Home Blog Page 660

चितोरिया गांव में अनूठी परंपरा… सोसायटी और केसीसी की तर्ज पर दुर्गा मंदिर से कर्ज लेते हैं ग्रामीण, वैशाख पूर्णिमा तक करते हैं जमा

0
चितोरिया गांव दुर्गा प्रतिमा मंदिर

विदिशा

शहर से 25 किमी दूर चितोरिया गांव में दुर्गा मंदिर सोसायटी और बैंकों में केसीसी की तर्ज पर ग्रामीणों को कर्ज वितरित करता है। 30 मार्च को सोसायटी में कर्ज जमा करने की आखिरी तारीख होती है। वैशाख पूर्णिमा पर मंदिर के कर्ज जमा करने का आखिरी दिन होता है। मिलने वाला ऋण वैशाख पूर्णिमा पर ब्याज सहित जमा करना होता है।

कर्ज पर मिलने वाले ब्याज से मंदिर का संचालन किया जाता है और बची हुई राशि से मंदिर का कार्य करवाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा पर दिनभर की बैठक होती

है। इस बैठक के एक दिन पहले डोंडी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचना दी जाती है। पूर्णिमा पर सभी ग्रामीण एकत्रित होते हैं और पिछले साल लिए कर्ज को ब्याज सहित जमा करते हैं। सभी ग्रामीणों का कर्ज जमा होने के बाद उसमें से ब्याज अलग कर लिया जाता है और मूलधन अलग किया जाता है। ब्याज मंदिर के संचालन के लिए रखा जाता है और मूलधन फिर से बांट दिया जाता है। ग्रामीण अपनी आवश्यकता के अनुसार कर्ज लेते हैं। खास बात यह यह है कि ग्रामीण पूरी ईमानदारी के साथ मंदिर का पैसा तय तिथि पर जमा करते हैं। कोई भी ग्रामीण मंदिर का पैसा न खाता है न जमा करने में देरी करता है।

ग्रामीण कर्ज की राशि का सालभर करते हैं उपयोग, खुद आगे आकर तय तारीख तक करते हैं जमा

चितरिया गांव प्रसिद्ध माता मंदिर। इनसेट : प्रतिमा ।

जमीन से ऊपर बना मंदिर, तीन रूप बदलती हैं माता

सादा लिखा-पढ़ी के साथ जमानतदार जरूरी

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की किताब पर लिखा-पढ़ी होने के अलावा जमानतदार जरूरी है। किसी कारणवश कर्जदार ग्रामीण यदि कर्ज नहीं चुकाता तो जमानतदार कर्ज चुकाएगा या फिर कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी जमानतदार की होती है। कर्जदार, जमानतदार और कर्ज लेने वाले समिति सदस्यों के हस्ताक्षर होते हैं।

ग्रामीण भगवान सिंह रघुवंशी ने बताया कि 85 वाय 90 यानी 7,650 वर्गफीट में मंदिर बना है। इतनी ही जगह मंदिर के बाहर पड़ी है। मंदिर के नाम पर 6 बीघा जमीन है, जिसे कोली पर दी जाती है। उससे मिलने वाली राशि को मंदिर के संचालन में उपयोग किया जाता है। यह मंदिर तीसरी बार बना है, लेकिन दुर्गा प्रतिमा यथास्थिति में है। पहले इस प्रतिमा को ऊपर उठाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन विद्वानों से सलाह मशविरा करने के बाद प्रतिमा को ऊपर नहीं उठाया गया, इसलिए जमीन से ऊपर ही मंदिर बना दिया। प्रतिमा आज भी नीचे है। ग्रामीण सरदार सिंह रघुवंशी ने बताया कि माता तीन रूप बदलती हैं।

10 लाख रुपए तक ले सकते हैं कर्ज

वैसे तो ग्रामीण अपनी आवश्यकता अनुसार कर्ज लेते हैं, लेकिन एक हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक कर्ज 2 प्रतिशत की दर से मंदिर से लिया जा सकता है। पहले मंदिर की समिति थी, जो भंग हो चुकी है, लेकिन अब मंदिर से जुड़े लोग इस व्यवस्था को बनाए हुए हैं। यह व्यवस्था विश्वास के साथ चल रही है। कोई भी व्यक्ति मंदिर काएक का एक पैसा भी निजी उपयोग में नहीं करता, न खाता है।

