Home Blog Page 645

जल निगम और जन अभियान की टीम ने लगवाईं नलों में टोंटियां

0

राजगढ़़ \ पेयजल की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए मंगलवार को म.प्र. जल निगम और म.प्र. जन अभियान परिषद की टीम में भोजपुर में एक साझा मुहिम चलाई। इस अवसर पर पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए नलों में टोंटियां भी लगाई गईं। भोजपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद श्री प्रवीणसिंह पंवार की उपस्थिति में भोजपुर सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के स्वयं सेवकों और छात्रों की एक बैठक आयोजित की गई। टेकरी हनुमान मंदिर परिसर में हुई इस बैठक में उन्हें पेयजल संरक्षण का महत्व समझाते हुए ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित करने की सीख दी गई। इसके उपरांत श्री पंवार ने स्वयंसेवकों और छात्रों द्वारा यहां रोपित वाटिका का अवलोकन भी किया। कस्बे में घूम कर लोगों को जागरूक किया इसके पश्चात जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद श्री पंवार सहित म.प्र. जल निगम की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर श्री राहुल शर्मा और उनकी टीम ने जागरूकता के लिए कस्बे में भ्रमण किया। इसके अंतर्गत भोजपुर सरपंच सहित आदि ने अपने नलों से टोंटियां निकालने वालों को समझाइश देते हुए, टोंटियां लगवाई गईं। साथ में लोगों को अपने नलों की सुरक्षा करने और पानी का संरक्षण करने की शपथ दिलाई।

वृंदावन ग्राम योजना क्रियान्वयन संबंधी बैठक, जिले में 07 ग्राम किए गए हैं चिन्हित

0

विदिशा \कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज अपने चेंबर में वृंदावन ग्राम योजना क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में चिह्नित किए गए 07 वृंदावन ग्रामों में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, उद्यानिकी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग और विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के संचालन तथा कृषकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण, स्व सहायता समूह के गठन, पशुपालन, जैविक कृषि, दुग्ध उत्पादन इत्यादि के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया है।   बैठक में बताया गया कि जिले के सभी सातों विकास खंडों के एक-एक ग्राम को वृंदावन ग्राम चिन्हित किया गया है जिनमें विदिशा विकासखंड में अहमदपुर, नटेरन में बिछिया, सिरोंज में अमीरगढ़, ग्यारसपुर में गुलरखेड़ी, लटेरी में मुरारिया, कुरवाई में मॉडल ग्राम बरखेड़ा लायरा और बासौदा में ग्राम गमाखर को वृंदावन ग्राम में सम्मिलित किया गया है।    कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि वृंदावन ग्राम योजना का जिले में सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन हो, इसके लिए चिन्हित किए गए सभी 07 ग्रामों के सचिव और सरपंचों की बैठक आयोजित करें और 15 दिवस की समयावधि में सभी चिन्हित किए गए ग्रामों में संबंधित विभाग भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आजीविका मिशन के अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि इन ग्रामों में स्व सहायता समूह का गठन किया जाए। और नावार्ड की योजनाओं को भी शामिल करें। दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। किसानों के जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। साथ ही साथ उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी और कृषि विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में प्रत्येक किसान को लाभ दिलाए जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों में सोलर पंप योजना से हितग्राही लाभान्वित हो, इसके लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रेरित किया जाए। स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुद्रा लोन सहित आटा चक्की, कियोस्क सेंटर इत्यादि के लिए भी कार्य किए जाएं। इस बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

0

विदिशा \ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के अध्यक्षता में गत दिवस खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के बेटवा सभा कक्ष में संपन्न हुई उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चैबे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे |  कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में संचालित होने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों व दुकानों इत्यादि पर विक्रय होने वाली खाद्य सामग्री किसी भी प्रकार से दूषित ना हो। ग्राहकों की सेहत को ध्यानगत रखते हुए इन सभी खाद्य प्रतिष्ठानों और दुकानों का सतत भ्रमण कर निरीक्षण किया जाए और नियमानुसार साफ-सफाई बनाए रखने और शुद्ध ताजा सामग्री ग्राहकों को विक्रय करने की समझाइश दी जाए।  अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा निर्देश दिए गए कि सैंपलिंग की कार्यवाही लगातार की जाए तथा सभी विभाग आपस में सामंजस्य स्थापित कर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही में अपना सहयोग प्रदान करें। सभी खाद्य कारोबारकर्ता खाद्य लाइसेंस, पंजीयन लेना अनिवार्य है।   खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलिन ई पन्ना द्वारा विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारियां प्रस्तुत की गईं थी।

पोषण पखवाडा के तहत बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

0

     विदिशा\ जिला मुख्यालय सहित अन्य सभी आंगनबाडी केन्द्रो पर पोषण पखवाडा के तहत बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विदिशा शहर में वार्ड क्रमांक 27 की आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 76, 77 में बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमंे प्रथम एक हजार दिवस में पोषण का महत्व, स्वच्छता पर परामर्श दिया गया एवं बाल चैपाल दिवस अंतर्गत जन्म दिन मनाया गया। आंगनबाडी केन्द्र पर महिलाओं, बच्चों, किशोरी बालिकाओं को पोषण का महत्व समझाया गया। पोषण पखवाडा अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को तिरंगा थाली, पोषण युक्त आहार, नियमित व्यायाम, टीएचआर से सामग्री करने की विभिन्न विधियां, एनीमिया क्या है, उसके लक्षण और उपचार एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई।                 इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री संजय सिंह व सुपरवाईजर क्षमा श्रीवास्तव उपस्थित थी।

