श्यामपुर में निकली भगवान शिव की भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

0
2
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (11, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

drnewsindia.com

श्यामपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार पर श्यामपुर में भगवान शिव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और दिनभर पूजा-अर्चना, अभिषेक व भजनों का दौर चलता रहा।

शिव मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा

हर वर्ष की तरह इस बार भी पालकी यात्रा की शुरुआत प्रमुख बाजार स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। भगवान शिव की पालकी श्रीराम चौक, बड़े गणेश मंदिर, पाटीदार मोहल्ला, महावीर चौक और कालका चौक होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया।

जयकारों और भजनों से गूंजा मार्ग

यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल रहे।

बस स्टैंड पर भी हुआ स्वागत

पालकी यात्रा पशु बाजार और भोपाल रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पालकी के दर्शन कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वापस प्रमुख बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन किया गया।

आसपास के गांवों में भी शिवालयों में उमड़ी भीड़

अंतिम सावन सोमवार पर श्यामपुर के साथ कचनारिया, खंडवा, सिराड़ी, निपानिया कला, मित्तूखेड़ी, निवारिया, घाटपलासी, सौंठी, बर्री, हिंगोनी, बमुलिया दोराहा, अरण्या सुल्तानपुरा, पड़ियाला, गोपालपुरा, पीलूखेड़ी, छतरी, चरनाल, छतरपुर, हसनपुर तिनोनिया, आछारोही, रावतखेड़ा, चांदबड़ जागीर, बासिया, गवा, सुआखेड़ी और अहमदपुर सहित कई गांवों के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

बारिश के बीच भी आस्था बरकरार

अंतिम सावन सोमवार पर पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here