Home Blog Page 654

210 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने 12 से 5 बजे तक की कोम्बिग गस्त, 146 वारंटियों को किया गिरफतार

0
कोम्बिग गस्त, 146 वारंटियों को किया गिरफतार

वीवीआईपी एरिया में सरकारी मकान के आंगन में मजार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग

0

भोपाल के 1250 क्वार्टर में स्थित एक सरकारी मकान में बनी मजार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे अतिक्रमण का मामला बताते हुए जिला प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह इलाका मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य वीवीआईपी लोगों के निवास स्थानों से बेहद नजदीक है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

भोपाल के 1250 क्वार्टर में स्थित एक सरकारी मकान में बनी मजार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे अतिक्रमण का मामला बताते हुए जिला प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह इलाका मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य वीवीआईपी लोगों के निवास स्थानों से बेहद नजदीक है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए अब यह प्रश्न उठाया जा रहा है कि क्या इस प्रकार के धार्मिक निर्माण की अनुमति दी गई थी और यदि नहीं, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया? साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि यदि मजार पुरानी है तो उसके आसपास सरकारी इमारतों और आवासों का निर्माण किस प्रक्रिया से हुआ।

1250 क्वार्टर क्षेत्र में लगभग 90% मकान सरकारी हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करता है। जिला प्रशासन को सौंपी गई शिकायत में इन सभी बिंदुओं की जांच कर स्पष्टता लाने की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित विभागों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। 

नए व्यय-राजस्व-संस्कृति सचिवों समेत 21 नियुक्तियां, छह महिलाएं भी शामिल; सरकार ने जारी किए आदेश

0

केंद्र सरकार ने शीर्ष नौकरशाहों की नियुक्ति और तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है। नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को अब व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। जिन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुए हैं, इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। जानिए अहम बदलाव

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल और नियुक्तियों को लेकर अहम फैसला लिया है। छह महिला सिविल सेवा अधिकारियों समेत कुल 21 नौकरशाहों की नियुक्ति या उन्हें नई जगह या उनके विभाग बदलने का फैसला हुआ है। नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव नियुक्त किया गयाहै। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को नया संस्कृति सचिव नियुक्त किया गया है।

पीएमओ में पदस्थापित नौकरशाह बनेंगे नए राजस्व सचिव
शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार नए राजस्व सचिव नियुक्त किए गए वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद श्रीवास्तव कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। फिलहाल वे प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

इन नौकरशाहों को लेकर कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, नीचे देखिए पूरी सूची

सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो…’, बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त

0

यूपी में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी अलीगढ़ और आस-पास के इलाकों में सुर्खियां बनी है। गुरुवार को थाने में रोते हुए मासूम बेटा बोला कि मां घर चल… इस पर होने वाले दामाद संग गई सपना ने मुंह फेर लिया। सात साल के बेटे के आंसू भी सपना के दिल को नहीं पिघला सके।

अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला बुधवार को वापस तो आ गई, लेकिन वह राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। घर वालों से भी कह दिया कि अब उन लोगों से उसका कोई नाता नहीं है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। 

इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए। 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला व पति का आमना सामना कराया। इस बीच दोनों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े। मसला दंपती विवाद का उजागर हुआ। रिश्तेदार दिन भर समझाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। बता दें कि दोनों यहां से भागकर कासगंज के रास्ते बिहार गए थे। बुधवार को दोनों वापस आए। इसके बाद से दोनों मडराक थाने में हैं। 

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

अमर उजाला

पति अब वापस रखने को राजी 
इधर, पति ने मीडिया को बयान दिया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह संभाल नहीं पा रहा। इसलिए अपनी पत्नी को एक बार माफ करके वापस रख सकता है। हालांकि, पति ने शर्त रखी है कि उसे वह जेवरात व नकदी वापस देने होंगे। उसके बाद ही वह उसे माफी देगा। यह नकदी व जेवरात उसने मेहनत कर बेटी की शादी के लिए जुटाए थे।

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

महिला की फाइल अमर उजाला

युवक का परिवार नहीं आया थाने
युवक का परिवार पहले ही उसे बेदखल करने का फरमान सुना चुका है। इसलिए बृहस्पतिवार को युवक का परिवार थाने नहीं आया। युवक मडराक पुलिस की हिरासत में ही रहा। 

