Home Blog Page 653

ग्रामीणों ने कहा- डीजे बजाकर गांव से नहीं गुजरेगी बारात, विरोध जताया तो कर दी कुटाई, जानें मामला

0
गांव से बारात निकालने का विरोध।

ग्वालियर/ घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बारात को सुरक्षा के बीच गांव से निकाला गया। घटना से पहले भी गांव में इस तरह की रूढ़िवादी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सामाजिक तनाव और भेदभाव की स्थिति बनी रहती है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दलित दूल्हे बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम निबी में दलित परिवार के यहां भितरवार के गांव कुडपार से बारात आई हुई थी। जैसे ही डीजे के साथ बारात गांव में निकली तो गांव के ही ग्रामीणों ने डीजे पर गाने बजाने से मना किया। जब बारातियों ने विरोध जताया तो ग्रामीणों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। डीजे तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद गांव से बारात निकली।

राजस्थान रॉयल्स को जीत की तलाश, लखनऊ सुपर जाएंट्स से मिलेगी चुनौती; सैमसन पर होगी नजरें

0

कप्तान संजू सैमसन पिछले मैच में बाजू में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी उपलब्धता संदिग्ध है। टीम को उनके स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है।प्रदर्शन में निरंतरता के लिए जूझ रही राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल के मुकाबले में लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

सात मैचों में महज दो जीत के बाद रॉयल्स तालिका में आठवें स्थान पर है। पिछले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में हराया था। रॉयल्स को इस हार को भुलाकर अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम पर जीत के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करनी होगी

सैमसन के खेलने पर संशय
गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निरंतरता के अभाव से जूझ रही रॉयल्स टीम लय नहीं पकड़ पाई है। कप्तान संजू सैमसन पिछले मैच में बाजू में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनकी उपलब्धता संदिग्ध है। टीम को उनके स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है। रॉयल्स की बल्लेबाजी अभी तक नाकाम रही है और मध्यक्रम दबाव में चल नहीं पाया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं, लेकिन देखना होगा कि क्या वे इस लय को कायम रख पाते हैं। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 रन बनाने के बाद से सैमसन का बल्ला भी खामोश है। उनके और जायसवाल के फॉर्म पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। रॉयल्स के बल्लेबाजों का सामना शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाजों से होगा

पूरन शानदार फॉर्म में 
दूसरी ओर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हारने के बावजूद लखनऊ बेहतर स्थिति में है। सात में से चार मैच जीतकर टीम पांचवें स्थान पर है। लखनऊ के बल्लेबाजों खासकर निकोलस पूरन (सात मैचों में 357 रन) और मिचेल मार्श (छह मैचों में 295 रन) ने धमाल मचा रखा है। बल्लेबाजों की सूची में पूरन पहले और मार्श तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने भी रन बनाए हैं। हालांकि उनके हमवतन डेविड मिलर अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। चेन्नई के खिलाफ कप्तान पंत ने भी 49 गेंद में 63 रन बनाकर हाथ खोले हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके।

मयंक के जुड़ने से आएगी लखनऊ की रफ्तार में धार
शुरुआत में लखनऊ की कमजोर कड़ी उसके गेंदबाज थे लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव टीम से जुड़ गए हैं हालांकि टीम प्रबंधन सेंटर आफ एक्सीलेंस से उनके फिटनेस सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहा है।

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह। 

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 19 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान और लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार

कौन है दिल्ली की ‘लेडी डॉन’ जिकरा? सीलमपुर हत्याकांड में पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
लेडी डॉन जिकरा

न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक में गुरुवार शाम कुणाल नाम के युवक की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। कुणाल की हत्या में जिकरा का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिकरा हाल ही में जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने अपने हाथ पर भी लेडी डॉन लिख रखा है।

दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में जिकरा नाम की कथित लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। जे ब्लॉक में रहने वाले कुणाल की हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग करते हुए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर ‘हिंदू पलायन कर रहे हैं और मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर सरकार से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन मिलकर गैंग चलाते हैं। गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं। हाल ही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद होने के बाद उसे शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने खुद के पुलिस हिरासत के दौरान के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर डाला है

