सीहोर / जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमलपानी जदीद में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने नौ परिवारों को बेघर कर दिया। घटना के 24 घंटे बाद भी बेघर हुए लोगों की चिंता प्रशासन ने नहीं की है। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ग्राम पहुंचे और लोगों से चर्चा की। बताया गया है कि धरम सिंह, रघुवीर, धनपाल, भरत, भगवती, दुबे सिंह, नबू सिंह, परमल और अनूप के घर पूरी तरह जल गए। आग में घरेलू सामान के साथ कृषि उपकरण भी नष्ट हो गए। एक मोटरसाइकिल और साइकिल भी जलकर राख हो गई। मवेशियों के बाड़े भी आग की चपेट में आए। कुछ मवेशियों की मौत हो गई थी। फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने धुआं देखते ही आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। रेहटी की फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। आसपास की ग्राम पंचायतों के पानी के टैंकर भी आग बुझाने में जुटे थे। 6 घंट की मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया था। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कच्चे मकान होने से आग तेजी से फैली। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी। उन्हें भोजन और कपड़ों की व्यवस्था की गई। रेहटी तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
5.75 लाख रुपए में दलाल ने कराई शादी पक्की, धोखाधड़ी से फेरे लेने वाली दुल्हन सहित 5 पकड़े
डीआर न्यूज इंडिणया सारंगपुर
बेटे की शादी के लिए परेशान पिता ने दलाल के माध्यम से बहू पसंद की। दलाल ने कुंवारी युक्ती दिखाकर 5. 75 लाख रुपए में सौदा किया। सम्मेलन से शादी कराई। दूल्हा फेरों के बाद दुल्हन को खुशी-खुशी घर ले गया। जब घूंघट उठाया तो पता चला कि वह पसंद कराई गई युवती नहीं, बल्कि शादीशुदा महिला थी, जो 2 बच्चों की मां भी है। पुलिस ने महिला सहित 5 आरोपी पकड़े हैं। दरअसल, लीमाचौहान थाना क्षेत्र के बुड़नपुर गांव निवासी कमल सिंह सौंधिया (22) की शादी के लिए उनके पिता ने दलाल कालू सिंह के माध्यम से सुसनेर में जोरावर सिंह की बेटी राधा को पसंद किया। दलाल कालू ने शादी कराने के लिए 11 लाख रुपए मांग। सौदा 5.75 लाख में तय हुआ। रुपए लेकर दलाल ने 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा गांव में सम्मेलन में कमल की शादी करवा दी।
मुख्य षड्यंत्रकारी दलाल कालू सिंह और बालू सिंह लीमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि मुख्य षड्यंत्रकारी दलाल कालू सिंह और बालू सिंह हैं। इन्होंने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी से मिलकर पहले उनकी बेटी राधा को दिखाकर संबंध तय करवाया। फिर भोपाल निवासी शरीफ खान से शादी के लिए दुल्हन का इंतजाम करने के लिए कहा। शरीफ ने खंडवा जिले के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद हाल इटारसी निवासी जितेंद्र और जितेंद्र की पत्नी सलोनी गौंड से दुल्हन बनकर शादी करने की बात की।
आरोपी शरीफ खान कालू सिंह जितेंद्र गौंड बालू सिंह भोपाल, खंडवा व इटारसी से जुड़े दुल्हन बदलने वाले गिरोह के तार दुल्हन फोन पर परिवार को बेहोश करने की बात कर रही थी लीमा चौहान थाना पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी। रुपयों के लालच
में फेरे लेने वाली 2 बच्चों की मां गई जेल पुलिस ने धोखाधड़ी कर दुल्हन बन शादी के मंडप में कमल के साथ फेरे लेने वाली सलोनी गौंड, सलोनी के पति जितेंद्र गौंड, भोपाल निवासी शरीफ खान, दलाल कालू सिंह और बालू सिंह को गिरफ्तार कर सभी को सोमवार
को न्यायालय में पेश किया। यहां से कालू को रिमांड पर लिया है। बाकी सभी को जेल भेजा है। पुलिस को इस मामले में सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी की तलाश है।
रुपए लेकर मंडप में सात फेरे लेने वाली महिला।
