Home Blog Page 637

24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट:पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; सिक्किम में फंसे 1 हजार पर्यटकों को निकाला गया

0

डीआर न्यूज इंडिणया / मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इधर, बिहार-छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश और तूफान की चेतावनी के बाद भी इन राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है।

बीते दिन सिक्किम में लगातार बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड में फंसे 1 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, 1500 से ज्यादा पर्यटक मंगन जिले में अब भी फंसे हैं।

जिला प्रशासन ने फिलहाल सभी पर्यटक परमिट निलंबित कर दिए हैं। टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे अगली सूचना तक किसी भी पर्यटक को उत्तरी जिलों में न भेजें। इलाके में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और खराब हो गई है।

दिल्ली सरकार का सर्कुलर- स्कूल के रूटीन में शामिल हो वाटर ब्रेक दिल्ली शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए गर्मी से सुरक्षा के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें मॉर्निंग असेंबली कैंसिल करने, आउटडोर एक्टिविटीज से बचने और बच्चों को गर्मी से जुड़ी बीमारियों के जोखिमों के बारे में बताने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूलों में पीने का पानी, फायर इक्विपमेंट्स रखे जाएं। साथ ही छात्रों को बाहर निकलते समय सिर को ढकने की सलाह दी जाए। स्कूलों को पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने के लिए डेली शेड्यूल में पानी का ब्रेक भी शामिल किया जाए। फर्स्ट एड किट में ORS रखने को कहा गया है।

27 अप्रैल- छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और विदर्भ में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, केरल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल में तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। जबकि राजस्थान में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

28 अप्रैल- नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले गिर सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

29 अप्रैल- केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है।

राजस्थानः आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अलवर में छाए बादल

राजस्थान में शुक्रवार को गर्मी तेज रही। बाड़मेर, पिलानी, गंगानगर में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अलवर के में दोपहर बाद बादल छाए। मौसम विभाग ने शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उसके प्रभाव से 15 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेशः 19 जिलों में 4 दिन बारिश के आसार; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बरकरार रहेगी गर्मी

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गर्मी का असर बरकरार रहेगा।

छत्तीसगढ़ः तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट; 3 दिन गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा रहेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

झारखंडः आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; अगले 3 दिन में 7 डिग्री तक गिर सकता है पारा

बीते कुछ दिनों से झारखंड का मौसम तल्ख हुआ है। भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश का पारा 40 डिग्री या इसके पर जा चुका है। लगभग पूरा राज्य लू की चपेट में है। ऐसे में एक राहत भरी बात यह है कि प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।

पंजाबः 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट; बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा

पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच, आज राज्य में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

हरियाणाः 3 दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट; पलवल सबसे गर्म, तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में हीटवेव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 22 जिले यलो जोन में हैं, जहां 28 अप्रैल तक हीटवेव जारी रहेगी। 29 अप्रैल को 15 जिलों में हीटवेव के लिए यलो अलर्ट रहेगा और 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। शुक्रवार को प्रदेश का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया।

हिमाचलः 8 जिलों में बारिश के आसार; 7 शहरों में 35 डिग्री पार पहुंचा तापमान, मैदानी इलाकों में गर्मी

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जिलों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। सोलन, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

आज कोलकाता vs पंजाब:इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, हेड टु हेड में कोलकाता आगे

0

डीआर न्यूज इंडिणया / IPL-2024 के 44वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR और PBKS का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। पिछले मैच में पंजाब ने कोलकाता को 16 रन से हराया था।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS ने अब तक 5 मैच जीते हैं और 3 में हार मिली है। वहीं, KKR ने 3 ही मैचों में जीत दर्ज की है और 5 में हार का सामना किया है।

मैच डिटेल्स, 44वां मैच KKR vs PBKS तारीख- 26 अप्रैल स्टेडियम- ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट – 7:30 PM

हेड टु हेड में कोलकाता हावी

कोलकाता हेड टु हेड में पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 IPL मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 13 में पंजाब को जीत मिली। दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में 13 बार भिड़ी हैं, 9 मैचों में कोलकाता और 4 में पंजाब को जीत मिली है।

