लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती इस बात से तय होती है कि सरकार की योजनाएं और नीतियां आम जनता तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। इन नीतियों को धरातल पर उतारने और जन-जन तक लाभ पहुंचाने का कार्य सिविल सेवकों के जिम्मे होता है। उनके इसी समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है।
आईएएस अधिकारी पी नरहरि और प्रीति मैथिल
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर मध्य प्रदेश के अधिकारियों की जनहितकारी पहलों की चर्चा करना अहम हो जाता है, जिनकी जनसेवा, नवाचार और दूरदर्शिता से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में राज्य की सकारात्मक पहचान बनी। महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि सुधार और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इनके नवाचारों ने स्थायी बदलाव की नींव रखी। इन पहलों को जहां राज्य के भीतर सराहा गया, वहीं देश के अन्य राज्यों ने भी इन्हें अपनाकर अपने यहां लागू किया। इन अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।
आईएएस प्रवीण सिंह अढायच, प्रियंका दास और कर्मवीर शर्माऔर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग में प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने 2006 में महिला एवं बाल विकास विभाग में रहते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना की रूपरेखा तैयार की थी। यह योजना आज न केवल मध्यप्रदेश में सफल है, बल्कि महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों ने इसे अपनाया है। वर्तमान में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग में आयुक्त, प्रीति मैथिल को रीवा कलेक्टर रहते लिंगानुपात सुधारने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। कृषि संचालक के रूप में उन्होंने फसल बीमा योजना में रिमोट सेंसिंग तकनीक लागू की, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर चुकी है। मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें आईसीएमआर द्वारा सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री के निज सचिव प्रवीण अढायच को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जल जीवन मिशन के तहत बुरहानपुर को हर घर नल सुविधा वाला पहला जिला बनाने पर उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों से सम्मान मिला। वर्तमान में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में कार्यरत प्रियंका दास ने भोपाल में नगर निगम आयुक्त रहते हुए भानपुर खंती को वैज्ञानिक ढंग से बंद करवाया और पुनर्विकास कराया। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्तमान में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में आयुक्त कर्मवीर शर्मा को डिंडोरी और रीवा में बेहतर प्रशासनिक काम के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में अचानक रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक के बाद कई परिजन अपने बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। इन सभी बच्चों को एक पागल कुत्ते ने काटा था। बताया जा रहा है कि देर शाम तक करीब 13 बच्चे अस्पताल पहुंचे। वहीं उनके साथ ही एक अधेड़ उम्र की महिला भी घायलों में शामिल है, जिसे कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है। यह सभी एक ही वार्ड क्रमांक 36 के निवासी हैं, जिनका कहना है कि उनके क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बना हुआ है और नगर निगम दिखावे की कार्रवाई कर लौट जाता है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार इनमें से कोई भी गंभीर घायल नहीं है।
खंडवा के हजरत खानशाह वली वार्ड क्रमांक 36 में रविवार देर शाम एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। यहां की खत्री कॉलोनी के रहने वाले कई बच्चों को एक पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। इनके साथ ही एक अधेड़ उम्र की महिला भी इस कुत्ते के काटने से घायल हुई है। उसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों के परिजन और स्थानीय रहवासी घायलों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एक के बाद एक देर शाम तक करीब 13 बच्चे और एक महिला अस्पताल पहुंच चुके थे।
डीआर न्यूज इंडिणया इलाहाबाद/ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई।
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा- ‘राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं या नहीं, इस पर 10 दिन में जवाब दें। भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने एक स्टेटस रिपोर्ट पेश की।