शादी के बाद दूल्हा कमल कमरे में गया तो दुल्हन को फोन पर बात करते हुए सुना। दुल्हन किसी से कह रही थी दूल्हे और घर वालों को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश कर देगी और जेवरात व नकदी लेकर निकल आएगी। कमल ने दुल्हन का घूंघट उठाया तो सच्चाई सामने आ गई। मालूम चला, जिसके साथ फेरे लिए वह राधा नहीं, बल्कि 2 बच्चों की मां सलोनी गौंड है। कमल ने 15 अप्रैल को अपने साथ हुई धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
चार आरोपियों को जेल भेजा
दूल्हे के पिता का कहना है कि अच्छी दुल्हन मिलने से रुपए देकर शादी तय की थी। दूल्हे के भाई की भी शादी नहीं हुई है। फेरे लेने वाली महिला 2 बच्चों की मां है। धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को जेल भेजा है। एक आरोपी को रिमांड पर लिया है। – अनिल राहोरिया, एसओ,
रायसेन/ जिले में सुल्तानपुर थाने के अंतर्गत नेशनल हाइवेदृ45 पर बम्होरी ढाबे के पास तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर लगभग 10 फीट गहरी खाई में गिर जाने से वाहन में सवार 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है तथा तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं! घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सुल्तानपुर भेजा गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को घायलों के उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे ने दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि चार पहिया वानह में सवार सभी 9 व्यक्ति इंदौर के निवासी हैं, जो बिहार के पटना में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति, दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। दुःख की विकट घड़ी में सभी शोकाकुल परिवारों के साथ सरकार की गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रू एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रू की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।
रायसेन/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में सिविल सेवा दिवस समारोह 2025 का आयोजन किया गया। सिविल सेवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिविल सेवा सिर्फ़ एक पेशा नहीं, यह जनसेवा का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों का दायित्व है कि वे अपने अधिकारों का निरूसंदेह सदुपयोग करें, लेकिन अपने कर्तव्यों से कदापि विमुख न हों। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन एक वृहद विषय है। इसका मूल मंत्र है – ‘‘लोगों की हर संभव तरीके से सेवा‘‘। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी सिविल सेवकों को लोक सेवा दिवस की बधाई दी और सभी से अपने उत्तरदायित्वों के प्रति संकल्पबद्ध रहने का आहवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक सेवा एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा, समर्पण, मनोयोग के साथ निभाना आवश्यक है। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि हर साल 21 अप्रैल अधिकारी/कर्मचारियों के लिए आत्ममंथन करने का दिन है। लोक सेवकों को सोचना चाहिए कि सालभर में उन्होंने जनसेवा और प्रशासन की मजबूती के लिए क्या अच्छा किया और इसके आगे क्या बेहतर किया जा सकता है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर्स और अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। सिविल सेवा दिवस समारोह के उपरांत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले के सिविल सेवा अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी और विकासमूलक योजनाओं का नागरिकों को समय पर सुलभता से लाभ मिले, इसके लिए अधिकारी पूरी लगन और सेवाभाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विदिशा /प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक विकासखंड स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बालक बालिका दोनों वर्गों के लिए किया जाना