Home Blog Page 656

 गर्मी के मौसम में इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत

0

 आम को यूं तो फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये स्वाद सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए किन लोगों को आम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

गर्मियों का मौसम और आम दोनों का रिश्ता बहुत खास होता है। जैसे ही मई-जून आता है, मार्केट में तरह-तरह के मीठे और रसीले आम नजर आने लगते हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई आम खाने का इंतजार करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट फल कुछ लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है?

अगर आप भी हर दिन आम खा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। खासतौर पर ये 5 तरह के लोग अगर आम का सेवन करें तो उनकी सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को गर्मियों में आम खाने से परहेज करना चाहिए।

जिन लोगों को किसी भी तरह की फूड एलर्जी होती है। उन्हें आम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। इससे चेहरे पर रैशेज, खुजली, गले में खराश या सूजन हो सकती है। अगर आम खाने के बाद आपको बार-बार छींक आ रही है या त्वचा पर लाल चकत्ते दिख रहे हैं तो ये संकेत हो सकता है कि आपको आम से एलर्जी है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और आगे से आम नहीं खाएं।

आम स्वाद में भले ही मीठा और लुभावना होता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक मध्यम आकार के आम में करीब 45 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। ऐसे में जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। उनके लिए आम ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। यदि डायबिटीज पेसेंट आम खाना ही चाहते हैं तो उन्हें डॉक्टर से पूछकर बहुत सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

अगर आपको एसिडिटी, गैस, कब्ज या पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आम खाना आपके लिए सही नहीं है। खासतौर पर ज्यादा पके हुए आम या फ्रिज में रखे आम खाने से पेट में जलन, भारीपन या बदहजमी हो सकती है। गर्मियों में आम की तासीर गर्म होती है। जिससे पाचन पर असर पड़ता है। ऐसे लोगों को आम खाने से पहले एक-दो दिन देखना चाहिए कि शरीर कैसे रिएक्ट कर रहा है।

गर्मी में धूप में निकलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है और आम इस खतरे को और बढ़ा सकता है। आम शरीर में गर्मी पैदा करता है। खासतौर पर जब इसे जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो यह सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं ला सकता है। यदि आपको गर्मी जल्दी लगती है या बाहर का काम ज्यादा है तो कच्चे आम से बने पना पीना बेहतर रहेगा। ये शरीर को ठंडक देता है।

जो लोग वेट लॉस पर काम कर रहे हैं, उन्हें आम खाने से परहेज करना चाहिए। आम में कैलोरी और शुगर दोनों बहुत ज्यादा होती है। 1 आम में लगभग 150 कैलोरी होती है और अगर दिन में 2-3 आम खा लिए तो वेट लॉस की कोशिशें बेकार हो सकती हैं। इसलिए वजन कम करने वालों को आम खाने से पहले अपनी डाइट का हिसाब-किताब जरूर देखना चाहिए।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था – स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण आज से प्रारंभ

0

स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा हज यात्रियों के दल का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण बुधवार, 16 अप्रैल से किया जा रहा है । इसके लिए विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह चिकित्सकीय दल 21 अप्रैल तक सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन स्थित मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी हज हाउस में हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण करेगा। ये सेवाएं सुबह 11.00 से शाम 4.00 बजे तक प्रतिदिन दी जाएगी। 21 अप्रैल के बाद टीकाकरण से वंचित हज यात्री जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में टीका लगवा सकेंगे ।

चिकित्सकीय दल द्वारा हज यात्रियों को मेनेनजाइटिस एवं पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए जापानी इंसेफेलाइटिस एवं अन्य नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत हेल्थ कार्ड भी दिया जा रहा है।

Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ब्लॉग में की संस्कारों की बात, बोले- युवा पीढ़ी को यह सिखाना बेहद जरूरी

0

Amitabh Bachchan Latest Blog:

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में नई पीढ़ी को संस्कार सिखाने की अहमियत पर अपने विचार साझा किए। 82 साल के इस दिग्गज अभिनेता का मानना है कि आज के तेजी से बदलते दौर में पारंपरिक मूल्यों का महत्व कम होता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें युवाओं को नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए। आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में क्या कहा?