कोर्ट ने इसे अपर्याप्त माना और सरकार को और स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
केंद्र सरकार ने इसका जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) सूर्यभान पांडेय ने बताया, राहुल की तरफ से कोई वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने पूछा है कि केंद्र साफ करे कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या ब्रिटिश। अगली सुनवाई 5 मई को होगी।
अब पूरे मामले को समझिए
इससे पहले लखनऊ हाईकोर्ट में 24 मार्च को सुनवाई थी। जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। सरकार ने 8 सप्ताह का समय मांगा था। इस पर 21 अप्रैल सुनवाई की तारीख तय हुई थी।
वहीं, 19 दिसंबर, 2024 को जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) सूर्यभान पांडेय को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया था।
गृह मंत्रालय ने हाईकोर्ट में बताया था कि उन्होंने यूके सरकार को लेटर लिखा है। यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से पेश वकील ने कहा- समय दिया जाए। पूरे मामले में क्या जांच हो रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट 8 सप्ताह में तैयार करके पेश करेंगे।
क्या है राहुल गांधी की नागरिकता का मामला? 1 जुलाई, 2024 को कर्नाटक के वकील और भाजपा नेता एस विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता होने का भी आरोप लगाया था। याचिकाकर्ता ने ब्रिटिश सरकार के 2022 के गोपनीय मेल का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया था। विग्नेश शिशिर ने भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 9(2) के तहत राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की थी।
याचिकाकर्ता के पास हैं ब्रिटिश सरकार के दस्तावेज इस याचिका में राहुल की ब्रिटिश नागरिकता को कथित तौर पर छुपाने के कारण इसी साल रायबरेली लोकसभा सीट से उनके निर्वाचन को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि उसके पास ब्रिटिश सरकार के सभी दस्तावेज और कुछ ईमेल हैं जो साबित करते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं और इस वजह से वह भारत में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। लिहाजा वह लोकसभा सदस्य का पद नहीं संभाल सकते।
राहुल गांधी ने 2024 में रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। इससे पहले वे अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीतते आए हैं। हालांकि, 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे।
पढ़िए पूरी बातचीत…
राहुल गांधी की नागरिकता रद्द होगी, याचिका ठोस है। हमने गृह मंत्रालय और हाईकोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए हैं। भारत सरकार ने मामले पर ब्रिटेन सरकार से भी संपर्क किया है, लेकिन वहां से अब तक जवाब नहीं आया है। कुछ गोपनीय साक्ष्य भी CBI को सौंपे हैं। हमने रायबरेली MP/MLA कोर्ट में 150 IPC के तहत एक अलग FIR दर्ज कराने की तैयारी की है।यह दावा है विग्नेश शिशिर का।
सवाल: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मामले पर क्या सुनवाई हुई? जवाब: 25 नवंबर, 2024 को यह मामला हाईकोर्ट में आया। कोर्ट ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया कि 19 दिसंबर, 2024 तक राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने की याचिका पर निर्णय लिया जाए। फिर 19 दिसंबर, 2024 को सुनवाई हुई। इस दौरान गृह मंत्रालय ने जवाब दाखिल करने के लिए 8 हफ्ते का समय मांगा। भारत सरकार ने UK सरकार से भी संपर्क किया है, लेकिन वहां से अब तक जवाब नहीं आया है।
सवाल: रायबरेली में दर्ज की जाने वाली रिपोर्ट क्या है? जवाब: जुलाई, 2024 में हमने रायबरेली के SP से राहुल पर FIR दर्ज करने की अपील की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हम रायबरेली MP/MLA कोर्ट में भी 150 IPC के तहत एक अलग FIR दर्ज कराएंगे। यह मामला भी उनकी नागरिकता के संदर्भ में है।
सवाल: पहले भी राहुल की नागरिकता पर याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। जवाब: हमारी याचिका ठोस है। हमने गृह मंत्रालय के समक्ष पुख्ता सबूत पेश किए हैं। हमें ब्रिटिश सरकार से कुछ आधिकारिक पत्राचार मिले हैं, जो मामले को मजबूत करते हैं। इन सभी सबूतों को हमने हाईकोर्ट में दाखिल किया है। कुछ गोपनीय साक्ष्य भी CBI को सौंपे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इन सबूतों के आधार पर गृह मंत्रालय राहुल की नागरिकता रद्द करेगा।
