Home Blog Page 635

बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है नकली चीनी, सूंघकर पता करें असली है या नकली

0

डीआर न्यूज इंडिणया / खाने-पीने की चीजों में मिलावट या उन्हें नकली तरीके से बनाने की खबरें आप अक्सर सुनते होंगे। चीनी, घी, आटा, चावल, दूध, पनीर, फल-सब्जियां, मसाले और दाल लगभग सभी चीजों में ऐसी मिलावट की खबरें आती रहती हैं। त्योहारी सीजन में खपत ज्यादा बड़ जाती है। जिससे नकली सामनों की भरमार बाजार में बढ जाती है। ऐसे में अगर आप चीनी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। बाजार में धड़ल्ले से प्लास्टिक की चीनी भी बिक रही है। यानी नकली चीनी बिक रही है। इसके सेवन से सेहत की बैंड बज जाएगी।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो नकली चीनी का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चीनी एक ऐसी सामग्री है जिसे लगभग हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है। चीनी से कई तरह रेसिपीज बनाई जाती हैं। मीठा खाने के शौकीन हैं तो सुबह चाय पीने से लेकर रात के डिनर तक में चीनी से बनी चीजों का सेवन किया जाता है।

असली चीनी की ऐसे करें पहचान

एक्सपर्ट्स का कहना है कि असली चीनी की पहचान घर बैठे कर सकते हैं। यह बेहद आसान है। इसकी जांच के लिए एक कांच का ग्लास लें। फिर इसमें पानी में चीनी को मिक्स करें। अगर असली चीनी होगी तो पूरी तरह से घुल जाएगी। अगर इसमें कुछ मिलावट है तो ऊपर तैरने लगेगी। शक्कर भारी होने की वजह से पानी के निचले सतह पर बैठने लगती है। ऐसे में इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। जो भी कण पानी के ऊपर आएंगे, वो मिलावट है।

सूंघकर पता करें चीनी असली है या नकली

सूंघकर भी पता कर सकते हैं कि चीनी असली है या नकली। इसके लिए एक गिलास पानी में चीनी को अच्छी तरह से घोल लें। अगर इसमें आमोनिया की गंध नहीं आ रही है तो इसका मतलब ये है कि चीनी असली है। अगर इसमें आमोनिया की गंध रही है तो समझ जाएं कि यूरिया जैसी कुछ चीजें मिलाई गईं होंगी।

नकली चीनी से बज जाएगी सेहत की बैंड

1 – अगर आप नकली चीनी का सेवन करते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

2 – मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है। अगर नकली चीनी का सेवन करते हैं तो इससे वजन बढ़ सकता है।

3 – दिल के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। नकली चीनी के सेवन से हार्ट पर असर पड़ता है। जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

4 – नकली चीनी के सेवन गट हेल्थ पर असर पड़ सकता है। लिहाजा मार्केट में मिलने वाली चीनी को जांच परख कर ही खरीदें।

सुबह खाली पेट चना और गुड़ खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

0

डीआर न्यूज इंडिणया / मन और शरीर दोनों को फिट रखने के लिए सही नाश्ता बहुत ज़रूरी होता है। आयुर्वेद के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट भीगे या भुने हुए चने के साथ थोड़ा गुड़ खा लें, तो यह एकदम परफेक्ट हेल्दी नाश्ता है। इससे न सिर्फ पेट साफ रहता है और पाचन बेहतर होता है, बल्कि कई छोटी-मोटी सेहत की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

सुबह का नाश्ता अगर सही और हेल्दी हो, तो पूरा दिन तरोताजा और एनर्जेटिक बीतता है। आयुर्वेद के जानकार कहते हैं कि अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट भीगे या भुने हुए चने के साथ थोड़ा सा गुड़ खा लें, तो इससे न सिर्फ पाचन सही रहता है, बल्कि कई और बीमारियों से भी बचाव होता है।

क्या कहते हैं आयुर्वेदाचार्य?

वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर लीलाधर शर्मा बताते हैं कि चना और गुड़ में जबरदस्त पोषक तत्व होते हैं। अगर इन्हें रोज सुबह खाया जाए, तो शरीर फिट रहता है और दिनभर के लिए एनर्जी भी मिलती है।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत:

अंकुरित या भुने चने में फाइबर होता है, जो पेट की सफाई करता है। इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

एनर्जी का बूस्टर: 

सुबह गुड़ और चना खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और दिनभर थकावट महसूस नहीं होती।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

खून की सफाई और एनीमिया में फायदेमंद

गुड़ में मौजूद मिनरल्स खून को साफ करते हैं और अगर खून की कमी हो (एनीमिया), तो उसमें भी मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को ताकत देता है।

सीहोर में अवैध वसूली पर कार्रवाई नियम तोड़ने वाली 20 बसों पर लगा 20 हजार 500 का जुर्माना

