। इसके बाद घरों में आकर सत्तू खाया। हिंदू मान्यता के अनुसार वैशाख मास की अमावस्या को सत्तू या सतुवाई अमावस्या के नाम से जाना
जाता है। सत्तू अमावस्या पर नर्मदा स्नान सहित तीर्थों पर स्नान-दान, पूजन और पितरों की पूजा के बाद सत्तू दान करने की विशेष परंपरा है। सनातन परंपरा में इस दिन न सिर्फ सत्तू के दान बल्कि सत्तू के सेवन का शुभफल बताया गया है। सत्तू अमावस्या का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिष महत्व भी है। ज्योतिष की दृष्टि से पितृदोष और कालसर्प दोष दूर करने वाली शांति पूजा के लिए सत्तू अमावस्या को बेहद शुभ माना गया है।
सत्तू अमावस्या का दान
हिंदू धर्म में मान्यता है कि सत्तू अमावस्या पर यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दोपहर के समय में चावल से बना सत्तू अथवा सामान्य सत्तू का दान किया जाए तो पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इसी प्रकार सत्तू अमावस्या पर जरूरतमंदों को जल एवं अन्न का दान भी अत्यंत ही शुभ माना गया है।बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए नर्मदा घाटों पर पहुंचते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दुष्टि से व्यवस्थाएं की गई।

भोपाल में रह रहे 3 पाकिस्तानी नागरिक चिह्नित

0

भोपाल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
भारत सरकार ने 23 अप्रैल को जानकारी दी थी कि पाकिस्तानी नागरिकों के 14 कैटेगरी के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। जिसमें से मेडिकल वीजा को छोड़कर बाकी अन्य 13 कैटेगरी के वीजाधारकों को 27 अप्रैल (आज) भारत छोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद एमपी में 228 पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया गया था। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया
भोपाल में विदेश मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद तीन पाकिस्तानी नागरिकों चिह्नित किया था। इनमें शामिल एक व्यक्ति के पास लाॅन्ग टर्म वीजा है। लिहाजा उसकी वीजा की अवधि पूरी होने के बाद ही वापसी कराई जाएगी।
भोपाल में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ ऐज फैक्टर है। रात तक प्रदेश में रहने वाले ऐसे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की स्थिति साफ होगी कि ऐज फैक्टर वालों का क्या किया जाना है। क्योंकि यह निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं होना है।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश दिए थे।शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश दिए थे।

शराब पीने से रोका तो हेड काॅन्स्टेबल को पीटा,वर्दी फाड़ी

0

भोपाल
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई कर दी। उसकी वर्दी फाड़ दी। गालीगलौज की। धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 2 बजे जीआरपी बंसल वन की शॉप्स और रेस्टोरेंट्स बंद कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा तो युवक विवाद करने लगे। हाथापाई होने लगी।
युवकों ने हेड कॉन्स्टेबल नजर दौलत खान को पीटना शुरू कर दिया। जब हेड कॉन्स्टेबल संदीप और कमल रघुवंशी बचाने आए तो एक आरोपी ने कहा, तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ। तभी एक अन्य आरोपी ने कहा, सब कहते हैं कि हिंदू भाई समझदार हैं, लेकिन ये (दौलत खान) लोगों को भाषण दे रहा था।
जीप का दरवाजा खोलकर पीटा
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया, जो रविवार को सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन युवक जीआरपी की जीप का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं।एएसआई रामदयाल ने बताया, इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।