कौन हैं विग्नेश शिशिर? याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर कर्नाटक के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल में उन्होंने खुद को BJP कार्यकर्ता और डॉ. अंबेडकर का फैन बताया है।
कोर्ट ने राहुल के खिलाफ फैसला दिया तो क्या होगा, जानने के लिए लखनऊ हाईकोर्ट के सीनियर वकील योगेश सोमवंशी से भास्कर ने बात की, पढ़िए सवाल और उनके जवाब
सवाल 1: अगर राहुल के पास दोहरी नागरिकता के आरोप साबित हुए तो क्या होगा? अगर राहुल गांधी दोहरी नागरिकता केस में दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर भारतीय संविधान के आर्टिकल 9(2) के तहत कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी पर अपनी नागरिकता छिपाने और गलत जानकारी देने का केस चलेगा।
नागरिकता कानून 1955 के तहत राहुल को कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 5 साल की सजा सुनाई जा सकती है। राहुल पर 50 हजार रुपए जुर्माना या फिर सजा और जुर्माना दोनों लग सकते हैं। इसके अलावा उनकी भारतीय नागरिकता भी स्वतः खत्म हो जाएगी।
सवाल 2: अगर दोषी पाए तो क्या राहुल की सांसदी भी खत्म हो जाएगी? लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए भारतीय नागरिकता जरूरी है। अगर राहुल की ब्रिटिश नागरिकता साबित होती है, तो उनकी लोकसभा सदस्यता अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में कोई भी अधिकार और फायदे नहीं मिलेंगे। फिर राहुल न तो चुनाव लड़ पाएंगे और न ही वोट डाल सकेंगे।
सवाल 3: राहुल गांधी के पास आगे क्या विकल्प हैं? राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने के पुख्ता सबूत नहीं है, क्योंकि ब्रिटेन में नागरिकता देते वक्त एक शपथ समारोह का आयोजन किया जाता है। राहुल गांधी के ऐसे किसी समारोह की जानकारी नहीं है। इसलिए इस बात के चांस बढ़ जाते हैं कि वे ब्रिटेन के नागरिक नहीं है।
ये फोटो 20 फरवरी की है। राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि केस में जमानत कराने पहुंचे थे।
2019 में सुप्रीम कोर्ट में ऐसी ही याचिका खारिज कर दी थी सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में राहुल की भारतीय नागरिकता से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी। उस समय के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि अगर कोई कंपनी किसी फॉर्म में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक के तौर मेंशन करती है, तो क्या ऐसा कर देने से ही वे ब्रिटिश नागरिक हो गए।
सीजेआई गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने कहा था- ‘हम यह याचिका खारिज करते हैं। इसमें कोई आधार नहीं है। ‘याचिका में कहा गया था, ‘कोर्ट राहुल की नागरिकता के बारे में मिली शिकायत पर जल्द फैसला करने के लिए गृह मंत्रालय को निर्देश दे।’
याचिका में राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिए जाने की भी मांग की गई थी। याचिकाकर्ता जय भगवान गोयल ने ब्रिटेन की कंपनी के 2005-06 के सालाना ब्योरे का जिक्र किया था। इसमें कथित तौर पर राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताया गया था।
डीआर न्यूज इंडिया/अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को पत्नी उषा, बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गए। वे वहां करीब 1 घंटे रुके। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है। वे 4 दिन भारत में रहेंगे।
वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया।
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम वेंस और उनके परिवार के लिए डिनर होस्ट करेंगे। वेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी मुलाकात करेंगे।
मेरे बच्चों को अक्षरधाम मंदिर बहुत पसंद आयावेंस
अक्षरधाम मंदिर देखने के बाद जेडी वेंस ने कहा कि इतने प्यार और आदर के साथ मेरा स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद। ये मंदिर इतनी सुंदरता और बारीकी से बनाना भारत की खूबी दिखाता है। मेरे बच्चों को ये बेहद पसंद आया।
मार्केट देखकर निकले जेडी वेंस
अक्षरधाम मंदिर देखने के बाद जेडी वेंस अपने परिवार के साथ दिल्ली के जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम देखने के लिए गए। यहां पर भारतीय हस्तशिल्प के उत्पाद मिलते हैं। वहां से रवाना होता उनका काफिला
अक्षरधाम मंदिर पहुंचेंगे वेंस
