गुना \बीनागंज-ब्यावरा मार्ग पर एक होटल पर उत्तराखंड में परिवार से बिछड़ा युवक होटल मालिक के चंगुल से छूटकर आजाद हो गया है। जब होटल का मालिक मौजूद नहीं था तो युवक वहां से निकल आया। रास्ते में उसे भटकते हुए देख दो लोगों ने समाजसेवी संस्था को सूचना दी जिसके बाद उसका रेस्क्यू कर लिया गया। समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने बताया कि बीनागंज से राम सोनी और दिलीप कुशवाह ने एक युवक के सड़क पर भटकने की सूचना दी थी जिस पर हमने जाकर उसे घर से बिछड़ा इसके बाद एक दिन उसे अपने पास रखा और उसकी काउंसलिंग की। इसमें युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र सेहनी बताया।वह पिछले दो साल से होटल पर बर्तन धोने का काम कर रहा था। उसका मालिक उसे न तो वापस जाने देता था और न ही काम के बदले रुपए देता था। वह बिहार के जिला बेसाली के खटारा थाने अंतर्गत मुंसुपुरहालिया गांव का रहने वाला है। तीन साल पहले उत्तराखंड में अपने परिवार से बिछड़ गया था। वह घर में सबसे छोटा है। फिलहाल उसे अपना घर आश्रम शिवपुरी में भर्ती करा दिया गया है। भार्गव के अनुसार जल्द ही उसके परिजन उसे वापस लेने के लिए आएंगे।
प्रभारी मंत्री के सामने भी उठा नामांतरण का मुददा, अब प्रक्रिया 50 दिन में हो जानी चाहिए
गुना \ नगर पालिका के पार्षदों के पिछले सम्मेलन में भाजपा के दो फाड़ होने और पार्टी के ही पार्षदों के विरोध व हंगामे की बात दिल्ली तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नगर पालिका की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने बंद कमरे में दोनों पक्षों से भी करीब आधे-आधे घंटे तक कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में अलग-अलग चर्चा की और नगर पालिका में सामंजस्य बनाने का प्रयास किया।
उल्लेखनीय है कि 6 पार्षदों ने सम्मेलन में अध्यक्ष का विरोध किया था जिसके बाद पार्टी के द्वारा उन्हें नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद नाराज पार्षदों का एक दल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए गया था। इसके बाद प्रभारी मंत्री खुद नगर पालिका में चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए पहुंचे। सूत्रों की मानें तो नाराज पार्षदों ने बंद कमरे में मंत्री को यहां चल रही अनियमितताओं से वाकिफ कराया। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो भी परेशानी है वह आप मुझे बताएं। विरोध करने से पार्टी की छवि पर असर पड़ता है।
इसके साथ ही मंत्री और कलेक्टर ने पार्षदों के साथ नपा की समीक्षा बैठक भी की। ई बैठक में एक बार फिर नामांतरण का मुद्दा (जिस लेकर परिषद के सम्मेलन में हंगामा हुआ था) उठा। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नामांतरण 50 दिन के अंदर हो जानी चाहिए। वहीं कलेक्टर ने इसकी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाने के निर्देश दिए। कांग्रेस पार्षदों ने आवारा कुत्तों की परेशानी का मामला उठाया। इसके लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन धरातल पर एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। ठेकेदार को काम ही नहीं सौंपा गया है और न ही उपकरण दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हंगामे के बाद अब तक 1109 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं। 290 प्रकरण शेष हैं जिन्हें अगले तीन-चार दिन में पूर्ण करने का दावा किया गया है।पीएम आवास योजना के 112 करोड़ रुपए से 120 एमआईजी, 336 एलआईजी व 720 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण प्रगति पर है। शेष सितंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बजरंगगढ़ बायपास रोड पर 375
लाख से ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य
जारी है, जिसका 60ः कार्य हो चुका है। शेष कार्य नवंबर तक पूर्ण कर होगा। अमृत 1.0 योजना के 177.3 किमी सीवरेज लाइन प्रस्तावित थी जिसमें से 176.8 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना के अंतर्गत अब तक 19,600 सीवर कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। कायाकल्प योजना 2.0 के अंतर्गत गुना प्रभारी मंत्री द्वारा ली गई नपा की बैठक इस बंद दरवाजे के पीछे हुई इसमें मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया और बाहर पुलिस तैनात रखी गई।