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 8 मैचों में 146.48 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी लगाई हैं। रहाणे टीम के टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हर्षित ने 8 मैचों में 22.54 की औसत के साथ 11 विकेट लिए हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 185.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 263 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। अय्यर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्या हैं। प्रियांश ने 8 पारियों में 254 रन बनाए हैं। टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने 8 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।

पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अब तक 97 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं।

इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने पिछले साल कोलकाता के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन 26 अप्रैल को कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहेगा। इस दिन यहां का तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं हवा 19 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

पॉसिबल-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहल वधेरा, मार्कस स्टोयनिस, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, ग्लेन मैक्सवेल।

हरियाणा में पिकअप ने 11 लोगों को कुचला, 7 मरे:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, 2 टुकड़े हुए; 4 महिलाएं एक परिवार की

0

डीआर न्यूज इंडिणया /हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 4 महिलाएं गंभीर घायल हैं।

हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे। मरने वालों में 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं।

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। सूचना के बाद फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया।

एक्सप्रेसवे पर सफाई करते वक्त कुचला जानकारी के मुताबिक इब्राहिमबास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चला हुआ है। ठेकेदार ने पिनगवां ब्लॉक के गांव खेड़ली कलां के लोगों को इस काम में लगाया हुआ है। शनिवार सुबह 11 लोग सफाई करने के लिए पिकअप गाड़ी से उतर रहे थे, इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया।

कई शवों के 2 टुकड़े हुए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 1 पुरुष और 4 महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लाशें बिखरी दिखीं। कई शवों के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गाड़ी का ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाली पिकअप का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

गर्मी में चीकू खाने से मिलते हैं कई फायदे, हड्डियां बनती हैं मजबूत, नजर रहती है तेज

0

डीआर न्यूज इंडिणया / चीकू में खूब सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के अलावा कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसी चीजें होती हैं। ये सब मिलकर हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, फेफड़ों की दिक्कतें दूर करते हैं, खाना पचाने में मदद करते हैं और तो और आंखों की रोशनी भी अच्छी रखते हैं।

 चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद में जितना मीठा होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी। इस छोटे से भूरे फल में बड़े-बड़े औषधीय गुण छिपे हुए हैं, जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि चीकू (Chikoo in Summer) गर्मी में चीकू खाने से मिलते हैं कई फायदे, हड्डियां बनती हैं मजबूत, नजर रहती है तेज) कैसे बन सकता है आपकी डाइट का सुपरफूड।

हड्डियों को बनाए मजबूत

चीकू (Chikoo) में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन भर-भर के होता है। ये सारी चीज़ें मिलकर हमारी हड्डियों को बहुत मजबूत बनाती हैं। अगर आप इसे रोज़ खाते हैं, तो हड्डियों की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। खासकर बड़े-बुजुर्गों और बच्चों के लिए तो यह हड्डियों को ताकत देने का बहुत ही बढ़िया जरिया है।

पाचन तंत्र का दोस्त

चीकू (Chikoo) में खूब सारा फाइबर होता है। इसीलिए, अगर आपको कब्ज, गैस या अपच (खाना न पचने) की दिक्कत रहती है, तो इसे खाने से बहुत आराम मिलता है। इसे रोज खाने से पेट अच्छे से साफ रहता है और हमारा खाना सही से पचता है। गर्मी के दिनों में यह पेट की जलन को भी शांत करता है।

दिल को रखे दुरुस्त

चीकू (Chikoo) में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं और हृदय को हेल्दी बनाए रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बैलेंस करने में सहायक होता है।

इम्यूनिटी और त्वचा दोनों में सुधार

विटामिन A, C और E की प्रचुरता के चलते चीकू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही, यह त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में भी सहायक है।

गर्मी से राहत और सूजन में आराम

गर्मियों में अक्सर शरीर पर फोड़े-फुंसी या सूजन की शिकायत हो जाती है। चीकू में सूजनरोधी और शीतल गुण होते हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित कर त्वचा को ठंडक और राहत प्रदान करते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

चीकू (Chikoo) में मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है। यह मैक्युलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

