मंडीबामोर / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में पहलगाम जमू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर पर्यटकों की गोली मारकर हत्या करने की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि मंडी से बस स्टैंड तक विहिप कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने पाकिस्तान के पीएम की अर्थी लेकर जन आक्रोश रैली निकाली और बस स्टैंड पर अर्थी जलाई। बर्बरतापूर्वक और कायरतापूर्ण घटना के खिलाफ समाज में दुख, क्रोध और आक्रोश पनप रहा है। आतंकवादियों सहित पाकिस्तान के खिलाफ सत कार्रवाई की मांग उठ रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आतंकवादियों ने पहलगाम में 28 हिन्दू पर्यटकों का खुले आम निर्मम हत्या कर चुनौती दी है। इनके खिलाफ सत कार्रवाई की जाए। बस स्टैंड पर अन्य संगठनों ने भी आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संया में लोग मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज आतंकवाद के विर क्रोध में उतरा सड़कों पर रैली निकालकर ज्ञापन दिया
दोराहा
जम्मू कश्मीर के पहलगावँ में हुई कायराना हरकत को लेकर दोराहा में कलीम पठान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने आक्रोश निकाल कर हिन्दू – मुस्लिम समाज ने दोराहा तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार अर्पित मेहता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा देश पहलगावँ में हुई घटना के विरोध में मुस्लिम समाज भी अब सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है बही भाई सरपंच प्रतिनिधि कलीम पठा कहा है कि हम सब एक है हिंदुस्तान के भाईचारा को खत्म नहीं होने देंगे जिस तरह आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है उन्हें उससे भी बड़ी स सरकार को देना चाहिए हम इस घटना का विरोध करते हैं वहीं कलीम पठान ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घटना की घोर निंदा करते सख्त कार्रवाई की मांग भी की है कहा कि देश का, हर मुस्लिम समाज देश के प्रधानमंत्री के साथ है।
दोराहा में जुम्मे की नमाज के बाद दोराहा मा मस्जिद मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष कलीम पठान के नेतृत्व में दोराहा के मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली निकालकर आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे ल हुए घटना की घोर निंदा करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है।
बंद को मिला समर्थनः कोरोना काल के बाद पहली बार शहर रहा बंद, भीतरी इलाकों की भी नहीं खुली दुकानें
डीआर न्यूज इंडिणया सीहोर
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को सीहोर पूरी तरह बंद रहा। शहर के मुख्य बाजार सहित गली मोहल्ले में भी स्थित दुकान भी पूरी तरह बंद है। यह पहला अवसर है, जब कोरोना काल के बाद सीहोर इस तरह से समूचा बंद रहा है। गली-मोहल्ले तक की दुकानों के ताले नहीं खुले। आवश्यक सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानें भी बंद रहीं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी बंद का असर देखा गया। इस दौरान लोग चाय, पान, गुटखे तक को लेकर परेशान होते हुए नजर आए।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सिद्धपुर द्वारा पहलगाम में इस्लामिक आतंकियों द्वारा घटित घटना के विरोध में शुक्रवार को बंद का आव्हान किया गया था। आंतकी हमले को लेकर शहर सहित जिलेभर के व्यापारियों ने पूरा समर्थन दिया। बंद के आव्हान को लेकर सुबह से सम्पूर्ण रूप से शहर बंद रहा। हालांकि बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर घूमकर शहर बंद का अवलोकन करते रहे। इस दौरान इक्का-दुक्का दुकान खोलने बाले व्यापारियों से भी दुकानें बंद रखने की समझाइश दी गई।चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आई पुलिस, बाजार मे पसरा रहा सन्नाटाः बंद के दौरान लोग सुबह से ही चाय, पान गुटखे को लेकर परेशान होते हुए नजर आए, लेकिन शाम तक बाजार की दुकानें नहीं खुली। बंद का इतना व्यापक असर देखा गया कि