हर दिन कुछ नया सीखना जिंदगी को करता है समृद्ध: अमिताभ

अमिताभ ने अपने ताजा ब्लॉग में लिखा, “हर दिन कुछ नया सीखना जिंदगी को समृद्ध करता है। यह सीख युवाओं से, नई पीढ़ी से या किसी भी पीढ़ी से आ सकती है, लेकिन इसका मूल्य सिर्फ भौतिक नहीं, बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक भी होता है।” बिग बी के मुताबिक संस्कार वह शक्ति है जो हमारे व्यवहार को दिशा देती है। यह वह शिक्षा है जो हमें हमारे पूर्वजों ने अपने व्यवहार, मार्गदर्शन और आचरण से दी।

बिग बी ने समय के महत्व पर की बात

उन्होंने संस्कार को जीवन की शोभा बताया, जो हमें यह सिखाता है कि कब और कहां कैसा व्यवहार करना चाहिए। अमिताभ ने लिखा, “संस्कार हमारे जीवन को अंत तक प्रभावित करते हैं। यह सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर प्राणी और पर्यावरण तक फैला है।” अमिताभ ने समय के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, “जब समय कम होता है तो हम सबसे ज्यादा काम कर लेते हैं, लेकिन जब समय की कमी नहीं होती तो काम शुरू ही नहीं होता।” अमिताभ के मुताबिक हम अक्सर कहते हैं कि ‘कल करेंगे’, लेकिन वह ‘कल’ कभी नहीं आता। इस आलस्य को वह क्षमा लायक नहीं मानते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह भी कई बार समय के इस जाल में फंस जाते हैं, लेकिन वह अपने दिमाग की इस लड़ाई को जीतने की कोशिश करते हैं।

संस्कारों की कमी चिंता का विषय

अमिताभ का मानना है कि आज के दौर में संस्कारों की कमी चिंताजनक है। उन्होंने नई पीढ़ी को यह संदेश दिया कि हमें अपने मूल्यों को जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा, “संस्कार वह शक्ति है जो हमें सही रास्ता दिखाती है। इसे अपनाने से ही हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।”

इस फिल्म में पर्दे पर दिखे थे अमिताभ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती के साथ भी स्क्रीन साझा किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

जिम में लगी आग, एसी और अन्य मशीनें जलीं

0

विदिशा / स्टेडियम के जिम में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। उस समय जिम में दो बच्चे एक्सरसाइज कर रहे थे। उन्होंने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई और मैदान में मौजूद खिलाड़ियों को जानकारी दी। स्टेडियम के कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने रेत से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काश्वानी भी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि स्टेडियम के जिम में कुछ समय पहले ही दो नए एसी लगाए गए थे। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। इस आग से एक एसी और ट्रैक मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और अधिक हो सकता था।कार्तिक शर्मा ने बताया कि आज जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे थे, उन्होंने पंखा और लाइट चालू की थी, अचानक एसी में से धुंआ निकलने लगा और अचानक ही आग की तेज लपटे भी निकलने लगी। मौके पर पहुंचे एसपी रोहित काशवानी ने इस मामले में जांच की बात कही है