मधुमेह रोगियों के लिए चेतावनी

हालांकि चीकू सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित व्यक्तियों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इसमें प्राकृतिक शर्करा (शुगर), लेटेक्स और टैनिन होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। किसी भी प्रकार की एलर्जी या शारीरिक प्रतिक्रिया के मामले में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

अगर आप एक ऐसा फल तलाश रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो चीकू को ज़रूर आज़माएं। मगर याद रखें—संतुलित मात्रा और सही जानकारी के साथ इसका सेवन करना ही बुद्धिमानी है।

ऐंठन, थकान… जैसे दिखें ये 5 लक्षण तो समझें जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं आप

0

डीआर न्यूज इंडिणया /पानी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने के क्या लक्षण हो सकते हैं।

यह कहा जाता है कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके और स्वास्थ्य ठीक रहे। हालांकि, जरूरत से ज्यादा पानी पीने से भी कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बहुत ज्यादा पानी पीने से सिरदर्द, थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने के क्या लक्षण हो सकते हैं।

क्या है वॉटर इंटॉक्सिकेशन 

वॉटर इंटॉक्सिकेशन (Water Intoxication) तब होता है जब अत्यधिक पानी पीने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे मस्तिष्क और अन्य शारीरिक कार्यों में रुकावट आती है। ज्यादा पानी पीने से खून में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और इससे इलेक्ट्रोलाइट्स, विशेष रूप से सोडियम, का स्तर घट सकता है। जब सोडियम का स्तर 135 मिलीमोल प्रति लीटर से कम हो जाता है, तो इसे हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है।

जरूरत से ज्यादा पानी पीने के लक्षण मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन

ज्यादा पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन हो सकती है, क्योंकि इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

मतली और उल्टी

ओवरहाइड्रेशन के लक्षण डिहाइड्रेशन के समान हो सकते हैं। जब शरीर में अधिक पानी होता है, तो किडनी उसे बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे शरीर में पानी इकट्ठा होने लगता है। इस वजह से मतली, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ज्यादा पानी पीने से सिरदर्द की भी समस्या होती है 

बहुत अधिक पानी पीने से सिर में दर्द हो सकता है। अधिक पानी से शरीर में नमक का स्तर घट जाता है, जिससे कोशिकाओं में सूजन आ जाती है। यह सूजन मस्तिष्क की कोशिकाओं पर दबाव डालती है, जिससे सिरदर्द हो सकता है और दिमाग के काम करने की क्षमता में कमी आ सकती है।

हाथ, पैर और होठों का रंग बदलना

हद से ज्यादा पानी पीने पर शरीर में पानी जमा हो सकता है, जिससे हाथ, पैर और होठों में सूजन और रंग परिवर्तन हो सकता है। यह सूजन कोशिकाओं के बढ़ने से होती है, जो त्वचा में परिवर्तन कर सकती है।

बार-बार बाथरूम जाना

बार-बार बाथरूम जाना – अगर आप सामान्य से ज्यादा बार बाथरूम जा रहे हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आप अधिक पानी पी रहे हैं। आमतौर पर, अगर आप दिन में 6-8 बार बाथरूम जाते हैं, तो यह सामान्य माना जाता है। हालांकि, जो लोग ज्यादा कैफीन और शराब का सेवन करते हैं, वे 10 बार तक बाथरूम जाते हैं, और यह भी सामान्य माना जाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

भोपाल, इंदौर में रहेगी गर्मी, तीन जिलों में चलेगी लू:MP के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, नर्मदापुरम में 15 मिनट तेज बरसात

0

भोपाल / मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ट्रफ की वजह से प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। शनिवार को 3 जिलों में लू भी चल सकती है। इनमें रतलाम, खंडवा और बुरहानपुर शामिल हैं।

नर्मदापुरम जिले में शनिवार सुबह कई शहरों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर में बारिश का अनुमान जताया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने अगले चार दिन तक प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। वहीं, गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा।

