गीतका शर्मा पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में शैक्षिक सलाहकार,सहायक आयुक्त एवं संकुल प्रभारी नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद का दौरा और निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने स्कूल के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, मेस, छात्रावास, पुस्तकालय आदि का अवलोकन किया। उनके द्वारा एक स्टाफ मीटिंग की अध्यक्षता की गई और उन्होंने स्कूल में लागू किए जाने वाले कुछ निर्देश, और सुझाव दिए ताकि स्कूल एनवीएस समिति की अपेक्षाओं को पूरा कर सके। उन्होंने छात्रों के साथ पठन-पाठन, मेस आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। श्री अशोक कुमार राजे प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि वे विद्यालय के समग्र कामकाज से खुश हैं और पूर्णता तक पहुंचने के लिए सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। इस अवसर पर समस्थ विद्यार्थी ओर कर्मचारी मौजूद रहे।
शैक्षिक सलाहकार,सहायक आयुक्त एवं संकुल प्रभारीशैक्षिक सलाहकार,सहायक आयुक्त एवं संकुल प्रभारी ने श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद का दौरा और निरीक्षण किया
सायबर सेल पुलिस ने गुम हुये 150 स्माॅर्ट फोन तकनीकी सहायता से खोजकर, मोबाइल के मालिकों को सौपें
जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये है । पुलिस को इस तरह की नियमित तौर पर सूचना या शिकायते प्राप्त होती हैं । ऐसे पीड़ित मोबाईल धारकों द्वारा सीहोर पुलिस को मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये थे । पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार सायबर सेल द्वारा उक्त गुम मोबाईल खोजने का विशेष अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में सायबर सेल एवं मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा लगभग 6 माह के प्रयासों के बाद गुम मोबाईलों को तकनीकी सहायता से सर्च किया गया जिसमें से कुल 150 गुम मोबाईल की पतारसी कर प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई, जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख रूपए है ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभा गृह में 102 गुम मोबाईल को वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया गया ।
अन्य 48 मोबाइल का वितरण पूर्व में भी वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया जा चुका है। इस अवसर पर स्टूडेन्ट से लेकर बुर्जुग सभी वर्ग के व्यक्ति थे, जब सभी को मोबाइल सुपुर्द किये गये, तो उनके द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये सायबर सेल जिला पुलिस सीहोर का धन्यवाद ज्ञापित किया । भविष्य में भी लगातार सायबर सेल व मैदानी क्षेत्र की इकाईयों द्वारा काम करते हुये अधिक से अधिक से खोये हुये मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जायेगा इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा उपस्थित सभी मोबाइल धारकों को सायबर अपराध के संबंध में सायबर फ्रॉड से सर्तक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, प्राइवेसी सिक्यूरिटी सही रखने, डिजिटल अरेस्ट के विषय में जागरूक किया, कोई गोपनीय सूचना,फोटो ग्राफ, वीडियोग्राफ आदि किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करने, और कुछ होने पर जिले की सायबर सेल शाखा के मोबाइल नम्बर 7049128208 या 1930 पर सम्पर्क करने की जानकारी दी गई ।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत एवं सायबर सेल की टीम उपस्थित रही ।
अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन
सीहोर/भोपाल
नागापट्टीनम तमिलनाडु में चल रहे अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता प्रहलाद दास बैरागी को अखिल भारतीय किसान सभा की सर्वोच्च कमेटी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया, पूरे देश के कोने कोने से आए ११३७ डेलीगेट्स द्वारा ९४ सदस्यों की कार्यकारिणी जो देश के सबसे पुराने संगठन जिसके संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी ने १९३६ में स्थापना की थी और आजादी की लड़ाई में लम्बे समय तक जेल में रहे, स्वामीनाथन आयोग के भारत के किसानों की तरफ एकमात्र सदस्य रहे हमारे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव का अतुल कुमार अनजान थे आयोग ७० प्रतिशत नियम अनजान जी द्वारा लिखी है, दुनिया का एतिहासिक किसान आन्दोलन जिसमें ७८० किसान शहिद हुए थे दिल्ली आन्दोलन मैं का बैरागी की अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले महत्वपूर्ण भूमिका रही है
नियम के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्यवाही