कंटेनर पलटा चालक क्लीनर घायल दवा, लोगों ने मशीन से निकाला, घायलों को श्यामपुर अस्पताल भेजा

0
दोराहा। भोपाल कुरावर हाइवे मार्ग पर ट्राला पलटा, चालक व क्लीनर को निकालते लोग

दोराहा। मंगलवार को भोपाल कुरावर रोड स्थित बराड़ी जोड़ के पास सुबह 11बजे के करीब भोपाल की तरफ जा रहे चूना से भरा ट्राला के सामने आई बाइक को बचाने में बहन रोड के किनारे पलट गया। बहन पलटनें से चालक, क्लीनर को जेसीबी मशीन से स्थानीय लोगों ने निकाला। बहन राजस्थान से जबलपुर जा रहा था। घटना के बाद पलटे ट्राला में रखा चूना मिटटी बिखर गई।

निर्माणाधीन कुआ में तराई कर रही महिला पर कुआ के मिटटी गिरने से दबी, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला, महिला की मौत

0
सीहोर के लोधीपुरा में निर्माणाधीन कुआ में मिटटी गिरने से दबी महिला

सीहोर, अहमदपुर । लोधीपुरा ग्राम में मंगलवार के दिन एक किसान के खेत पर कुआं का निर्माणकार्य का काम चल रहा था कि परिवार की महिला जब कुएं की पानी से तराई करने गई थी उसी समय कुआं की मिट्टी धंसने के कारण महिला कुआं के अंदर गिरने से दब गई घटना की जानकारी मिलते ही अहमदपुर पुलिस एवं 108 वाहन मौके पर पहुंचा । जानकारी मिलते ही श्यामपुर से तहसीलदार एवं राजस्व विभाग का भी अमला ग्राम लोधीपुरा पहुंचे
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधीपुरा ग्राम के काली पाठर के पास किसान के निर्माण कार्य कुएं में चल रहा था बताया जाता है कि महिला कुएं की तराई कर रही थी उसी समय मिट्टी धसने के कारण महिला कुएं के अंदर दब गई महिला का नाम सावित्रीबाई उम्र 30 वर्ष पति रामस्वरूप गुर्जर निवासी लोधीपुरा बताया गया है
नायब तहसीलदार धनजी मालवीय द्वारा बताया गया कि कुएं में पानी भी है पानी को निकाला जा रहा है एवं पोकलेन मशीन के द्वारा मिट्टी हटाने का रेस्कुय कार्य एवं एसडीएआरएफ टीम द्वारा लगभग 4 घंटे चले रेस्कुय के करने के बाद कुआं के अंदर से महिला का शव निकल गया एवं शव को एंबुलेंस के द्वारा पीएम के लिए श्यामपुर भेजा गया है

Aaj ka Rashifal 25 november 2026 :आज मार्गशीर्ष मास का पहला दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

0

  आज 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन राशिफल के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. आज मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो रही है. हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया गया है. ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
 

मेष राशि (Ari

मेष -पॉजिटिव- आज अपने किसी खास हुनर को और बेहतर बनाने में समय बीतेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन या इंटरनेट के जरिए बातचीत करने से सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। 

नेगेटिव- गुस्से और आवेश में आकर कोई बना हुआ काम भी बिगाड़ सकते हैं। पैसा खर्च करने के बावजूद मन को सुकून नहीं मिलेगा। आर्थिक परेशानियों और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और नकारात्मक विचारों का बुरा असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। 

व्यवसाय-बिजनेस की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखनी होगी। कर्मचारियों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। पार्टनरशिप बिजनेस में कामकाज और लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें, ताकि गलतफहमियां न हों। कारोबार में ज्यादा पैसा लगाने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। 

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ राशि ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

 पॉजिटिव- दिन की शुरुआत नई उम्मीदों के साथ होगी। आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करने और उसकी समस्याएं सुलझाने में काफी समय बीतेगा। इससे आपको खुशी और संतुष्टि भी मिलेगी। 

नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। ऐसी स्थिति में निराश होने के बजाय समझदारी से परिस्थितियों का सामना करना होगा। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने और उनकी सलाह लेने से मनोबल बढ़ेगा।

