Home Blog Page 658

3 दिन तक तपेंगे एमपी के 19 जिले, लू चलने का अलर्ट जारी

0

भोपाल/ अगले तीन चार दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

 मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है और मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रतलाम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं चार महानगरों में इंदौर सबसे गर्म रहा, यहां भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। साथ ही धार में 41.2, खंडवा में 41.1, उज्जैन में 40.8, भोपाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लू चलने का अलर्ट जारी

पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश में बादल, बौछारों की स्थिति थी, इसके कारण तापमानों में थोड़ी नमी थी, लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ ही फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। राजस्थान, गुजरात से फिर गर्म हवा आने लगी है। ऐसे में इन दिनों मालवा और निमाड़ क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गए है। 19 जिलों में अब तेज गर्मी के साथ लू चलने का अलर्ट है।

आगे तापमान में हल्की बढ़ोतरी का दौर

मौसम विज्ञानी ने बताया, प्रदेश में जो सिस्टम बने थे, वह कमजोर हो गए हैं। इस समय हवा का रूख उत्तर पश्चिमी है। ऐसे में अगले तीन चार दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक गर्मी बढ़ने अनुमान जताया है। इस बीच बारिश की संभावना बहुत कम है।

आने वाले तीन दिनों में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में 16 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसका असर दो दिन बाद 19 अप्रैल से दिखेगा। ऐसे में पारा 2 से 3 डिग्री गिर सकता है।

एमपी के इस शहर बनेगा नया ‘रेलवे ओवरब्रिज’, लाखों लोगों को होगा फायदा

0

भोपाल/ अधिकारियों ने मुताबिक निर्माण के लिए इसी हफ्ते टेंडर जारी हो जाएगा और जून महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 एमपी के भोपाल शहर में आशिमा मॉल से बावड़िया कलां के बीच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जून से शुरू होगा। मंगलवार को मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह सहित अन्य उपस्थित थे। इस ओवरब्रिज का लाभ रोज आवागमन करने वाले लाखों लोगों को मिलेगा। अधिकारियों ने मुताबिक निर्माण के लिए इसी हफ्ते टेंडर जारी हो जाएगा और जून महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राज्यमंत्री ने बावड़िया ब्रिज पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश भी दिए हैं, इससे लंबे जाम से रहवासियों को राहत मिलेगी। बैठक में अंजू अरुण कुमार, मीनाक्षी बघेल, रवि शंकर राय, उदित गर्ग, केएल खरे व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भेल क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए भेल के अधिकारियों के साथ बैठकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस काम को करेंगे।

-एमजीएम स्कूल अवधपुरी में बनने वाली सड़क के कार्य में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई।

-पिपलानी से खजूरीकलां तक 4 किमी नाली के निर्माण को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश।

-आनंद नगर से ट्रांसपोर्ट नगर तक बन रही लगभग 5 किलोमीटर की सड़क के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के भी निर्देश।

-भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को ट्रैफिक सिग्नल के समय को रिव्यू करने को कहा।

-ऐसे चौराहे चिन्हित किए जाएं, जहां सिग्नल की टाइमिंग सही नहीं है। इसमें पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने बस पलटी, 14 लोग सवार थे

0


भोपाल/ बुधवार को दोपहर में नर्मदापुरम रोड पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस पलट गई। बस के पलटने से नर्मदापुरम रोड जाम हो गया। बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार बस ओवरटेक कर रही थी, तभी वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई।नर्मदापुरम रोड स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बस पलट गई। जिससे की घंटों तक जाम से लोग परेशान हुए।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार को दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। राहगीरों ने जैसे-तैसे बस में से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में बस के ड्राइवर के पैर की हड्डी टूट गई। बस पलटने से नर्मदापुरम रोड पर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी।

