Home Blog Page 649

कलेक्टर इलेवन ने आदिम जाति कल्याण विभाग को हराया

0

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर जिला प्रशासन के द्वारा कलेक्टर इलेवन और आदिम जाति कल्याण विभाग के मध्य एक मैत्री मैच खेला गया। इसमें कलेक्टर बालागुरु के ने शानदार दोहरा प्रदर्शन करते अपनी टीम को जीत दिलाई।  इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इन दिनों बीएसआई मैदान पर ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। रविवार की सुबह कलेक्टर इलेवन और आदिम जाति कल्याण विभाग के मध्य मैत्री मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आदिम जाति विभाग ने 15 ओवर में 141 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलेक्टर इलेवन की टीम ने यह मैच 11 वें ओवर में जीत लिया। इसमें कलेक्टर बालागुरु के ने 29 गेंद पर 42 रन की विस्फोटक पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए। आदिम जाति कल्याण विभाग की कप्तानी अधिकारी हिरेन्द्र कुशवाहा ने की थी। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में किया नमक-चमक के साथ महारुद्राभिषेकआज किया जाएगा 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

0

सीहोर। शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त जुटे। मौका था उनका महारुद्राभिषेक का। इस दिन खास नमक चमक के साथ महारुद्राभिषेक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्बालु मौजूद रहे। बताया जाता है कि यह अभिषेक खास मौकों पर ही किया जाता है। श्रावण मास में हर कोई भोलनाथ की आराधना में लीन है। नित्य प्रतिदिन उनका महारुद्राभिषेक भी किया जा रहा है।
रविवार को आयोजित गोपालधाम स्थित मंदिर में सुबह भगवान शिव का अभिषेक किया गया और उसके पश्चात हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे। मंदिर में पूरे माह यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास और पंडित कुणाल व्यास के सानिध्य में आधा दर्जन से अधिक विप्रजनों के द्वारा अभिषेक, दुर्गासप्ती का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, राम चरित्र मानस का पाठ आदि किया जाएगा।
वैशाख माह में शिव को अभिषेक का फल
शिव प्रदोष सेवा समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि इन दिनों वैशाख का माह चल रहा है। इस महीने तेज गर्मी पड़ती है क्योंकि इस दैारान सूर्य की रोशनी धरती पर ज्यादा देर तक रहती है। साथ ही सूर्योदय जल्दी हो जाता है और सूर्यास्त देरी से होता है। इसलिए ही इस समय दिन बड़े और रातें छोटी होती है। इस कारण स्कंद पुराण में भी बताया गया है कि वैशाख महीने में जल का दान करना चाहिए, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। मौसम के मुताबिक ऐसा करने से कई गुना पुण्य मिलता है। भगवान शिव ने जन कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकला जहर पिया था। उस जहर की गर्मी से उनका शरीर नीला हो गया। उस गर्मी को कम करने के लिए ही शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा है। वैशाख महीने में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। इसलिए इस महीने में खासतौर से शिवालयों में जल दान का विधान है।
 जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप, रोग, शोक और दोष दूर हो जाते
 यही वजह है कि शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के ऊपर जलधारा के लिए पानी से भरी मटकी में छेद कर कुशा लगाई जाती है जिससे लगातार शिवलिंग पर जल टपकता रहे। स्कंद और शिव पुराण के मुताबिक वैशाख महीने में सूर्योदय से पहले उठकर नहाने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विधान बताया है। इसके लिए तांबे के लोटे में साफ पानी या तीर्थ का जल भरें। उसमें गंगाजल की कुछ बूंदे और सफेद फूल डालें। शिवालय जाकर ये जल शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप, रोग, शोक और दोष दूर हो जाते हैं। पुराणों में शिव पूजा के लिए वैशाख का महत्व पुराणों में बताया गया है कि श्रावण से पहले वैशाख महीने में भी शिव की विशेष आराधना करनी चाहिए। वैशाख में तेज गर्मी पड़ती है, इसलिए शिव पर जलधारा लगाई जाती है। वैशाख महीने के दौरान तीर्थ स्नान और दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में पशु-पक्षियों को भी जल पिलाने की व्यवस्था किए जाने की परंपरा है। जिसका विशेष पुण्य फल मिलता है।