स्वास्थ्य-ज्यादा थकान के कारण सिरदर्द और कमजोरी महसूस होगी। शरीर को आराम की जरूरत रहेगी।

व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए पहले से बनाई गई योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है। कारोबार के रुके हुए कामों में भी तेजी आएगी। हालांकि शेयर बाजार और तेजी-मंदी से जुड़े कामों में पैसा लगाने से बचें। नौकरीपेशा लोग बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ किसी विवाद में न उलझें। 

 भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन:(Gemini – का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

  पॉजिटिव- अपनी पसंद और रुचि के कामों के लिए समय निकालने से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आमदनी के साधन अच्छे बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। 

नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूरी बनाए रखें। लापरवाही के कारण किसी नियम का उल्लंघन करने पर कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या और कामकाज को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य–ज्यादा तनाव के कारण हार्मोन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

व्यवसाय-बिजनेस में अचानक नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त आमदनी होगी। रोजमर्रा के कारोबारी काम भी अच्छी तरह पूरे होते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के मुताबिक कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

 भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क:(Cancer – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। उनके साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत होगी। संतान की किसी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

 नेगेटिव- गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। योजनाओं को लागू करने में जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से समय खराब होगा। नकारात्मक सोच वाले कुछ दोस्त आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य–  शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन के कारण सूजन आने की आशंका है।

व्यवसाय-कारोबार की गतिविधियां सामान्य से कुछ कमजोर रहेंगी। निजी कामों में व्यस्त होने के कारण बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि जरूरत के मुताबिक काम होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी।

 भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

 पॉजिटिव- पिछले कई दिनों से लगातार व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस कर रहे थे। आज शांति और सुकून से समय बिताने की कोशिश करेंगे। धार्मिक विचारों वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। इसका आपके व्यक्तित्व और सोच पर सकारात्मक असर पड़ेगा। 

नेगेटिव- घर की व्यवस्था और रखरखाव पर खर्च ज्यादा रहेगा। इन खर्चों में कटौती करना भी मुश्किल होगा। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी को लेकर चिंता रह सकती है। शांत तरीके से बातचीत करने पर समस्या का समाधान निकालने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य- लगातार काम करने के कारण शारीरिक और मानसिक आराम की जरूरत महसूस होगी। 

व्यवसाय-कारोबारी लेनदेन में किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करना जरूरी होगा। बिजनेस में कोई नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा। हालांकि आज की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी। 

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या(Virgo – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

  पॉजिटिव- दिन का ज्यादातर समय घर के रखरखाव और व्यवस्था से जुड़े कामों में बीतेगा। इन कामों में सफलता जरूर मिलेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। 

नेगेटिव- युवाओं को पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से तनाव हो सकता है। हालांकि दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखने से मनोबल बढ़ेगा। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उससे जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी रखनी होगी।

स्वास्थ्य-बदलते मौसम के कारण गले में दर्द, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस में पिछले कुछ समय के दौरान किए गए बदलावों के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कारोबार में लाभदायक परिस्थितियां भी बन रही हैं, लेकिन इनका फायदा उठाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। 

  भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 2

तुला (Libra – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

  पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कामों की योजना बना लेना फायदेमंद रहेगा। सकारात्मक सोच वाले और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई जानकारियां भी मिलेंगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। 

नेगेटिव- आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना उचित नहीं रहेगा। पैसों का लेनदेन करने से आपसी रिश्ते खराब होने की आशंका है। कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

स्वास्थ्य- अचानक कोई परेशानी सामने आने से मानसिक तनाव और चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- अपनी योग्यता और कार्यक्षमता के दम पर कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। हालांकि अपनी योजनाएं दूसरों के सामने जाहिर न करें। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिलेंगे।

 भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू

 पॉजिटिव- आज परिस्थितियों के मिले-जुले प्रभाव रहेंगे। कहीं पेमेंट रुकी हुई है तो आज संबंधित व्यक्ति से उसकी वापसी के लिए बात कर सकते हैं। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक सोच से काम करेंगे तो बेहतर फैसले ले पाएंगे।

 नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को बार-बार याद करने से मौजूदा रिश्ते खराब हो सकते हैं। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बड़ी परेशानी में फंसने की आशंका है।