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

महिला की फाइल अमर उजाला

बेटी नहीं आई थाने, मां को देखना तक नहीं चाहती 
इस मामले में बेटी बृहस्पतिवार को थाने नहीं आई। वह अपनी मां को देखना तक नहीं चाहती। उसका यही कहना था कि जिस मां ने उसकी शादी तुड़वा दी, उससे वह रिश्ता नहीं रखेगी। 

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

7 of 13

aligarh love story – फोटो : अमर उजाला

यह था मामला
दरअसल, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। बुधवार को करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। दोनों से पूछताछ की गई। अब दोनों ही एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। बुधवार को सपना ने अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता। 

पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। 

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

युवक की फाइल : अमर उजाला

राहुल के पास निकले मात्र 70 रुपये 
राहुल के पास से मात्र 70 रुपये पुलिस को मिले, उसके पास जितने पैसे थे वह खर्च हो गए। उसका कहना था कि हम दोनों लोग एक साथ रहेंगे। परिवार वाले घर में नहीं रखते तो कहीं भी रहकर अपनी जिंदगी काटेंगे। महिला सपना ने भी राहुल के साथ जीवन बिताने की बात कही। 

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

होने वाले दामाद संग गई सास – फोटो : अमर उजाला

युवक के पिता ने उसकी सास पर वशीकरण का लगाया आरोप
उधर, युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया।

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

महिला की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला

कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।

Aligarh Saas damad Love Story Sapna Refuse To Return Home Know Full Details in Hindi

– फोटो : अमर उजाला

अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, करेंगे बेदखल
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे

सास सपना -अमर उजाला

दंपती एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें काउंसिलिंग की जरूरत है। बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों द्वारा काउंसिलिंग की गई। शुक्रवार तक कोई निर्णय लिया जाएगा। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए उन्हें उनके निर्णय पर ही सुपुर्द किया जाएगा। चाहे वह किसी के साथ जाएं।– अमृत जैन, एसपी देहात

पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी

0

रिंकी ने बताया कि अगरतला से कोलकाता तक का सफर उसने फ्लाइट से किया। फ्लाइट की टिकट के लिए उसने अपनी सोने की चेन 18,500 रुपये में बेच दी थी। कोलकाता से भोपाल का सफर मालगाड़ी से दो दिन में तय किया। इसके बाद विदिशा पहुंचकर प्रेमी प्रदीप से शादी की। 

कहते हैं प्यार अंधा होता है और जब यह परवान चढ़ता है तो दूरियां भी बेमायने हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की रहने वाली रिंकी साह के साथ। रिंकी दो बच्चों की मां हैं। सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चलते रिंकी ने अपने दोनों बच्चों के साथ हजारों किमी का सफर तय किया और मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाले अपने प्रेमी के पास आग गई। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली, अब रिंकी और उसका प्रेमी पति-पत्नी बनकर साथ रह रहे हैं।  जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रहने वाले रिंकी साह की पहचान डेढ़ साल पहले स्नैपचैट पर विदिशा के चिड़ौरिया गांव निवासी प्रदीप जाटव से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और फिर यह सिलसिला  चलता रहा। इस दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन, फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया, इसके बाद रिंकी विदिशा आने का निर्णय किया। 

फ्लाइट और मालगाड़ी में किया सफर 
रिंकी ने बताया कि अगरतला से कोलकाता तक का सफर उसने फ्लाइट से किया। फ्लाइट की टिकट के लिए उसने अपनी सोने की चेन 18,500 रुपये में बेच दी थी। कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंची और फिर एक मालगाड़ी में बैठक भोपाल तक का सफर तय किया। मालगाड़ी से भोपाल आने में उसे दिन लगे। चार दिन पहले रिंकी बच्चों के साथ विदिशा पहुंची। इसके बाद रिंकी और प्रदीप ने बैरसिया स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 

पहले पति ने दर्ज कराया था केस
इधर, रिंकी के अचानक लापता होने के बाद त्रिपुरा में रह रहे उसके पहले पति देवब्रत साह ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। त्रिपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर रिंकी की तलाश शुरू की तो उसे उसके विदिशा होने की जानकारी मिली। इसके बाद त्रिपुरा पुलिस की टीम विदिशा पहुंची, रिंकी का पति देवब्रत साह भी आया। विदिशा महिला थाने में रिंकी ने पुलिस से कहा कि वह देवब्रत के साथ नहीं जाना चाहती। वह अपनी मर्जी से आई है और अब प्रदीप के साथ ही रहना चाहती है।  

