Home Blog Page 639

मिर्जापुर में तीन लोग गंगा में डूबे: दो लोगों की मिली लाश, तीसरे की तलाश; नहाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

0

डीआर न्यूज इंडिणया

हादसे की सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंच गई थी। गोताखोरों के माध्यम से युवकों की तलाश की जा रही थी। खबर लिखे जाने तक दो लोगों की लाश मिल गई थी। तीसरे युवक के लिए गोताखोर प्रयासरत थे।

Accident in Mirzapur: मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के सददूपुर से ममेरे भाई के साथ गंगा स्नान करने रामघाट पर गए दो फुफेरे भाई स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूब गए। साथ गए चौथे लड़के ने घर जाकर जानकारी दिया। जिसके बाद परिवार के लोग घाट पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से तलाश शुरू कराया। सवाा घंटे बाद एक और साढ़े तीन घंटे बाद दूसरे का शव मिला। तीसरे की तलाश की जा रही है। मौके पर तहसीलदार और कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौजूद है।

प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी अंशू तिवारी (9) पुत्र योगेश तिवारी अपने मौसेरे भाई पनारू तिवारी (9) पुत्र मुन्ना तिवारी निवासी मछली शहर जौनपुर के साथ ननिहाल चुनार के सद्दूपुर निवासी मामा विकास तिवारी के घर आया था। शुक्रवार की शाम को चार बजे के करीब अंशू, पनारु अपने ममेरे भाई श्रीनिवास (17) पुत्र विकास तिवारी और परिवार उमंग तिवारी (10) के साथ गंगा स्नान करने के लिए रामघाट पहुंचे।

परिजनों में मचा कोहराम

अंशू, पनारु व श्रीनिवास गंगा में नहा रहे थे। उमंग घाट पर ही बैठा था। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उमंग भागकर घर पहुंचा और डूबने की जानकारी घरवालों को दिया। जिसके बाद परिवार के लोग घाट पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराया। 

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरो की संख्या बढ़ाया। गोताखोर तीन चार की संख्या में टीम बनाकर तलाशना शुरू किए। गोताखोरों ने लगभग सवा घंटे बाद पनारू तिवारी को पानी से बाहर निकाला। जिसे पुलिस तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

साढ़े तीन घंटे बाद अंशू तिवारी का शव घटना स्थल से 50 फीट दूर बरामद हुआ। डूबे श्रीनिवास की तलाश की जा रही है। घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि स्नान करते समय तीन बच्चे डूबे थे। दो का शव बरामद हुआ है। तीसरे की तलाश की जा रही है।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

रितेश देशमुख के फिल्म राजा शिवाजी के सेट पर हादसा

0

26 साल के डांसर की मिली डेडबॉडी, फिल्म की शूटिंग रुकी

रितेश देशमुख की मराठी और हिंदी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के सेट पर एक दुखद हादसा हो गया है। कोरियोग्राफी टीम में शामिल एक 26 साल के डांसर सौरभ शर्मा की मौत हो गई है। सौरभ दो दिन पहले सतारा में लापता हो गए थे, जिसके बाद 24 अप्रैल की सुबह पुलिस को उनकी डेड बॉडी मिली। इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 22 अप्रैल की है। सतारा जिले के कृष्णा नदी के पास संगम महुली गांव में गाने की शूटिंग हो रही थी। गाने में डांसर्स का काम रंग उड़ाने का था। शूटिंग खत्म होने के बाद सौरभ नहाने के लिए नदी की तरफ गए। नहाने के दौरान वो नदी की तेज धार में बह गए।

टीम को जब सौरभ नहीं मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन जारी किया। हालांकि, शाम का वक्त था इसलिए अंधेरा होते ही सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। अगले दिन फिर से सौरभ की खोज शुरू हुई लेकिन रेस्क्यू टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। गुरुवार यानी 24 अप्रैल को पुलिस को सौरभ की लाश मिली। इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस फाइल किया गया है।

बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराजा पर के जीवन पर आधारित इस फिल्म में रितेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रितेश इस फिल्म को खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज होगी। इस फिल्म को रितेश की पत्नी जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं।

रूह अफजा विवाद में पतंजलि ने मांगी माफी

0

डीआर न्यूज इंडिणया

हाईकोर्ट ने कहा, बिना कंट्रोवर्सी, प्रोडक्ट नहीं बेच सकती कंपनी; क्या यही रामदेव की स्ट्रैटेजी