स्वास्थ्य-  ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। तनाव और चिंता से भी परेशानी बढ़ सकती है।

व्यवसाय-  बिजनेस की गतिविधियों में लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है। इस समय ज्यादा मेहनत करने और कारोबारी कामों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होगी। अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार में नरमी और संयम रखना होगा।

 भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

धनु:(Sagittarius – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

  पॉजिटिव- अपनी समस्याओं और उलझनों को सुलझाने के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ समय अपने बारे में सोचने और अपनी परिस्थितियों को समझने में बिताएंगे। युवाओं को प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

 नेगेटिव- कोई करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे कामों से दूरी बनाए रखें। गैरजरूरी विवादों में उलझने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन अपनी समझदारी से उसका समाधान निकाल लेंगे।

स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर बुरा असर डालने वाली आदतों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। 

व्यवसाय- युवाओं के लिए रोजगार के अच्छे अवसर बन रहे हैं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। इन गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कारोबार शुरू करने की योजना है तो समय अनुकूल है। 

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

 पॉजिटिव- दिन मन मुताबिक बीतेगा और ज्यादातर काम अच्छी तरह पूरे होते जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने पर नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। किसी खास काम में सफलता भी मिल सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। 

नेगेटिव- कोई मुश्किल परिस्थिति बनने पर भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने से सुकून मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने में परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद लेना बेहतर होगा।

स्वास्थ्य –ज्यादा काम और थकान के कारण माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान कर सकता है।

व्यवसाय  कामकाज में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। उन्हें लागू करने में भी सफल रहेंगे। हालांकि मार्केटिंग से जुड़े काम आज टालना बेहतर होगा। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक डीलिंग के दौरान विशेष सावधानी रखनी होगी। 

 भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ:गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पॉजिटिव- कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। पिछली गलतियों में सुधार करके अपने भविष्य को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। सही जगह निवेश करने में भी कामयाब होंगे। अपने प्रयासों में मनचाही सफलता मिलेगी। 

नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता रहेगी। हालांकि अपनी समझदारी से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी।

स्वास्थ्य- गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।

व्यवसाय- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। सही समय पर सही फैसला लेने से करियर में तरक्की हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा की योजना बनेगी और यह यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अच्छे अवसर मिलेंगे

 भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

 पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बन रही है। पिछले कुछ समय से की जा रही कड़ी मेहनत के अच्छे नतीजे आज मिलने वाले हैं। लोगों के बीच अपनी छवि और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। किसी समस्या का समाधान निकालने में करीबी दोस्त का विशेष सहयोग रहेगा। 

नेगेटिव- समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। फैसला लेने में ज्यादा देरी करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। मामा पक्ष के रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। परिस्थितियों के मुताबिक अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत होगी।

स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। 

व्यवसाय- बिजनेस में किसी खास काम को आगे बढ़ाने से पहले उससे जुड़ा अनुभव और हासिल करने की जरूरत होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने की भी अच्छी संभावना है। ऑफिस के मामलों में चापलूसी करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। 

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

रासायनिक/औद्योगिक आपदा मॉक अभ्यास के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज 17 अप्रैल को आयोजित

0

भोपाल / राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) के राज्य कमान एवं नियंत्रण केंद्र, भोपाल में 17 अप्रैल को होने वाले रासायनिक/औद्योगिक खतरा मॉक अभ्यास के निष्पादन के लिए एक टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीईएक्स) आयोजित की गई। टीटीईएक्स की अध्यक्षता श्री अरविंद कुमार, डीजी एसडीईआरएफ भोपाल द्वारा की गई। बैठक में मनीष कुमार अग्रवाल, डीआईजी, एसडीईआरएफ, कर्नल कीर्ति प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव, एनडीएमए, ब्रिगेडियर रवींद्र गुरंग, वरिष्ठ सलाहकार, एनडीएमए, श्री अंकुर मेश्राम, एडीएम भोपाल, श्री लखन सिंह, संयुक्त कलेक्टर भोपाल, श्री बृजेश जायसवाल, वरिष्ठ सलाहकार, एमपीएसडीएमए, विभिन्न लाइन विभागों के नोडल अधिकारी, एमपी पुलिस, अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं और स्वास्थ्य विभाग, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, एनडीआरएफ, सेना, वायुसेना के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान, ब्रिगेडियर रवींद्र गुरंग (सेवानिवृत्त), एनडीएमए ने 17 अप्रैल 2025 को होने वाले रासायनिक/औद्योगिक खतरा मॉक अभ्यास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मॉक अभ्यास के सभी पहलुओं, प्रत्येक हितधारक की भूमिका और प्रतिक्रिया, बचाव, निकासी और राहत के लिए सेना, पुलिस, अग्नि और चिकित्सा टीम सहित समग्र कार्य बलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मॉक अभ्यास के लिए घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर घटना कमांडर मॉक अभ्यास को निष्पादित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी होता है।

