Home Blog Page 657

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन एवं श्रमदान

0

विदिशा

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नटेरन के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यशपाल सिंह रघुवंशी एवं अंशुज शर्मा, तूफान सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों व छात्र-छात्राएं और जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक पूजा श्रीवास्तव ने ग्राम सेऊ स्थित ब्रह्मदेव तालाब में पहुंचकर श्रमदान किया। कार्यक्रम अंतर्गत सफाई अभियान और गहरीकरण का काम किया गया जिसमें जिला समन्वयक पूजा श्रीवास्तव ने जल गंगा संवर्धन अभियान मिशन के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी को अवगत कराया और जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत सभी को शपथ भी दिलाई गई। जन अभियान परिषद किस जिला समन्वय पूजा श्रीवास्तव ने कहा की हमारे जल के जो संसाधन है जिनका हम उपयोग करते हैं उन संसाधनों को बचाने के लिए हमें आगे आना जरूरी है। इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वय भीकम सिंह दांगी, परामर्शदाता गौरव सक्सेना, प्रवीण शर्मा, अभिषेक शर्मा, सतेंद्र श्रीवास्तव, अशोक धाकड़, नवांकुर संस्था से बाबूलाल धाकड़, विनोद कुशवाहा, प्रकाश मीणा, राकेश सेन, गोविंद शर्मा सहित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और प्रस्फुटन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

टैंकर से भर रहे टंकी, फिर भी पूर्ति नहीं हो रही, गर्मी में इधर-उधर भटक रहे वार्डवासी

0

जावर/सीहोर

नगर परिषद द्वारा वार्ड-9 में नदी किनारे पर पानी की जो टंकी रखी गई है वह 2 हजार लीटर की है। जो क्षेत्र की आवश्यकता के मान से अपर्याप्त है। इस वजह से भीषण गर्मी में लोगों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण वार्ड वासियों को पीने के पानी के लिए अभी भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

बता दें कि नगर परिषद ने जो पानी की टंकी रखी है उसे भी टैंकर से भरा जाता है। इस संबंध में जीवन मालवीय ने बताया कि वार्ड क्रमांक 8 व 9 में जल संकट से कई बार अवगत करवाने के बावजूद स्थिति में कोई दोनों वाडौँ में रहता है मजदूर वर्ग सुधार नहीं हुआ है।

नगर के वार्ड 8 और 9 में अधिकांश लोग मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। जल संकट की वजह से लोगों को पानी की व्यवस्था में घंटों लग जाते हैं। जिससे वे समय पर मजदूरी पर नहीं जा पातें। इसका सीधा असर उनके रोजगार और आय पर पड़ रहा है। लगातार इस समस्या से जूझ रहे नागरिकों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की इस लापरवाही और उदासीनता के चलते क्षेत्र की जनता को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।

जल संकट को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वर्तमान में केवल दिन में एक बार 2000 लीटर की टंकी भरकर पानी की आपूर्ति की जाती है। जो कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के लिए बहुत ही अपर्याप्त है। नलो में पानी नहीं आ रहा है। जिस लोगों को भारी परेशानी का साम करना पड़ रहा है। वार्ड 8 और के मध्य स्थित री-ट्यूबवेल दोबारा चालू करवाने के लिए कई बार मांग की गई है, लेनि इस दिशा में भी कोई कार्रवाई न की गई है।

