Home Blog Page 636

10 साल पहले आइसीएमआर को भेजा था प्रस्ताव, मिनी यूनिटों को आधुनिक बनाने की योजना ठंडे बस्ते में

0

डीआर न्यूज इंडिणया

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से लैस स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षण संस्थान (पीजीआइ) बनाया जाएगा। प्रबंधन ने अब संस्थान की सभी छोटी इकाइयों को अत्याधुनिक चिकित्सा केन्द्र के रूप में विकसित करने का विचार छोड़ दिया है। 10 वर्ष पहले बीएमएचआरसी के तत्कालीन निदेशक मनोज पाण्डे ने संस्थान के पांच मिनी इकाइयों की आधुनिकीकरण करने का प्रस्ताव आईसीएमआर को भेजा था।मिनी यूनिटों को आधुनिक चिकित्सा केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पुराना है। अब हमारा पूरा ध्यान बीएमएचआरसी के आधुनिकीकरण पर केन्द्रित करते हुए इसे पीजीआई बनाने की तैयारी हैं, ताकि लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सके।
डॉ. मनीष श्रीवास्तव, प्रभारी निदेशक, बीएमएचआरसी
स्टेशन बजारियारू बुजुर्गों के उपचार के लिए जैरियाटिक सेंटर के रूप में विकसित करना था। जहां अल्जाइमर और डिप्रेशन का भी इलाज होता।
चांदबड़रू स्त्री रोग केंद्र के रूप में विकसित किया जाना था, जिसमें सोनोग्राफी, ओपीडी, रूटीन चेकअप सहित अन्य संबंधित सुविधाओं की व्यवस्था की जानी थी।
टीला जमालपुरारू इसे हार्ट चिकित्सा केन्द्र के रूप में विकसित करना था और यहां हार्ट की जांच संबंधित सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना थी।
गिन्नौरीरू इसे नेत्र केन्द्र के रूप में विकसित करना था। इसमें मोतियाबीन सहित आंख की अन्य बीमारियों के उपचार और छोटे-मोटे सर्जरी की व्यवस्था करने की योजना थी।
भोपाल टॉकीजरू इसे मेडीसिन विभाग केन्द्र के रुप में विकसित करना था और इसे संबंधित चिकित्सा के अत्याधुनिक सेवाओं से लैस करना था।
अभी यह हाल फिलहाल, बीएमएचआरसी 350 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है, जो आठ छोटी इकाइयों से जुड़ी हुई है। ये आठों इकाइयां भोपाल शहर भर में फैली हैं, संस्थान की छोटी इकाइयों में भोपाल गैस पीड़ितों के स्मार्ट कार्ड बनाना शुरू किया गया।

चार इमली-रायसेन रोड में कल बिजली कटौत

0

डीआर न्यूज इंडिणया भोपाल
भोपाल के करीब 45 इलाकों में रविवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें चार इमली, रायसेन रोड, बरखेड़ी कलां, पटेल नगर, आनंद नगर जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें परेशान न होना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 7 से 8 बजे तक 1250क्वार्टर, कल्याणी होस्टल, ऊर्जा भवन, 5 नंबर स्टॉप, चार इमली एवं आसपास के इलाके।सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 मिल चैराहा, नंदी चैराहा, नालंदा कॉम्पलेक्स, माखनलाल यूनिवर्सिटी एवं आसपास के इलाके।सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रेतघाट, चैकी तलैया, हाथीखाना, चार बत्ती चैराहा, चटाईपुरा, इस्लामपुरा, भोईपुरा, हमीदिया कॉलेज, बैंड मास्टर चैराहा,
भगवान सहाय रोड एवं आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सूरज नगर, बरखेड़ीकलां, सेवनिया, गौरा, बिसनखेड़ी, दीनदयाल पारस सिटी, जीआरपी कॉलोनी, मानसरोवर कॉम्पलेक्स, शंकर नगर, बीडीए कॉम्पलेक्स, 7 नंबर स्टॉप, पटेल नगर, आनंद नगर, इशान कॉम्पलेक्स, इशान कॉलोनी, गंर्धव कॉलोनी, ओमेगा कॉलोनी, रायसेन रोड, एनआईबीडी कैम्पस, विजय स्तंभ, रामा कॉम्पलेक्स, महेंद्रा कॉम्पलेक्स, चित्तौड़ कॉम्पलेक्स एवं आसपास।