जिला न्यायालय परिसर में वृक्षों पर पक्षियों के लिए सकोरे लगाए

0

विदिशा /प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा श्री जाकिर हुसैन के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुये आज मंगलवार को पंच-ज अभियान अतंर्गत एनजीओ द्वारा वुमन चाइल्ड केयर सोसायटी के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर विदिशा में लगे वृक्षो पर पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे लगाये गये    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विदिशा श्री जाकिर हुसैन द्वारा न्यायालय के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि, इन सकोरों में नियमित रूप से हर रोज सुबह शाम पानी की व्यवस्था करें।   न्यायालय विदिशा के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा श्री नीतेन्द्र सिंह तोमर, जिला विधिक सहायताअधिकारी श्रीमति दिव्या भलावी एवं लीगल एड डिफेंस काउसिंल विदिशा चीफ सुरजीतसिंह सिकरवार, असिस्टेंड विनोद कुशवाह, असिस्टेंड अनिमेष तिवारी द्वारा वृक्षो पर सकोरे लगाये गये।

आज किया जाएगा भगवान श्री गणेश विधि-विधान से पूजन-अर्चनहर संकट से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ-पंडित पवन व्यास

0

 सीहोर। हनुमान जी को भगवान शिव का ही अवतार माना गया है। संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ सभी संकटों से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। कहते हैं कि मंगलवार के दिन हनुमान अष्टक के विधिवत पाठ से शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं। हनुमान अष्टक का पाठ कैसे करना चाहिए इसके बारे में शास्त्रों में बताया गया है। हनुमान अष्टक पाठ के लिए कोई विशेष नियम नहीं है। इसका पाठ कभी भी, कहीं भी किया जा सकता है। इसी प्रकार मंगलवार को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम चरित्र मानस आदि भी किया जाता है। उक्त विचार शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान के नौंवे दिवस यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास ने कहे।
शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा। इस मौके पर हर रोज बड़ी संख्या में सुबह सात बजे से देर शाम तक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ, रामचरित्र मानस, हवन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। उक्त दिव्य आयोजन समिति की ओर से यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास और पंडित कुणाल व्यास के सानिध्य में किया जा रहा है।
मंगलवार को राम चरित्र मानस के पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं को समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मानस की चौपाईयों से जीवन सार्थक होता है। बिना सत्संग के व्यक्ति के भीतर विवेक  की उत्पत्ति नहीं होती है तथा बिना राम कृपा के यह संभव नही है। राम कृपा का महात्म्य भी अनंत है। क्योंकि जब भगवान हनुमान सीता माता की खोज के लिए समुद्र लांघ कर लंका में प्रवेश कर रहे थे तब उनकी भेंट वहां की पहरेदार राक्षसी लंकिनी से हुई। वह पवनपुत्र हनुमान जी को रोकने लगी तब महावीर हनुमान जी ने उसे एक मुष्टिका मारी और उसे ज्ञान प्रदान किया और उसने उस दिव्य राम नाम ज्ञान को सुनकर कहा की सत्संग तो अनमोल है। ऐसे ही कई श्लोक व उसके अर्थ बताया। कहा कि अगर स्वर्ग तथा उसके भी ऊपर जो लोक है उनके सुखो को तराजू के एक तरफ रख दिया जाए और एक तरफ एक घड़ी का सत्संग का सुख रखा जाए तो दूसरे पलड़े का भार बहुत अधिक होगा। सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुए कहते है कि एक घड़ी आधी घड़ी आधी में पुनि आधी, तुलसी संगत साधु की हरे कोटि अपराध। अर्थात अगर हम संतो के संगति में एक घडी, आधी घड़ी या फिर उसकी आधी घड़ी भी बैठते हैं तो हमसे होने वाले करोङ़ों पापो का हरण होता है। इसलिए सत्संग करने से लाभप्रद होता है।

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी; देखें सूची

0
upsc

डीआर न्यूज इंडिणया

इलाहाबाद /शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। इस साल कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है।

शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाह मार्गी चिराग (4), आकाश गर्ग (5), कोमल पुनिया (6), आयुषी बंसल (7), राज कृष्ण झा (8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9) और मयंक त्रिपाठी (10) शीर्ष 10 में शामिल हैं। 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 1,009 उम्मीदवारों को चुना गया है। इसमें 335 सामान्य वर्ग, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC, 87 ST और 45 दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार शामिल हैं। 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी रखा गया है।

यूपीएससी ने 230 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 115 सामान्य, 35 EWS, 59 OBC, 14 SC, 6 ST और 1 PwBD उम्मीदवार शामिल हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को, मुख्य परीक्षा 20-29 सितंबर 2024 को और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुए। कुल 5-6 लाख उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी, जिनमें से 2,845 ने साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई किया।