नपा ने बताए यह विकास कार्य नगर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 230 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई ई है, है, जिसमें 60ः कार्य पूर्ण पूर्ण हो हो चुका चु है। कार्य को शेष राशि प्राप्त होते ही तीन माह में पूरा किया जाएगा।
आज किया जाएगा आनर रस और पुष्प रस से अभिषेक
सीहोर / हर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पंडित पवन व्यास और पंडित कुणाल व्यास के मार्गदर्शन में यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का शहद, दूध और पवित्र जल को मिश्रित कर अभिषेक किया। अब शनिवार को आनर रस और पुष्प रस से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।
पंडित श्री व्यास ने बताया कि शहद से अभिषेक करने से धन वृद्धि होती है। इसके साथ ही शहद से अभिषेक करने से पुरानी बीमारियां भी नष्ट हो जाती हैं। शहर को दूध और पानी में मिश्रित कर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए। दूध धर्म के और मन पर प्रभाव के दृष्टिकोण से सात्विक समझा जाता है। इसमें भी गाय का दूध सर्वाधिक पवित्र और अच्छा माना जाता है। शिवजी के रुद्राभिषेक में दूध का विशेष उपयोग होता है। शिवलिंग का दूध से रुद्राभिषेक करने पर समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। दूध का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। जल में थोड़ा सा दूध डालकर स्नान करने से मानसिक तनाव दूर होता है और चिंताएं कम होती हैं। पंडित श्री व्यास ने कहाकि मंदिर परिसर में लगातार एक माह तक शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान किया जाएगा। गत दिनों यहां पर पूर्ण विधि-विधान से 30 दिवसीय हवन कुंड का निर्माण किया गया था। जिसमें वेद मंत्रों के द्वारा आहुतियां दी जा रही है। वहीं सुबह आठ बजे से राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन किया जाता है। यह मंत्र सिर्फ सुख के लिए ही नहीी है बल्कि बारिश न होने पर, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए हो या फिर ज्ञान प्राप्ति के लिए हो। इन मंत्रों का मनन करनें से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। रामचरित मानस में कुछ चैपाइयां ऐसी हैं जिनका विपत्तियों तथा संकट से बचाव और ऋद्धि-सिद्ध के लिए मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया जाता है। आज किया जाएगा हनुमान चालीसा पाठ और दिव्य श्रृंगार
समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि लगातार एक माह तक जारी शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा सुबह राम चरित्र मानस का पाठ के अलावा सुबह 11 बजे हनुमान चालीसा पाठ और सुबह भगवान शिव का आनर रस और पुष्प रस से अभिषेक किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं ने दिव्य अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की।
जज की नानी का कान काटा, गला घोंटा, झुमकियां चुराईः
राजगढ़ /में घर में घुसकर की हत्या; तीन बेटों से अलग रहती थी बुजुर्रा जगढ़ के सारंगपुर में चोरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। चोर सोने की झुमकियां के साथ एक कान भी काटकर ले गए। बुजुर्ग घर में अकेली थी। बुजुर्ग जावरा की सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी राठौर की नानी थीं।
घटना सारंगपुर के पछेटवाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार रात 3 बजे की है। शनिवार सुबह पड़ोसियों को सावित्री बाई राठौर (75) की कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

टीआई ने बताया, प्रथम दृष्टया यह चोरी का मामला लगता है। चोर महिला को अकेला पाकर घर में घुसे और विरोध करने पर उनका गला घोंट दिया। जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने सैंपल कलेक्ट किए। विशेष जांच दल घटना की छानबीन कर रहा है। अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि बुजुर्ग से मिलने दो दिन से कोई परिजन नहीं गया था।
तीनों बेटों से अलग रहती थी बुजुर्ग
सावित्री बाई के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे भवानी राठौर और मझले बेटे आनंदी राठौर उसी मकान में अलग-अलग रहते हैं। छोटा बेटा गोपाल राठौर मीडियाकर्मी है और अलग रहता है। सावित्री बाई अपने बेटों से अलग रहती थी। पड़ोसी निर्मल राठौर का कहना है कि ये नशे वालों का काम हो सकता है। मोहल्ले में स्मैक चरस और नशे के इंजेक्शन बिकते हैं।