मंगेतर के साथ घूम रहे युवक पर चाकू से हमला

0

डीआर न्यूज इंडिणया

भोपाल के करोंद इलाके स्थित पीपुल्स मॉल में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक अपनी मंगेतर के साथ घूमने गया था। हमलावर ने बेवजह गाली-गलौज की और विरोध करने पर सिर और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर और चेहरे पर करीब 25 टांके आए हैं। घटना 24 अप्रैल की शाम करीब 7रू30 बजे की है। समी तलैया थाना क्षेत्र स्थित फिजा अस्पताल के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर इलाके का रहने वाला है।
समी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मंगेतर जोया के साथ पीपुल्स मॉल में घूम रहा था। आइसक्रीम लेने वह पास की दुकान गया, तभी एक अज्ञात युवक आया और बेवजह उसे गालियां देने लगा। जब समी ने विरोध किया तो युवक ने अपनी कमर से चाकू निकालकर समी के सिर पर वार कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
समी अपनी मंगेतर जोया के साथ पीपुल्स मॉल घूमने गया था। जहां आरोपी ने हमला कर दिया।
समी अपनी मंगेतर जोया के साथ पीपुल्स मॉल घूमने गया था। जहां आरोपी ने हमला कर दिया।
24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर समी के भाई शादाब ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल निशातपुरा थाने को दी गई थी, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही मॉल के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं।
शादाब ने बताया कि समी की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजन पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं समी ने बताया कि वह हमलावर को पहचान सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निशातपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सतुवाई अमावस्या रविवार को

0

अमावस्या पर नदी स्नान करने की है परंपरा, पक्षियों के लिए घर की छत पर रखें दाना-पानी

रविवार, 27 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या है। इसका नाम है सतुवाई अमावस्या। इस पर्व पर सत्तु दान और पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। जो लोग नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं, वे घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं, ऐसा करने से घर पर नदी स्नान के समान पुण्य मिल सकता है।

वैशाख माह की अमावस्या पर पूजा-पाठ करने के साथ ही पानी का दान करने का विशेष महत्व है, क्योंकि अभी गर्मी का समय है और गर्मी के दिनों में पानी पिलाने का काम अक्षय पुण्य देता है। इस अमावस्या पर किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ लगवा सकते हैं। अगर ये संभव न हो तो किसी प्याऊ में मटके का दान करें और पानी की व्यवस्था करवाएं। अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी भी रखें।

  • रविवार को सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें। सूर्य के लिए गुड़ का दान करें। किसी मंदिर में पूजा-पाठ में काम आने वाले तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं।
  • इन दिनों में गर्मी काफी अधिक रहती है। इसलिए जरूरतमंद लोगों को खाना और पानी दान करें। सार्वजनिक जगहों पर पेड़-पौधों को पानी दें।
  • किसी शिव मंदिर में शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। वैशाख माह में शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाने का महत्व काफी अधिक है। इन दिनों में शिवलिंग पर मिट्टी के कलश से जल की धारा गिराई जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से शिव जी को शीतलता मिलती है और वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शिव जी की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बाधाएं दूर होती हैं।
  • अमावस्या पर घर के पितरों के लिए धूप-ध्यान करना चाहिए। इस तिथि के स्वामी पितर देव ही माने जाते हैं, इसलिए अमावस्या पर पितरों के नाम से दान भी करना चाहिए। इस दिन धूप-ध्यान करने के लिए दोपहर करीब 12 बजे गोबर के कंडे जलाएं और जब कंडों से धुआं निकलना बंद हो जाए, तब अंगारों पर गुड़ और घी से अर्पित करें। पितरों का ध्यान करें। हथेली में जल लें और अंगूठे की ओर से पितरों को चढ़ाएं।
  • अमावस्या पर हनुमान जी का चोला चढ़वाएं। ये संभव न हो तो हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। भगवान के सामने दीपक जलाएं। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ करें, राम नाम का जप करें। आप चाहें तो ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जप भी कर सकते हैं।
  • सतुवाई अमावस्या से बाद तीसरे दिन अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) है। इस दिन भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव मनाया जाता है। ये दिन अबुझ मुहूर्त माना जाता है यानी अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त देखे विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया पर भी पूजा-पाठ के साथ ही दान-पुण्य खासतौर पर करना चाहिए।