ट्रम्प बोले- कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी

0
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि मैं भारत के भी करीब हूं और कश्मीर के भी करीब हूं। पहलगाम हमले के बाद पूरी भारत को पूरी दुनिया का समर्थन मिल रहा है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पहलगाम हमने की निंदा की है। उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा-‘That was a bad one.. व्हाइट हाउस की ओर से जारी ऑडियो मैसेज में ट्रंप ने इस हमले की पुरजोर निंदा की। उन्होंने कहा कि वह एक बुरा हमला था और कश्मीर बॉर्डर पर हमेशा से तनाव रहा है।  साथ ही इस बात को लेकर भी वह आश्वसत दिखे कि दोनों देश इसे किसी तरह सुलझा लेंगे। मैं दोनों देशों के नेताओं को जानता हूं। पहलगाम हमला बहुत बुरा था। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है। कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी है। दोनों देश कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।

ट्रम्प बोले- भारत और पाकिस्तान मिलकर मसला सुलझा लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं। कश्मीर में उनका विवाद सालों से है। पहलगाग में वह (आतंकवादी हमला) एक बुरा हमला था। उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है। यह वैसा ही रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं।

ईरान ने तनाव कम करने का किया आग्रह

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दोनों देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया। सऊदी अरब ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को लेकर चिंता जताई उसके विदेश मंत्री ने अपने भारतीय और पाकिस्तानी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत की। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान ईरान के पड़ोसी हैं, जिनके बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। अन्य पड़ोसियों की तरह, हम उन्हें अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं।” अराघची ने कहा कि तेहरान इस कठिन समय में दोनों के बीच बेहतर समझ के लिए इस्लामाबाद और नयी दिल्ली में अपने कार्यालयों का उपयोग करने के लिए तैयार है। 

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़, 2 दिनों में चौथा एनकाउंटर 

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।यह मुठभेड़ कुलनार बाजीपोरा इलाके में हुई, जहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था।जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।पिछले 2 दिनों में यह चौथी मुठभेड़ है। सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरे हुए हैं और ऑपरेशन अभी जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में रहें और सुरक्षाबलों का सहयोग करें।

गुजरात में ‘अवैध’ विदेशी प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई, 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

0

गुजरात में ‘अवैध’ विदेशी प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। 400 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में पुलिस उपायुक्त (DCP) अजीत राजयान ने बताया कि शनिवार तड़के तीन बजे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), आर्थिक अपराध शाखा (EOW), जोन 6 पुलिस और मुख्यालय के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 400 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया।

अहमदाबाद में 400 से अधिक संदिग्ध अवैध विदेशी प्रवासी मिले
डीसीपी अजीत ने बताया कि अहमदाबाद में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी प्रवासियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को 400 से अधिक संदिग्ध अवैध विदेशी प्रवासी मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध प्रवासियों पर सख्ती का कारण
बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानियों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। इसी नीति के आधार पर पाकिस्तान के लोगों को देश छोड़ने को कहा गया है।

सभी राज्यों में कार्रवाई के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तान के लोगों की पहचान कर उन्हें देश से निकालने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित समय से अधिक समय भारत में रुकता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नूंह में भीषण हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

0
नूंह में हादसा

नूंह जिले में थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए।नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब करीब 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पांच कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए।

घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।

इससे पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई बार घने कोहरे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।
र

छात्रों को सर्पदंश, सीपीआर और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का दिया प्रशिक्षण

0

एनडीआरएफ द्वारा जनजातीय छात्रावास में आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

भोपाल 

अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित भदभदा स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजातीय महाविद्यालय बालक छात्रावास में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 11वीं बटालियन द्वारा आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता निरीक्षक सत्यजीत सिंह ने की। इस अवसर पर एनडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम ने छात्रावास के छात्रों और स्टाफ को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षकों द्वारा सर्पदंश, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और प्राथमिक उपचार की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला के दौरान बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई, जिससे छात्रों को वास्तविक आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक अनुभव मिला। कार्यशाला में काउंसलिंग अधिकारी अमित कुमार अरजरिया ने उपस्थित छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने की प्रेरणा दी और बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक संजय गौतम ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया और इस सहयोग के लिए उनका अभिनंदन किया।