एकीकृत बाल विकास परियोजना सिलवानी अंतर्गत ग्राम प्रतापगढ़ में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम के दौरान आगनवाड़ी केंद्र प्रतापगढ़ में जिला कार्याक्रम अधिकारी दीपक संकत के मार्गदर्शन में वजन मेला का आयोजन किया गया। वजन मेला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 30 बच्चों का वजन, लम्बाई तथा ऊंचाई की माप ली गई जिसमें 4 बच्चों मेम (माध्यम गंभीर कुपोषित) एवं 1 बच्ची सेम (अति गंभीर कुपोषित) पाई गई। बालिका के अभिभावकों को कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा पोषण समझाइश दी गई। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी आविदा वी, सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, मानकुंअर प्रजापति, सरिता रघुवंशी, आगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थिति रहीं।
हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है-
राज्यपाल श्री पटेल सिलवानी तहसील के प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न
रायसेन
माननीय राज्यपाल श्री पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदिवासी, गरीब, अति पिछड़े वर्ग के उत्थान और उन्नति के लिए काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि संविधान के रचियता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को याद करते हैं, उनकी जीवनी के कई प्रसंग हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा है हमारे हाथ में पुस्तकें होनी चाहिए। प्रगति की पहली सीढ़ी शिक्षा है। जीवन में उन्नति के लिए पढ़ाई, शिक्षा बेहद जरूरी है। क्या सही है, क्या गलत यह समझने के लिए भी शिक्षा की आवश्यकता होती है। राज्यपाल श्री पटेल ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी महानुभावों का पुण्य स्मरण और नमन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत दूरदृष्टि तथा प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आदिवासी और अति पिछड़े समाज का उत्थान करने, उन्हें आगे लाने के लिए सभी पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करें। गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम करने वाले नागरिकों का आज यहां सम्मान किया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे आदिवासी वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दें और लाभ प्राप्त करने में मदद करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आदिवासी, अति पिछड़े और वंचित वर्ग के कल्याण, विकास और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की गई है! जिसमें भारिया, सहरिया, बैगा वर्ग शामिल हैं। इन वर्गो की उन्नति और विकास के लिए 09 से अधिक विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उनके पास पहुंचकर दिया जा रहा है। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, पक्के आवास सहित अन्य सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब महिलाएं कच्चे चूल्हे पर खाना बनाती है जिससे निकलने वाले धुएं से महिलाओं और परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियां होती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन गरीब महिलाओं की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू कर निःशुल्क गैस चूल्हा, कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को हर साल पांच लाख रू तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली हैं प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विगत एक दशक से अधिक समय से भारत को आगे ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। यह संविधान की ही ताकत है कि आज भारतीय की माननीय राष्ट्रपति महोदया आदिवासी परिवार से आती है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडर ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पीएगा वह दहाड़ेगा। माननीय राष्ट्रपति महोदया शिक्षिका रही हैं। उन्होंने समुदाय की शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास और उन्नयन के लिए काम किया है और राष्ट्रपति पद को शुशोभित कर रही हैं। माननीय राज्यपाल आदिवासी समुदाय के सदस्य है। यही हमारे लोकतंत्र की ताकत है और यह ताकत संविधान ने दी है। संविधान एक जीवन दृष्टि है जिसमें सभी को समान अधिकार मिले है। राज्यपाल महोदय को उन्होंने क्षेत्र में आदिवासी वर्ग की समस्याओं से भी अवगत कराया।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ वीर शंकर शाह, रघुनाथ शाह जी के वंशजों का क्षेत्र है। