मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

0
5

सीहोर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को सीहोर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए और जिला निर्वाचन कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

कोतवाली चौराहे से निकला पैदल मार्च

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कोतवाली चौराहे से जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर रवाना हुए। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

राजीव गुजराती बोले—निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here