0

सीहोर जिला परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाली 20 बसों और वाहनों पर कार्रवाई की। विभाग ने इन वाहनों पर कुल 20 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।
जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी के अनुसार, वाहन संचालकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। इनमें अधिक किराया वसूलना, वाहनों में ओवरलोडिंग और अग्नि शामक यंत्र न लगाना शामिल है। साथ ही लंबी दूरी की बसें सीहोर बस स्टैंड तक नहीं पहुंच रही थीं।
ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई
परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों को मोटरयान अधिनियम के तहत परमिट शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्धारित किराए से ज्यादा की वसूली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रस्तावित गौ-अभ्यरण हेतु तैयारियां जारी आज अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया

0

विदिशा\ जिले में गौ अभ्यारण्य बनाए जाने के लिए आवश्यक जमीन के साथ साथ अन्य प्रमुख व वैकल्पिक व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूर्णतः की ओर अग्रसर हो रही है गौरतलब हो कि जिले में गौ वंश खुले में विचरण ना करें, सड़कों पर शीतकालीन दिवसों में विशेष प्रबंध सुनिश्चित हो सकें इसके लिए विशेष पहल की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा लटेरी तहसील क्षेत्र में आवश्यक भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। लटेरी के ग्राम कोलुआ पठार में प्रस्तावित गौअभ्यरण का स्थल निरीक्षण लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण यांत्रिकी विभाग,राजस्व विभाग व स्थानीय निवासियों के साथ पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक ने संयुक्त रूप से किया है। उन्होंने बताया कि कुल 69 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया जिसमें दो हेक्टेयर भूमि आवास के लिए आरक्षित की जाएगी। गौ अभ्यारण्य बनाए जाने की तमाम प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाएगा।

चर्च मैदान पर जारी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में सीहोर गर्ल्स ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-0 से हराया

0

सीहोर। शहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अलावा अंडर-10 से लेकर सीनियर खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ग्रीष्म कालीन 85 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, वहीं ब्लाक स्तरीय फुटबाल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को एक मुकाबला खेला गया। जिसमें सीहोर गर्ल्स ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-0 से हराया। इस मैच में सीहोर गर्ल्स की ओर से दृष्टि-माया ने 1-1 गोल किया था।
रविवार की शाम को हुए इस मुकाबले में सीहोर गर्ल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरूआत में ही बढ़त बनाई और सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया। इसमें मैच के पहले पांचवें मिनिट में माया ने गोल किया था और 15 मिनिट में दृष्टि ने गोल किया। इन 2 गोल की बदौलत टीम ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार की शाम को सीहोर बाइज-सीहोर ब्लू के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। 

वैशाख अमावस्या पर 108 दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ की आरती ,कीशिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान-आज किया जाएगा पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक

0

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व के अंतर्गत रविवार को वैशाख अमावस्या पर 108 दीप प्रज्जवलित कर यज्ञ की आरती की गई। इस मौके पर पंडित कुणाल व्यास और मनोज दीक्षित मामा के मार्गदर्शन में संकल्प वद्धाश्रम के संस्थापक वीपी सिंह, श्रीमती विमला सिंह, श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से राहुल सिंह, श्रीमती निशा सिंह आदि ने पूर्ण-विधि-विधान से हवन की आहुतियां दी।
पंडित श्री व्यास ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान में सिद्धपुर की धरा पर सीवन नदी के तट पर नूतन हिन्दु नव वर्ष के प्रथम चैत्र मास की चैत्र सुदी पूर्णिमा से वैशाख सुदी पूर्णिमा तक विशेष शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान शास्त्र अनुसार पितृ हेतु वैशाख माह में जल का दान, घड़े का तथा भगवान शिव पर 1 मास कुंभ द्वारा महाअभिषेक एवं महा पारायण शुभ होता है। जन्म कुण्डली में अशुभ दोषों का निवारण, एवं महादशा, अर्न्तदशा, समस्त रोग, भय, पीड़ा, महामंगल दोष एवं शनि दोष की शांति, अगार मंगल दोष शांति, सर्ववाधा निवारण, पर मंत्र, पर यंत्र, पर तंत्र, शत्रुओं पर विजय पाना, सुख-शांति, ग्रह दोषों का निवारण, धन प्राप्ति, समस्त मनोकामना, मनोवांछित फल प्राप्ति समस्त दोषों का निवारण 1 माह तक चलने वाला दिव्य अनुष्ठान में गणेश अर्थव शीर्ष, श्री महामृत्युंजय जाप, श्री महारूद्र अभिषेक, श्री दुर्गा सप्ताशती चण्डी पाठ मंगल चण्डी विधान, श्री रामचरित्र मानस (मास पारायण) सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा आदि किया जा रहा है।
रामचरित मानस का पाठ करने के कई फायदे होते