प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के दिशा निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपूर्ण प्रदेश में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक यातायात नियमों के विरुद्ध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया द्य इस अभियान के पालन में पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन में जिला सीहोर में यातायात नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई द्य अभियान के तहत हाईवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए तेज गति से चलने वाले वाहनों पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से चालानी कार्यवाही कर 65 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई एवं अभियान के तहत संपूर्ण जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत कुल 08 वाहनों पर कार्यवाही की गई जिनका प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।
इस प्रकार संपूर्ण जिले में विशेष अभियान के तहत कुल 1547 चालान बनाए गए जिनसे 708200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया, जिले में यातायात नियमों के विरुद्ध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
औद्योगिक आपदा प्रबंधन माॅक ड्रिल हाईवे पर बस टैंकर भिडे़ निकली गैस से आग
गुरूवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक राहगीर ने डायल 100 पर सूचना दी कि इंदौर-भोपाल बायपास क्रिसेंट चैराहे के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। राहगीर ने पुलिस को बताया कि एक गैस टैंकर और यात्री बस में टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस टैंकर से रिसने वाली गैस आग में तब्दील हो गई और बस को भी आग की चपेट में ले लिया। बस में 25 यात्री सवार थे। बस इछावर से सीहोर आ रही थी। आग इतनी भीषण थी कि आग और काले धुएं का गुबार आसमान में दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग ने उस वक्त घटना स्थल के पास से निकलने वाले राहगीरों और वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल था।
घायल यात्रियों को भोपाल रेफर किया गयाः डायल 100 की सूचना पर कलेक्टर कमांड के. और कमांड सेंटर की प्रभारी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हुई। महज पांच से दस मिनिट के भीतर एसडीआरएफ की टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व जिला एवं पुलिस प्रशासन की अन्य टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई और बचाव की कार्रवाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी। कुछ ही पल में अग्निशमन दल ने गैस टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को बंद कर आग पर काबू पाया। बस में सवारऔद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल।

सभी 25 घायल यात्रियों को निकालकर पास ही बनाए गए बचाव व राहत शिविर और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को भोपाल रेफर किया गया। भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी भी राहत और बचाव की पल-पल की जानकारी ले रहे थे।
अफसरों को फोन लगाया
यह पूरा दृश्य सीहोर में आयोजित औद्योगिक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का था। यह सीन इतना वास्तक्कि था कि आसपास के नागरिक अचंभित रह गए और इस घटना की सच्चाई जानने के लिए कई नागरिकों ने प्रशासन के आला अफसरों को फोन भी लगा लिया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिपं सीईओ डॉ. नेहा जैन, एएसपी सुनीता रावत, संयुक्त कलेक्टर आनंद सिंह राजवत, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, होम गार्ड कमांडेंट नीलमणी लड़िया सहित पुलिस की टीम, नगर पालिका और जिला अस्पताल की टीम, राजस्व विभाग की टीम व गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गैल) की टीम ने इस पूरी घटना को मूर्त रूप दिया।
IPL में MI vs SRH:पावरप्ले में हैदराबाद ने कोई विकेट नहीं गंवाया, अभिषेक और हेड के कैच छूटे
मुंबई/IPL के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद भिड़ रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। रोहित शर्मा का नाम इम्पैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट में रखा गया है।
हैदराबाद ने 7 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। टीम से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पिच पर हैं। मुंबई से दीपक चाहर ने पहला ओवर फेंका।
विल जैक्स ने मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा। वे फर्स्ट स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। इस गेंद पर 2 रन बने। इसी ओवर में कर्ण शर्मा ने ट्रैविस हेड का कैच भी छोड़ा।

PL के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद भिड़ रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। रोहित शर्मा का नाम इम्पैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट में रखा गया है।