3 अप्रैल को बाबा रामदेव ने पतंजलि शरबत लॉन्च करते हुए एक शर्बत कंपनी को जिहादी कहा। इसके बाद रूह अफजा बनाने वाली हमदर्द कंपनी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची तो कोर्ट ने कहा कि पतंजलि बिना कंट्रोवर्सी के अपना प्रोडक्ट ही नहीं बेच सकती। मामले में बाबा रामदेव को माफी मांगनी पड़ी। ये कोई पहला मौका नहीं है जब रामदेव ने पहले विवादित बयान दिया हो और फिर माफी मांग ली हो। कोविड वैक्सीन से लेकर एलौपैथी दवाओं तक बाबा रामदेव के कंट्रोवर्शियल बयान देखिए वीडियो में।

, हैदराबाद ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:चेन्नई का 9वां विकेट गिरा, नूर अहमद 2 रन बनाकर आउट; स्कोर 147/9

0

चेन्नई /आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है।

चेन्नई ने 19 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।

नूर अहमद 2, अंशुल कंबोज 2, एमएस धोनी 6, शिवम दूबे 12, डेवाल्ड ब्रेविस ​​​​​​42, रवींद्र जडेजा 21, आयुष म्हात्रे 30, सैम करन 9 और शेख रशीद शून्य पर आउट हुए। हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने 4 और पैट कमिंस ने 2 विकेट झटके। मोहम्मद शमी, ​​​​​​​कमिंडु मेंडिस और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला।आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है।

चेन्नई ने 19 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।

नूर अहमद 2, अंशुल कंबोज 2, एमएस धोनी 6, शिवम दूबे 12, डेवाल्ड ब्रेविस ​​​​​​42, रवींद्र जडेजा 21, आयुष म्हात्रे 30, सैम करन 9 और शेख रशीद शून्य पर आउट हुए। हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने 4 और पैट कमिंस ने 2 विकेट झटके। मोहम्मद शमी, ​​​​​​​कमिंडु मेंडिस और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीश पथिराना, । इम्पैक्ट: अंशुल कंबोज, आर अश्विन, जैमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी और घोष।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट: ट्रैविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर और वियान मुल्डर।

अक्षय तृतीया पर घर में दीपक जलाना होता है शुभ

0

डीआर न्यूज इंडिणया

 अक्षय तृतीया का महत्व वास्तव में अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक होता है. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाई जाएगी. अक्षय तृतीया के दिन दान का बड़ा महत्व होता है साथ ही इस दिन पूजा पाठ भी किया जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कुछ विशेष स्थानों पर दीपक लगाने की परंपरा  है.जो बहुत ही शुभ होता है. आज हम आपको अक्षय तृतीया पर घर में दीपक जलाने के शुभ स्थान के बारे में बतायेंगे

  • कारण-यह दिशा धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की मानी जाती है.
  • लाभ-समृद्धि, वैभव, सुख-शांति और धन में बढ़ोतरी.
  • पंडेरी (जहां पीने का पानी रखा जाता है)
  • कारण-यह स्थान पितरों का प्रतीक स्थल माना गया है.लाभ-पितरों की कृपा से जीवन में संकट टलते हैं और शुभता आती है.
  • कारण-प्रकृति और जल देवता के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम.
  • मुख्य द्वार के दोनों ओर
  • कारण-यहीं से मां लक्ष्मी का आगमन होता है.
  • लाभ-घर में लक्ष्मी का वास होता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है.

अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल, बुधवार के दिन मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया के दिन तुलसी पूजन का बहुत महत्व माना जाता है। धर्म शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अक्षय तृतीया के दिन जहां एक ओर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन तुलसी पूजन का भी विशेष स्थान मौजूद है। अक्षय तृतीया के दिन तुलसी पूजन करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं और तुलसी माता की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि अक्षय तृतीया के दिन कैसे करें तुलसी की पूजा और क्या है इसका महत्व।

वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहारों पर समय- समय पर राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया का पर्व 2025 में अत्यंत विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ आ रहा है। इस दिन कई दुर्लभ और अत्यंत शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिसमें गजकेसरी राजयोग, मालव्य राजयोग, रवि योग, चतुर्ग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। ऐसे में इन दुर्लभ संयोगों से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