डीआईजी एसडीईआरएफ श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी विभागों के नोडल अधिकारियों और सभी हितधारकों से मॉक ड्रिल अभ्यास में ईमानदारी से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि यह अभ्यास जिले को अपनी तैयारियों का आकलन करने और सुधार के तरीके खोजने में मदद करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मॉक अभ्यास के दौरान पर्याप्त जन जागरूकता पैदा की जाए और किसी भी तरह की दहशत जैसी स्थिति से बचा जाए। मॉक अभ्यास मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, धार, जबलपुर, रायसेन, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और उज्जैन में विभिन्न रासायनिक/औद्योगिक खतरा परिदृश्यों पर प्रात: 9:30 बजे शुरू होगा।

भोपाल की 45 स्वास्थ्य संस्थाएं नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफाइड

0

भोपाल/ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत भोपाल के पांच और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का प्रमाणीकरण हुआ है। नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर द्वारा जारी प्रमाणीकरण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर रातीबड़ 89.51% और तुमड़ा 83.46% अंकों के साथ क्वालीफाई हुए हैं। उपस्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मजीदगढ़ को 82.83%, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बालमपुर को 87.60%, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिपलिया बाज खां को 84.03% अंक मिले हैं। इन संस्थाओं का मार्च माह में मूल्यांकन हुआ था। इन्हें मिलाकर अब तक भोपाल की 35 स्वास्थ्य संस्थाओं का प्रमाणीकरण नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में हो चुका है। जिनमें जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य संस्थाएं एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं।

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के मूल्यांकन के दौरान संस्थाओं के रिकॉर्ड्स, मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी, सेवा प्रदाताओं और हितग्राहियों का फीडबैक लिया जाता है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत सर्विस प्रोविजन, मरीजों के अधिकार, इनपुट्स, सपोर्ट सर्विसेज, क्लीनिकल देखभाल, इनफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट एवं आउटकम जैसे आठ क्षेत्रों को शामिल किया जाता है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के मूल्यांकन के लिए विभिन्न 7 सर्विस पैकेजेस की चेक लिस्ट निर्धारित की गई है। जिसमें गर्भावस्था एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल , बाल्यावस्था और किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार कल्याण सेवाएं, असंचारी रोग व संचारी रोग का उपचार एवं प्रबंधन, नवजात देखभाल सहित आउटरीच गतिविधियों एवं सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह प्रमाणीकरण स्वास्थ्य संस्थाओं की गुणवत्ता के लिए दिए जाते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। विगत तीन माह में भोपाल की 15 स्वास्थ्य संस्थाओं को क्वालिटी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

डॉ. रचना दुबे ने काटजू चिकित्सालय की नोडल अधिकारी एवं डॉ. बलराम उपाध्याय ने अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया

0

भोपाल / संचालक आईईसी डॉ. रचना दुबे ने शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में नोडल अधिकारी एवं डॉ. बलराम उपाध्याय ने अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया।संचालक डॉ. रचना दुबे ने अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय की उपस्थिति में अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, स्टोर शाखा, किचिन आदि का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।डॉ. रचना दुबे ने सभी संबंधित नर्सिंग इंचार्जेस के साथ बैठक कर अस्पताल की मौजूदा कार्यप्रणाली, संसाधनों, सेवाओं की स्थिति एवं आवश्यक सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कब-कब आया एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानिए पिछले पांच सालों का ट्रेंड