डिजिटल पत्रकारिता पर केंद्रित पुस्तक ‘डिजिटल जर्नलिज्म: न्यू एरा’ का हुआ विमोचन

0

रवींद्र भवन भोपाल के गौरांजनी सभागार में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल/ राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन स्थित गौरांजनी सभागार में पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष, युवा पत्रकार एवं लेखक कृष्णकांत शुक्ला की नवीन पुस्तक ‘डिजिटल जर्नलिज्म: न्यू एरा’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के साथ ही डिजिटल युग में पत्रकारिता की बदलती परिभाषाओं और जिम्मेदारियों को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं दूर संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर, वरिष्ठ फिल्म संपादक द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप मुंबई की रेखा खान, एसोशिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मीडिया स्टडीज जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली की डॉ. अर्चना कुमारी, पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, अध्यक्ष मनोज द्विवेदी़, सचिव पंकज मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनसंपर्क विशेषज्ञ, मीडिया जगत और पत्रकारिता के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नई पीढ़ी के पत्रकारों को डिजिटल पत्रकारिता में नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ कदम रखने की प्रेरणा दी। साथ ही, पुस्तक की प्रमुख विशेषताओं को साझा करते हुए इसे पत्रकारिता शिक्षा में एक महत्वपूर्ण पुस्तक बताया है।

एआई जैसे विषयों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करती है पुस्तक

युवा पत्रकार व लेखक कृष्णकांत शुक्ला की पुस्तक वर्तमान समय में उभरती डिजिटल तकनीकों, सोशल मीडिया की भूमिका, फेक न्यूज़ की चुनौती और एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करती है। यह किताब डिजिटल युग की पत्रकारिता को समझने का एक व्यावहारिक मार्गदर्शक है, जिसे मीडिया के विद्यार्थियों, पत्रकारों और डिजिटल कंटेंट निर्माताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

बुजुर्ग मरीज को डॉक्टर लात-घूंसों मरते हुऐ थाने लेगाया

0

छतरपुर जिला अस्पताल में घसीटकर चौकी ले गया। पेशेंट ने देर से आने का कारण पूछा था

डॉक्टर ने बुजुर्ग मरीज को लात-घूंसों से पीटाः छतरपुर जिला अस्पताल में घसीटकर चौकी ले गया; पेशेंट ने देर से आने का कारण पूछा था सामने आया है। नौगांव निवासी उधल लाल जोशी अपनी पत्नी लाली जोशी (70) के साथ इलाज के लिए 30 किलोमीटर दूर से अस्पताल आए थे।

पर्चा फाड़ा, थप्पड़ मारकर लात-घूंसों से पीटा जोशी ने बताया कि वे गुरुवार सुबह 10 बजे अस्पताल के ओपीडी रूम नंबर 11 के सामने टोकन नंबर 178 लेकर लाइन में खड़े थे। ड्यूटी डॉक्टर राजेश अग्रवाल काफी देरी से आए। उन्होंने कारण पूछा। इस पर डॉक्टर ने पहले उनका पर्चा फाड़ दिया। फिर उनके कान के नीचे थप्पड़ मारा। लात-घूंसों इसके बाद एक कंपाउंडर की मदद से हाथ पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल में बनी पुलिस चौकी तक ले गए। वहां ले जाकर जमीन पर पटक दिया।बिना इलाज कराए वापस लौटे बुजुर्ग दंपती मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज जीतेंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पुलिस ने डॉक्टरअखिल राठौर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीएमएचओ आरपी गुप्ता और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की आवश्यकता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने रविवार को कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

हाथ में बोतल, नसों में ड्रिप… अस्पताल से अचानक भागा मरीज, पहुंचा एसडीएम ऑफिस, सबके उड़े होश

0

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन में स्वास्थ्य सेवाओं का खोखलापन साफ देखा जा सकता है. यहां एक मरीज हाथ में लगी बोतल के साथ ही एसडीएम ऑफिस पहुंच गया.

रायसेन (दिनेश यादव): कहते हैं एमपी अजब-गजब है और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन में कुछ अजब गजब नजारा देखने को मिल भी गया. यहां स्वास्थ्य सेवाओं के कितने अच्छे हाल है इसका उदाहरण देखने को मिलता रहता है. स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के गृह नगर उदयपुरा विधानसभा के बरेली में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर देखी जा रही हैं. इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला, जहां बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज हाथ में लगी बोतल लेकर एसडीएम ऑफिस पहुच गया. इसे देखकर सभी दंग रह गए.