बुधवार को दोपहर में नर्मदापुरम रोड पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। बस के पलटने से नर्मदापुरम रोड जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार बस एक अन्य बस को ओवरटेक कर रही थी, तभी वो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त बस में 14 लोग सवार थे। जिन्हें चोटें आई हैं। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। इत्तेफाक से जिस स्थान पर बस पलटी उसी के सामने निजी अस्पताल था, राहगीरों ने लोगों को उठा-उठाकर सीधे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिल गया। बस आनंद नगर से मंडीदीप फैक्ट्री जा रही थी। बस सोम डिस्टलरी की बताई जा रही है।
लंबा जाम लग गया था

काफी देर तक बस सड़क पर पड़ी रही, जिससे लंबा जाम लग गया। जाम लगने से कई वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे थे। जाम का आलम यह था कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से लेकर आशीमा मॉल तक वाहनों की कतारें लग गई थी।

तीन क्रेन से उठी बस

घटना के बाद तीन क्रेन मंगाई गई, जिससे बस को सीधा किया गया और सड़क किनारे कर दिया गया। इसके बाद जाम खुल गया। लेकिन, काफी देर से वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे हैं।

14 लोग सवार थे बस में

बताया जा रहा है जिस समय बस पलटी तब उसमें 14 लोग सफर कर रहे थे। बस चालक और कंडक्टर बस पलटने में घायल हुए हैं। 14 लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। वहीं ड्राइवर के पैरों की हड्डी टूट गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग सोम डिस्टलरी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर बरसे वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा ने भी कसा तंज

0

भोपाल/ नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मध्यप्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।मंगलवार को नेशनल हेराल्ड(National Herald Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी की ओर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इसे लेकर बुधवार को मध्यप्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस का विरोध देखने को मिल रहा है। प्रदेश में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में मध्यप्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।कांग्रेस छल कपट की राजनीति करती है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(VD Sharma) ने प्रेसवार्ता के दौरान नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर तंज कसा है। वीडी शर्मा ने कहा कि, ‘कांग्रेस हमेशा से देश में छल कपट की राजनीति करती है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनियां गांधी का नाम चार्जशीट में आना एक तकनीकी मामला है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड मामले की शुरुआत कब हुई थी। कांग्रेस कान खोलकर सुनले ये मामला मोदी सरकार के आने से पहले ही दायर किया जा चुका था। कांग्रेस के कार्यकाल में ही इस मामले की जांच शुरू हुई थी। अब कांग्रेस का इस मामले पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं बनता है’

कोई नहीं बचा सकता…

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन और नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा(Rameshwar Sharma) ने कहा कि, ‘कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है, इसने कभी किसानों की समस्या नहीं उठाई, कभी गरीब मजदूरों की समस्या नहीं उठाई। अब चार्जशीट दाखिल हुई है तो भ्रष्टाचार किया है, देश की संपत्ति औने-पौने दामों पर बेची और खाई होगी तो कार्रवाई होगी और कोई नहीं बचा सकता। भले ही कांग्रेस से 10 हजार या फिर 10 लाख का प्रदर्शन कर ले कोई बचाने वाला नहीं है।सोनिया आंटी हो या राहूल भैया इनको बचाने की कोशिश मत करो।’

एमपी में किसानों के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, बैंकों का ब्याज भरेगी राज्य सरकार

0

 एमपी में किसानों के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की सहकारी बैंकों की कर्ज राशि का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी।एमपी में किसानों के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की सहकारी बैंकों की कर्ज राशि का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने CM डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। संघ पदाधिकारियों ने भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट मामले में कुछ सुझाव दिए और 31 मार्च तक सहकारी बैंकों के कर्ज जमा न कर पाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का ब्याज सरकार भरेगी, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट के मामले में सीएम को किसानों की चिंता से अवगत कराते हुए उनका पक्ष रखा। किसान संघ ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा कि किसानों की सलाह और उन्हें विश्वास में लिए बिना जमीन अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। भारतीय किसान संघ के तीन प्रांतों, प्रदेश पदाधिकारियों और अखिल भारतीय पदाधिकारियों के सामने राज्य के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2025 का प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद किसान संघ ने सीएम के समक्ष ही इसपर सुझाव दिए।