गली-मोहल्ले की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रही। इसके चलते लोग परेशान होते हुए नजर आए। घटना के विरोध में नगर के सभी व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मुख्य बाजार, गांधी रोड और सराफा बाजार, मंडी, कस्बा, गंज, समेत पूरे शहर में एक भी दुकान नहीं खुली। बंद के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे में तैनात नजर आई। बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।

गल्ला मंडी में पसरा रहा सन्नाटा
आतंकी हमले को लेकर मंडी के व्यापारियों का भी पूरा समर्थन रहा। इसके चलते कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी भी शेड के नीचे बैठकर एक दूसरे से चर्चारत रहकर टाइम पास करते हुए नजर आए। मंडी पूरी तरह से सूनी रही। शुक्रवार को किसान भी मंडी में अपनी उपज लेकर नहीं आए। किसानों का भी बंद को लेकर पूर्ण समर्थन रहा।
बड़े बाजार में आंतकवादियों का किया पुतला दहन
आंतकी हमले को लेकर शुक्रवार की शाम बड़ा बाजार में इस्लामिक आतंकवादियों का पुतला दहन कर आतंकी हमले में शहीद आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों और संगठन के लोगों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आंतक के पर्याय लोगों को कड़ी सजा देने का कहा गया।
आष्टा में भी बाजार रहा बंद,
व्यापारियों ने निकाली शांति रैली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आष्टा शहर पूरी तरह बंद रहा। व्यापारी एसोसिएशन के आह्वान पर किए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर में किराना, होटल और इलेक्ट्रॉनिक की सभी दुकानें बंद रहीं। बंद का सबसे ज्यादा असर बस स्टैंड पर यात्रियों को झेलना पड़ा। यात्रियों को चाय तक नहीं मिल पाई। शहर के पुराना भोपाल इंदौर मार्ग, अलीपुर, भोपाल नाका, सब्जीमंडी, बस स्टैंड, बुधवारा, बड़ा बाजार और कन्नौद मार्ग सहित पूरा नगर बंद रहा। व्यापारी एसोसिएशन ने शहर में शांतिपूर्ण जुलूस भी निकाला। व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने कहा कि पहलगाम में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी बंद का देखा गया असर
सीहोर बंद का आव्हान पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी बंद का पूरी तरह से असर देखा गया। शहर के सराय, कस्वा सहित अन्य मुस्लिम इलाकों की भी दुकाने नहीं खुली। मुस्लिम समाज के लोगों ने मी आंतकी हमले की निदा करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपना पूरा समर्थन दिया। म्रात रहे कि मुस्लिम समाज के नेताओं और सामाजिक लोजी से भी भी बद को लेकर एक दिन पहले सभी मुस्लिम समाज के व्यापारियों से बंद के समर्थन की अपील की थी।आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बंद में नगर के नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा, महिला संगठन, व्यापारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

चिकित्सा केवल धन कमाने का माध्यम नहीं, सेवा का काम है
विदिशा /अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय में 2019 बैच के 153 छात्र-छात्राओं का स्नातक समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों के साथ उनके अभिभावक, वरिष्ठ चिकित्सक और कॉलेज स्टाफ भी उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनीष निगम ने चिकित्सा को ईश्वरीय सेवा बताते हुए कहा कि डॉक्टरों को समाज भगवान का रूप मानता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नैतिक मूल्यों और समर्पण भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। अस्पताल
अधीक्षक डॉ. सुनील नंदेश्वर ने कहा कि चिकित्सकों को हमेशा यह मंत्र ध्यान में रखना चाहिए कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। वहीं आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन ने कहा कि चिकित्सा केवल धन कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का धर्म है। चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखेंः एमके जैन मप्र आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमके घ् जैन ने नव-उत्तीर्ण डॉक्टरों से कहा कि उन्हें क्षेत्र की चिकित्सा संबंधी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में योगदान की आवश्यकता भी बताई। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हर्षदीप कौर सिन्हा ने कहा कि एक डॉक्टर की सबसे बड़ी सफलता यह है कि वह किसी की पीड़ा कम कर सके। उन्होंने नव-चिकित्सकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समाज व राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आग्रह किया। डॉ. गीता सबनानी ने सभी छात्र-छात्राओं को चरक शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों ने सभी छात्रों को स्नातक प्रमाणपत्र प्रदान किए।