अक्षरधाम मंदिर में वेंस के दौरै की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने कहा कि जेडी वेंस और उषा वेंस 11 बजे के बाद कभी भी मंदिर आ सकती हैं। वे यहां भगवान स्वामी नारायण का मंदिर के दर्शन करेंगे।
पारंपरिक नृत्य से वेंस परिवार का स्वागत
पालम एयरपोर्ट पर जेडी वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों का स्वागत कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य से किया। वेंस के दो बेटे और एक बेटी भारतीय परिधान में नजर आए।
गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
जेडी वेंस को पालम एयरपोर्ट पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रिसीव किया। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
वेंस का भारत दौरा दो वजहों से अहम
जेडी वेंस का भारत दौरा दो वजहों से अहम है। इस वक्त भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील, टैरिफ को लेकर तनाव की स्थिति है। प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस के बीच व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और बाइलेट्रल कोऑपरेशन को बढ़ाने के तरीकों सहित कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।
1. द्विपक्षीय व्यापार समझौता: यह दौरा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। वेंस और मोदी के बीच व्यापार, आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने पर चर्चा हो सकती है।
2. टैरिफ विवाद: यह यात्रा ट्रम्प प्रशासन की टैरिफ नीति के कारण बढ़े तनाव के बीच हो रही है। ट्रम्प ने 2 अप्रैल, 2025 को भारत पर 26% टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे बाद में 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया। वेंस की यात्रा से इस मुद्दे पर बातचीत को आगे बढ़ाने और तनाव कम करने की उम्मीद है।
भारतीय मूल की उषा वेंस का पहला भारत दौरा
यह वेंस परिवार का पहला भारत दौरा है। अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिले के रहने वाले थे। बाद में वे अमेरिका जाकर बस गए, जहां उषा का जन्म हुआ। उषा पहली बार भारत आ रही हैं।
भारतीय मूल की उषा वेंस का पहला भारत दौरा
यह वेंस परिवार का पहला भारत दौरा है। अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिले के रहने वाले थे। बाद में वे अमेरिका जाकर बस गए, जहां उषा का जन्म हुआ। उषा पहली बार भारत आ रही हैं।
डीआर न्यूज इंडिण/कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा बन गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का पुराना रिकॉर्ड रहा है कि वह देश से बाहर जाकर भारत की छवि खराब करने वाले बयान देते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें कि इस बार विदेश जाकर वह देश की इज्जत ना बिगाड़ें। लेकिन यह उनके ऊपर निर्भर करता है। उम्मीद है कि वह इस बार देश की गरिमा बनाए रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को राजनीति करनी है तो देश के भीतर करें। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि “आप संसद सदस्य हैं, अपनी बात वहां रखिए। विदेशों में देश की छवि को धूमिल करना किसी भी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता। दुनिया में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो अपने ही देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह से बदनाम करता हो।”
डॉ. यादव ने इस बयान के जरिए कांग्रेस पार्टी के चरित्र पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह कांग्रेस की वर्षों पुरानी प्रवृत्ति रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वे अपने नेता को कंट्रोल करें। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी के संभावित विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। बीजेपी इसे लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बता दें राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर है।