मां बोली- जिकरा-साहिल ने हत्या की
कुणाल की मां ने आरोप लगाया कि जिकरा ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से फरार है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दूसरे समाज से होने की वजह से मार दिया गया। कुणाल की गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हत्या कर दी गई जब वह पास की दुकान से दूध लेने गया था। परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता ऑटो चलाते हैं। कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

परिजन बोले- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी
कुणाल की मां और पिता दोनों ने कहा कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पिता राजवीर ने कहा कि उन्होंने चार पांच लोगों को बेटे पर चाकू से हमला करते देखा है। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों के बारे में मां ने बताया कि आरोपियों ने किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। मां ने बताया कि जिकरा जोया के जरिये ड्रग तस्कर हाशिम बाबा के करीब जाना चाहती थी। जोया उसे हथियार दिलाने में मदद करती थी। लेकिन पुलिस ने हाल ही में जोया को गिरफ्तार कर लिया था।

दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने की मांग
कुणाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने लोगों ने दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने वाले पोस्टर भी हाथों में ले रखे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन उनके समाज के बच्चों की हत्या की जा रही है। अब तक सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। लोग जीटी रोड को जाम करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। उसके बाद जे ब्लॉक में ही नारेबाजी शुरू कर दी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

दूसरे समुदाय वाले लड़कियों को छेड़ते हैं
स्थानीय लोगों ने कहा कि दूसरे समुदाय के लड़के उनके समाज के लोगों को तंग करते हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती है। दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़के भी पिस्टल और चाकू लेकर चलते हैं। यहां अक्सर लोगों से मोबाइल और पैसे भी छीन लिए जाते हैं। ऐसे में अपने घर को बेचकर जाने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

हिंदुओं को पलयान के लिए मजबूर कर रहे
पटपड़गंज के विधायक रविंद्र नेगी समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस दिया और घर छोड़कर नहीं जाने को कहा। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि सीलमपुर के जे ब्लॉक के हिंदुओं में दहशत व डर का माहौल बनाकर पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से दिल्ली में भी योगी का बुलडोजर मॉडल लागू करने की अपील की।

पीड़ितों के साथ पूरा न्याय होगा
इस मामले में जिन लोगों का नाम आ रहा है, पुलिस उनके पीछे है। उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। इस मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मृतक के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। -रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली

राणा सांगा विवाद: सांसद सुमन के घर पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- ताकत नहीं दिखानी है, सिर्फ मिलने आया हूं

0

राणा सांगा पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के दिए बयान के बाद बवाल हुआ। सपा मुखिया अखिलेश यादव आगरा आ गए हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए अलर्ट है।

राणा सांगा पर राज्यसभा में दिए बयान के बाद छिड़े सियासी घमासान के बीच शनिवार को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही यहां भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस अलर्ट दिखाई दी। 

ताकत दिखाने नहीं आया हूं…
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है। कोई ताकत नहीं दिखाई है। अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं।

पीडीए को डराने की कोशिश
अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।

अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है। 

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

0

प्रदेश के बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर भी सीजन के सबसे गर्म रहे। ग्वालियर में

तापमान 43 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ है, जब इतने शहरों में भीषण गर्मी पड़ी है।

यहां भी सूरज की तपिश तेज मौसम विभाग के अनुसार,

शुक्रवार को रतलाम, सागर-सीधी में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, सतना-शाजापुर में 43.1 डिग्री, नर्मदापुरम-रीवा में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन में 42 डिग्री, मंडला में 42 डिग्री, धार में 41.9 डिग्री, उमरिया में 41.7 डिग्री, खरगोन में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, सिवनी में 40.4 डिग्री, बैतूलमें 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और छिंदवाड़ा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात में भी गर्मी बढ़ी है। अगले 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

ऐसा रहेगा अप्रैल का दूसरा 

तीसरा सप्ताहः

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।बारिश होने की संभावना है।

चौथा सप्ताह: न्यूनतम

तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44डिग्रा साल्सयस तापमान रह सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।