स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल…
मरीज ने बताया की नर्स बोतल लगाकर निकालना भूल गई. बार बार कहने पर भी बोतल नही निकाली इसलिए एसडीएम ऑफिस आ गया. यह बताने के लिए कि स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है, जनाब भी देख लें. वहीं, एसडीएम संतोष मुद्गल ने अस्पताल कर्मचारी को बुलाकर बोतल निकलवाई.

बेफिक्र स्वास्थ्य कर्मी रोज नए कारनामे कर रहे

आपको बता दें की 4 दिन पहले स्वास्थ्य राज्यमंत्री के क्षेत्र में आयुष्मान उप स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की दवाई जलाने का मामला सामने आया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नही की गई और बेफिक्र स्वास्थ्य कर्मी रोज नए कारनामे कर रहे हैं. स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के गृह नगर में ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं. यहां पदस्थ कर्मचारी बेफिक्र होकर कारनामे कर रहे हैं. मंत्री के क्षेत्र में इस तरह के हालात है तो आप समझ सकते है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्या हाल होंगे

काफी समझाने पर माना मरीज

हाथ से निकलकर बोटल में खून जाने लगा था. मगर, नर्स को कोई परवाह नहीं थी. मरीज बार बार बोल रहा था कि कोई तो बोतल निकाल दो, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस पर वह एसडीएम ऑफिस पहुंच गया. हंगामा कर रहे मरीज राजू शिल्पी ने ड्यूटी पर तैनात दोनों नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जैसे-तैसे मरीज की बोतल निकलवाकर उसे घर भेजा. वहीं एसडीएम संतोष मुद्गल ने बीएमओ हेमंत यादव को पत्र लिखकर दोनों नर्स पर कार्रवाई की बात कही.

विधायक ने किया शुभारंभ, 18 गांव होंगे रोशन, खेती के लिए भी मिलेगी समुचित बिजली

0

सिरोंज \ पगरानी क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को अब खेती के लिए वोल्टेज के साथ पर्याप्त बिजली आपूर्ति एवं 24 घंटे घरेलू बिजली का भरपूर लाभमिल सकेगा। शनिवार शाम को विधायक उमाकांत शर्मा ने पगरानी में महुआखेड़ा मार्ग पर 3 करोड़ 16 लाख 40 हजार की लागत से बनकर तैयार हुए 33ध्11 केवी के विद्युत सब स्टेशन का लोकर्षण करते किया। विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले हमने इस सब स्टेशन की नींव रखी थी। इसके बाद काम तेजी से चला चला और आज हम इसे जनता को समर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा अभी भी सिरोंज-लटेरी विधानसभा में 5 अन्य सब स्टेशन बनाने का काम चल रहा है।

विधायक उमाकांत शर्मा सब
सब स्टेशन से बिजली देने का काम पूर्व में शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश में केवल भाजपा की सरकार ही है जो गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास को लेकर काम कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव क्षेत्र के चहर्मुखी विकास के लिए प्रयत्नशील है।

स्टेशन का लोकार्पण करते हुए।
बनाने का लक्ष्य लिया है और इस दिशा में लगातार काम कर रहें हैं। पगरानी में 33 केवी का विद्युत सब के 18 स्टेशन बन जाने से इस क्षेत्र के से अधिक गांवों के किसान और यहां निवास करने वाली ग्रामीण जनता की बिजली संबंधी समस्याओं का स्थाई रूप से निराकरण हो सकेगा।

शिकारी को पकड़ने वाले ग्रामीणों का सम्मान किया
इस अवसर पर उन्होंने साहनखेडी में शिकारियों को पकड़ने में भूमिका निभाने वाले निरंजन सिंह साहनखेड़ी तथा सरपंच धनसिंह यादव को प्रोत्साहित करते हुए शाल उड़ाकर सम्मान भी किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश यादव, संतोष चैरे, चितावर मंडल अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष जितेंद्र।