किराना व्यापारी की बेटी ने रचा इतिहास
कटनी जिले की रीठी तहसील के बड़गांव की डॉ. आयुषी जैन ने किराना दुकानदार के परिवार से निकलकर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। आयुषी के पिता संजय जैन गांव में किराना दुकान चलाते हैं और मां अनीता जैन गृहिणी हैं। तीन बच्चों में सबसे बड़ी आयुषी ने बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखा था। गांव के सामान्य स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाली आयुषी ने नवोदय विद्यालय में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
प्रसूता को रेफर किया, 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई, मां की भी मौत
सिरोंज /प्राथमिक चिकित्सा केंद्र गरेंठा में स्टाफ और डॉक्टर की लापरवाही से एक प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम अमदाबाद खिल्ली में रहने वाले मोहनसिंह अहिरवार की पत्नी पूजा अहिरवार की डिलीवरी होनी थी। गुरुवार रात 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर वे बाइक से पत्नी को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र गरेंठा पहुंचे। – वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने पूजा को भर्ती कर -लिया। सुबह मोहन ने पाली की स्थिति पूछो डिलीवरी का आश्वासन दिया। 11 बजे जब डिलीवरी हुई तो पूजा ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पूजा की स्थिति भी गंभीर होने पर अस्पताल ने उन्हें रेफर का पर्चा थमा दिया। परिजनों के कॉल करने पर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इस बीच पूजा की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजन खुद 1 – हजार रुपए में किराए का वाहन लेकर प्रसूता को सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पीएम किया।
बीएमओ बोले- मृतका का पीएम करवाया है, जांच की जाएगी
इस मामले में बीएमओ डॉक्टर विकास सिंह बघेल से जानकारी ली। उनका कहना था कि गरेंठा अस्पताल प्रबंधन ने प्रसूता को 2 दिन पहले भी रेफर किया था लेकिन परिजन उसे लेकर नहीं आए। मुझे बताया गया है कि परिजन प्रसूता को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे गरेंठा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। गरेंठा अस्पताल से सिरोंज आने से पहले ही प्रसूता की मौत हो गई। हमने मृतका का पीएम करवाया है। मामले की हर स्तर पर जांच की जाएगी।
मृतका के पीएम का इंतजार करते परिजन। इनसेट रू पूजा अहिरवार।
जुलाई 2024 में हुई थी शादी, पहली डिलीवरी थी
पूजा और मोहन की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। पत्नी की पहली डिलीवरी थी। नियमित जांच भी करवाई। मोहन ने बताया कि हमने एंबुलेंस को दो बार कॉल किया लेकिन दोनों बार ही नहीं आई। डिलीवरी में बच्चा मृत होने के बाद डॉक्टर ने पत्नी को रेफर किया तब भी एंबुलेंस नहीं आई।
मायके पक्ष के लोग भी गरेंठा पहुंचे
मृतका पूजा का मायका नटेरन थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में है। जानकारी लगने पर उसके मामा गजराज सिंह भी गरेंठा पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने भांजी को रेफर तो कर दिया लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सके। यदि एंबुलेंस समय पर मिल जाती तो भांजी की मौत नहीं होती।
सिरोंज-लटेरी सबसे दूर, यहीं सबसे कम एंबुलेंस
एंबुलेंस के नहीं पहुंचने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। इसकी एक वजह सिरोंज में एंबुलेंस की कमी होना भी है। यहां जननी, एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइव सपोर्ट योजना के तहत 6 एंबुलेंस संचालित हैं। वहीं लटेरी में केवल 4 एंबुलेंस संचालित हैं। इन क्षेत्रों से 1 एंबुलेंस यदि विदिशा या भोपाल जाती है तो उसे वापस लौटने में करीब 6 घंटे लग जाते हैं। इस कारण अक्सर एंबुलेंस लेट होती है। वहीं कम दूरी होने के बावजूद बासौदा और विदिशा में 10-10 एंबुलेंस का संचालन होता है।