0

भोपाल। एमपी बोर्ड के रिजल्ट हर साल अलग-अलग तारीखों पर जारी होते हैं। ऐसे में पिछले पांच वर्षों की तारीखें जानकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रिजल्ट कब तक आ सकता है।एमपी बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र हर साल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले पांच वर्षों में बोर्ड ने कब-कब परिणाम घोषित किए हैं। इससे न केवल मौजूदा साल के संभावित रिजल्ट की तारीख का अंदाजा लगाया जा सकता है, बल्कि यह भी समझा जा सकता है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने में हर साल कितना समय लेता है।

एमपी बोर्ड 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इस बार लगभग 18 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलीं।

रिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

पिछले वर्षों में कब आया था एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

एमपी बोर्ड (MPBSE) की कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा पिछले पांच वर्षों में अलग-अलग तिथियों पर हुई है। वर्ष 2024 में रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित किया गया, जबकि 2023 में यह 25 मई को जारी हुआ था। 2022 में परिणाम 29 अप्रैल को आए थे। कोविड-19 महामारी के चलते 2021 और 2020 में रिजल्ट देर से घोषित किए गए- क्रमशः 14 जुलाई और 4 जुलाई को।  

कक्षा 12वीं परिणामों में भी रहा बदलाव

कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा में भी पिछले पांच वर्षों में समय का अंतर साफ दिखा है। 2024 और 2023 में परिणाम क्रमशः 24 अप्रैल और 25 मई को आए। 2022 में रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था, जबकि महामारी के कारण 2021 और 2020 में यह देरी से घोषित हुए। 29 जुलाई और 27 जुलाई को।  

वापसी करने पर होंगी दिल्ली और राजस्थान की नजरें, शानदार पारी के बाद करुण को मिलेगा मौका?

0

राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली टीम को रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने हराया था।राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। राजस्थान ने जहां अब तक मिलाजुला प्रदर्शन किया है, वहीं दिल्ली की इस सत्र की यह पहली ही हार थी। लगातार चार मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम को रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने हराया था। इस हार के बाद दिल्ली शीर्ष स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी।

आरसीबी के खिलाफ महंगे रहे थे गेंदबाज 
राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल को छोड़कर उसका अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था। वहीं, गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था और आरसीबी के बल्लेबाजों विशेषकर फिल सॉल्ट ने जोफ्रा आर्चर सहित अन्य गेंदबाज के खिलाफ जमकर रन बनाए थे। 

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चमके थे करुण
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के करुण नायर ने डेब्यू करते हुए 40 गेंद में 89 रन बनाए थे। वह उस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उनके तेज तर्रार पारी की मदद से एक समय दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन था, लेकिन टीम ने इसके बाद 74 रन के भीतर आखिरी नौ विकेट गंवा दिए। उसके तीन बल्लेबाज 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर रन आउट हुए और उसे 12 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। करुण नायर की उम्दा पारी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली उन्हें प्लेइंग-11 में मौका देगी या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही उनका इस्तेमाल किया जाएगा। 

स्पिनरों की भूमिका रहेगी अहम
दिल्ली के लिए एक बार फिर सफलता की कुंजी स्पिनर साबित हो सकते हैं। पिछले मैच में हार के बावजूद कुलदीप यादव और 20 वर्ष के विपराज निगम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अक्षर हालांकि उतना प्रभावित नहीं कर सके हैं और छह मैचों में 14 ओवर डालकर भी उन्हें विकेट नहीं मिली है। इसके अलावा उन्होंने 10 से अधिक की दर से प्रति ओवर रन दिए हैं।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…

दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार। 
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

आइए जानते हैं दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां…

दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 16 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।

दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स 

अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज; देखिए पूरा कार्यक्रम

0

दिल्ली। भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया।इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया। कब शुरु होगी वनडे और टी20 सीरीज?
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त को होगी। दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला मीरपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरुआती मुकाबले मीरपुर में खेले जाएंगे। वहीं, तीसरा मैच 23 अगस्त को चट्टोग्राम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 29 और 31 अगस्त को होगा।

जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
इससे पहले भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होगा। वहीं, चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 23 और 31 जुलाई से मैनचेस्टर और ओवल में खेला जाएगा।