भोपाल में बढ़ते अपराधों के बीच सीसीटीवी कैमरे फेल

0


भोपाल

भोपाल में बीते कुछ दिनों से चोरी, फौजदारी और हिट एंड रन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जिन सीसीटीवी कैमरों पर निर्भर थी, वे अब फेल हो रहे हैं।शहर के संवेदनशील इलाकों और यहां तक कि सेंट्रल जेल परिसर में भी कई कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे।
जेल रोड पर सिर्फ एक कैमरा सक्रिय है। वहीं, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड, नर्मदापुरम रोड और वीआईपी रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लगे कैमरों की हालत भी खराब है।मेट्रो निर्माण और तकनीकी खामियों के कारण बंद हुए कैमरे
भोपाल पुलिस के ब्ब्ज्ट कैमरा प्रभारी मनोज बेग ने बताया कि शहर की 153 लोकेशन पर कुल 781 कैमरे लगे हैं। इनमें से लगभग 40 कैमरे फिलहाल काम नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि मेट्रो लाइन निर्माण कार्य और तकनीकी कारणों से कई कैमरे अस्थायी रूप से बंद हैं। यह संख्या समय-समय पर घटती-बढ़ती रहती है। इसके अलावा, शहर के आउटर एरिया की 16 लोकेशनों पर 152 एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं, जो भोपाल में प्रवेश और निकासी करने वाले वाहनों की निगरानी करते हैं।450 नई लोकेशन पर 2 हजार कैमरे लगाने की तैयारी
मनोज बेग ने बताया कि आने वाले समय में शहर में 450 नई लोकेशन पर 2 हजार ब्ब्ज्ट कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अलग से कैमरे भी लगाए गए हैं।
कमिश्नर ऑफिस स्थिति भोपाल पुलिस के सीसीटीवी कैमरा इंचार्ज मनोज बेग के मुताबिक सिर्फ 40 कैमरे बंद है।

मप्र में सरकारी कर्मचारियों की मौज, बढ़ाया 3 प्रतिशत डीए, मई से होगा लागू

0


प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता 55ः करने की घोषणा की है। इसमें 3ः भत्ता 1 जुलाई 2024 और 2ः 1 जनवरी 2025 से बढ़ाया जाएगा। एरियर का भुगतान 5 समान किस्तों में जून से अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। राजपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ने यह घोषणा की। प्रदेश के लगभग सात लाख अधिकारियों-कर्मचारियों की लंबित एक और मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरा कर दिया। नार्मदीय भवन तुलसी नगर में आयोजित राजपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसमें तीन प्रतिशत भत्ता एक जुलाई 2024 और

दो प्रतिशत लंबित थे, उन पर निर्णय लेकर आदेष भी जारी कर दिए। 55 प्रतिषत की दर महंगाई भता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। एरियर भी पांच समान किस्तों में अक्टूबर2025 तक देंगे ताकि दीपावली का आनंद भी रहे
भत्ता 1 जुलाई 2024 और 2ः 1 जनवरी 2025 से बढाया जाएगा
प्रथम 5200 से 6300 द्वितीय 2300 से 3350 तृतीय 850 से 1550 चतुर्थ 700 से 850
दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया
प्रदेश के कर्मचारी को अभी भी 50 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसकी घोषणा भी अक्टूबर 2024 में की गई और गौ माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया। जबकि, इस बीच केंद्र सरकार ने दो बार महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 और जनवरी 2025 से मिला।
प्रदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत
एक जनवरी 2025 से बढ़ाया गया है एरियर का भुगतान पांच समान किस्तों में जून से अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा
े सम्मेलन में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने घोषणा की
मुख्यमंत्री के समक्ष जब राजपत्रित अधिकारी संघ ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग रखी तो उन्होंने मंच से इसे स्वीकार करते हुए घोषणा कर दी। डॉ यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में
लगातार काम कर रही है।
महंगाई राहत बढ़ाने छत्तीसगढ़ से ली जाएगी सहमति
वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में पांच प्रतिशत वृद्धि करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति मांगी जाएगी। इसके लिए उन्हें पत्र भेजा जाएगा और सहमति प्राप्त होते ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। दरअसल, राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 में पेंशनर के वित्तीय मामले में दोनों राज्यों की सहमति का प्रावधान है। वर्ष 2000 के पहले के कर्मचारियों की पेंशन में आने वाले वित्तीय भार का 73 प्रतिशत मध्य प्रदेश और 27 प्रतिशत छत्तीसगढ़ को उठाना पड़ता है। जबकि, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी का कहना है कि इस प्रावधान को लेकर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। राज्य सरकार को निर्णय लेना है पर
इसे लंबित रखा जा रहा है। पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि और एरियर का भुगतान कर्मचारियों की तरह ही होना चाहिए।