शक्ति दुबे की उपलब्धि
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यूपीएससी 2024 में टॉप कर इतिहास रचा है। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। शक्ति की सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन

0
# asta
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन

आष्टा/आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में शासन के आदेश अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम के तहत किए गए कार्य

  • हाथ धुलाई इकाई की साफ-सफाई और हैंड पंप के आसपास की साफ-सफाई कराई गई।
  • आगामी मानसून सीजन में पौधारोपण हेतु गड्ढे तैयार कराए गए।
  • शालाओं में विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की व्यवस्था मटके के माध्यम से कराई गई।
  • पीने की पानी की टंकी की साफ-सफाई कराई गई।
  • जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।

अभियान के बारे में जानकारी

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन

श्री अजब सिंह राजपूत ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान जल ही जीवन के तहत पानी को बचाने और गंगा जल संवर्धन के लिए स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी के महत्व को समझाने और पानी बचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

  • बीआरसी/प्राचार्य अजब सिंह राजपूत
  • महेंद्र सिंह मालवीय
  • डी.एस. मालवीय
  • रीना लाल
  • हबीब खान
  • जितेंद्र गुठानिया
  • धर्मपाल महेश्वरी
  • केएस चौहान
  • श्री कालू सिंह बरकरे
  • उमेश बारेठा
  • श्रीमती मनीषा माहेश्वरी
  • हर्षा मालवीय
  • संदीप चौहान

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। श्री महेंद्र सिंह मालवीय ने बताया कि पानी के महत्व को समझाने और पानी बचाने के लिए शिक्षकों और छात्रों के माध्यम से रंगोली, निबंध, पोस्टर, परिचर्चा और संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

पुलिस कण्ट्रोल रूम जिला सीहोर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

0
#पुलिस कण्ट्रोल रूम जिला सीहोर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
पुलिस कण्ट्रोल रूम जिला सीहोर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

सीहोर/पुलिसपुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नवीन कानूनों के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावशाली बनाने और विवेचना के तकनीकी पक्ष को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कण्ट्रोल रूम जिला सीहोर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 19/04/25 से 21/04/25 तक आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें फील्ड में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण में सभी थानों से स्टाफ की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी।

पुलिस कण्ट्रोल रूम जिला सीहोर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारी

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत
  • एसडीओपी सीहोर पूजा शर्मा
  • डीएसपी विजय अंभोरे
  • एडीपीओ केदार कौरव
  • एडीपीओ रेखा पांडेय
  • बंजरंग लोधा
  • अरविंद यादव
  • बी पूजा राव
  • एसआई पुरुषोत्तम दांगी
  • सीसीटीएनएस प्रभारी जीतेंद्र शर्मा
  • आरक्षक राधेश्याम

प्रशिक्षण का समापन

प्रशिक्षण का समापन आज दिनांक 21/04/25 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कानूनों के उचित और प्रभावी उपयोग के लिए मार्गदर्शन दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नवीन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

प्रशिक्षण का महत्व

यह प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें नवीन कानूनों के बारे में जानकारी मिलती है और वे फील्ड में प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में सुधार होगा और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

अहमदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

0
बिजली मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण तो कभी लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की

अहमदपुर/अहमदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन गई है। सोमवार के दिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 15 घंटे तक बिजली नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। बिजली कंपनी द्वारा कभी मेंटेनेंस कार्य के नाम पर तो कभी लोड सेटिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।

बिजली कटौती का असर

  • सोमवार के दिन, अहमदपुर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सुबह 9:00 बजे से 4:00 तक मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की गई।
  • शाम को 7:00 से 9:00 तक लोड सेटिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती की गई।
  • मध्य रात्रि को 12:00 बजे फिर बिजली कटौती की गई।
  • इस तरह सोमवार के दिन अहमदपुर और आसपास के सैकड़ों गांव में लगभग 15 घंटे बिजली गुल रही।

व्यापारी वर्ग और ग्रामीणों की परेशानी

  • अहमदपुर कस्बे में व्यापारियों द्वारा दिन की कटौती से नुकसान ज्यादा होता है।
  • अनेक व्यापारी बिजली से संबंधित कार्य करते हैं, जिसके कारण दिनभर व्यापार बंद रहा।
  • दूध डेयरी, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, ऑनलाइन फोटोकॉपी और कृषि कार्य से संबंधित दुकानों पर कटौती का सबसे ज्यादा असर रहा।

व्यापारियों की मांग

  • महेश गुप्ता और अरविद रफीक खान ने बताया कि बिजली विभाग कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी लोड सेटिंग के नाम पर आए दिन बिजली कटौती की जा रही है।
  • व्यापारियों और आम जनता में विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ आक्रोश है।
  • व्यापारियों ने मांग की है कि बिजली विभाग को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

आक्रोश और असंतोष

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष है।
  • व्यापारी वर्ग और आम जनता में विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
  • लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में दिन में बिजली कटौती करना समझ से परे है।

अब देखना यह है कि बिजली विभाग इस समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाता है।