Home Blog Page 651

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर्स के आरोपों और शो से जुड़े विवाद पर पहली बार बोले असित मोदी

0

करीब 17 साल से टेलीविज़न शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोकप्रिय बना हुआ है. हालांकि, इस दौरान सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी को सराहना के साथ-साथ आलोचनाओं को भी झेलना पड़ा है.

एक के बाद एक कई कलाकारों ने ये शो छोड़ दिया. वहीं, कई कलाकारों ने मेकर्स पर यौन और मानसिक उत्पीड़न तक के आरोप लगाए. लेकिन अब पहली बार असित मोदी ने सीरियल से जुड़े विवादों पर चुप्पी तोड़ी है.

अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस की एंटरटेनमेंट मैग़ज़ीन ‘स्क्रीन‘ को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा है कि उन्हें तारक मेहता के उल्टा चश्मा में काम कर चुके सितारों की ओर से लगाए गए आरोपों पर बुरा तो लगता है, लेकिन वो उन सबको माफ़ कर चुके हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का प्रसारण साल 2008 से हो रहा है. अब तक इसके 4 हज़ार 370 से अधिक एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं.

असित मोदी ने क्या कहा?

ये सीरियल अब भी चल रहा है, लेकिन इसके कई मशहूर कलाकार सीरियल से अलग हो गए हैं और कुछ अब इस दुनिया में नहीं हैं.

साल 2023 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो उस समय जाँच के घेरे में आ गया था जब इसमें काम करने वालों ने वेतन न मिलने और सेट पर गलत व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

असित मोदी से पूछा गया कि क्या प्रोड्यूसर के तौर पर उन्हें इन आरोपों ने परेशान नहीं किया. इसपर उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी अपने एक्टर्स से नाता नहीं तोड़ा. अगर कोई दिक्कत थी तो वे हमेशा मुझसे कह सकते थे. मैं हमेशा बेहद ईमानदार रहा और शो को सबसे आगे रखा. मैंने कभी अपने फ़ायदे का नहीं सोचा. इस तरह के मामलों से मैं परेशान तो होता हूं, लेकिन ये ज़िंदगी का हिस्सा हैं.”

उन्होंने ये भी कहा कि भले ही उनके बारे में काफ़ी कुछ कहा जा रहा है, लेकिन वो किसी के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे.

असित मोदी ने कहा, “जो एक्टर्स गए, वे मेरे ख़िलाफ़ बोल रहे हैं. ठीक है कोई बात नहीं. मैं उनके ख़िलाफ़ कुछ नहीं बोलूंगा. उन लोगों ने मेरे शो में काम किया है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता में उनका योगदान रहा है. भले ही मैंने ये शो बनाया, लेकिन ये सबके प्रयासों से लोकप्रिय बना. मैं अकेले ये सब नहीं कर पाता. हम एक ट्रेन की तरह हैं. कुछ डब्बे बेपटरी हो जाएं तो भी ट्रेन चलती रहती है. मुझे भी बुरा लगता है, लेकिन मैं उन लोगों को माफ़ कर देता हूं. क्योंकि अगर मैंने अपने दिल में कोई दुर्भावना पाली तो मैं खुश नहीं रह सकता और लोगों को भी नहीं हंसा सकता.”

तारक मेहता की सफलता पर असित मोदी क्या बोले

असित मोदी ने शो की सफलता को टीम का प्रयास बताया, ये तस्वीर साल 2012 की है.
इमेज कैप्शन, असित मोदी ने शो की सफलता को टीम का प्रयास बताया, ये तस्वीर साल 2012 की है.

ये हास्य धारावाहिक मशहूर गुजराती लेखक तारक मेहता के गुजराती क्षेत्रीय मैगज़ीन के साप्ताहिक कॉलम “दुनिया ने उढ़ा चस्मा” से प्रेरित कॉमेडी शो है.

जेठालाल गड़ा, दया बेन, तारक भाई, बबीता जी, टप्पू, चंपक लाल, अय्यर भाई, रोशन सोढ़ी, हंसराज हाथी, भिड़े, नट्टू काका, बाघा, अब्दुल, पत्रकार पोपटलाल जैसे चरित्र लोगों की ज़ुबान पर सालों से हैं.