अशोकनगर में मौसम का बदलाव:दो घंटे तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी; अगले दो दिन भी बारिश की संभावना

0

अशोकनगर /

अशोकनगर में शनिवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। शाम से शुरू हुई तेज आंधी ने पूरे शहर को प्रभावित किया। यह आंधी लगभग दो घंटे तक चली। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक भी देखी गई।

रविवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप-छांव का माहौल है। मौसम में इस बदलाव से उमस बढ़ गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय डेढ़ से दो घंटे तक बिजली कटौती रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कुछ इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है।

पहलगाम की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, आतंकवादियों को जवाब मिलेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाइट एंड साउंड शो की प्रशंसा करते हुए

भोपाल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय सेना को परमात्मा का भी आशीर्वाद प्राप्त है जो हर तरह की अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदल सकती है। हाल ही में पहलगाम में हुई घटना से सभी का मन विचलित और व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के एयर पोर्ट रोड पर द्रोणांचल परिसर स्थित योद्धा स्थल में लाइट एण्ड साउंड शो के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह शो प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार की शाम को होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानवता के दुश्मनों द्वारा पहलगाम में किए गए कायराना हमले में दिवंगत सभी पर्यटकों को श्रद्धांजलि दीं। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अधर्म करने वालों को निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और हमारी सरकार जहां उनका मुकाम है वहां पहुंचाकर छोड़ेगी। इस घटना के बाद पूरा देश एकजुटता के साथ इस नृशंस हत्या कांड के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। पूरे देश को शुरू से सेना के प्रति आशा और उम्मीद की किरण दिखाई देती है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारी सेना हमेशा असंभव को संभव करके दिखाती है। हमारे जवान किसी भी स्थिति में स्वर्ग रचने का काम करते हैं, वे दुश्मनों के लिए काल, विकराल और महाकाल बनकर वीरता के झंडे गाड़ते हैं।

अद्भुत है लाइट एंड साउंड शो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाइट एंड साउंड शो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें पाषाण युग से लेकर अब तक के अतीत को और समस्त घटनाओं को श्रेष्ठ ढंग से संयोजित किया गया है। यह स्थान श्रद्धा के भाव से हमें भर देता है। भोपाल का इतिहास भी शो का हिस्सा बना है। यह लाइट एंड साउंड शो सेना के शौर्य से परिचित करवाकर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैसे तो पर्यटन विभाग लाइट एंड साउंड शो करता है लेकिन सेना का यह प्रयास सराहनीय है। यह गौरव का क्षण है। योद्धा स्थल सहित विभिन्न स्मारक राजधानी का गौरव बढ़ा रहे हैं।यह सिलसिला निरंतर चल रहा है।

प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेना के प्रयास सराहनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेना के प्रयासों की भी सराहना की। राज्य सरकार सेना के ऐसे प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेलनेस सेंटर ” निरामया” में शिरोधारा, पंचक्रम, हाइड्रो थैरेपी और ओजोन थैरेपी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में आयुष, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार,संगठन पदाधिकारी श्री महेंद्र सिंह, श्री रविंद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं: लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रीतपाल सिंह

21वीं कोर हेड क्वार्टर के लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक क्षेत्रों में प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। सैनिक कल्याण और पूर्व सैनिकों के हित में प्रदेश में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में अनेक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी दी है जिसमें सेना के कार्यालयों और रहवास क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है, जो कार्य अनेक वर्ष से लंबित थे वे पूर्ण हो रहे हैं। लालघाटी क्षेत्र से सड़क द्वारा अन्य इलाके जुड़े हैं। मैराथन हो या लाइट एंड साउंड शो प्रारंभ करने के प्रयास हों, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रूझान से यह गतिविधियां हो रही हैं। श्री प्रीतपाल सिंह ने कहा कि प्रगति से सेना सशक्त होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा में सेना, पुलिस और नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