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रतापगढ़ की भूमि पर उतरकर बच्चों से सबसे पहले प्रश्न यहीं किया कि वह स्कूल जाते हैं या नहीं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को शिक्षा का महत्व समझना होगा और शिक्षा के लिए काम करना होगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में प्रतापगढ़ क्षेत्र के बच्चे, युवा भी अपनी सहभागिता दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब वर्ग की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। सभी पात्रतानुसार इन योजनाओं का लाभ लें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री पटेल ने हितग्राही के आवास पर किया भोजन
सिलवानी जनपद के प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री अवधेश बारीवा के यहां पहुंचे और उनके साथ भोजन किया। राज्यपाल से संवाद के दौरान हितग्राही अवधेश बारीवा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
आग का तांडव: रायसेन, सांची सहित विदिशा की सात फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
विदिशा\ ग्राम परासी टुंडा में लगी आग से कई घरों का सामान जलकर खाक हो गया। शुक्रवार को लगी आग शनिवार सुबह तक धधकती रही। जांच करने पहुंचे पटवारी दिनकर राव डोंगरे ने बताया कि आग की घटना से कई घरों के लोगों का सामान जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि परासी टुंडा हरिजन बस्ती में शुक्रवार की देर शाम खेतों की नरवाई की आग लोगों के घरों तक पहुंच गई और इसमें कई लोगों के घरों में रखा हुआ सामान जल गया।
कई मवेशी, कंडे और भूसा भी जलकर खाक
आग में हरि सिंह के घर के पीछे टपरे में आग लगने से एक भैंस जल गई और एक पड़िया की मौत हो गई। हरि सिंह की चार बकरियां और चार बकरा नहीं मिल रहे हैं। 10 क्विंटल गेहूं, 1000 कंडे, इसी प्रकार गोरेलाल के तीन हजार कंडे, तीन ट्रॉली भूसा, 50 लकड़ी की बल्ली, 150 बांस जल गए हैं। वहीं, तैयब खान का चार ट्रॉली भूसा, 20 बल्ली, 40 पत्थर की फर्शी का नुकसान हुआ। निसार खान की 20 बल्ली और सौ बांस आग में जल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सहिफ खान खान पुत्र रशिद खान दो तिरपाल और दो पानी की टंकी का नुकसान हुआ है। रणधीर सिंह पुत्र देवी लाल के 1000 गोबर के कंडों का नुकसान हुआ है। मर्दन सिंह पुत्र देवीलाल 3000 गोबर के कंडे, चार क्विंटल गेहूं और सौ बांस, लड्डूलाल पुत्र वंसा अहिरवार का तीन ट्रॉली गेहूं का भूसा, 2000 गोबर के कंडे, 200 बांस, तीन खटिया, 50 पाइप, एक क्विंटल गेहूं, एक साइकिल, 3000 फिट लाइट की डोरी आग में जलकर खाक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मौका रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आग धीरे-धीरे अन्य घरों में भी लग जाती, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विदिशा. कई बार चेतावनी देने और सजा देने के बाद भी जिले में नरवाई की आग को नहीं रोका जा सका है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा है। ग्राम पंचायत परसोरा हवेली के परासी टुंडा में गांव में शुक्रवार की शाम खेतों की नरवाई में लगी आग गांव तक पहुंच गई। आग की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और तहसीलदार सहित राजस्व अमला तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड बुलाई गई।
आग की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम हांसुआ में खेतों की नरवाई में आग लगी हुई थी। जो धीरे-धीरे हवा के साथ गांव की तरफ आ गई। इस आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा।
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना तुरंत ही पुलिस प्रशासन और राजस्व अधिकारियों को दी तो तुरंत ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हवा का रुख तेज होने के कारण आग बढ़ती जा रही थी। आग की बढ़ती स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने पड़ोसी जिला रायसेन और सांची से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जिससे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई घरों को जलाकर आग ने रख कर दिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने के लिए प्रयास किया, लेकिन आग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी और ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा था कि आग पर काबू कैसे पाया जाए। घरों के पास बंधे जानवर आग की चपेट में आ गए।