सीरियल के केंद्र में गोकुलधाम सोसायटी और इसमें रहने वाले विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों का जीवन है. सोसायटी में रहने वाले लोगों ने धीरे-धीरे भारत के घरों में अपनी जगह बना ली. लोगों ने इस सीरियल पर जम पर अपना प्यार लुटाया.

असित मोदी सीरियल की इस सफलता को इसमें काम करने वाले सभी कलाकारों से जोड़ते हैं.

स्क्रीन मैग़ज़ीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “जब कोई शो लोकप्रिय होता है तो ये पूरी टीम का प्रयास होता है. सभी ने बहुत मेहनत से काम किया. मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें कोई परेशानी न हो. मेरा ध्यान सब को एकजुट रखने में है. अगर वे भी अपने काम के प्रति गंभीर हैं तो कई मसले उठेंगे ही नहीं.”

मंत्री श्री सारंग ने किया ऐशबाग आरओबी का निरीक्षण

0
मंत्री श्री सारंग ने किया ऐशबाग आरओबी का निरीक्षण

सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

15 जून तक कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि ऐशबाग आरओबी का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव से ट्रैफिक की बड़ी समस्या थी, वहीं अब ऐशबाग स्टेडियम के सामने आरओबी के निर्माण से महामाई बाग, पुष्पा नगर सहित स्टेशन क्षेत्र से जो लोग नये भोपाल की ओर जाते थे, उनके लिये यह बहुत बड़ी सौगात होगी।

डैडलाइन में नहीं किया जायेगा परिवर्तन

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिये 10-10 फ्लाईओवर की शुरूआत की गई है। यही कारण है कि नरेला विधानसभा को “फ्लाईओवर विधानसभा” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ऐशबाग स्टेडियम के सामने का फ्लाईओवर संपूर्ण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लायेगा, जिससे नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब डैडलाइन को नहीं बढ़ाया जायेगा।

ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग का किया जायेगा निर्माण

मंत्री श्री सारंग ने आरओबी के निरीक्षण के दौरान ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग निर्माण हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को रेनोवेट करने के साथ ही स्टेडियम कार्यालय के समक्ष स्थित पॉवर हाउस को दूसरी ओर शिफ्ट कर यहां व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाया जाये। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (सेतु), जिला प्रशासन, यातायात व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जावद में करेंगे सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। सर्वसुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2022-23 में सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाने जा रहे हैं।

इस विद्यालय में आस-पास के 1700 विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।

सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इन विद्यालयों में पूर्ण विकसित स्टीम प्रयोगशाला, वोकेशनल प्रयोगशाला, आईसीटी. प्रयोगशाला, केफेटेरिया, मल्टी परपस कोर्टस, एनसीसी., स्काउट कक्ष, डान्स कक्ष, म्यूजिक कक्ष, स्मार्ट अध्यापन कक्ष, सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय, इन्डोर जिम्नासियम, प्री प्रायमरी कक्षाओं के लिए विशेष प्रकार के कक्ष, फर्नीचर व समस्त प्रकार की खेलकुद की सामग्री आदि की सुविधा प्रदान की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, केरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।

प्रथम चरण में नीमच जिले में 4 सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ हुए, जिसमें से 2 जावद विधानसभा क्षेत्र जावद तथा सिंगोली में प्रारंभ हुए हैं। द्वितीय चरण में 8 सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ हुए जिसमें से 5 जावद विधानसभा क्षेत्र के है। सांदीपनि विद्यालय जावद का भवन 37.11 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार है, जिसका मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोकार्पण किया जा रहा है। इस विद्यालय में आस-पास के 1700 विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।

हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल

0
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

भोपाल/ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी महानुभावों का पुण्य स्मरण और नमन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत दूरदृष्टि तथा प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदिवासी, गरीब, अति पिछड़े वर्ग के उत्थान और उन्नति के लिए काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

अति पिछड़े समाज का उत्थान आगे लाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करना होगा