बड़ी बेटी को ले गया पहला पति
वहीं, महिला के प्रेमी प्रदीप जाटव ने पुलिस से कहा कि उसने और रिंकी ने शादी कर ली है। उसने दोनों बच्चों को भी अपना लिया है। अब चारों विदिशा में ही साथ रहेंगे। हालांकि, रिंकी का पहला पति इस बात के लिए तैयार नहीं हुआ। वहीं, अपनी बड़ी बेटी को साथ ले गया। करीब दो साल का छोटा बेटा रिंकी और प्रदीप के साथ ही रहेगा।

दोनों साथ रहना चाहते हैं 
विदिशा महिला थाने के एएसआई संजय नामदेव ने बताया कि महिला रिंकी ने खुद विदिशा आकर प्रेमी प्रदीप से शादी करने की बात कही है। त्रिपुरा पुलिस भी रिपोर्ट के आधार पर यहां पहुंची थी, लेकिन महिला के बयान में जबरदस्ती की बात सामने नहीं आई है। दोनों ने साथ रहने की बात कही है, इसलिए  उन्हें जाने दिया गया है। 

15 जून से होगी नीट पीजी की परीक्षा, लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में नहीं बना एक भी सेंटर

0

इंदौर से सेंटर नहीं बनाए जाने से विद्यार्थी भी हैरान है। उनका कहना है कि दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाएंगे तो होटलों में रुकना होगा। परीक्षा की तैयारियां भी वहां ठीक से नहीं हो सकती है। इंदौर में भी सेंटर दिया जाना चाहिए था।

इंदौर में 15 जून से नीट पीजी की परीक्षा होने वाली है, लेकिन इस बार इंदौर में इसके लिए परीक्षा सेंटर ही नहीं बनाया गया है,जबकि प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण इंदौर में पीजी की परीक्षा देने वाले इंदौर में सबसे ज्यादा विद्यार्थी है।

इंदौर से सेंटर नहीं बनाए जाने से विद्यार्थी भी हैरान है। उनका कहना है कि दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाएंगे तो होटलों में रुकना होगा। परीक्षा की तैयारियां भी वहां ठीक से नहीं हो सकती है। इंदौर में भी सेंटर दिया जाना चाहिए था। हर साल इंदौर में सेंटर दिया जाता है। इससे परीक्षार्थियों को  आसानी होती है।

इंदौर में एक सरकारी और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नीट पीजी में इंदौर के ही छात्र परीक्षा देते है। इनकी संख्या हजारों में है। इसके बावजूद इंदौर के बजाए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और उज्जैन में परीक्षा सेंटर बनाए गए है। यह परीक्षा 15 जून को होगी। इंदौर के हजारों विद्यार्थियों के सेंटर दूसरे शहरों में आए है। इस कारण अब उन्हें वहां होटलों या रिश्तेदारों के घर रुककर परीक्षा की तैयारी करना होगी और पेपर देने जाना होगा।

मनमाड़-इंदौर रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए अब शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, 267 करोड़ मंजूर

0

इंदौर से मुबंई रुट पर जो ट्रेन जाती है। वह दाहोद, बड़ौदा होकर जाती है। इस कारण इंदौर से मुबंई की दूरी 840 किलोमीटर है लेकिन इंदौर मनमाड़ रेल परियोजना के बाद यह दूरी 568 किलोमीटर रह जाएगी। आठ घंटे में इंदौर से मुबंई पहुंचा जा सकेगा।

निमाड़ क्षेत्र के विकास में रफ्तार देने वाली इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना का काम जल्दी ही जमीन पर नजर आने लगेगा। इसके लिए रेल विभाग ने 267 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए मंजूर किए है। इंदौर, महू के अलावा अन्य जिलों के किसानों को प्रोजेक्ट में ली जा रही जमीन के बदले मुआवजा दिया जाएगा।