तालाब पर घाट बनाने दिए 5 लाख रुपए
उन्होंने ग्राम पगरानी के प्राचीन तालाब में जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ करते हुए तालब को संरक्षित एवं पशुओं के लिए वर्षभर पेयजल की संरचना बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने तालाब पर घाट बनाने के लिए अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की।बघेल तथा महेंद्र सिंह दांगी ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा नेता कैलाश शर्मा ने एवं आभार राजू भामौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह कुर्मी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा हमीर सिंह यादव, नपाध्यक्ष मनमोहन साहू के साथ ही भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इन गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ पगरानी सब स्टेशन बन जाने से क्षेत्र के 18 से अधिक गांव के किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा आए दिन तार टूटने की समस्या, कम वोल्टेज की समस्या के साथ अन्य सभी समस्याओं से भी निजात मिलने के साथ किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में सुगमता के साथ बिजली मिल सकेगी। पगरानी विद्युत सबस्टेशन से लाभान्वित होने वाले गांवों में प्रमुख रूप से झुकरहीज, देवीटोरी, बागरोद, सुमेरपुर, पाटन, पीपलखेड़ा, कमलिया, बरधई, मनाखेड़ी, महुआखेड़ा पृथ्वीराज, सरवरपुर, जलालपुर, रुसल्ली साहू, कुण्डई, कल्याणपुर तथा पगरानी शामिल हैं।

डीजल को भर कर ले गए ग्रामीण ,सियरमऊ घाटी के अंधे मोड़ पर डीजल का टैंकर पलट

0

सिलवानी/ सियरमऊ घाटी के अंधे मोड़ पर डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में किसी को चोट नही आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाही करते हुए घटना स्थल से लोगो को हटाया। जानकारी के अनुसार सागर से डीजल भर कर टैंकर जिले के बरेली जा रहा था। तभी सियरमऊ घाटी के अंधे मोड़ पर दीवान बाबा मंदिर के पास चालक टैंकर पर से अपना नियत्रंण खो बैठा जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नही आई लेकिन पलटते ही टैंकर में भरा डीजल बहने लगा। और आस पास के ग्रामीण बर्तन, डिब्बे लेकर मौके पर पहुंचे
गए। तथा डीजल भर कर ले गए। हादसे में चालक, क्लीनर को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची सिलवानी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
सियरमऊ घाटी तथा जमुनिया घाटी हादसो की घाटी बन चुकी है। जहां पर कि अकसर ही हादसे होते रहते है। इन अंधे मोड़ पर हादसे होने से जानमाल का नुकसान हो चुका है। लेकिन प्रशासन हादसों की घाटी बन चुके उक्त स्थानो पर सुरक्षा के उपाय नही कर रहा हैं।

बेटे को ज्यादा प्यारी थी जायदाद, बिलखती रही बहन, कंधे के लिए तरस गई पिता की अर्थी, मनाने पहुंची टीकमगढ़ पुलिस

0

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बेटे ने पिता की जमीन बहन को देने पर नाराज होकर अंतिम संस्कार से मना कर दिया. 24 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर बेटे ने पिता का अंतिम संस्कार किया.

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे रिश्तों की गहराई पर ही सवाल खड़े कर दिया है. दरअसल, यहां एक बेटे ने अपने पिता के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. दरअसल युवक इस बात से नाराज था कि पिता ने अनी जमीन बेटी के नाम कर दी थी. इसके बाद पिता की अर्थी कई घंटे घर के बाहर इंतजार करती रही. लोगों ने भी काफी समझाने, मनाने की कोशिश की. फिर भी बेटे का दिल नहीं पसीजा. इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मानवीयता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. इसमें महज जमीन के एक टुकड़े के लिए बेटे ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. 24 घंटे तक पिता का शव घर पर रखा रहा, फिर भी बेटा अंतिम संस्कार के लिए राजी ही नहीं हो रहा था. फिर काफी समझाइश के बाद बुजुर्ग को आखिरी विदाई दी गई.

पुलिस ने बेटे को समझाया

दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के तालमऊ गांव का है. जहां चिन्ना अहिरवार की शनिवार शाम 4 बजे मौत हो गई, लेकिन जमीन बंटवारे से नाराज उसके इकलौते बेटे राजू अहिरवार ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने से कर दिया मना. इसके पीछे की वजह भी काफी अजीब है. दरअसल, पिता ने मौत से पहले अपनी खेती की जमीन अपनी बेटी के नाम कर दी थी. इसी बात से बेटा उनसे काफी नाराज था.