2025 के डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार

किसान संघ ने 31 मार्च तक सहकारी बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मुद्दा भी उठाया। इस मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसान संघ से कहा कि किसानों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे किसानों का सहकारी बैंकों का ब्याज राज्य सरकार भरेगी।

मध्यप्रदेश में कुल 4523 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि कार्यों के लिए कृषि ऋण (Cooperative Bank Loan) दिया जाता है। खास बात यह है कि यह कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर वाला होता है अर्थात किसानों को बिना ब्याज के ही लोन मिलता है लेकिन किसान डिफाल्टर हो जाते हैं तो ब्याज लगने लगता है। ब्याज राशि ज्यादा होने से किसान और परेशान हो जाता है। जो किसान तय अवधि में ऋण नहीं चुकाते हैं, उनसे समितियां आधार दर के साथ दंड ब्याज वसूलती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 अप्रैल को लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे अंतरित

0

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग राशि होगी अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडल रिफिलिंग योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में अप्रैल माह की किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपये अंतरित करेंगे। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 23वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रूपए की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से भेजेंगे।

स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विश्व के भरण पोषण में सामर्थ्यवान बनेगा भारत : मंत्री श्री परमार

0

सभी की संकल्पशक्ति और सहभागिता से पुनः विश्वगुरु बनेगा भारत

स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष@2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प है। विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनाने के लिए, सभी को सहभागिता करने की आवश्यकता है! हम सभी को अपना योगदान देना होगा। भारत की गौरवशाली सभ्यता, विरासत, ज्ञान परम्परा एवं भाषाओं से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागिता करनी होगी। स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 में जब भारत विश्वगुरु भारत बनेगा, तब हमारा विकसित भारत ऊर्जा एवं खाद्यान्न में आत्मनिर्भर होकर विश्व के अन्य देशों के भरण पोषण में भी सामर्थ्यवान बनेगा। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल स्थित “टीआईटी टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” के सभागृह में आयोजित “ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025” के अवसर पर कही। मंत्री श्री परमार ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधि एवं मेडल प्रदान कर, उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। श्री परमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत की समृद्ध विरासत, ज्ञान परम्परा और संकल्पना के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए अभिप्रेरित किया।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत अपनी ज्ञान परम्परा के आधार पर विश्वमंच पर सिरमौर था। भारत के पुरातन ज्ञान को पुनः विश्वमंच पर युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में भारतीय दृष्टिकोण के साथ, प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए हमें हमारे पूर्वजों की गौरवशाली ज्ञान परम्परा पर गर्व का भाव जागृत कर, उनके बनाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में इंजीनियरिंग सहित समस्त विषयों में भारत का पुरातन ज्ञान विद्यमान है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने हमें हीन भावना से मुक्त होकर स्वाभिमान को जागृत करने का अवसर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने शिक्षा में भारतीय दृष्टि के समावेश का अवसर दिया है। इसके परिप्रेक्ष्य में हर विद्या हर क्षेत्र में भारत केंद्रित शिक्षा का समावेश हो रहा है।

हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, जल स्त्रोतों एवं सूर्य सहित समस्त ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण के भाव से, शोध एवं अनुसंधान के आधार पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाज में परम्परा के रूप में स्थापित की। कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी संस्कृति और सभ्यता है। हमारे पूर्वज सूर्य उपासक थे, प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों की उपयोगिता और महत्व को जानते थे। मंत्री श्री परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष@2047 तक भारत, सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों की पूर्ति करने में समर्थ देश बनेगा। साथ ही वर्ष@2047 तक खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों का भरण पोषण करने में भी सामर्थ्यवान देश बनेगा। हम सभी की सहभागिता से, अपने पूर्वजों के ज्ञान के आधार पर पुनः विश्वमंच पर सिरमौर राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए हमें स्वाभिमान के साथ हर क्षेत्र में अपने परिश्रम और तप से आगे बढ़कर, विश्व मंच पर अपनी मातृभूमि का परचम लहराना होगा। हम सभी की संकल्पशक्ति और सहभागिता से भारत पुनः “विश्वगुरु” बनेगा।