डीआर न्यूज इंडिण/ भोपालमध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। मप्र राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी ने ये चुनाव 5 मई से सितंबर तक कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह चुनाव 2013 में हुए थे और तब से अब तक पैक्स के चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम तेजी से शुरू हो गया है। 14 मई को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मप्र राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम एक साल पहले जारी किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। अब, प्रदेश की 4531 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव किए जाएंगे। यह चुनाव किसानों के जरिए किए जाते हैं। चुनाव चार चरणों में होंगे और इस प्रक्रिया के तहत समितियों और बैंकों में संचालक मंडल का गठन किया जाएगा। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले जबलपुर में चुनाव को लेकर एक याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने दिसंबर 2023 में चुनाव कराने के निर्देश दिए, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव प्रक्रिया में और देरी हुई।
चुनाव न होने से यह दिक्कत चुनाव न होने के कारण समितियों और बैंकों में नीतिगत निर्णय नहीं लिए जा पा रहे हैं। किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, समितियों के विस्तार और कारोबार में भी निर्णय समय पर नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासक केवल प्रशासनिक कामों पर ध्यान देते हैं, जिससे समितियों की प्रमुख गतिविधियों में देरी होती है।
इन समस्याओं का समाधान होगा यह चुनाव पिछले कई वर्षों से लंबित हैं, लेकिन अब प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत, 25 हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिन्हें जीएडी से आदेश जारी कर चुनाव कराने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, चुनाव को सुचारू रूप से संचालन के लिए पुलिस बल की भी आवश्यकता होगी।
संस्था में प्रशासकों की स्थिति चुनाव न होने के कारण, प्रदेश की लगभग 4531 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में फिलहाल प्रशासक कार्यरत हैं। इसी तरह प्रदेश के 38 जिला सहकारी बैंकों और अपेक्स बैंक में भी प्रशासक कार्य कर रहे हैं।
वर्ष 2013 में हुए थे चुनाव वर्ष 2013 में चुनाव के बाद पांच वर्ष के लिए संचालक मंडल ने काम किया। इसके बाद वर्ष 2018 में चुनाव होना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते पैक्स चुनाव टल गया। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव आ गया। इसके बाद कांग्रेस सरकार चुनाव की तैयारी करा रही थी, फिर सरकार गिर गई। वर्ष 2020 में कोरोना आ गया, इसके बाद निकाय चुनाव शुरू हो गए। वर्ष 2023 में चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई। कोर्ट ने दिसम्बर 2023 में सरकार को चुनाव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद फिर अलग-अलग कारणों से चुनाव टल गए।
मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को उनके नवाचारों और प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान-2023 से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे। डॉ. फटिंग को यह पुरस्कार उनके बड़वानी कलेक्टर कार्यकाल के दौरान जनहित में किए गए प्रभावशाली प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली में आयोजित 17वें सिविल सेवा दिवस समारोह में मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को “प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान-2023” से सम्मानित करेंगे। डॉ. फटिंग को यह पुरस्कार बड़वानी जिले में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए नवाचारों और समग्र विकास में योगदान के लिए दिया जा रहा है। जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक बड़वानी के कलेक्टर रहे डॉ. फटिंग ने कई जनोपयोगी पहलों को अमल में लाया। इनमें “वारलू कमांडो”, “मिशन नींव”, “पहुंच अभियान”, “मिशन ई-गुरु”, “स्नेह सरोकार” और विश्वस्तरीय रक्तदान शिविर जैसी योजनाएं शामिल हैं, जिनका प्रभाव जिले के विकास पर स्पष्ट रूप से देखा गया।
बड़वानी जिला आदिवासी बहुल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। यहां 2700 से अधिक दूरस्थ फलिए और 100 से ज्यादा ऐसे गांव हैं जहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। इन परिस्थितियों में योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती थी। डॉ. फटिंग ने इन चुनौतियों के बावजूद योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए रणनीतिक प्रयास किए।
प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान के तहत एक ट्रॉफी, एक सम्मान-पत्र (स्क्रॉल) और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि लोकहित से जुड़ी नई परियोजनाओं, कार्यक्रमों या संसाधनों की पूर्ति हेतु उपयोग में लाई जा सकती है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना लोक प्रशासन के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इसका मकसद है सिविल सेवकों द्वारा किए गए रचनात्मक और प्रभावशाली कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान देना।