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आदिवासी और अति पिछड़े समाज का उत्थान करने, उन्हें आगे लाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करना होगा।  दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर  विकास में उनकी मदद करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजाति, अति पिछड़े और वंचित वर्ग के कल्याण, विकास और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है, जिसमें भारिया, सहरिया, बैगा वर्ग शामिल हैं। इन वर्गो की उन्नति और विकास के लिए नौ से अधिक विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उनको दिया जा रहा है। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, पक्के  आवास सहित अन्य सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाएं कच्चे चूल्हे पर खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुएं से महिलाओं और परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियां होती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इन गरीब महिलाओं की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू कर निःशुल्क गैस चूल्हा कनेक्शन प्रदान किए  हैं। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को हर साल पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विगत एक दशक से अधिक समय से देश को आगे ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। यह संविधान की ही ताकत है कि आज भारत  की राष्ट्रपति आदिवासी परिवार से आती है। वे  शिक्षिका रही हैं। उन्होंने समुदाय की शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास और उन्नयन के लिए काम किया है।आज राष्ट्रपति पद को शुशोभित कर रही हैं। 

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ वीर शंकर शाह, रघुनाथ शाह जी के वंशजों का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। सभी को शिक्षा का महत्व समझना होगा। शिक्षा के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में प्रतापगढ़ क्षेत्र के बच्चे, युवा सभी अपनी सहभागिता दें। 

राज्यपाल श्री पटेल ने हितग्राही के आवास पर किया भोजन

सिलवानी जनपद के प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री अवधेश बारीवा के घर पहुंचे। उनके घर पर उनके साथ भोजन किया। राज्यपाल से संवाद के दौरान हितग्राही अवधेश बारीवा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

वन्य जीवों के लिए बनाए गए जल स्त्रोतों की वन विभाग द्वारा की जा रही है सफाई

0

    सीहोर\राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। डीएफओ श्री मगनसिंह डाबर ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्रों मे वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्त्रोतों की सफाई कर पानी के टैंकरों के माध्यम से शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि ग्रीष्मकाल में वन्यजीवों को शीतल पेयजल मिल सके और उन्हें पानी के लिए न भटकना पड़े। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्रों में पोखर, नालों, छोटी नदियों सहित अन्य जल स्त्रोतों की सफाई भी की जा रही है।

सीहोर क्लब ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया

0

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण भी किया जा रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए एक रोमांचक मैच में सीहोर क्लब ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि शामिल थे।
शनिवार को खेले गए इस मैच में सीहोर क्लब ने सीहोर चिल्ड्रन ने 2-1 से हराया। इसमें सीहोर क्लब की ओर से अयान-वंश ने एक-एक गोल किया। वहीं एक मात्र गोल सीहोर चिल्ड्रन की ओर से हर्ष ने किया। अब रविवार को सीहोर गर्ल्स और सीहोर ब्लू के मध्य शाम को मैच खेला जाएगा। 

सुबह हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार के अलावा मंदिर परिसर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और राम चरित्र मानस का पाठ किया गया वैशाख महापर्व महोत्सव-अनार रस से किया शिव अभिषेक

0

सीहोर। वैशाख माह में भगवान शिव की पूजा से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके भक्त खास तौर पर कई तरह से उनकी पूजा करते हैं, इसमें अनार के रस से रुद्राभिषेक करने से श्रद्धालुओं को इसका तत्काल लाभ प्राप्त होता है। इसलिए शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है, शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा अनार के रस के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस मौके पर पंडित पवन व्यास, पंडित कुणाल व्यास के मार्गदर्शन में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और राम चरित्र मानस का पाठ किया गया।

पंडित श्री व्यास ने कहा कि शिव की पूजा का अत्यधिक महत्व बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि, वे बड़े ही दयालु हैं और अपने भक्तों पर जल्द ही अपनी कृपा बरसाते हैं। वे सत्य का प्रतीक हैं और जब भक्तों पर कोई कष्ट या परेशानी आती है तो दूर करते हैं. इसके लिए शिवलिंग की कई प्रकार से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक करता है उसका जीवन सुखमय होता है. हालांकि, अभिषेक कई प्रकार के होते हैं और इनमें अनार के रस के किया गया अभिषेक का बड़ा महत्व बताया गया है। अनार का रंग लाल होता है, जिसे हिन्दू धर्म में शक्ति और उत्साह का प्रतीक है। वहीं इस फल को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर अनार का रस चढ़ाने से जातक को भगवान शिव की असीम कृपा की प्राप्ति होती है। इस अभिषेक से आपके घर और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इससे व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है।
 