 में वक्फ कानून के खिलाफ सुनवाई कुछ देर में:विरोध में 70 से ज्यादा याचिकाएं, 7 राज्य समर्थन में; 1995 के अधिनियम को भी चुनौती

0

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज नए वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। CJI संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की बेंच दोपहर 2 बजे से वक्फ बोर्ड के खिलाफ और समर्थन में दायर याचिकाओं पर दलीलें सुनेगी।

भले ही CJI की अध्यक्षता वाली बेंच में 10 याचिकाएं लिस्ट की गई हैं, लेकिन धार्मिक संस्थानों, सांसदों, राजनीतिक दलों, राज्यों को मिलाकर वक्फ कानून के खिलाफ 70 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं।

हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और असम सरकार ने नए वक्फ कानून के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।

जैन और सिख याचिकाकर्ताओं ने दी चुनौती: सिख दया सिंह ने भी वक्फ कानून के खिलाफ याचिका लगाई है। उन्होंने कहा कि नए कानून से मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ। याचिका में कहा गया कि गैर-मुस्लिमों को वक्फ में दान से रोकना संपत्ति पर उनके अधिकार, धार्मिक अभिव्यक्ति और आत्मा की आवाज को गलत तरीके से रोकना है।

एडवोकेट हरि शंकर जैन ने वक्फ अधिनियम 1995 को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका दायर की है। इसमें कहा गया कि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को सरकारी भूमि और हिंदू धार्मिक संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करने की अनुमति है। यह मुसलमानों को अनुचित लाभ पहुंचाता है। हिंदुओं के धार्मिक और संपत्ति अधिकारों को खतरे में डालता है।

बता दें कि संसद से 4 अप्रैल को पारित हुए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी। सरकार ने 8 अप्रैल से अधिनियम के लागू होने की अधिसूचना जारी की। तब से इसका लगातार विरोध हो रहा है।

10 याचिकाएं और उनमें दी गई दलील

सुप्रीम कोर्ट में जिन दस याचिकाओं पर सुनवाई होनी है, उन्हें AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी, दिल्ली के AAP विधायक अमानतुल्ला खान, एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी, ऑल केरल जमीयतुल उलेमा, अंजुम कादरी, तैय्यब खान सलमानी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद फजलुर्रहीम और राजद सांसद मनोज कुमार झा ने दायर किया है।

पर्सनल लॉ बोर्ड- 87 दिन तक करेगा प्रदर्शनऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने कानून के खिलाफ ‘वक्फ बचाव अभियान’ शुरू किया है। इसका पहला फेज 11 अप्रैल से शुरू होकर 7 जुलाई यानी 87 दिन तक चलेगा। साथ ही वक्फ कानून के विरोध में 1 करोड़ हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जो PM मोदी को भेजे जाएंगे। इसके बाद अगले फेज की रणनीति तय की जाएगी।

2 मिनट पहले

वक्फ होता क्या है

‘वक्फ’ अरबी भाषा के शब्द ‘वकुफा’ से बना है, जिसका अर्थ होता है- ठहरना, रोकना या निषिद्ध करना। 27 देशों के वक्फ की संपत्तियों पर काम करने वाली संस्था ‘औकाफ प्रॉपर्टीज इन्वेस्टमेंट फंड’ (AIPF) के मुताबिक, कानूनी शब्दों में इस्लाम में कोई व्यक्ति जब धार्मिक वजहों से या ईश्वर के नाम पर अपनी प्रॉपर्टी दान करता है तो इसे प्रॉपर्टी वक्फ कर देना कहते हैं। फिर वो चाहे कुछ रुपए की रकम हो या बेशकीमती हीरे-जवाहरात से भरी हुई एक पूरी इमारत।

अमूमन ऐसी प्रॉपर्टीज को ‘अल्लाह की संपत्ति’ कहा जाता है। अपनी प्रॉपर्टी वक्फ को देने वाला इंसान ‘वकिफा’ कहलाता है। वकिफा ये शर्त रख सकता है कि उसकी संपत्ति से होने वाली आमदनी सिर्फ पढ़ाई पर या अस्पतालों पर ही खर्च हो।