बड़े बेटे ने सबसे पहले देखा शव
बुजुर्ग के बड़े बेटे भवानी शंकर राठौर ने बताया कि सुबह दूध वाला आया तो उसने बताया कि मां दूध लेने बाहर नहीं आ रही हैं। मैंने उससे दूध ले लिया। उसके आधे घंटे बाद सुबह 6.45 बजे जब मैं उन्हें दूध देने के लिए घर गया तो देखा मम्मी बिस्तर पर पड़ी थीं।
मैंने फौरन छोटे भाई को बुलाया और इस बारे जानकारी दी। हमने पुलिस को सूचित किया। कान से सोने की झुमकियां गायब थीं। घर से और भी सोने-चांदी के जेवरात ले जाने की आशंका है। परिवार को आशंका है कि ये किसी एक इंसान का काम नहीं है. इसमें कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
टीआई बोलीं- हत्या को 24 घंटे हो चुके
थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने जांच के बाद बताया कि पुलिस जब पहुंची, तब महिला के कान का खून सूख चुका था। पहले अंदेशा था कि सुबह 3 बजे के करीब की घटना है। अभी एक्सपर्ट टीम की जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि महिला कीहत्या हुए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। संभवतः शुक्रवार सुबह या शाम को महिला की हत्या हुई होगी। इसलिए बारीकी से दोबारा जांच करना पड़ी। फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी है।मऊगंज में बुजुर्ग दंपती की हत्या का आरोपी पड़ोसी ही निकला। वारदात से पहले आरोपी ने घर पर बेटे का जन्मदिन मनाया था। साथी के साथ चोरी की नीयत से घर में घुसा। बुजुर्ग ने पहचान लिया, तो उसका गला दबा दिया। महिला ने शोर मचाया, तो उसे हंसिया मार दिया।
बेतवा नदी से एक पनडुब्बी, एक ट्रैक्टर ट्राॅली व पोकलेन मशीन जब्त
कार्रवाई \लंबे समय बाद जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अभी तक खनिज विभाग छुटपुट कार्रवाई करती आई हैं, लेकिन यह कार्रवाई इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। जिसमें कुरवाई क्षेत्र के ग्राम लेटनी की बेतवा नदी से एक पनडुब्बी, एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पोकलेन मशीन को जब्त कर कुरवाई थाने खड़ा किया गया है। इस कार्रवाई को जिला खनिज अधिकारी मेहताब सिंह रावत, सहायक खनिज विभाग पंकज वानखेडे और खनिज निरीक्षक राजीव कदम, पटवारी चंद्रेश ठाकुर सहित होमगार्ड जवानों ने अंजाम दिया है। कार्रवाई में पनडुब्बी को जब्त किया गया है, जो एनजीटी के नियम अनुसार नदियों में पूर्णतरू प्रतिबंधित है। वहीं, मशीनों का उपयोग भी एनजीटी के नियम अनुसार प्रतिबंधित है।
अनुबंध नहीं होने का भरपूर फायदा उठा रहे माफिया
शासन से अनुबंध नहीं होने का भरपूर लाभ कुरवाई राजस्व और थाना क्षेत्र में रेत खनन माफिया उठा रहे हैं। रेत के इस अवैध कारोबार में कुछ स्थानीय रेत माफिया भी शामिल हैं, जिनके संरक्षण पर बेतवा नदी से रेत का अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। जिन स्थानों पर रेत का खनन हो रहा है।
भाजपा के 36 वार्डों में भरपूर पानी, तीन कांग्रेसी वार्डों में पार्षद मांगते हैं 5 टैंकर तब मिलता है एक
शहर में नगरीय निकाय के 39 वार्डों में 130 पाइंटों पर जलसंकट के हालात बने हुए हैं। यहां एक दिन छोड़कर 130 पाइंटों पर रोजाना औसतन 70 टैंकर पानी सप्लाई किया जा राय है। पटरी पार वार्ड नंबर 34 से लेकर 39 तक सबसे ज्यादा बालात खराब है। भाजपा पार्षदों के 36 वार्डों में ज्यादा टैंकर भेजे जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्षदों को पानी के लिए अधिकारियों से मिन्नतें करनी पड़ रही हैं। कांग्रेसी पार्षद वार्ड नंबर 15, 16 और 17 में जब 4 से 5 टैंकर पानी भेजने की डिमांड करते हैं तो वहां पर 1 टैंकर भेजा जाता है। उधर, शहर के बैसनगर, तमोरिया-मिर्जापुर और टीलाखेड़ी जैसे 3 नए वाडों में अमतसिटी-1 और अमतसिटी-2 में पेयजल सप्लाई के लिए नई टंकियां अभी तक नहीं बन सकी हैं। इस कारण गर्मी के सीजन में हर बार टैंकरों से पानी सप्लाई की जरूरत पड़ती है। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष और वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस पार्षद आशीष माहेश्वरी ने बताया चाडों में पानी के टैंकर भेजने में अधिकारी तानाशाही करते हैं। पेयजल टंकी नहीं भरने, मोटर खराब होने अथवा अन्य तकनीकी कारणों से जब कांग्रेसी वार्ड नंबर 15 से 17 तक पानी के टैंकर मंगवाने की जरूरत पड़ती है, तब अधिकारी तानाशाही करते हैं। वार्ड में 5 टैंकर पानी मंगवाओ तो एक टैंकर पानी भेजते हैं।