2010
महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर
आग से बिटिया की शादी के लिए रखा सामान जलकर राख
श्यामपुर
तहसील मुख्यालय पर अज्ञात कारणों से बैटी के ष्षादी वाले घर आग लगने से मकान के अंदर रखा ष्षादी का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ष्षुक्रवार को ष्ष्यामपुर के माता चैक पर स्तिथ देवनारायण मालवीय के यहाँ बिटिया की शादी के मोके पर, भीषण आगजनी की घटना हुई। इस घटना में बेशकीमती शादी की तैयारी के लिये रखा सामान आग की जन गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार पहुंचे और पीड़ित हो हर संभव मदद का आष्वासन दिया।
कुएं में कूद कर मनाया जाता है ये त्यौहार! दूर-दूर से लोग आते हैं देखने
डीआर न्यूज इंडिणया
सभी राज्य में अलग-अलग तरह के भी त्यौहार मनाया जाते हैं। जिनकी अपनी अलग खासियत और इतिहास है। कुछ त्यौहार ऐसे होते हैं, जो पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, तो कुछ त्यौहार ऐसे हैं जिन्हें स्थानीय स्तर पर मानते हैं।
भारत में एक से बढ़कर एक त्यौहार मनाया जाता है। यह देश अपनी विभिन्न संस्कृतियों के लिए भी जाना जाता है। सभी राज्य में अलग-अलग तरह के भी त्यौहार मनाए जाते हैं। जिनकी अपनी अलग खासियत और इतिहास है। कुछ त्यौहार ऐसे होते हैं, जो पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, तो कुछ त्यौहार ऐसे हैं जिन्हें स्थानीय स्तर पर मानते हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको भारत में मनाए जाने वाले उसे त्यौहार के बारे में बताएंगे, जिसे कुएं, नदी, तालाब में कूद कर सेलिब्रेट किया जाता है। केवल इतना ही नहीं, इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
साओ जोआओ
भारत में मनाए जाने वाले इस त्यौहार का नाम साओ जोआओ है, जो कि गोवा का प्रमुख कैथोलिक पर्व है। यह हर साल 24 जून को मनाया जाता है। इसे ‘सैन जानव’ भी कहा जाता है। इस दिन लोग फूल, पत्ती और फलों से बने ताज पहनते हैं और कुएं, तालाब और नदियों में कूद कर इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाते हैं। वहीं, गोवा पर्यटन विकास निगम की तरफ से पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाती है।
मान्यता
इस त्यौहार को इंग्लिश में लीप आफ जॉय कहा जाता है, जो कि हर साल मानसून की शुरुआत से पहले मनाया जाता है। इस दिन सेंट जॉन द बैपटिस्ट को श्रद्धांजलि दी जाती है। देश ही नहीं बल्कि विश्व भर के पर्यटक इस अनोखी त्यौहार को देखने और इसका आनंद उठाने के लिए यहां पहुंचते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस त्यौहार के दौरान शादी होने वाले पुरुषों को कुएं में डुबकी लगाना पड़ता है, ताकि उनका पारिवारिक जीवन सुखद और संपन्न हो। इस खास मौके पर लोग लोक नृत्य भी करते हैं। इसके अलावा, घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं।
विश्व मलेरिया दिवस: जागरूकता और रोकथाम की दिशा में एक कदम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ये आह्वान
डीआर न्यूज इंडिणया
मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होती है और एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है। यदि समय पर इलाज न हो तो ये गंभीर हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल लाखों लोग इस बीमारी का शिकार होते हैं खासकर बच्चे और गर्भवती महिलाएं। इससे बचाव के लिए जागरूकता ही पहला कदम है।
World Malaria Day : आज विश्व मलेरिया दिवस है। हर साल 25 अप्रैल को यह दिन इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके उन्मूलन के प्रयासों को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। आज के दिन सीएम मोहन यादव ने लोगों से जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा है कि हम मलेरिया से बचने के उपाय अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