है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों के संबंध में आज सोमवार को कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चैबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले में 1 मई से 31 मई 2025 तक जिला मुख्यालय एवं समस्त विकास खंडों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिला मुख्यालय पर एथलेटिक स्टेडियम श्री लक्ष्मी नारायण कुशवाह, कुश्ती स्टेडियम श्री सुरेंद्र यादव, फुटबॉल स्टेडियम श्री रविकांत नामदेव, बॉस्केटबॉल स्टेडियम श्री संजय ठाकुर, कराते स्टेडियम श्री भूपेंद्र शर्मा, ताइक्वांडो स्टेडियम श्री विकास थापा, वॉलीबॉल स्टेडियम कुमारी आकांक्षा शर्मा, कबड्डी स्टेडियम श्रीमती ज्योति ठाकुर, हैंडबॉल स्टेडियम श्रीमती प्रिया बमुरिया, हॉकी पुलिस लाइन श्री सतीश रैकवार, मलखंब पौवा नाल श्री पराग अग्रवाल, बैडमिंटन इनडोर हाल स्टेडियम लॉन टेनिस स्टेडियम एवं प्रत्येक विकासखंड में दो-दो खेलो सिरोंज हॉकी फुटबॉल, कुरवाई कबड्डी खो-खो, शमशाबाद एथलेटिक्स कुश्ती, लटेरी एथलेटिक्स वॉलीबॉल, गंजबासौदा कबड्डी ताइक्वांडो बैडमिंटन, ग्यारसपुर कबड्डी एथलेटिक्स के शिविर प्रातः काल एवं सायं काल में आयोजित होंगे, जिसमें खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेलों के चयन स्थान एवं इसके संबंध में रूपरेखा बनाने के लिए उपस्थित खेल संघो के पदाधिकारी वरिष्ठ खिलाड़ियों से चर्चा कर निर्णय लिए गए।
जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरके ठाकुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष चतुर्वेदी, व्यायाम शिक्षक श्री प्रशांत रघुवंशी, अंबेश सोनी, श्री भूपेंद्र शर्मा, खेल विभाग के श्रीमती ज्योति ठाकुर, समन्वयक हनीफ खान, गोपाल कुशवाहा, ज्योति अहिरवार, केशव शर्मा, अरविंद सिंह राजपूत, नूरजहां बानो, सपना शर्मा विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी श्री दिलीप सिंह थापा, ताइक्वांडो आशीष मोदी, बास्केटबॉल श्री चंद्र बहादुर थापा, फुटबॉल श्री अभिषेक गौतम, श्री पराग अग्रवाल, मलखंब प्रिया बमुरिया, अमित माझी हैंडबॉल लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, एथलेटिक्स श्री सतीश रैकवार, हॉकी सूबेदार मेघा शर्मा, सरदार कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, हेमंत विश्वकर्मा, ध्रुव लोधी, शैलेंद्र कुशवाहा, नैंसी जैन, पूनम भोई, गौतम गायत्री, अमित शर्मा, कृष्ण कुमार, मयूर भार्गव आदि उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत ने 1 मई 2025 से प्रारंभ होने वाले इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक खिलाड़ियों से सम्मिलित होने की अपील की है।
विदिशा \कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कलेक्टेªट परिसर के भूतल पर संचालित विभागो के कार्यालयों तथा राजस्व विभाग के विभिन्न शाखाओं के कार्यो के कक्षो में पहुंचकर संपादित करने वाले अधिकारी, कर्मचारियो से संवाद कर अद्यतन स्थिति का जायजा लियाहै।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए वहीं शाखा प्रभारियों की केबिन के बाहर शाखा प्रभारी का नाम व मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए इसी प्रकार की कार्यवाही के निर्देश जिला कोषालय के निरीक्षण दौरान दिए है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला कोषालय में संधारित स्ट्रांगरूम का भी निरीक्षण किया वहीं पेंशन कक्ष में पहुुंचकर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया के जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने जनसुनवाई कक्ष के सामने आधार केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्थानीय एवं राज्य निर्वाचन कार्यालय के कक्षो का भी जायजा लिया है। भ्रमण निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्रीमती मोहिनी शर्मा, सुश्री निकिता तिवारी, अधीक्षक श्री नरेन्द्र भांगरे, नाजिर श्री उदय सिंह हजारी भी साथ-साथ मौजूद रहें।