हैदराबाद ने 7 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। टीम से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पिच पर हैं। मुंबई से दीपक चाहर ने पहला ओवर फेंका।
विल जैक्स ने मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा। वे फर्स्ट स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। इस गेंद पर 2 रन बने। इसी ओवर में कर्ण शर्मा ने ट्रैविस हेड का कैच भी छोड़ा।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा।
इम्पैक्ट: रोहित शर्मा, कोर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल।
मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो वे भी बॉलिंग ही चुनते।
AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI का छापा:विदेशी फंडिंग मामले में एक्शन; सिसोदिया बोले- BJP की साजिश, गुजरात चुनाव प्रभारी बनते ही रेड
नई दिल्ली/ आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर गुरुवार को CBI ने छापेमारी की है। CBI अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर हो रही है। CBI ने बुधवार को AAP के खिलाफ फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत केस दर्ज किया।
CBI की FIR के मुताबिक- विदेशों में रहने वाले 155 लोगों ने 55 पासपोर्ट नंबरों का इस्तेमाल कर 404 बार में पार्टी को कुल ₹1.02 करोड़ का डोनेशन दिया। कई डोनर्स ने एक ही पासपोर्ट नंबर का इस्तेमाल किया, जिससे फर्जीवाड़े का संदेह है।
AAP ने जवाब में कहा- 201 विदेशी नागरिकों ने पार्टी को डोनेशन दिया। 51 ईमेल आईडी के जरिए 639 बार में ₹2.65 करोड़ का दान किया। सभी डोनेशन पारदर्शी तरीके से हुए हैं और उनके पास पूरा रिकॉर्ड है।
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड हुई है। ये कोई इत्तफाक नहीं, बल्कि भाजपा की साजिश है। BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ AAP ही उन्हें चुनौती दे सकती है।
CBI की रेड पर AAP नेताओं की बयान:
- आतिशी- आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई। गुजरात में AAP ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों में भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
- सौरभ भारद्वाज- पिछले गुजरात चुनाव की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया था। अब दुर्गेश पाठक को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है तो आज CBI ने उनके घर छापा मार दिया है ।
- संजय सिंह– BJP का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI पहुंची है। मोदी सरकार ने हमारी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं। गुजरात में BJP की हालत पतली है। जैसे ही पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए CBI भेज दी।
- गुजरात चुनाव के लिए गोपाल राय प्रभारी और पाठक सह-प्रभारी
- AAP पार्टी ने 21 मार्च गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गोपाल राय को प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह-प्रभारी बनाया था। इसके बाद दोनों ही नेता गुजरात दौरे पर भी गए थे। यहां उन्होंने राज्य भर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
- दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद AAP के संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के तहत दुर्गेश पाठक गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- गुजरात चुनाव अकेले लड़ेगी AAP
- आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी बढ़ती पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने 32 सीटें जीती थी और लगभग 250 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। वर्तमान में गुजरात विधानसभा में AAP के चार विधायक हैं। पार्टी ने पहले ही यह घोषणा कर दी है कि वह वर्ष 2027 में गुजरात विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।
- 2 दिन पहले AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर ED ने मारा था छापा
- मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। ED की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी की। ED की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (JLPL) इलाके में सिंह के आलीशान घर पर पहुंची थीं।
- JLPL कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। ED सूत्रों के मुताबिक, कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। ED के सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (PACL) में हुए घोटाले से जुड़ी है।
