Home Blog Page 648

आगजनी बुझ गई, लेकिन राजनीति सुलगी विधायक पीड़ितों मिलने पहुंचे

0

भैरुंदा\ जेपी मार्केट में शनिवार और रविवार की रात भीषण आग बुझाने में करीब 5 घंटे से ज्यादा लगे। लेकिन रविवार को इस पर राजनीतिक आग सुलग गई। बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव ने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की और डेढ़ लाख रुपए की सहायता के साथ उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। वहीं व्यापारियों ने दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद रखीं। कांग्रेस ने लापरवाह सीएमओ को निलंबित करने और नगर परिषद अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो बाजार बंद कर धरना देंगे।
दोपहर 3 बजे तक नहीं खुलीं दुकानें
आग लगने का कारण इनवर्टर में शॉट सर्किट जिन तीन दुकानों को नुकसान हुआ है उनमें सुपर फुट वेयर, च्वाइस गिफ्ट गैलरी और लोया जनरल स्टोर्स शामिल है। आग लगने का कारण इनवर्टर में शॉट सर्किट होना बताया गया है। गया है। प्रभारी थाना पूजा राजपूत ने बताया कि च्वाइस कलेक्शन के संचालक निकुंज लखेरा ने एक करोड़, सुपर फुट वेयर के संचालक शादाब खान ने 90 लाख और लोया जनरल स्टोर्स के संचालक शुभम लोया ने 35 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के प्रमुख जेपी मार्केट में शनिवार रात साढ़े 9 बजे के करीब शॉट सर्किट से लगी भीषण आग ने जमकर तांडव मचाया। इससे जनरल स्टोर्स, जूते-चप्पल सहित तीन दुकानों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जबकि अन्य दुकान इसकी चपेट में आई हैं। भैरुंदा, सीहोर, इछावर, नेमावर, खातेगांव, बुदनी सहित अन्य जगह से पहुंची करीब 10 दमकल और 6 टैंकर से घंटों तक जद्दोजहद की गई, तब कहीं जाकर रविवार सुबह मुश्किल से आग की ज्वाला ठंडी पड़ी। आग बुझाने में नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर के हाथ झुलस गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ा।
सबसे पहले सत्तार खां नाम के व्यक्ति की बूट हाऊस की दुकान में आग लगी थी। जिसने फैलते हुए जयप्रकाश लखेरा और मोहन लोया के जनरल स्टोर्स दुकान तक पहुंचकर सामान जलाकर खाक कर दिया। वहीं अन्य दुकानों को भी थोड़ा बहुत नुकसान होने की बात सामने आई है। इस भीषण अग्निकांड को लेकर रविवार को जेपी मार्केट के व्यापारी आक्रोशित हो गए और बाजार बंद रखकर अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को दर्ज कराई शिकायत में नगर परिषद और बिजली कंपनी की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। बताया जाता है कि भैरुंदा नगर परिषद की दो दमकल आग बुझाने पहुंची, लेकिन इनमें से एक खराब हो गई। इस वजह जिले के अन्य शहरों के अतिरिक्त देवास जिले से दमकल बुलाना पड़ी।
तीन थानों की पुलिस पहुंची
भैरुंदा पुलिस, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इसके बाद बुदनी एसडीओपी रवि शर्मा, रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे, गोपालपुर, इछावर थाने से पुलिस अधिकारी पहुंचे। भैरुंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, सीएमओ प्रफुल्ल गठरे, तहसीलदार के अलावा अन्य अधिकारी रातभर मौके पर रहे। इधर जिन दुकानों में आग लगी उनके सामने बैरिकेडिंग की गई। पीडब्लयूडी का कहना है कि आग से बिल्डिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से गिर सकती है। उसे देखते हुए ऐसा करना पड़ा।
8 लाख रुपए जुटाए
विधायक रामाकांत भार्गव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथसिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल, विक्रम मस्ताल शर्मा, देवीसिंह थारोल, संजय पटेल हवेली सहित अन्य नेताओं ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लेकर व्यापारियों से चर्चा की। शासन से मिलने वाली सहायता एक सप्ताह में मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायता राशि भी एकत्रित की गई। विधायक भार्गव ने 1 लाख 51 हजार, विशाल खंडेलवाल ने 1 लाख 51 हजार, पूर्व जिलाध्यक्ष मालवीय ने 21 हजार, रघुनाथसिंह भाटी ने 21 हजार, , मोहन गुप्ता ने 5100 रुपए सहित अन्य ने राशि दी। इस प्रकार कुल करीब 8 लाख रुपए एकत्रित हुए, जिनको जिन व्यापारियों की दुकान जली उनको दिया जाएगा।