सरकार ने भू अर्जन अधिकारी तीन माह पहले ही नियुक्त कर दिए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर, धार, खरगोन और बड़वानी जिले में नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे स्टेशन भी बनेंगे। इस परियोजना में चारों जिलों के 77 गांवों की जमीन आ रही है। जिसे रेल विभाग को अधिग्रहित करना है। इसमें महू के 18 गांव भी शामिल है।

इंदौर से मुबंई की दूरी 568 किलोमीटर रह जाएगी

इंदौर से मुबंई रुट पर जो ट्रेन जाती है। वह दाहोद, बड़ौदा होकर जाती है। इस कारण इंदौर से मुबंई की दूरी 840 किलोमीटर है लेकिन इंदौर मनमाड़ रेल परियोजना के बाद यह दूरी 568 किलोमीटर रह जाएगी। आठ घंटे में इंदौर से मुबंई पहुंचा जा सकेगा। सबसे ज्यादा फायदा निमाड़ को होगा।  निमाड़ का हिस्सा रेल परियोजना से जुड़ जाएगा। खरगोन, सेंधवा, बड़वानी जैसे जिले रेल संपर्क से जुड़ेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के धुले शहर को भी इसका फायदा होगा। महाराष्ट्र वाले हिस्से में इस रेल परियोजना का काम तेजी से चल रहा है।

महाराष्ट्र चुनाव के पहले रेल मंत्रालय ने बचे काम के लिए राशि मंजूर की थी। इस परियोजना में विंध्याचल पर्वत माला के पहाड़ों के बीच से सुरंग भी बनाई जाएगी। 17 किलोमीटर की सात सुरंगे बनेगी। इसके अलावा चंबल, नर्मदा, देव और गोई नदी पर बड़े ब्रिज भी बनेंगे।

इस परियोजना के पूर्ण होने में पांच से आठ साल का समय लग सकता है। मध्य प्रदेश में सत्रह स्थानों पर स्टेशन बनाए जाएंगे,जबकि चार रेलवे गोदाम बनेंगे। इस परियोजना के कारण किसानों को काफी फायदा होंगे। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान अपनी उपज को आसानी से भेज सकेंगे। अभी परिवहन लागत काफी लग जाती है।

पत्नी के साथ पानी भरने गए पति की कुएं में गिरने से मौत

0

राजगढ़ / गांव के बाहर बने कुएं पर पत्नी के साथ पानी भरने के लिए पहुंचे पति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गुरूवार की सुबह यह घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के गांव शिवलालपुरा की है। इस मामले में विजयपुर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विजयपुर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम शिवलालपुरा निवासी बलराम आदिवासी 35 वर्ष पुत्र दुर्जन आदिवासी गुरूवार की सुबह अपने पत्नी के साथ पानी भरने के लिए गांव के बाहर बने कुएं पर गया था। कुएं से पानी खींचते वक्त बलराम का पैर पिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। इसके बाद पत्नी ने रोते हुए शौर मचाते हुए मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। चूंकि कुंआ गांव से थोड़ा बाहर था, इसलिए गांव के लोगों को मदद के लिए कुएं पर पहुंचने में थोड़ा वक्त लग गया। हालांकि गांव के लोगों ने बलराम को किसी तरह कुएं से बाहर निकाल भी लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को विजयपुर अस्पताल में लाकर उसका पीएम करवाया और पीएम उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बारात में घोड़ी को लेकर विवाद, दबंगों ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत

0

राजगढ़ । सुठालिया. टोड़ी जागीर में शादी में रात में विवाद के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करते बदमाश, हवाई फायरिंग भी की। दूसरे चित्र में खाली कुर्सियां।
कई घायल, 8 नामजद सहित 20 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर मारपीट और सामूहिक हमले की इस घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाराती व दूल्का और दुल्हन परिवारों के रिश्तेदार घायल हुए हैं। इनमें बाबूलाल लोधी, हरबो बाई लोधी, ओमीबाई, हिमत सिंह लोधी और एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल सुठालिया ले जाया गया। वहीं पुलिस ने घटना के बाद मुय आरोपी रामरतन गुर्जर, विष्णु गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हरिओम गुर्जर, लालसिंह, दिनेश सहित 8 नामजद और 20 से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक हमला, नुकसानी और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
सुठालियाध्ब्यावरा. टोड़ी जागीर गांव में हुए एक शादी समारोह में आधी रात को बवाल हो गया। बारात लगाने बुलाई गई घोड़ी मालिक से कहासुनी के बाद उपजे विवाद के बाद घोड़ी वाले के बुलावे पर हथियारों से लैस होकर पहुंचे गुर्जरखेड़ी के 38-40 दबंगों ने कारों व बाइक समेत वहां रखी कुर्सियों और खाने व पीने के सामान पर लाठियां बरसाई। उन्होंने 4-5 हवाई फायर भी किए। घटना में दुल्हन के पिता सहित आधा दर्जन से ज्यादा बाराती व रिश्तेदार घायल हुए हैं। बवाल के बाद देर रात गांव पहुंची पुलिस के पहरे में शादी की रस्में पूरी कराई गई।
सुठालिया थाने के एसआई कर्मवीर शर्मा के अनुसार, टोड़ी जागीर गांव के बाबूलाल लोधी की बेटी शिवानी की शादी के लिए खनोटा से बारात आई थी। शादी में बारात लगाने के लिए दूल्हा पक्ष ने गुर्जरखेड़ी गांव के रामरतन गुर्जर की घोड़ी बुक की थी। बारात लगाने के लिए जैसे ही रामरतन घोड़ी लेकर पहुंचा। दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने का प्रयास किया लेकिन घोड़ी बिदकती रही। इससे नाराज बारातियों का घोड़ी मालिक से विवाद हो गया। बारातियों ने घोड़ी वाले को थप्पड़ मार दिया। नाराज रामरतन बगैर बारात लगाए अपने गांव चला गया। कुछ देर बाद वहां से 38 से 40 की संया में दबंगों की फौज अपने हाथों में लाठी, फरसे और बंदूकें लेकर टोड़ी जागीर पहुंचे और गदर मचाना शुरू कर दिया।
बारातियों से मारपीट, कार, बाइक में तोड़फोड़
चश्मदीदों के अनुसार, वहां कारों व अन्य चार पहिया पाहनों से पहुंचे गुर्जरखेड़ी के दबंगों ने सबसे पहले पंडाल में मौजूद बारातियों, दूल्हे व दुल्हन के रिश्तेदारों के साथ मारपीट करना शुरू की।
सामूहिक हमला देख बारातियों व रिश्तेदारों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। इस दौरान दबंगों ने दहशत फैलाने 3 से 5 हवाई फायर भी किए। साथ ही पंडाल के बाहर खड़ी 8 तूफान गामा, एक टेवरा, दो कारों और 9 बाइक सहित कुल
दो महिलाओं के मंगलसूत्र, चेन भी झपट ले गए
आरोप है कि, जिस कार में दुल्हन के गहने रखे हुए थे उसके शीशे फोड़नेे के बाद दबंग उसमें रखा ज्वैलरी से भरा बैग भी उठाकर ले गए। दूल्हा और दुल्हन पक्ष का आरोप है कि, इस दौरान दबंग हेमा बाई लोधी और ललतीबाई के मंगलसूत्र झपटकर भाग निकले। वहीं लाखन लोधी के गले में डली सोने की चेन भी झपटकर ले गए।

सीहोर मंडी में 4300 रुपए पार हुआ शरबती गेहूं

0

सीहोर / मंडी में 4300 रुपए पार हुआ शरबती गेहूंजिले को एक नई पहचान दिलाने वाले शरबती गेहूं के भाव में पिछले कुछ दिनों से वृद्धि देखने को मिल रही है।गुरुवार को सीहोर कृषि उपज मंडी में शरबती गेहूं की कुल 4860 क्विंटल की आवक दर्ज हुई। यह न्यूनतम 2775 और अधिकतम 4319 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। इससे शरबती गेहूं लेकर आए किसान खुश नजर आए। कृषि उपज मंडी में कुल सभी उपज की 13 हजार 851 क्विंटल की आवक हुई। इससे सुबह की नीलामी में ट्रैक्टर-टॉली की संया अधिक रही, लेकिन दोपहर में कम हो गई थी। प्रबंधन की माने तो आगामी दिनों में आवक में इजाफा होगा।
अच्छे भाव मिल रहे हैंकृषि उपज मंडी में सभी उपज के किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं। आवक भी अच्छी हो रही है। किसानों को आगे भी इसी तरह से अच्छे भाव मिलते रहेंगे।