हनुमान यात्रा पर पत्थर फेंकने वालों पर हो बुलडोजर कार्रवाई

0

सीहोर\ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने गुना के कर्नल गंज में स्थित मदीना मस्जिद से जिहादियों के द्वारा हनुमान जंयती यात्रा पर योजनापूर्वक पत्थर बरसाने की घटना की कड़ी निंदा की है। असामाजिक तत्व जिहादियों पर बुलडोजर कार्रवाई और गिरफ्तारी सहित पीएफआई कनेक्शन की जांच की मांग को लेकर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाहा को दिया।इसमें कहा कि 12 अप्रैल को गुना के कर्नल गंज में स्थित मदीना मस्जिद से श्री हनुमान जन्मोत्सव यात्रा पर जिहादियों की भीड़ ने योजनापूर्वक हमला किया था। यह हमला सुनियोजित था। हमले के दौरान आमजन द्वारा मोबाइल से बनाए गए वीडियो के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि मस्जिद में पहले से ही लोग जमा थे। उन्होंने हनुमान यात्रा आता देखकर नारेबाजी शुरू की और आक्रामक होकर श्री हनुमान जी का वेश धारण कर चल रहे युवक से मारपीट की और मस्जिद और आसपास के घरों से पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और कई हिन्दू घायल हो गए।
एफआईआर को निरस्त करने की मांग
विहिप ने आरोपियों के साथ साजिशकर्ताओं को भी हिरासत में लेकर कठोर कार्यवाही करने, जिहादियों के अवैध मकान, व्यवसाय, पर न्याय पूर्ण बुल्डोजर की कार्रवाई करने, आरोपियों के पीएफआई सिमी के संबंधों की विस्तृत जांच करने और समय पर उचित कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस प्रशासन
ज्ञापन देते समय प्रांत गोरक्षा उपाध्यक्ष अजीत शुक्ला जिला मंत्री राके कुमार विश्वकर्मा, कथा वाचक पंडित मोहित राम पाठक, जिला कोषाध्यक्ष महेश मेवाड़ जिला जिला गौरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया जिला बलउपासना , जिला महाविद्यालय प्रमुख सुरेश दांगी, कैलाश चैहान विजेंद्र के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व षडयंत्र पूर्वक हिन्दू समाज के लोगों पर की गई झूठी एफआईआर को निरस्त किए जाने की मांग की है। जायसवाल, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट, नगर सह मंत्री सहित हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर घर-घर दे रहे निमंत्रण

0

सीहोर/ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद भी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और विप्रजन पूरे उत्साह के साथ शहर सहित आस-पास के स्थानों पर पहुंचकर भव्य चल समारोह का प्रचार-प्रसार कर रहे है।
गत दिनों भी युवाओं, महिलाओं सहित अन्य समाजजनों की बैठक का आयोजन किया जा चुका है। बुधवार को ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में शहर के अनेक स्थानों पर घर-घर पहुंचकर ब्राह्मणजनों को आगामी दिनों में होने वाले पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर निमंत्रण दिया।
इस मौके पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम के नारे भी लगाए। इस वर्ष चल समारोह का अध्यक्ष मनीष शर्मा को अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर 30 अपै्रल को सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की जाएगी।

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

0

सीहोर/ नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी तहसील चैराहे पर जुटे। यहां मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। करीब 40 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम तन्मय वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के शीर्ष
नेताओं को परेशान कर रही है। बिना किसी मूल शिकायत के वर्षों पुराने मामले को फिर से खोला गया है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि वे इस मामले में स्वतः संज्ञान लें और केंद्र सरकार से जवाब तलब करें। प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, हरपाल ठाकुर, प्रीतम दयाल चैरसिया आदि शामिल थे।

स्कूल जा रहे 5वीं के छात्र पर कुत्ता ने किया हमला

0


सीहोर \ जिले के आष्टा में बुधवार को घर से स्कूल निकले एक 5वीं के छात्र पर स्ट्रीट डॉग के झुंड ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि, जिस समय कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला किया, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचक उसे बचा लिया। जानकारी के अनुसार आष्टा के वार्ड क्रमांक 10 जुमापुरा निवासी हस्सान (10) पिता नौशाद खां शासकीय सीएम राइज स्कूल बुधवारा में पढ़ाई करता है। वह बुधवार सुबह 7.30 बजे घर से स्कूल जाने निकला था। तभी प्रगति गली में तीन-चार कुत्तों ने उसे आसपास से घेर लिया और एक ने सीधे हमला कर काट लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर जान बचाई। इसकी सूचना परिजन को दी गई। परिजन उसे इलाज कराने सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर वापस घर रवाना कर दिया। शहर में इसके पहले भी आक्रामक हुए कुत्तों ने कई लोगों पर हमले की घटनाओं को अंजाम दिया है। कई रास्तों पर कुत्तों के आतंक के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। वे झुंड बनाकर बैठे रहते हैं और अचानक हमला कर देते हैं।
रोज 15 से अधिक को लग रहा रेबीज इंजेक्शन
डॉग बाइट के मामले किस तरह से बढ़ रहे हैं, उसकी हकीकत सिविल अस्पताल का रेकॉड बता रहा है। यहां हर दिन करीब 15 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार होने पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने आते हैं। बुधवार को छोटे से लेकर बड़े तक 12 लोगों को रेबीज इंजेक्शन लगा।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बुमकर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर

0

सीहोर / प्रदेश सरकार पर मादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जिले के करीब एक हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बुमकर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्थिति खराब रही। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके रहे और मरीज परेशान होकर वापस लौट गए। हालांकि जिला मुख्यालय सहित सभी सिविल हॉस्पिटलों में तो आसपास के क्षेत्र से स्टाफ बुलाकर व्यवस्थाएं कर ली गई लेकिन यदि कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए तो परेशानी बढ़ जाएगी।
अहमदपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र में 6 संविदा कर्मचारी हड़ताल पर थे। दोपहर करीब 12.30 बजे यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी और ओपीडी में पर्चा बनाने के लिए एक कर्मचारी को लगाया था। खास बात यह है कि पर्चा बनाने बाला कर्मचारी ही दवा भी बांट रहा था। ऐसे में यहां काउंटर पर भी लाइन लगी हुई थी। एक महिला चिकित्सक मरीजों को देख रहीं थी। उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. केसी मोहनिया ने बताया कि एक दिन की हड़ताल पर कर्मचारी गए हैं, हमने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। इछावरमें 25 उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे, आष्टा और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऐसे हालात रहे। केंद्रों पर टीकाकरण सहित अन्य काम संचालित नहीं हो सके।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की यह हैं मांगे
संविदा कर्मचारियों की नाग है कि विभाग में रिक्त पदों पर साँवलियन किया जाकर, निवमित किया जाए। पूर्व मोदी जा रही सुविधाओं में एल एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है। अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है। लेकिन अप्रेल जैसी कुरीति को यधावत रखा गया है। यही नहीं सेवा निवृत्तिको आयु में 65 वर्ष से पटाकर 62 वर्ष किया गया है। एनपीएस, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डीए की सुविधा से वंचित रखा गया है। शासन द्वारा समकक्षता (वेदन विसंगति) का निर्धारण गलत तरीके से किया गया है जिसमें पुनः विचार कर संशोधन किया जाएं। आपकी ये मांगे जायज है, लेकिन परेशान होकर अपना इलाज कराने वाले आए लोगों का इलाज करना भी आपका सबसे पहला कर्म और धर्म भी है।

प्रगति पेट्रोल पम्प हॉकर्स कॉर्नर में प्रशिक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

भोपाल / कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को स्वच्छ परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण भोजन का निर्माण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को प्रगति पेट्रोल पम्प, एम.पी. नगर स्थित हॉकर्स कार्नर में खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने कार्ट साफ रखने, स्वच्छ कपड़े (ग्लव्स्, एप्रिन) का उपयोग करने, मोनो सोडियम ग्लूटामेट (व्यवसायिक नाम-अजीनोमोटो), विनेगर, कृत्रिम फ्लेवर्स एवं कृत्रिम रंगों का उपयोग सीमित तथा निर्धारित सीमा के भीतर करने, समोसे कचौड़ी आदि तलने के लिये तेल का तीन बार से अधिक उपयोग नहीं करने के निर्देश दिये गये। अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार फास्ट, जंक फूड की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए जैन नाश्ता सेंटर, एम.पी. नगर जोन-2 से समोसे तथा कचौड़ी के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल में प्रेषित किया गया।

हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था – स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण आज से प्रारंभ