जब पिता की मौत हो गई तो उसने पिता का अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया. इस बीच रिश्तदारों और गांव के लोगों ने बेटे को काफी समझाया, लेकिन वो किसी की बात मानने को तैयार नहीं था. आखिर 24 घंटे बाद भी जब बेटा नहीं माना तो गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर पुलिस ने काफी देर तक बेटे को समझाया. जब कहीं जाकर वह पिता के अंतिम संस्कार को तैयार हुआ. फिर काफी के बाद पिता का अंतिम संस्कार हो सका. हालांकि सामाजिक तौर पर भी बेटे ने यह तय कर लिया कि 2 एकड़ जमीन में से उसे बहन की एक एकड़ जमीन दी जाएगी.

जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों का निकाला जुलूस

0

कुरवाइ\ कोतवाली टीआई ने बताया कि दूसरी घटना शुक्रवार देर शाम को तोपपुरा क्षेत्र में शराब दुकान के सामने घटित हुई। जहां नगर पालिका में वाहन चालक राकेश प्रजापति को सोनू साहू ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें भी देर रात को भोपाल रेफर कर दिया गया। इस घटना में आरोपी सोनू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि मामूली सी कहासुनी पर यह जानलेवा हमला किया गया था। इन अपराधियों को पकड़ने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विदिशा. कोतवाली थाना परिसर में शनिवार शाम को उस समय लोगों का हुजूम लग गया, जब पुलिस ने तीन आरोपियों का शहर से जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी अपने किए अपराध को स्वीकार करते हुए माफी मांग रहे थे। बताया गया कि यह तीन आरोपी पिछले 8 दिन के दौरान दो गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला।

कोतवाली थाना टीआई आनंद राज ने बताया कि 12 अप्रेल को मेडिकल कॉलेज के पीछे तीन लोगों ने लोहे के धारदार बाका से जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में पदस्थ रघुवीर सिंह रघुवंशी पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। घायल रघुवीर रघुवंशी की हालत आज भी नाजुक है।

अपना शौक और दहशत फैलाने किया हमलारू टीआई ने बताया कि इस अपराध का खुलासा करने के लिए ढाई सौ लोगों से पूछताछ की गई। शहर के 200 से ज्यादा कैमरों को तलाशा गया। तब जाकर आरोपियों की पहचान हो सकी। उन्होंने बताया कि कागदीपुरा में रहने वाले सूरज अहिरवार और अभिषेक वंशकार के साथ एक नाबालिग किशोर द्वारा इस घटना को अंजाम सिर्फ अपना शौक पूरा करने और लोगों में अपने दहशत बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर की गई। इन आरोपियों के पास से बाइक व हमला करने वाला धारदार हथियार भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज पर पहले भी गंभीर अपराध करने का पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। वहीं, बताया गया कि नाबलिग किशोर को इस जुलूस में शामिल नहीं किया गया।

शालाओं में 22 अप्रैल को होगा पृथ्वी दिवस का आयोजन विद्यार्थी निर्मित करेंगे वनस्पतियों की जानकारी के क्यूआर कोड

0

प्रदेश की सभी शालाओं में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार के दिन पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के संचालन के लिए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने समस्त जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं।

विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘’इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’’ कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालयों में इको क्लब का गठन भी किया गया है।

प्रदेश में विद्यालयों में गठित इको क्लब से “फ्लोरा (वनस्पति) के लिए क्यूआर कोड” नामक एक शैक्षिक पहल की शुरूआत की गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल का विकास करना, क्यूआर कोड निर्माण और डिजिटल जानकारी प्रदान करना है।

पृथ्वी दिवस के आयोजन में विद्यालय द्वारा ‘’इको क्लब फॉर मिशन लाईफ’’ पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। विद्यालय के इको क्लब प्रभारी द्वारा विद्यार्थियो के समूह बनाएँ जाकर स्कूल परिसर एवं आस-पास के बाग बगीचों इत्यादि में उपलब्ध पेड़-पौधों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जायेगी। विद्या‍र्थी सूची अनुसार पेड़-पौधों से संबंधित जानकारी एकत्रित कर डिजिटल डेटाबेस भी तैयार करेंगे। इसके आधार पर प्रत्येक पेड़-पौधों के लिए स्थिर (स्टेटिक) क्यूआर कोड बनायेंगे। क्यूआर कोड वाले लेबल को विद्यार्थियों द्वारा संबंधित पेंड़ पौधों के समक्ष प्रदर्शित किया जायेगा, जिससे अन्य विद्यार्थी एवं जन सामान्य भी उस पेड़ पौधे से संबंधित जानकारी सहजता से प्राप्ते कर सकेंगे।