अक्षय तृतीया बुधवार, 30 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, एक शुभ हिंदू त्यौहार है जो हर साल भारतीय महीने वैशाख के शुक्ल पक्ष के तीसरे चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है और माना जाता है कि इसे मनाने वालों को सौभाग्य, समृद्धि और प्रचुरता मिलती है।

अक्षय तृतीया से जुड़ी सबसे पूजनीय परंपराओं में से एक दान का कार्य है, विशेष रूप से भोजन दान (अन्नदान)। जरूरतमंदों को भोजन देना एक पुण्य कार्य माना जाता है जो न केवल भूख को कम करने में मदद करता है बल्कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार अपार आशीर्वाद और पुण्य भी अर्जित करता है। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन पर दूसरों को भोजन कराने से व्यक्ति को हमेशा समृद्धि और ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।

सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ब्लू को 4-2 से हराया

0

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लाक स्तरीय लीग फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत सीहोर चिल्ड्रन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीहोर ब्लू को 4-2 से हराया। इस मैच के दौरान सीहोर चिल्ड्रन की ओर से नैतिक ने अंतिम समय में 3 गोल किए। मैच के आरंभ पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत पर खिलाड़ियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजली अर्पित की। शुक्रवार की शाम को हुए इस मैच में सीहोर ब्लू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीहोर चिल्ड्रन पर बढ़त बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से स्ट्राइकर नैतिक ने 3 गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। इसमें सीहोर ब्लू की ओर से 2 गोल गोपाल ने और सीहोर चिल्ड्रन की ओर से नैतिक ने 3 और श्याम ने 1 गोल किया था। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की शाम को सीहोर बाइज-सीहोर क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा।  

टेंट सिटी में तब्दील हुआ यज्ञ स्थल, 108 यज्ञशालाओं का निर्माण किया

0

सीहोर।  शांतिकुंज हरिद्वार  के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के में शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित रोड माधव आश्रम  के पास में रविार से 30 अपै्रल तक होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए यज्ञशाला, संस्कार शाला और प्रदर्शनी शाला सहित अन्य का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यज्ञ स्थल को टेंट सिटी में तब्दील किया गया है। गायत्री परिवार के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य रूप से तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम जिला संयोजक श्रीमती रमिला परमार ने बताया कि रविवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर गुरुदेव की एक प्रदर्शन और युग साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। गुरुदेव श्रीराम के युग साहित्य और उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित करना, जिससे लोग उनके विचारों और सिद्धांतों से अवगत हो सकें। शुक्रवार की शाम को बड़ी संख्या में  परिवार के लोग शामिल थे। जिसमें महायज्ञ को लेकर उपजोन समन्वयक आरपी हजारी आदि ने शामिल थे।
 साहित्यिक धरोहर से श्रद्धालुओं को परिचित कराना
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा रचित युग साहित्य को उजागर करना और उनकी साहित्यिक धरोहर से श्रद्धालुओं को परिचित कराना है। इस प्रदर्शनी में आचार्य जी के जीवन, उनके साहित्य, विचारधारा और समाज में उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के केन्द्र शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा अखण्डदीप एवं शक्तिस्वरूपा माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के निमित्त जनजागरण एवं राष्ट्र को सशक्त तथा फिर से जगद्गुरू बनाने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यज्ञों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी श्रृंखला में नगर सीहोर में शैफली पंड्या दीदी शांतिकुजं हरिद्वार की विशेष उपस्थिति में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है।
रविवार को दोपहर में भव्य शोभा कलश यात्रा और शाम को आद्यशक्ति गायत्री
संयोजक ने बताया कि चार दिवसीय महायज्ञ में रविवार को दोपहर शहर में भव्य शोभा कलश यात्रा शहर के नदी चौराहे से यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात आद्य शक्ति गायत्री, युग शक्ति गायत्री पर उद्बोधन किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार की सुबह पांच बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग का आयोजन किया जाएगा। वहीं सात बजे से यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ के अलावा दोपहर दो बजे नव दंपति शिविर, दोपहर तीन बजे युवा जागरण एवं जैविक कृषि गोपालन पर विशेष उद्बोधन और शाम छह बजे नारियों जागों स्वयं को पहचानों विशेष उद्बोधन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह पांच बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, सुबह सात बजे संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर दो बजे नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर, शाम पांच बजे से संगीत प्रवचन, विराट दीप महायज्ञ और रात्रि सात बजे से मुख्य अतिथि शैफाली पंड्या दीदी शांतिकुंज-हरिद्वार का विशेष उद्बोधन एवं राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बजे सप्त आंदोलन के विषय में किया जाएगा और बुधवार को सुबह पूर्णाहुति एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त संस्कार एवं विवाह संस्कार निशुल्क कराए जाऐंगे। 