इधर मंदिर परिसर में गोपालधाम हनुमान मंदिर मानस मंडल के द्वारा हनुमान पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर गोपाल बाबा ने कहा कि बच्चों को पश्चात संस्कृति से बचने की जरूरत है उन्हें अच्छे साहित्य की ओर जोडऩा चाहिए संस्कृति और संस्कार बचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा तो हम नए भारत को विश्व गुरु बना सकेंगे, नहीं तो पाश्चात्य संस्कृति हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर देगी। हनुमान जी को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माना जाता हैं। इसलिए इनसे जुड़ा कोई भी पाठ अन्य किसी भी पाठ की तुलना में अधिक शक्तिशाली होता है। कहा जाता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना है। इन दो में से किसी भी एक का पाठ पूरी श्रद्धा से करने से बजरंग बली प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाओं को जल्द पूरा करते हैं। सुंदरकांड पाठ की सबसे खास बात यह है कि इससे ना सिर्फ हनुमानजी का आशीर्वाद मिलता है बल्कि भगवान श्रीराम का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है।
आज किया जाएगा नमक-चमक से भगवान शिव का अभिषेक
समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि रविवार को शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व महोत्सव के अंतर्गत नमक-चमक से सुबह भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा, इसके पश्चात हवन और दुर्गासप्त का पाठ भी किया जाएगा। 

बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सनातन धर्मियों ने निकाला विरोध मार्च

0

सीहोर। बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों से आका्रेशित सर्वहिन्दू समाज के लोग शनिवार को सड़क पर उतर गए। सनातन धर्मियों ने टाउनहाल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल विरोध मार्च । पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ों लोग बेनर पोस्टर तख्तियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में काफी देर तक जब कोई अधिकारी प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो आका्रेशित सर्वहिन्दू समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क के दोनों तरफ बाइके लगाकर बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाए जाने,बंगाल की हिंसा की जांच कराई जाने, दोषियों को अविलंब दंडित किए जाने, कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिए जाने और बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित किए जाने के साथ बंगाल व बांग्लादेश की 450 किलोमीटर की सीमा पर तार लगाने का काम अविलंब प्रारंभ किया जाए की मांग का लेकर चक्कजाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा लेकिन पुलिस अमला प्रदर्शनकारियों को चक्काजाम करने से नहीं रोक पाया।

चक्काजाम होते हुए कलेक्ट्रेट से बस स्टेंड और भोपाल नाका तरफ सड़क पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने अग्रिशमन और एंबुलेंस को तो जाने दिया लेकिन अन्य दो व चार पहिया वाहन चालकों और यात्रियों को रोक दिया गया। सड़क से निकलने वाले बस ट्रक बाइक ऑटो वालों को रास्ता बदलना पड़ा तो वही अन्य वाहन बुरी तरह फस गए जिसकारण उन्हे चक्काजाम समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा। लगभग आघे घंटे बाद कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सर्वहिन्दू समाजजनों से लिया जिस के बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सर्व सनातन धर्मियों ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताडि़त किया जा रहा है, राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है, उससे स्पष्ट लगता है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हुई यह भीषण हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने केवल निष्क्रिय ही नहीं अपितु कई स्थानों पर इनका सहायक या प्रेरक बन गया है। इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए, केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके कुकर्मों के लिए कठोरता सजा दिलवानी चाहिए।

सर्व समाज सनातन धर्मियों ने कहा कि मुस्लिम भीड़ द्वारा 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर कानून बनाने वाली सरकार के विरोध में नहीं अपितु हिंदुओं पर हिंसक आक्रमण किया। जबकि हिंदू समाज का इस कानून के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी और यह एक शुद्ध संवैधानिक प्रक्रिया थी । इसका स्पष्ट अर्थ है कि वक्फ तो केवल बहाना था, असली उद्देश्य मुर्शिदाबाद को हिंदू शून्य बनाना था। इस उन्मादी जिहादी भीड़ ने हिंदुओं के 200 से अधिक घरों और व्यावसायिक दुकानों को लूटकर जलाया, सैकड़ो हिंदुओं को बुरी तरह घायल किया व तीन नागरिकों की निर्मम हत्या की गई। दजज़्नों महिलाओं के शीलभंग भी किए गए। परिणाम स्वरूप 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ा ।