0

भोपाल / स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा हज यात्रियों के दल का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण बुधवार, 16 अप्रैल से किया जा रहा है । इसके लिए विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह चिकित्सकीय दल 21 अप्रैल तक सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन स्थित मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी हज हाउस में हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण करेगा। ये सेवाएं सुबह 11.00 से शाम 4.00 बजे तक प्रतिदिन दी जाएगी। 21 अप्रैल के बाद टीकाकरण से वंचित हज यात्री जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में टीका लगवा सकेंगे ।

चिकित्सकीय दल द्वारा हज यात्रियों को मेनेनजाइटिस एवं पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए जापानी इंसेफेलाइटिस एवं अन्य नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत हेल्थ कार्ड भी दिया जा रहा है।

गर्मी के मौसम में इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत

0

आम को यूं तो फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये स्वाद सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए किन लोगों को आम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

 गर्मियों का मौसम और आम दोनों का रिश्ता बहुत खास होता है। जैसे ही मई-जून आता है, मार्केट में तरह-तरह के मीठे और रसीले आम नजर आने लगते हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई आम खाने का इंतजार करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट फल कुछ लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है?

अगर आप भी हर दिन आम खा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। खासतौर पर ये 5 तरह के लोग अगर आम का सेवन करें तो उनकी सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को गर्मियों में आम खाने से परहेज करना चाहिए।

1. एलर्जी वालों के लिए आम हो सकता है खतरनाक

जिन लोगों को किसी भी तरह की फूड एलर्जी होती है। उन्हें आम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। इससे चेहरे पर रैशेज, खुजली, गले में खराश या सूजन हो सकती है। अगर आम खाने के बाद आपको बार-बार छींक आ रही है या त्वचा पर लाल चकत्ते दिख रहे हैं तो ये संकेत हो सकता है कि आपको आम से एलर्जी है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और आगे से आम नहीं खाएं।

2. डायबिटीज के मरीज न करें ज्यादा सेवन

आम स्वाद में भले ही मीठा और लुभावना होता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक मध्यम आकार के आम में करीब 45 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। ऐसे में जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। उनके लिए आम ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। यदि डायबिटीज पेसेंट आम खाना ही चाहते हैं तो उन्हें डॉक्टर से पूछकर बहुत सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

3. पाचन तंत्र कमजोर है तो रहें सावधान

अगर आपको एसिडिटी, गैस, कब्ज या पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आम खाना आपके लिए सही नहीं है। खासतौर पर ज्यादा पके हुए आम या फ्रिज में रखे आम खाने से पेट में जलन, भारीपन या बदहजमी हो सकती है। गर्मियों में आम की तासीर गर्म होती है। जिससे पाचन पर असर पड़ता है। ऐसे लोगों को आम खाने से पहले एक-दो दिन देखना चाहिए कि शरीर कैसे रिएक्ट कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Drumstick Side Effects: इन 4 लोगों को नहीं करना चाहिए सहजन का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

4. हीट स्ट्रोक से बचना है तो आम से दूरी बनाएं

गर्मी में धूप में निकलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है और आम इस खतरे को और बढ़ा सकता है। आम शरीर में गर्मी पैदा करता है। खासतौर पर जब इसे जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो यह सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं ला सकता है। यदि आपको गर्मी जल्दी लगती है या बाहर का काम ज्यादा है तो कच्चे आम से बने पना पीना बेहतर रहेगा। ये शरीर को ठंडक देता है।

5. वजन कम कर रहे हैं तो भूल जाइए आम

जो लोग वेट लॉस पर काम कर रहे हैं, उन्हें आम खाने से परहेज करना चाहिए। आम में कैलोरी और शुगर दोनों बहुत ज्यादा होती है। 1 आम में लगभग 150 कैलोरी होती है और अगर दिन में 2-3 आम खा लिए तो वेट लॉस की कोशिशें बेकार हो सकती हैं। इसलिए वजन कम करने वालों को आम खाने से पहले अपनी डाइट का हिसाब-किताब जरूर देखना चाहिए।