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं दी गई है। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 15 दिन में सैलरी नहीं मिली तो कम बंद हड़ताल करेंगे। डिप्टी सीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही सैलरी दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से करीब 32 हजार कर्मचारी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन विभाग से उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल पा रही। प्रदेश के करीब 20 जिलों में चार से महीने से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। इस कारण कर्मचारियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों ने 22 अप्रैल से राजधानी भोपाल में आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन एक दिन पहले मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही सैलरी दी जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने 22 अप्रैल को होने वाली अपनी हड़ताल को टाल दिया है, लेकिन कर्मचारियों ने कहा है कि अगर 15 दिन की भीतर उन्हें सैलरी नहीं दी जाती है तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 32 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी सपोर्ट स्टाफ, वार्ड बाय, आया, सुरक्षाकर्मी, डाटा एंट्री आपरेटर आदि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारी पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्य कर चुके हैं। कई जिलों में कर्मचारियों को 4-5 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। कोमल सिंह ने कहा है कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी सैलरी दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे।
कोमल सिंह ने बताया कि इसके साथ ही वेतन में निर्धारित श्रमिक दरों की अनदेखी की जा रही है और कर्मचारियों के शोषण की शिकायतें सामने आई हैं। संघ ने मांग की है कि इस घोटाले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, समान कार्य समान वेतन सहित अनेक मांगें शामिल हैं। संघ ने चेताया कि यदि तय समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ, तो हड़ताल कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
1. राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अधीन पूर्व में संविदा सपोर्ट स्टॉफ कर्मचारियों के रूप में सेवाएं दे चुके कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए अथवा पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन संविदा में मर्ज किया जाए। 2. विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थश्रेणी के रिक्त पदों पर मर्ज किया जाए। 3. संविदा नीति 2018 एवं 2023 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार नीति अनुसार महंगाई भत्ता सहित नीति पूर्व रूप से अति शीघ्र लागू किया जाए। 4. विभाग के अधीन 3 वर्ष से लगातार सेवाएं दे चुके आउटसोर्स के कर्मचारियों के वेतन के नियमों में परिवर्तन किया एवं वेतन वृद्धि की जाए। 5. नियमित एव संविदाकर्मचारियों की तरह आउटसोर्स कर्मचारियों को भी जिसमें 1 महिला कर्मचारियों को छह माह का प्रसूति अवकाश किया जाए। 6. माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आउटसोर्स कर्मचारियों को भी समान कार्य एवं समान वेतन दिया जाए। 7. निष्कासित कर्मचारियों को वापस लिया जाए। 8. भविष्य में किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को बिना किसी जांच पडताल के सेवा से पृथक ना किया जाए। 9. रोगी कल्याण समिति के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित किया जाए।
गंजबासौदा\ तहसील अंतर्गत आने वाले उदयपुर में वन विभाग की जमीन में संचालित हो रही अवैध खदानों पर फॉरेस्ट विभाग की टीम ने प्लानिंग बनाकर एक बड़ी कार्रवाई की है। करीब 10 वर्ग किलोमीटर में फैली यह लंबी खदानें भू-माफिया की कमाई का एक बड़ा अड्डा थीं। डीएफओ हेमंत यादव के नेतृत्व में वन विभाग की कार्रवाई की गई, जिसमें सातों रेंज के तकरीबन 70 अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। डीएफओ ने उदयपुर रेंज में पदस्थ चार वनरक्षकों को अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने के चलते निलंबित भी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग के उड़नदस्ते ने वन भूमि से पत्थर ले जा रहे दो ट्रक और चार ट्रैक्टर ट्रालियों को भी जब्त किया है, जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा बुलडोजरों के माध्यम से पत्थर और फार्सियों को भी नष्ट किया गया है। डीएफओ हेमंत यादव ने बताया कि जिस वन भूमि पर भूमाफिया द्वारा खदानें चलाई जा रही थीं उनको मुक्त कराकर चारों ओर तार फेंसिंग की जाएगी, जिसमें जुलाई माह से प्लांटेशन किया जाएगा। वहीं कार्रवाई के दौरान ड्रोन की मदद से वन भूमि का सर्वे किया गया। इसके अलावा कुछ प्रमुख स्थानों पर भूमिया फिर से अवैध उत्खनन न कर सकें इसको लेकर वन विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल किए गए हैं।