- आरोप है PACL के निदेशकों ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे को कई स्थानों पर स्थित फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित करके गबन किया था। फिर इन पैसों को नकद में निकालकर PACL के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया और फिर हवाला के जरिए भारत से बाहर की कंपनियों को संपत्ति खरीदने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, सुप्रीम कोर्ट से राहत:कहा-जिनका नाम स्कैम में नहीं, नई प्रक्रिया पूरी होने तक पढ़ाएं; हाईकोर्ट बोला था- 26000 नियुक्तियां अवैध
नई दिल्ली/पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा- जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है, वे नई चयन प्रक्रिया पूरी होने तक पढ़ाना जारी रख सकते हैं। हालांकि, उनका नाम 2016 के घोटाले मामले में नहीं आया हो। कोर्ट ने कहा- हम नहीं चाहते कि बच्चों की पढ़ाई कोर्ट के फैसले से बाधित हो।
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा- बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) को 31 मई तक भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी करना होगा। 31 दिसंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। बंगाल सरकार और SSC को 31 मई तक भर्ती का विज्ञापन जारी कर उसका पूरा शेड्यूल कोर्ट को सौंपना होगा। अगर तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कोर्ट उचित कार्रवाई और जुर्माना लगाएगा।
हालांकि, ग्रुप C और ग्रुप D के नॉन टीचिंग स्टाफ के कर्मचारियों को राहत नहीं मिल है। कोर्ट ने कहा- इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों पर आरोप सिद्ध हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल को कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। हाईकोर्ट ने 2016 की भर्ती के 25,753 टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था।
इधर, सुप्रीम कोर्ट से टीचरों को राहत दिए जाने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बर्खास्त शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाने के आदेश से वह खुश हैं। शिक्षकों से अनुरोध है कि वे चिंता न करें, समस्या का समाधान हो जाएगा।
6 दिन पहले को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था
शिक्षक भर्ती घोटाले में नौकरी गंवा चुके टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ 11 अप्रैल को सड़कों पर उतर आए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिन 25,753 टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति को अवैध बताया गया, उनमें से कई ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके से स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) तक मार्च किया।
प्रदर्शनकारियों ने SSC परीक्षा की OMR शीट को सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि योग्य उम्मीदवारों की पहचान हो सके। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और बहाली की मांग की। इससे पहले 10 अप्रैल को बर्खास्त कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था। टीचर्स 9 अप्रैल की रात से ही पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
- पश्चिम बंगाल सरकार ने 2016 में स्टेट लेवल सिलेक्शन टेस्ट-2016 (SLCT) के जरिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती की थी। तब 24,640 रिक्त पदों के लिए 23 लाख से अधिक लोगों ने भर्ती परीक्षा दी थी।
- इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपए तक की घूस लेने का आरोप है। मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट को कई शिकायतें मिली थीं। भर्ती में अनियमितताओं के मामले में CBI ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी और SSC के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। अर्पिता पेशे से मॉडल थीं।
- ममता बोलीं- कोर्ट के आदेश से बंधे हुए हैं
- मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 7 अप्रैल को उन शिक्षकों और स्टाफ से मुलाकात की थी, जिनकी भर्ती सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दी है। ममता ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश से बंधे हुए हैं। यह फैसला उन कैंडिडेट्स के लिए अन्याय है, जो काबिल शिक्षक थे।
- उन्होंने कहा- आप लोग यह मत समझिए कि हमने फैसले को स्वीकार कर लिया है। हम पत्थरदिल नहीं हैं। मुझे ऐसा कहने के लिए जेल भी डाल सकते हैं, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल BJP ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और जेल भेजने की मांग की है।
- राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी; जो निर्दोष, उन्हें नौकरी में बने रहने देना चाहिए