पहले-दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश

अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा।

पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3

वाहन चेकिंग को लेकर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने जारी की गाइडलाइन

0

भोपाल \बिना वर्दी और बिना बॉर्डी वॉर्न कैमेरे के नहीं होगी चैकिंग, POS से ही होगी चालानी कार्यवाह मप्र में परिवहन चेक पोस्ट भले ही बंद कर दिए गए हों। लेकिन, ट्रकों और वाहनों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में परिवहन विभाग के अमले द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग को लेकर 8 पॉइंट में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अब जानिए वाहन चेकिंग को लेकर परिवहन आयुक्त ने क्या आदेश दिए कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में ही चेकिंग की जाएगी।चेकिंग के समय पूरा स्टाफ वर्दी में होना चाहिए। सभी की वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी होनी चाहिए।यूनिट के साथ अटैच ड्राइवर के अलावा कोई भी प्राइवेट व्यक्ति चेकिंग की कार्यवाही के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होना चाहिए।यूनिट द्वारा एक बार में एक ही वाहन को रोका जाए और उसकी चेकिंग, उसके खिलाफ कार्यवाही के बाद ही किसी दूसरे वाहन को रोका जाए।किसी भी वाहन को बिना किसी विशेष कारणों के 15 मिनट से ज्यादा न रोका जाए। अन्यथा ये माना जाएगा कि वाहन को रोकने के संबंध में यूनिट की मंशाचालानी कार्यवाही केवल POS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिए ही होना चाहिए।

जहां POS मशीन नहीं हैं, वहां के प्रभारी उसे तत्काल प्रयोग में लाना सुनिश्चित करेंसही नहीं हैं।रात के समय अगर चेकिंग जरूरी हो तो ऐसे स्थान को चेकिंग के लिए चुना जाए, जहां रोशनी के अभाव में कोई दुर्घटना न हो। अंधेरे के समय स्टाफ के पास एलईडी बैटन और रिफलेक्टिव जैकेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। ये प्रभारी सुनिश्चित करेंगे।

बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध होते ही चेकिंग की पूरी अवधि के दौरान कम से कम दो बॉडी वॉर्न कैमरा चालू हालत में रहें। और इनमें से कम से कम एक बॉडी वॉर्न कैमरा लाइव मोड में रहे। ये प्रभारी सुनिश्चित करेंगे।

हर कैमरे को अधिकारी, कर्मचारी वार आवंटित किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति ही उस बॉडी वॉर्नहोते ही चेकिंग की पूरी अवधि के दौरान कम से कम दो बॉडी वॉर्न कैमरा चालू हालत में रहें। और इनमें से कम से कम एक बॉडी वॉर्न कैमरा लाइव मोड में रहे। ये प्रभारी सुनिश्चित करेंगे।हर कैमरे को अधिकारी, कर्मचारी वार आवंटित किया जाएगा।

नरसिंहगढ़ में सड़क दुर्घटना, भाजपा वरिष्ठ नेता की मौत: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल साहू का निधन

0

नरसिंहगढ़/ में एक सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल साहू (62) की मौत हो गई। गुरुवार की शाम को सूरजपोल नाके के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल साहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बाबूलाल साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वे 2007-08 में नगर पालिका अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

शुक्रवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा विधायक मोहन शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्थानीय जनता और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साहू ने राजनीति के साथ समाजसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हादसे के समय साहू किसी परिचित के साथ बाइक पर सवार थे। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। साहू की मौत से उनका परिवार मौत से उनका परिवार टूट गया है। नगर में भी शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

MHA: गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों से अपील- मुख्यधारा में लौटें; 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करेंगे

0

नई दिल्ली / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में छिपे नक्सलियों से अपील की है कि, वे सभी मुख्यधारा में लौट जाएं। इस दौरान उन्होंने कोबरा बटालियन की सराहना की। यह बटालियन जंगल और गुरिल्ला युद्ध में माहिर है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान में अहम भूमिका निभा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी छिपे हुए नक्सलियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करें और सरकार की समर्पण नीति को अपनाकर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक भारत को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी
गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए गए अभियानों में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इसके अलावा, सुकमा जिले के बडेसत्ती पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अमित शाह ने कहा कि इस आत्मसमर्पण के बाद यह पंचायत अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुकी है।