स्टेशन पर इंटरसिटी में वृद्धा के गले से चेन झपट रही सरगना सहित गैंग की 3 महिलाएं पकड़ाईं
ब्यावरा
जीआरपी ब्यावरा के प्रधान आरक्षक व मामले के जांच अधिकारी अजय यादव, रवि परते ने बताया कि, गैंग की मास्टर माइंड भगवती पत्नी अमरसिंह मोगिया 45 साल निवासी सवासरा कालीपीठ है। इसके अलावा प्रेमबाई पत्पी रतनलाल बागड़ी नलखेड़ा आगर 40 साल और सलोनी पुत्री मनोहर 21 साल निवासी मातामंड मोहल्ला ब्यावरा गैंग की सदस्य है। गैंग की मास्टर माइंड सहित तीनों महिलाओं के खिलाफ चेन व मंगलसूत्र स्नैचिंग के पुराने भी दो से तीन और अपराध दर्ज है।
ब्यावरा. रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन स्नेचिंग की बड़ी घटना सामने आई है। जहां 70 साल की बुजुर्ग महिला के गले से 2 तोला सोने की चेन झपटकर भाग रही गैंग की महिलाओं को जीआरपी ने पकड़ लिया।
गैंग की मास्टर माइंड सहित तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से झपटी गई चेन बरामद कर ली। ब्यावरा जीआरपी के अनुसार, ब्यावरा के मुल्तानपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा पुष्पा पत्नी प्रेमनारायण ग ुप्ता कोटा- इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से ब्यावरा से इंदौर जाने के लिए शनिवार सुबह 10.20 बजे स्टेशन पर पहुंची थी। जहां वे ट्रेन में चढ़ रही थी। तभी भीड़ में शामिल चेन व मंगलसूत्र झपटने वाली गैंग की 3 महिलाओं ने उनके गले से तकरीबन 2 लाख रुपए कीमत की 2 तोला सोने की चेन झपट ली और वह भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर धीरे से वहां से भागने लगी।घटना के बाद स्टेशन पर बनी हंगामे की स्थिति के बीच जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने तुरंत प्लेटफार्म व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। गैंग की महिलाएं जिस ऑटो से भागी से उसका पीछा कर तीनों को हिरासत में लिया है।
गोलगप्पे खाने से दो गांवों के 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे
जीरापुर
शुक्रवार रात पीपल्या-कला व बाजरोन गांव में गोलगप्पे खाने से 30 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर व जी मचलने की शिकायत हुई। देर रात गांव में हड़कंप मच गया। परिजन बच्चों को लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे। बच्चों ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति पानी पताशे यानी गोलगप्पे बेचने आया था। उसी से पताशे खरीदकर खाए थे, इसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। शुक्रवार-शनिवार की रात 12 बजे तक दोनों गांवों के 30 बच्चे अस्पताल पहुंच चुके थे। सभी को ड्रिप लगाकर इलाज किया गया, इलाज रात दो बजे तक चला। बीएमओ डॉ. सुनील चैरसिया ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज किया गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की खिलचीपुर टीम गांव पहुंची। बच्चों की हालत सुधरने पर परिजन उन्हें देर रात करीब 3 बजे घर ले गए।
पीपल्या कला व बाजरोन गांव में पानी पताशे बेचने आया था। बच्चों ने इकड्डा होकर पतारो खाए। रात 9 बजे से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त व चक्कर आने लगे। एक के बाद एक बच्चे बीमार हुए तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बीमार बच्चों में अंकित, विशाल, राहुल, सुंदरबाई, अक्षिता, देवराज, निर्मला, राधा, सुशांत, दिनेश, मोनिका, सिया, रंजना, महेश, बलराम सहित अन्य शामिल हैं।
बच्चों का उपचार किया गया

पीपल्या-कला व बाजरोन गांव का मामला, उल्टी दस्त, पेट दर्द, जी मचलने के साथ ही चक्कर की शिकायत पानी में कैमिकल मिलाने की शिकायतें भी सामने आ रहींगोलगप्पे का कारोबार इन दिनों गांवों में तेजी से बढ़ रहा है। लोग गांव-गांव घूमकर पानी पतारो बेच रहे हैं। इसका तीखा और खट्टा स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है, बड़े भी चाव से खाते हैं। दूसरी ओर इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने तक ध्यान नहीं दिया है। पानी में कैमिकल मिलाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। आलू का मसाला रात में ही तैयार कर रहेरू गर्मी में पानी पतारो बेचने वालों की संख्या बढ़ गई है, शहरों की चैपाटी से लेकर गांवों में ठेले लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पताशों में आलू का मसाला रात में ही तैयार कर लिया जाता है। गर्मी में ये जल्दी खराब हो जाता है। पानी में टाटरी व कैमिकल युक्त मसाले मिलाए जाते हैं।तेलीखेड़ा के अनिल ने बेचे थे गोलगप्पे, विभाग ने सैंपल लिएगोलगप्पे खाने से 30 से ज्यादा बच्यों के बीमार होने की खबर के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गोलगप्पे बेचने वाले तेलीखेड़ा के अनिल राठौर के घर पहुंची। यहां खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। जिला मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि नगक और ओवल पापड़ की गुणवत्ता ठीक नहीं थी।