इन संपत्तियों को बेचा या धर्म के अलावा किसी और मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पैगंबर मोहम्मद के समय खजूर के 600 पेड़ों का एक बाग वक्फ का सबसे पहला उदाहरण माना जाता है। इससे होने वाली कमाई से मदीना के गरीबों की मदद की जाती थी।

3 मिनट पहल

वक्फ बोर्ड कैसे काम करता रहा है

  • भारत में वक्फ की परंपरा का इतिहास 12वीं सदी में दिल्ली सल्तनत के समय से जुड़ा है। भारत में ज्यादातर वक्फ प्रॉपर्टीज पर मस्जिदें, मदरसे, कब्रिस्तान और यतीमखाने यानी मुस्लिम बच्चों के लिए अनाथालय खुले हैं। कई प्रॉपर्टीज खाली पड़ी हैं या फिर उन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
  • आजादी के बाद 1954 में वक्फ एक्ट बना, 1995 में कुछ संशोधनों के साथ नया वक्फ एक्ट बना। 2013 में भी कई बदलाव हुए। इसके तहत वक्फ बोर्ड नाम का एक ट्रस्ट बनाया गया। इसी के साथ इस्लाम से जुड़ी सभी धार्मिक संपत्ति वक्फ बोर्ड के हिस्से आ गईं।
  • लगभग सभी मुस्लिम धर्मस्थल वक्फ बोर्ड एक्ट के तहत आते हैं, लेकिन कुछ अपवाद भी हैं। मसलन, ये कानून अजमेर शरीफ दरगाह पर लागू नहीं होता। इसके मैनेजमेंट के लिए दरगाह ख्वाजा साहिब एक्ट 1955 बना हुआ है।
  • मौजूदा वक्फ एक्ट के तहत वक्फ संपत्तियों का कामकाज देखने के लिए बनी सेंट्रल वक्फ काउंसिल भारत सरकार को वक्फ से जुड़े मुद्दों पर सलाह देती है। इसके अलावा राज्यों में दो 2 बोर्ड्स होते हैं- सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड।
  • इन बोर्डों का एक चेयरमैन होता है, दो सदस्य राज्य सरकार तय करती है। इसमें मुस्लिम विधायक, मुस्लिम सांसद, मुस्लिम टाउन प्लानर, मुस्लिम एडवोकेट और मुस्लिम विद्वान शामिल होते हैं। प्रॉपर्टीज का लेखा-जोखा रखने के लिए बोर्ड का एक सर्वे कमिश्नर भी होता है। सभी मेंबर्स का कार्यकाल 5 साल का होता है। राज्य सरकार डिप्टी सेक्रेटरी रैंक के IAS ऑफिसर को बोर्ड का CEO बनाती है। ये बोर्ड के फैसलों को लागू करता है।
  • वक्फ से जुड़े मामलों के लिए जो कोर्ट बना है, उसे वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल कहते हैं।

कांग्रेस का देशभर में ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध; कहा- मोदी, शाह धमका रहे

0

प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं।

इसके विरोध में पार्टी देशभर में ईडी दफ्तरों के बाहर आज (बुधवार को) विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। कोर्ट ने ईडी से मामले की केस डायरी भी मांगी है। 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ इस मामले की शिकायत की थी।

12 अप्रैल 2025 को जांच के दौरान कुर्क संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। ईडी ने दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में 661 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया था।

इससे पहले, मंगलवार को ही सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय ईडी के ऑफिस पहुंचे। जहां उनसे गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड घोटाले में पूछताछ हुई। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह धमकाने का काम कर रहे हैं।

तस्वीर 14 अप्रैल की है, जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी नई दिल्ली में डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संसद पहुंचे थे।

तस्वीर 14 अप्रैल की है, जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी नई दिल्ली में डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संसद पहुंचे थे।