आईपीएस प्रशांत धाकड़ का पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित

0
आईपीएस प्रशांत धाकड़

शमशाबाद/पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद, जिला विदिशा में आईपीएस प्रशांत धाकड़ का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार राजे और अन्य स्टॉफ ने प्रशांत धाकड़ और उनके परिवार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार राजे

प्रशांत धाकड़ की उपलब्धि

प्रशांत धाकड़ ने 2019-20 में इस विद्यालय में पार्श्व प्रवेश के तहत कक्षा 11वीं में प्रवेश लिया था और अब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

स्वागत और सम्मान

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत सम्पन्न किया गया। विद्यालय के पीसी गौतम (भौतिकी), मंजूनाथ मिश्रा और केपीएस चैहान ने प्रशांत धाकड़ के बारे में बताया कि वह एक मध्यम वर्ग से संबंध रखते हैं और उनके पिता एक शिक्षक हैं।

प्रशांत धाकड़ का संदेश
प्रशांत धाकड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समस्याओं से विचलित नहीं होना है, बल्कि उनको चुनौती मानकर सफलता हासिल करना है। उन्होंने हरिवंश राय जी की प्रेरक कविता सूरज सा तेज नहीं मुझमे दीपक सा जलता मुझको देखोगें , अपपनी हद रोषन करने से तुम मुझकों कब तक रोकोगे के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सफलता का श्रेय

प्रशांत धाकड़ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया और कहा कि नवोदय विद्यालय सर्वांगीण विकास के केंद्र होते हैं और हमें इनका लाभ लेना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के सीसीए प्रभारी एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक mk warma

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के सीसीए प्रभारी एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ने बताया कि दूरदृष्टि, दृढ़ इरादा, कड़ी मेहनत, श्रद्धा, लगन, ईमानदारी और समर्पण से असंभव भी संभव हो जाता है, जिसे प्रशांत धाकड़ ने करके दिखाया है।

सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के अंत में आईपीएस प्रशांत धाकड़ को साल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मीडिया को मंत्री की सलाह: रक्षा अभियानों पर रिपोर्टिंग में बरतें सावधानी

0

मंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे रक्षा और अन्य सुरक्षा संबंधी अभियानों से संबंधित मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक जिम्मेदारी का प्रयोग करें और मौजूदा कानूनों और विनियमों का सख्ती से पालन करें।”

इसमें कहा गया है, “विशेष रूप से: रक्षा अभियानों या गतिविधियों से संबंधित “स्रोत-आधारित” जानकारी के आधार पर कोई वास्तविक समय कवरेज, दृश्यों का प्रसार या रिपोर्टिंग नहीं की जानी चाहिए। संवेदनशील जानकारी का समय से पहले खुलासा अनजाने में शत्रुतापूर्ण तत्वों की सहायता कर सकता है और परिचालन प्रभावशीलता और कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।”

PCC चीफ बोले-डीजीपी का आदेश वर्दी का अपमान:पटवारी ने वीडियो जारी कर कहा- सांसद-विधायक को पुलिसकर्मियों से सैल्यूट कराना लोकतंत्र पर हमला

0

भोपाल / कांग्रेस ने प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना के उस आदेश का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को सांसदों और विधायकों को सैल्यूट करने के लिए कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि पुलिस को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा जाए न कि सत्ता के घमंड में पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम कराया जाए।

मोहन सरकार वर्दी को सम्मान और संसाधन दे। पटवारी ने इस आदेश को लोकतंत्र पर हमला और वर्दी का अपमान कहा है। उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जिस दिन यह आदेश मंजूर किया गया, उसी दिन प्रदेश की वर्दी को राजनीतिक गुलामी में धकेल दिया गया। उन्होंने सरकार से इस तरह का आदेश वापस लेने की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि जिस समय राज्य की कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच चुकी हो, पुलिस खुद अपराधियों के निशाने पर हो, ऐसे समय में राज्य सरकार पुलिस को न्याय दिलाने की बजाय सत्ता के प्रतीकों के सामने झुकने का फरमान सुना रही है। यह आदेश जनतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों और संविधान की आत्मा जनता सर्वोच्च है का भी अपमान है। पटवारी ने कहा कि प्रदेशभर में रेत, शराब, भू-माफिया और ट्रांसपोर्ट सिंडिकेट खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पिछले 6 महीने में पुलिस पर हमले की दर्जनों घटनाएं, थानों पर हमले, जवानों को पीटना, राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों को बचाना जैसी अनेक घटनाओं ने पुलिस की साख पर सवाल खड़े किए हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं, बच्चों और दलितों के खिलाफ अपराध में मध्य प्रदेश टॉप पर है।