शहर के 100 से ज्यादा हैंडपंप बंद
शहर में भू-जलस्तर 350 फीट तक नीचे पहुंचने पर अब 100 से ज्यादा हैंडपंप बंद हो गए हैं। नपा के 12 में से 2 ट्यूबवेल बंद हो चुके हैं। ज्यादातर वार्डों में लोगों के घरों में लगे निजी ट्यूबवेल भी वाटर लेवल नीचे जाने से बंद होते जा रहे हैं। इधर, जल संसाधन विभाग के हलाली डैम से विदिशा में बेतवा के कालिदास बांध में 3 अप्रैल से पानी छोड़ा गया था। 18 अप्रैल तक इसमें महज 4 फीट पानी आया है। 8 फीट तक इस बांध को भरने में 12 दिन से ज्यादा का समय और लगेगा।
10 साल पहले शामिल हुए थे ये इलाके
2015 में पहली बार अस्तित्व में आए नए वार्ड टीलाखेड़ी, बैसनगर और तमोरिया-मिर्जापुर इलाके में अभी तक नपा पाइप लाइन नहीं बिछा सकी है। यहां तक कि वहां पर पानी की टंकी भी नहीं बनाई गई है, इसलिए वहां पेयजल का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि नपा का दावा है कि इन तीनों वाडों में जल्द ही पेयजल के लिए टंकियां बनाई जाएंगी, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हुई है।
शहर के इन वार्डों में ज्यादा है टैंकर की मांग
टीलाखेड़ी, आमवाली कॉलोनी, पूरनपुरा, लालधाऊ, आचार्य कॉलोनी, करैयाखेड़ा रोड, सुभाषनगर, राजपूत कॉलोनी, बक्सरिया, मोहनिगिरी, उदयनगर कॉलोनी के अलावा सागर बायपास है।
जरूरत के मुताबिक भेजे जा रहे पानी के टैंकर
शहर में जल संकट वाले 130 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें एक दिन छोड़कर रोजाना औसतन 70 टैंकर पानी भेजा जा रहा है। टैंकर भेजने में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है।
राम प्रकाश जायसवाल, सहायक यंत्री और प्रभारी जल कार्य शाखा, नगरपालिका, विदिशा
14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल हुए। लखनऊ में शनिवार सुबह 3 बजे तूफान आया। इससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके चलते रास्ते बंद हो गए।
मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश में तेज लू (हीटवेव) की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में भी तेज गर्मी रहेगी। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नॉर्थ ईस्ट समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ यहां तेज आंधी और बिजली का भी अलर्ट है।
राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं के असर से पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है। सीजन में पहली बार शुक्रवार को दिन का पारा 44°C के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 44 डिग्री पार हो गया। शनिवार को पारा 42.5°C और रविवार को 43.1°C तक पहुंचने के आसार हैं। 5 जिलों में लू चलेगी।
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते कई परिवार बेघर हो गए हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम खराब है। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शनिवार को भी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट था। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।
दिल्ली में आंधी-तूफान के बाद गिरी 4 मंजिला इमारत; 10 की मौत
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे से 14 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
दिल्ली में आज भी बारिश

शुक्रवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई।दिल्ली के पूसा में तापमान 36°C से गिरकर 27°C हो गया, वहीं पीतमपुरा और मयूर विहार में 37°C से गिरकर 27°C दर्ज किया गया। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की गति 40-60 किमी/घंटा रह सकती है।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: पारा 44° पार; सीजन में पहली बार 28 शहरों में तपिश बढ़ी; अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसममध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 44 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 28 शहर ऐसे रहे, जहां सबसे ज्यादा तपिश रही। अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
उत्तर प्रदेशः लखनऊ में तूफान, सैकड़ों पेड़ गिरे; संभल में बिजली गिरने से पेड़ जला; मेरठ में मकान ढहा