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को 25 हजार 753 टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति रद्द करने के मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि जो लोग निर्दोष हैं, उन्हें नौकरी में बने रहने देना चाहिए।
- राहुल ने कहा था- मैं वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन (WBSSC) भर्ती में हुए घोटाले की निंदा करता हूं। राष्ट्रपति खुद एक टीचर रही हैं। 25 हजार 753 लोगों कई ऐसे भी हैं, जो निर्दोष हैं। उनका इस घोटाले से कोई लेना देना नहीं है। उनकी बर्खास्तगी से शिक्षा प्रणाली और परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
- भाजपा बोली- 21 अप्रैल को सचिवालय मार्च करेंगे
- पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मामले में मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा- कई मौके मिलने के बावजूद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की मांगी गई सूची नहीं दी।
- राज्य सरकार 15 अप्रैल तक सूची जमा कर सकती है। ऐसा न होने पर हम 21 अप्रैल को एक लाख लोगों के साथ नबन्ना तक मार्च करेंगे। यह एक गैर-राजनीतिक, लोगों का आंदोलन होगा।
- वहीं, भाजपा सांसद और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा- सरकार ने अगर पिछले आदेश को स्वीकार कर लिया होता तो 19 हजार शिक्षकों की नौकरी नहीं जाती।
- भाजपा अध्यक्ष - ममता जिम्मेदारी निभाने में फेल
- पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा था – ‘शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की पूरी जिम्मेदारी राज्य की विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ममता बनर्जी के शासन में कैसे पश्चिम बंगाल में शिक्षित बेरोजगार युवाओं की योग्यता को पैसे के बदले बेचा गया।
उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं:जज ‘सुपर संसद’ की तरह काम कर रहे, अनुच्छेद 142 न्यूक्लियर मिसाइल बन गया
नई दिल्ली/ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस सलाह पर आपत्ति जताई, जिसमें उसने राष्ट्रपति और राज्यपालों को बिलों को मंजूरी देने की समय सीमा तय की थी।
धनखड़ ने कहा कि अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार लोकतांत्रिक शक्तियों के खिलाफ 24×7 उपलब्ध न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है। जज सुपर पार्लियामेंट की तरह काम कर रहे हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को तमिलनाडु गवर्नर Vs राज्य सरकार के केस में गवर्नर के अधिकार की ‘सीमा’ तय कर दी थी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा था, ‘राज्यपाल के पास कोई वीटो पावर नहीं है।’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के 10 जरूरी बिलों को राज्यपाल की ओर से रोके जाने को अवैध भी बताया था।
धनखड़ ने पूछा- जस्टिस वर्मा केस में FIR क्यों नहीं हुई
- राज्यसभा के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारे पास ऐसे न्यायाधीश हैं जो कानून बनाएंगे, जो कार्यकारी कार्य करेंगे, जो ‘सुपर संसद’ के रूप में भी कार्य करेंगे। उनकी कोई जवाबदेही नहीं होगी, क्योंकि देश का कानून उन पर लागू नहीं होता है।’
- ‘लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार सबसे अहम होती है और सभी संस्थाओं को अपनी-अपनी सीमाओं में रहकर काम करना चाहिए। कोई भी संस्था संविधान से ऊपर नहीं है।’
- ‘जस्टिस वर्मा के घर अधजली नकदी मिलने के मामले में अब तक FIR क्यों नहीं हुई? क्या कुछ लोग कानून से ऊपर हैं। इस केस की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों की इन-हाउस कमेटी बनाई है। इसका कोई संवैधानिक आधार नहीं है। कमेटी सिर्फ सिफारिश दे सकती है, लेकिन कार्रवाई का अधिकार संसद के पास है।’
- ‘अगर ये मामला किसी आम आदमी के घर होता, तो अब तक पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय हो चुकी होतीं। न्यायपालिका हमेशा सम्मान की प्रतीक रही है, लेकिन इस मामले में देरी से लोग असमंजस में हैं।’
गवर्नर की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए बिल पर सुप्रीम कोर्ट के 4 पॉइंट्स
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्यपाल की तरफ से भेजे गए बिल पर राष्ट्रपति को 3 महीने के भीतर फैसला लेना होगा। दरअसल, 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल के मामले में ऐतिहासिक फैसला लिया था। अदालत ने कहा था कि राज्यपाल को विधानसभा की ओर से भेजे गए बिल पर एक महीने के भीतर फैसला लेना होगा।
इसी फैसले के दौरान अदालत ने राज्यपालों की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए बिल पर भी स्थिति स्पष्ट की थी। यह ऑर्डर 11 अप्रैल को सार्वजनिक किया गया। 11 अप्रैल की रात वेबसाइट पर अपलोड किए गए ऑर्डर में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 201 का हवाला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था-