बारात में जा रही स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे बराती
लखनवास बारात को लेकर जा रही एक स्कूल बस शुक्रवार देर रात अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अच्छी बात यह रही कि बस में बैठे बरातियों को मामूली खरोंचें पहुंची हैं। बाद में सभी बराती दूसरे वाहन की व्यवस्था कर विवाह स्थल के लिए रवाना हुए। गायत्री स्कूल की बस शुक्रवार को उमरेड से धूतखेड़ी जा रही थी। इस विवाह आयोजन वालों ने बरात के लिए बुक किया था। बस में लगभग 20 बराती सवार थे। लखनवास वेयरहाउस के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना के
बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बस को बाहर निकलवाया। हादसे की जांच जारी है। उधर ड्राइवर का कहना है कि समझ में ही नहीं आया और बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के खेत में जाकर पलट गई। इससे बस का अगला शीशा टूट कर कर दूर जा गिरा और नीचे के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।
नपा प्लांट में जमीन नापने पहुंचे शफीक गामा पर मामला दर्ज
राजगढ़
नगरपालिका के फिल्टर प्लांट की जमीन पर शनिवार को अवैध चिह्नांकन को लेकर नपाध्यक्ष विनोद साहू और दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक गामा के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि नपाध्यक्ष कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने शफी गामा पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। दरअसल, दरगाह कमेटी की जमीन वक्फ कमेटी के अधीन है। नगरपालिका ने कुछ दिन पहले इस जमीन का सीमांकन करवाया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर इस प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। इसके बावजूद शनिवार दोपहर अवकाश के दिन शफी गामा दो अन्य लोगों के साथ नगरपालिका के वाटर फिल्टर प्लांट और अन्य भवनों का चिह्नांकन करने पहुंच गए। इस दौरान फिल्टर प्लांट की कुछ जमीन पर लाल रंग से निशान भी लगा दिए। इसकी जानकारी मिलते ही नपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने शफी गामा और दो अज्ञात लोगों पर बिना अनुमति फिल्टर प्लांट में घुसने और अवैध रूप से सीमांकन करने की शिकायत की। नपाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। साथ ही उन्होंने यह काम पेयजल में कुछ मिलाने की मंशा से किए जाने की अशंका भी जताई।शफी पर दो एफआईआर विवाद की खबर मिलते ही नगरपालिका के कई कर्मचारी और अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख थाना प्रभारी ने नपाध्यक्ष और दरगाहदरगाह कमेटी सदर शफी गामा द्वारा कुछ अन्य लोगों के साथ शनिवार को कुछ स्थानों पर नापजोख कर निशान लगाए गए है। इसको लेकर नपाध्यक्ष और एहतेशाम सिद्दीकीने शिकायत की है। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। वीर सिंहठाकुर, थाना प्रभारी राजगढ़ कमेटी के पूर्व सदर एहतेशाम सिद्दीकी की शिकायत पर शफी गामा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। इधर, नगरपालिका के कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शफी गामा और उनके साथ आए लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।
लखनऊ ने राजस्थान को 2 रन से हराया:आवेश खान ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड किए; मार्करम-बडोनी की फिफ्टी
लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को IPL के रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया। आवेश खान ने 20वें ओवर में 9 रन डिफेंड किए ओर लखनऊ को जीत दिलाई। आवेश ने 3 विकेट लिए। ऐडन मार्करम और आयुष बडोनी दोनों ने फिफ्टी लगाई।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ ने बैटिंग चुनी। लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने 74 रन बनाए। वनिंदू हसरंगा को 2
लखनऊ ने राजस्थान को दो रन से हराया, आवेश ने झटके 3 विकेट; जायसवाल की मेहनत पर फिरा पानी
आवेश खान की घातक गेंदबाजी की दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए,
जवाब में राजस्थान निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