टीम ने जैसे ही गिद्धों के बाॅक्स खोले तो वे खुले आसमान में उड़ते चले गए

0

विदिशा/ केरवा ब्रीडिंग सेंटर के 6 देशी गिद्धों को बुधवार सुबह 7.30 बजे रायसेन पश्चिमी रेंज की सरार बीट में प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया है। भोपाल से सुबह 5.30 बजे गिद्धों को
लेकर वाहन रायसेन रवाना हुआ। वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों के साथ वन विभाग की टीम ने जैसे ही गिद्धों के बॉक्स खोले तो वे खुले आसमान में उड़ते चले गए। जन्म से लेकर 4 साल की उम्र तक इन गिद्धों ने पहली बार खुले आसमान में लंबी उड़ान भरी। सरार बीट में गिद्धों के लिए पर्याप्त भोजन और पानी की व्यवस्था है। इसलिए ये स्थान चुना गया। इनकी पीठ पर लगी कॉलर आईडी से सैटेलाइट के जरिये उनके मूवमेंट और के साथ ही आदतों की जानकारी मिलती रहेगी। इससे पहले
भी सतना से रेस्क्यू किए गए यूरेशियन गिद्ध को 25 मार्च को सरार बीट में छोड़ा गया था। ये गिद्ध 15 दिन में पाकिस्तान, अफगानिस्तान होते हुए ताजिकिस्तान तक पहुंच चुका है।
बुधवार को गिद्धों को बॉक्स से छोड़ने के दौरान मुख्य वन प्राणी अभिरक्षक मप्र शुभ रंजन सेन, एपीसीसीएफ वन्यप्राणी एल कृष्णमूर्ति, डब्लूडब्लूएफ की टीम, एनजीओ बीएनएचएस की टीम के साथ ही डिप्टी डायरेक्टर वन विहार भोपाल अवधेश कुमार मीणा, उपवन मण्डल अधिकारी रायसेन सुधीर पटले, उप वनमंडल अधिकारी विदिशा, बृजेंद्र तिवारी परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम रायसेन, पिंकी रघुवंशी परिक्षेत्र अधिकारी विदिशा, रायसेन एवं विदिशा वनमंडल का स्टाफ मौजूद रहा। सरार बीट में वल्चर रेस्टोरेंट निर्माण की भी तैयारी चल रही है।
गिद्ध संवर्धन एवं प्रजनन केन्द्र केरवा भोपाल में पले-बढ़े सफेद पीठ वाले गिद्ध (व्हाइट बेक्ड वल्चर) एवं 4 लंबी चोंच वाले गिद्ध (लांग बिल्ड वल्चर), इस तरह से कुल 6 गिद्धों को उनके प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया है। गिद्धों का प्रजनन गिद्ध संवर्धन एवं प्रजनन केन्द्र केरवा में कराया
6 गिद्धों के तीन-तीन जोड़े
गया है। यह गिद्धों का पहला समूह है, जिसे केंद्र से छोड़ा जा रहा है। गिद्धों के चयन से पहले 8 अप्रैल 2025 को इनकी स्वास्थ्य जांच और मॉफोंमेट्री की गई। शारीरिक एवं रक्त नमूनों की जांच में पाया गया कि सभी गिद्ध स्वस्थ एवं छोड़े जाने के लिए उपयुक्त है। इसके बाद 12 अप्रैल 2025 को
गिद्धों पर ऑर्निट्रैक 25 सौर ऊर्जा चलित जीपीएस-जीएसएम ट्रैकर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा प्रदान किए गए) लगाए गए हैं। इससे उनके आवागमन के पैटर्न और आवास उपयोग की निगरानी की जा सकेगी। एक गिद्ध की जीपीएस और कालर आईडी की कीमत 3 लाख रुपए है।
सामान्य वन मंडल में मिले थे 955 गिद्ध
गिद्ध पूरे साल में एक बार, एक ही अंडा देता है। इसलिए उन्हें सुरक्षित रखने के लिए केरवा में ब्रीडिंग सेंटर शुरू किया गया। वहीं दूसरी ओर सामान्य वन मंडल रायसेन में इस बार भी गिद्ध गणना की गई। इस गणना में 955 गिद्ध होना पाया गया। इनमें कई विदेशी प्रजाति के गिद्ध भी थे।

रोड निर्माण की धीमी गति आमजन के लिए बनी परेशानी

0

राजगढ़ / खिलचीपुर. नगर का बहुप्रतीक्षित सिटी पोर्शन रोड के निर्माण में खूब लापरवाही बरती जा रही है। डेढ़ साल से मार्ग निर्माण अधर में लटका हुआ है। अभी भी कहीं नालियां अधूरी है तो कहीं सड़क ही नहीं बनी है। खुदी पड़ी सड़क के कारण भी आए दिन जाम लग रहा है। लेकिन कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। ऐसे में परेशानी आमजन को भुगतना पड़ रही है।
दरअसल करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से करीब पांच किमी लंबा उक्त मार्ग बनाया जा रहा है। जिसका काम पिछले डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी के कारण मार्ग का काम पूरा हो ही नहीं पा रहा है। ऐसे में उक्त सड़क लोगों के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत का कारण बनती जा रही है। जगह-जगह उखड़ी पड़ी सड़क और अधूरे निर्माण के कारण रोजाना जाम लगता है।
दो किमी का मार्ग अभी भी अधूरा
करीब पांच किमी लंबी उक्त सड़क का निर्माण कार्य दामन्या बायपास शुरू होकर इमली स्टैंड से होते हुए ऊकारनाथ मंदिर तक बनाया जा रहा है। फिलहाल बाबा रामदेव मंदिर तक मार्ग बना है। जबकि दामन्या बायपास से लेकर ऊकारनाथ मंदिर तक एक पट्टी का कार्य अभी भी अधूरा है।