राज्यपालों की ओर से भेजे गए बिल के मामले में राष्ट्रपति के पास पूर्ण वीटो या पॉकेट वीटो का अधिकार नहीं है। उनके फैसले की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है और बिल की संवैधानिकता का फैसला न्यायपालिका करेगी।
1. फैसला लेना होगा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 201 कहता है कि जब विधानसभा किसी बिल को पास कर दे। उसे राज्यपाल के पास भेजा जाए और राज्यपाल उसे राष्ट्रपति के पास विचार के लिए भेज दे। इस स्थिति में राष्ट्रपति को बिल पर मंजूरी देनी होगी या फिर बताना होगा कि मंजूरी नहीं दे रहे हैं।
2. ज्यूडिशियल रिव्यू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिकल 201 के तहत राष्ट्रपति के निर्णय की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है। अगर बिल में केंद्र सरकार के निर्णय को प्राथमिकता दी गई हो, तो कोर्ट मनमानी या दुर्भावना के आधार पर बिल की समीक्षा करेगा।
अदालत ने कहा कि बिल में राज्य की कैबिनेट को प्राथमिकता दी गई हो और राज्यपाल ने विधेयक को मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के विपरीत जाकर फैसला किया हो तो कोर्ट के पास बिल की कानूनी रूप से जांच करने का अधिकार होगा।
3. राज्य को कारण बताने होंगे: सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जब कोई समय-सीमा तय हो, तो वाजिब टाइम लाइन के भीतर फैसला करना चाहिए। राष्ट्रपति को बिल मिलने के 3 महीने के भीतर फैसला लेना अनिवार्य होगा। यदि देरी होती है, तो देरी के कारण बताने होंगे।
4. बिल बार-बार वापस नहीं भेज सकते: अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति किसी बिल को राज्य विधानसभा को संशोधन या पुनर्विचार के लिए वापस भेजते हैं। विधानसभा उसे फिर से पास करती है, तो राष्ट्रपति को उस बिल पर फाइनल डिसीजन लेना होगा और बार-बार बिल को लौटाने की प्रक्रिया रोकनी होगी।
5.पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने फैसले की सराहना की
पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा था कि अब केन्द्र सरकार जानबूझ कर राज्यों के बिलों पर फैसला लेने में देरी नहीं करवा सकेगी। उन्होंने कहा था कि अटार्नी जनरल ने समय-सीमा निर्धारित करने के निर्णय का विरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के विपरीत रुख को खारिज कर दिया।
नए वक्फ कानून के तहत नियुक्तियों पर रोक:अगले आदेश तक संपत्तियों की स्थितियां भी नहीं बदलेंगी; SC ने केंद्र से 7 दिन में जवाब मांगा
नई दिल्ली / वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया है।
सरकार के जवाब के बाद याचिकाकर्ताओं को 5 दिन में जवाब देना होगा। अगली सुनवाई 5 मई को दोपहर 2 बजे होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून के खिलाफ दायर 70 याचिकाओं की जगह सिर्फ 5 याचिकाएं ही दायर की जाएं। उन्हीं पर सुनवाई होगी। तब तक सरकार को तीन निर्देश मानने होंगे।
सुप्रीम कोर्ट सिर्फ 5 मुख्य आपत्तियों पर ही सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘110 से 120 फाइलें पढ़ना संभव नहीं हैं। ऐसे में ऐसे 5 पॉइंट तय करने होंगे। सिर्फ 5 मुख्य आपत्तियों पर ही सुनवाई होगी। सभी याचिकाकर्ता मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनाएं। नोडल काउंसिल के जरिए इन आपत्तियों को तय करें।’
CJI संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार, जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता पैरवी कर रहे हैं। वहीं कानून के खिलाफ कपिल सिब्बल, राजीव धवन, अभिषेक मनु सिंघवी, सीयू सिंह दलीलें रख रहे हैं।
याचिका में 3 बड़ी बातें…
- कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 25 (धार्मिक स्वतंत्रता), 26 (धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता), 29 (अल्पसंख्यक अधिकार), और 300A (संपत्ति का अधिकार) का उल्लंघन करता है।
- वक्फ बोर्ड में गैर-मुसलमानों को शामिल करना और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को वक्फ संपत्ति का फैसला करने का अधिकार देना सरकारी हस्तक्षेप को बढ़ाता है।
- यह कानून मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव करता है, क्योंकि अन्य धार्मिक ट्रस्टों पर समान प्रतिबंध नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट की पूरी सुनवाई को पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
49 मिनट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगली सुनवाई 5 मई
सीजेआई संजीव खन्ना: सुनवाई के दौरान एसजी मेहता ने कहा कि प्रतिवादी 7 दिनों के भीतर एक संक्षिप्त जवाब दाखिल करना चाहते हैं और आश्वासन दिया कि अगली तारीख तक 2025 अधिनियम के तहत बोर्ड और परिषदों में कोई नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधिसूचना या राजपत्रित द्वारा पहले से घोषित उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ सहित वक्फ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जवाब 7 दिनों के भीतर दाखिल किया जाना चाहिए। उस पर जवाब सेवा के 5 दिनों के भीतर दाखिल किया जाना चाहिए।