ईडी का आरोप- ₹2,000 करोड़ की संपत्तियों पर ₹50 लाख रु. में कब्जा किया

ईडी का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लि. (एजेएल) की ₹2,000 करोड़ की संपत्तियों पर कब्जे के लिए उसका अधिग्रहण निजी स्वामित्व वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ के जरिए केवल ₹50 लाख रु. में कर लिया। इस कंपनी के 76% शेयर सोनिया व राहुल के पास हैं। इस मामले में ‘अपराध से अर्जित आय’ 988 करोड़ रु. की मानी गई। साथ ही संबद्ध संपत्तियों का बाजार मूल्य 5,000 करोड़ रु. बताया गया है।

कांग्रेस बोली- यह बदले की राजनीति, BJP ने कहा- खामियाजा भुगतेंगे

  • कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति बताया। जयराम रमेश ने लिखा, ‘नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा पहने हुए राज्य प्रायोजित अपराध है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से बदले की राजनीति और धमकी के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि, कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं रहेगा। सत्यमेव जयते।’
  • हालांकि, BJP ने कहा है कि जो लोग भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संपत्ति की लूट में लिप्त थे, उन्हें अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला बोले-अब ईडी का मतलब डकैती तथा वंशवाद का अधिकार नहीं है। वे जनता का पैसा, संपत्ति हड़प लेते हैं और कार्रवाई होने पर विक्टिम कार्ड खेलते हैं। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में भी जनता की संपत्ति को अपना बना लिया।
ED ने मुंबई के बांद्रा में हेराल्ड हाउस की 7वीं, 8वीं और 9वीं मंजिल पर स्थित जिंदल साउथ वेस्ट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को भी नोटिस दिया था कि वह हर महीने किराया/लीज राशि प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के पक्ष में ट्रांसफर करे।

ईडी ने मुंबई के बांद्रा में हेराल्ड हाउस की 7वीं, 8वीं और 9वीं मंजिल पर स्थित जिंदल साउथ वेस्ट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को भी नोटिस दिया था कि वह हर महीने किराया/लीज राशि प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के पक्ष में ट्रांसफर करे।

देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन देखने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए….

अपडेट्स

कुमारी शैलजा बोलीं- हमें सड़कों पर उतरना होगा

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, “यह केवल राजनीति से प्रेरित है, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी की सच्चाई से डरकर ऐसी कार्रवाई ये(भाजपा) कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाकर दायर की गई चार्जशीट को स्वीकार नहीं करेगी। हमें सड़कों पर उतरना होगा… हम सच्चाई के लिए लड़ेंगे… जब हम अंग्रेजों से नहीं दबे, तो हम उनकी दमनकारी नीतियों से भी नहीं दबेंगे।”

लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, कल मंडला से सीएम करेंगे ट्रांसफर

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं को ‘लाड़ली बहना योजना’ की 23वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरित की जाएगी।

27 लाख बहनाओं के खाते में आएगी राशि

सीएम ने कहा कि राशि अंतरण की तारीख में सदैव एकरूपता लाने के लिए अब राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास यह राशि लाड़ली बहनों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। वहीं सीएम डॉ. यादव आज यहां मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल (बुधवार) को मंडला जिले से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।

23वीं किस्त का इंतजार खत्म

लाखों महिलाओं के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटेगी। मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त अब 16 अप्रैल को ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला के टिकरवारा गांव से यह राशि सिंगल क्लिक से बहनों के खातों में भेजेंगे। इस बार किस्त कुछ दिन देर से आ रही है, लेकिन अब हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच ही यह राशि ट्रांसफर की जाएगी, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले।

इस बार मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 56 लाख लाभार्थियों को 337 करोड़ रुपए और 25 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 57 करोड़ रुपए भी देंगे।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत 1.63 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए है। यह महिलाएं 60 वर्ष से अधिक उम्र की हैं और अब उन्हें 1250 रुपए की योजना राशि का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिनकी 2025 से पहले मृत्यु हो गई उन्हें भी हटा दिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने शुरु की थी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। पहले 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। 2023 में रक्षाबंधन पर इस राशि को बढ़ा दिया गया और अब महिलाओं को  1250 रुपए की राशि दी जाती है।