एनसीसी कैडेट्स के लिए सीएमएचओ कार्यालय द्वारा विशेष स्वास्थ्य

0

60 से अधिक आभा आईडी बनी, सिकल सेल स्क्रीनिंग के साथ सभी पैथोलॉजी जांचें भी हुई

भोपाल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर मुख्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिकल सेल एवं हीमोफिलिया रोग की जांच की गई, साथ ही कैडेट्स का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

शिविर में आर्मी, नेवल एवं एयरफोर्स के 81 कैडेट्स ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। 61 कैडेट्स की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में राष्ट्रीय कैडेट कोर भोपाल के कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह, कर्नल दुष्यंत, कैप्टन राहुल गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हुए।

इस अवसर पर एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी कैप्टन डॉ. चंद्र बहादुर सिंह दांगी ने सिकल सेल के लक्षणों,जांच एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है जो कि माता-पिता से बच्चों में पहुंचती है। यह भारत की जनजातीय आबादी में अधिक पाया जाता है, लेकिन अन्य समुदायों में भी यह बीमारी देखने को मिलती है। इस बीमारी में शरीर के अंगों में दर्द, शारीरिक विकास में कमी एवं खून की कमी मुख्य लक्षण है। यह बीमारी फेफड़े, हृदय, गुर्दे, आंखों, हड्डियों और मस्तिष्क जैसे कई अंगों को भी प्रभावित करती है। यह जनजातीय समूहों, विशेष रूप से मलेरिया बहुल क्षेत्र में रहने वाले लोगों में व्यापक रूप से पाया जाता है। आजादी के शताब्दी वर्ष के तहत देश को 2047 तक सिकल सेल रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में सिकल सेल ऑपरेशन गाइडलाइन के तहत कार्य किया जा रहा है। नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डैशबोर्ड के माध्यम से कार्यक्रम की मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सिकल सेल के प्रसार को रोकने के लिए वैवाहिक संबंध, जेनेटिक कार्ड के मिलान के बाद किया जाना बेहद जरूरी है। समय पर चिन्हांकन, जेनेटिक कॉउंसलिंग, वाहक और पीड़ित की ट्रेकिंग कर बीमारी के प्रसार को कम किया जा सकता है। भोपाल में आँगनवाड़ी केंद्रों , स्कूल, कॉलेज में सिकल सेल रोग का चिन्हांकन किया जा रहा है। विशेष रूप से आदिवासी हॉस्टल्स और स्कूल्स में स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। रोग की स्क्रीनिंग, प्रबंधन, उपचार कॉउंसलिंग एवं प्रशिक्षण के सभी आयामों पर समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है।

मजदूरों से भरी ट्राली को , ट्रक ने टक्कर मारी, एक की मौत

0

गुना / थाना क्षेत्र में धुनाई के पहले आदिवासी मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों पलट गए। नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे में कुल 21 लोगों को चोट आई है। सभी लोग प्याज उखाड़ने के लिए मजदूरी पर धुनाई जाते थे। रायपुर गांव के करीब 21 मजदूर दुनाई गांव में प्याज उखाड़ने का काम करने के लिए गए थे। शाम को 5 बजे खेत पर उनकी मजदूरी पूरी हो गई। इसके बाद वे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस रायपुर लौट रहे थे। दुनाई से करीब दो किमी आगे के-2 होटल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर और ट्रक दोनों ही फ्लट गए। हादसा शाम को करीब 6.30 बजे हुआ है। हादसे में आनंद भील आयु 18 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ट्रक में धातु के पाइप और अन्य भारी सामान भरा हुआ था। हादसे की सूचना मिलने के बाद गुना से 5 एंबुलेंस रखाना हुई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आईं। हादसे की सूचना के बाद कलेक्टर किशोर कन्याल और एसपी संजीव सिंहा, तहसीलदार जीएस बैरवा भी जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को घायलों का उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपचार के लिए राशि की स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया हैथाने के तहत ग्राम दुनाई के पास आयशर ट्रक और मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए।
ओवरटेक के फेर में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ट्रक के गलत तरीके से ओवरटेक करते समय हुआ था। ट्रैक्टर जा रहा था और इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। मजदूरी के लिए हर दिन जाता पड़ता है दूसरे गांवरू घायलों के परिजनों ने बताया कि अभी प्याज उखाड़ने का काम चल रहा है। इसी तरह सभी एक ट्रैक्टर में बैठकर जाते हैं। ठेकेदार की इसकी व्यवस्था करता है। रायपुर गांव के यह आदिवासी परिवार के पिछले कुछ दिनों से लगातार दुनाई जा रहे थे। इसके अलावा जब दूसरा सीजन आता है तो जिले के बाहर भी मजदूरी के लिए जाते हैं। उनका कहना है कि गांव में कोई काम ही नहीं मिलता है, इसलिए हर दिन पलायन करना पड़ता है।
ट्रक में भारी सामान भरा हुआ था और चालक ओवरटेक करते समय ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते उसने पीछे से ट्रैक्टर की ट्रॉली में टक्कर मारी और दोनों वाहन पलट गए।जिला अस्पताल पहुंचे घायलों को देखते कलेक्टर एसपी।यह हुए घायल, आर्थिक मदद का प्रस्ताव भेजारू हादसे मेंकीरेश, देवा, पप्पू, भूरी, रानू, लीला, अनीता, टीना, रीना, करमी बाई, सुगना बाई, बंटी, सुरबाई, मीश बाई, सुनीता, गुड़ी बाई, लोधी, सुकमा, सुनीता, लक्ष्मी और अमर सभी की जाति भील को चोट आई है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं प्रहलाद भील की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सीएम राईज स्कूल रायसेन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