अब सिर्फ 4 जिलों में सिमटा नक्सलवाद
गृह मंत्री ने एक दिन पहले मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भी कहा था कि अब नक्सलवाद सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में 400 से ज्यादा फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस बनाए गए हैं, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में 70% से ज्यादा हिंसा में कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘अब हम नक्सलवाद को खत्म करने के बेहद करीब हैं।’

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में संचालित की जा रही अनेक गतिविधियां

0

सीहोर / राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत जिले के अनेक ग्रामों में कूप मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डैम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

            उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित खेत, तालाब, अमृत सरोवर, परकोलेशन टैंक, डगवेल, तालाब जीर्णोद्धार, जनभागीदारी के कार्य, कूप एवं बाउंड्री मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं।  जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अन्तर्गत समाज की भागीदारी तथा और विभिन्न सहयोगी विभागो की समेकित पहल से मुख्यत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार करना है। इसके साथ ही जल स्त्रोत में प्रदूषण कम करना, साफ सफाई करना, पौधरोपण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

      जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा बुधनी में जल संरक्षण के लिए जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के लिए  कार्ड शीट पर चित्रों के माध्यम से जागरूक किया।

      इसी प्रकार जन अभियान परिषद सीहोर के सदस्यों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बमुलिया, बड़नगर, निपानियाकला में ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा दीवार लेखन, जन चौपाल के माध्यम से जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही ग्राम बमुलिया में 400 वर्ष पुरानी  बावड़ी की साफ -सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सीहोर विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर,  बुधनी विकासखंड समन्वयक इंदर सिंह निकुम सहित अन्य सदस्‍य उपस्थित थे।

एमपी पॉवर कंपनी ने कार्मिकों के गृह भाड़ा भत्ते को किया पुनरीक्षित

0

सिहोर/ पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के ज्ञाप क्रमांक एफ 4-1ध्2025ध्नियमध्चार दिनांक 3 अप्रैल 2025 को जारी राज्य शासन के शासकीय सेवकों को देय गृह भाड़ा भत्ता के पुनरीक्षण संबंधी आदेश को यथावश्यक संशोधनों सहित ‘शासकीय सेवक’के स्थान पर ‘कंपनी कार्मिक’प्रतिस्थापित करते हुए ग्राह्य किया है।
एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा पुनरीक्षघ्ति गृह भाड़ा भत्ता इस प्रकार हैं
7 लाख अथवा इससे अधिक जनसंख्या के नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार देय मूल वेतन का 10 प्रतिशत देय होगा। 3 लाख से अधिक पर 7 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार देय मूल वेतन का 7 प्रतिशत देय होगा। 3 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार देया मूल वेतन का 5 प्रतिशत देय होगा
इन कार्मिकों को देय नहीं होगा गृह भाड़ा भत्ता

पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के ज्ञाप क्रमांक एफ 4-1ध्2025ध्नियमध्चार दिनांक 3 अप्रैल 2025 को जारी राज्य शासन के शासकीय सेवकों को देय गृह भाड़ा भत्ता के पुनरीक्षण संबंधी आदेश को यथावश्यक संशोधनों सहित ‘शासकीय सेवक’के स्थान पर ‘कंपनी कार्मिक’प्रतिस्थापित करते हुए ग्राह्य किया है।
एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा पुनरीक्षघ्ति गृह भाड़ा भत्ता इस प्रकार हैं
7 लाख अथवा इससे अधिक जनसंख्या के नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार देय मूल वेतन का 10 प्रतिशत देय होगा। 3 लाख से अधिक पर 7 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार देय मूल वेतन का 7 प्रतिशत देय होगा। 3 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार देया मूल वेतन का 5 प्रतिशत देय होगा /