बीएसआई पर खिलाड़ियों एकजुट होकर दी श्रद्धांजली

0

सीहोर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को शहर के बीएसआई मैदान पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने एकजुट होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। पहलगाम आतंकी हमले पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, मदन कुशवहा, मनोज दीक्षित मामा, अतुल कुशवाहा आदि ने कहाकि यह एक निंदनीय घटना है।
उन्होंने कहा हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम विश्वास करते हैं कि भारत सरकार, हमारे वीर सेना के जवान हर ऐसा संभव प्रयास करेगी कि ऐसी घटना दोबारा न हो सके और देश के नागरिक सदैव सुरक्षित रहें। पूरा देश एक साथ आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष के लिए खड़ा है।

अशोकनगर में नरवाई जलाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 24 किसानों पर कुल 1.62 लाख रुपए का जुर्माना

0

अशोकनगर / यह कार्रवाई कलेक्टर की ओर से जारी उस आदेश के उल्लंघन पर की गई है, जिसमें गेहूं की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाई गई थी। कलेक्टर ने 9 अप्रैल 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया था। इसका उद्देश्य पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। आदेश के बाद तहसीलदार ने सिजावट, तरावली, बड़ागांव और पड़रिया क्षेत्रों में निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों की पहचान की।

इन किसानों पर लगा जुर्माना

  • सिजावट- कृष्णाबाई (10 हजार), राजकुमार (5 हजार), सुभाष कुमार (5 हजार)
  • तरावली- रामवली (15 हजार), प्राणसिंह (15 हजार)
  • बड़ागांव- किशन कुमार (15 हजार), नवलसिंह (5 हजार), नारायण (5 हजार), महेश (5 हजार), नारायण प्रसाद (5 हजार), बाला (5 हजार), रेखा (15 हजार), मुकेश (5 हजार), आनंद कुमार (5 हजार), कृष्णमूर्ति (5 हजार), लालाराम, मदन, सदन (5 हजार), अशोक (2,500), महेंद्र (2,500), सिरनाम (5 हजार), पूरन (2,500), अरविंद (5 हजार)
  • पड़रिया- रामकुमार (5 हजार)
  • बरखेड़ी- सुमत कुमार व सुनील कुमार (15 हजार)

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुर्माने की यह राशि संबंधित किसानों से वसूलकर शासकीय कोष में जमा कराई जाएगी। चालान की प्रति के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

रोजगार मेले में 43 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

0

अशोकनगर /में शुक्रवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र परिसर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें चेक मेट सिक्योरिटी गुजरात, टेक्नोटास्क अशोकनगर, नव भारत फर्टिलाइजर, एमआरएफ टायर और अन्य कंपनियां शामिल थी।

98 युवाओं ने पंजीकरण कराया, 43 को मिला ऑफर लेटर कार्यक्रम में कुल 98 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 61 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया और 43 युवाओं को ऑफर लेटर मिला।

स्वरोजगार योजनाओं के तहत 72 को 38 लाख रुपए का लाभ कार्यक्रम के दौरान स्वरोजगार योजनाओं के तहत 72 हितग्राहियों को 38 लाख रुपए का लाभ वितरित किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका योजना के तहत विभिन्न समूहों को 36 लाख रुपए की राशि दी गई। इनमें अंबेडकर समूह महिदपुर, जय मां जानकी ओंडेर, कृष्णा समूह मल्हारगढ़ समेत कई समूह शामिल हैं।

उद्यान विभाग की पीएमएफएमई योजना के तहत विकास कुशवाह को मसाला दुकान के लिए 1.99 लाख रुपए दिए गए। वहीं, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की पीएम स्वनिधि योजना में बबलू खान को 10 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.एस. नरवरिया, जिला व्यापार उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सत्येंद्र लोधा, आईटीआई प्राचार्य अनिल सैनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।