बैरसिया में एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत

0

भोपाल
बैरसिया में एचपी पेट्रोलपंप के सामने मंगलवार की रात को बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। हादसे में दो भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इलाज के दौरान एक युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के मुताबिक रघुवीर सिंह (36) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अरवलिया मिस्त्री था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को अरवलिया से बैरसिया जाने के लिए निकले थे। बैरसिया से करीब एक किलो मीटर पहले एचपी पेट्रोलपंप के पास अचानक सामने एक एक्टिवा सवार युवक आ गया।उसे बचाने के प्रयास में बाइक चला रहे रघुवीर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रघुवीर के पिता ज्ञान सिंह और भाई तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों को इलाके लिए पहले बैरसिया फिर हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

शासकीय उमावि पीएम श्री श्यामपुर में समीक्षा बैठक कि गई

0

श्यामपुर
शनिवार को सहायक संचालक विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ध्दारा शासकीय विधालयों में अधिक से अधिक नामांकन हेतु शासकीय उमावि पीएम श्री श्यामपुर में समीक्षा बैठक कि गई।सीहोर ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुविधायुक्त शासकीय उमावि पीएमश्री श्यामपुर है। यहां कि शैक्षणिक गतिविधिया अपने उच्चतम स्तर पर है इसी कारण यह क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय विधालय है। सहायक संचालक दीपा कीर ने विधालय के शिक्षकों कि समीक्षा बैठक कि तथा इस वर्ष विधालय में 400 बच्चों के नवीन प्रवेश के लक्ष्य को आज दिनांक तक 209 बच्चों के प्रवेश पर प्रसन्नता जताई। संकुल प्राचार्य फ्रास्सिंका बारा ने सहायक संचालक विकास खंड शिक्षा अधिकारी को बताया गया कि 15 जून तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इसी क्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर ने संकुल केन्द्र श्यामपुर कि सभी शालाओं में नवीन प्रवेश कि समीक्षा कि तथा अधिक से अधिकबच्चों के नवीन प्रवेश शासकीय विद्यालयों में हो इस पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में बीआरसीसी अशोक वर्मा भी उपस्थित रहे। शासकीय उमावि पी एम श्री श्यामपुर के शिक्षकों के जनसंपर्क अभियान के कुशल मार्गदर्शन हेतु परमानंद पाटिल एवं जनशिक्षक रामेश्वर पाटिल के कार्य कि प्रसंशा की गई।

सड़कों का 30 जून तक करें री-स्टोरेशन, 31 मई तक नलों से पहुंचाए पानी

0

राजगढ़ / रविवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रही ग्रामीण समूह जल प्रदाय और एकल जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने गर्मियों में हर गांव में पेयजल पहुंचाने के लिए समय सीमा तय की। साथ ही शेष नल कनेक्शन और अन्य कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों
का 30 जून तक री-स्टोरेशन कराया जाए। इसके अलावा सुनिश्चित करें कि 31 मई तक हर घर नल से जल पहुंचे। उन्होंने कहा कि गर्मी में कहीं भी पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिला पंचायत सीईओ, पीएचई और जल निगम के अधिकारियों को हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा से कहा कि सभी विभागों का सहयोग लें। आकस्मिक स्थिति में मोटर खराब होने पर गांवों में पानी सप्लाई के लिए मोटर बैंक बनाने का सुझाव भी दिया।
नल के पानी का गुणवत्ता परीक्षण जरूर करें
प्रमुख सचिव ने पीएचई अधिकारियों से कहा कि बचे हुए घरों में नल कनेक्शन और रोड रेस्टोरेशन का काम 31 मई तक पूरा करें। उन्होंने कहा कि नलों से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता का लगातार परीक्षण होना चाहिए। श्री नरहरि ने ग्रामीण विकास विभाग की भूमिका को भी अहम बताया। इस बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, प्रमुख अभियंता पीएचई के. के. सोनगरिया, मुख्य अभियंता आरके हिरोडिया, मुख्य महाप्रबंधक जल निगम संजय कुमार, अधीक्षण यंत्री एसके चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ महीप तेजस्वी, जल निगम राजगढ़ के महाप्रबंधक एसके जैन सहित पीएचई और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों को दिखाएं कैसे होता है जल प्रदायः
प्रमुख सचिव पी नरहरि ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे श्हर नल में टोंटी लगाओश् अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी अभियान से जिले के 20 गांवों में 24 घंटे जल प्रदाय संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि अभियान से लोगों के पानी बचाने के व्यवहार में बदलाव आया है। प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों को जल निगम के फिल्टर प्लांट और इंटेकवेल का भ्रमण कराया जाए।