तहसील मुख्यालय पर जल रही नरवाई

0

अहमदपुर\ जिला प्रषासन द्वारा जिलें में नरबाई पर आग लगाने पर पूर्ण रूप से प्र्रतिबंध रखा रखा है। खेतों में नरवाई में आग लगाने पर अर्थ दण्ड लगाया जा रहा है, लेकिन श्यामपुर तहसील प दोराहा तहसील क्षेत्र में सुबह से रात तक नरवाई जलाई जा रही है।अब किसान खेतों की नरवाई जलाकर सफाई कर रहे हैं। शनिवार रात 9 बजे बरखेड़ा हसन से अहमदपुर के बीच सड़क किनारे खेतों में आग जलती दिखी। खेतों से धुएं के गुब्बार और आग की लपटें उठती रहीं।
श्यामपुर तहसील के आसपास समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों के दर्जनों वेयरहाउस बने हैं। इन वेयरहाउस के पास ही खेतों में आग लगाई जा रही है। जिला प्रशासन ने नरवाई जलाने पर रोक लगा रखी है। इसके
किसान आग लगाने के बाद पिलाऊ बखर चलाकर खेत समतल कर रहे हैं। इन गांवों में 95 प्रतिशत किसान गेहूं की खेती करते हैं। कटाई के बाद किसान इन्हीं खेतों में सब्जी की बुवाई करते हैं। इसके लिए पहले नरवाई जलाई जाती है, फिर खेत की जुताई की जाती है। खेतों में भी रोजाना ऐसे ही हालात बन रहे हैं। शासन और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने मध्य रात्रि में अहमदपुर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया।

0
षुक्रवार षनिवार की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार षुक्ला ने अहमदपुर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया

अहमदपुर । रात्रि कालीन व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दृष्टि से उक्त कार्यवाही पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में संपादित की गई
सीहोर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण अहमदपुर थाने का किया गया शनिवार रात्रि के 12.30 बजे के करीब पुलिस अधीक्षक द्वारा अहमदपुर थाना परिसर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों की सभी रात्रि कालीन व्यवस्थाएं जैसे शिकायत सुनने की व्यवस्था, रात्रि में कौन-कौन सी गस्त पार्टियां रवाना हो रही हैं, रात्रि में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति, हवालात, मालखाना, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति आदि विषयों पर निरीक्षण किया गया एवं अपराध निरीक्षण पुस्तिका का निरीक्षण किया गया एवं थाना परिसर की साफ सफाई आदि की व्यवस्थाएं देखी गई एवं अहमदपुर पुलिस को सुरक्षा अपराध एवं फरियादी संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए ।
अहमदपुर की 33 केव्हीए फीडर की लाइन मेंटेनेंस के चलते 21 गांवों की 6 घंट बिजली सप्लाई बंद रहेगी

अहमदपुर की 33 केव्हीए फीडर की लाइन मेंटेनेंस के चलते 21 गांवों की 6 घंट बिजली सप्लाई बंद रहेगी

0

अहमदपुर । अहमदपुर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 अहमदपुर फीडर बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य होने के कारण अहमदपुर सहित 21 गांव में सोमवार के दिन 6 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी
इस दौरान करलत, भीलखेड़ी, अजमतनगर ,मंझैड़ा चरनाल ,पीपलखेड़ा सहित अनेक गांवों में सप्लाई सुबह 9 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी मैंटेनेंस कार्य हेतु
के करण अहमदपुर, बनखेडा, पीपलखेड़ा, पुराना बरखेड़ा हसन कृषि पंप लाइन बंद रहेगी
शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार षुक्ला ने अहमदपुर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस द्वारा रात्रि में किया अधीनस्थ इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण

0
षुक्रवार षनिवार की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार षुक्ला ने अहमदपुर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया

सीहोर। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला सीहोर के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस द्वारा रात्रि में अधीनस्थ इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण व भ्रमण कर रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
ष्षुक्रवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त एसडीओपी,सीएसपी के द्वारा अधीनस्थ इकाइयों का भ्रमण कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
किस अधिकारी ने कहां भ्रमण एवं निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सीहोर द्वारा थाना श्यामपुर, अहमदपुर, दोराहा। सीएसपी सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत द्वारा थाना कोतवाली एवं मंडी ।
एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा सीहोर द्वारा थाना बिलकिसगंज ।
सडीओपी आकाश अमलकर आष्टा द्वारा थाना जावर एवं थाना सिद्दीकगंज ।
एसडीओपी दीपक कपूर भेरूंदा द्वारा थाना भेरूंदा।
एसडीओपी रवि शर्मा बुधनी द्वारा थाना रेहटी तथा चैकी सलकनपुर ।
का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण कर रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।

एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा ने थाना का भ्रमण किया


भ्रमण के दौरान कार्यवाही
भ्रमण के दौरान थानों की सभी रात्रि कालीन व्यवस्थाएं जैसे शिकायत सुनने की व्यवस्था, रात्रि में कौन-कौन सी गस्त पार्टियां रवाना हो रही हैं, रात्रि में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति, हवालात , मालखाना, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति आदि विषयों पर निरीक्षण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए ।
भ्रमण व निरीक्षण के दौरान रात्रि कालीन ड्यूटी में लगा समस्त पुलिस स्टाफ, गस्त पार्टियां, फिक्स पैकेट आदि सभी अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए।

सडीओपी आकाश अमलकर आष्टा द्वारा थाना जावर एवं थाना सिद्दीकगंज आकस्मिक निरीक्षण किया

प्रसिद्ध शेरपा गाइड 31वीं बार करेंगे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे

0

सबसे महान पर्वतारोही गाइडों में से एक कामी रीता दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 31वीं बार चढ़ने की कोशिश करेंगे। वह इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। 55 वर्षीय रीता रविवार को काठमांडू से माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना हुए, ताकि पर्वतारोहियों के एक समूह का नेतृत्व किया जा सके। वह वसंत चढ़ाई के मौसम के दौरान 8,849 मीटर (29,032 फीट) की चोटी पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। एवरेस्ट पर पहली बार 1953 में न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने चढ़ाई की थी।

कामी रीता ने कहा, ‘मैं मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से पहाड़ पर चढ़ने के लिए तैयार हूं। मैं अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति में हूं’ उनके नाम 30 बार माउंट एवरेस्ट पर सबसे सफल चढ़ाई करने का रिकॉर्ड है। पिछले साल मई में उन्होंने दो बार चोटी पर चढ़ाई की थी।

उन्होंने कहा, ‘मेरी पहली प्राथमिकता अपने क्लाइंट को चोटी के शिखर पर पहुंचाना है। उसके बाद मैं तय करूंगा कि मैं सीजन के दौरान एक से ज्यादा बार चोटी पर चढ़ूंगा या नहीं। यह मौसम और पहाड़ की स्थितियों पर निर्भर करता है।’ माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा चढ़ाई करने के मामले में उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी साथी शेरपा गाइड पासंग दावा हैं, जिन्होंने पहाड़ पर 27 सफल चढ़ाई की है।

कामी रीता ने पहली बार 1994 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और तब से लगभग हर साल यह यात्रा कर रहे हैं। वे कई शेरपा गाइडों में से एक हैं, जिनकी विशेषज्ञता और कौशल हर साल पहाड़ की चोटी पर खड़े होने की इच्छा रखने वाले विदेशी पर्वतारोहियों की सुरक्षा और सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके पिता पहले शेरपा पर्वतारोही गाइडों में से एक थे।

एवरेस्ट पर चढ़ाई के अलावा, कामी रीता ने कई अन्य चोटियों पर भी चढ़ाई की है जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से हैं। इनमें K2, चो ओयू, मनास्लू और लोत्से शामिल हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, इस पर्वतारोहण सत्र में 214 पर्वतारोहियों को दक्षिण में नेपाली पक्ष से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करने के लिए परमिट जारी किए गए हैं, जो मई में समाप्त होता है। एवरेस्ट और आस-पास की हिमालयी चोटियों पर अधिकांश चढ़ाई अप्रैल और मई में की जाती है, जब मौसम की स्थिति सबसे अनुकूल होती है।