सीजेआई: अगली सुनवाई से केवल 5 रिट याचिकाकर्ता ही न्यायालय में उपस्थित होंगे। हम यहाँ केवल 5 चाहते हैं। आप 5 का चयन करें। अन्य को या तो आवेदन के रूप में माना जाएगा या निपटाया जाएगा। हम नाम का उल्लेख नहीं करेंगे। अब इसे कहा जाएगा: इन री: वक्फ संशोधन अधिनियम
CJI: कृपया एक नोडल वकील नियुक्त करें।
CJI: मैंने कहा है कि उपयोगकर्ता द्वारा घोषित या पंजीकृत वक्फ भी वक्फ है।
सीजेआई: इस बात पर सहमति है कि पक्षकार उन याचिकाओं की पहचान करेंगे जिन्हें लीड केस माना जाएगा। लीड मामलों में अन्य याचिकाओं को आवेदन के रूप में माना जाना चाहिए।
सीजेआई: 1995 के वक्फ अधिनियम और 2013 में किए गए संशोधनों को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं को इस सूची से अलग से दिखाया जाएगा। 2025 के मामले में रिट दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को विशेष मामले के रूप में जवाब दाखिल करने की स्वतंत्रता है। संघ और राज्य तथा वक्फ बोर्ड भी 7 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करेंगे। 5 दिनों में जवाब दाखिल करना होगा।
CJI: अगली सुनवाई केवल निर्देशों और अंतरिम आदेशों के लिए होगी, यदि कोई हो।
CJI: अगली सुनवाई 5 मई 2025 को होगी
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और सॉलिसिटर जनरल की दलीलें
SG तुषार मेहता: आपके द्वारा लिए गए किसी निर्णय के परिणाम का आकलन करने के लिए भी आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। मुझे रिकॉर्ड पर सामग्री रखने की अनुमति दें। एक सप्ताह के भीतर कुछ भी नहीं बदल सकता।
CJI: बोर्ड या काउंसिल की नियुक्ति नहीं हो सकती। और अगर 1995 के अधिनियम के तहत पंजीकरण हुआ है तो उन संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। हम कह रहे हैं कि कार्यपालिका निर्णय लेती है और न्यायपालिका निर्णय लेती है।
SG: मैं एक बयान दूंगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार: क्या कहा जा रहा है कि अगर नए अधिनियम का पालन नहीं किया गया तो इसके बाद कोई वक्फ रजिस्टर्ड नहीं होगा।
SG: बोर्ड की नियुक्ति मेरे हाथ में है, ऐसा नहीं होगा।
CJI: इसमें राज्य भी शामिल हैं।
SG मेहता: अगर कोई राज्य कोर्ट द्वारा मामले का फैसला किए जाने तक कोई नियुक्ति करता है तो उसे अमान्य माना जाएगा।
CJI: मुझे आदेश लिखने दीजिए।
02:23 PM17 अप्रैल 2025
तुषार मेहता बोले- पिछले संशोधनों को पढ़ने की जरूरत
एसजी तुषार मेहता ने कहा कि मैं संघ का प्रतिनिधित्व करने का सम्मानपूर्वक आग्रह कर रहा हूं। सवाल तो होंगे ही। कठिनाई यह है कि इसे स्पष्ट रूप से रखा जाए..ये ऐसे मुद्दे नहीं हैं जिनके कारण कुछ धाराओं को प्रथम दृष्टया पढ़ने के आधार पर इसे रोक दिया जाना चाहिए। हमें पिछले संशोधनों, पिछले अधिनियमों आदि को पढ़ने की आवश्यकता है।
CJI बोले: जब मामला अदालत में लंबित है तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वर्तमान स्थिति में कोई व्यवधान न आए।
02:22 PM17 अप्रैल 2025
SG और जजों की दलीलें
जस्टिस कुमार ने कहा: हम अंतिम रूप से निर्णय नहीं ले रहे हैं।
एसजी.: लेकिन यह एक कठोर कदम है। कृपया मुझे कुछ दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दें। यह ऐसा मामला नहीं है, जिस पर इस तरह से विचार किया जा सके।
CJI: हमने कहा था कि कानून में कुछ सकारात्मक बातें हैं। हमने कहा है कि पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती। लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि मौजूदा स्थिति में बदलाव हो.. ताकि इसका असर हो.. जैसे कि इस्लाम के बाद 5 साल.. हम उस पर रोक नहीं लगा रहे हैं..
02:18 PM17 अप्रैल 2025
SG बोले- गांव-गांव वक्फ के लिए लिए गए
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा हमें लाखों सुझाव मिले हैं..गांव-गांव वक्फ के रूप में लिए गए हैं। बहुत सी जमीन पर वक्फ का दावा किया जाता है। यह अदालत इस पर सुनवाई कर सकती है.. लेकिन.. इस सवाल पर सहायता की जरूरत है। बहुत से लोगों के पास अपनी संपत्ति आदि को लेकर सवाल हैं
02:17 PM17 अप्रैल 2025
सुप्रीम कोर्ट ने 3 प्रावधानों पर रोक का प्रस्ताव दिया, केंद्र का विरोध…
1. कोर्ट से वक्फ घोषित संपत्ति डी-नोटिफाई नहीं होगी। वह वक्फ बाय यूजर हो या वक्फ बाय डीड।
2. कलेक्टर वक्फ संपत्ति का सर्वे करेंगे तो उसकी प्रकृति नहीं बदल सकते। कोर्ट को सूचित करेंगे।
3. वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद के सभी सदस्य मुस्लिम होने चाहिए, सिवाय पदेन सदस्यों के।