पटवारी ने भाजपा सरकार के निर्णय से असहमति जताते हुए कहा कि पुलिस का मनोबल पहले ही कमजोर है। वह एक ओर अपराधियों से लड़ रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के दबाव से जूझ रही है। और अब यह आदेश उन्हें और भी कमजोर, झुका हुआ और भयभीत बना सकता है। पुलिस की निडर और निष्पक्ष कार्यप्रणाली में सत्ता दल के नेताओं का दखल बढ़ सकता है!

किसी योग्य व्यक्ति को बनाएं गृहमंत्री

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का सबसे असफल गृहमंत्री बताते हुए फिर से यह मांग की है कि उन्हें किसी योग्य व्यक्ति को गृह मंत्रालय का दायित्व देना चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या यह निर्णय भाजपा नेताओं की मांग थी? यदि यह आदेश भाजपा नेताओं के दबाव में लिया गया है, तो यह स्पष्ट है कि भाजपा की मंशा पुलिस को स्वतंत्र नहीं, सत्ता का सेवक बनाना है। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि क्या भाजपा के सांसद-विधायक यह चाहते हैं कि पुलिस उन्हें विशेषाधिकार के तहत सलामी दे? क्या यह आदेश उनके अहंकार की तुष्टि के लिए लाया गया है?

भोपाल AIIMS में 9वां किडनी ट्रांसप्लांट सफल:बिहार के 24 साल के युवक को मां ने की डोनेट; अब पीडियाट्रिक ट्रांसप्लांट की तैयारी

0

भोपाल/ भोपाल एम्स में डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे युवक का 21 अप्रैल को किया गया ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा। पिछले डेढ़ साल से किडनी रोग से पीड़ित बिहार के 24 वर्षीय युवक को उसकी मां ने अपनी किडनी दी है। युवक को पैरों में सूजन और कमजोरी के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे किडनी फैलियर की जानकारी मिली और डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी।

एम्स दिल्ली में चार महीने लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते मरीज बेहतर विकल्प की तलाश में भोपाल एम्स पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने तुरंत आवश्यक जांचें शुरू की। क्रॉस-मैचिंग में युवक की किडनी उसकी मां से मेल खा गई। मां ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी किडनी दान करने का फैसला किया। 21 अप्रैल को ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। यह एम्स भोपाल में हुआ नौवां किडनी ट्रांसप्लांट है।

पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी

एम्स में ऐसे बच्चे भी हैं जिनका पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इनमें से एक बच्चे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डोनर और रिसीवर के बीच मैच होने के बाद ट्रांसप्लांट किया जाएगा। एम्स भोपाल में पहला किडनी ट्रांसप्लांट 22 जनवरी 2024 को हुआ था, जिसमें परिजनों ने किडनी दान की थी। वहीं, ब्रेन डेड मरीज से अंग प्राप्त कर (कैडेवर डोनेशन) पहला ट्रांसप्लांट 8 नवंबर 2024 को किया गया।

अंगदान की स्थिति

नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में देशभर में कुल 1,099 कैडेवर डोनेशन (ब्रेन डेड मरीजों से) हुए। इनमें से तेलंगाना में सबसे ज्यादा 252 डोनेशन हुए, जबकि मध्यप्रदेश में यह संख्या मात्र 8 रही। यह आंकड़ा प्रदेश में अंगदान के प्रति जागरूकता की कमी को दर्शाता है।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए आयुष्मान योजना का विस्तार

हाल ही में आयुष्मान भारत योजना में उन्नत चिकित्सा तकनीकों को शामिल किया गया है। इसमें इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलॉजी से लेकर बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी मॉडर्न उपचार पद्धतियां शामिल की गई हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट को योजना में शामिल किए जाने से ब्लड कैंसर और खून से संबंधित गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।