लखनऊ में शनिवार सुबह 3 बजे तूफान आया। इससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इसके चलते रास्ते बंद हो गए। जेसीबी और क्रेन बुलवाकर पेड़ों को हटवाया जा रहा है। हवा इतनी तेज थी कि मकानों पर रखे गमले, सोलर प्लेट और पानी की टंकी तक उड़ गई। कई कॉलोनियों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई।
बिहार: पटना समेत 13 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट; 26 अप्रैल से हीटवेव की आशंका
विभाग ने आज यानि शनिवार को पटना समेत बिहार के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, सीवान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणाः 3 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; देर रात करनाल में तूफान से पेड़ टूटा, गाड़ियों पर गिरा
हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बाकी सभी जिलों में हवाओं के साथ बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार देर शाम को प्रदेश के करीब 14 जिलों में बारिश के साथ आंधी चली।
पंजाब: आज भी बारिश को लेकर अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से बह सकती हैं हवाएं; सामान्य से 2.8 डिग्री अभी भी गर्म राज्य
पंजाब में आज शनिवार भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं। शुक्रवार पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद राज्य के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक बना हुआ है।
हिमाचलः भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी; 60KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा तूफान
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में रात से मौसम खराब है। मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले में आज आधी रात तक भारी ओलावृष्टि हो सकती है।
बादल चार दिनों तक छाए रहेगे, बूंदाबांदी के आसार, 17 किमी, प्रति घंटे से हवा चलेग
सीहोर/अप्रैल की शुरुआत से ही तेज गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार
दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, बादल छाए रहेंगे। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे नुकसान की आशंका है। आरएके कॉलेज स्थित मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी एसएस तोमर ने बताया कि गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। लू लगने से बीमार भी हो रहे हैं। आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
गेहूं की चमक पर असर
गुरुवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। आष्टा, जावर और इछावर में भी नुकसान की खबर है। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों का गेहूं खुले में रखा था। अचानक बारिश होने से उसे हटाना मुश्किल होगया। गेहूं भीग गया। बारिश से गेहूं की चमक पर असर पड़ा है।
सीहोर पुलिस ने एक रात में 146 वारंटियों को पकड़ा:210 पुलिसकर्मियों ने 128 चिह्नित अपराधियों की जांच की; टीम को मिलेगा इनाम
सीहोर/रबी सीजन में फसल के अनुकूल मौसम रहने से गेहूं की बंपर पैदावार हुई है। इससे जिले में उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी रेकॉर्ड तोड़ रही है। आपूर्ति विभाग ने 6 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य रखा था, जिसमें शुक्रवार तक 5 लाख 67 हजार मीट्रिक टन खरीदी हो गई है। पांच मई अंतिम तिथि है, तब तक 6.50 लाख मीट्रिक टन खरीदी होने का अनुमान है। पिछले साल 5 लाख 6 हजार 40 मीट्रिक टन पर खरीदी अटक गई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 15 अप्रेल को ही पूरा हो गया।
जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की बंपर आवक होने के पीछे दो वजह मानी जा रही है। पहली बेहतर उत्पादन और दूसरी खाते में कोई दिक्कत नहीं है तो तीन से पांच दिन में भुगतान हैं। पंजीकृत किसान स्लॉट बुक कर मंडियों से ज्यादा उपार्जन केंद्रों पर गेहूं बेचने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे जिला खरीदी में अव्वल बना हुआ है।
98 प्रतिशत किसान हुए फुरसत
जिले में रबी फसल की कटाई, थ्रेसिंग से 98 प्रतिशत किसान पूरी तरह से फुरसत हो गए हैं। दो प्रतिशत किसानों मेें इक्का-दुक्का ही शामिल है, जिन्होंने देर से बोवनी की थी। पिछले कुछ दिनों से किसान लेनदेन और घर में कार्यक्रम करने पैसे की आवश्यकता लगने से गेहूं, चना, मसूर सहित अन्य उपज को कृषि उपज मंडियों में लाकर बेच रहे हैं। इससे पिछले दो महीने से कृषि मंडियों में अच्छी आवक हो रही है।