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में इच्छुक खिलाड़ी यहां पर आते है और उनके जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया और प्रभारी आनंद उपाध्याय द्वारा शामिल प्रशिक्षकों के द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत किया जा रहा है। सोमवार की शाम को हुए मैच में सीहोर क्लब ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया। सोमवार को खेले गए इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से तरुण-वंश ने एक-एक गोल किया था, वहीं एक मात्र गोल सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अनमोल ने किया। वहीं रविवार को खेले गए मैच में सीहोर गर्ल्स टीम ने सीहोर ब्लू को 2-1 से हराया। इस मैच में माया गौर-श्रेया ने एक-एक गोल किया और सीहोर ब्लू की ओर से वेदांश ने एक गोल किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को सीहोर बाइज और सीहोर गर्ल्स के मध्य शाम को मैच खेला जाएगा।
सीहोर। नगर में लम्बे समय से जलभराव की समस्या के अब खत्म होने के दिन आ गए हैं। नगर पालिका परिषद ने इस समस्या पर योजना पर तेजी से काम चल रहा है। बारिश से पहले नगर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। इसको लेकर बीते दिन करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से नालियों के निर्माण कराए गए है। इस क्रम में सोमवार को शहर के वार्ड क्रमांक 18 में दो नालियों का निर्माण कार्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्रवासियों से कराते हुए कहा कि बारिश के पहले सभी वार्ड की नालियों का निर्माण पक्का हो जाएगा। इससे जल भराव से मुक्ति मिलेगी। भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, प्रदीप गौतम, राजेश मांझी, नरेन्द्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा, संतोष शाक्य, मुकेश मेवाड़ा सहित अन्य बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में अनेक नालियों का निर्माण बहुत जरूरी है। इसके बनने से लोगों के घरों और दुकानों से निकलने वाले पानी के कारण रोड पर जलभराव की समस्या अब नहीं होगी। उनकी भावनाओं को देखते हुए दो नालियों के निर्माण कार्य करीब 31 लाख से किया जाएगा। वार्ड के पार्षद प्रदीप गौतम ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत मनोहर कुशवाहा के घर से लेकर मंशा देवी मंदिर तक करीब 14 लाख और यश कम्प्यूटर से लेकर मछलीपुल चौराहे तक करीब 17 लाख के नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने नाली निर्माण काम शुरू कराया है। जल्द ही इस नाली का निर्माण पूरा हो जाएगा। उसके बाद वार्ड के अति आवश्यक कार्य को प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
बिना अनुमति जिले की सीमा में प्रवेश और खनन करने पर बोरवेल मशीन जब्त
सीहोर\ जिले शाहगंज निवासी दिनेश साहू की शिकायत पर शाहगंज के ग्राम बांसगहन में बिना अनुमति के बोरवेल खनन करने पर मशीन चालक प्रभुराम, सुपरवाईजर बालाजी एवं शाहगंज के ग्राम बांसगहन निवासी देवेंद्र सिंह के विरूद्ध शाहगंज थाने की बकतरा चौकी में बीएनएस की धारा 223 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही बोरवेल मशीन को जब्त कर लिया गया है।
शिकायत प्राप्त होने पर शाहगंज के नायब तहसीलदार श्री रीतेश जोशी, पटवारी एवं पुलिस बल के साथ ग्राम बांसगहन के किसान देवेन्द्र सिंह के खेत पर पहुंचे और खेत पर बोरवेल मशीन चलती हुई पायी गयी। अधिकारियों द्वारा बोरिंग मशीन के ग्रामीण सीमा में प्रवेश और बोरवेल खनन की अनुमति के बारे में पूछने पर पता चला कि बोरवेल मशीन के प्रवेश एवं बोरवेल खनन के लिए कोई अनुमति नही ली गई है। बिना अनुमति के बोरवेल खनन करने तथा ग्रामीण सीमा मे प्रवेश करने पर बोरवेल मशीन जब्त कर बकतरा पुलिस चौकी भेजी गयी है। इसके साथ ही रतलाम जिला निवासी बोरवेल मशीन चालक प्रभुराम, तमिलनाडु राज्य निवासी सुपरवाईजर बालाजी तथा ग्राम बांसगहन निवासी देवेन्द्र सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के ने गिरते भूजल स्तर एवं पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की सीमा में बोरवेल मशीन के बिना अनुमति प्रवेश करने तथा बिना अनुमति बोरवेल खनन करने पर प्रतिबंध लगाया है।