0

रायसेन

प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में 16 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीएम राईज उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटनदेव रायसेन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को धर्मपाल सिंह शिवाच पंचम जिला न्यायाधीश रायसेन द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 के संबंध में जानकारी दी गई कि लैंगिक अपराधों से बच्चां का संरक्षण अधिनियम, 2012 ऐसे प्रत्येक बालक को जो 18 वर्ष से कम आयु का हो यौन उत्पीड़न, यौनाचार और अष्लीलता से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके तहत अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालयों का गठन किया गया है जिसमें न्याय प्रक्रिया के प्रत्येक प्रक्रम पर बालक के हित को सर्वोपरि रखा गया है। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि आपके साथ कोई आपका रिश्तेदार, बाहरी व्यक्ति किसी प्रकार का दुर्व्यवहार करता है, ऐसी परिस्थिति में आप अपनी समस्या को अपने माता-पिता या करीबियों को बता सकते है, अन्यथा समीप स्थित थाने में शिकायत दर्ज करा सकते है, ताकि संबंधित व्यक्ति को दंडित किया जा सके। उनके द्वारा मोटर यान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित अजय कुमार यदु, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मूल अधिकार व मूल कर्तव्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मूल अधिकार उन अधिकारों को कहा जाता है, जो व्यक्ति के जीवन के लिए मौलिक होने के कारण संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये जाते है। यह ऐसे अधिकार है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है और इनके बिना मनुष्य अपना पूर्ण विकास नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान द्वारा भारत के नागरिकों को विधि के समक्ष समता, लोक नियोजन विषय में अवसर की समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्राण अथवा आजादी की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता मौलिक अधिकार प्रदान किये गये है। साथ ही मौलिक अधिकारों के साथ-साथ भारतीय संविधान के भाग 4 में मौलिक कर्तव्यों का भी प्रावधान है। हमें अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, निशुल्क विधिक सहायता योजना, लोक अदालत योजना एवं नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण सहित अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एलएन प्रधान सहित शिक्षक भी उपस्थित रहे।

जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता अभियान

0

बैरसिया के खेजड़ा घाट, हथाईखेड़ा डेम और वन विहार तालाब में चला श्रमदान और सफाई अभियान

भोपाल

जल गंगा संवर्धन अभियान- 2025 के अंतर्गत भोपाल जिले में जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जन-सहभागिता आधारित गतिविधियाँ संचालित की गईं। जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बैरसिया स्थित खेजड़ा घाट की बाह्य नदी में छात्रों द्वारा साफ-सफाई के साथ बोरी बंधान का निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त, हथाईखेड़ा डेम में भी सफाई कार्य संपन्न हुआ।

इसी क्रम में वन विहार के समीप स्थित छोटे तालाब में नगर निगम भोपाल के सहयोग से पानी की सतह पर उगी हुई घास को हटाकर तालाब की सफाई की गई। इस श्रमदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र, जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड समन्वयक तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सतत विकास के लिए प्रेरित करना है। इस दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा भी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर-बैनर और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों को जल संरक्षण का संदेश देने के प्रयास किए जा रहे हैं।