मलेरिया सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या नहीं है बल्कि ये आर्थिक और सामाजिक विकास को भी प्रभावित करता है। यह बीमारी गरीब और ग्रामीण समुदायों में अधिक फैलती है, जिससे उनकी काम करने की क्षमता, बच्चों की पढ़ाई, और घरेलू आय पर गहरा असर पड़ता है।विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेरिया-प्रभावित क्षेत्रों में GDP विकास दर पर भी नकारात्मक प्रभाव देखा गया है, खासकर अफ्रीकी और दक्षिण एशियाई देशों में।
विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास

विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की 60वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में हुई थी। इससे पहले 2001 से अफ्रीका में मलेरिया दिवस मनाया जाता था..लेकिन इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ाने के लिए विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना की गई। तब से यह दिन मलेरिया के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
मलेरिया कैसे होता है
मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है जो मच्छर के काटने से होती है। यह एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है। मलेरिया के प्रमुख लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान शामिल हैं। अगर समय पर इलाज न हो तो ये बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। मलेरिया से रोकथाम के उपाय
मलेरिया से बचाव के उपाय
मलेरिया से बचने के लिए के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए, खासकर रात में सोते समय। अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमें हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। मॉस्किटो क्रीम और स्प्रे का इस्तेमाल करें। मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। अगर आपको मलेरिया के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराएं और पूरा इलाज लें।

Prayagraj News: महाकुंभ में बनी सड़क कई जगहों पर धंसी
डीआर न्यूज इंडिणया
पुराने पुल से रीवा राजमार्ग को मिलाने वाली पुरानी जीटी रोड कई जगहों पर धंस गई है। महाकुंभ के दौरान बनी इस सड़क में अभी से ही छोटे-छोटे गड्ढे पड़ गए, जिससे लोग अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इनमें बाइक सवार और कार चालकों की संख्या अधिक है।
पुरानी जीटी रोड स्थित विवि के मुख्य गेट से थोड़ा आगे आने से सड़क दो स्थानों पर धंस गई है। हालांकि सड़क की डामर व गिट्टी सही है। धंसी सड़क को तेज रफ्तार से आने-जाने वाले वाहन नहीं देख पाते हैं। इससे वो हादसे का शिकार हो रहे हैं। रात के समय हादसे और बढ़ जाते हैं।
UP Board Result: फेल होने पर छात्र ने चुना माैत का रास्ता, भाई को बचाने दाैड़ी बहन; तब तक हो चुकी थी देर
डीआर न्यूज इंडिणया
छात्र अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता था। परीक्षा परिणाम आते ही उसकी बहन से उसे डांट दिया था। बताया गया कि छात्र घर से चिल्लाते हुए गंगा की तरफ भाग निकला था। उसके पीछे उसकी बहन भी बस से पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
हाई स्कूल में फेल होने पर परिजन की डांट के बाद मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री पुल पर शुक्रवार की शाम पहुंचे छात्र ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक उसकी लाश नहीं मिली थी।
भदोही जिले के खम्हरिया निवासी ध्रुव यादव (17) पुत्र अशोक यादव अपनी बहन के यहां जयरामपुर (भदोही) में रह पढ़ाई कर रहा था। छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में फेल होने पर वह बहन के घर पहुंचा। फेल होने पर बहन ने डांटा तो वह घर से गंगा नदी में कूद जाने की बात कहकर निकल गया।
ऑटो में बैठकर वह शास्त्री पुल पर पहुंचा। राहगीरों के अनुसार, वह ऑटो में बैठकर आया था। अपना चप्पल सड़क के किनारे उतारा। जब तक लोग समझ पाए तब तक उसने शास्त्री पूल से गंगा में छलांग लगा दिया।
पीछे से उसकी बहन भी बस से आई। उसने भाई का चप्पल देखकर पहचान किया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से खोजने में लगी रही। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि हाई स्कूल में फेल होने पर गंगा में लगाई छलांग। गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।