उन्होंने बताया कि सनातन धर्म का ये महाग्रंथ हमें जीवन जीने का मार्ग दिखता है। कई विद्वान और कथा वाचकों का कहना है कि रामचरित मानस का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा भी रामचरित मानस का पाठ करने के कई फायदे होते हैं। इस महा ग्रंथ की पांच चौपाइयों का रोजाना पाठ करने या श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। चौपाइयां घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए मंत्र का काम करती हैं। रामचरितमानस एक धार्मिक ग्रंथ है और यदि आप इसे नियमित रूप से पढ़ेंगे और सच्चे मन से पूजा करेंगे, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसमें लिखे हर दोहे और चौपाई का एक अलग महत्व और अर्थ होता है। पवित्र पाठ के शब्द जीवन की सच्चाई को दर्शाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में नियमित रूप से रामचरितमानस का पाठ किया जाता है, तो आपके घर में कभी भी कोई समस्या नहीं हो सकती है। साथ ही घर के लोगों का मन भी शुद्ध रहेगा।

एक्टिवा सवार को बचाने में हुआ था हादसा, पिता और भाई गंभीर

0

बैरसिया/ में एचपी पेट्रोलपंप के सामने मंगलवार की रात को बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। हादसे में दो भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इलाज के दौरान एक युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक रघुवीर सिंह (36) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अरवलिया मिस्त्री था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को अरवलिया से बैरसिया जाने के लिए निकले थे। बैरसिया से करीब एक किलो मीटर पहले एचपी पेट्रोलपंप के पास अचानक सामने एक एक्टिवा सवार युवक आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में बाइक चला रहे रघुवीर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रघुवीर के पिता ज्ञान सिंह और भाई तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाके लिए पहले बैरसिया फिर हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रघुवीर की रविवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रायसेन में तेज गर्मी के दौरान बदला मौसम

0

देर रात हुई बारिश, सुबह से छाए बादल; अगले 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायसेन में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम बदला। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। रात 9:45 बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश केवल 5 मिनट तक चली। इसके बाद तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। वहीं रविवार को भी बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रायसेन में दिन का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। रात का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच रहा है। इस समय लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं।

पीड़ितों को मिली राहत राशि, कांग्रेस ने आग की घटना के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

0

भैरुंदा/पिछले दिनों सीहोर जिले के भैरूंदा में हुई आगजनी की घटना में व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक हो गई। तीन दुकानों को ज्यादा नुकसान हुआ तो वहीं अन्य व्यापारियों की दुकानें भी इसके कारण प्रभावित हुई। आगजनी की घटना के बाद से लगातार जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। अब आगजनी के प्रभावितों को शासकीय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भैरूंदा के आगजनी के पीड़ितों को 4 लाख 35 हज्जार की राहत राशि प्रदान की। इधर कांग्रेस ने नगर परिषद, प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने एकत्रित होकर तालियां बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मांग है कि भैरूंदा में हुई आगजनी से हमारे व्यापारी भाइयों के प्रतिष्ठान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए हैं। शासन द्वारा इनको जो राहत राशि प्रदान की गई है वह उंट के मुंह में जीरे जैसी है। करोड़ों रूपए का
नुकसान हुआ है और आर्थिक सहायता मात्र 4 लाख 35 हजार रूपए दी जा रही है। यह उचित नहीं है। प्रशासन इनकी भरपाई करे एवं दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करे। प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी भैरूंदा, गोपालपुर, लाड़कुई द्वारा किया गया। इसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, आरजीपीआरएस एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय पटेल हवेली, भैरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह थारोल सहित गोपालपुर, लाड़कुई के ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
दोषियों पर की जाए कार्रवाई विक्रम मस्ताल शर्मा
कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा है कि भैरूंदा में हुई आगजनी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस आगजनी की घटना में नगर परिषद के जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हुई है। नगर परिषद द्वारा दमकल गाड़ियों का मेंटेनेंस नहीं किया जाता है और जब जरूरत पड़ती है तो गाड़ी ही खराब हो जाती है।
यदि नगर परिषद की दमकल गाड़ी ठीक होती तो यह आगजनी की घटना रोकी जा सकती थी और व्यापारियों के नुकसान को बचाया जा सकता था।

पुलिया के नीचे मिला तेंदुए का शव, जांच शुरू

0

सीहोर/ जिले में बुधनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत एक नर तेंदुए की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। तेंदुए का शव रेलवे लाइन के खंभा नंबर 772ध्3 की पुलिया के नीचे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
विंध्याचल पर्वत श्रृंखला स्थित रातापानी अभयारण्य क्षेत्र में बीते एक साल से वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के किनारे कई जानवर हादसों का शिकार हो चुके हैं। वन विभाग इन घटनाओं को रोकने में अब तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, खोजी कुत्तों से कराई गई जांच
घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ एमएस डाबर, रातापानी अभयारण्य रायसेन के वन्य प्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित ओड और बुधनी के पशु चिकित्सा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली गई।
पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार
वन्य प्राणी विशेषज्ञों द्वारा मौके पर तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव को विधि अनुसार डिपो में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।