यह कि अब ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को बंगाल में ध्वस्त कर अपनी सरकार और वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी तथा बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है । हिंदुओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है और न्यायालय के आदेश पर ही हिंदू त्योहारों को मनाने की अनुमति मिल पाती है । हिन्दुओं को सुरक्षा देने वाले अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया जाता है। हिंदू का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है।तृणमूल के असामाजिक तत्व व जिहादी गुंडो के नियंत्रण व निर्देश पर ही प्रशासन काम करने के लिए विवश है ।

कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचकर सर्व ब्राह्मण समाज ने पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की समस्त जगत का कल्याण हो और धरती पर वैदिक संस्कृति सदैव जीवंत रहे-अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

0

सीहोर। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। उनका मानना था कि समस्त जगत का कल्याण हो और धरती पर वैदिक संस्कृति सदैव जीवंत रहे। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन काल में माता-पिता की सेवा के साथ ही सदैव अन्याय एवं अत्याचार के समूल नाश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर कीर्तिमान स्थापित कर प्रेरणा देने का काम किया। ये विचार जिला मुख्यालय के पास चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर व कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करते हुए कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य ने आगामी दिनों में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
भेंट करने के दौरान समाजजनों ने पंडित मिश्रा को बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों की ओर से सभी कथाकारों और समाजजनों को करीब 25 सौ से ज्यादा निमंत्रण कार्ड का वितरण किया जाएगा।
30 अपै्रल को पूजा अर्चना-04 मई को निकाला जाएगा भव्य चल समारोह
सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 30 अपै्रल को सुबह भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी, अभिषेक किया जाएगा और उसके बाद आरती की जाएगी। इसके अलावा महिला मंडल के ओर से कलश पूजन, थाली सजावट सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं आगामी 4 मई को शाम चार बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। जो शहर के खजांची लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे शहर के बाल विहार ग्राउंड पर भोजन प्रसादी का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषों के ओर से सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए लाल रंग की साड़ी रहेगी। अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुदीप व्यास, महिला संगठन अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा,  ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेश दुबे, संयोजक चंद्रकिशोर शर्मा, विनय भटेले, युवा संगठन अध्यक्ष रजत व्यास, महामंत्री रमांकान्त समाधिया, महिला संगठन चल समारोह अध्यक्ष प्रतीक्षा शर्मा, युवा महिला संगठन अध्यक्ष बरखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दुबे-रुपेश तिवारी आदि शामिल है। 

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी गर्मी से राहत… अब आपको एक दिन छोड़कर मिलेगा पर्याप्त पानी

0

सीहोर। नगरपालिका गर्मी में लोगों को पेयजल वितरण में राहत देने जा रही है। शहरवासियों को पिछले दिनों दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाती थी, जिससे लोगों को तापमान 40 के पार होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल से गर्मी में राहत मिली है। अब नगर पालिका ने पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर करने का फैसला लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने सीएमाओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित अन्य पार्षदों से चर्चा कर यह जनहितैषी कदम उठाया है।
गर्मी के दिनों में भी नगर पालिका के द्वारा क्षेत्रवासियों को भरपूर मात्र में पेयजल की पूर्ति हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। पहले दो दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती थी,  नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने काहिरी सहित अन्य का जायजा लेने के बाद एक दिन छोड़कर पानी देने की पहल कर दी है और इसके अलावा पानी के स्थाई समाधान के लिए अमृत-2 योजना का भी तेजी से कार्य जारी है। पूर्व में नगर पालिका दो दिन छोड़कर पानी सप्लाई कर रही है। जब पार्वती के काहिरी बंधान में पानी का लेबल नीचे आता है तो शेड्यूल बदल दिया जाता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा अपने क्षेत्रवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। इससे पहले काहिरी पहुंचे थे और उसके बाद निर्णय लिया गया। जून के समय बारिश शुरू हो जाएगी तो पानी नियमित रूप सप्लाई करने की व्यवस्था भी की जाएगी।
नगर के कई क्षेत्रों में कम प्रेशर से नलों से पानी आने की समस्या भी है। लोगों को कम प्रेशर से पानी मिल पा रहा है। यह समस्या कई जगहों पर है। इसका कारण यह है कि कई जगह पाइप लाइन लीकेज हैं जिसके कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। कई लोग इस समस्या को लेकर परेशान हैं। इसका निराकरण के लिए शहर की जर्जर पाइप लाइन से मुक्ति दिलाई जाएगी।