गौरतलब है कि वन विभाग की टीम ने इसके पूर्व में राजगढ़ जिले की वन विभाग की टीम के साथ मिलकर राजगढ़ जिले के सुठालिया क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे फर्नीचर का कार्य करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से सागौन की लकड़ी के बने फर्नीचर जब्त किए थे, जिसके पश्चात यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है जिसमें वन विभाग की टीम ने पत्थर खदानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है, जहां प्लांटेशन किया जाएगा।
आष्टाजावर\ इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में नगर के सबसे व्यस्त मार्गों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जिधर देखो वहां पर अव्यवस्था देखने को मिल रही है। यहां तक की भीड़ होने के बावजूद भी लोडिंग वाहनों के अंदर आने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।इस कारण से आए दिन जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ सड़क के दोनों साइड पर बाहर से आने वाले ग्राहक दुकानों के सामने अपनी बाइक रख देते हैं। इस कारण बाजार में आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि जावर में कई बार जाम तक की स्थिति बन जाती है। उक्त मार्ग पर दोनों तरफ से दुकानदारों ने सीढ़ियां बना लेने और रोड तक सामान रख देने से दिन में पूरा मार्ग काफी संकरा हो जाता है। यहीं हाल मुख्य बाजार में भी दिखाई देते हैं। हर कहीं लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। कई बार तो लोग निकल तक नहीं पाते हैं। आमने-सामने से वाहन आ जाते हैं तो जाम लग जाता है। यहां तक की विवाद तक की स्थिति बन जाती है। बता दें कि इस समय शादी विवाह का सीजन चल रह्य है। ऐसे में नगर व बाहर गांव के लोग सामान की खरीदारी करने आते हैं। जो हर कहीं पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। बाजारों में भीड़ के बाद भी लोडिंग वाहनों की एंट्री नहीं रुक रही। आवेदन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूर्व में लोगों द्वारा नगर परिषद अधिकारी को आवेदन देकर गांधी चैक से गंजपुरा तरफ जाने वाले मार्ग पर प पर फोर व्हीलर वाहन को प्रतिबंधित किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन उसका असर नहीं हुआ। लोग दो पहिया चार पहिया वाहन बेधड़क दौड़ाते हुए निकालते हैं। कब्जे के कारण जावर में सिंगल वाहन निकलना मुश्किल लोगों का कहना है कि पहले उक्त मार्ग काफी चैड़ा हुआ करता था। दो वाहन आसानी से निकल जाते थे, लेकिन आज हालात यह हो गए हैं कि इस मार्ग पर से सिंगल वाहन भी निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क के दोनों ओर से लोगों ने अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा कर दिया है। हालांकि अभी कुछ दिनों पहले प्रशासन द्वारा नगर के मुख्य मार्ग व मंडी रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। जबकि इस मार्ग पर भी अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई जाना थीं। आष्टा बाजार में भी लोडिंग वाहनों पर नहीं लगा प्रतिबंध पिछले दिनों नगर पालिका तथा पुलिस ने मिलकर नगर के कनौद रोड पर अतिक्रमण मुहिम चलाते हुए 35 व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की थी। जबकि बाजार में उक्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल है। वहीं बेधड़क लोडिंग वाहन निकल रहे हैं। इस कारण से कई बार जाम की स्थिति बन रही है। समझाइश दी जाएगी जिन दुकानदारों ने सड़क तक सामान रखा हुआ है उनको समझाया जाएगा। अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। राजेश सक्सेना, सीएमओ, नपा, आष्टा कार्रवाई की जाएगी नगर में अतिक्रमण हटाओं मुहिम चलाई गई थी। यदि गंजपुरा तरफ जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या है तो उसे दिखवा लेंगे। यदि जरूरी होगा तो कार्रवाई भी करेंगे। हरीश सोनी, सीएमओ, नगर परिषद, जावर