विधायक ने तालाब में श्रमदान कर जीर्णोद्धार की अलख जगाई

0

विदिशा|जल गंगा संवर्धन अभियान की निहित बिन्दुओं की प्राप्ति के लिए और आने वाली पीढ़ी को प्रचूर जल मात्रा व जल स्त्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विदिशा जिले में अभियान के तहत विशेष पहल की जा रही है।   सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने रविवार को ग्राम पगरानी के तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो की शुरूआत करते हुए तालाब के जीर्णोद्धार की अलख जगाई हैं। उन्होंने स्वंय अपने हाथो से गैंती फावडा से तालाब के गहरीकरण को मूर्तरूप देने के कार्यो की शुरूआत की है।      विधायक श्री शर्मा की पहल और आव्हान पर स्थानीय ग्रामीणो ने श्रमदान में बढ चढकर हिस्सेदारी निभाई और ग्राम के तालाब के जीर्णोद्धार, साफ सफाई जैसे कार्य अपने हाथो से करने की शपथ ली है।      सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने ग्राम पंचायत पगरानी के तालाब के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार तथा पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को सुव्यवस्थित रूप से मूर्तरूप देने के लिए आवश्यक राशि के प्रबंध सुनिश्चित कराए है। विधायक श्री शर्मा ने इस दौरान विधायकनिधि से पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस राशि से पगरानी के तालाब का कायाकल्प बदला दिखे ऐसे छोटे बडे सभी कार्य पूरे किए जाएं। आवश्यकता पडती है तो राशि और उपलब्ध कराई जाएंगी।     विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने ग्रामवासियों से कहा कि अपने गांव के तालाब की देखरेख अपन से अच्छा और कोई दूसरा नहीं कर सकता है। तालाब में बारहमासी जल बना रहें इसके लिए ऐसे पौधे लगाएं जो जल को संचय करने का कार्य करते है। पौधरोपण कार्य की देखरेख सतत की जाए ताकि रोपित पौधे वृक्षो में परिवर्तित हो सकें। उन्होंने किसानो से आव्हान किया कि वे अपने खेतो में भी पूर्व वर्षो की भांति डबरा डबरी बनाएं ताकि खेत का पानी खेत में बना रहे और जल स्तर में गिरावट ना आए। इसी प्रकार उन्होंने सभी जल स्त्रोतो की साफ सफाई और रिचार्ज के लिए किए जाने वाले प्रबंधो को भी पूरा करने की अपील की है।

अवैध उत्खनन में संलिप्त वाहन जप्त

0

विदिशा |वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव एवं उनके सहयोगी के द्वारा रविवार को बासौदा तहसील क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वालो के खिलाफ औचक छापेमारी कार्यवाही कर संलिप्त वाहनो को जप्त करने एवं  अवैध संग्रहित पत्थर फर्सी को मौके पर विनिष्टीकरण करने की कार्यवाही की गई है | वन मण्डलाधिकारी श्री यादव ने अवैध उत्खनन पर लगाम लगाए जाने के लिए संवेदनशील बीटो में सीसी टीव्ही कैमरे लगवाने के कार्यो को भी अंजाम दिलाया है। गौरतलब हो कि वन विभाग को प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव स्वंय बासौदा अंतर्गत अवैध उत्खनन क्षेत्रो में कार्यवाही के लिए पहुंचे। उन्होंने उड़नदस्ता दल व वन मण्डलाधिकारी के हमराह की मौजूदगी में वन परिक्षेत्र बासौदा में वन चैकी भिलाय के अंतर्गत वन क्षेत्रो में अवैध पत्थर खदानो का निरीक्षण किया जिसमें बीट घटेरा, पधार, उदयपुर, भिलाय में गहन रूप से जांच की गई। जिसमें पाया गया कि अवैध पत्थर फर्शी का उत्खनन कर संग्रहित किया गया है। जिनका मौके पर पहुंचकर विनिष्टीकरण करने की सम्पूर्ण कार्यवाही की गई है और अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए गए दो ट्रक एवं तीन ट्रेक्टर ट्राली मौके पर जप्त करने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है |    उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान उप वन मण्डलाधिकारी विदिशा प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा श्री हिमांशु त्यागी, उप वन मण्डलाधिकारी सिरोंज श्री तरूण डेहरिया के साथ-साथ वन मण्डल के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी तथा उड़नदस्ता दल ने संयुक्त रूप से उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है।

जिला जेल का निरीक्षण

0

विदिशा |कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने रविवार बीस अप्रैल को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चैाबे भी साथ-साथ मौजूद रहे | कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला जेल में बंदियों से संवाद कर उन्हें मुहैया कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ कानूनी मदद प्राप्ति के लिए किए गए प्रबंधो के संबंध में पूछताछ की है। जेल अधीक्षक श्री पीडी श्रीवास्तव ने जिला जेल में किए गए नवाचारो से अवगत कराते हुए बंदियो से मुलाकात कक्ष में संवाद के लिए बनाए गए कक्ष और उनके स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखते हुए समय अंतराल पर आयोजित किए जा रहे उपचार केम्प के संबंध में जानकारियां सांझा की है।     कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला जेल में बंदियो के लिए किए गए प्रबंधो इसी प्रकार महिला जेल का भी भ्रमण कर जायजा लिया और महिला बंदियो को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं की प्राप्ति से अवगत हुए है।

सिख धर्म के 5 वें गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया

0

सीहोर। सिख धर्म के गुरु अर्जुन देवजी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर रविवार को लंगर का आयोजन शहर के गंगा आश्रम स्थित श्री गुरुद्वारे में किया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इससे पहले अखंड पाठ का सुबह साढ़े नौ बजे संपूर्णता किया गया। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरुमित सिंह दुआ, सचिव राजिन्दर सिंह लांबा ने बताया कि पाठ के  बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया, वहीं लंगर का आयोजन किया गया।