आरोपियों के घरों की जिओ टैगिंग से निगरानी, 86 आरोपियों ने किया सरेंडर

0

राजगढ़ / ब्यावरा र्म प्रदेश में पहली बार राजगढ़ पुलिस ने ने आरोपियों के घरों की जियोटैगिंग की है। इससे आरोपी देश में कहीं को भी वारदात करते पुलिस को मालूम को चल जाता है। नतीजा यह है देश में चोरी के लिए बदनाम कड़िया, र गुलखेड़ी, हुलखेड़ी और दूधी गांव के 86 कुख्यात आरोपी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। रविवार को कड़िया गांव में एसपी आदित्य मिश्रा के पुनर्वास शिविर में 44 कुख्यात आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें कई ऐसे आरोपी हैं, जो 500 से ज्यादा चोरी कर चुके हैं और कई राज्यों की पुलिस इन्हें तलाश रही है।
राजगढ़ के कड़िया, गुलखेड़ी और हुलखेड़ी गांव में बड़े शहरों की तर्ज पर सुविधाओं से सुज्जित घर हैं। देखने से लगेगा कि यह किसी बड़े उद्योगपति या कारोबारी ड के मकान हैं, लेकिन यह मकान सांसी समुदाय के लोगों के हैं, जो देश के कई राज्यों में शादी समारोह में नकदी और जेवरात चोरी की वारदातें कर रहे हैं। इनका नेटवर्क संगठित अपराधियों की तरह है। ने यह बच्चों से लेकर महिलाओं से चोरी की वारदातें करवाते हैं। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी देते हैं।
8 वर्षों में देश के 150 स्थानों पर वारदातें कीं। असम और गुवाहाटी में भी चोरी करें। पुलिस की निरंतर कार्रवाई और समझाइश ने मुझे बदलने पर मजबूर किया। अब अपराध छोड़कर अच्छे जीवन की ओर बढ़ना चाहता है अफसर सांसी बताते हैं, वे 20 साल से चोरी कर रहे हैं। गांव के बच्चे और महिलाओं को साथ जोड़ लिया। करीब 500 चोरी की वारदात की हैं। पुलिस ने योजनाओं के बारे में बताया। गलत काम छोड़ने के लिए दबाव बनाया। पुलिस कार्रवाई से परेशान था। मैंने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। अपने साथियों को भी सरेंडर के लिए कहा है।

आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने रणनीति अपनाई
सांसी समुदाय के कड़िया, गुलखेड़ी, हुलखेड़ी गांवों में आरोपियों के घरों की जिओ टैगिंग की गई। उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी ली गई।आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खाता, गोल्ड लोन अकाउंट्स, आधार कार्ड, वाहनों की जानकारी, प्रति सप्ताह आरोपियों के मोबाइल नंबरों से निगरानी।
इस साल 4 माह में देश के 216 वानों की पुलिस आ चुकीः महीने में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता है, जब देश के किसी न किसी राज्य की पुलिस राजगढ़ के कड़िया गांव में दबिश के लिए नहीं आती हो। इस वर्ष जनवरी से अप्रैल माह तक 216 थानों की पुलिस आ चुकी है। वर्ष 2023 में 460 और 2024 में 557 थानों की पुलिस राजगढ़ आई है।
44 आरोपियों ने चोरी की वारदातों से तौबा की
अभिषेक सांसी, अतुल सांसी, ऋषिकेश सांसी, रुखशाना सांसी, बालकिशन सांसी, ऋषि सांसी, हरियत सांसी, शंकर सांसी, सोहन सांसी, कोहिनूर सांसी, काला सांसी, अफसर सांसी, राजकुमार सांसी, रतनसिंह सांसी, दिलीप सांसी, शमशेर सांसी, जैकी सांसी, पवित्रा सांसी, इशिका सांसी, नगमा सांसी, जगदीश सांसी, अजब सांसी, शोभाराम, ओम, बसंत, सोहन, विकास, मोनू, मीनाक्षी, शमशेर छायल निवासी गुलखेडी, शैलेन्द्र सांसी, नगमा, गुरुदीप सांसी, संजू मौजूदगी में सरेंडर किया है।