लखनऊ ने राजस्थान को दो रन से हराया, आवेश ने झटके 3 विकेट; जायसवाल की मेहनत पर फिरा पानी
आवेश खान की घातक गेंदबाजी की दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए, लेकिन जवाब में राजस्थान निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
राजस्थान को चौथा झटका
आवेश खान ने 18वें ओवर में राजस्थान को दो झटके दिए। पहले उन्होंने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। इसके बाद रियान पराग को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शिमरन हेटमायर आए हैं।
राजस्थान को तीसरा झटका
यशस्वी जायसवाल 74 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें आवेश खान ने बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए शुभम दुबे आए हैं। टीम को जीत के लिए 15 गेंदों में 23 रन की जरूरत है।
जायसवाल-रियान के बीच 40+ रन की साझेदारी
यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 135/2 है।
जायसवाल-रियान के बीच 40+ रन की साझेदारी
यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 135/2 है।गेंदों में यशस्वी ने जड़ा पचासा
यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और वैभव सूर्यवंशी के साथ 80 से ज्यादा रन की साझेदारी निभा चुके हैं।
तीन ओवर के बाद स्कोर 39/0
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर
लखनऊ ने राजस्थान के सामने रखा 181 रन का लक्ष्य
एडेन मार्करम के बाद आयुष बडोनी के अर्धशतक की मदद से लखनऊ ने राजस्थान के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। उनके लिए मार्करम और बडोनी के अलावा अब्दुल समद ने 10 गेंदों में 30 रनों की दमदार पारी खेली। राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।
इस मैच में लखनऊ की शुरुआत खराब हुई। जोफ्रा आर्चर ने मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद संदीप शर्मा ने निकोलस पूरन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए।
इसके बाद मोर्चा एडेन मार्करम और आयुष बडोनी ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान मार्करम ने 45 गेंदों में 66 और बडोनी ने 34 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। वहीं, डेथ ओवर्स में अब्दुल समद का बल्ला गरजा और उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से महज 10 गेंदों में 30 रन कूट दिए। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने कुल 27 रन बटोरे। डेविड मिलर सात रन बनाकर नाबाद रहे।
World Liver Day: लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
19 अप्रैल के दिन को वर्ल्ड लिवर डे के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन आपको भी लिवर खराब होने के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
फैटी लिवर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप अपने लिवर को ज्यादा डैमेज होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको लिवर खराब होने के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में जान लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आपके खून को साफ रखने का काम करता है। इसलिए लिवर की सेहत की देखभाल करना बेहद जरूरी है।
पेट में दिखाई देने वाले लक्षण
क्या आपका पेट सूजा हुआ रहता है या फिर आपको अपने पेट में भारीपन महसूस होता है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण लिवर डैमेज की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा भूख न लगना भी लिवर की खराब सेहत का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपकी पेशाब का रंग गहरा हो गया है, तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

सुस्ती महसूस होना
क्या आपके एनर्जी लेवल्स कम हो गए हैं या फिर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगी है। अगर हां, तो ये लक्षण भी लिवर की खराब सेहत की तरफ इशारा कर सकता है। बहुत ज्यादा नींद आना या फिर सुस्ती महसूस होना भी डैमेज्ड लिवर का संकेत साबित हो सकता है। बार-बार नाक से खून निकलना, इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती आपके लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
अचानक वजन का घटना
मतली, उल्टी या फिर अचानक वजन का गिरना लिवर की खराब सेहत की तरफ इशारा कर सकता है। त्वचा का पीलापन भी डैमेज्ड लिवर का संकेत हो सकता है। लिवर खराब होने की वजह से आपको मूड स्विंग्स का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