सीहोर। शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा 501 से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। मंगलवार को यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास और पंडित कुणाल व्यास के मार्गदर्शन में सुबह भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ ही दोपहर में हनुमान चालिसा, सुंदरकांड और राम चरित्र मानस पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा। पंडित श्री व्यास ने सोमवार को बताया कि रुद्राभिषेक करना शिव आराधनाओ में सर्वश्रेष्ठ तरीका माना गया है। रुद्राभिषेक के रुद्राष्टक अध्यायी पाठ के मंत्रों का वर्णन ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में आया है। रुद्र का मतलब होता है कि जो संसार के जीवों के कष्टो को देखकर जिसका हृदय द्रवित हो जावे, उसे रूद्र कहते हैं। संसार में भगवान शिव इतने भोले भंडारी हैं कि वह अपने भक्तों का दुख कष्ट देख नहीं सकते इसीलिए शास्त्रों में उनका नाम रूद्र रखा है ऐसे रुद्र का अभिषेक पूजन मनुष्य के लिए अत्यंत कल्याण कारी होता है रुद्राभिषेक का मतलब है, भगवान रुद्र के ऊपर जल की धारा लगाकर रुद्राष्टक अध्यायी के मंत्रों से किसी भी वस्तु में भगवान शिव को अभीषिक्त करना, जिससे वह कल्याण करने के लिए भक्तों के सामने प्रकट हो जावें और उन्हें अभी अविचल भक्ति प्रदान कर उनके कष्टों का निवारण करें। रुद्राष्टाध्यायी द्वारा भगवान शिव के ऊपर जो धारा गिरती है। रुद्राभिषेक में शिवलिंग को अनेक वस्तुओं से जैसे दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, फल का रस,भांग मिश्रित जल, भस्म मिश्रित जल तथा औषधीय के मिश्रण से बने जल से पवित्र स्नान कराकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। कथा दूध और जल के मिश्रण से धारा लगाकर रुद्राभिषेक किया जाता है शिवलिंग का अभिषेक आशुतोष शिव को शीघ्र प्रसन्न करके साधक को उनका कृपापात्र बना देता है। तथा रुद्राभिषेक से मनुष्य के सारे पाप-ताप धुल जाते हैं। भगवान श्री राम ने लंका पर कूच करने से पहले भगवान शिव की पार्थिव पूजा की थी। कलयुग में भगवान शिव का पार्थिव पूजन कूष्माण्ड ऋषि के पुत्र मंडप ने किया था। शनिदेव ने अपने पिता सूर्यदेव से शक्ति पाने के लिए काशी में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया था। माता पार्वती ने भी भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए पार्थिव शिवलिंग बनाकर ही पूजन किया था। भगवान चंद्रमा ने अपने ससुर दक्ष प्रजापति के द्वारा दिए गए श्राप को मिटाने के लिए पार्थिव शिवलिंग का ही निर्माण पूजन किया था। इस पार्थिव शिवलिंग से सौराष्ट्र में सोमनाथ शिवलिंग ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात है घुष्मा नाम की ब्राह्मण पत्नी ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया था उसी से घुश्मेश्वर महादेव प्रकट हुए जो की ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात है। नर नारायण ने भारतीय शिवलिंग बनाकर पूजन किया इस पारसी से केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ। अत रुद्राभिषेक परमात्मा को सन्मुख प्रकट कर उनकी भक्ति प्राप्त करने का एकमात्र उपाय है। आज किया जाएगा हनुमानाष्टक का पाठ शिव प्रदोष सेवा समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंगलवार को राम चरित्र मानव, सुंदरकांड के अलावा हनुमानाष्टक का पाठ किया जाएगा। संकट मोचन हनुमानजी की भक्ति में हनुमानाष्टक का पाठ करते हैं हनुमानजी उनकों संकट से पार लगा देते हैं।