श्यामपुर में अंतिम, बकतरा में शुरू
शासन के आदेश पर 15 मार्च से गेहूं खरीदी की शुरूआत हो गई थी। इससे अधिकांश किसानों ने पहले ही अपनी उपज बेच दी है।
श्यामपुर क्षेत्र के कई केंद्र पर खरीदी कार्य अंतिम चरण में चल रहा, जबकि बुदनी, बकतरा क्षेत्र में कुछ दिन किसान उपज लेकर आना प्रारंभ हुए हैं। इससे केंद्रों पर काफी भीड़ देखने मिल रही है। 88292 किसानों ने कराया पंजीयन,73295 ने कराया स्लॉट बुक किसानों ने बेची उपज 567000 मीट्रिक टन हुई खरीदी1355 करोड़ का हुआ भुगतान 240 केंद्रों पर हो रही है खरीदी 2600 . प्रति क्विंटल भाव निर्धारित 5 मई 2025 खरीदी की अंतिम तिथिजिले में खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस बार उपार्जन केंद्रों पर अच्छी खरीदी की दो वजह है। पहली भुगतान समय पर हो रहा हैऔर दूसरा गेहूं उत्पादन भी बेहतर हुआ है।
पीएमश्री हाईस्कूल के निर्माण कार्य में 10 लाख का घोटाला, प्राचार्य पर राशि हड़पने का आरोप
सीहोर/मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें अंदर तक जम चुकी हैं। भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान सिर्फ जनता के पैसे को बर्बाद करने में है। शिक्षा के मंदिर भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे हैं। सीहोर जिले के चैनपुरा गांव स्थित शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल में ऐसा ही मामला उजागर हुआ है। स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा पर निर्माण कार्यों के लिए मिले करीब 10 लाख रुपए की राशि में घोटाला करने के आरोप लगे हैं। मामला उजागर होने पर डीईओ ने तबाड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्कूल प्राचार्य को हटाकर अन्यत्र स्कूल में अटैच कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए दो प्राचार्यों की जांच समिति नियुक्त कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीएम श्री हाईस्कूल चैनपुरा में करीब दस लाख रुपए का निर्माण कार्य होना था। इसके संबंध में जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने स्कूल की जर्जर हालत को देखकर सवाल उठाने शुरू किए। जब उन्होंने गहराई से जानकारी जुटाई तो पाया कि शासन द्वारा स्कूल की मरम्मत,
निजी और रिश्तेदारों के खातों में राशि जमा करने के आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि प्राचार्य आलोक शर्मा ने शासकीय रराशि का दुरुपयोग करते हुए उसे अपने निजी खाते और अपने रिश्तेदारों के खातों में राशि स्थानांतरित कर ली। जिससे साफ जाहिर होता है कि इस मामले में ठाभीर वित्तीय अनियमितता हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने सीहोर कलेक्टर और शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के नाम पर बड़ी लापरवाही बरती गई है।
रंगाई पुताई , दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लगभग दस लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि इतने पैसे मिलने के बाद भी स्कूल की हालत पहले से भी बदतर कैसे बन गई। स्कूल भवन की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आ रही हैं, खिड़घ्कियां टूटी हैं। दरवाजे जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। दीवारों से प्लास्टर उखड़ चुका है, ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी राशि आने के बाद कहां खर्च कर दी गई।
20 प्रतिशत ही हो सका काम इस मामले में स्कूल के सहायक शिक्षक लखन सिंह परमार का कहना है कि स्कूल के
पूर्व प्राचार्य आलोक शर्मा पर गबन के आरोप लगे हैं। स्कूल में दस लाख रुपए का फंड आया था। लोगों की माने तो इसमें से मात्र 20 प्रतिशत ही काम हो पाया है। मामले को लेकर डीईओ ने जांच समिति बनाई है और प्राचार्य शर्मा को यहां से हटाकर अन्य स्कूल में अटैच कर दिया है।दो सदस्यीय जांच समिति बनाई इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर नेत्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राचायों की एक जांच समिति का गठन किया है।साथ ही प्राचार्य का वेतन भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, जिससे जांच निष्पक्ष रूप से की जा सके। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच समिति की रिपोर्ट जैसे ही प्राप्त होगी, उसके आधार पर दोषी प्राचार्य के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।