सांसद निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा ने किनरा किया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने के लिए एक समय सीमा तय करने का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ऐतराज जताया है। सांसद ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। ऐसे में आप (CJI) किसी अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं।उन्होंने कहा- संसद इस देश का कानून बनाती है। क्या आप उस संसद को निर्देश देंगे। देश में गृह युद्ध के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं। वहीं धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा– कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर किसी को सारे मामलों के लिए सर्वोच्च अदालत जाना पड़े तो संसद और विधानसभा बंद कर देनी चाहिए।
दरअसल ये मामला तमिलनाडु गवर्नर और राज्य सरकार के बीच हुए विवाद से उठा था। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को आदेश दिया कि राज्यपाल के पास कोई वीटो पावर नहीं है। वहीं बिल पर राष्ट्रपति को 3 महीने के भीतर फैसला लेना होगा। यह ऑर्डर 11 अप्रैल को सामने आया था।
निशिकांत ने धारा 377, आईटी एक्ट और मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए
आर्टिकल 377: एक आर्टिकल 377 था, जिसमें समलैंगिकता एक अपराध था। अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने कहा कि दुनिया में केवल दो ही लिंग है, एक- पुरुष, दूसरा- महिला। तीसरे की कोई जगह नहीं है। जितने भी धर्म हैं, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, जैन हो, सिख हो, ईसाई हो। सभी मानते हैं कि समलैंगिकता एक अपराध है। सुप्रीम कोर्ट एक सुबह उठती है वे कहते हैं कि हम यह आर्टिकल खत्म करते हैं। हमने आईटी एक्ट बनाया। जिसके तहत महिलाओं और बच्चों के पोर्न पर लगाम लगाने का काम किया गया। एक दिन सुप्रीम कोर्ट कहता है कि वे 66A आईटी एक्ट को खत्म कर रहे हैं।
आर्टिकल 141: मैंने आर्टिकल 141 का अध्ययन किया है। यह आर्टिकल कहता है कि हम जो कानून बनाते हैं वो लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लागू होता है। आर्टिकल 368 कहता है कि इस देश की संसद को कानून बनाने का अधिकार है और इसकी व्याख्या करने का अधिकार सुप्रीम कोर्ट को है।
मंदिर-मस्जिद विवाद: हमारे देश में सनातन की परंपरा रही है। लाखों साल की परंपरा है। जब राम मंदिर का विषय आता है तो आप कहते हैं कि कागज दिखाओ। कृष्णजन्मभूमि का मामला आएगा तो कहेंगे कि कागज दिखाओ। यही बात ज्ञानवापी केस में कहेंगे। इस देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सिर्फ और सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।
निशिकांत के बयान पर विपक्ष और पूर्व जज का रिएक्शन
- कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वह असंवैधानिक है।
- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, अगर कोई सांसद सुप्रीम कोर्ट या किसी भी अदालत पर सवाल उठाता है तो यह बहुत दुख की बात है। हमारी न्याय व्यवस्था में अंतिम फैसला सरकार का नहीं, सुप्रीम कोर्ट का होता है। अगर कोई यह बात नहीं समझता है तो यह बहुत दुख की बात है।
- आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “उन्होंने (निशिकांत दुबे) बहुत घटिया बयान दिया है। मुझे उम्मीद है कि कल ही सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू करेगा और उन्हें जेल भेजेगा।
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अशोक कुमार गांगुली ने कहा, संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार राष्ट्रपति को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति को निर्देश दे सकता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
विवाद पर अब तक क्या हुआ…
17 अप्रैल: धनखड़ बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 अप्रैल को राज्यसभा इंटर्न के एक ग्रुप को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की उस सलाह पर आपत्ति जताई, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपालों को बिलों को मंजूरी देने की समय सीमा तय की थी।
धनखड़ ने कहा था- “अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं। संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार लोकतांत्रिक शक्तियों के खिलाफ 24×7 उपलब्ध न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है। जज सुपर पार्लियामेंट की तरह काम कर रहे हैं।”










